
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
- टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल कर जिले में नागरिक इस अभिनव योजना का ले रहे लाभ
- आवश्यक प्रमाण पत्रों के लिए भागदौड़ करने की जरूरत नहीं अब लोगों को मिल रही घर पहुंच सेवा
- इंदु यादव को घर पर मिला अपनी दुकान एवं स्थापना संबंधी पंजीयन का प्रमाण पत्र
- अभय श्रीवास्तव को घर पर मिला अपनी 4 माह की बिटियां शुभांषी श्रीवास्तव के लिए जन्म प्रमाण पत्र
- योगेश कुमार साहू को मिला अपने पुत्र अनिकेत साहू का जन्म प्रमाण पत्र
- अमन बावनकर को उनकी दुकान एवं स्थापना पंजीयन संबंधी प्रमाण पत्र मिला घर पर
राजनांदगांव / शौर्यपथ /
शासन द्वारा प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री मितान योजना से राजनांदगांव में जनसामान्य को घर पहुंच सेवा का लाभ मिल रहा है। टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल कर जिले में नागरिक रूचि लेकर इस अभिनव योजना का लाभ ले रहे हंै। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 1 मई 2022 से मितान योजना प्रारंभ की थी। जिसके अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र में निवासरत नागरिकों को वर्तमान में 13 लोक सेवाएं आसान घर पहुंच सेवा मितान के माध्यम से प्रदान की जा रही है। विशेषकर बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनोंं के लिए यह सुविधा लाभकारी है।
बर्फानी मार्ग निवासी इंदु यादव ने अपनी दुकान एवं स्थापना से संबंधित पंजीयन का प्रमाण पत्र इस योजना के तहत मितान से प्राप्त किया। इंदु यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री की यह योजना बहुत अच्छी लगी। जिससे घर पर ही आवश्यक प्रमाण पत्र मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस योजना का लाभ लेंगी। तुलसीपुर निवासी अभय श्रीवास्तव ने कहा कि उन्होंने अपनी 4 माह की बिटियां शुभांषी श्रीवास्तव के लिए जन्म प्रमाण पत्र इस योजना के अंतर्गत बनवाया है। शासन की यह योजना बहुत अच्छी योजना है। अब जन्म प्रमाण पत्र तथा अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों के लिए भागदौड़ करने की जरूरत नहीं है और लोगों को घर पहुंच सेवा मिल रही है। इसी तरह ममता नगर राजनांदगांव के योगेश कुमार साहू ने अपने पुत्र अनिकेत साहू का जन्म प्रमाण पत्र मितान ने उनके घर जाकर दिया। रामाधीन मार्ग स्थित श्री अमन बावनकर को उनकी दुकान एवं स्थापना पंजीयन से संबंधित प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी, जिसे मितान ने उनके घर जाकर दिया। मितान विनय साहू ने कहा कि सेवा के इस कार्य के माध्यम से हमें बहुत कुछ सीखने मिल रहा है। पूरी ऊर्जा एवं लगन के साथ वे यह कार्य कर रहे हैं। मितान श्री विशाल साहू भी उनके साथ इस कार्य से जुड़े हुए हैं।
मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत 13 तरह की विभिन्न सुविधाओं का लाभ लोग घर बैठे ले सकते हैं। जिसमें नगर पालिक निगम राजनांदगांव से जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र सुधार, मृत्यु प्रमाण पत्र सुधार, विवाह प्रमाण पत्र सुधार, दुकान एवं स्थापना पंजीयन व गुमास्ता लाइसेंस कुल 7 सेवाओं का लाभ मिलेगा। जिला राजस्व कार्यालय से मूल निवासी प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र, पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, नकल भूमि दस्तावेज हेतु व भूमि की जानकारी सहित कुल 6 सेवाओं का लाभ दिया जाएगा। टोल फ्री नंबर 14545 पर फोन कर आवेदन किया जा सकता है। फोन आते ही नगर निगम से नियुक्त मितान आवेदक के घर पहुंचकर आवश्यक दस्तावेज लेंगे और और संबंधित कार्यालय से प्रमाण पत्र बनवाकर उनके घर पहुंचाएंगे। घर पहुंचे मितान की पहचान के लिए उनके बाएं हाथ की बांह में क्यूआर कोड होगा। इस कोड को स्कैन करने पर संबंधित मितान की पूरी जानकारी मिल जाएगी। जिसके माध्यम से प्रमाण पत्र के लिए के लिए आवेदन करने वाले नागरिक यह सुनिश्चित कर सकेंगे कि घर आया व्यक्ति नगर निगम के अधिकृत मितान है और सेवाएं देने आए हैं।
रायपुर /शौर्यपथ /
डेंगू एक मच्छर जनित वायरल बीमारी है जिसमें सिर में दर्द, तेज बुखार, मांसपेशियों एवं जोड़ों में दर्द जैसी परेशानियां होती हैं और त्वचा पर चकत्ते भी निकल आते हैं। डेंगू फीमेल एडीज मच्छर के काटने से होता है। प्रत्येक वर्ष 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है इस दिवस को मनाने का मूल उद्देश्य लोगों में डेंगू से बचाव और अपने आसपास को स्वच्छ रखने के लिये जागरूक किया जाता है । इस वर्ष राष्ट्रीय डेंगू दिवस 'Óडेंगू इज प्रिवेंटिएबल : लेट्स जॉइन हैंड्स" की थीम पर मनाया जाएगा ।
इस बारे में मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ.विमल किशोर राय ने बताया, मच्छरों के काटने से डेंगू और मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारियां होती है । छोटी-छोटी बातें आपको मच्छर के काटने से बचा सकती है । डेंगू के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है। डेंगू के प्रति जागरूक रहकर हम इससे बच सकते हैं। डेंगू से अफ्रीका, अमेरिका, पूर्वी भू-मध्य सागर, दक्षिण-पूर्व एशिया और पश्चिम प्रशांत सहित 100 से अधिक देश प्रभावित हैं। यह भारत में विशेषकर बारिश के दिनों में होने वाला सामान्य रोग है। डेंगू का लार्वा मुख्य तौर पर जमे हुए साफ पानी में पैदा होता है और इसे पनपने के लिए जुलाई से लेकर अक्टूबर का समय काफी अनुकूल होता है । यही वजह है कि इस वक्त में काफी सतर्क रहना जरूरी होता है । पहले के मुकाबले लोगों में डेंगू की बीमारी को लेकर काफी जागरूकता बढ़ी है । अब भी देश के अंदरूनी इलाकों में इस बीमारी के प्रति और जागरूकता फैलाने की जरूरत है। दिन में सोते समय भी मच्छरदानी लगाएं समय पर इलाज कराने पर मरीज स्वस्थ हो जाता है । डेंगू में लापरवाही भारी पड़ सकती है । शासकीय चिकित्सालयों में इसके लिए निशुल्क उपचार की व्यवस्था है।'
एंटोमोलॉजिस्ट कुमार सिंह कहते है, "एडीज एजिप्टीएक ऐसा मच्छर है जो डेंगू बुखार, चिकनगुनिया, जीका बुखार, मायरो बुखार के वायरस और अन्य रोग एजेंटों को फैला सकता है। यह मच्छर अफ्रीका में शुरू हुआ था । लेकिन अब दुनिया भर के उष्णकटिबंधीय, और शीतोष्ण क्षेत्रों में पाया जाता है। पूरी तरह से परिपक्व एडीज एजिप्टी मच्छर का औसत जीवनकाल दो से चार सप्ताह है, लेकिन शुष्क जलवायु में, उनके अंडे एक वर्ष तक रहते हैं। इसलिए, बारिश के मौसम की शुरुआत के साथ, मच्छरों के प्रजनन और परिणामस्वरूप महामारी में वृद्धि होती है। एडीज एजिप्टी मच्छर सबसे ज्यादा सुबह और शाम को और छायादार क्षेत्रों में पाए जाते हैं। यह पूरे साल या अनुकूल स्थिति में किसी भी समय संक्रमण फैला सकते हैं ।"
क्या है डेंगू
डेंगू बुखार मच्छर जनित वायरल बीमारी है इसमें सिर में दर्द, तेज बुखार, मांसपेशियों एवं जोड़ों में दर्द, त्वचा पर चकत्ते निकल आते हैं। यह मादा एडीज मच्छर के काटने से होता है। यह वायरस 10 दिनों से अधिक समय तक जीवित नहीं रहते लेकिन लापरवाही की गई तो डेंगू रक्तस्रावी बुखार का रूप ले सकता है जिसमें भारी रक्तस्राव, ब्लड प्रेशर में अचानक गिरावट और अंत में स्थिति अत्यंत गंभीर भी हो सकती है।
डेंगू के लक्षण क्या है
डेंगू दो तरीके का होता है, सामान्य और गंभीर । संक्रमित होने पर इसके लक्षण 4 से 5 दिनों में दिखने लगते हैं। हल्के या सामान्य लक्षण में तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों, और जोड़ों में दर्द, उल्टी, जी मचलाना, आंखों में दर्द होना, त्वचा पर लाल चकत्ते होना, ग्रंथियों में सूजन होना हैं। जबकि गंभीर मामले होने पर गंभीर पेट दर्द, लगातार उल्टी होना, मसूड़ों या नाक से रक्तस्राव, मल, मूत्र या उल्टी में खून आना, त्वचा के नीचे रक्तस्राव होना, सांस लेने में कठिनाई, थकान महसूस करना, चिड़चिड़ापन या बेचैनी हैं।
डेंगू से कैसे करें बचाव
डेंगू का मच्छर आम मच्छरों से अलग होता है और यह दिन की रोशनी में काटता है । ऐसे में घर और आसपास मच्छरों को पनपने न दें । कूलर में पानी जमा होने से उसमें डेंगू का लार्वा पैदा होने का खतरा रहता है । कूलर का उपयोग न होने पर उसका पानी खाली कर दें। घर की छत पर रखे गमलों अन्य चीजे जिसमें पानी जमा होता है उनको खाली कर दें। इसमें डेंगू लार्वा पैदा हो सकते हैं। घरों के आसपास या गड्ढों में जमा ना होने दें । डेंगू के लार्वा तेजी से फैलते हैं । मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी और स्प्रे का इस्तेमाल करें।
रायपुर / शौर्यपथ /
छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल ने फार्मासिस्ट पंजीयन धारकों से पंजीयन का नवीनीकरण कराने की अपील की है। काउंसिल के रजिस्ट्रार डॉ. श्रीकांत राजिमवाले द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउन्सिल रायपुर के 6 सदस्यों का निर्वाचन निकट भविष्य में किया जाना सम्भावित है। इसलिए ऐसे सभी फार्मासिस्ट पंजीयन धारक जिनके प्रमाण पत्र का नवीनीकरण 31 दिसम्बर 2021 या उसके पूर्व के वर्ष में समाप्त हो गया है, वे अपने पंजीयन का नवीनीकरण अतिशीघ्र या 30 जून 2022 तक आवश्यक रूप से करवा लें जिससे उनका नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किया जा सके। इसके बिना निर्वाचन के लिए मतदाता सूची में नाम नहीं जोड़ा जाएगा।
छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउन्सिल ने फार्मासिस्ट पंजीयन धारकों से अपील की है कि निर्वाचन सहित आवश्यक सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए पूर्व में दिये गये पते, मोबाइल नम्बर, ई-मेल या हस्ताक्षर में किसी प्रकार का परिवर्तन हो गया हो, या नाम, पिता के नाम में किसी भी प्रकार की त्रुटि हो तो इसकी जानकारी आवश्यक दस्तावेजों (एड्रेस प्रूफ) के साथ 30 जून 2022 के पूर्व रजिस्ट्रार कार्यालय को प्रेषित करें।
काउन्सिल ने ऐसे सभी फार्मासिस्ट पंजीयन धारकों के परिजनों से आग्रह किया है कि जिन फार्मासिस्ट पंजीयन धारकों का निधन इस सूचना के जारी होने के पूर्व हो चुका है, वे मृत फार्मासिस्ट पंजीयन धारक की जानकारी आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालय को प्रेषित करें ताकि उनका नाम कार्यालय के रिकार्ड से विलोपित किया जा सके। काउंसिल ने दिवंगत फार्मासिस्ट पंजीयन धारकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
दुर्ग / शौर्यपथ /
चंदुलाल चंद्राकर मेडिकल कालेज का सरकार के द्वारा अधिग्रहण करने के बाद काम से निकाले गये 101 स्वास्थ्य कर्मी संविलियन की मांग को लेकर पिछले 8 माह से संघर्ष कर रहे हैं, अनेक बार मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखने के लिये समय देने की मांग की लेकिन मुख्यमंत्री के पास कर्मचारियों की व्यथा सुनने के लिये समय नहीं है,
संयुक्त जनसंघर्ष मोर्चा के बैनर तले मेडीकल कालेज से काम से निकाले गये स्वास्थ्य कर्मियों ने आज जेल भरो आंदोलन किया, छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा, छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच, सीपीआई एम, लोईमू, सीटू, एसीसी सीमेंट श्रमिक यूनियन, सफाई कर्मचारी यूनियन, छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन, जिला किसान संघ राजनांदगांव ने आंदोलन का समर्थन किया,
जेल जाने के लिये रैली के रूप में निकले आंदोलन कारियों को पुलिस ने जेल तिराहा पर ही रोक कर एक सैकड़ा आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर लिया जिनमें महिलायें भी शामिल थी और तीन वाहनों में भरकर स्टेडियम में बनाये गये अस्थायी जेल ले गये, वाहन की कमी के कारण कुछ आंदोलन कारियों की गिरफ्तारी नहीं हो सही, बाद में कानूनी कार्यवाही पूरी करते कार्यपालिक मजिस्ट्रेट प्रकाश सोनी ने गिरफ्तार किये गये आंदोलन कारियों को रिहा कर दिया,
जेल भरो आंदोलन में स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा छमुमो के पूर्व विधायक जनकलाल ठाकुर, कलादास डहरिया, छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के एड. राजकुमार गुप्त, सीपीएम के शांतकुमार, सीटू के डी व्ही एस रेड्डी, लोईमू के सुरेंद्र मोहंती, जिला किसान संघ राजनांदगांव के सुदेश टीकम, जय प्रकाश नायर, छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के आई के वर्मा, पूरन साहू, ढालेश साहू, खोमेंद्र साहू, शुभम रजत, संतु पटेल, हुकूम दिल्लीवार आदि शामिल हुए ।
रायपुर / शौर्यपथ /
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा ली गई 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में सफल सभी परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि दसवीं में सुमन पटेल, सोनाली बाला और बारहवीं में कुंती साव ने टॉप किया है। उन्होंने सभी टॉप करने वाली बालिकाओं को बाधाई दी है। मुख्यमंत्री ने जिन बच्चों को आशा अनुरूप परिणाम प्राप्त नहीं हुआ है उन्हें सीख लेते हुए आगे और मेहनत करना चाहिए। असफलता ही सफलता की सीढ़ी है, इसको ध्यान में रखते हुए वे निराश न हों और पुन: मेहनत से पढ़ाई करके सफलता प्राप्त करें।
रायपुर / शौर्यपथ /
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 16 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सभी बौद्ध धर्मावलम्बियों सहित प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि महात्मा बुद्ध ने लोगों को अहिंसा, समानता और विश्व बंधुत्व का संदेश दिया। उनकी शिक्षा को विदेशों में भी लागों ने अपनाया और लाखों अनुयायी उनके दिखाये मार्ग पर चल कर देश-दुनिया को शांति का संदेश दे रहे हैं। बघेल ने कहा कि गौतम बुद्ध के उपदेश हर परिस्थिति और काल में प्रासंगिक हैं। उनकी दी गई शिक्षा हमें संयम से आगे बढऩे का संदेश देती है। महात्मा बुद्ध के विचार और जीवन मूल्य एक बेहतर समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए हमेशा मार्गदर्शक रहेंगे।
क्रिकेट के महा मुकाबले का शुभारम्भ दुर्ग के विधायक एवं केबिनेट मंत्री ( दर्जा प्राप्त ) मा. अरुण वोरा के मुख्य आथित्य एवं महापौर दुर्ग धीरज बाकलीवाल की अध्यक्षता में विशेष
थितियो क्षितिज चंद्राकर , अन्तरराष्ट्री क्रिकेटर राजेश चौहान , आर.एन. वर्मा राज्य मंत्री ( दर्जा प्राप्त ) , प्रतिमा चंद्राकर ( उपाध्यक्ष ह कांग्रेस ) मनीष पारख , मुकेश चंद्राकर ,
इन्द्रजीत सिंह , मनोज राजपूत सहित सम्मानित अथितियो के सानिध्य में शाम 6 बजे संपन्न होगा
दुर्ग /शौर्यपथ /
वैसे तो भारत में क्रिकेट के दीवानों की कमी नहीं है . आज अगर देखा जाए तो भारत में क्रिकेट सबसे ज्यादा लोकप्रिय खेल के रूप में जाना जाता है ऐसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पहली बार क्रिकेट का एक ऐसा मुकाबला होने जा रहा है जिसमे शहर की जनता उनको देखेगी जो प्रशासन के कार्यो को देखते है सञ्चालन करने में जिनकी अभूतपूर्व भूमिका होती है .
दुर्ग जिला मुख्यालय में दुर्ग जिला प्रेस क्लब के तत्वाधान में विभागीय अधिकारियों के बिच महामुकब्ले का आगाज आज से शुरू होगा . इस महामुकब्ले में दुर्ग की जनता प्रशासन के कई विभागों के अधिकारियों को , अधिवाक्ताओ को , वरिष्ठ पत्रकारों को , पुलिस अधिकारियों को मैदान में खेल के मुकाबले में देखेगी .
अभी तक किसी भी संस्था द्वारा कोई प्रतियोगिता होती थी तो उसमे खिलाडियों को , जनप्रतिनिधियों को व्यापारी वर्ग के लोगो को मैदानी मुकाबले में देखा जाता था किन्तु दुर्ग में पहली बार अधिकारियों का मुकाबला अधिकारियो से देखने को मिलेगा . 16 मई से 31मई तक इस महासंग्राम में होंगे शामिल दुर्ग पुलिस की टीम,प्रशासनिक अधिकारियों न्यायधीशोंं की टीम,अधिवक्ताओं और विभिन्न सरकारी विभागों की टीम शामिल।
बता दे कि दुर्ग जिला प्रेस क्लब के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ में पहली बार इस तरह का आयोजन किया जा रहा है , जिसमें एक सामान्य व्यक्ति इस महासंग्राम में शामिल नहीं होगा बल्कि इसमें शामिल होंगे दुर्ग के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी न्यायाधीश अधिवक्ता सहित सरकारी अधिकारी और विशेष लोगों की टीम।
दुर्ग जिला प्रेस क्लब के मनविंदर सिंह ने बताया कि अभी तक इस तरह का आयोजन छत्तीसगढ़ में कहीं नहीं हुआ है, इस कार्यक्रम में पूरी तरह जनता की मनोरंजन को ध्यान में रखकर ऐसे टीमों को सेट किया गया है जिसे जनता ने कभी क्रिकेट खेलते नहीं देखा है अभी तक इन टीमों के खिलाड़ी अपने अपने विभाग मैं मिले दायित्व को निभाते देखते आए हैं लेकिन पहली बार दुर्ग जिला प्रेस क्लब में एक ऐसी अनोखी तैयारी की है जिसमें इन सभी विभागों के अधिकारियों को क्रिकेट के महासंग्राम के मैदान पर उतारा गया है।
यह आयोजन पीसीसी ग्राउंड पदमनाभपुर दुर्ग में 16 मई से 21 मई तक टेनिस बॉल क्रिकेट रात्रि कालीन के रूप में रखा गया है और दुर्ग जिला प्रेस क्लब के सभी सदस्यों का यह मानना है कि जनता को इसका बहुत ही आनंद मिलेगा।
राजनांदगांव / शौर्यपथ /
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य में चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कार्यवाहियां तेज की गई है। राजनादगाव पुलिस द्वारा चीटफंड कंपनी पर कार्यवाही करते हुए आदर्श को ऑपरेटिव के डायरेक्टर मुकेश मोदी व राहुल मोदी को राजनांदगांव लाया गया।आदर्श को ऑपरेटिव के डायरेक्टरो के खिलाफ कई राज्यों में हजारों करोड़ के घपले के आरोप है। इनके पास राजस्थान में लगभग 9 हजार करोड़ की सम्पत्ति हैं।
पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा के निर्देशाअनुसार व पुलिस महानिरीक्षक श्री बी0एन0 मीणा तथा पुलिस अधीक्षक श् संतोष सिंह के मार्गदर्शन में चिटफंड कम्पनी के फरार आरोपियो की धरपकड़ हेतु निर्देशित करने पर शासन की मंशानुसार पता तलाश हेतु देश के अलग अलग ठिकानो पर टीम भेजकर गिरॅफतारी की जा रही हैं।
इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा, नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निगरानी में थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 291/21 धारा 406,420 भादवि के फरार आरोपी मुकेश मोदी पिता प्रकाश राज मोदी उम्र 62 साल निवासी मोदीलेन आदर्श नगर सिरोही थाना कोतवाली जिला सिरोही राजस्थान व राहुल मोदी पिता बिरेन्द्र मोदी उम्र 36 साल निवासी मोदीलेन आदर्श नगर सिरोही थाना कोतवाली जिला सिरोही राजस्थान के संबंध में जानकारी मिली कि उक्त दोनो आरोपी के खिलाफ राजस्थान मे अलग अलग थानो में लगभग 150 अपराध पंजीबध्द हैं तथा पिछले कई सालो से जेल में हैं। राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, बड़मेर, सिरोही जेल में पता करने पर पता चलता था कि कुछ दिन पहले इन जेलो से दुसरे जेलो पर स्थानांतरण होकर जा चुके हैं। राजनांदगांव से पुलिस एक टीम सउनि महेश राजपूत के नेतृत्व में रवाना किया गया किन्तु जयपुर पहुंचने पर पता चला कि उक्त दोनो आरोपीगण माउंटआबू गुजरात बार्डर के पास जिला सिरोही में हैं इस पर नगर पुलिस अधीक्षक से मार्गदर्शन प्राप्त कर टीम को जिला सिरोही राजस्थान जाने का निर्देश प्राप्त होने पर टीम को जयपुर से सिरोही रवाना किया गया आरोपी सिरोही (राज0) में मिलने पर राजनांदगांव पुलिस दोनो आरोपीराहुल मोदी व मुकेश मोदी को पुलिस थाना कोतवाली राजनांदगांव लेकर आये।
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपीयों को न्यायालय राजनांदगांव में पेश कर पूछताछ एवं गिरॅफ्तारी की अनुमति लेकर गिरफ्तार कर परिस्थिति के अनुसार पुलिस रिमांड या ज्युडिसियल रिमांड पर लिया जायेगा।
प्रकरण में प्रार्थी संदीप सिंह भदौरिया पिता देवेन्द्र कुमार भदौरिया निवासरी सहदेव नगर वार्ड नं0 23 द्वारा दिनांक 04/06/2021 को थाना उपस्थित आकर एक रिपोर्ट दर्ज कराया था कि कामठी लाईन खंडेलवाल होटल के पास स्थित आदर्श क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के डायरेक्टर द्वारा एक लाख बहत्तर हजार रूपये का धोखाधड़ी कर फरार हो गया। उक्त कंपनी का ऑफिस बंद हो गया तथा फोन लगाने पर फोन रिसीव नही किये। प्रार्थी द्वारा अपने आपको ठगी के शिकार होने के एहसास पर थाना में प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया गया। प्रथम सूचना पत्र दर्ज करने पश्चात आरोपीगणो की पतासाजी लगातार की जा रही थी विवेचना के दौरान जिला कार्यालय राजनांदगांव से जानकारी प्राप्त की गई तो पता चला कि आदर्श क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के डायरेक्टर द्वारा लगभग 356 लोगो से लगभग तीन से पॉच करोड़ रूपये की धोखाधड़ी कर फरार हो गये ।
वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देश पर थाना कोतवाली राजनांदगांव द्वारा लगातार चिटफंड कम्पनी के फरार आरोपियो की धरपकड़ की जा रही हैं। जिसमें प्रमुख रूप से अनमोल इंडिया के डायरेक्टर, सहारा इंडिया के सहायक कम्पनी के डायरेक्टरो की गिरफ्तारी , सनसाईन इन्फ्राबिल्ड के डायरेक्टरो की गिरफ्तारी व आदर्श क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के डायरेक्टर की गिरफ्तारी की गई हैं और आगे भी जारी किया गया हैं। पूछताछ पर पता चला कि आदर्श को ऑपरेटिव के डायरेक्टरो के पास राजस्थान में लगभग 9 हजार करोड़ की सम्पत्ति हैं।
मुंगेली /शौर्यपथ/
कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह द्वारा लगातार जिले का भ्रमण कर निर्माण और विकास कार्यों के साथ-साथ नागरिक केन्द्रित सेवाओं का जाएजा लिया जा रहा है। इसी कड़ी में उन्होंने आज पथरिया विकासखण्ड के ग्राम हथनीकला में चाौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से राशन, पात्र व्यक्तियो को पेंशन, मनरेगा मजदूरी भुगतान, बिजली, नाली, बी1 का पाठन, राजस्व प्रकरण का निराकरण, फौती, सीमांकन, नामांतरण, स्वास्थ्य सुविधा की उपलब्धता, ग्राम के स्व सहायता समूह के महिलाआंे द्वारा किए जा रहे आजीविकामूलक गतिविधियों, पटवारी और पंचायत सचिव की मुख्यालय में उपस्थिति आदि की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र हितग्राही राशन, पेंशन से वंचित नहीं होना चाहिए। उन्होंने पेयजल की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के तहत चल रहे निर्माण कार्य प्रगति पर है। शीघ्र ही प्रत्येक घरों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने ग्राम में मरम्मत योग्य हैंडपंप को शीघ्र ठीक कराने, मुक्तिधाम में तार फेंसिंग और वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि ग्रामसभा की बैठक में शामिल होकर ग्राम की समस्या के संबंध में चर्चा करें और निर्णय लेकर छोटी छोटी समस्याओं का ग्राम स्तर पर निराकरण करें। उन्होंने ग्रामीणों को जल संरक्षण और संवर्धन के लिए भी प्रेरित किया। कलेक्टर डॉ सिंह ने ग्राम हथनीकला में ही शासकीय उचित मूल्य की दुकान, आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक शाला, सुराजी गांव योजना के तहत निर्मित गौठान में मशरूम उत्पादन और टसर धागाकरण सह प्रशिक्षण इकाई का भी निरीक्षण किया। उन्होंने शासकीय उचित मूल्य की दुकान में संधारित पंजी और खाद्यान्न भंडारण का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से राशन सामग्री की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने उचित मूल्य दुकान में राशन सामग्रियों को सुरक्षित रखने नियमित साफ सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र के खुलने का समय और हितग्राहियों को पोषण आहार का वितरण की जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दशरथ सिंह राजपूत, एसडीएम मुंगेली श्री अमित कुमार, एसडीएम पथरिया श्रीमती प्रिया गोयल सहित संबंधित विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।
रायपुर /शौर्यपथ/
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2022 का परिणाम घोषित किया। हाई स्कूल कक्षा 10वीं में रायगढ़ की सुमन पटेल और कांकेर की सोनाली बाला ने 98.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में टाप किया है। कक्षा 10 वीं की टाप 10 सूची में कुल 71 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार हायर सेकेण्डरी कक्षा 12वीं में रायगढ़ की कंुती साव ने 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। टाप 10 की सूची में स्थान प्राप्त करने में 22 विद्यार्थी सफल हुए हैं।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
