
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
गोल बाजार में बनाया जाएगा दो मंजिला व्यावसायिक परिसर
महापौर एवं कलेक्टर ने निगम क्षेत्र का दौरा कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया
धमतरी /शौर्यपथ
नगरपालिक निगम धमतरी के महापौर श्री विजय देवांगन और कलेक्टर श्री जय प्रकाश मौर्य ने आज सुबह निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया तथा विकास कार्यों के लिए प्लानिंग तैयार करने के निर्देश निगम आयुक्त श्री आशीष टिकरिहा को दिए।
महापौर एवं कलेक्टर आज सुबह आठ बजे स्थानीय गोल बाजार का मुआयना किया। इस दौरान कलेक्टर ने गोल बाजार की सब्जी मण्डी को सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पसरा लगाने वाले सब्जी व्यवसायियों के लिए पक्के चबूतरे का निर्माण कराने के साथ-साथ दो मंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान महापौर ने बताया कि पार्किंग शहर की बड़ी समस्या है और इसके लिए समाधानकारक उपाय करने की बात कही। इस पर कलेक्टर ने गोलबाजार में व्यावसायिक परिसर तैयार कर पहली मंजिल में पार्किंग और सब्जी के अलावा अन्य दुकानों को भी विस्थापित करने के निर्देश दिए।
इसके उपरांत वे जिला चिकित्सालय के समीप स्थित नेहरू गार्डन गए, जहां साफ-सफाई कराकर वाॅकिंग ट्रेक, योगा शेड तथा बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, फिसलपट्टी जैसे इंस्ट्रुमेंट लगाने के लिए कहा। कांटातालाब निरीक्षण के दौरान उन्होंने गार्डन के चारों ओर बाऊण्ड्रीवाॅल बनाकर किनारे में क्यारियां तैयार करने व बेहतर ढंग से साज-सज्जा करने के निर्देश दिए। इसके बाद ग्राम अर्जुनी स्थित गौठान, सिहावा चैक पर निर्माणाधीन आॅडिटोरियम तथा मकई गार्डन का अवलोकन तथा निरीक्षण किया। मकई गार्डन को बेहतर उद्यान बताते हुए कलेक्टर ने गार्डन के चारों ओर बाऊण्ड्रीवाॅल निर्माण कर प्लांटेशन तैयार करने व बारहमासी जलभराव के लिए आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए। इसके अलावा शहरी क्षेत्र में स्वीमिंग पुल बनाने के लिए स्थल चयन करने हेतु निगम आयुक्त को निर्देशित किया। कलेक्टर ने यह स्पष्ट कहा कि नगरीय निकाय में प्लांटेशन, स्वच्छता, पेयजल की उपलब्धता, जल संरक्षण के समुचित उपाय तथा नवीन बस स्टैण्ड सहित शहरी क्षेत्र में यातायात व्यस्थित करना उनकी पहली प्राथमिकता है। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धमतरी सहित नगरपालिक निगम के अधिकारीगण उपस्थित थे।
राजीम/रायपुर
अजय देवांगन
पढ़ाई तुंहर दुवार योजना के अंतर्गत भीषण गर्मी एवं लॉकडाउन में स्कूली बच्चों के शिक्षा के लिए सार्थक साबित हो रहा है।इस योजना से जहां चाह, तहां राह है कि कहावत चरितार्थ हो रही है।पढ़ाई तुंहर दुवार से गरियाबंद जिले के हजारों बच्चे प्रतिदिन लाभान्वित हो रहे है तथा इस योजना के प्रारम्भ किये जाने से छात्रों एवं पालकों में उत्साह नज़र आ रहा है।कोविड 19 वैश्विक महामारी के चलते देशभर में लाक डाउन के बीच छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूली बच्चों के लिए पढ़ाई तुंहर दुवार योजना प्रारंभ किया गया है।शासन द्वारा इस योजना के तहत छात्र छात्राओं को डिजिटल शिक्षा के माध्यम से पढ़ाई कराई जा रही है।शासन ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को देखते हुए स्कूली बच्चों को कोरोना संक्रमण एवं भीषण गर्मी से बचाने के उद्देश्य से ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही है।शासन के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी भोपाल राम तांण्डे एवं जिला मिशन समन्वयक श्याम चंद्राकर के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश पर गरियाबंद जिले के पांचों ब्लॉक के अंतर्गत शासकीय स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है।इसके साथ साथ शिक्षको द्वारा प्रतिदिन वेबेक्स एप एवं यू ट्यूब द्वारा ऑनलाइन वर्चुअल क्लास लेकर छात्रों को विषयवार शिक्षा दी जा रही है।इसी तारतम्य में 4 जून को केशरलता मिश्रा शिक्षिका मिडिल स्कूल राजिम जो कि सेवानिवृत्त के करीब है ऑनलाइन क्लास में भाग लेकर रस के विभिन्न प्रकारों का वर्णन करते हुए बड़े ही रोचक अंदाज़ में पढ़ाई कराई जो काफी प्रभावोत्पादक रहा। मिश्रा मैडम ने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई की प्रेरणा उन्हें अपनी लड़की दीप्ति मिश्रा(शिक्षिका) के माध्यम से मिली है वही आज के युवा वर्ग को इनसे काफी सीखने और समझने को मिला। मैडम द्वारा ऑनलाइन शिक्षा की सफल प्रस्तुति हेतु विल्सन थॉमस,वेंकटेश साहू,अनिल मेघवानी,टिकेंद्र यदु,उमेश यदु, बंटी राय, पूरन लाल साहू ने उन्हें बहुत बधाई दी। शासन की यह योजना जहां चाह है,वहां राह है की कहावत को चरितार्थ कर रही है।*
राजीम/रायपुर
अजय देवांगन
शासकीय उच्चतर माध्यमिक देवी संपदा स्कूल में छत्तीसगढ़ सरकार के महती योजना सरस्वती साइकल वितरण का कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ यह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा एक महत्व कांछी योजना है जिसके तहत बालिकाओं को साइकिल वितरण किया जाता है शासकीय देवी संपदा स्कूल के कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री प्रेमसाय टेकाम जी प्रथम पंचायत कैबिनेट मंत्री विधायक भैया अमितेश शुक्ला जी के दिशा निर्देश में साईकिल का वितरण किया गया जिसमें बालिकाओं का उत्साह देखते बन रहा था इस महती योजना का उपहार पाकर बालिकाएं बहुत खुश हुई और सरकार की योजना के लिए उनके चेहरे में मुस्कुराहट दिख रहा था बालिकाओं ने कहा हम लोग अपने घर से गांव दूर से आते हैं आने जाने में हमारा समय बचेगा और इस समय का घर में कार्य कर और पढ़ाई कर सदुपयोग करेंगे इस कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताराचंद जी मेघवानी राम कुमार गोस्वामी विकास तिवारी सुनील तिवारी गिरीश राजानी रामकुमार साहू जितेंद्र राजू सोनकर इसके अलावा देवी संपदा स्कूल के शाला शिक्षा समिति के अध्यक्ष प्रकाश साहू प्रिंसिपल जाट जी एवं अन्य बच्चे शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे इस कार्यक्रम को बहुत ही सादगी पूर्ण से सोशल डिस्टेंडिंग मास्क Sanitaze किया गया हर बच्चों को 5 बच्चों के ग्रुप बनाकर 10.. 10 मिनट के समय के अंतराल में वितरण किया गया
कार्रवाई नहीं होने से तस्करों का हौसला बुलंद
धमतरी /शौर्य पथ
नगरी विकास खण्ड में खनिज संपदाओ की तस्करी व चोरी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। तस्करों द्वारा बेखौफ होकर रेत, मुरुम व अन्य खनिज संपदाओं की चोरी की जा रही है। बावजूद इसके तस्करी पर लगाम लगाने खनिज विभाग गंभीरता नहीं दिखा रहा है। विभाग की अनदेखी की वजह से तस्करों के हौसले बुलंद है।
विकासखंड के ग्राम सिहावा, रतावा ,भुरसीडोंगरी के अलावा ग्राम पंचायत भोथली के जंगल गीतकारमुड़ा हो या गोरेगांव, भैंसामुड़ा, मुनाईकेरा या अभयारण्य क्षेत्र के जंगलों के नदियों का रेत तस्कर बेखौफ सीना छलनी कर रहे हैं।
हरदीभाटा ,मुकुंदपुर , सांकरा फरसिया और आसपास के कई इलाकों में मुरूम तस्कर बिंदास धरती का सीना चीर रहे हैं।
इन पर कार्रवाई नहीं होने से इनके हौसले बुलंद है।
धमतरी /शौर्यपथ
5 जून को वाणिज्य एवं उद्योग (अबकारी) मंत्री छत्तीसगढ़ शासन कवासी लखमा, अपरान्ह 2 बजे, मगरलोड ब्लाक के ग्राम बोडरा, 3ः30 बजे खिसोरा का दौरा करेंगे।
ग्रामीणों को घर से बाहर ना निकलने की वनमण्डलाधिकारी ने दी सलाह
धमतरी शौर्यपथ
पुलिस अधीक्षक भी ग्रामीणों के बीच पहुंचे
समाचार , गरियाबंद ज़िले से उत्तर सिंगपुर वन परिक्षेत्र मगरलोड में 21 हाथियों का झुंड देखे जाने की सूचना मिलने पर वन विभाग तत्काल सजग हो गया। वनमण्डलाधिकारी श्री अमिताभ बाजपेई ने बताया कि बीती रात यह झुंड ज़िले के मगरलोड वन क्षेत्र में घूमने की खबर मिलने पर रात में ही मुनादी कर लोगों को आगाह कर दिया गया था। मोहेरा, रेंगाडीह, अमलीडीह, हथबंड, परसा बुढा इत्यादि के दस किलोमीटर के क्षेत्र में वन विभाग के अमले ने मुनादी कर लोगों को सचेत किया है। आज वनमण्डलधिकारी श्री बाजपेई राजाडेरा पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को इस अवसर पर घर पर ही रहने की समझाइश दी। साथ ही यदि किसी का मकान कच्चा हो तो उन्हें किसी पड़ोसी के पक्के मकान, अथवा सामुदायिक , मंगल या अन्य पक्के मकान में शिफ्ट होने कहा। बताया गया कि उत्तर, दक्षिण सिंगपुर और दुगली वन परिक्षेत्र का वन अमला हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने और उन पर निगाह रखने लगा हुआ है। उनके सहयोग के लिए गजराज वाहन में पश्चिम बंगाल से दो प्रशिक्षित व्यक्ति भी मशाल आदि की व्यवस्था के साथ मौजूद हैं। अतः ग्रामीण भयभीत ना होकर सचेत रहें। यह भी बताया कि फिलहाल हाथियों का झुंड पठार के जंगलों के तरफ देखे गए हैं। उन्होंने बताया कि ज़िला प्रशासन के मार्गदर्शन पर वन विभाग पूरी मुस्तैदी से अपनी ज़िम्मेदारी निभाने में लगा हुआ है। ज्ञात हो कि पुलिस अधीक्षक श्री बी पी राजभानु भी आज राजाडेरा के ग्रामीणों के बीच पहुंच स्थिति का जायजा लिए और अपने अमले को आवश्यक व्यवस्था करने कहा।
इस ग्रहण को भारत, यूरोप, अफ्रीका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों में भी देखा जा सकेगा।
शौर्यपथ
साल 2020 में कुल 6 ग्रहण लगेंगे। जिसमें पहला चंद्र ग्रहण 10 जनवरी को लगने जा रहा है। इस ग्रहण को भारत, यूरोप, अफ्रीका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों में भी देखा जा सकेगा। लेकिन उपच्छाया चंद्र ग्रहण होने के कारण इसका असर नहीं पड़ेगा। वैदिक काल में उपच्छाया ग्रहण को ग्रहण की
है। इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
उपच्छाया चंद्र ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा धरती की वास्तविक छाया में न आकर उसकी उपच्छाया से ही वापस लौट जाता है। ऐसी स्थिति में चांद पर एक धुंधली सी परत नजर आती है। वास्तविक चंद्र ग्रहण की तरह इस उपच्छाया चंद्र ग्रहण में चांद के आकार पर कोई असर नहीं पड़ता और ना ही चंद्रमा का कोई भाग ग्रस्त होता दिखाई देता है। इस ग्रहण के समय चंद्र की हल्की सी कांति मलीन हो जाती है। जिससे चंद्रमा के आगे एक धूल धून की छाया नजर आयेगी। ये ग्रहण विशेष तरह के उपकरणों से ही आसानी से समझा जा सकता है।
इस चंद्र ग्रहण का प्रारंभ 10 जनवरी की रात 10 बजकर 39 मिनट पर होगा, इसका सबसे ज्यादा प्रभाव 12.39 ए एम (11 जनवरी) पर रहेगा और इसकी समाप्ति 02.40 ए एम (11 जनवरी) पर होगी। ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 1 मिनट की होगी। हिंदू पंचांग अनुसार चंद्र ग्रहण मिथुन राशि में पौष शुक्ल पूर्णिमा के दिन पुनर्वसु नक्षत्र में लग रहा है। इसलिए मिथुन राशि के जातकों पर इस ग्रहण का थोड़ा बहुत असर पड़ सकता है।
चंद्र ग्रहण लगने के धार्मिक कारण...
चंद्रग्रहण तब लगता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच में आकर चंद्र पर पड़ने वाली सूर्य की रोशनी को रोक देती है जिससे कि चंद्रमा पृथ्वी की छाया में आने लगता है। विज्ञान अनुसार इसी तरह चंद्र ग्रहण लगता है। कुल तीन प्रकार के चंद्र ग्रहण होते हैं। एक पूर्ण, दूसरा आंशिक और तीसरा पीनम्ब्रल यानी उपच्छाया। ये उपच्छाया चंद्र ग्रहण ही 10 जनवरी को लगने जा रहा है।
नगरी : शासकीय हाईस्कूल टांगापानी में छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के सरस्वती निःशुल्क सायकल वितरण योजना के अन्तर्गत पात्र 30 हितग्राही छात्राओं को स्वास्थ्य विभाग के गाईड लाईन के तहत सामाजिक दूरी का पालन करते हुए संस्था के प्राचार्य डॉ. शैल चन्द्रा ने सायकल प्रदान की. उन्होने छात्राओं को इस कल्याणकारी योजना की उपादेयता समझाते हुए उच्च अध्ययन हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर निःशुल्क सायकल योजना प्रभारी डी०के० सोन, बी०डी० बैरागी,के० एल० साहू, एम०एल० ध्रुव, एम० के० सोन, सी०के० देवांगन तथा महेश्वर नेताम उपस्थित थे।
राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान से 95,000 से अधिक चिकित्सा कर्मियों और स्वयंसेवकों को मिला प्रशिक्षण
रायपुर /शौर्यपथ
कोविड-19 के संक्रमण से रोकथाम एवं बचाव के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (एसआईएचएफडब्लू) रायपुर द्वारा राज्य के चिकित्सको, नर्सिंग स्टाफ और अन्य स्वास्थ्य सहयोगी एवं कर्मियों को प्रशिक्षण का आयोजन15 मार्च से नियमित किया जा रहा है।
इन प्रशिक्षण में एएनएम, मितानिन, पुलिसकर्मी, एवं स्वयं सेवीयों को भी कोविड-19 से लड़ने के लिए तैयार किया जा रहा है ।
प्रशिक्षण कार्यक्रमों को शुरू करने फैसला 12 मार्च को स्वास्थ्य सचिव की अध्यक्षता में कोविड-19 के संक्रमण, रोकथाम एवं बचाव के लिए एक रणनीति तैयार की गयी थी जिसके तहत राज्य के डॉक्टर्स, स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस विभाग एवं एनसीसी के कैडेट्स को दक्ष बनाया जाना था। अब तक राज्य में 95,124 कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है ।
संस्थान द्वारा कोविड-19 हॉस्पिटल और आइसोलेशन वार्ड्स के साथ-साथ क्वॉरेंटाइन सैंटरो पर सेवाएं दे रहे लोगों को भी कोविड-19 के प्रबंधन पर प्रशिक्षण दिया गया है ।
प्रशिक्षण की जानकारी देते हुए डॉ.प्रशांत श्रीवास्तव, ने बताया राज्य की स्वास्थ्य सचिव निहारिका बारिक सिंह के नेतृत्व में राज्य स्तरीय फॉर्मल ट्रेनिंग कमेटी बनाई गई थी जिसमें राज्य में होने वाले प्रशिक्षणों में एमडी, एनएचएम,डॉ प्रियंका शुक्ल को प्रशिक्षण का मुखिया बनाया गया । डॉ.शुक्ल के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई । राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (एसआईएचएफडब्लू) रायपुर को प्रशिक्षण की नोडल एजेंसी बनाया गया । प्रशिक्षण में संचालक संचानालय स्वास्थ्य सेवाएं नीरज बंसोड का मार्गदर्शन भी नियमित मिला है।
रायपुर में 18 मार्च से 21 मार्च तक फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ पहले प्रशिक्षण का आयोजन किया गया । लॉक डाउन में संस्थान द्वारा ऑनलाइन प्रशिक्षणों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें संस्थान द्वारा जूम ऐप, गूगल मीटिंग ऐप और माइक्रोसॉफ्ट मीटिंग ऐप का प्रयोग किया गया । ऑनलाइन प्रशिक्षण के माध्यम से राज्य में 3436 डॉक्टर्स को प्रशिक्षित किया गया है जिसमें वरिष्ठ एवं कनिष्ठ डॉक्टर्स के साथ साथ इंटर्नशिप कर रहे डॉक्टर्स को भी प्रशिक्षण दिया गया है । एम्स के विशेषज्ञों द्वारा 96 डॉक्टर्स को विशेष प्रशिक्षण मिला, वहीं मेडिकल कॉलेज द्वारा 362 डॉक्टर्स को और फॉर्टिस हॉस्पिटल,गुड़गांव ने 271 डॉक्टर्स को वेंटिलेटर संचालन का प्रशिक्षण दिया ।
राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान ने 5,220 लोगों को प्रशिक्षण दिया जिसमें नर्सिंग स्टाफ, नर्सिंग टीचर और नर्सिंग स्टूडेंट्स ने भाग लिया ।वहीं आयुष विभाग के 920 लोगों को भी प्रशिक्षित किया गया । एलाइड हेल्थ केयर प्रोफेशनल कर्मियों में 2526 आरएमए, लैब टेक्नीशियन, माइक्रोबायोलॉजिस्ट,और फिजियोथैरेपिस्ट को भी कोविड-19 के संक्रमण से रोकथाम एवं बचाव के लिए प्रशिक्षित किया गया है ।
प्रशिक्षण पाने वालों में प्रदेश के कुल 80,592 मितानिन और मितानिन प्रशिक्षकों भी शामिल थे जिसमें राज्य स्वास्थ्य संसाधन केंद्र (एसएचआरसी) द्वारा 69,224 मितानिन और मितानिन प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया, वहीं जपाईगो द्वारा राज्य में 10,893 एएनएम और ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (आरएचओ) को प्रशिक्षण दिया गया । प्रदेश के 1108 एनसीसी कैडेट, अस्पताल सहयोगी और पुलिस कर्मियों ने भी प्रशिक्षण लिया।
इसके अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक, अस्पताल सलाहकार, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के साथ साथ शिक्षा विभाग , पुलिस विभाग और अन्य सहयोगी विभागों के 1,322 कर्मियों को संस्थान से ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया है ।
प्रशिक्षण की विषय वस्तु में कोविड 19 की रोकथाम,चिकित्सालयीन प्रबंधन, मरीजों के लक्षणों के आधार पर विभिन्न चरणों में उचित प्रबंधन, और मनोवैज्ञानिक प्रबंधन आदि को शामिल किया गया है।
संस्थान के माध्यम से ऑनलाइन प्रशिक्षण में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में डॉ. अनुदिता भार्गव,अतिरिक्त प्रोफेसर (माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट) एम्स रायपुर,डॉ.अरविंद नेरल, एचओडी माइक्रोबायोलॉजी, डॉ.आरके पांडा, एचओडी, डॉ.एस चंद्रवंशी, डॉ.ओपी सुंदरानी, एचओडी, डॉ.तृप्ति नगरिया स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ.कमलेश जैन, एसएनओ,पं.जेएनएम मेडिकल कॉलेज, डॉ.धर्मेंद्र गहवई, एसएनओ, डीएचएस और डॉ.रुपम गहलोत, एसोसिएट प्रोफेसर, का सहयोग रहा ।
आयोजित हुए प्रशिक्षणों में प्रशिक्षण समन्वयक के रूप में प्रेम वर्मा, ओएसडी डीएचएस, श्वेता अडिल एसटीसी, एनएचएम,राकेश वर्मा, एसटीसी एनएचएम,वरुण साहू, कंसलटेंट, एनएचएम, स्निग्धा पटनायक कंसलटेंट एनएचएम, एवं अनुपम वर्मा आईपीएल ग्लोबल रायपुर की भूमिका भी रही ।
डॉ.प्रशांत श्रीवास्तव,डॉ.अल्का गुप्ता,डॉ.आरके सुखदेव उपसंचालक,एसआईएचएफडब्ल्यू, और डॉ एसके बिंझवार छत्तीसगढ़ राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी के निर्देशन में प्रशिक्षण कराए जा रहे है ।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
