
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धमतरी/शौर्यपथ
दुगली सिंगपुर मार्ग में दो मोटर सायकिल की आमने सामने भिड़ंत की खबर आ रही है।जिसमे तीन युवक बुरी तरह घायल हो गए हैं।एक युवक अत्यंत गंभीर रूप से घायल है ।अन्य दो की हालत भी गम्भीर नजर आ रही है।मोटर सायकिल क्रमांक CG04 LS 9487 व CG05 AE6588 में आमने सामने टक्कर हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक युवक नगरी थाना अंतर्गत ग्राम हरदीभाटा का है।अन्य की पहचान अभी नही हो पाई है।फिलहाल घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
टॉप-2 मुख्यमंत्री बनने से छत्तीसगढ़ के प्रत्येक लोगो का बढ़ा मान
माटी से जुड़े सीएम ने दिखा दिया कि लोगो की खुशहाली के लिए कैसे किया जाता है काम
धमतरी /शौर्यपथ
आईएएनएस के सर्वे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को टॉप-2 में शामिल करने से छत्तीसगढ़ के प्रत्येक लोगो का मान बढ़ा है। अपने बेहतर कार्यो के दम पर सीएम श्री बघेल ने अपनी अलग पहचान बनाई, वे माटी से जुड़े हुए है जो प्रदेश की जनता का दर्द अच्छे से समझते है, यहां की जनता से उनका प्रेम ही बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। यह कहना है ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी के अध्यक्ष राजेंद्र सोनी का, उन्होंने आगे कहा कि भूपेश बघेल का टॉप-2 में स्थान बनाना यह छत्तीसगढ़ की जनता का उनके प्रति स्नेह और उनके
कार्यों पर जनता की मुहर है। जिस तरीके से छत्तीसगढ़ में किसानों की कर्ज माफी हुई, जिस तरीके से किसानों को 2500 रू. धान का दाम मिला, मनरेगा में देश में पहले स्थान पर छत्तीसगढ़ है। मजदूरों के हितों का ध्यान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार ने रखा। जब पूरे देश में मंदी थी तो छत्तीसगढ़ में अर्थव्यवस्था में सुधार आया, ऑटोमोबाइल सेक्टर में प्रगति हुआ, हमारा प्रदेश हर क्षेत्र में आगे बढ़ा यह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नीतियों का ही परिणाम
है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को टॉप-2 मुख्यमंत्रियों में चुना जाना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नीतियां गरीब समर्थक, व्यापारी समर्थक, किसान समर्थक, मजदूर समर्थक और समाज के हर वर्ग की समर्थक है, जिसके चलते प्रदेश तरक्की की ओर आगे बढ़ा, यही सब सर्वे में परिलक्षित हुआ और आईएएनएस सी-वोटर का सर्वे हुआ उसमे सीएम श्री बघेल को टॉप-2 मुख्यमंत्री चुना गया। श्री बघेल में नेतृत्व क्षमता कूट-कूट कर भरी हुई है, आगे भी इसी तरह प्रदेश सतत विकास की राह में अग्रसर रहेगा।
राजीम /शौर्यपथ
अजय देवांगन
*वार्षिक वेतन वृद्धि में रोक लगाना - कर्मचारी विरोधी निर्णय नवापारा राजिम,,, छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन गरियाबंद के जिलाध्यक्ष आरिफ मेमन के नेतृत्व में छतर सिंह देहरे(जिलाधीश गरियाबंद) व भोपाल तांण्डे ( जिला शिक्षाधिकारी) को वेतन वृद्धि में रोक के निर्णय वापस लेने एवं कोविड 19 कोरोना संबंधित कार्य कर रहे शिक्षक संवर्ग को 50 लाख रुपए की सुरक्षा बीमा कवर देने हेतु ज्ञापन सौंपा।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आरिफ मेमन ने कहा कि कोरोना काल मे सभी वर्ग को सहायता तो कर्मचारियों के लिए कठोर निर्णय क्यो? सरकार इस आदेश को तत्काल वापस ले,इससे पहले मंहगाई भत्ता पर अघोषित रोक तो अब इंक्रीमेंट पर स्पष्ट रोक उचित नही है।वित्त विभाग द्वारा मितव्ययिता व वित्तीय अनुशासन के नाम पर वर्ष में एक बार मिलने वाले इंक्रीमेंट में रोक लगाने का आदेश जारी किया गया है, यह कर्मचारियों को हतोत्साहित करने वाला तथा कर्मचारी विरोधी आदेश है।कोविड -19 के संक्रमण के बचाव हेतु लागू देशव्यापी लॉक डाउन के कारण राजस्व प्राप्ति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने का हवाला देते हुए राजस्व प्राप्ति की भरपाई कर्मचारियों के इंक्रीमेंट रोककर करना सर्वथा अनुचित तथा असहनीय है।शासन के पास राजस्व प्राप्ति के अन्य माध्यम भी है उनका उपयोग सरकार को करना चाहिए।कोरोना संक्रमण काल मे निम्न वर्ग को विभिन्न प्रकार के लाभ व सुविधाएं दी जा रही है, वही उद्योग, व्यापार के लिए सहायता का पैकेज जारी किया गया है, तो कर्मचारियो के हिस्से में वर्ष में एक बार वेतनवृद्धि का समय आता है, उस पर रोक लगाने से महंगाई के दौर में उनके परिवार की व्यवस्था बिगड़ जाएगी, आखिर सरकार कर्मचारियो के लिए ऐसे कठोर निर्णय कैसे ले सकती है,इस आदेश को तत्काल वापस लेने की मांग छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने की है।ज्ञात हो कि प्रदेश के सभी कर्मचारी वर्तमान करोना काल मे भी इस महामारी से लड़ने हर स्तर पर सहयोग कर रहे है, कर्मचारियो ने अपने वेतन से 1 दिन का वेतन भी कोरोना लड़ाई में सहायता हेतु दिया है, ऐसे में उनके इंक्रीमेंट को रोकना मतलब कर्मचारियों के कार्य करने की क्षमता पर अवरोध उतपन्न करना है।पहले से ही अघोषित रूप से मंहगाई भत्ता रुका हुआ है, उसे जारी करने के बजाय वेतन वृद्धि रोककर वेतन को स्थायी करने का आदेश अव्यवहारिक है, कर्मचारियो की सेवाभाव व कर्मचारी परिवार के हित में इस आदेश को सरकार तत्काल वापस ले। जिलाध्यक्ष मेमन ने आगे बताया कि विभिन्न प्रदेशों से जिन कामगार व मजदूरों को प्रदेश में लाया जा रहा है उन्हें 14 दिनों के लिए क्वारेंटाइन सेंटर में रखा जा रहा है।कोरोना संक्रमण का खतरा होने पर भी ड्यूटी कर रहे है। इनके बावजूद कर्मचारियों की वेतन वृद्धि में भी रोक लगा दिया गया है जबकि वर्तमान समय मे सरकारी कर्मचारियों की हित में निर्ण लेकर उनका मनोबल बढ़ाने की आवश्यकता है।छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश संयुक्त सचिव यशवंत बघेल,प्रदेश सहसचिव विनोद सिन्हा, प्रांतीय आई टी सेल प्रभारी पूरन लाल साहू,गिरीश शर्मा,गीता शरणागत,लता ध्रुव,छन्नू सिन्हा, भुवन यदु,अवनीश पात्र,घनश्याम दिवाकर,संजू साहू,परमेश्वर निर्मलकर, हुलस साहू,संतोष साहू,गोविंद पटेल,लतीफ़ खान,भागचंद चतुर्वेदी, दिनेश्वर साहू,जितेंद्र सोनवानी, नितिन बखरिया,नन्द कुमार रामटेके,मुकुंद कुटारे, सुरेश केला,टिकेंद्र यदु,किरण साहू,संजय यादव सहित जिले के शिक्षकों ने वार्षिक वेतनवृद्धि में रोक की आदेश को वापस लेने की मांग की है*
धमतरी/ नगरी /शौर्य पथ
लाकडाऊन मे बच्चो को किताबी ज्ञान देने के इलावा पेंटिंग , पेपर आर्ट के जरिए घर पर मन लगे रहने के उदेश्य से प्रथम एजुकेशन फाऊंडेशन ने पहल की है फाऊंडेशन द्वारा कोरोना लाक डाऊन के दौरान आन लाईन पढाई के साथ साथ कोरोना थोड़ी मस्ती थोड़ी पढाई के स्लोगन के साथ बच्चो को चित्र काला पेपर आर्ट का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है जिले के प्राथमिक व माध्यमिक स्तर के बच्चो को एस एम एस तथा विडिओ के माध्यम से पढाई कराई जा रही है नई नई कहानी , खेल , चित्र कारी आदि कर बच्चे पोस्ट करते है इसके इलावा आन लाईन सवाल पूछे जाते है इसके बाद प्रश्नो का जवाब भेजा जाता है घर मे बच्चे तरह तरह की चित्र बनाकर पोस्ट कर रहे है जिसमे बच्चो का मन भी लग रहा है और लाक डाऊन मे भी उनका मन खेल कूद के बीच बीत रहा है इस कार्य को सभी शिक्षको की देख रेख मे कराया जा रहा है पढ़ो धमतरी बढ़ो धमतरी के ब्लाक समन्वयक खिलावन चंद्राकर , लोकेश सेन , नीलेश यादव द्वारा कार्यक्रम की शुरुवात संकुल समन्वयक एवं शिक्षको की देखरेख मे की गई थी अब पालकों की निगरानी मे कार्यक्रम संचालित है ।
धमतरी/ नगरी/ शौर्य पथ
धमतरी जिले के नगरी थाना अंतर्गत हीरा तस्करी कर रहे दो युवकों को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार
गरियाबंद जिले के देवभोग हीरा खदान से हीरे की तस्करी कर रहे 2 तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपियों के कब्जे से 41 नग हीरा बरामद हुआ है. जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है।
जानकारी के अनुसार गरियाबंद के देवभोग खदान से हीरे की चोरी कर तस्करी किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी. तस्करों द्वारा ग्राहकों की तलाश में नगरी की तरफ आने की जानकारी मिलते ही एसडीओपी नगरी नीतीश कुमार ठाकुर के नेतृत्व में टीआई एन एस ठाकुर ने पूरी टीम के साथ नगरी सांकरा मोड़ में मुक्तिधाम के पास पहुंचकर नाकाबंदी कर दी।
सुबह-सुबह एक बाइक रास्ते में आता हुआ दिखाई दिया। बाइक में दो युवक सवार थे, जिनसे पूछताछ करने पर युवकों ने अपना नाम गोपीचंद मरकाम (32 वर्ष) ग्राम गहनासियार नगरी और बलिराम मेश्राम (30 वर्ष) राम धवलपुर थाना मैनपुर गरियाबंद का होना बताया. तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 41 नग हीरा बरामद हुआ. जिसे वे ग्राहकों के पास खपाने के लिये लेकर आ रहे थे
शौर्यपथ
कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर आमतौर पर यही कहा जाता है कि घर में रहिए, सुरक्षित रहिए. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आपके घर में उचित वेंटिलेशन न हो तो ये बेहद खतरनाक हो सकता है.
एक अध्ययन के अनुसार, घरों और कार्यालयों में पर्याप्त वेंटिलेशन की कमी से नोवेल कोरोना वायरस के फैलने का खतरा बढ़ जाता है.।
एक अध्ययन के मुताबिक बारिश के मौसम में कोरोना संक्रमण का खतरा और अधिक बढ़ जाएगा
धमतरी/नगरी/शौर्यपथ
सिहावा थाने से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग बालिका के अपहरण व दुष्कर्म के आरोप में मोदी निवासी छन्नूलाल कश्यप साकीन ग्राम मोदे, अपराध क्रमांक 51/2020, धारा 363 ,376 भादवि,के तहत गिरफ्तार किया गया।
धमतरी /नगरी /शौर्यपथ
सिहावा विधान सभा विधायक डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव एवं उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अनुशंसा से विधान सभा सिहावा में विभिन्न निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ! जिसमें प्रधानमंत्री सडक योजना में सडक निर्माण - पी डब्ल्यू डी मेन रोड से सिंगपुर 12.40 किमी. , मेन रोड रानीगांव से मल्हारी सिरसिदा से सिहावा तक 6.94 किमी. , डोगरडूला मेन रोड से राजपुर परसापानी बटनहर्रा घोटगांव केजीबी तक 14.25 किमी. , सिहावा से चर्रा मेन रोड से गढडोगरी रोड तक 7.80 किमी स्वीकृत ! इसी तरह स्कूलो के समग्र विकास हेतु स्कुलो में पुस्तकालय भवन निर्माण शास. उ. मा. वि. भोथीडीह. गढ़डोंगरी. घठुला. सलोनी. दुगली. घुटकेल प्रत्येक कार्य 834115 लाख रु . , प्रयोगशाला भवन निर्माण शास. उ. मा. वि. बोरसी,मोहंदी,भोथीडीह, तुमडीबहार, गढडोगरी,घठुला, सलोनी,दुगली,घुटकेल प्रत्येक कार्य 683480 लाख रु. ! कला सांस्कृतिक भवन निर्माण शास. उ. मा. वि. घुटकेल, दुगली, सलोनी, घठुला, गढडोगरी. ,भोथीडीह प्रत्येक कार्य 634309 लाख रु. इसी तरह स्कूलो में अतिरिक्त कमरा निर्माण शास. उ. मा. वि. घठुला 2733920 लाख रु., गढ़डोंगरी 1366960 लाख रु., कसपुर 683480 लाख रु. , फरसिया 2733920 लाख रु. स्वीकृत किया ! इसी तरह नवीन ग्राम पंचायतो में पंचायत भवन निर्माण मोदे ,फरसगांव,गिधावा, सम्बलपुर प्रत्येक 14.42 लाख रुपए तथा धान संग्रहण चबुतरा निर्माण कार्य सांकरा,घठुला, सलोनी,फरसिया,उमरगांव, कसपुर,बेलरबाहरा, सेमरा प्रत्येक कार्य 5.69 लाख स्वीकृति मिलने से आम जनताओं में खुशी का लहर देखने को मिला .विधायक डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव के प्रति लोगों ने आभार व्यक्त किये ब्लाक कांग्रेस कमेटी नगरी अध्यक्ष राजेन्द्र सोनी. बेलरगांव कैलाशनाथ प्रजापति. कुकरेल करण चन्द्राकर. मगरलोड राजेश साहू. नगर अध्यक्ष नगरी कृष्णा कुमार कश्यप .विधायक प्रतिनिधि नगरी रुद्रप्रताप नाग. अख्तर खां बेलरगांव .कुकरेल श्याम सुन्दर सिन्हा. मगरलोड सुरेन्द्र धनंजय .मिडिया प्रभारी भरत निर्मलकर. आदित्य ठाकुर एवं समस्त कार्यकर्ता विधान सभा सिहावा द्वारा विधायक डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव के प्रति आभार व्यक्त किये!
धमतरी /नगरी /शौर्य पथ
नगरी धमतरी मार्ग में स्थित राजेश पेट्रोल पंप के पास हरदी भाटा मोड में पाइप से भरे हुए ट्रक पलटी
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
