
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
*धमतरी जिले में 3 सहायक उपनिरीक्षक हुए उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत*
पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ डी.एम. अवस्थी द्वारा दिनांक 05/06/2021 को राज्य के विभिन्न जिलों में पदस्थ 106 सहायक उपनिरीक्षको को उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति आदेश जारी किया गया है। जिसमें धमतरी जिले के थाना भखारा में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक गोवर्धन सिंह ठाकुर, थाना कोतवाली में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक चिरौंजी लाल साहू तथा थाना सिहावा में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक गैंद लाल साहू को उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।
पुलिस अधीक्षक धमतरी बी.पी. राजभानू एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे द्वारा उक्त सहायक उप निरीक्षकों को आज पुलिस कार्यालय में स्टार लगा कर उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत करते हुए बधाई दी तथा उप निरीक्षकों को उनके पदीय कर्तव्यों के प्रति बेहतर प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित कर उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
सहायक उपनिरीक्षक गोवर्धन सिंह ठाकुर, चिरौंजी लाल साहू एवं गैंद लाल साहू उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति पाकर प्रसन्नचित एवं उत्साहित नजर आए। इन्होंने पदोन्नति होने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए पुलिस कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिष्ठान वितरण किया गया। उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने इन्हें बधाइयां दी, साथ ही पदोन्नत हुए उप निरीक्षक चिरौंजी लाल साहू के लिए आज उनका जन्मदिवस होने से दोहरी खुशी का दिन रहा। पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा पदोन्नत उप निरीक्षक गैंद लाल साहू एवं उपनिरीक्षक चिरौंजी लाल साहू को यथावत उनके थाना क्रमशः सिहावा एवं कोतवाली में पदस्थ रखते हुए उप निरीक्षक गोवर्धन सिंह ठाकुर को थाना भखारा से थाना अर्जुनी पदस्थापना आदेश जारी किया गया है।
इस दौरान थाना कोतवाली प्रभारी नवनीत पाटिल, मुख्य लिपिक श्री मान सिंह साहू, स्टेनो अखिलेश शुक्ला, स्थापना शाखा प्रभारी लक्ष्मी ध्रुव, वेतन शाखा प्रभारी सनत वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक प्रेम प्रसाद उपाध्याय एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
थाना नगरी, पुलिस की कार्यवाही,
आरोपी के कब्जे से सट्टा-पट्टी 1240 रू.नगदी बरामद
राजेश-आनंद पेट्रोल पम्प के सामने, सट्टा खिलाने के आरोपी को नगरी पुलिस ने सट्टा-पट्टी व नकदी के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर सार्वजनिक द्युत अधनियम की धारा 4(क) के तहत मामला पंजीबद्ध किया।
*सट्टा पट्टी लिखते हुए,पकड़े गए आरोपी का नाम*
दीपक कोसरे ,पिता झाड़ूराम कोसरे, निवासी डीहीपारा,नगरी ।
आरोपी लोगो से पैसे लेकर हार-जीत का दाव लगाकर, सट्टा नामक जुआ खिला रहा था। नगरी पुलिस द्वारा मौके पर रंगे हाथ पकड़ कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए उक्त व्यक्ति के पास से सट्टा पट्टी और 1240 रुपये नगद बरामद कर जप्त किये, साथ ही आरोपी दीपक कोसरे के विरुद्ध सार्वजनिक द्युत अधनियम की धारा 4(क) के तहत मामला पंजीबद्ध आरोपी की गिरफ्तारी की गई।
नगरी।तेज रफ्तार बुलेरो ने बाइक सवार मामा,भांजी को मारी ठोकर।
घटने में में युवती लक्ष्मी यादव की मौत हो गयी। मामा गंभीर रूप से घायल है । जिनका उपचार नगरी अस्पताल में जारी है।
नगरी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कैलाश यादव एवं उसकी भांजी लक्ष्मी यादव नहावन कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम कमईपुर गए हुए थे। जहाँ से वापस अपने घर देवपुर लौट रहे थे।इसी बीच नगरी से दुगली मेनरोड पर डोंगरडुला के पास तेज रफ्तार बुलेरो cg ,05 ,3972 के वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक सवार मामा भांजी को पीछे से ठोकर मार दी।
दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 20 वर्षीय लक्ष्मी यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एवं घायल कैलाश यादव को उपचार के लिए नगरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध धारा 279,337,304 ए भादवी के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
राज्यों में शिक्षा के मूल्यांकन का केंद्र सरकार का आधार त्रुटिपूर्ण
भाजपा सरकार ने तो शिक्षा के क्षेत्र में बेहद कमजोर बुनियाद की विरासत दी है
रायपुर/ शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की 15 साल की सरकार की विरासत शिक्षा में कमजोर बुनियाद की है। भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ में शिक्षा की जो दुरावस्था की है, उसे ठीक करने के लिये कांग्रेस सरकार को दुगुनी मेहनत करनी पड़ रही है। 15 साल के भाजपा के कुशासन के बाद स्कूलों में शिक्षक नहीं, व्याख्याता नहीं। 65 प्रतिशत बच्चे किताब भी नहीं पढ़ पा रहे हैं और दूसरी कक्षा के बच्चों को अक्षर ज्ञान तक नहीं होने की स्थिति थी।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि शिक्षा में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की कम समय में प्राप्त महत्वपूर्ण उपलब्धियों को नजर अंदाज करना दुर्भावनापूर्ण है। भाजपा शासन के शिक्षा में 15 साल के काले अध्याय के ठीक विपरीत कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल शुरू किए गए हैं। 130 बंद पड़े स्कूल शिक्षकों की व्यवस्था करके शुरू किये गये है। 2 लाख शिक्षाकर्मियों का नियमितीकरण कांग्रेस सरकार ने किया जिसे रमन सिंह सरकार ने 15 साल से लंबित रखा था। 15 साल रमन सिंह सरकार ने एक भी शिक्षक की भर्ती नहीं की लेकिन कांग्रेस सरकार ने 14000 शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया आरंभ की। कोविड-19 और स्कूल ना खुल पाने के कारण यह भर्ती प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पाई है लेकिन इस प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस सरकार पूरी तरह से गंभीर है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि पढ़ई तुहर द्वार मोहल्ला क्लासेस ऑनलाइन क्लासेस का कोई रेफरेंस इस मूल्यांकन में नहीं लिया गया जबकि स्वयं नीति आयोग और प्रधानमंत्री मोदी इस पहल को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग की प्रशंसा कर चुके हैं।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि राज्यों में शिक्षा की स्थिति के इस मूल्यांकन का यह बिंदु भी पूरी तरीके से गलत और त्रुटिपूर्ण है कि छत्तीसगढ़ में स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति कम हो गई है और देश के अन्य राज्यों में कम नहीं हुई है जबकि कोविड के कारण छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश के स्कूल बंद हैं। उपस्थिति कम होने के आधार बनाकर छत्तीसगढ़ का कमतर मूल्यांकन करना पूरी तरह से गलत है। यह सारे तथ्य इस बात का जीताजागता सबूत है कि शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को नजरअंदाज कर दुर्भावनापूर्ण मूल्यांकन किया गया है।
केन्द्र सरकार द्वारा शिक्षा के मामले में राज्यों को इस मूल्यांकन में डाटा एंट्री की भी गंभीर गड़बड़ियां हैं जैसे छत्तीसगढ़ में टॉयलेट की संख्या पिछले साल से कम दर्शाई गई है। छत्तीसगढ़ पुस्तकालयों और प्रयोगशालाओं की संख्या भी कम होना बताया गया है जो कि सही नहीं है। यह संभव ही नहीं है कि यह संख्यायें कम हो। यह संख्या या तो बढ़ीं है या यथावत है।
*साइबर सेल, थाना कुरूद एवं चौकी बिरेझर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही*
पुलिस अधीक्षक महोदय श्री बी.पी. राजभानू के द्वारा जुआ, सट्टा एवं अवैध शराब बिक्री जैसे असामाजिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही करने एवं उनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सभी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया।
उक्त निर्देश के परिपालन में थानों में टीम बनाकर अभियान चलाते हुए असामाजिक गतिविधियों के संलिप्त व्यक्तियों को रंगे हाथ पकड़कर वैधानिक कार्यवाही हेतु रवाना किया गया। साइबर सेल, थाना कुरूद एवं चौकी बिरेझर पुलिस टीम के द्वारा अलग-अलग स्थानों में दबिश देकर अंकों के आधार पर रुपए पैसों का दांव लगाकर सट्टा नामक जुआ खिलाते हुए 08 सटोरियों को रंगे हाथ पकड़कर उनके कब्जे से कुल 19630/- रुपए नगद, लाखों रुपए की सट्टा-पट्टी, 02 नग मोबाइल एवं एक स्कूटी वाहन क्रमांक CG 05 AL 0912 जप्त कर जुआ अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया है। इस दौरान यह देखने में आया कि असामाजिक कृत्यों में संलिप्त ये लोग हाईटेक तरीके अपनाते हुए मोबाइल का उपयोग कर अपनी गतिविधियां संचालित कर रहे हैं। उक्त सभी आरोपियों को प्रतिबंधित किए जाने हेतु उनके विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है।
*सट्टा-पट्टी लिखते हुए रंगे हाथ पकड़े गए आरोपियों के नाम निम्नानुसार है-*
01. फलेंद्र निर्मलकर पिता श्री राम निर्मलकर उम्र 32 वर्ष साकिन पचरीपारा कुरूद थाना कुरूद जिला धमतरी
02. गेंद लाल सेन पिता रामनारायण सेन उम्र 47 वर्ष साकिन बानगर थाना कुरूद जिला धमतरी
03. मुन्ना पाल पिता अल्फ्रेड पाल उम्र 62 वर्ष साकिन पुराना बाजार चौक कुरूद थाना कुरूद जिला धमतरी
04. रोशन पटेल पिता स्वर्गीय रामनाथ पटेल उम्र 30 वर्ष साकिन इंदिरा नगर कुरूद
05. प्रकाश मारकंडे पिता स्वर्गीय शोभाराम मारकंडे उम्र 39 वर्ष साकिन ग्राम कचना जय स्तंभ चौक चौकी बिरेझर थाना कुरूद जिला धमतरी
06. तोमेश्वर कोसरे पिता हेमलाल कोसरे उम्र 20 वर्ष साकिन कचना चौकी बिरेझर थाना कुरूद जिला धमतरी
07. मिथुन कुमार चंदेल पिता प्रेमलाल चंदेल उम्र 25 वर्ष साकिन कुम्हारी थाना भखारा जिला धमतरी
08. रामदास चंदेल पिता बृजलाल चंदेल उम्र 35 वर्ष साकिन कुम्हारी थाना भखारा जिला धमतरी
संयुक्त टीम द्वारा की गई उक्त कार्यवाही में सायबर सेल से प्रभारी भावेश गौतम, उप निरीक्षक नरेश बंजारे, प्रधान आरक्षक अनिल यदु,आरक्षक झमेल सिंह, सितलेश पटेल, कृष्णा पाटिल, चौकी बिरेझर से सहायक उपनिरीक्षक धनीराम नेताम, श्रीराम पटेल, प्रधान आरक्षक विजय पति, सीता राम नारंग, आरक्षक चंद्रहास टंडन, विमल पटेल, थाना कुरूद से सहायक उपनिरीक्षक सोमन सिन्हा, प्रधान आरक्षक दारा चंद्राकर एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे। इस प्रकार धमतरी पुलिस के द्वारा अभियान चलाकर असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ करते हुए उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
रायपुर / शौर्यपथ / आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रायपुर के प्रतिष्ठित गैर सरकारी संगठन संकल्प सांस्कृतिक समिति के द्वारा ग्राम सम्मानपुर(नकटी) में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रत्येक वर्ष समिति द्वारा इस तरह के कार्यक्रम अलग-अलग स्थान पर किये जाते हैं, वृक्षारोपण के लिए इस वर्ष ग्राम सम्मानपूर को चुना गया। वृक्षारोपण के महत्व को सभी ग्राम वासियो को समझाने का प्रयास किया गया, जिसमें ग्राम के बच्चों ने विशेष रूप से हिस्सा लिया और अन्य लोगों को भी इस तरह के कार्यक्रम करने के लिए बच्चों द्वारा ही प्रेरित किया गया।
इस कार्यक्रम में जितने भी वृक्ष रोपे गये उनको ग्राम के ही एक बच्चे के नाम पर एक नाम भी दिया गया है, ताकि वो बच्चा उस वृक्ष को सहेजने का कार्य करें। इस अवसर पर संकल्प सांस्कृतिक समिति की निदेशक श्रीमती मनीषा शर्मा जी ने कहा कि संस्था द्वारा यह कार्य पिछले 30 वर्षों से किया जा रहा है, लेकिन केवल एक दिन ही ऐसा कार्य करने से पर्यावरण स्वच्छ नही होगा हमें लगातार ऐसे कार्य करते रहना है ताकि पर्यावरण संरक्षण की नींव मजबूत हो सके। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संस्था के वरिष्ठ परामर्शदाता अजय श्रीवास्तव जी ने कहा कि पेड़ और पर्यावरण का मूल्य हमें कोरोना संकट के समय ज्यादा महसूस हुआ है, आज जिस तरह से पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है उससे भविष्य में इससे निपटना बहुत मुश्किल हो सकता है।
इस कार्यक्रम में ग्रामवासियों के साथ संस्था द्वारा संचालित परियोजना सीबीपीएलआई, संकल्प नशा मुक्ति केंद्र, चाइल्ड लाइन(1098), ओडीआईसी, एसएलसीए, रेल्वे चाइल्ड लाइन, आरसीआई के सदस्य शामिल हुए, जिसमे अजय श्रीवास्तव,मनीष अवस्थी, मो. रफीक, योगिता गिरी गोस्वामी,मालती साहू, राजकमल रात्रे, विशाल वर्मा,,विनोद सिदार, नीरज साहू, विनीता पांडेय, सौरभ तिवारी, लक्ष्मी नारायण देवांगन, चंद्र कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई!
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ शासन द्वारा मानवीय सहानुभूति बरतते हुए कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण एवं अन्यान्य कारणों से असामयिक मौत से शासकीय सेवकों के परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने की पहल की गई है। राज्य शासन द्वारा गत 22 मई को तृतीय श्रेणी के सीधी भर्ती के पदों पर अनुकम्पा नियुक्ति के लिए 10 प्रतिशत पदों के सीमा बंधन 31 मई तक शिथिलीकरण पश्चात् अनुकम्पा नियुक्ति की पात्रता रखने वाले परिजनों को नियुक्ति देने के आदेश जारी किये गये थे। इसके तहत रायपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत 50 कर्मचारियों की मृत्यु होने के उपरांत उनके आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदाय की गई है।
कलेक्टर डॉ एस. भारती दासन ने कहा कि राज्य शासन द्वारा नियमों का शिथलीकरण करने से पीड़ित परिवार जो इस कष्ट से गुजर रहे थे, उनके लिए नियुक्ति आदेश राहत प्रदान करेगा।अपनो को खोने का दुःख तो आजीवन रहेगा,उनकी कमी को पूरा नही किया जा सकता। कलेक्टर ने कहा है कि रायपुर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी और सभी चार बी.ई.ओ. द्वारा मानवीय सहानुभूति के प्रकरणों पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए आवेदन को अग्रेषित करने मे अपनी महत्पूर्ण भूमिका निभायी।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास परिसर में हर्रा और चार के पौधे रोपकर पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। उन्होंने इस मौके पर प्रदेशवासियों को अपने पर्यावरण को स्वच्छ और हरा भरा बनाने के लिए वृक्ष लगाने और उनकी देखरेख कर उनकी रक्षा करने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष अपने निवास परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बोहार का पौधा लगाया था, जो अब 5 फिट ऊंचा हो गया है। श्री बघेल ने पौधे के पास जाकर उसकी बाढ़ देखकर संतोष प्रकट किया।
इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी और वनमण्डलाधिकारी रायपुर विश्वेश कुमार झा उपस्थित थे।
राष्ट्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा एवं पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह नगरी आगमन पश्चात मेचका सोंढुर गए जहां वे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लोकसाय ध्रुवा के निधन कोरोना काल के दौरान हुआ उन्हे श्रद्धांजली दिया।उनके शोक संतप्त परिजनों को सात्वना दिए इस दौरान उनके साथ म प्र के पूर्व मंत्री डा शिवराज शाह,नगरी मंडल के अध्यछ मोहन नाहटा,बेलर मंडल के महामंत्री राकेश चौबे,सोंढुर के प्रमुख कार्यकर्ता कैलाश साहू उपस्थित रहे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
