July 29, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6075)

    धमतरी/नगरी/शौर्यपथ

    भाजपा बेलर मंडल नगरी के महामंत्री मनोहर मानिकपुरी ने प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार द्वारा किसानों के धान की अंतरराशि की पहली किश्त जारी किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों के धान खरीदी का वादा किया था ।लेकिन सरकार बनने के बाद अब उस राशि को चार किश्तों में देने की बात कर रही है, आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर न्याय योजना बनाकर किसानों के साथ अन्याय कर रही है और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का अपमान भी प्रदेश सरकार कर रही है। प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रति एकड़ दस हजार रुपए अंतरराशि किसानों को प्रदान करेगी किंतु एक एकड़ में 14 क्विंटल 80 किलो की मात्रा खरीदी गई जिसका 685 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से एक एकड़ में दस हजार रुपये से अधिक की राशि बनती है लेकिन किसानों को उनकी मेहनत की कम राशि देकर सरकार मेहनतकश किसानों पर कोरोना टैक्स लगा रही है। सरकार ने पूर्व में दो किश्तों में अंतरराशि देने का निर्णय लिया था अब चार किश्तों में देने की बात कह रही है सरकार आज पहली किश्त जारी कर रही है लेकिन शेष राशि को कब तक किसानों को देगी इस पर अनिश्चितता बनी हुई है जिससे इस संकटकाल में किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभरना स्वाभाविक है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा नहीं कर प्रदेश की जनता की छाती पर कुठाराघात कर रही है। महिलाओं ने बड़ी उम्मीदों के साथ कांग्रेस को समर्थन दिया था लेकिन शराबबंदी न कर सरकार मातृशक्तियों के साथ छल कर रही है इसी प्रकार बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही लेकिन आज तक किसी भी बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं मिली है। सीधे शब्दों में कहें तो प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार छत्तीसगढ़ की मेहनतकश जनता के साथ वादा खिलाफी कर रही है जिसका भाजपा मुखरता के साथ विरोध करेगी और किसानों के अधिकारों के साथ खड़ी रहेगी।

    रायपुर/राजिम/शौर्यपथ

    अजय देवांगन

    जिला पंचायत सदस्य एवं कृषक सेवा सहकारी समिति राजिम के अध्यक्ष भाजपा नेता चंद्रशेखर साहू ने आज प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार द्वारा किसानों के धान की अंतरराशि की पहली किश्त जारी किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों के धान खरीदी का वादा किया था लेकिन सरकार बनने के बाद अब उस राशि को चार किश्तों में देने की बात कर रही है, आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर न्याय योजना बनाकर किसानों के साथ अन्याय कर रही है और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का अपमान भी प्रदेश सरकार कर रही है। प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रति एकड़ दस हजार रुपए अंतरराशि किसानों को प्रदान करेगी किंतु एक एकड़ में 14 क्विंटल 80 किलो की मात्रा खरीदी गई जिसका 685 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से एक एकड़ में दस हजार रुपये से अधिक की राशि बनती है लेकिन किसानों को उनकी मेहनत की कम राशि देकर सरकार मेहनतकश किसानों पर कोरोना टैक्स लगा रही है। सरकार ने पूर्व में दो किश्तों में अंतरराशि देने का निर्णय लिया था अब चार किश्तों में देने की बात कह रही है सरकार आज पहली किश्त जारी कर रही है लेकिन शेष राशि को कब तक किसानों को देगी इस पर अनिश्चितता बनी हुई है जिससे इस संकटकाल में किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभरना स्वाभाविक है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा नहीं कर प्रदेश की जनता की छाती पर कुठाराघात कर रही है। महिलाओं ने बड़ी उम्मीदों के साथ कांग्रेस को समर्थन दिया था लेकिन शराबबंदी न कर सरकार मातृशक्तियों के साथ छल कर रही है इसी प्रकार बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही लेकिन आज तक किसी भी बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं मिली है। सीधे शब्दों में कहें तो प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार छत्तीसगढ़ की मेहनतकश जनता के साथ वादाखिलाफी कर रही है जिसका भाजपा मुखरता के साथ विरोध करेगी और किसानों के अधिकारों के साथ खड़ी रहेगी।

    धमतरी/नगरी/शौर्यपथ

     

    आज राजीव ग्राम दुगली मे भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव द्वारा उनकी प्रतिमा मे माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया इस दौरान पूर्व विधायक माधव सिंह ध्रुव, जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी धमतरी शरद लोहाना, महापौर धमतरी विजय देवांगन , मोहन लालवानी, रिटायर्ड आबकारी अधिकारी एल एल ध्रुव , कांग्रेसी कार्यकर्तागण एवं ग्रामजन सीमित संख्या मे उपस्थित थे

     रायपुर / शौर्यपथ / पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि 21 मई पर आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में विधान सभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ स्वर्गीय राजीव गांधी के तैलचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। आज आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल सहित मंत्रिगणों और उपस्थित सभी लोगों ने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा के प्रति अपना दृढ़ विश्वास प्रकट करते हुए आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने, मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लडऩे की शपथ ली।

    रायपुर शौर्यपथ

        छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आज एक और मरीज के संक्रमित पाए जाने के बाद कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिले में आज एक मरीज का सैंपल पाजिटिव मिला है जिसके बाद उसे अस्पताल में भतीर् करवाने की प्रक्रिया चल रही है। कल देर रात तक बालोद जिले में 9, बलौदा बाजार जिले में 6, कवर्धा जिले में दो तथा जांजगीर जिले में 6 सरगुजा एवं गरियाबन्द में एक-एक कुल 25 कोरोना संक्रमित नए मरीज मिले, जिन्हें भर्ती करवा दिया गया है।

    इस समय अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर में 20, कोविड अस्पताल माना (रायपुर) में 6, कोविड अस्पताल बिलासपुर में 05 तथा मेडिकल कालेज अम्बिकापुर में दो मरीजों का उपचार चल रहा है। राज्य में इसके साथ ही कन्टेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। राज्य में आज शाम तक कुल 36606 संभावित मरीजों की पहचान कर उऩके सैंपल जांच के लिए भेजे गए,जिनमें 34656 मरीजो के सैंपल निगेटिव मिले।

    अभी 1857 सैंपल की जांच जारी है। राज्य में अभी तक कुल 93 संक्रमित मरीज मिले है जिसमें से 59 मरीजो को पूरी तरह से ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। इनमें 57 का एम्स रायपुर तथा एक- एक का राजनांदगांव मेडिकल कालेज एवं अपोलो बिलासपुर में उपचार किया गया।

    रायपुर शौर्यपथ

    मुखबिर की सूचना पर मगरपारा, मरार गली सिविल लाइन, बिलासपुर पुलीस ने छापेमारी कार्रवाई करते हुए , दिपेश शर्मा के घर से संदिग्ध हालत में एक लड़की और तीन युवकों को पकड़ा.

    पूछताछ के दौरान लडकी के आधार कार्ड के अनुसार मुंबई का होना पाया गया. वहीं तीनों युवक की पहचान राजा शर्मा उर्फ दिपेश शर्मा, सूर्यकांत उर्फ मोनू पांडेय और अजय शुक्ला उर्फ शुभम शुक्ला के रूप में हुई.

    पुलिस ने आरोपियों को अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत गिरफतार किया गया हैं.

    धमतरी/नगरी शौर्यपथ

    नगरी विकासखंड के शासकीय माध्यमिक शाला फरसियाँ में
    अध्ययनरत छात्र खिलेंद्र सिन्हा, पिता किशोर सिन्हा व छात्रा कु़. भामिनी निर्मलकर, पिता चमन निर्मलकर का चयन प्रतिभा खोज के में हुआ है ।

    विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर पालकों एवं शिक्षक स्टाफ की ओर से बहुत -बहुत बधाई देते हुए उनकी उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

    4 किश्तों में सीधे उनके खातों में हस्तांतरित की जाएगी

    रायपुर शौर्यपथ

    दिवंगत पूर्व पीएम की आज ही के दिन 1991 में तमिलनाडु के श्रीपेरमबदूर में एक चुनाव प्रचार के दौरान आत्मघाती हमलावर ने हत्या कर दी थी. हत्या के वक्त राजीव गांधी कांग्रेस चीफ थे. 29 साल पहले हुई इस हत्या में एलटीटीई का हाथ सामने आया था राजीव की हत्या के 7 साल बाद उनकी पत्नी सोनिया गांधी ने कांग्रेस चीफ का कार्यभार संभाला था.

    वहीँ पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के शहादत दिवस 21 मई के दिन छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के लिए न्याय योजना शुरू कर रही है. आज दिल्ली से सोनिया गांधी और राहुल गांधी वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए इस योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे.

    इस योजना के तहत प्रदेश के 19 लाख किसानों को 5700 करोड़ रूपए की राशि 4 किश्तों में सीधे उनके खातों में हस्तांतरित की जाएगी. राजीव गांधी किसान न्याय योजना किसानों को खेती-किसानी के लिए प्रोत्साहित करने की देश में अपने तरह की एक बड़ी योजना है.

    राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अन्तर्गत जिलेवार किसानों की बोनस भुगतान राशि दी जाएगी. जो कि सीधे किसानों के बैंक खातों में जाएगी.

    4 किश्तों में सीधे उनके खातों में हस्तांतरित की जाएगी

    रायपुर शौर्यपथ

    दिवंगत पूर्व पीएम की आज ही के दिन 1991 में तमिलनाडु के श्रीपेरमबदूर में एक चुनाव प्रचार के दौरान आत्मघाती हमलावर ने हत्या कर दी थी. हत्या के वक्त राजीव गांधी कांग्रेस चीफ थे. 29 साल पहले हुई इस हत्या में एलटीटीई का हाथ सामने आया था राजीव की हत्या के 7 साल बाद उनकी पत्नी सोनिया गांधी ने कांग्रेस चीफ का कार्यभार संभाला था.

    वहीँ पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के शहादत दिवस 21 मई के दिन छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के लिए न्याय योजना शुरू कर रही है. आज दिल्ली से सोनिया गांधी और राहुल गांधी वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए इस योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे.

    इस योजना के तहत प्रदेश के 19 लाख किसानों को 5700 करोड़ रूपए की राशि 4 किश्तों में सीधे उनके खातों में हस्तांतरित की जाएगी. राजीव गांधी किसान न्याय योजना किसानों को खेती-किसानी के लिए प्रोत्साहित करने की देश में अपने तरह की एक बड़ी योजना है.

    राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अन्तर्गत जिलेवार किसानों की बोनस भुगतान राशि दी जाएगी. जो कि सीधे किसानों के बैंक खातों में जाएगी.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision