August 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35210)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने डोंगरगढ़ विकासखंड के धान खरीदी केन्द्र लालबहादुर नगर, ठाकुरटोला, मडिय़ान, मेढ़ा, अछोली तथा मुसराकला का निरीक्षण किया। धान खरीदी प्रारंभ होने के बाद कलेक्टर वर्मा धान खरीदी केन्द्रों में समुचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दे रहे है। वे स्वयं धान खरीदी केन्द्रों में जाकर धान खरीदी की जानकारी ले रहे है तथा किसानों से चर्चा कर रहे है। धान खरीदी में आने वाली समस्याओं को दूर करने अधिकारियों को निर्देश दिया जा रहा है।
    कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा पहले धान उपार्जन केन्द्र लालबहादुर नगर पहुंचे। वहां उन्होंने किसान पंजी की जांच की। उन्होंने केन्द्र में बारदाने की स्थिति, धान के उठाव के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि धान की खरीदी लगातार होनी चाहिए। केन्द्र में नए चबूतरे का निर्माण किया गया है जिसका उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने धान की गुणवत्ता की जांच की और कहा कि साफ-सुथरा धान की खरीदी करें। कलेक्टर वर्मा ने कहा कि किसानों द्वारा लाए गए बारदाने गुणवत्तापूर्वक हो इसका ध्यान रखा जाए। धान उपार्जन केन्द्र मडिय़ान के समिति प्रबंधक ने बताया कि कुल 1094 किसान पंजीकृत है जिसमें 533 किसानों ने अपने धान का विक्रय कर दिया है। केन्द्र में 4 कांटा बांट द्वारा धान की तौलाई की जा रही है। धान का उठाव मिलर्स द्वारा किए जा रहे है। कलेक्टर वर्मा ने खरीदे हुए धान का स्टेकिंग निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम डोंगरगढ़ अविनाश भोई, तहसीलदार अविनाश ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    1 लाख से अधिक आरटीपीसीआर टेस्ट की तैयारी के लिए उड़ान

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव में कोविड-19 लैबोरेटरी द्वारा 1 लाख के ऊपर आरटीपीसीआर टेस्ट होने के उपलक्ष्य में आज कोविड-19 हॉस्पिटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. रेणुका गाहीने ने कहा कि राजनांदगांव की लैब का कार्य सर्वोत्तम रहा है और तीव्र गति से कोविड-19 की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना के अलावा भी भविष्य में इस लैब का उपयोग अन्य वायरल रोगों की जांच के लिए किया जाएगा। लैबोरेटरी के नोडल अधिकारी डॉ. विजय अंबादे ने कहा कि 31 दिसम्बर को कोविड-19 लैबोरेटरी द्वारा 2400 से अधिक सैम्पल लिए गए जो एक दिन में छत्तीसगढ़ में लिया गया सर्वाधिक टेस्ट है। उन्होंने कहा कि लैबोरेटरी के प्रारंभ से अब तक काफी दिक्कत आई, लेकिन हमने हार नहीं मानी। उन्होंने कहा कि जहां चाह होती है वहां राह होती है। ऐसी ही सोच के साथ हमने मिलकर कार्य किया। लैब इंचार्ज डॉ. सिद्धार्थ पिंपककर, आरएनए एक्सट्रेक्सन इंचार्ज डॉ. सुरेंदर कौर, वैज्ञानिक प्रतिनिधि डॉ. रितू अग्रवाल एवं प्रत्येक वर्क टीम के इंचार्ज ने लैब के शुरूवाती दौर से अभी तक 1 लाख के ऊपर आरटीपीसीआर जांच करने का अपना-अपना अनुभव बताया।
    उल्लेखनीय है कि कोविड-19 संक्रमण के दौरान कोविड-19 लैबोरेटरी की टीम ने आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए कोरोना वारियर्स के रूप में अपनी सेवाएं दी। त्वरित गति से जिले में कोविड-19 के टेस्ट के लिए टीम ने कड़ी मेहनत की। एक युद्ध कोरोना के विरूद्ध अभियान के दौरान बड़ी संख्या में कोविड-19 के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट करना चुनौतीपूर्ण कार्य को इस टीम ने संभव बनाया और कोरोना की रोकथाम के लिए अपना विशेष योगदान दिया।

    शौर्यपथ /मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष रूचि के चलते राज्य में छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति एवं परम्पराओं को जीवंत बनाए रखने का सार्थक प्रयास शुरू हो…
    शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में छत्तीसगढ़ी खानपान एवं व्यंजन विक्रय केन्द्र गढ़कलेवा शुरू करने के निर्देश दिए हैं। रायपुर…
    नई दिल्ली /शौर्यपथ /कोल्लम आनंदवल्ली एक दशक पहले जब अंशकालिक सफाईकर्मी के तौर पर काम करने के लिए केरल के पतनापुरम ब्लॉक पंचायत पहुंची थीं तो सोचा भी नहीं था…
    नई दिल्ली/ शौर्यपथ / प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि दूसरे राज्यों में काम करने वाले श्रमिक कोरोना संक्रमण काल में जब अपने-अपने गांवों की ओर लौट गए…

    मनोरंजन /शौर्यपथ / आज से साल 2021 की शुरुआत हो चुकी है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक नए साल का जश्न मना रहे हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। ऐसे में एक्टर अक्षय कुमार ने भी अपने फैन्स को खास अंदाज में न्यू ईयर विश किया है।
    अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने साल 2021 का पहला सूर्योदय दिखाया है। वीडियो में अक्षय कुमार की आवाज सुनाई दे रही है जिसमें वह गायत्री मंत्र का जाप कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने वीडियो पोस्ट करते कैप्शन में लिखा, ''अगर आपने साल 2021 का पहला सूर्योदय मिस कर दिया है तो यहां देख लीजिए। मैं सभी के विकास और खुशहाली की के लिए प्रार्थना करता हूं। नए साल की सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं।''
    बता दें कि अक्षय कुमार ने हाल ही में फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग शुरू की है। कुछ दिनों पहले आगरा में वह सारा अली खान के साथ शूटिंग करते नजर आए थे। फिल्म में अक्षय और सारा के अलावा साउथ फिल्मों के सुपरस्टार धनुष लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं। टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।
    इसके अलावा अक्षय कुमार के पास बेल बॉटम, पृथ्वीराज, बच्चन पांडे, राम सेतु जैसी फिल्मे हैं। ये फिल्में इस साल एक के बाद एक रिलीज होंगी।

    लाइफस्टाइल /शौर्यपथ / साल 2020 को यकीनन कोई भूला नहीं सकता। इस साल ने जिंदगी के मायने समझाए। तो वहीं लाइफ में कुछ ऐसे बदलाव…
    शौर्यपथ / वर्ष 2020 में पूरे विश्व में सिर्फ एक ही नाम गूंजा और वह है कोरोनावायरस। इस वायरस से निपटने के लिए लोगों ने…
    धर्म संसार /शौर्यपथ / महाभारत के युद्ध में द्रोण पुत्र अश्‍वत्‍थामा ने ब्रह्मास्त्र का प्रयोग करके जगत में हलचल मचा दी थी। कौरवों की ओर…

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision