
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
कलेक्टर, एसपी की उपस्थिति में होगा शिविर का शुभारंभ, कोरोना गाईड लाईन का पालन
धमतरी 7 मई । कोरोना महामारी से स्वास्थ्य सुविधाए प्रभावित हो रही है। उक्त महामारी से रक्त की उपलब्धता पर भी असर पड़ा है। ऐसे में जिला अस्पताल धमतरी में रक्त की कमी होने लगी है। इस कमी को दूर करने के उद्देश्य से संकल जैन श्री संघ द्वारा एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन राखेचा धर्मशाला साल्हेवारपारा में किया जा रहा है। संघ के अध्यक्ष विजय गोलछा, सचिव आकाश गोलछा ने बताया कि जहां एक ओर जन सुविधा हेतु सिहावा चौक स्थित जैन स्थानक भवन में आईसोलेशन सेंटर सफलता पूर्वक संचालित हो रहा है। वहीं समाज के युवा वर्ग के उत्साह से रक्तदान का बीड़ा उठाया गया है। उम्मीद की जा रही है कि उक्त शिविर में धमतरी सहित ग्रामीण क्षेत्रो के रक्तदाता रक्तदान कर लोगो के जीवन बचाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। श्री गोलछा ने आगे कहा कि प्रारंभ से ही जिला प्रशासन का सहयोग समाज को प्राप्त हो रहा है। जिसके चलते इस तरह के कार्यो को सफलता पूर्वक जैन समाज संचालित कर पा रहा है। ज्ञात हो कि पूर्व में प्लाज्मा डोनेट में भी समाज के युवा वर्ग ने महत्ती भूमिका निभाई है। समाज के वरिष्ठजनों और कलेक्टर, एसपी की उपस्थिति में रक्तदान शिविर का प्रारंभ होगा। शिविर के दौरान कोरोना गाईड लाईन का पूर्णत: पालन किया जायेगा।
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने स्वर्गीय महेंद्र कर्मा के जेष्ठ पुत्र दीपक कर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। डॉ महंत ने कहा कि, कोरोना दैत्य ने युवा साथी दीपक कर्मा जी को हमसे छीन लिया है। वे बस्तर टाइगर स्व. महेंद्र कर्मा जी के ज्येष्ठ पुत्र थे। ईश्वर इस दुख की घड़ी में देवती कर्मा जी एवं कर्मा परिवार तथा समस्त क्षेत्रवासी, मित्र साथियों को शक्ति दे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने अपने ट्विटर पर पोस्ट कर दीपक कर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
नगरी। 06 मई,नगरी में शाम 06 बजे तक 120 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई ।
इनमें नगर पंचायत के 05 ( RTPCR से 00 और Antigen 05 )एवं नगरी ग्रामीण क्षेत्र में 115 ( RTPCR से 00 व Antigen से 115)पॉजिटिव मरीज है।
*रिकव्हरड*
नगरी नगर पंचायत के 13 रिकव्हरड हुए और 16 का होम आइसोलेशन पूर्ण हुआ।
- नगरी ग्रामिण के 81 रिकव्हरड हुये। 82 का होम आईसोलेशन पूर्ण हुआ।
*एक्टीव केस*
नगर पंचायत नगरी में 100 व ग्रामिण में 861, कुल 961 कोरोना के एक्टीव केस है।
*कोविड केयर सेंटर की जानकारी*
+सीएचसी नगरी में 16 मरीज भर्ती थे। जिनमें 06 मरीजो को आँक्सीजन पर रखा गया है। 01 डिस्चार्ज किया गया। 00 मरीज को रेफर किया गया।
+50 बिस्तर छात्रावास 12 भर्ती है। 05 मरीज डिस्चार्ज किया गया।रेफर 00
*कोविड से मृत्यु*
अस्पताल में 01 मरीजों की मृत्यु रिपेर्ट की गई। रेफरल के दरम्यान 01 मृत्यु। कुल 02 मृत्यु
*कंटेनमेंट जोन की जानकारी*
वर्तमान में 15 एकटीव कंटेनमेंट जोन है।
*कोरोना टीकाकरण *
आज 436 लोगो ने टीका लगवाया। कुल 47249
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ काँग्रेस के प्रदेश महासचिव श्री विनय तिवारी जी ने बस्तर क्षेत्र के ख्याति प्राप्त नेता दीपक कर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया एवं कहा कि दीपक कर्मा जी का निधन सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ काँग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति है। बस्तर टाइगर के नाम से मशहूर महेंद्र कर्मा के पुत्र दीपक कर्मा का निधन राजधानी के एक निजी अस्पताल में हुआ वे कोरोना पीड़ित थे।
कांग्रेस नेता दीपक की मां देवती कर्मा भी विधायक हैं| पहले दीपक का इलाज जगदलपुर के अस्पताल में हो रहा था, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें तीन दिन पहले ही रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। निजी अस्पताल में वे वेंटिलेटर पर थे।
महेन्द्र कर्मा छत्तीसगढ़ की चर्चित हस्ती रहे हैं। नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए सलबा जुडूम नामक अभियान के वे अगुवा रहे। इसके चलते महेन्द्र कर्मा नक्सलियों को खटकते रहे। 25 मई 2013 को नक्सलियों ने झीरम घाटी में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हमला कर महेन्द्र कर्मा सहित 32 नेताओं और पुलिस जवानों की हत्या कर दी थी।
नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जहाँ एक ओर कोविड पॉजिटिव मरीजों का कोविड केयर सेन्टर में उपचार हो रहा है।
वहीं कोरोना पीड़ित गर्भवती माताओ का मातृत्व शिशु अस्पताल नगरी में प्रसव कक्ष की स्थापना कर सुरक्षा के साथ सफल प्रसव भी कराया जा रहा।
नगरी स्वास्थ्य केन्द्र अब तक कोरोना पीड़ित 03 महिलाओं का सफल प्रसव कराया जा चूका है l
04 मई को ग्राम सांकरा के एक कोविड पॉजिटिव गर्भवती प्रसव हेतु अस्पताल में भर्ती हुई। जिसका सफल प्रसव रात्रि 2:30 बजे डॉ अरुण कुमार नेताम गर्भ एव प्रसूति विशेषज्ञ के नेतृत्व में कराया गया।
प्रसव के दौरान स्टाफ नर्स सरिता और ए.एन.एम.राधेश्वरी, डॉक्टर अरुण नेताम के साथ कार्य कर रही थी।
नवजात शिशु व माता दोनों स्वस्थ्य है l
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एमएमआई रायपुर में इलाज के लिए भर्ती दीपक कर्मा के स्वास्थ्य का हालचाल जाना । उन्होंने विधायक श्रीमती देवती कर्मा और एमएमआई के चिकित्सकों से दूरभाष पर चर्चा कर दीपक कर्मा के इलाज और स्वास्थ्य की जानकारी ली । मुख्यमंत्री ने दीपक कर्मा के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
नगरी। 05 मई,नगरी में शाम 06 बजे तक 114 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई ।
इनमें नगर पंचायत के 06 ( RTPCR से 00 और Antigen 06 )एवं नगरी ग्रामीण क्षेत्र में 108 ( RTPCR से 00 व Antigen से 108)पॉजिटिव मरीज है।
*रिकव्हरड*
नगरी नगर पंचायत के 12 रिकव्हरड हुए और 20 का होम आइसोलेशन पूर्ण हुआ।
- नगरी ग्रामिण के 42 रिकव्हरड हुये। 53 का होम आईसोलेशन पूर्ण हुआ।
*एक्टीव केस*
नगर पंचायत नगरी में 108 व ग्रामिण में 828, कुल 936 कोरोना के एक्टीव केस है।
*कोविड केयर सेंटर की जानकारी*
+सीएचसी नगरी में 17 मरीज भर्ती थे। जिनमें 17 मरीजो को आँक्सीजन पर रखा गया है। 01 डिस्चार्ज किया गया। 00 मरीज को रेफर किया गया।
+50 बिस्तर छात्रावास 16 भर्ती है। 01 मरीज डिस्चार्ज किया गया।रेफर 01
*कोविड से मृत्यु*
अस्पताल में 00 मरीजों की मृत्यु रिपेर्ट की गई। रेफरल के दरम्यान 00 मृत्यु। कुल 00 मृत्यु
*कंटेनमेंट जोन की जानकारी*
वर्तमान में 12 एकटीव कंटेनमेंट जोन है।
*कोरोना टीकाकरण *
आज 111 लोगो ने टीका लगवाया। कुल 46813
कोविड से संक्रमित मरीजों का मानसिक दबाव को काम करने के उद्देश्य से रायपुर जिला चिकित्सालय स्थित स्पर्श क्लिनिक द्वारा रोजाना ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । गूगल मीट प्लेटफॉर्म पर आयोजित इस कार्यक्रम में 150-200 लोग जुडते है।
अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ साथ होमऑइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को भी गूगल मीट के माध्यम से जोडा गया है।इसकी जानकारी देते हुए स्पर्श क्लिनिक के मनोचिकित्सक डॉ अविनाश शुक्ला ने बताया गूगल मीट द्वारा कोविड संक्रमित मरीजों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है । साइकाइट्रिक द्वारा कोविड-19 महामारी के विषय में बताया जा रहा है । अस्पताल और होम ऑइसोलेशन में रह रहे मरीजों को भिन्न प्रकार के गेम खेलकर और अपने आसपास के लोगों से बातचीत करके समय बिताने की सलाह दी जाती है । अस्पताल में भर्ती मरीजों को बिल्कुल भी ना घबराए की बात समझाई जाती है।’’
डॉ.शुक्ला ने कहा: “स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस कार्यक्रम में कोविड-19 के समस्त सेंटरों के मेडिकल ऑफिसर और अस्पताल में भर्ती मरीज अपने अपने मोबाइल फोन से लाभ ले रहे हैं । रायपुर जिले के साथ-साथ अन्य ज़िलों के मरीजों को भी इसका लाभ प्राप्त हो रहा है।”
यह कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मीरा बघेल और जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनीष मेज़रवार के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है।ऑनलाइन गूगल मीट का संचालन सोशल वर्कर नेहा सोनी द्वारा किया गया ।
डॉ.शुक्ला कहते है: “ऑनलाइन जुड़े मरीजों को 5 मिनट का हल्का-फुल्का व्यायाम भी कराया जाता है। घर पर रहने वाले मरीजों को भी घर के सदस्यों से बातचीत करने के लिए समझाया जा रहा है । इसी प्रकार संगीत सुनने को कहा जा रहा है जिसमें उनकी रूचि हो । घर में रहकर भी अपनी समस्या अपने घर के लोगों से बिना झिझक बताने को कहा जाता है । रोगियों को उन लोगों के बारे में भी बताते है जिन्होंने कोविड-19 को परास्त किया है,जो इस प्रकार के मरीज़ों के लिये उर्जा का काम करती है ।
नोडल अधिकारियों को हर रोज तय प्रपत्र में करनी होगी रिपोर्टिंग
धमतरी । कलेक्टर श्री जय प्रकाश मौर्य ने आज स्वान कक्ष से वीसी के जरिए कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए बनाए गए नोडल अधिकारियों की शाम 4 बजे से बैठक ली। इस दौरान कलेक्टर ने सामुदायिक सहभागिता से ग्राम पंचायत स्तर पर कोरोना रोकथाम के लिए प्रयास करने पर बल दिया। इसके लिए उक्त स्तर पर कोविड कंट्रोल रूम को एक्टिव रखने कहा। इसमें सरपंच, पंच, युवाओं, स्वयं सेवियों का सहयोग लेने पर जोर दिया। साथ ही शासकीय अमले, जिसमें पटवारी, सचिव,शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन , रोजगार सहायक, मेट इत्यादि को जोड़कर कोविड संक्रमण के रोकथाम में सहयोग लेने जिसमें आईईसी, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग, टीकाकरण के लिए प्रेरित करने, होम आइसोलेशन के नियमों का पालन करवाने, संदिग्ध मरीजों की पहचान करने इत्यादि का काम किए जाने पर जोर दिया है। आज आयोजित वीसी में कलेक्टर ने सभी नोडल अधिकारियों को स्वयं कोविड नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए संबंधित क्लस्टर जिसके नोडल अधिकारी बनाए गए हैं उन क्लस्टर पर निगाह रख रिपोर्टिंग करने पर बल दिया है। इसके लिए कुछ प्रपत्र बनाए गए हैं। नोडल अधिकारियों को प्रतिदिन शाम को उस प्रपत्र को भरकर रिप्रोटिंग करनी है । उन्होंने सबसे ज्यादा बल होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की निगरानी पर दिया है जिससे अगर उनके घरों में होम आइसोलेशन की सुविधा है तो वे अलग कमरे में आइसोलेट रहकर निर्धारित दवाईयां लेते रहें। लेकिन यदि उनका ऑक्सीजन स्तर 93ः से कम हुआ तो तत्काल निकट के कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराना सुनिश्चित करने पर कलेक्टर ने जोर दिया। साथ ही लक्षण वाले, संदिग्ध और होम आइसोलेशन में रह रहे मरीज की देखभाल करने वाले केयर गिवर को भी मितानिन किट के जरिए कोरोना की विशेषज्ञों द्वारा निर्धारित दवाईयां उपलब्ध कराने पर जोर दिया है।
उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर तक पर मरीज और लक्षण वाले लोगों पर निगाह रखना तभी संभव है जब समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित हो अतः नोडल अधिकारियों को सबसे पहले उन लोगों को निगरानी से जोड़ने में अहम भूमिका निभानी है और जिले में कोरोना संक्रमण के दर को कम से कम करना है। उन्होंने इसके अलावा टीकाकरण पर भी जोर दिया और सब को समझाइश दी कि यदि लोगों में भ्रम अथवा भ्रांतियां हैं तो उन्हें भी दूर करें। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत श्री मयंक चतुर्वेदी भी कलेक्टर के साथ मौजूद थे अन्य नोडल अधिकारी वीसी के जरिए बैठक से जुड़े रहे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
