
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
हितग्राहियों ने महापौर को बताया कि हमें विश्वास नहीं हो है कि इस योजना से कुछ ही घंटों में घर पर ही प्रमाण पत्र मिल जाएगा
दुर्ग / शौर्यपथ /
नगर पालिक निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल मितान बनकर तपती दोपहरी में बाइक से स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दिवान,नोडल अधिकारी जावेद अली,मुख्यमंत्री मितान विजय देशमुख व अखिलेश गौस्वामी के साथ आज हितग्राहियों को प्रमाण पत्र देने के लिए उनके निवास स्थल पर पहुंचे। महापौर धीरज बाकलीवाल ने प्रियांशु शर्मा ,पिता-सूरज कुमार शर्मा,गया नगर ,वार्ड नं 5 को स्थानीय प्रमाण पत्र और कुमारी पाखी जैन,पिता पंकज जैन,माता खुशबू जैन गंज पारा वार्ड 36 को जन्म प्रमाण पत्र अपने हाथों से हितग्राहियों को प्रदान किया। महापौर धीरज बाकलीवाल ने इस दौरान उन्होंने हितग्राहियों से चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत कॉल सेंटर 14545 में संपर्क करने से घर बैठे प्रमाण पत्र मिल रहा है इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं एवं इसे अन्य लोगों तक भी पहुंचाएं ताकि जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके। हितग्राहियों ने महापौर धीरज बाकलीवाल को बताया कि हमें विश्वास नहीं हो है कि इस योजना से कुछ ही घंटों में घर पर ही प्रमाण पत्र मिल जाएगा,ऐसी ही योजना की आवश्यकता थी, जिससे दुर्ग नगर पालिक निगम दफ्तर जाने में अक्षम लोगों को इसका समुचित लाभ मिलेगा। हितग्राहियों ने बताया कि ऐसी सेवाओं की जरूरत थी ताकि दफ्तरों के अनावश्यक चक्कर काटने से मुक्ति मिल जाए, इसके लिए हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का योजना को लागू करने के लिए ह्दय धन्यवाद दिया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रारंभ की गयी मुख्यमंत्री मितान योजना दुर्ग निगम क्षेत्र में शुरू हो गई। जिसके तहत दो मितान नियुक्त किए जा चुके हैं जिसमें योजना के तहत महज चंद घंटों में प्रमाण पत्र लोग प्राप्त कर रहे है। जिसमें सर्व प्रथम मितानो के द्वारा जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र सहित 13 प्रकार के प्रमाण पत्र घर जाकर प्रदान किये जा रहे है गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेशबघेल ने 01/05/2022 से प्रदेश के सभी 14 निगमों में मुख्यमंत्री मितान योजना प्रारंभ की है।जिसमें कुल 13 प्रकार के प्रमाण पत्र महज कुछ ही समय में घर बैठे प्राप्त किये जा सकेगे। जैसे आय प्रमाण पत्र, निवासी प्रमाण पत्र, एस सी-एस टी. जाति प्रमाण पत्र, ओ.बी.सी. जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र एवं सुधार, मृत्यु प्रमाण पत्र एवं सुधार, विवाह प्रमाण पत्र दुकान और स्थापना पंजीयन, नान डिजिटाइज्ड नकल, भूमि सूचना प्रमाण पत्र, इस सभी सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक जनों को टोल फ्री नंबर 14545 नम्बर पर केवल एक बार कॉल करना है। जिसके पश्चात मितान द्वारा घर पहुंचकर वांछित दस्तावेज प्राप्त किये जाने के बाद शीघ्र प्रमाण पत्र घर पहुंचाकर प्रदान किया जायेगा। इस योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु संबंधित अधिकारी व कर्मचारी को दिशा निर्देश जारी किये गए है। दुर्ग नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने क्षेत्र के निवासियों से मुख्यमंत्री मितान योजना का लाभ प्राप्त करने की अपील की है। मुख्यमंत्री मितान योजना के माध्यम से सरकारी दफ्तर में बार-बार जाने की आवश्यकता नही पड़ेगी/
भिलाई/शौर्यपथ /
छॉलीवुड के प्रसिद्ध प्रोडयूसर छोटे लाल साहू द्वारा निर्मित एवंं छत्तीसगढ़ी, भोजपुरी, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने सिल्वर जुबली डॉयरेक्टर सतीश जैन के निर्देशन में बनी छत्तीसगढी फिल्म चल हट कोनो देख लीही आगामी 13 मई से पूरे छत्तीसगढ में एक साथ प्रदर्शित होने जा रही है। यह फिल्म प्रदर्शन के पहले ही रिकार्ड तोड़ रही है, क्येांकि एक साथ पूरे छत्तीसगढ में 60 सिनेमाघरों व पीवीआर व मल्टीप्लेक्स में लगने जा रही है,जबकि एक साथ हिन्दी फिल्मों को भी एक ही तिथि को इतना स्क्रीन नही मिल पाता है। मोर छहंइा भुइंया से लेकर हंस झन पगली फंस जाबे तक लगातार सिल्वर जुबली फिल्म देने वाले प्रसिद्ध निर्देशक सतीश जैन द्वारा निर्देशित इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। उक्त बातें फिल्म के निर्माता छोटेलाल साहू एवं अभिनेता रजनीश झांजी व नायक दिलेश साहू ने संयुक्त रूप से आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही। इन्होंने आगे बताया कि यह सुपरहीट फिल्म आगामी 13.मई से भिलाई के श्री वेंकटेश्वरा टाकीज, भिलाई मुक्त ए-2. मिराज सिनेमा सिविक सेंटर,एवं पीव्हीआर में के अलावा दुर्ग के अप्सरा टाकीज, तरुण मल्टीप्लेक्स सहित छत्तीसगढ़ के संपूर्ण सिनेमाघरों व मल्टीप्लेक्स में लगेगी। ज्ञातव्य हो कि सतीश जैन द्वारा निर्देशित फिल्म हंस झन पगली फंस जाबेे गत दो वर्ष पूर्व 100 दिन पार किया था ! उसके बाद से ही सतीश जैन की फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। दर्शकों की डिमांड के अनुसार श्री जैन ने उनके पसंद की फिल्म चल हैट कोनो देख लीहि बनाया जिसकी शूटिंग के दौरान से ही दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।
फिल्म में मंत्री की भूमिका अदा करने वाले लिजेंड अभिनेता रजनीश झांजी ने बताया कि छॉलीवुड के भीष्मपितामह एवं छालीवुड के संस्थापक निर्देशक सतीश जैन हमेशा से मनोरंजन के साथ ही पारिवारिक फिल्म बनाते रहे है। उनके द्वारा बनाई गई यह फिल्म भी उनके अन्य फिल्मों की ही तरह एकदम साथ सुथरी, शुद्ध मनोरंजक एवं पारिवारिक के साथ ही संदेशप्रद फिल्म है। इसमें आज कल जो लोगों की जुबान पर वर्तमान में चल रहे राजनीतिक चर्चाओं को भी ध्यान में रखकर राजनीतिक मसाला भी खूब है जो दर्शकों को भारी पंसदआयेगा। इसके अलावा यह फिल्म नारी सशक्तिकरण पर भी आधारित है, जिसमें नारी की शक्ति और उनके अधिकार को बखूबी फिल्माया गया है। इसमें एक सीन है जिसमें गांव की महिला का पुलिस इंस्पेक्टर थाने लेजाकर हाथ पकड़ लेता है जिसमें महिला हाथ छुडाकर साफ कहती है कि आप मेरा हाथ नही पकड़ सकते यदि हाथ पकड सकती है तो महिला पुलिस ही पकड़ सकती है। एक प्रश्र का जवाब देते हुए रजनीश झांजी ने कहा कि छत्तीसगढ में छॉलीवुड को उठाने के लिए सरकार ने प्रयास अच्छा किया है, पर कुछ इसमें विसंगतिया है, छत्तीसगढी फिल्म बनाने के लिए मात्र 15 लाख और हिन्दी फिल्म के लिए 5-6 करोड रूपये तक सब्सीडी दे रही है। ऐसा लग रहा है कि सरकार किसी आईएएस व आईपीएस अधिकारी से सलाह लेकर ये कार्य की है, इसके लिए फिल्म विकास निगम में जमीन से जुडे हुए फिल्मकार को रखे और उनकी सलाह लेकर काम करें तो छॉलीवुड का भला होगा। व स्टूडियों निर्माण से पहले राज्य सरकार को तहसील और कस्बा में टॉकीज खोलना चाहिए, इससे जहां कस्वाई लोगों को भी रोजगार मिलेगा वही छत्तीसगढी फिल्में भी चलेगी तो निर्माता और आगे आ गयें और लाभ होने पर इसका लाभ यहां के कलाकारों से लेकर टेक्निशयन सभी को आर्थिक फायदा होगा। वही श्री झांजी ने एक और प्रश्र का उत्तर देते हुए कहा कि राज्य सरकार को फिल्म से संबंधित ट्रेनिंग इंस्टीटयूट भी खोलना चाहिए ताकि प्रशिक्षित होकर लोग आयेगें तो और बेहतर कार्य होगा। आज यहां के कई ग्रामीण अपना जमीन एक करोड में बेचकर 50 लाख रूपये में फिल्म बना रहे है, और फिल्म फ्लाप होने पर कहीं के नही रह रहे है, उनको भी टे्रनिंग और इससे संबंधित पूरी जानकारी दी जाने चाहिए कि कहां और कैसी फिल्म बनाने के लिए पैसा खर्च किया जाये और उसकी मार्केटिंग किस प्रकार हो ताकि फिल्म हिट हो और उनका लागत निकलने के साथ ही लाभ भी हो।
फिल्म के नायक दिलेश साहू ने बताया कि फिल्म के ट्रेलर को दर्शको द्वारा बहुत ज्यादा पसंद किये जा रहे है, चल हट कोनो देख लिहि गाने लोगो के जुबान में पॉपुलर हो रहे है, गाने देखते ही देखते लाखो.व्यू पार कर चुके है इंस्टाग्राम में सभी गानो में सभी चेहते दर्शको अवं सभी वर्गों के अवं फि़ल्मी प्रेमिओ दवारा रील्स बना -बना कर सोशल मीडिया में डालते चले जा रहे है।
वहीं फिल्म के निर्माता छोटेलाल साहू ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए बताया कि इस फिल्म के निर्माण में करीब डेढ करोड़ रूपये लागत आया है और शूटिंग मेंं करीब 53 दिन लगेगे। इसमें नया रायपुर, धमतरी, शिवरीनारायण सहित अन्य मनमोहक स्थानों पर फिल्माया गया है। इस दौरान फिल्म के किसान की भूमिका अदा करने वाले अभिनेता शमशीर सिवानी ने सभी कलाकारों का परिचय कराया।
उल्लेखनीय है कि फिल्म में अनिकृती चौहान और दिलेश साहू की केमेंस्ट्री खूब जम रही है, फिल्म में रजनीश झांझी, अंजलि चौहान, प्रदीप शर्मा, अनिल शर्मा, अनुराधा दुबे, मनोज वर्मा, डॉ. अजय सहाय, हेमलाल कौशल, उपासना वैष्णव, शमशीर सिवानी, तेजराम साहू, मनोज जोशी, सलीम अंसारी, क्रांति दिक्षित, अंशुल अवस्थी, तुषार कांत शर्मा, जानसन अरुण ( तंबी ), शैलेश साव, छोटेलाल साहू, राजू शर्मा, सलीम खान, उषा विश्वकर्मा, सुब्रत दादा, अनुपम भार्गव, राजेंद्र कपूर, जयराम भगवानी, पुष्पांजलि शर्मा, मनीषा वर्मा, पूजा देवांगन, आराध्या सिन्हा, रिया साहू, संगीता निषाद, संध्या वर्मा, जागृति सिन्हा, सलिनी विश्वकर्मा, प्रतिभा राजपूत, रुचिका कांबोज, विशाल साहू ये सभी कलाकार मुख्य सहायक अभिनेता, अभिनेत्री के रूप में नजर आयेंगे द्य इस फिल्म के कथा,पटकथा एवं गीतकार सतीश जैन का है, संवाद वीरू ठाकुर का है, म्यूजिक सुनील सोनी का है, गानो में स्वर दिया है सुनील सोनी, अनुपमा मिश्रा, अल्का चंद्राकर, परगनिहा, नितिन दुबे है, कोरिओग्राफी निशांत उपाध्याय चंदन दीप.की है, एक्शन स्वर्गी अन्दलीब पठान का दिखाई देगा ,कार्यकारी निर्माता टिकेश्वर साहू जी, कैमरा में कमल दिखाया है तोरण राजपूत ने और कास्ट्यूम डिजाइनर किया है सरिता जैन ने और मुख्य सह - निर्देशक भूपेंद्र चंदनिया है, असिस्टेंट डायरेक्टर में मनोज कुमार पाण्डेय, रूनझून जैन, दिपक कुर्रे , प्रोडक्शन डिजाइन आलेख चौधरी ने किया है, एसोसिएट डॉयरेक्टर सलीम अंसारी जी है, पोस्ट प्रोडक्शन स्वप्निल डिजिटल स्टूडियो रायपुर, इस फिल्म का म्यूजिक रिलीज ए.वी. एम. गाना.चैनल में रिलीज हो चूका है।
दन्तेवाड़ा / शौर्यपथ /
दन्तेवाड़ा जिला संयुक्त कार्यालय के डंकिनी सभाकक्ष में कलेक्टर श्री दीपक सोनी की अध्यक्षता में गोधन न्याय योजनांतर्गत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रत्येक गौठान की विस्तृत रूप से समीक्षा की गई। गौठानों में गोबर खरीदी, खाद निर्माण, खाद भण्डारण एवं विक्रय की प्रगति, पैरादान, गौठानों को मल्टीएक्टीविटी सेन्टर इत्यादि के संबंध में जानकारी ली। सोनी ने कहा कि गौठान शासन की सबसे महत्वपूर्ण योजना में से है यह ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है इसके संचालन में सभी को एक टीम की भांति कार्य कर संध्या चौपाल एवं डोर टू डोर जाकर लोगों को योजनाओं के बारे में जानकारी दें।
प्रत्येक पंचायत में गौठानों का संचालन बेहतर हो साथ ही गौठानों में गौठान मितान रखा जाए। जिला पंचायत सीईओ श्री छिकारा ने कहा कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं वाली योजनाओं में से एक ''गोधन न्याय योजना'' के अंतर्गत गौठानों में संचालित गतिविधियों में सक्रियता दिखाएं। जिले में बनाए गए गौठानों में सफल क्रियान्वयन हेतु जमीनी स्तर पर सतत् रूप से निरन्तर मॉनिटरिंग करते रहें और अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करें।
बैठक में आदर्श ग्राम पंचायतों में आदर्श गौठान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को गौठानों से सबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं को अनिवार्यत: पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौठानों में नियमित रूप से वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन व विक्रय के साथ मल्टी एक्टिविटी गतिविधियां संचालित करने के लिए कहा। साथ ही गोधन न्याय योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु नवीन दिशा-निर्देश दिए। साथ ही रिकॉर्ड संधारण नियमित रखते हुए सभी दस्तावेज पूर्ण कर लें। बैठक में पशुधन उपसंचालक डॉ. कुशवाहा, उपसंचालक कृषि डीडीए नेताम, सहायक संचालक उद्यानिकी डिकलेश कुमार सहित गोधन न्याय योजना से संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
दुर्ग /शौर्यपथ /
नगर पालिक निगम, दुर्ग में आज वार्ड क्रमांक 09, 10 एवं 11 के पंडित मोती लाल नेहरू स्कूल शंकर नगर में जन समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें वार्ड क्रमांक 09, 10 एवं 11 के नागरिको की मूलभूत समस्या जैसे पानी, बिजली, सफाई, राशन कार्ड, पेंशन, नामान्तरण, आबादी पट्टा सहित अन्य समस्याओं हेतु लगया गया । जिसमें नागरिको की समस्या का त्वरित निरीक्षण किया गया। गौरतलब है कि निगम क्षेत्र के सभी 60 वार्डो में व्याप्त मूल भूत सुविधाओ के निराकरण के लिए विधायक अरूण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल की पहल पर आयुक्त हरेश मंडावी के मार्गदर्शन में शिविर का आयोजन किया जा रहा है । आज जन समस्या समाधान शिविर का जायजा लेने विधायक अरूण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल एवं कलेक्टर डॉ0 सर्वेश्वर भूरे पहुंचे । उनके द्वारा वहां उपस्थित आवेदको से उनकी मांग एवं शिकायतो को सूना एवं अधिकारियो को आन स्पॉट उनकी समस्यों का निराकरण करने के निर्देश दिये गये । कलेक्टर दुर्ग के समक्ष धनेश्वरी देवांगन जो कि मकान का नामांतरण किये जाने हेतु आवेदन लेकर आयी थी कलेक्टर के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदिका को नामान्तरण पत्र सौपा गया ।
शिविर में 45 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें पेयजल, पेंशन से संबंधित प्राप्त आवेदनो पर त्वरित निराकरण किया गया । आबादी, पट्टा से प्राप्त आवेदनो को सक्षम अधिकारी को प्रेषित किया गया । नया राशन कार्ड बनाने के आवेदनो को खाद् विभाग दुर्ग में भेजा गया । आज संबंधित वार्ड क्रमांक 09 के पार्षद विजेन्द्र भारद्वाज वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद चन्द्रशेखर चन्द्राकर, वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद श्री सतीश देवांगन शिविर में उपस्थित होकर अपने वार्ड वासियो की समस्याओ का निराकरण करवाया । एवं उनके द्वारा विधायक, महापौर के समक्ष शिविर में हरनाबांधा मुक्तिधाम चौक, दुर्गा चौक, अम्बेडकर चौक और बुद्ध विहार चौक के सान्दर्यीकरण की मांग की गई ढ्ढ एम0आई0सी0 सदस्य संजय कोहले, मनदीप सिंग भाटिया, एल्डमैन कृष्णा देवांगन, अजय गुप्ता, रत्ना नामदेव, अलताब अहमद सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
राजनांदगांव/शौर्यपथ /
छत्तीसगढ़ को वर्ष 2023 तक टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में अति संवेदनशील समूह का मानचित्रण किया जाएगा। इस दौरान संभावित रोगियों की जांच होगी और रोग की पुष्टि होने पर उन्हे उपचार के लिए नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में संदर्भित किया जाएगा।
अगले कुछ दिनों में शुरू किए जाने वाले इस सर्वे की शुरुआत शहरों की मलिन बस्तियों से की जाएगी। इसके अलावा जेल, खदान, आश्रय ग्रह और अन्य संवेदनशील जगहों का मानचित्रण किया जाएगा। सर्वे के दौरान टीबी की जांच सभी उम्र के लोगों की होगी और 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की मधुमेह और उच्च रक्तचाप की भी जांच होगी। मधुमेह से पीडि़त व्यक्तियों में क्षय रोग या टीबी होने का जोखिम तीन गुणा अधिक होता है।
महीने भर चलने वाले इस सर्वे में शामिल होने वाले स्वास्थ्य कर्मियों और अधिकारियों का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया है। यह प्रशिक्षण डॉ. प्रदीप टंडन, राज्य प्रोग्राम मैनेजर (शहरी) द्वारा दिया गया। यह पूरी कवायद डॉ. प्रियंका शुक्ला, एमडीए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशनए के नेतृत्व में की जा रही है।
सर्वेक्षण के लिए दो सदस्यों वाली टीमों का गठन किया जाएगा जिसमें एक एएनएम होगी और दूसरा मितानिन, टीबी मित्र या किसी एनजीओ का सदस्य हो सकता है। एक सर्वेक्षण दल एक दिन में कम से कम 25 घरों में जाएगा और बाकी जगहों पर 50 से 100 व्यक्तियों की जांच होगी।
टीबी पीडि़तों के सर्वेक्षण में 16 जिलों में लगभग 36 लाख लोगों की जांच होगी और सर्वेक्षण के बारे में लोगों को जागरूक भी किया जाएगा, ताकि सर्वे टीमों को कार्य करने में दिक्कत न हो और समुदाय का सहयोग भी प्राप्त हो।
इस संबंध में डीटीओ डॉ. अल्पना लुनिया ने बताया: मौखिक सर्वे में टीबी के लिए सभी सदस्यों की जांच होगी और लक्षण मिलने पर उसकी जांच 24 घंटों में ही की जाएगी और पुष्टि होने पर सबसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भेजा जाएगा। तीस वर्ष से अधिक उम्र के सदस्यों की मधुमेह और उच्च रक्तचाप की जांच भी टीम द्वारा की जाएगी। सभी जानकारियाँ एक फॉर्म में भरी जाएगी।
सस्टैनबल डेवलपमेंट गोल्स (एसडीजी) के अनुसार टीबी का उन्मूलन वर्ष 2030 तक करना है जबकि भारत ने यह लक्ष्य वर्ष 2025 तक रखा है। वहीं छत्तीसगढ़ ने यह लक्ष्य वर्ष 2023 रखा है।
भिलाई नगर/ शौर्यपथ /
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने भिलाई तहसील कार्यालय सहित जोन 3 के वार्ड 31 मदर टेरेसा नगर में गुरूद्वारा के पीछे सामुदायिक भवन और जोन 4 के चंद्रशेखर आजाद नगर वार्ड 39 के सुभाष नगर सामुदायिक भवन में लगे जनसमस्या निवारण शिविर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त प्रकाश सर्वें, जोन 3 आयुक्त येशा लहरे, जोन 4 आयुक्त अमिताभ शर्मा, जोन स्वास्थ्य प्रभारी द्वय महेश पांडे व सुदामा परगनिहा मौजूद थे। इस दौरान कलेक्टर डॉ. भुरे ने तहसील कार्यालय का भी निरीक्षण किया और सीमांकन, राजस्व मामलों से संबंधित व पेंडिग कार्य के जल्द निपटान करने के निर्देश तहसीलदार क्षमा को दिए। जनसमस्या निवारण शिविरों में शिकायतों के निराकरण के लिए दिए गए आवेदनों का अवलोकन किया। उन्होंने निगम आयुक्त व जोन के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का शीघ्रता से निराकरण कराया जाए, ताकि नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं के लिए भटकना न पड़े। उल्लेखनीय है कि महापौर नीरज पाल के निर्देशों का पालन करते हुए सभी वार्डों में शिविर लगाए जा रहे हैं। आयुक्त प्रकाश सर्वें के दिशा-निर्देशन में आज जोन एक के वार्ड 3 मॉडल टाउन के पंचमुखी गार्डन सांस्कृतिक भवन, जोन 2 के वार्ड 16 सुपेला में सामुदायिक भवन दुबे पशु आहार के पास भी शिविर लगाए गए, जहां वार्ड के लोग अपनी समस्या का निवारण करने के लिए पहुंचे थे। आज जोन 1 नेहरू नगर में 151, जोन 2 वैशाली नगर में 27, जोन 3 मदर टेरेसा नगर में 19, जोन 4 शिवाजी नगर में 7 व जोन 5 सेक्टर 6 में 13 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें पीएम आवास के 1, सामाजिक सहायता पेंशन के 4, राशन कार्ड के 20, सीमेंट सड़क 6, नाली निर्माण 19, जल प्रदाय 22, प्रकाश व्यवस्था 3, भवन निर्माण 1, आबादी पटटा 122, अतिक्रमण हटाने 1, सफाई कार्य 13 व अन्य के 4 को मिलाकर कुल 217 आवेदन प्राप्त हुए। यहां राशन कार्डों का तुरंत ऑनलाइन निराकरण किया गया।
दुर्ग / शौर्यपथ /
बजरंग दल प्रान्त संयोजक रतन यादव ने प्रेस विज्ञप्ति ज़ारी करते हुए कहा कि कुर्मी समाज की बेटी को एक मुस्लिम युवक द्वारा जो खुर्सी पार का रहने वाला है वह हिंदू नाम रखकर रायपुर संतोषी नगर आर्य समाज में विवाह करता है और एक एफिडेविट के सहारे अपने आपको हिंदू बता कर छल पूर्वक तरीके से विवाह किया . जिसकी जानकारी मिलते ही सनातन धर्म हिंदूवादी संगठन के लोग पहुंच गए . यादव ने बताया कि लड़का लड़की विगत कुछ दिनों से फरार चल रहे थे पुलिस में लड़की के माता-पिता की ओर से शिकायत की गई कि हमारी लड़की गुम हो गई है खुर्सी पार थाना ने उसे और उस लड़की को दोनों को पकड़कर थाने लाए जहां पर उन्हें एसडीएम कार्यालय में पेश किया गया. जिसकी जानकारी लगते ही बजरंग दल सहित तमाम हिंदूवादी संगठन के लोग इक_ा होने लगे .वही माहौल की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए एसडीएम कोर्ट में सुनवाई टाल दी गई और एसडीएम साहब बिना सुनवाई किए वहां से चल दिए .
प्रान्त संयोजक रतन यादव ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने हिंदूवादी संगठन के लोगों की नजर से चुरा कर के पिछले रास्ते से लड़का लड़की को खुर्सीपार थाना लेकर आगए और वहां पर भी हमारे युवा कार्यकर्ताओं ने पहुँच कर एक आवेदन प्रस्तुत किया है कि उस मुस्लिम युवक जो अपना नाम मोहित आर्य हिंदू नाम बता रहा है उसके ऊपर धर्म परिवर्तन के कानून के तहत धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करें अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा .
वही रतन यादव जी ने यह भी बताया इस वक्त भारत के इस्लामीकरण के लिए बहुत बड़ा षड्यंत्र चल रहा है इस षड्यंत्र का नाम है लव जिहाद और इसका शिकार हो रही है ज्यादातर हिंदू समाज की लड़कियां भारत में हर साल करीब 20000 लड़कीया लव जिहाद का शिकार हो रही हैं लेकिन इसमें से एक परसेंट से भी कम मामलों में शिकायत पुलिस में दर्ज होती हैं अब तक आप कभी कभार देश में लव जिहाद के किस्से सुनते आए होंगे लेकिन जब से सुप्रीम कोर्ट ने लव जिहाद को मान्यता प्रदान की है तब से यह शब्द चारों तरफ चर्चा और बहस का ज्वलंत विषय बना हुआ है .
इसलिए अब हम लव जिहाद का संपूर्ण विश्लेषण करेंगे लव जिहाद का यह विषय केरल में हिंदू लड़की और एक मुसलमान लड़के के प्रेम विवाह से पैदा हुआ जिसकी जांच देश में आतंकवादी घटनाओं की पड़ताल करने वाली नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानी एनआईए को सौंपी गई है सही मायने में आखिर होता क्या है यहां पर रतन यादव जी ने यह भी बताया लव जिहाद दो शब्दों से मिलकर बना है अंग्रेजी भाषा का शब्द प्यार मोहब्बत इस और अरबी भाषा का शब्द है जिसका मतलब होता है किसी मकसद को पूरा करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देना यानी जब इस्लाम को मानने वाले लड़के दूसरे धर्म की लड़कियों को अपने प्यार के जाल में फंसा कर उस लड़की का धर्म परिवर्तन करवाते हैं तो कई बार सऊदी अरब सीरिया जैसे इस्लामिक देशों में जिहाद के लिए उनका इस्तेमाल करते हैं इस पूरी प्रक्रिया को लव जिहाद कहा जाता है अब अगर आप लव जिहाद का मतलब समझ गए तो आपको यह बता दें कि अब तक लव जिहाद शब्द को कानूनी मान्यता प्राप्त नहीं थी लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने मान लिया है कि लव जिहाद होता है और मुस्लिम लड़कियों को अपने प्यार के जाल में फंसा कर उनका धर्म परिवर्तन करवा लव जिहाद करते है यह हमारे देश के लिए बहुत बड़ा खतरा है लव जिहाद एक अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र है जिसके तहत युवा मुस्लिम लड़के हिंदू लड़कियों के साथ प्यार का ढोंग करके उनका धर्म परिवर्तन कर आते हैं ताकि शीघ्रता से इस्लामीकरण को बढ़ावा मिल सके लव जेहाद की शिकार युवतियों की स्थिति नर्क से बदतर हो जाती है उनको गौ मांस खिलाते हैं तलाक दे दी जाती है वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेल दिया जाता है अरब आदि मुस्लिम देशों में ले जाते हैं उन्हें वही गुलाम बनाकर उनका शोषण किया जाता है
रतन यादव ने अपील की हिंदू समाज के माता-पिता से अपनी बेटियों को अच्छे से संस्कार दें जिससे लव जिहाद के चक्कर में बच्चियां ना फंसे यादव जी ने कहा मां-बाप का भी कर्तव्य के अपनी बेटियों को धर्म की शिक्षा जरूर दें जिससे वे लव जिहाद में ना फंसे सेकुलर बनकर अपने धर्म की हानि ना करें और एक बात ध्यान रखना धर्म है तभी सब कुछ ठीक है नहीं तो पाकिस्तान में जाकर देखो हिंदुओं की क्या हाल है
यह धर्मांतरण छत्तीसगढ़ में भी बहुत तेजी से पैर पसार रहा है जिसका हम सब हिंदू समाज को चिंतन करना चाहिए और हर हिंदू का कर्तव्य होना चाहिए कि वह लव जिहाद जैसे कार्य को रोकने में अपनी पूरी ताकत झोंक दें आज कुर्मी समाज की बेटी के साथ हुआ कल आप का भी नंबर हो सकता है आपके घर की बहन बेटियों के साथ भी हो सकता है इसलिए सचेत रहें सावधान रहें यही आपका रतन यादव बजरंगी आप से अपील करता है .लव जिहाद को रोकने के प्रदर्शन में मुख्य रूप से उपस्थित रहे रवि निगम कमल साव कुशल तिवारी ज्योति शर्मा रितिक सोनी रूद्र सिंह रघुवीर साहू अपूर्व सिंह खब्बू पंडा संजीव चौबे अरुण शर्मा खिलाड़ी भाई मेहरा जी आदि सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे
रायपुर / शौर्यपथ /
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के रोजगार सहायकों का मानदेय 5 हजार रूपए एवं 6 हजार रूपए से बढ़ाकर कलेक्टर दर के अनुसार 9 हजार 540 रूपए करने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने रोजगार सहायकों की सेवा शर्तों से संबंधित मांगों पर कहा है कि इस संबंध में राज्य स्तर पर गठित समिति से प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद निर्णय लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आए मनरेगा के रोजगार सहायकों के एक प्रतिनिधिमण्डल से चर्चा के दौरान यह घोषणा की। उद्योग मंत्री कवासी लखमा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
रासायनिक खाद और प्रमाणित बीज का भंडारण एवं वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश
मंत्री मोहम्मद अकबर और मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने की सहकारिता विभाग के कार्यों की समीक्षा
रायपुर / शौर्यपथ /
छत्तीसगढ़ में नवगठित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के सुदृढ़ीकरण तथा सुचारू संचालन के लिए 700 गोदाम सह कार्यालय भवन का निर्माण होगा। राज्य सरकार की पहल से इसके लिए नाबार्ड के आर.आई.डी.एफ. (रूरल इंफ्रास्ट्रक्चर डेव्हलपमेंट फंड) के अंतर्गत 175 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत है। इनमें प्रत्येक गोदाम सह कार्यालय भवन के निर्माण के लिए 25 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई है।
गौरतलब है कि राज्य में सोसायटियों के पुनर्गठन पश्चात् 725 नवीन प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों का गठन किया गया है। इन्हें मिलाते हुए अब राज्य में कुल 2058 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियां संचालित है। इनमें पूर्व के 1333 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियां शामिल है। वन तथा विधि-विधायी मंत्री मोहम्मद अकबर तथा सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम द्वारा आज सहकारिता विभाग की ली गई समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गई। यह बैठक वन मंत्री अकबर के शंकर नगर स्थित शासकीय निवास कार्यालय में आयोजित थी।
बैठक में मंत्री द्वय अकबर तथा डॉ. टेकाम द्वारा राज्य में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के सुदृढ़ीकरण सहित सुचारू संचालन के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें कर्मचारियों के रिक्त पदों पर भर्ती तथा कार्यालय सह गोदाम के निर्माण पर विशेष जोर दिया गया। जिससे मैदानी स्तर पर किसानों को सोसायटियों के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों धान खरीदी सहित कृषि बीज वितरण, खाद वितरण और राशन वितरण का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। इस दौरान भर्ती प्रक्रिया को भी जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया। इसी तरह अपेक्स बैंक तथा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों के भी सेवा नियम में संशोधन की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, ताकि रिक्त पदों पर जल्द से जल्द भर्ती की प्रक्रिया पूर्ण हो सके। समीक्षा के दौरान सोसायटियों में रासायनिक खाद और प्रमाणित बीज का भण्डारण एवं वितरण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।
बैठक में बताया गया कि पुनर्गठन पश्चात् बनाये गए नई सोसायटियों में अभी शासकीय सेवकों को प्रशासक नियुक्त किया गया है। इनके स्थान पर पात्र कृषकों को उनमें नियुक्त किए जाने का भी अहम निर्णय लिया गया, जो बोर्ड के निर्वाचन होने तक के लिए किसानों से ही पात्र व्यक्ति का चयन कर नियुक्त किया जाए। इसकी सूची 10 दिवस के भीतर सहकारिता मंत्री के पास अवलोकन के लिए प्रस्तुत करने के संबंध में निर्देश दिए गए।
बैठक में विधायक सत्यनारायण शर्मा, अपेक्स बैंक के चेयरमैन बैजनाथ चंद्राकर, जिला सहकारी बैंक रायपुर के अध्यक्ष पंकज शर्मा, जिला सहकारी बैंक दुर्ग के अध्यक्ष जवाहर वर्मा, जिला सहकारी बैंक राजनांदगांव के अध्यक्ष नवाज खान, जिला सहकारी बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष प्रमोद नायक और जिला सहकारी बैंक सरगुजा (अंबिकापुर) के अध्यक्ष श्रीराम जी.राव, सहकारिता विभाग के विशेष सचिव हिमशिखर गुप्ता, अपर पंजीयक सहकारी संस्थाएं एच.के. दोषी, सहकारिता विभाग के उप सचिव पी.एस. सर्पराज, अपैक्स बैंक के प्रबंध संचालक के.एन. कान्डे सहित जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित थे।
रायपुर /शौर्यपथ/
सुराजी गांव योजना से महिलाओं के सपनों को मिले पंखआंखों में उम्मीदों के सपने हो और मन में हौसला, तब बड़े से बड़े सपने भी साकार हो जाते हैं। राजनांदगांव जिले के ग्राम अंजोरा के वृंदावन गौठान की मेहनतकश महिलाओं ने भी एक सपना देखा अपने आर्थिक सशक्तिकरण और स्वावलंबन का। उनके सपनों को राज्य सरकार की सुराजी गांव योजना से उड़ान मिली। 26 एकड़ में फैले वृंदावन गौठान के रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में तब्दील होने से वहां काम कर रहे समूह की महिलाओं की कोशिशों ने रफ्तार पकड़ी। यहां महिलाओं के लिए आजीविका वर्क शेड का निर्माण किया गया है। अब ये महिलाएं छत्तीसगढ़ी व्यंजन, पूजा का सामान से लेकर मशरूम उत्पादन कर अपने परिवार का सहारा बन रही हैं।
राज्य सरकार की सुराजी गांव योजना से उड़ान मिली। 26 एकड़ में फैले वृंदाव
जिला प्रशासन की मदद से उन्होंने गणेश गुलाल प्राईवेट लिमिटेड से अनुबंध कर गुलाल, चंदन, कुमकुम, अगरबत्ती निर्माण का कार्य व्यापक पैमाने पर प्रारम्भ किया है। यहां आर्डर पर समूह की महिलाएं छत्तीसगढ़ी व्यंजन चीला, भजिया, फरा, गुलगुला भजिया, बड़ा, मुंगोड़ा बना रही हैं। छत्तीसगढ़ की संस्कृति का परिचय कराती कलाकृतियों से सजी रसोई में शहरवासियों के लिए कुल्हड़ की चाय और गर्मी से राहत के लिए मिट्टी के थर्मस के ठंडे पानी की भी व्यवस्था है। जय बाबा कुटी समूह की माधुरी, अनिता ने बताया कि वे रसोई को इस तरह से बनाना चाहती हैं, कि यहां शहर के लोग आकर पारिवारिक पार्टी कर सकें।
सुराजी गांव योजना
सुराजी गांव योजना गौठान में महिलाएं पूजा के लिए गोपीचंदन बनाने, अगरबत्ती निर्माण के साथ पैकेजिंग का कार्य भी सफलतापूर्वक कर रही हैं। समूह की लोकेश्वरी निर्मलकर ने बताया कि यहां काम करने से घर की माली स्थिति में सुधार हुआ है। अब उन्हें कार्य के लिए भटकना नहीं पड़ता। वहीं इससे परिवार के लोग काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि अब महिलाएं अपने काम से विशेष पहचान बनाना चाहती हैं। कई महिलाएं पहली बार घर की चारदीवारी से बाहर निकलकर काम कर रही हैं। आर्थिक रूप से मजबूत होने से महिलाओं को मान-सम्मान भी मिला हैं जिससे वे खुश हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद कहा है। मेघा यादव ने कहा कि यहां कार्य करने से जीवन स्तर बढ़ा है। अब वे बैंक में राशि जमा कर रही हैं। वहीं शांति साहू ने बताया कि यहां से प्राप्त राशि से उन्होंने अपने छोटे बेटे की शादी की है और घर का खर्च अच्छी तरह से चल रहा है।
गौठान के व्यापक पैमाने पर पपीते की खेती भी की जा रही है। मछली पालन और बतखपालन किया जा रहा है।
गौठान के व्यापक पैमाने पर पपीते की खेती भी की जा रही है। मछली पालन और बतखपालन किया जा रहा है। यहां गोबर से लगभग 55 क्ंिवटल वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन किया गया है। गौठान में साढ़े 10 एकड़ में आम, जाम, नीबू, नारियल, कटहल, मुनगा, काजू के फलदार वृक्ष भी लगाए गए हैं
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
