August 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

     संसद में प्रधानमंत्री मोदी को सहिष्णुता का पाठ पढ़ाने वाले राहुल गांधी, सहिष्णुता का थोड़ी पाठ मुख्यमंत्री बघेल को भी पढ़ाते तो निर्दोष विद्युत कर्मी लाठी नहीं खाते - सुनील केशरवानी

    विद्युसंविदा कर्मियों पर लाठी चार्ज, लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने का प्रयास

    कवर्धा /शौर्यपथ/

     जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के जिलाध्यक्ष सुनील केशरवानी ने 44 दिनों से अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके धरना प्रदर्शन करने वाले संविदा विद्युतकर्मचारियों पर पुलिस के द्वारा बेरहमी से लाठीचार्ज किए जाने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा संविदा विद्युत कर्मियों पर लाठीचार्ज और उनको जेल भेजने की घटना से कांग्रेस सरकार का तानाशाही रवैया उजागर हो गया है। निर्दोष संविदा कर्मचारियों पर लाठी बरसाने की जितना भी निंदा की जाए कम है। सरकार के द्वारा अपने जन घोषणा पत्र में जो वादा किया गया था वह तो पूरा नहीं कर रही है बल्कि उल्टे उनके आंदोलन को बलपूर्वक कुचलने का काम कर रही है उनके साथ अन्याय औ अत्याचार है जिसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है । सुनील केशरवानी ने कहा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को सहिष्णुता पर लंबी भाषण देते हुए उन्हें सहिष्णुता पाठ पढ़ाया था अच्छा होता यदि राहुल गाँधी सहिष्णुता का थोड़ी पाठ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को पढ़ा देते तो शायद आज इन निर्दोष संविदा विद्युतकर्मियों को लाठी नहीं खाना पड़ता और न ही जेल नहीं जाना पड़ता।

    सुनील केशरवानी ने कहा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दो सूत्रीय मांगों को लेकर तपती धूप में बीते 44 दिनों से प्रदर्शन कर रहे विद्युत संविदा कर्मचारियों के आंदोलन को पुलिस द्वारा बलपूर्वक खत्म किया गया जो कि उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है पुलिस ने धरनास्‍थल पर प्रदर्शनकारियों पर धरनास्थल पर बेहरहमी से लाठीचार्ज किया लात घुसे मारे । वहीं पुलिस की कार्यवाही में करीब 40 प्रदर्शनकारियाें को हिरासत में लेकर जेल में डाल दिया गया जो कि सरकार की असली तानाशाही चेहरा को उजागर करता है

    आजादी के अमृत महोत्सव : किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी के अवसर पर किसान मेला का आयोजन

    कवर्धा /शौर्यपथ/

    कृषि विज्ञान केन्द्र, कवर्धा एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आज आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर किसान मेला का आयोजन वीर सावरकर भवन कवर्धा में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर विधायक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष  सुशीला भट्ठ, जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ठ, उपसंचालक कृषि, एम.डी डड़सेना, सहायक संचालक उद्यान, आर. एन. पाण्डेय एवं अधिष्ठाता, संत कबीर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कवर्धा डॉ. आर. बी. तिवारी की गरिमायी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द, कृषि विभाग, उद्यानिकी, मात्स्यिकी विभाग, मात्स्यिकी महाविद्यालय एवं जिले के तीन प्रगतिशील कृषकों द्वारा मेले में प्रदर्शनी लगाई गई थी, जिससे किसान नई तकनीकों से रूबरू हो सके।

    आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम की शुरूआत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् द्वारा देश के 700 कृषि विज्ञान केन्द्रों में किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य देश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम की शुरूआत में 11.30 बजे भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली द्वारा ऑनलाईन माध्यम से केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने देशभर के कृषकों को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होने संबोधित करते हुए कहा मेरा भारत स्वस्थ भारत, आत्मनिर्भर भारत, आत्मनिर्भर किसान अभियान को बढ़ावा देने के प्रेरित किया।
    मुख्य अतिथि पंडरिया विधायक  ममता चंद्राकर ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना से किसानों को प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर होने में सफलता मिलेगा इस योजना से किसानों की खेती में लागत कम होने के साथ ही आमदनी दोगुनी हुई है। जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ठ भारत सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के विषय में कृषकों को जानकारी देते हुए कहा गया कि इससे किसानों को प्राकृतिक खेती की ओर रूझान बढ़ेगा। एक समय था जब देश में खाद्यान्न की कमी थी तब उत्पादन बढ़ाने के लिए अनुसंधान और रसायनों का उपयोग किया जाता था। लेकिन आज भारत कृषि उत्पादन के मामले में बहुत अच्छी स्थिति में है और निर्यात में भी अग्रणी है।
    किसानों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. बी.पी. त्रिपाठी ने कहा कि प्राकृतिक खेती बाहरी आदानो पर किसानों की निर्भरता को कम करने, खेती की लागत कम करने और किसानों की आय बढ़ाने का एक आशाजनक साधन है। सरकार पारंपरिक स्वदेशी प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए परंपरागत कृषि विकास योजना की उपयोजना के रूप में भारतीय प्राकृतिक खेती प्रणाली को बढ़ावा दे रही है। उपसंचालक कृषि, एम.डी. डड़सेना ने कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देते हुए संबोधित किया कि प्राकृतिक कृषि पद्धति में वृद्धि के साथ पशुपालन का उपयोग बढ़ेगा जिससे किसानो की आमदनी को बढ़ाने में मदद मिलेगी। अधिष्ठाता, संत कबीर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कवर्धा ने कृषकों को संबोधित करते हुए कहा कि समन्वित कृषि प्रणाली प्राकृतिक खेती की दिशा में अग्रणी पहल होगी जिसमें लघु एवं सीमांत कृषक भी कृषि,पशुपालन,सब्जी उत्पादन, मछली पालन, दलहन,तिलहन एवं अनाज की समन्वित खेती कर कम लागत में अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते है। इस अवसर पर पंडरिया विधायक  ममता चंद्राकर द्वारा जिले के 6 उन्न्तशील कृषकों को कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मछली पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कृषि विभाग द्वारा स्प्रेयर पंप, मक्का बीज मिनीकीट एवं मछली पालन विभाग द्वारा आईस बाक्स, तराजू एवं मछली जाल का वितरण किया गया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र, कवर्धा द्वारा प्रसारित त्रैमासिक पत्रिका इंदिरा किसान मितान का भी विमोचन किया गया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र, कवर्धा के इंजीनियर टी. एस. सोनवानी, विषय वस्तु विशेषज्ञ, कृषि अभियांत्रिकी, श्रीमति राजेश्वरी साहू, विषय वस्तु विशेषज्ञ, उद्यानिकी, डॉ. तृप्ति ठाकुर, प्रक्षेत्र प्रबंधक, योगेश कुमार कौशिक, कार्यक्रम सहायक, कम्प्यूटर एवं जिले के सैकड़ों कृषकों ने भाग लिया

     राजनांदगांव/शौर्यपथ /

    संभागायुक्त  महादेव कावरे ने मानपुर विकासखण्ड के ग्राम उरझे गौठान का आकस्मिक निरीक्षण किया। संभागायुक्त ने महिला समूहों से वर्मी खाद निर्माण एवं आजीविका संबंधित गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने वर्मी खाद टंकी का निरीक्षण कर केचुआ को बचाने हेतु टंकी में नमी एवं धूप से बचाव हेतु बोरा भीगाकर ढकने के निर्देश दिए। महिला समूहों के खाते में वर्मी खाद की राशि जमा होने के संबंध महिलाओं ने बताया कि अब तक 35 हजार रूपए की राशि प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने वर्मी टंकियों में डाले गए गोबर की मात्रा एवं तिथि नियमित रूप से अंकित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि विभाग से समन्वय कर सभी गौठानों के वर्मी खाद किसानों को विक्रय करने के निर्देश दिए।

    संभागायुक्त  महादेव कावरे ने सामुदायिक बाड़ी का निरीक्षण किया।  कावरे ने महिलाओं से सब्जी से होने वाले आय के बारे में जानकारी ली। महिलाओं ने बीते दिवस 2500 रूपए की आय सब्जी से अर्जित की।  कावरे ने प्रोत्साहित किया कि प्रत्येक महिला को गौठान की समस्त गतिविधियों से कम से कम 6000 का लाभ मिलना चाहिए। बैंक लिंकेज का राशि का उपयोग कर छोटी-छोटी ईकायों ग्रामीण औद्योगिक पार्क में विकसित करने आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने दोना-पत्तल मशीन, पापकार्न मशीन, मसाला बनाने का मशीन लगाने के निर्देश दिए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा उरझे में मिनी राईस मिल, मशरूम उत्पादन, कुक्कुट पालन, निरमा एवं फिनाईल जैसे संचालित गतिविधियों से अवगत कराया गया।
    संभागायुक्त ने ग्राम उरझे गौठान में कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लोकेश चन्द्राकर द्वारा स्वीकृत 10 लाख 56 हजार रूपए के भवन में संचालित कुक्कुट पालन केन्द्र का निरीक्षण किया। महिला समूहों द्वारा बताया गया कि वे पहले लाट में 1500 मुर्गियां बेच कर लाभ कमा चुकी हैं। आयुक्त द्वारा महिला समूहों को सराहना करते हुए मुर्गी पालन को आय का अच्छा जरिया बताया।

    उन्होंने सुझाव देते हुए महुआ की वृहद उत्पादन को देखते हुए महुआ लड्डू निर्माण ईकाई स्थापित करने तथा लड्डू की आपूर्ति मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत आगंनबाड़ी केन्दों में करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने सुपोषण अभियान में अण्डा प्रदाय करने के संबंध में जानकारी दी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डीडी मण्डले द्वारा अवगत कराया गया कि जिला प्रशासन के माध्यम से मानपुर विकासखण्ड के 229 बच्चों को पोषण आहार एवं चार टाईम भोजन टिफिन घर पहुँच सेवा प्रदान किया गया। जिला प्रशासन की पहल का सार्थक परिणाम यह रहा कि गंभीर कुपोषित बच्चे लाल ग्रेड से बाहर आ गए। सात-आठ बच्चे गंभीर प्रकृति के होने से उन्हें महिला बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा एम्स रायपुर में चिकित्सा उपचार कराया गया। संभागायुक्त ने मानपुर में रेशम पालन हेतु शहतूत पौधारोपण ग्राम उरझे गौठान में कराने के निर्देश दिए। साथ ही पशु पालन विभाग को डेयरी पालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक गौठान में मवेशियों की दैनिक उपस्थिति पंजी रखने के निर्देश दिए। संभागायुक्त के औचक निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी  डीडी मण्डले, तहसीलदार श्री मनोज रावटे, ग्रामीण आजीविका मिशन के समन्वयक द्वय  अनिल कपुर एवं  चंदनसिंह राजपुत, सरपंच ख्वासफडकी  महाराजी कडिय़ाम, सचिव विजय रावटे, महिला समूह अध्यक्ष श्रीमती विश्वासा बाई, प्रमीला बाई एवं अन्य महिलाएं उपस्थित थी।

    कवर्धा/शौर्यपथ /कृषि विज्ञान केन्द्र, कवर्धा एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आज आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर किसान मेला का आयोजन वीर सावरकर भवन कवर्धा में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर विधायक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सुशीला भ_, जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भ_, उपसंचालक कृषि, एम.डी डड़सेना, सहायक संचालक उद्यान, आर. एन. पाण्डेय एवं अधिष्ठाता, संत कबीर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कवर्धा डॉ. आर. बी. तिवारी की गरिमायी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द, कृषि विभाग, उद्यानिकी, मात्स्यिकी विभाग, मात्स्यिकी महाविद्यालय एवं जिले के तीन प्रगतिशील कृषकों द्वारा मेले में प्रदर्शनी लगाई गई थी, जिससे किसान नई तकनीकों से रूबरू हो सके।

    आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम की शुरूआत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् द्वारा देश के 700 कृषि विज्ञान केन्द्रों में किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य देश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम की शुरूआत में 11.30 बजे भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली द्वारा ऑनलाईन माध्यम से केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने देशभर के कृषकों को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होने संबोधित करते हुए कहा मेरा भारत स्वस्थ भारत, आत्मनिर्भर भारत, आत्मनिर्भर किसान अभियान को बढ़ावा देने के प्रेरित किया।
    मुख्य अतिथि पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना से किसानों को प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर होने में सफलता मिलेगा इस योजना से किसानों की खेती में लागत कम होने के साथ ही आमदनी दोगुनी हुई है। जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भ_ भारत सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के विषय में कृषकों को जानकारी देते हुए कहा गया कि इससे किसानों को प्राकृतिक खेती की ओर रूझान बढ़ेगा। एक समय था जब देश में खाद्यान्न की कमी थी तब उत्पादन बढ़ाने के लिए अनुसंधान और रसायनों का उपयोग किया जाता था। लेकिन आज भारत कृषि उत्पादन के मामले में बहुत अच्छी स्थिति में है और निर्यात में भी अग्रणी है।

    किसानों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. बी.पी. त्रिपाठी ने कहा कि प्राकृतिक खेती बाहरी आदानो पर किसानों की निर्भरता को कम करने, खेती की लागत कम करने और किसानों की आय बढ़ाने का एक आशाजनक साधन है। सरकार पारंपरिक स्वदेशी प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए परंपरागत कृषि विकास योजना की उपयोजना के रूप में भारतीय प्राकृतिक खेती प्रणाली को बढ़ावा दे रही है। उपसंचालक कृषि, एम.डी. डड़सेना ने कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देते हुए संबोधित किया कि प्राकृतिक कृषि पद्धति में वृद्धि के साथ पशुपालन का उपयोग बढ़ेगा जिससे किसानो की आमदनी को बढ़ाने में मदद मिलेगी। अधिष्ठाता, संत कबीर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कवर्धा ने कृषकों को संबोधित करते हुए कहा कि समन्वित कृषि प्रणाली प्राकृतिक खेती की दिशा में अग्रणी पहल होगी जिसमें लघु एवं सीमांत कृषक भी कृषि,पशुपालन,सब्जी उत्पादन, मछली पालन, दलहन,तिलहन एवं अनाज की समन्वित खेती कर कम लागत में अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते है। इस अवसर पर पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर द्वारा जिले के 6 उन्न्तशील कृषकों को कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मछली पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कृषि विभाग द्वारा स्प्रेयर पंप, मक्का बीज मिनीकीट एवं मछली पालन विभाग द्वारा आईस बाक्स, तराजू एवं मछली जाल का वितरण किया गया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र, कवर्धा द्वारा प्रसारित त्रैमासिक पत्रिका इंदिरा किसान मितान का भी विमोचन किया गया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र, कवर्धा के इंजीनियर टी. एस. सोनवानी, विषय वस्तु विशेषज्ञ, कृषि अभियांत्रिकी, श्रीमति राजेश्वरी साहू, विषय वस्तु विशेषज्ञ, उद्यानिकी, डॉ. तृप्ति ठाकुर, प्रक्षेत्र प्रबंधक, योगेश कुमार कौशिक, कार्यक्रम सहायक, कम्प्यूटर एवं जिले के सैकड़ों कृषकों ने भाग लिया

    मुंगेली /शौर्यपथ /

    कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जनदर्शन कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल ने आज अपने चेंबर कार्यालय में जिले के दूरदराज क्षेत्र से पहुंचे लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनी तथा नियमानुसार त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के नगरपालिका मुंगेली के फोकटपारा परमहंस वार्ड क्रमांक 06 शिकारी मोहल्ला के श्रीमती बंगला बाई पारधी ने आवेदन देकर बताया कि उन्हें राजीव गांधी योजना के तहत शासकीय पट्टा प्राप्त हुआ है। लेकिन अन्य व्यक्ति द्वारा कब्जा करने की बात कही जा रही है। अत: उन्होंने पट्टा के संबंध में होने वाली परेशानी को दूर करने की मांग की। संयुक्त कलेक्टर श्री अग्रवाल ने उनकी आवेदन को गंभीरता से लिया और जांच उपरांत आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इसी तरह ग्राम केशरूवाडीह के ग्रामीण पिल्लू साहू ने आवेदन देकर बताया कि 18 अगस्त को 2020 को मनियारी नदी पर आई बाढ़ में उनकी सम्पत्ति को नुकसान हुआ लेकिन अभी तक उन्हें मुआवजा राशि प्राप्त नहीं हुआ है। संयुक्त कलेक्टर अग्रवाल ने उनकी आवेदन को गंभीरता से लिया और जांच उपरांत आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

    इसी क्रम में ग्राम केशरूवाडीह-मौंहाभांठा के ग्रामीणों ने निस्तारी सुविधा हेतु मनियारी नदी पर निर्मित खुडिय़ा बांध से पानी छोडऩे, ग्राम फागूपारा के ग्रामीण भागवत यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास प्रदान करने, ग्राम नारायणपुर के ग्रामीणों ने उमेदा रोड में नाली निर्माण सहित अन्य आवेदकों ने भी अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के संबंध में आवेदन दिए। संयुक्त कलेक्टर  अग्रवाल ने जनदर्शन कार्यक्रम में प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्यवाही की बात कही। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी  नवीन भगत सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

    मुंगेली /शौर्यपथ /

    कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अजीत वसंत ने कोविड-19, के बढ़ते संक्रमण के कारण सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के उद्देश्य से जिले में सार्वजनिक स्थानों पर फेसमास्क पहनना और दुकानों एवं व्यावसायिक संस्थानों में फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य कर दिया है। इसी तरह उन्होंने शासन के आदेश के परिपालन में जिले में सार्वजनिक स्थलों, कार्यालयों, अस्पतालों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों, गलियों में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मास्क, फेस कवर धारण करने की बात कही। इसी क्रम में उन्होंने सभी शासकीय, निजी कार्यालयों, कार्य स्थलों एवं फैक्ट्री आदि में भी कार्य करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मास्क, फेस कवर धारण किया जाना अनिवार्य कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार सार्वजनिक स्थलों पर थूकना प्रतिबंधित होगा। होम क्वारेन्टाईन में रहने वाले व्यक्तियों को शासन द्वारा समय-समय पर जारी होम क्वारेन्टाईन संबंधी समस्त दिशा-निर्देशों का पालन किया जाना अनिवार्य होगा। दुकानों एवं व्यावसायिक संस्थानों को भी सोशल डिस्टेंसिंग, फिजिकल डिस्टेंसिंग संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने कोविड के संक्रमण से सुरक्षा के लिए उक्त रक्षात्मक उपायों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए सभी एसडीएम एवं नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

    भिलाई / शौर्यपथ /

    भूजल स्तर को बढाने के लिए भिलाई निगम प्रशासन भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग के साथ वाटर हार्वेस्टिंग के माध्यम से भूमिगत जल के संचय को संजोए रखने की दिशा में जोर-शोर से कार्य कर रहा है। अब जल संरक्षण को लेकर भी पहल की जा रही है। गर्मी के दिनों में भूजल स्तर काफी नीचे चला जाता है। गर्मी के दिनों में भी भूमिगत जल के संरक्षण के लिए नगर निगम के भवन अनुज्ञा विभाग ने भवन निर्माण करने पर बारिश का जल सहेजने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। सभी 150 वर्ग फीट से अधिक आवासीय भवनों के लिए यह जरूरी होगा। महापौर नीरज पाल ने जोन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी बरसात के जल को संजोने के लिए काम करें। आम जनता व व्यापारियों को प्रेरित करें कि गिरते भूजल स्तर को बनाए रखने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाए। महापौर ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग के महत्व को बताते हुए कहा कि यह भूमिगत जल को संचय करने का बेहतर माध्यम है। भवनों की छत का पानी बरसात में बहकर नाली के माध्यम से नालों में व्यर्थ बह जाता है। इसे अपने घर के परिसर में ही वाटर हार्वेस्टिंग बनाकर सहेजने से बोर व आसपास के कुंओं में सालभर भू जल का स्तर उंचा रहेगा। महापौर के निर्देश के बाद आयुक्त प्रकाश सर्वें ने जल संरक्षण को बढ़ावा देने और भूजल के स्तर को बनाए रखने के लिए नगर निगम ने शहरी क्षेत्र में प्रचार-प्रसार और जागरूकता अभियान चला रखा है। उन्होंने जल संरक्षण के लिए निजी मकानों के साथ ही सार्वजनिक स्थानों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अनिवार्य रूप से यह सिस्टम लगवाने पर जोर दिया, ताकि प्राकृतिक वर्षा का जल संचय किया जा सके। आयुक्त सर्वें ने आम लोगों सहित व्यापारियों से अपील की है कि बरसात के जल को सहेजने वाटर हार्वेस्टिंग बनवाए। उन्होंने भवन निर्माण करने पर बारिश का जल सहेजने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को अनिवार्य करने कहा। यह सिस्टम हम सबके लिए लाभदायक है। साथ ही इसके अभाव में भवन पूर्णत: प्रमाण पत्र की अनुमति नहीं देने के निर्देश दिए है। निर्माणाधीन भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं लगाने पर जुर्माना की कार्रवाई भी करने कहा है। नगर निगम के भवन अनुज्ञा शाखा से मिले आंकड़े के अनुसार 2011 के बाद निगम क्षेत्र में अबतक 150 वर्गमीटर से अधिक 2350 निजी भवनों और 146 शासकीय भवनों को मिलाकर सभी जोन में कुल 2496 भवनों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाई गई हैं। कुल 4203 आवासों में से 1707 निजी आवासों में अब तक रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं लगवाए गए हैं। इस प्रकार 59.38 प्रतिशत आवासों में वाटर हार्वेस्टिंग बनाया गया है। इनकी शेष एफडीआर की राशि 469.79 लाख रूपए हैं। भवन अनुज्ञा अधिकारी ने बताया कि शासन के नियम के अनुसार भवन निर्माण के लिए रैन वाटर हार्वेस्टिंग लगाना अनिवार्य है। भवन निर्माताओं से प्रति 100 मीटर वर्ग फीट क्षेत्रफल पर 110 रूपए की दर से धरोहर राशि ली जा रही है। वाटर हार्वेस्टिंग नहीं लगाने की स्थिति में उनकी धरोहर राशि जब्त कर उनसे एक हजार रुपए प्रतिवर्ष अर्थदंड की वसूली भी की जा रही है। हितग्राहियों को भवन पूर्णता प्रमाण-पत्र लेने के पूर्व रेन वाटर हार्वेस्टिंग के फोटोग्राफ भी जमा करना अनिवार्य किया गया है। महापौर और आयुक्त ने गर्मी के दिनों में भी वाटर लेवल को बनाए रखने के लिए हैंडपंपों, नलों, कुंओं व अन्य जलस्त्रोतों के पास सोख्ता बनाने भी अपील की है। इससे पानी की बर्बादी नहीं होगी और भूमिगत जल स्टोर भी बना रहेगा। उल्लेखनीय है कि भूजल स्तर काफी नीचे गिर जाने की वजह से गर्मी में जल संकट पैदा हो जाता है। अगर जल संरक्षण पर काम नहीं किया गया तो स्थिति खराब हो सकती है, इसलिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम पर गंभीरता पूर्वक काम किया जाना चाहिए।

    कांकेर / शौर्यपथ /

    बांदे थाना पुलिस ने आईपीएल ऑन लाईन सट्टा पर कार्यवाही कर 03 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम श्च1 99 में स्कूल के पास 03 व्यक्ति लैपटॉप व मोबाइल से लोगो से ऑनलाईन व नगदी रकम वसूल कर अधिक पैसा कमाने का लालच देकर हारजीत का दांव लगाकर ऑनलाइन सट्टा खेला रहे है मुखबिर के सूचना पर बताये स्थान पर दबिश देकर आरोपियों राजू मंडल पिता रतन 23 साल ग्राम श्च1 99 , नारायण मंडल पिता राजकुमार मंडल 21 साल ग्राम श्च1 100, राम मंडल पिता रतन 19 साल ग्राम श्च1 99 को घेराबंदी कर पकड़े जिनसे पुछताछ करने पर ऑनलाइन एप क्रिकेट बेट 9 और ऑन लाईन आईडी के माध्यम से आईपीएल मैचो में हारजीत का दाव लगाकर सटटा खिलाना स्वीकार किया। मौके पर कार्रवाई कर आरोपी राजू मंडल, नारायण मंडल, राम मंडल के कब्जे से कुल 4 मोबाइल कुल ?3500 नगदी ,01लैपटॉप, 01 वाई फाई, 4 एटीएम एवं 01 मोटरसाइकिल सट्टा पट्टी पेन जप्त किया गया एवं थाना बांदे में सभी आरोपी गण के विरुद्ध धारा 4(क)जुआ एक्ट की कार्यवाही किया गया है तथा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी किया गया है।

    रायपुर / शौर्यपथ /

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल 27 अप्रैल को रायपुर और राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री बघेल दोपहर 12 बजे अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कोविड-19 संक्रमण के संबंध में आयोजित बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे।
    मुख्यमंत्री  बघेल शाम 6 बजे राजधानी रायपुर के नेताजी सुभाष स्टेडियम में दावते रोजा इफ्तार में शामिल होने के बाद 6.40 बजे कार द्वारा राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ के लिए रवाना होंगे।  बघेल रात्रि 8 बजे इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ पहुंचकर वहां खैरागढ़ महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। वे इस कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों को लगभग 6.51 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल खैरागढ़ से रात्रि 9 बजे मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे।

    भिलाई / शौर्यपथ /

    नगर निगम क्षेत्र को कोरोनामुक्त बनाने के लिए शहर के कई केंद्रों में टीकाकरण किया जा रहा है। महापौर नीरज पाल कोरोना से बचाव के लिए जतन कर स्वास्थ्य विभाग को शिविर लगाकर और स्वास्थ्य केंद्रों में वैक्शीनेशन कराने क्षेत्र की जनता से अपील कर रहे हैं। इस परिणामस्वरूप उनके निर्देश पर कई टीका केंद्रों व स्कूलों में सभी वर्गों को कोविड-19 से बचने वैक्सीन लगाए जा रहे हैं। आज सुबह महापौर नीरज पाल और आयुक्त प्रकाश सर्वें ने सतविजय ऑडिटोरियम वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण कर वहां का जायजा लिया। इस दौरान महापौर व आयुक्त ने वैक्सीन सेंटर में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। वैक्सीन लगवाने पहुंचने वालों से चर्चा कर जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को अधिक टीकाकरण कराने पर जोर दिया। साथ ही महापौर ने कहा कि कोविड-19 से बचाव की सुरक्षित दवा वैक्सीनेशन है। आज पीएचसी जुनवानी खम्हरिया में 33, मंगल बाजार कोहका सामुदायिक भवन में 50, उप स्वास्थ्य केंद्र कोसा नगर में 28, शास्त्री हॉस्पीटल सुपेला में 53, पीएचसी वैशाली नगर में 40, कुरूद में 34, छावनी में 87, बैकुंठधाम स्वास्थ्य केंद्र में 80, बापू नगर में 21, खुर्सीपार में 27, सतविजय ऑडिटोरियम सेक्टर 5 में 110, हाउस लीज कार्यालय सेक्टर 32 में 10, शकुंतला विद्यालय रामनगर में 10, मां शारदा स्कूल सेक्टर 9 में 10, माता वैष्णो देवी स्कूल सेक्टर 11 में 5, सरस्वती शिशु मंदिर में 10 लोगों ने वैक्सीन लगवाए। इसी प्रकार 12 से 14 वर्ष के 265 लोगों को मिलाकर आज कुल 839 लोगों को विभिन्न वैक्सीनेशन सेंटरों में कोरोना टीके लगाए गए।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision