August 06, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

     रिसाली / शौर्यपथ /

    रिसाली निगम गठित होते ही एक वर्ष में 100 करोड़ के कार्य कराने के बाद क्षेत्रीय विधायक व गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू एक बार फिर वार्डों तक पहुंच रहे है। उन्होंने सोमवार की देर रात 11 वार्डों का भ्रमण कर कुल 6 करोड़ 40 लाख का भूमिपूजन व लोकार्पण किया। देर रात गृहमंत्री ने मरोदा सेक्टर पूर्व में फुटबाल पे्रक्टिस करने वाले बच्चों से मुलाकात की।
    गृहमंत्री मैत्री गार्डन के निकट 350 लाख की लागत से बनने वाले फुटबाल ग्राउण्ड का भूमिपूजन करने पहुंचे थे। रात अधिक होने के बाद भी ग्राउण्ड में बच्चे पे्रक्टिस कर रहे थे। बच्चों को देख गृहमंत्री बिना देरी किए बच्चों से मिले और साथ मिलकर नारियल तोड़कर फुटबाल ग्राउण्ड के लिए भूमिपूजन किया। इस दौरान मंत्री ने अपने हाथों से बच्चों को मिठाई दी और कहा कि जल्द उन्हें फुटबाल के लिए सर्व सुविधा युक्त ग्राउण्ड मिलेगा। वे अच्छे से प्रेक्टिस कर स्टेट, नेशनल और इंटरनेशनल खेलों में हिस्सा लेकर रिसाली का मान बढ़ाए।
    घोषणा नहीं करेंगे
    गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम में नागरिकों से मिले। कई वार्डों में समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे घोषणा नहीं करेंगे। निगम में महापौर बने केवल 4 माह हो रहा है। पूर्व में 100 करोड़ के कार्य हो चुके है। 6 करोड़ से विकास आज हो रहा है। नागरिकों को अधिक से अधिक सुविधा मिले यह उनकी प्राथमिकता है। इस दौरान उन्होंने रूआबांधा वार्ड 2 में बने बौद्ध समाज भवन परिसर में पेवर ब्लाक लगाने और पानी व्यवस्था शीघ्र उपलब्घ हो इसके लिए आश्वासन दिया।
    ये थे मौजूद
    भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर शशि अशोक सिन्हा ने की। वही विशेष अतिथि के रूप में सभापति केशव बंछोर, पार्षद टिकम सिंह साहू, माया यादव, धर्मेन्द्र भगत, रमा साहू, डॉ. सीमा साहू, एमआईसी सद्स्य विलास राव बोरकर, चन्द्र प्रकाश निगम, डोमन लाल बारले, एमआईसी सद्स्य गोविन्द चतुर्वेदी, सनीर साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम में पार्षद शीला नारखेड़े, सारिका साहू, संजू नेताम, जमुना ठाकुर, सरिता देवांगन, एमआईसी सद्स्य ईश्वरी साहू, सोनिया देवांगन, पार्षद विनय नेताम, अनिल देशमुख, एमआईसी सद्स्य अनूप डे, नगर पालिक निगम रिसाली के आयुक्त आशीष देवांगन समेत ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित थे।
    इस कार्य का हुआ लोकार्पण व भूमिपूजन
    वार्ड क्र. 02 रूआबांधा झिरीया पारा में बौद्ध समाज भवन का लोकार्पण लागत 10 लाख, डी.पी.एस. चैक के निकट हनुमान मंदिर व शनिमंदिर का जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन लागत 8 लाख, वार्ड क्र. 5 रूआबांधा सेंट थॉमस कॉलज के निकट नाला निर्माण व व्यायाम शाला भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन लागत 24.90 लाख, वार्ड क्र. 23 सियान सदन का लोकार्पण लागत 12.80 लाख, वार्ड क्र. 28 शक्ति विहार नाली निर्माण व सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन लागत 119 लाख, वार्ड क्र. 29 सतनाम समाज भवन एवं मस्जिद के पास नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन लागत 49.95 लाख, वार्ड क्र. 20 स्टेशन मरोदा ओव्हर ब्रिज के नीचे आरो (वॉटर एटीएम) का लोकार्पण लागत 4 लाख, नेवई गोठान स्थित मुर्गी शेड का लोकार्पण लागत 4.25 लाख, वार्ड क्र. 32 नेवई दशहरा मैदान के निकट हाई मास्क लाईट का लोकार्पण लागत 12 लाख, वार्ड क्र. 12 स्थित बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण लागत 10 लाख, वार्ड क्र. 11 में फुटबाल ग्राउन्ड निर्माण कार्य का भूमिपूजन लागत 350 लाख।


    दुर्ग / शौर्यपथ /

    जनदर्शन में जिले के नागरिक लगातार अपनी समस्याओं का निदान पाने के लिए आवेदन लगा रहे हैं। जिसका शीघ्र से शीघ्र निराकरण करने के लिए प्रशासनिक अमला भी सक्रिय रूप से लगा हुआ है। जिले के कुछ नागरिक जनदर्शन में महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने ला रहे हैं। इसी कड़ी में आज एक आवेदन ग्राम पीपरछेड़ी से प्रस्तुत किया गया था। जिसमें आवेदक ने शिवनाथ नदी में होने वाले अवैध रेत खनन का मामला कलेक्टर के समक्ष् प्रस्तुत किया। आवेदक ने बताया कि उसका गांव शिवनाथ नदी के किनारे बसा हुआ है। जिसमें रेत खनन माफिया के द्वारा चौबीसों घंटे मशीन से रेत खनन के काम को अंजाम दिया जा रहा है। इससे नदी का कटाव बढ़ता जा रहा है और जिससे भविष्य में गांव का डूबान निश्चित है। समय-समय पर खेत की फसलों पर भी इसका असर दिखाई पड़ता है और भविष्य में जन धन की हानि हो सकती है। आवेदक ने बताया कि इससे ग्राम पीपरछेड़ी के अलावा, कोटनी व नगपुरा भी प्रभावित होगा। आवेदक ने कलेक्टर से अपील की कि खनन माफिया पर लगाम कसी जाए और रेत खनन करने वाले लाइसेंसी ठेकेदार भी नियमानुसार ही रेत खनन करें ऐसी प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए नहीं तो सैंकड़ो एकड़ कृषि भूमि बाढ़ की चपेट में आ सकती है, जिससे स्थिति भयावह होगी। कलेक्टर ने वस्तु स्थिति का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारी को आवेदन प्रेषित किया।

    इसके अतिरिक्त कलेक्टर के समक्ष् अतिक्रमण से संबंधित भी कुछ मामले लगातार आ रहे हैं, इसी क्रम में जुनवानी वार्ड क्रमांक 01 से आवेदन किया गया था। जिसमें आवेदक ने बताया कि सुर्या माल के बाजू वाली रोड पर अतिक्रमण कर गैरेज का निर्माण किया गया है। उसने यह भी बताया कि इसके पूर्व भी कब्जा किया गया था जिसकी शिकायत जन चौपाल में की गई थी और निगम में इस पर कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण को हटाया भी था परंतु कब्जा धारी द्वारा पुन: सड़क में कब्जा कर गैरेज निर्मित कर लिया है। आवेदक ने कलेक्टर से अपील की है कि अतिक्रमण को हटाया जाए। कलेक्टर ने आवेदन को संबंधित अधिकारी को प्रेषित किया।

    जन चौपाल में स्पीड ब्रेकर को लेकर भी एक आवेदक ने आवेदन दिया उसने बताया कि पोटिया कला के वार्ड क्रमांक 54 में कुछ रोड हमेशा यातायात की दृष्टि से सक्रिय रहते हैं। यहां रोड में बीच में ब्रेकर न होने की वजह से गाड़ी चालक तेज गति से गाड़ी चलाते हैं। जिससे निरंतर दुर्घटना होने की स्थिति निर्मित होती रहती है, क्योंकि बच्चे भी सड़क का उपयोग खेलने के लिए करते हैं, इसलिए कोई दुर्घटना न हो इसके लिए उचित व्यवस्था की जाए। कलेक्टर ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारी को प्रेषित किया।

    भिलाई / शौर्यपथ /

    भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने आज अपने विधायक कार्यालय खुर्सीपार श्रीराम चौक में क्षेत्र की जनता से भेंट मुलाकात किए। यहाँ विधायक श्री यादव के साथ सभापति नगर निगम भिलाई गिरवर बंटी साहू भी उपस्थित रहे। जहां सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व पुरूष पहुंचे। लोगों ने विधायक देवेंद्र यादव से मुलाकार कर बारी बारी से अपनी समस्याएं बताई। समस्या लेकर आने वाले लोगों में अधिकांश लोग स्वास्थ्य से सम्बंधित समस्या, आर्थिक सहायता, पेंशन योजना, पीएम आवास योजना जैसे शासन के महत्व पूर्ण जन हितैसी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन लेकर पहुंचे। इसके अलावा कई लोग राशन कार्ड में नाम जुड़वाने, नाली निर्माण की मांग सहित मूलभूत सुविधाओं की मांग लेकर भी पहुंचे। इकसे साथ ही यहां भिलाई के होनहार युवा खिलाड़ी जो प्रदेश स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिता में भाग लेने भिलाई का नेतृत्व करने के लिए जाने वाले है । ये सभी खिलाड़ी भी विधायक देवेन्द्र यादव से मिलने पहुंचे। जहां विधायक  यादव ने सभी खिलाडिय़ों का आत्मविश्वास बढ़ाया और सभी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी। विधायक  यादव ने कहा कि आप सभी पर हम सब भिलाई वासियों को पूरा भरोसा है। आप सभी जीत कर आएंगे और भिलाई का नाम रौशन करेंगे। साथ ही विधायक  खिलाडिय़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए खिलाडिय़ों को आर्थिक मदद दी। खिलाडिय़ों के पास खेल प्रतियोगिता में जाने के लिए आर्थिक समस्या जिसे तत्काल हल किया गया।

    इसके अलावा दो महिलाएं स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या लेकर पहुंची थी जिन्हें तत्काल मदद उपलब्ध कराया गया। इसके बाद स्कूल एडमिशन और छोटे छोटे मूलभूत सुविधाओं की मांग लेकिन क्षेत्रवासी पहुंचे थे। जिनकी समस्याओं के समाधान के लिए विधायक  यादव ने अधिकारियों को निर्देश किया और तत्काल समाधान के निर्देश भी दिए। विधायक देवेंद्र यादव ने अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि जिन भी वार्ड से लोग राशन कार्ड सहित अन्य शासन की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ लेने में समस्याएं लेकर आ रहे है। उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगा। ताकि लोगों को परेशानी न उठानी पड़े । इसके अलावा खुर्सीपार वार्ड क्षेत्र के विभिन्न समाज के लोग विधायक से मिले। इस अवसर पर सभापति गिरवर बंटी साहू, जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा,इंजीनियर संजय बागड़े सहित सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    राम मंदिर से हिंदुस्तान के करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी है इसी आस्था को मजबूती देगा भिलाई का इस्पात। यह भिलाई के लिए गर्व की बात है कि अयोध्या में बन रहे राम मंदिर निर्माण कार्य में भिलाई के इस्पात का प्रयोग किया जा रहा है। देश दुनिया में अपनी गुणवत्ता व उत्कृष्टता के लिए प्रसिद्ध, भिलाई इस्पात संयंत्र के इस्पात उत्पादों ने देश के बड़े-बड़े परियोजनाओं को नई शक्ति दी है। रक्षा क्षेत्र हो या अधोसंरचना या रेल परिवहन की बात, हर जगह मौजूद है भिलाई का इस्पात। आज भिलाई का इस्पात राम मंदिर निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
    भिलाई इस्पात संयंत्र, बड़े-बड़े बांध, बिजली संयंत्रों, पुलों, फ्लाईओवर, एक्सप्रेस-वे, सुरंगों आदि राष्ट्रीय महत्व की बड़ी परियोजनाओं में उपयोग के लिए भूकंप और जंगरोधी गुणों से युक्त उच्च शक्ति वाले टीएमटी बार्स का उत्पादन करता आ रहा है7 सेल-भिलाई हाल ही में अयोध्या राम मंदिर निर्माण परियोजना में और सीमा सड़क संगठन(बीआरओ) द्वारा किये जा रहे निर्माण में उपयोग हेतु आवश्यक ग्रेड के टीएमटी बार की आपूर्ति कर रहा है। वर्तमान में अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के निर्माण के लिए सेल-बीएसपी द्वारा अब तक विभिन्न आयामों के 550 डी ग्रेड की लगभग 190 टन टीएमटी बार की आपूर्ति की जा चुकी है। इस परियोजना के लिए टीएमटी बार का उत्पादन प्लांट के आधुनिक बार एंड रॉड मिल और मर्चेंट मिल दोनों में किया गया है। आपूर्ति की गई सामग्री में बार एंड रॉड मिल में उत्पादित 550 डी ग्रेड के 12 मिमी व्यास वाले लगभग 120 टन टीएमटी बार और मर्चेंट मिल में उत्पादित समान ग्रेड वाले 32 मिमी व्यास वाले लगभग 65 टन टीएमटी बार शामिल हैं।

    पिछले वित्तीय वर्ष 2021-22 में सीमावर्ती क्षेत्रों में कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए सड़कों, पुलों आदि के निर्माण के उद्देश्य से सेल-बीएसपी द्वारा विभिन्न आयामों के 500 डी ग्रेड के 610 टन से अधिक टीएमटी बार की आपूर्ति बीआरओ को की गई । भिलाई इस्पात संयंत्र के आधुनिक बार एंड रॉड मिल से बीआरओ को आपूर्ति की गई 500 डी ग्रेड के टीएमटी बार्स का उत्पादन किया गया है। बीआरओ को आपूर्ति किए गए टीएमटी बार्स में 16 मिलीमीटर (मिमी) व्यास वाले 350 टन, 20 मिमी व्यास वाले120 टन, 10 मिमी व्यास वाले 74 टन और 12 मिमी व्यास 69 टन शामिल हैं।

    गौरतलब है कि भिलाई की मोडेक्स इकाई, बार एंड रॉड मिल के उत्पाद देश के विभिन्न हिस्सों में पहुंच चुके हैं। सेल-भिलाई के उत्पादों की बेहतर गुणवत्ता, नकारात्मक सहनशीलता और स्थाई यांत्रिक गुणों और आईएस-1786 मानदंडों के अनुसार उत्पादित अच्छी वेल्डेबिलिटी के उत्पाद है इन उत्पादों की ग्राहकों द्वारा व्यापक रूप से सराहना की गई है। दूसरी ओर प्लांट का मर्चेंट मिल, बाजार की जरुरत के अनुसार इस अत्यधिक प्रतिस्पर्धी वर्ग में भी ग्राहकों की मांगों को पूर्ण कर रही है। प्लांट की मर्चेंट मिल द्वारा तैयार किए गए सभी टीएमटी बार और रॉड, भूकंप प्रतिरोधी गुणों से युक्त है। इसके अतिरिक्त, ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए एचसीआर या उच्च जंग प्रतिरोधी गुण भी प्रदान किए जाते हैं। विदित हो की मर्चेंट मिल का संपूर्ण टीएमटी उत्पादन ईक्यूआर किस्म का है इसमें और अधिक सेक्शन जोड़े गए हैं साथ ही टीएमटी ईक्यूआर रिबार की जंग प्रतिरोधी किस्म का उत्पादन भी किया जा रहा है। पूरे देश में बांधों, थर्मल, हाइड्रो-इलेक्ट्रिक और परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं, पुलों, राजमार्गों, फ्लाईओवरों, सुरंगों और ऊंची इमारतों के अलावा कुछ ऐतिहासिक परियोजनाएं हैं जैसे बांद्रा वर्ली सी लिंक ब्रिज, सरदार वल्लभभाई पटेल की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, आगरा एक्सप्रेस-वे जिस पर लड़ाकू विमान उतरे हैं और उत्तर और उत्तर-पूर्व भारत में कई पुलों और सुरंगों में सेल-भिलाई के टीएमटी बार का इस्तेमाल किया गया है।

    कवर्धा / शौर्यपथ /

    विकास खण्ड पंडरिया के ग्राम धोबघट्टी में आयोजित 10 दिवसीय रहस लीला के समापन कार्यक्रम के अवसर में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य श्री रामकुमार भट्ट मुख्य अतिथि की आसन्दी से उपस्थित हुए । कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री गोपाल साहू प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ व पूर्व जिला महामंत्री भा ज पा कबीरधाम ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री विजय धृतलहरे सरपंच ग्राम पंचायत नवागांव हटहा व संयोजक सरपंच संघ जनपद पंचायत पंडरिया उपस्थित हुए ।उक्त अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रामकुमार भट्ट जी ने भगवान श्री राधा कृष्ण जी की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं कबीरधाम जिले की समृद्धि व खुशहाली की कामना किये । उक्त कार्यक्रम में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए  भट्ट जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पुराना सांस्कृतिक धरोहर को कायम रखते हुए ग्राम धोबघट्टी के ग्राम वासियों द्वारा यह रहस लीला का सांस्कृतिक कार्यक्रम कराया जा रहा है जो निश्चित रूप से सराहनीय है और इस कार्यक्रम के आयोजन हेतु बधाई के पात्र हैं । उन्होने आगे कहा कि हमारे आराध्य देव भगवान  कृष्ण के जीवन लीला पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम रहस लीला अत्यंत ही मनोरंजक है साथ ही धार्मिकता से परिपूर्ण है व मानव जीवन के लिए प्रेरणादायक है ।उन्होंने आगे कहा कि ग्राम धोबघट्टी में रहस लीला कार्यक्रम आयोजन का द्वितीय वर्ष है और आने वाले समय में इस तरह का इससे भी बेहतर कार्यक्रम का आयोजन होता रहे यह मेरी शुभकामनाएं है । उक्त कार्यक्रम में श्री बिहारी चंद्रवंशी सरपंच प्रतिनिधि, रतन चंद्राकर बूथ अध्यक्ष भा ज पा, वरिष्ठ कार्यकर्ता मालिक राम चंद्रवंशी, तीरथ राम चंद्रवंशी, राजू चंद्रवंशी, सीताराम बांधकर सहित भारी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण जन व गणमान्य नागरिक गण उपस्थित हुए ।

     कोंडागांव / शौर्यपथ /

    शासन की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं एवं नगरपालिका द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के संबंध में आ रही समस्याओं के निदान एवं उनके निराकरण के लिए कांग्रेस के प्रतिनिधियों द्वारा नगर के विभिन्न वार्डो में सात दिनों तक सामाधन शिविरों का आयोजन किया जा रहा हैं। पहले ही दिन मंगलवार को कोपाबेडा वार्ड क्रमांक 15 में इस शिविर का आयोजन किया गया। चार घंटे चलने वाली इस समाधन शिविर में वाडर्वासियों ने बिजली, पानी, राशनकाडर्, वनाधिकार पट्टा सहित अन्य मांगों को लेकर शिविर स्थल पहुंचे। जहॉ अपनी समस्याओं को एक निधार्रित फारमेर्ट में भरकर जमा करते दिखाई पड़े तो कुछ लोगों की समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया गया तो कुछ को समधान के लिए नियामानुसार कायर्वाही करने की बात की गई अब देखना होगा कि, इस शिविर का कितना फायदा वाडर्वासियों को मिल पाता है या फिर यह भी कागजी कायर्वाही तक ही सिमटकर रह जाएगा।

    नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी ने इस शिविर के औचित्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि, नगर प्रशासन के द्वारा यह आयोजन तो किया जा रहा है, लेकिन यहॉ वनाधिकार के लिए दिये जाने वाले फॉरमेट ही गलत है जब कि वन अधिकार पट्टा के लिए आदिवासियों ओबीसी के लिए पिले रंग का फार्म आता है व गैर आदिवासियों के लिए गुलाबी रंग का जब इनके पास ऐसा फार्म ही नही है तो ये वन अधिकार पट्टा कैसे देंगे तो ये एक सोचने का विषय है कि पब्लिक को किस तरह गुमराह किया जा रहा है और हाल ही में 2 दिन पूर्व ही जिले के विधायक मोहन मरकाम जी यहां पर आए थे और उन्होंए यह कहा है कि रोडो की स्वीकृती हो गई है जैसा कि आज अधोसंरचना मद के अंतर्गत हम जानते है कि किसी भी क्षेत्र में चाहे वह पंचायत हो या नगर पंचायत, नगर पालिका मुख्यमंत्री जी के द्वारा घोषणा किया गया था कि राशि बढ़ा कर सभी पंचायतों व नगर पालिका में दिया जायेगा जिसके तहत नगर पालिका परिषद में पांच करोड़ रुपया अधोसंरचना मद में आया है और उसे वितरण करते हुए नगर पालिका सीएमओ व अध्यक्ष मोहदया के द्वारा सभी वार्डो में चाहे वह कांग्रेस के हो या भाजपा के सभी वार्डो में 22- 22लाख रुपये का काम स्वीकृत किया गया है और विधायक जी द्वारा अपना श्रय लिया जा रहा ।जब कि इसकी तकनीकी स्वीकृति व प्राकलन भी नही हुआ है और वादों में सूची को देख के बोल रहे है कि यहां पर स्वीकृत करा दिए है ये रोड बनने वाला है तो इस तरह का झूठा आस्वासन जनता को देना ठीक नही है।

     उसेंडी ने आगे कहा कि मरकाम जी का धरातलीय जमीन खिसकते नजर आ रहा है वो सिर्फ कागज में लिखा हुआ उसको पड़ के वार्डो का भ्रमण कर रहे है और जनता को ये बतारहे है कि पैसा में ला रहा हु मै काम करा रहा हु जब कि यह कोई भी सरकार रहें पंचायत नगर पंचायत व नगर पालिका परिषद में जो राशि आनी है वो आते ही रहेगा।

    नगर पालिका परिषद कोंडागांव में 2019 में जब परिषद का चुनाव होने वाला था उस वक्त विधायक मोहन मरकाम के द्वारा नजूल भूमि वन झुग्गी झोपड़ी पट्टा देने का फॉर्म भरवाया गया था जो आज दिवस तक नही मिला है कोंडागांव के पूरे 22 वार्डो में यह फॉर्म भरवाया गया था आज हितग्राही उस पट्टे का शुल्क जमा कर चुके है अब वो हितग्राही नगर पालिका आ रहे है या तहसील ऑफिस या जिला कार्यालय जा कर भटक रहे है विगत तीन सालों में 142 लोगो को पट्टा मिला है क्यों कि वह चुनावी सभा था उसके बाद आज तक किसी व्यक्ति को झुग्गी झोपड़ी वालो को पट्टा नही मिला है उसके लिए विधायक जी क्या कर रहे है ?उन्हें सोचना चाहिए इस ओर हितग्राही किसके पास जाए जनप्रतिनिधि या विधायक जी या कलेक्टर जी के पास घूम घूम के परेशान है अब ये नया प्रलोभन वन अधिकार पट्टा देने की बात कह रहे है।

    दंतेवाड़ा/ शौर्यपथ /

    जिला दंतेवाड़ा में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के दिशा निर्देशन में यातायात पुलिस दंतेवाड़ा द्वारा यातायात नियमों के पालन हेतु जन जागरूकता के साथ ही प्रचार -प्रसार व समझाईश कार्यक्रम चला रही है। आज दिनांक 10.05.2022 क़ो यातायात प्रभारी दंतेवाड़ा निरीक्षक सलीम खाखा के नेतृत्व में यातायात पुलिस बल द्वारा बचेली रोड में ब्लैक फि़ल्म लगे चार पहिया वाहनों की चेकिंग करते हुए 08 गाडिय़ों के काले शीशे को मौके पर ही निकलवाया गया। ज्ञात हो की माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा ब्लैक फि़ल्म को अवैधानिक घोषित किया गया है किन्तु नक्सल प्रभावित क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए शासन से विभिन्न श्रेणीयों के सुरक्षा प्रदत्त प्रॉटेक्टियों को सुरक्षागत कारणों से छूट दी गई है किन्तु क्षेत्र की संवेदनशीलता का फायदा उठाकर कई व्यक्ति जिन्हें किसी प्रकार का सुरक्षा श्रेणी में नहीं रखा गया है वे भी काले शीशे लगवाकर धड़ल्ले से घूम रहे हैं. कई बार असामाजिक तत्व भी काले शीशे का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम देकर भागने में सफल हो जाते हैं. आगामी दिनों माननीय मुख्यमंत्री महोदय का जिला दंतेवाड़ा प्रवास प्रस्तावित है,

    इस दृश्टिकोण से भी पुलिस सतर्क हो गई है। अब दंतेवाड़ा यातायात पुलिस द्वारा शासन से बगैर सुरक्षा प्रदत्त व्यक्तियों द्वारा अपने निजी वाहनों में काले शीशे लगाकर घूमने वालों पर कार्रवाही शुरू कर दी है. यातायात प्रभारी सलीम खाखा द्वारा जानकारी दी गई कि सामान्यत: चार पहिया वाहनों में 30 से 40 प्रतिशत रंगीन काले शीशे /ब्लैक फि़ल्म मान्य है। वाहन के डोर ग्लास और रियर ग्लास में 60 से 70 प्रतिशत विजिबिलिटी होनी ही चाहिए अर्थात चार पहिया वाहन के अंदर बैठे व्यक्तियों कि संख्या व उनकी हरकत स्पष्ट रूप से दिखाई देनी चाहिए।
    यातायात प्रभारी द्वारा आमजनों से अपील किया गया कि जिन्हें शासन की ओर से किसी भी प्रकार की सुरक्षा श्रेणी में नहीं रखा गया है वे अपने वाहनों में 30-40 प्रतिशत से अधिक रंगीन काले शीशे का उपयोग न करें अन्यथा उनके विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधान के तहत चालानी कार्रवाही की जा सकेगी।

    रायपुर / शौर्यपथ /

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सरगुजा जिले के लुंड्रा विधानसभा में ग्राम बटवाही के उप-स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया । यहां उन्होंने ओपीडी, आईपीडी एवं प्रसव कक्ष का जायजा लिया और उपलब्ध दवाइयों की जानकारी ली।

    मुख्यमंत्री ने बटवाही उप स्वास्थ्य केंद्र निरीक्षण के बाद चौपाल जा रहे थे, इस बीच उन्होंने रास्ते में ग्रामीणों को देखकर अपनी गाड़ी रुकवा ली और उतरकर ग्रामीणों से बात की । उन्होंने ग्रामीणों से स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में पूछा कि उप स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर समय पर आते हैं कि नहीं, दवा उपलब्ध हैं कि नहीं । इस पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे उप स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं से संतुष्ट हैं ।

    रायपुर / शौर्यपथ /

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात के लिए मंगलवार को सरगुजा जिले के लुंड्रा विधानसभा के सहनपुर ग्राम पहुंचे। यहां आम के पेड़ के नीचे लोगों से भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कई बड़ी घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने युवाओं को बड़ी सौगात देते हुए धौरपुर में नये शासकीय महाविद्यालय की स्थापना की घोषणा की। राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी आए इसके लिए मुख्यमंत्री ने धौरपुर में एसडीएम कार्यालय की स्थापना की भी घोषणा की है।

    मुख्यमंत्री ने ग्राम गगोली के पास मछली नदी पर पुल निर्माण, ग्राम पंचायत कुन्नी और रघुनाथपुर में उप तहसील खोलने, सहनपुर मिडिल स्कूल को हाई स्कूल में उन्नयन करने के साथ ही सहनपुर में उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की। उन्होंनेे सहनपुर साप्ताहिक बाजार में शेड और चबूतरा का निर्माण, शासकीय उ.मा. स्कूल उदारी और लमगांव में अतिरिक्त कक्ष के निर्माण, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुंड्रा में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, शासकीय उ.मा. विद्यालय करौली, बरगीडीह, रघुनाथपुर में भवन निर्माण की स्वीकृति भी दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि धौरपुर में एसबीआई की शाखा खोलने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने यह भी कहा है कि जनता की सुविधा के लिए जहां जिस चीज की आवश्यकता होगी वहां उसे जरूर पूर्ण किया जाएगा। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, लुंड्रा विधायक डॉ. प्रीतम राम और अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू भी उपस्थित थे।

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात के दौरान कहा कि हमारे अन्नदाता खुश हैं, खुशहाल हैं, इस बात की मुझे बहुत खुशी है। किसानों को उनके उत्पादन का वाजिब रेट मिले, इसलिए छत्तीसगढ़ में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 9 हजार और 10 हजार रुपये प्रति एकड़ इनपुट सब्सिडी दे रहें हैं। कोदो-कुटकी, रागी और लघु वनोपज भी हम समर्थन मूल्य में खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा कि सब्जियों के रेट अप डाउन होते है, सब्जी उत्पादक किसानों को नुकसान न हो, उन्हें सब्जियों का सही मूल्य मिले, इसलिए कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था होनी चाहिए, छत्तीसगढ़ सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है। भेंट-मुलाकात के दौरान एक किसान ने बताया कि कर्ज माफी के फैसले के बाद उन्होंने ट्रेक्टर खरीदा है। ट्रेक्टर रोज 17 से 18 घंटा किराया पर चल रहा है।

    मुख्यमंत्री ने सहनपुर में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, आंगनबाड़ी और राशन दुकान का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री के स्कूल पहुंचने पर बच्चों ने स्वागत गीत सुनाया। बच्चों के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने उन्हें रायपुर की सैर कराने और शाला में मध्यान्ह भोजन के लिए अच्छे शेड का निर्माण के निर्देश कलेक्टर को दिए। बच्चों ने मुख्यमंत्री से खेल सामग्री की भी मांग की। श्री बघेल ने चौपाल में बच्चों की इच्छा पूरी करते हुए उन्हें खेल का सामान दिया। बच्चों ने इसके लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। राशन दुकान के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने राशन लेने आई महिलाओं से राशन वितरण के बारे में जानकारी ली। आंगनबाड़ी में मुख्यमंत्री बड़ी आत्मीयता के साथ बच्चों से मिले तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका से आंगनबाड़ी की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं यहाँ पर आप लोगों से मिलने आया हूं, यह जानने आया हूं कि आपको योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नही। उन्होंने कहा कि हम प्रयास कर रहे है गरीब सशक्त हो। कर्जा माफी योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना जैसी योजनाओं से किसान आर्थिक रूप से सशक्त हुए हैं। लोगों के जेब में पैसा जा रहा है। पहले लोगों के ट्रेक्टर लोन न पटाने के कारण खींच लिये जाते थे, अब ऐसा ही नही है। चौपाल में ही एक हितग्राही ने बताया कि उन्हें कर्जा माफी योजना से लाभ हुआ है। उन्होंने दो ट्रेक्टर खरीद लिया है, ट्रेक्टर किराये पर देकर 1200 रुपये प्रति घण्टा कमा रहे हैं। एक हितग्राही ने बताया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना से उन्हें बड़ा लाभ हुआ है, वे मकान बना रही है।

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    प्रभारी सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेसी ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दुर्ग जिले में चल रही विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि संवेदनशीलता के साथ लोगों की समस्याएं सुनी जाएं और उन्हें हल करने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए। नागरिक सुविधाओं से जुड़े विषयों में किसी तरह का विलंब नहीं होना चाहिए। बैठक में संभागायुक्त  महादेव कांवरे और कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे तथा एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव भी मौजूद रहे।

    तय समय में ओवरब्रिज का काम पूरा करें, दुर्घटना वाले स्पाट्स में ड्रेन की व्यवस्था अभी से करें ताकि बरसात में समस्या न हो- प्रभारी सचिव ने कहा कि एनएच दुर्ग-भिलाई और रायपुर की जीवनरेखा है। पिछली बरसात में नागरिकों को इसमें समस्याएं आई थीं जिसके प्रभावी निराकरण के लिए त्वरित कार्रवाई की गई थी। इस बार सुनिश्चित करें कि बरसात में किसी तरह की दिक्कत न हो। तेजी से दी गई समयसीमा पर ओवरब्रिज का काम पूरा करें। एनएच में ऐसे स्पाट्स जहां दुर्घटना होने की आशंका है वहां ड्रेन की व्यवस्था करें ताकि बरसात में जलभराव की वजह से दुर्घटना न हो। इसके साथ ही उन्होंने टाटीबंध के आगे गड्ढों की मरम्मत के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि धमधा-दुर्ग सहित अन्य सड़कों पर जहां रिपेयर की जरूरत है उसका काम आरंभ करा दें। कहीं भी ब्लाइंड्स स्पाट्स न हो।

    टैंकर मुक्त शहरों के लिए करें काम- प्रभारी सचिव ने पेयजल की स्थिति की समीक्षा भी की। अधिकारियों ने बताया कि इस साल पेयजल की समस्या पर काफी कुछ नियंत्रण किया जा चुका है। प्रभारी सचिव ने कहा कि हमारा लक्ष्य पूरी तरह से टैंकर मुक्त शहर है और इस दिशा में कार्य कीजिए। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जलजीवन मिशन के कार्यों को तेजी से पूरा करें। उन्होंने रनिंग वाटर की स्कूलों आदि में अच्छी व्यवस्था के लिए अधिकारियों की प्रशंसा की।

    मुख्यमंत्री मितान योजना सबसे अहम, मितान बन घर पहुंच सेवा दें अधिकारी- प्रभारी सचिव ने कहा कि शासन ने मुख्यमंत्री मितान योजना के माध्यम से 13 सेवाओं की घर पहुंच सेवा सुनिश्चित की है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर नजर रखें। कभी मितान बन स्वयं भी जाएं। नागरिक सेवाओं में किस तरह डिजिटलाइजेशन उपयोगी हो सकता है। इस पर भी ध्यान दें। उन्होंने स्कूलों में जाति प्रमाण पत्र वितरण आदि की व्यवस्था की भी नियमित मानिटरिंग करने कहा।

    कोई भी अपंजीकृत प्रकरण न हो- बैठक में संभागायुक्त श्री महादेव कांवरे ने कहा कि एसडीएम यह सुनिश्चि करें कि राजस्व न्यायालयों में किसी भी तरह से कोई प्रकरण अपंजीकृत न हो। सभी प्रकरण तय समयसीमा में हों। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कहा कि जनदर्शन के प्रकरणों का प्रभावी निपटारा प्राथमिकता से करें।

    कान्हा और ताड़ोबा की तरह स्थानीय युवक गाइड के रूप में होंगे प्रशिक्षित, बेलौदी में दिये जाएंगे बायनाकुलर- बेलौदी में पक्षी विचरण परिक्षेत्र के संबंध में भी बैठक में चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि यहां पर वाच टावर बनाए जाएंगे और बायनाकुलर रखे जाएंगे। ताड़ोबा और कान्हा की तरह यहां भी स्थानीय युवकों को गाइड की तरह से प्रशिक्षित किया जाएगा।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision