
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
उत्तर बस्तर कांकेर /शौर्यपथ/
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। जिले में दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के लक्ष्मी स्व-सहायता समूह की महिलाएं बकरी पालन कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रही हैं। लक्ष्मी स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती सोनबती ने बताया कि दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के दसकसा सेक्टर अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र चिहरो क्रमांक-01 द्वारा लक्ष्मी स्व-सहायता समूह का गठन किया है, जिसमें 10 महिलाएं शामिल हैं। इन महिलाओं ने कुछ करने और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने की ठानी, तभी सेक्टर पर्यवेक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा महिलाओं को बकरी पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। बकरी पालन हेतु यहां की भौगोलिक स्थिति भी अनुकूल है, तभी समूह की महिलाएं बकरी पालन करने के लिए तैयार हो गई और ऋण लेने का योजना बनाई। समूह की महिलाओं द्वारा छत्तीसगढ़ महिला कोष से 50 हजार रूपये का ऋण लिया गया। इन पैसों से महिलाओं ने 10 बकरी खरीदी और बारी-बारी से ये महिलायें बकरियों को चराने का काम करती हैं और सभी महिलाएं सक्रिय होकर कार्य कर रही हैं। धीरे-धीरे बकरियां की संख्या में वृद्धि होने लगी और बकरियों के बढ़ने पर एक बकरी को 10 से 12 हजार रूपये में बेचकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं। इस तरह से समूह की महिलाओं द्वारा अब तक लगभग पांच लाख रूपये की आमदनी प्राप्त कर चुके हैं। बकरी पालन से महिलाएं आत्मनिर्भर होकर अपने जीवन स्तर में सुधार ला रही है।
कोण्डागांव /शौर्यपथ/
जिले में सोशल मिडिया एवं समाचार पत्रों के माध्यम से दिव्यांग पेंशन हितग्राहियों को पेंशन का भुगतान न होने के संबंध में प्रकाशित जानकारियों को देखते हुए कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा सभी प्रकरणों की संवेदनशीलता से जांच करने के निर्देश समाज कल्याण विभाग को दिये गये थे। जिसपर जांच उपरांत उप संचालक ललिता लकड़ा ने बताया कि केशकाल के बंधापारा निवासी रैनी बाई, बेड़मा निवासी बुधराम एवं रावबेड़ा निवासी गोमसे राम सलाम के संबंध में सोशल मिडिया एवं समाचार पत्रों द्वारा पेंशन भुगतान लंबित होने के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई थी। जिसपर जांच में पाया गया कि विभाग द्वारा जारी होने वाली पेंशन लगातार दिव्यांग हितग्राहियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से अंतरित की जा रही है, परंतु दिव्यांग हितग्राहियों के स्वयं एवं उनके परिजनों के बैंक प्रक्रिया से अनभिज्ञ होने के कारण उन्हें पेंशन के खातों में अंतरित होने के संबंध में जानकारी न होने के कारण हितग्राही पेंशन का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। ऐसे में मुख्य कार्यपालन अधिकारी केशकाल द्वारा सभी हितग्राहियों को आहरण में आ रही समस्या को देखते हुए नॉन डीबीटी माध्यम से भुगतान करने की अनुशंसा की है। समाज कल्याण विभाग द्वारा इस पर कार्यवाही की जायेगी।
इसके अतिरिक्त केशकाल विकासखण्ड के बेड़मा निवासी धीरेन्द्र मरकाम एवं जगन्नाथ का बीपीएल 2002 की सर्वे सूची में नाम अंकित नहीं होने के कारण पेंशन स्वीकृति नहीं हो पाई थी। जिसपर विभाग द्वारा उनके परिवार में पिता के बड़े भाई का नाम सूची में अंकित होने को आधार मानकर दोनों भाईयों की मई 2022 से पेंशन प्रारंभ करा दी गई है। वहीं रामपुर निवासी किशोर कुमार नेताम के अल्प आयु के होने के कारण पेंशन हेतु स्वीकृति नहीं मिल पाई है। जिसपर निर्धारित उम्र होने के पश्चात् पेंशन प्रदाय करने की कार्यवाही की जायेगी। इसके साथ ही उप संचालक द्वारा समाचार पत्रों के माध्यम से विभाग तक ऐसे दिव्यांगों की समस्याओं को रखने के लिए आभार व्यक्त किया गया है।
रायपुर /शौर्यपथ/
भेंट-मुलाकात कार्यक्रम
ग्राम बटवाही
हेलीपैड पर मुख्यमंत्री के स्वागत
स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी उनका आत्मीय स्वागत किया।
मुख्यमंत्री लुंड्रा विधानसभा के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ग्राम बटवाही पहुंचे। हेलीपैड पर मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी उनका आत्मीय स्वागत किया।
राजनांदगांव /शौर्यपथ/
जिला जनसंपर्क कार्यालय राजनांदगांव में फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी हेतु वर्ष 2022-23 में स्थानीय स्टूडियो से न्यूनतम दर पर कराया जाना है। फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कार्य के लिए राजनांदगांव के स्थानीय स्टूडियो से कोटेशन मंगाया गया है। राजनांदगांव के स्थानीय स्टूडियो 19 मई 2022 को दोपहर 3 बजे तक अपना आवेदन पत्र के साथ कोटेशन जिला जनसंपर्क कार्यालय राजनांदगांव में जमा कर सकते हैं। जिसमें निजी फोटोग्राफर के स्वयं का कैमरा, कार्ड रिडर, पेन ड्राईव एवं अन्य फोटोग्राफी से संबंधित सामग्री होना अनिवार्य है। इसके लिए कार्यालय द्वारा अलग से कोई भी राशि देय नहीं होगी। फोटोग्राफर द्वारा प्रति कार्यक्रम का फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी तारीखवार कार्यालय के समाचार शाखा के कम्प्यूटर में अपलोड करना होगा।
बिलासपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जिले में आकस्मिक दौरे को ध्यान में रखते हुए सभी विभागों के अधिकारियों को तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जमीनी स्तर पर जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा सरकारी कामकाज की समीक्षा के लिए जिलों का दौरा कर रहे हैं। कलेक्टर ने मैदानी अमले की मुख्यालयों में नियमित उपस्थिति, राशन दुकानों का बेहतर संचालन, आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल एवं शौचालयों की व्यवस्था, स्वास्थ्य केंद्रों में सभी सुविधाएं, धन्वंतरी मेडिकल स्टोर का संचालन सहित शासकीय कामकाज में कसावट लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी गौठानों में गोबर खरीदी का कार्य सुचारू रूप से करने के निर्देश दिए।
मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने गौठानों में बोरवेल कराने, पंप लगाने, गोबर खरीदी, वर्मी टैंक बनाने, वर्मी कम्पोस्ट बनाने, शेड निर्माण के निर्देश दिए। उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट का उठाव करने तथा नियमित भुगतान कराने कहा। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के पूर्व अपने ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर समस्या से रूबरू होेने के साथ ही समाधान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने राजीव युवा मितान क्लब का गठन करने के साथ ही अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव करने भी कहा।
लंबित प्रकरणों का करें निराकरण -
बैठक में सभी लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रकरणों का निराकरण तीन दिवस के भीतर सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगले समय-सीमा की बैठक के पूर्व सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण हो जाना चाहिए। कलेक्टर ने बैठक में लोक सेवा गांरटी अधिनियम, जनशिकायत निवारण प्रकोष्ठ, मुख्यमंत्री जन सामान्य, सीएम पोर्टल आदि में लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की। कलेक्टर डॉ. मित्तर ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राजस्व प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय सीमा के भीतर करें। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को बड़े ग्राम पंचायतों में राजस्व शिविर का आयोजन करने, राजस्व से संबंधित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, आरबीसी 6-4 के प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करने कहा। सभी गौठानों में गोबर खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी रखने के साथ ही जिन गौठानों में वर्मी खाद बनाया गया है, उसकी बिक्री सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए।
हर हाल में नागरिको को मिले बुनियादी सुविधा -
कलेक्टर ने बैठक में जिले में महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति एवं आमजनता को मिल रहे लाभ की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लोगों की मांगों एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए पुख्ता उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डॉ. मित्तर ने कहा कि किसी भी स्थिति में आम नागरिकों को बुनियादी सुविधाओं से न जूझना पड़े। जल जीवन मिशन के कार्याें की स्थिति की अद्यतन जानकारी भी अधिकारियों से ली। उन्होंने विद्युत विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों मे आयोजित शिविर की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि यह राज्य शासन की विशेष प्राथमिकता वाली योजना है। लोगों को उनके निवास स्थान के आसपास बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सके। इसके लिए मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना का समुचित क्रियान्वयन किया जाना आवश्यक है। इसके अलावा मनरेगा के तहत मजदूरी भुगतान, भू अर्जन का मुआवजा, अतिक्रमण हटाने और धान के बदले अन्य फसलों के लिए प्रोत्साहन करने, परिवार पेंशन आदि से संबंधित जनसमस्याओं एवं मांगों पर त्वरित निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं प्रभारी एडीएम हरीस एस, वन मण्डलाधिकारी निशांत कुमार, नगर निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी, सभी एसडीएम एवं विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महान संगीतकार और प्रसिद्ध संतूर वादक पंडित शिव कुमार शर्मा के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए पंडित शिव कुमार शर्मा को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि संगीत जगत ’शिव-हरी’ के नाम से मशहूर पंडित जी और हरि प्रसाद चौरसिया जी की जोड़ी की कमी सदैव महसूस करेगा।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अवधेश प्रजापति की पुत्री मधुलिका ने घर पर स्केच भेंट किया.
रायपुर /शौर्यपथ/
और नवा रायपुर घुमाएंगे, मुख्यमंत्री निवास में कराएंगे चाय-नाश्ता
प्रदेशव्यापी भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बच्चों से भी रूबरू हो रहे हैं। वे न सिर्फ बच्चों से आत्मीयता पूर्वक मिल रहें बल्कि सरगुजा के राजपुर में उन्होंने हाईस्कूल और हायर सेकेन्ड्री परीक्षा के टापर बच्चों को हेलीकाप्टर राईड करने की घोषणा की वहीं आज लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के बच्चों को नई राजधानी, मुख्यमंत्री निवास और जंगल सफारी घुमाने का वायदा किया।
सरगुजा के लुण्ड्रा विधान सभा क्षेत्र के गांव सहनपुर के बच्चों ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे कभी सरगुजा से बाहर नहीं गए हैं। वे सब लोग नई राजधानी देखना चाहते हैं। तब उन्होंने न सिर्फ नवा रायपुर बल्कि मुख्यमंत्री निवास में चाय के लिए आमंत्रित किया और जंगल सफारी घुमाने का वायदा भी किया। उन्होंने कलेक्टर सरगुजा को इन बच्चों को नई राजधानी स्थित मंत्रालय के साथ ही जंगल सफारी और मुख्यमंत्री निवास घुमाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
बच्चों ने स्वागत में गाया सरगुजिया गीत
बच्चों ने भेंट मुलाकात के समय मुख्यमंत्री के स्वागत में सरगुजिया बोली में गीत गाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों द्वारा एक सुर में सुनाए गए गीत ’’चल तो भैया रे सहनपुर ले..सीएम से मिलब रे..सीएम से मिलब रे..’’ की प्रशंसा की और गीत की रचना के बारे में पूछा। बच्चों ने उन्हें बताया कि यह गीत उनकी शिक्षिका ने सिखाया है। इस पर मुख्यमंत्री ने शिक्षिका को इस सुंदर गीत के लिए बधाई दी।
मध्यान्ह भोजन के लिए शेड
बच्चों के द्वारा मध्यान्ह भोजन के लिए कमरे की मांग पर मुख्यमंत्री ने तत्काल अधिकारियों को एक अच्छा शेड तैयार करने के निर्देश दिए जहां बच्चे व्यवस्थित और सुविधाजनक ढंग से मध्यान्ह भोजन कर सकें।
सर आपको क्या गर्मी की छुट्टी मिलती है -
बच्चों ने मुख्यमंत्री से बहुत ही भोले अंदाज में पूछा कि सर आपको हमारी तरह गर्मी की छुट्टी मिलती है क्या? मुख्यमंत्री ने बच्चों के प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि उन्हें गर्मी की छुट्टी नहीं मिलती है। वे सभी मौसम गर्मी, सर्दी, बरसात में काम करते हैं। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी के लिए लोगों से मिलने भी जाते हैं। इसी क्रम में वे आज सहनपुर पहंुचे है। मुख्यमंत्री ने बच्चों को बताया कि भेंट-मुलाकात अभियान में राशन दुकान, पंचायत कार्यालय, स्वामी आत्मानंद स्कूल, थाना आदि का निरीक्षण करते हैं, साथ ही आमजनों, श्रमिकों किसानों, जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात करते हैं।
बोरे बासी की भी हुई चर्चा
बात-चीत में बच्चों ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे बोरे-बासी खाते हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं भी खाता हूं, यह बहुत अच्छा होता है। एक मई को मजदूर दिवस के दिन छत्तीसगढ़ी खान-पान और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हम सभी ने बोरे-बासी खाया, इससे श्रमिकों का मान भी बढ़ा है।
उपहार में खेल सामग्री मिलने पर बच्चों ने दिया धन्यवाद
मुख्यमंत्री बघेल से बच्चों ने मुलाकात के समय खेल सामग्री मांगी थी। उन्होंने चौपाल में तुरंत बच्चों की इच्छा पूरी करते हुए बैडमिंटन, नेट, क्रिकेट किट, बॉली-बॉल दिलवाया। हेमंती यादव, निर्मला यादव, पूनम नागेश, देवंती नागेश सहित बच्चों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री ने भुइयां वेबसाइट पर विवादित
राजस्व प्रकरण के निराकरण की स्थिति को स्वयं देखा
नामांतरण, सीमांकन, फौती, बंटवारा सहित लंबित राजस्व प्रकरणों की ली जानकारी
मुख्यमंत्री ने भुइयां वेबसाइट पर विवादित राजस्व प्रकरण के निराकरण की स्थिति को स्वयं देखा
जाति, निवास और आय प्रमाण पत्रों के सम्बंध में ली जानकारी
मुख्यमंत्री ने जनचौपाल में लोगों से पूछा पटवारी ठीक काम कर रहे कि नहीं ?
कोई शिकायत नहीं मिलने पर कहा पहली बार सरगुजा में किसी गांव में पटवारी की नहीं मिली शिकायत, पटवारी गयाराम सिंह की मुख्यमंत्री ने की सराहना
धौरपुर को मिली एसडीएम कार्यालय और महाविद्यालय की सौगात
कुन्नी और रघुनाथपुर बनेगा उप तहसील, सहनपुर में खुलेगा उप स्वास्थ्य केंद्र
लुंड्रा विधानसभा के सहनपुर ग्राम में मुख्यमंत्री ने की कई बड़ी घोषणाएं
सहनपुर मिडिल स्कूल का हाई स्कूल में होगा उन्नयन
मछली नदी पर बनेगा पुल
रायपुर /शौर्यपथ/
धौरपुर को मिली एसडीएम कार्यालय और महाविद्यालय की सौगात
कुन्नी और रघुनाथपुर बनेगा उप तहसील, सहनपुर में खुलेगा उप स्वास्थ्य केंद्र
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात के लिए मंगलवार को सरगुजा जिले के लुंड्रा विधानसभा के सहनपुर ग्राम पहुंचे। यहां आम के पेड़ के नीचे लोगों से भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कई बड़ी घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने युवाओं को बड़ी सौगात देते हुए धौरपुर में नये शासकीय महाविद्यालय की स्थापना की घोषणा की। राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी आए इसके लिए मुख्यमंत्री ने धौरपुर में एसडीएम कार्यालय की स्थापना की भी घोषणा की है।
शासकीय महाविद्यालय की स्थापना की घोषणा की
मछली नदी पर पुल निर्माण
मुख्यमंत्री ने ग्राम गगोली के पास मछली नदी पर पुल निर्माण, ग्राम पंचायत कुन्नी और रघुनाथपुर में उप तहसील खोलने, सहनपुर मिडिल स्कूल को हाई स्कूल में उन्नयन करने के साथ ही सहनपुर में उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की। उन्होंनेे सहनपुर साप्ताहिक बाजार में शेड और चबूतरा का निर्माण, शासकीय उ.मा. स्कूल उदारी और लमगांव में अतिरिक्त कक्ष के निर्माण, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुंड्रा में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, शासकीय उ.मा. विद्यालय करौली, बरगीडीह, रघुनाथपुर में भवन निर्माण की स्वीकृति भी दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि धौरपुर में एसबीआई की शाखा खोलने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने यह भी कहा है कि जनता की सुविधा के लिए जहां जिस चीज की आवश्यकता होगी वहां उसे जरूर पूर्ण किया जाएगा। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, लुंड्रा विधायक डॉ. प्रीतम राम और अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने सहनपुर में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात के दौरान कहा कि हमारे अन्नदाता खुश हैं, खुशहाल हैं, इस बात की मुझे बहुत खुशी है। किसानों को उनके उत्पादन का वाजिब रेट मिले, इसलिए छत्तीसगढ़ में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 9 हजार और 10 हजार रुपये प्रति एकड़ इनपुट सब्सिडी दे रहें हैं। कोदो-कुटकी, रागी और लघु वनोपज भी हम समर्थन मूल्य में खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा कि सब्जियों के रेट अप डाउन होते है, सब्जी उत्पादक किसानों को नुकसान न हो, उन्हें सब्जियों का सही मूल्य मिले, इसलिए कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था होनी चाहिए, छत्तीसगढ़ सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है। भेंट-मुलाकात के दौरान एक किसान ने बताया कि कर्ज माफी के फैसले के बाद उन्होंने ट्रेक्टर खरीदा है। ट्रेक्टर रोज 17 से 18 घंटा किराया पर चल रहा है।
राशन दुकान का निरीक्षण
आंगनबाड़ी की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली
मुख्यमंत्री ने सहनपुर में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, आंगनबाड़ी और राशन दुकान का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री के स्कूल पहंुचने पर बच्चों ने स्वागत गीत सुनाया। बच्चों के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने उन्हें रायपुर की सैर कराने और शाला में मध्यान्ह भोजन के लिए अच्छे शेड का निर्माण के निर्देश कलेक्टर को दिए। बच्चों ने मुख्यमंत्री से खेल सामग्री की भी मांग की। बघेल ने चौपाल में बच्चों की इच्छा पूरी करते हुए उन्हें खेल का सामान दिया। बच्चों ने इसके लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। राशन दुकान के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने राशन लेने आई महिलाओं से राशन वितरण के बारे में जानकारी ली। आंगनबाड़ी में मुख्यमंत्री बड़ी आत्मीयता के साथ बच्चों से मिले तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका से आंगनबाड़ी की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मैं यहाँ पर आप लोगो से मिलने आया हूं, यह जानने आया हूं कि आपको योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नही। उन्होंने कहा कि हम प्रयास कर रहे है गरीब सशक्त हो। कर्जा माफी योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना जैसी योजनाओं से किसान आर्थिक रूप से सशक्त हुए हैं। लोगों के जेब में पैसा जा रहा है। पहले लोगांे के ट्रेक्टर लोन न पटाने के कारण खींच लिये जाते थे, अब ऐसा ही नही है। चौपाल में ही एक हितग्राही ने बताया कि उन्हें कर्जा माफी योजना से लाभ हुआ है। उन्होंने दो ट्रेक्टर खरीद लिया है, ट्रेक्टर किराये पर देकर 1200 रुपये प्रति घण्टा कमा रहे हैं। एक हितग्राही ने बताया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना से उन्हें बड़ा लाभ हुआ है, वे मकान बना रही है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
