
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धमतरी पुलिस द्वारा लगातार संदिग्ध व्यक्तियों एवं उनकी गतिविधियों पर सतत निगाह रखी जा रही है। विगत दिनों में थाना कोतवाली, अर्जुनी, कुरूद, नगरी, चौकी बीरेझर पुलिस द्वारा अभियान चलाकर अवैधानिक कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही जी की गई है।
इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग एवं पेट्रोलिंग के दौरान अंबेडकर चौक स्थित निर्माणाधीन लाज के बाजू में कुछ व्यक्तियों द्वारा रुपए पैसे की हार जीत की बाजी लगाकर ताश पत्ती से जुआ खेलने की मुखबिर सूचना पर तत्काल सूचना की तस्दीक की गई। तस्दीकी दरम्यान सूचना सही पाए जाने पर थाना प्रभारी कोतवाली नवनीत पाटिल के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ व गवाहों के साथ घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। निर्माणाधीन बग्गा लॉज के बाजू आम जगह पर 06 व्यक्ति 52 पत्ती ताश से रुपए पैसे का हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गए। जिनके कब्जे व फड़ से कुल 19830/-रुपये नगदी रकम तथा 52 पत्ती ताश जप्त किया गया। मौके पर पकड़े गए जुआरियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।
*जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़े गए जुआरियों के नाम-*
1. जीत सिंह बग्गा पिता दिलीप सिंह बग्गा उम्र 29 वर्ष साकिन लाल बगीचा वार्ड धमतरी
2. कैलाश सिंह छाबड़ा पिता लालचंद छाबड़ा उम्र 30 वर्ष साकिन गोकुल वाटिका धमतरी
3. मोंटी पाहुजा पिता परसराम उम्र 34 वर्ष साकिन विवेकानंद नगर धमतरी
4. नरेश आहूजा पिता दिलीप आहूजा उम्र 24 वर्ष निवासी रिसाईपारा धमतरी
5. श्यामलाल वाधवानी पिता स्वर्गीय समय लाल वाधवानी उम्र 50 वर्ष साकिन मराठापारा धमतरी
6. अनिल कुमार डोडवानी पिता चंदर लाल डोडवानी उम्र 36 वर्ष साकिन रिसाईपारा धमतरी
धमतरी पुलिस द्वारा असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
कोविड संक्रमण से बचाव के लिए देशभर में कोविड-19 टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान के अंतर्गत एक नई पहल करते हुऐ स्वास्थ विभाग ने कोविड टीकाकरण कार्यक्रम को डोर स्टेप तक पहुंचाने के लिए ‘’टीका तुंहर द्वार’’ अभियान के शुरू किया है । इस कार्यक्रम का क्रियान्वयन राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की टीम के माध्यम से किया गया है ।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम(आरबीएसके) की चार टीमों को विधायक ग्रामीण सत्यनारायण शर्मा, विधायक उत्तर कुलदीप जुनेजा, नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, द्वारा हरी झंडी दिखाकर कोविड टीकाकरण महा अभियान “टीका तुंहर द्वार” का शुभारंभ किया गया। इस अवसर कलेक्टर सौरभ कुमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मीरा बघेल के साथ-साथ जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ आशीष वर्मा और सीएमएचओ कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे ।
“टीका तुंहर द्वार” कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी गजेंद्र डोंगरे ने बताया: “कोविड संक्रमण से बचाव के लिए देशभर में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है रायपुर स्वास्थ विभाग ने नई पहल करते हुए कोविड टीकाकरण कार्यक्रम को डोर स्टेप तक पहुंचाने के लिए टीका तुंहर द्वार कार्यक्रम को महा अभियान के रूप में चलाने का निर्णय लिया है” ।
यह कार्यक्रम राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की टीम के माध्यम से किया जा रहा है। टीकाकरण के लिए चार टीमें बनाई गई है । जिसमें चार से पांच सदस्य होगें । टीम मेडिकल ऑफिसर (आरबीएसके), फार्मेसिस्ट, लैब टेक्नीशियन एवं एएनएम इनमें सदस्य के रूप में होगें । जो रायपुर नगर निगम के 10 जोन के 70 वार्ड में टीकाकरण करेंगी । यह कार्यक्रम 28 जून तक चलाया जाएगा । युक्तिका रजक 7828040046, तरुण 8223018724, ममता साहू 6267654466, मोहित कुमार 7000192593 अपनी अपनी टीम का नेतृत्व करेगें । साथ ही इस दौरान टीमों द्वारा टीकाकरण के उपरांत भी कोविड-19 अनुरूप व्यवहार का पालन करने की सीख भी दी जायेगी | जैसे शारीरिक दूरी बनाए रखना मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग करना एवं निश्चित समय उपरांत हाथों को साबुन से धोना आवश्यक है।
*टीका लगवाने के बाद हो सकता है हल्का बुखार*
टीका लेने के बाद बुखार आ सकता है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। टीका लगवाने के बाद ऐसा नहीं है कि कोरोना नहीं होगा। कोरोना हो सकता है लेकिन यह गंभीर नहीं होगा । इसलिए टीकाकरण के उपरांत भी कोविड-19 अनुरूप व्यवहारों का पालन करना अति महत्वपूर्ण है संभावित तीसरी लहर से बचना है तो सबसे पहले अपने घर से टीकाकरण की शुरूआत करें। अपने परिवार के सभी सदस्यों का टीकाकरण करांए। फिर गांव-मुहल्ला और समाज के सभी व्यक्तियों का टीकाकरण कराएं तभी हम सब खुद को सुरक्षित रख सकेंगे।
नगरी। गोरेगांव में शनिवार को 40 से अधिक युवाओं को वैक्सिन का दूसरा डोज लगा l इस अवसर पर गोरेगांव के युवा वर्ग से जयदेव यदुराज ने दूसरा डोज स्वयं लगवाते ही कहा की मोदी सरकार द्वारा 21 जून से 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों को मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराने एवं गरीबों को दीपावली तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को नवंबर तक आगे बढ़ाने का जो निर्णय लिया है,वह राष्ट्रहित के लिए सर्वोपरि है प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक घोषणा के लिए ग्रामीण युवा जयदेव यदूराज, अरुण साहू, किशोर ठाकुर ने प्रधान मंत्री मोदी जी का आभार माना, साथ ही साथ अपील की,कि लोग घबराए न, टीका जरूर लगवाएं तथा सेनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग,मास्क का प्रयोग करे
वीडियो कान्फ्रेंसिंग के द्वारा किया जायेगा लोकार्पण एवं भूमिपूजन
पं. दीनदयाल आडोटोरियम में दोपहर 12 बजे से होगा आयोजन
रायपुर / शौर्यपथ / प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 13 जून रविवार को मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के द्वारा रायपुर जिले के 561 करोड़ 32 लाख रूपये के 391 विकासपरक कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रायपुर के पं. दीनदयाल आडोटोरियम में आयोजित वर्चुयल आयोजन के माध्यम से दोपहर 12 बजे से जनप्रतिनिधियों और हितग्राहियों से रूबरू भी होंगे।
मुख्यमंत्री इसके तहत 100 करोड़ 32 लाख रूपये के 28 कार्यों का लोकार्पण करेंगे तथा 461 करोड़ रूपये के 363 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इसके तहत वे सेतु निर्माण संभाग रायपुर के 49.01 करोड़ रूपये के 3 कार्यों,लोक निर्माण विभाग संभाग क्र-1,2,3 और विधानसभा संभाग के 5 करोड़ 78 लाख के 1 कार्य, वनमण्डलाधिकारी, रायपुर के 4.15 करोड़ रूपये के 2 कार्यों, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, रायपुर के 65 लाख रुपए के 4 कार्यों, कार्यपालन यंत्री, नगर पूर्व रायपुर छत्तीसगढ़ विद्युत मण्डल के 17.32 करोड़ रूपये के 2 कार्यों, नगर पालिका निगम, रायपुर के 14.13 करोड़ रूपये के 3 कार्यों, जल संसाधन उपसंभाग क्रं.1, के 5.27 करोड़ रूपये के 2 कार्यों, स्मार्ट सिटी लिमिटेड, रायपुर के 73 लाख रूपये के 4 कार्यों और सीजीएमएससी लिमिटेड रायपुर के 3 करोड़ 28 लाख रुपए के 7 कार्यो का लोकार्पण करेंगे।
इसी तरह मुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग संभाग क्रं.- 1,2,3 और विधानसभा संभाग के 233.87 करोड़ रूपये के 140 कार्यों, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास रायपुर के 9.47 करोड़ रूपये के 6 कार्यों, छत्तीसगढ़ गृृह निर्माण मण्डल संभाग-04, रायपुर के 71 लाख रूपये के 1 कार्य , वनमण्डलाधिकारी, रायपुर के 43 लाख रूपये के 6 कार्यों, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, रायपुर के 4.91 करोड़ रूपये के 40 कार्यों, कार्यपालन यंत्री, नगर पूर्व रायपुर छत्तीसगढ़ विद्युत मण्डल के 15.18 करोड़ रूपये के 4 कार्यों, नगर पालिका निगम, रायपुर के 37.62 करोड़ रूपये के 94 कार्यों, स्मार्ट सिटी लिमिटेड, रायपुर के 144.01 करोड़ रूपये के 66 कार्यों , कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन बोर्ड, रायपुर के 4.74 करोड़ रूपये के 3 कार्यों और का आवास एवं पर्यावरण विभाग के 9.37 करोड़ रूपये के 1 कार्य और सीजीएमएससी लिमिटेड रायपुर के 59 लाख रुपए के 2 कार्यो का भूमिपूजन करेंगे।
*चौकी बिरेझर पुलिस की कार्यवाही*
पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानू ने लॉकडाउन पश्चात लंबित अपराधों के त्वरित निराकरण करने, किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही करने एवं अपराधों के प्रभावी रोकथाम हेतु संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत निगाह रखते हुए असमाजिक तत्वों एवं जुआ, सट्टा, अवैध शराब बिक्री की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करने सख्त निर्देश दिया गया है।
उक्त आदेश के परिपालन में धमतरी पुलिस द्वारा लगातार संदिग्ध व्यक्तियों एवं उनकी गतिविधियों पर सतत निगाह रखी जा रही है। इसी क्रम में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु परिवहन करने के संबंध में प्राप्त मुखबिर सूचना पर बिरेझर पुलिस द्वारा त्वरित सूचना की तस्दीक कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
मुखबिर सूचना पर चौकी बिरेझर के प्रधान आरक्षक विजय पति, आरक्षक गणेश पटेल एवं टिकेश्वर साहू द्वारा तत्काल कचना बस स्टैंड में गवाहों के साथ घेराबंदी किया गया। एक संदिग्ध व्यक्ति को हरे सफेद रंग के झोला के साथ पकड़कर विधिवत पूछताछ के बाद तलाशी ली गई। गवाहों के समक्ष विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 35 पौवा देसी मदिरा मसाला, प्रत्येक में 180ml भरी हुई सीलबंद कीमत 3150/-रुपये गवाहों के समक्ष बरामद किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल होन्डा ट्विस्टर क्रमांक CG 04 HP 7539 पुरानी इस्तेमाली कीमत 20,000/-रुपये जुमला कीमती 23,150/-रुपये जप्त कर मौके पर आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही करते हुए *आरोपी ताराचंद साहू पिता सावत साहू उम्र 23 वर्ष साकिन ग्राम उल्बा थाना अभनपुर जिला रायपुर* को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।
धमतरी पुलिस द्वारा असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
सिहावा थाने से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात्रि 10 बजे के आसपास नगरी के ग्राम गिधावा, निवासी 05 युवक, कांकेर से वॉल पुट्टी का काम पूरा कर ,अपने ग्राम गिधावा, दो मोटरसाइकिल में सवार होकर वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि उनमें से एक मोटरसाइकिल जिसमें तीन युवक सवार थे ,गोरसानाला के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। जबकि दूसरा बाइक जिसमें दो युवक सवार थे वे आगे निकल चुके थे। आगे चल रहे बाइक सवार युवकों ने कुछ समय तक अपने पीछे चल रहे साथियों का इंतजार किया काफी समय तक नहीं आने पर वापस लौट कर गोरसा नाले के पास पहुँचने पर दुर्घटनाग्रस्त बाइक व सड़क में दो साथी युवकों को धायल व बेहोश पाया,पर तीसरे युवक को घटनास्थल से गायब पाया।
सुबह तलाश किए जाने पर युवक का शव घटनास्थल के करीब पेड़ में फंदे से लटका मिला।
सिहावा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगरी- नगर पंचायत नगरी वार्ड क्रमांक 5 में कुछ दिन पूर्व, एक महिला प्राचार्य ने एक स्वास्थ्य कर्मचारी का मकान खरीदा । वार्डवासी आरोप लगा रहे है कि उक्त मकान तथा मकान के पीछे खाली जमीन पर महिला प्राचार्य द्वारा, निर्माण कार्य करते हुए गंदा पानी निकासी नाली व गली जो लगभग 5 फीट चौड़ी थी जिसमें पूर्व में ढाई फीट में पूर्व में लेंटर बढ़ाकर कब्जा किया गया था जिस पर वर्तमान में इन दोनों के द्वारा बचत ढाई फीट में कालम खड़ा करते हुए पूरा गली व नाली को बंद करते हुए पूरी जमीन पर अतिक्रमण किया गया है ।
महिला पर प्राचार्य व उसन के पति पर आरोप ये भी लग रहे हैं कि,पीछे में छोटी गली से लगा सीता साहू आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के दीवाल से सटा कर कालम बीम निकाल कर छत के ऊपर लेंटर पर भी निर्माण कार्य कर दिया गया है।
सीता साहू व उनके पुत्र भूपेंद्र साहू के द्वारा विरोध करने पर प्राचार्य ने उनके पति ने गाली गलौज करते हुए,उन्हें फंसा देने की धमकी दी। इसकी सूचना सीता साहू द्वारा पुलिस थाना नगरी में प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कराई गई एवं कार्रवाई के लिए नगर पंचायत नगरी में आवेदन किया गया।
नगर पंचायत नगरी द्वारा निर्माण कार्य रोक लगाने नोटिस जारी की गई बावजूद नोटिस की परवाह किए बिना उनके द्वारा निर्माण कार्य धड़ल्ले से किया जा रहा है
*पुलिस कप्तान ने प्रशस्ति पत्र देकर किया प्रोत्साहित*
पुलिस महानिदेशक महोदय छत्तीसगढ श्री डी.एम. अवस्थी द्वारा दिनांक 03/06/2021 को कोविड -19 कोरोना महामारी के द्वितीय संकमण काल में मेहनत एवं लगन से सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कोरोना वारियर्स पुलिस अधिकारी / कर्मचारियों की वर्चुअल मीटिंग लेकर प्रशस्ति पर प्रदान कर सम्मानित किया गया था ।
इसी परिपेक्ष्य में आज दिनांक 10/06/2021 को पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्रों का वितरण पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री बी.पी. राजभानू द्वारा पुलिस कार्यालय में किया गया । कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले 19 पुलिस अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे । पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारियों को लगातार इसी प्रकार सराहनीय कार्य करने हेतु प्रोत्साहित करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया ।
*कार्यकम में नई पहल करते हुए पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा स्वयं के नाम का प्रशस्ति पत्र सहायक आरक्षक रामावतार निषाद के हाथों से प्राप्त किया* । उन्होंने विभाग में सहायक आरक्षक से पुलिस अधीक्षक तक सभी अधिकारी / कर्मचारियों के कर्तव्यों को समान और महत्वपूर्ण बताया ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला पुलिस धमतरी की ओर से पुलिस महानिदेशक महोदय का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अधिकारी / कर्मचारियों को शुभकामनाए दी गई ।
*सम्मानित अधिकारी / कर्मचारियों का नाम*
1. बी.पी.राजभानू, पुलिस अधीक्षक धमतरी
2. मनीषा ठाकुर रावटे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
3. आर.एन.एस. सेंगर, थाना प्रभारी कुरूद
4. गगन बाजपेयी, प्रभारी यातायात शाखा
5. रेवती वर्मा, सूबेदार, रक्षित केन्द्र
6. बी.आर. सिन्हा , कंट्रोल रूम
7. शिवशंकर ठाकुर, प्रधान आरक्षक
8. मनीष रामटेके , प्रधान आरक्षक
9. केसराम साहू , आरक्षक 10. कमलेश विश्वकर्मा , आरक्षक
11. गोपाल करहाडे , आरक्षक
12 वंदना जैसवार , महिला आरक्षक
13. गांधीराम सोनकर , आरक्षक
14. मुकेश नेताम , आरक्षक
15. मुकेश ध्रुव , आरक्षक
16. चेतन साहू आरक्षक
17. हरिशकर सिन्हा , आरक्षक
18. ताराचंद बंजारे , आरक्षक
19. रामावतार निषाद , सहायक आरक्षक
राष्ट्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा एवं पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड 19 के इस माहमारी के दौर में दीपावली तक गरीबों को मुफ्त चांवल देने एवं देश के 18+ सहित प्रत्येक नागरिक को मुफ्त वैक्सीन लगाने का फैसला लिया है, इसका हम स्वागत करते हैं।वहीं प्रदेश की भूपेश बघेल की सरकार हर बार गिरगिट की तरह रंग बदलने का काम करती है और प्रदेश की जनता को हमेशा गुमराह करने का काम कर रही है। प्रदेश सरकार को केन्द्र सरकार ने कोरोना से निपटने व्यवस्था बनाने के लिए 100 करोड़ रू दिए।शराब में कोरोना के नाम पर 600 करोड़ वसुले इसके अलावा अन्य स्त्रोत को मिला कर कोरोना के नाम पर 1000 करोड़ रू छत्तीसगढ़ सरकार के पास है पर भूपेश बघेल की सरकार इस पैसे से प्रदेश की जनता के लिए कोई व्यवस्था बनाने के बजाए केन्द्र सरकार को हमेशा कोसने काम करती रही है।18+ को प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना टीका लगवाने की बात आई तो प्रदेश की भूपेश सरकार एवं पुरी कांग्रेस पार्टी कोहराम मचा रही थी राज्यपाल महोदया से भेंट कर मांग कर रहे थे कि 18+को भी केन्द्र सरकार वैक्सीन लगाए।अब जब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार ने यह महत्वपूर्ण फैसला लिया तो भूपेश बघेल जीबोल रहे हैं कि हमने बजट में 18+ को फ्री वैक्सीन लगवाने के लिए प्रवधान किया था।इस तरह भूपेश बघेल एवं उनकी पुरी कांग्रेस पार्टी गिरगिट की तरह रंग बदलने का काम कर रही है।केन्द्र की नरेन्द्र मोदी जी की सरकार हमेशा से जनहितैषी कार्य कर रही है।गरीबों के हित में लगातार केन्द्र सरकार निर्णय ले रही है।जिसका हम स्वागत करते हैं और आभार व्यक्त करते हैं।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
