
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
बदलते मौसम में रखें साफ सफाई का ध्यानगाय के घी का करें सेवन और तेल मिर्ची का सेवन करें कम
धमतरी ब्यूरो/शौर्यपथ
मानसून के आगमन के साथ ही कई बीमारियां भी साथ आती है ।मौसम बदलते ही सबसे पहली शुरुआत एलर्जी से होती है । कुछ एलर्जी मौसम के बदलने पर होती है और कुछ एलर्जी किसी व्यक्ति में पूरी ज़िंदगी के लिए होती है ।एलर्जी शरीर के नाज़ुक अंगों नाक, कान, गले, आंख, और त्वचा को प्रभावित करती हैं। कभी कभी मौसम बदलने पर छींकें आने लगती हैं या त्वचा में खुजली होती है जो एलर्जी हो सकती है।
शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय रायपुर के पंचकर्म विभाग के एचओडी डॉ. रंजीप दास कहते है मानसून में गाय के घी का सेवन करना लाभदायी होता है । साथ ही तेल मिर्ची का सेवन कम करने से शरीर ठंडा रहता है जिससे एलर्जी और त्वचा रोगों से शरीर को बचाया जा सकता है ।एलर्जी होने पर नमक के पानी से गरारा करने पर नाक और मुंह में फसे धूल के कण और बलगम बाहर आता है। इससे नाक की एलर्जी की समस्या दूर हो जाती है । आसपास साफ सफाई रखें क्योंकि ज्यादातर एलर्जी बैक्टीरिया से होती है।खुजली वाले जानवरों से दूर रहें और साफ-सुथरे कपड़े पहने क्योंकि इनमें बैक्टीरिया हो सकते है जो एलर्जी का कारण बनते है।अगर मौसम बदलने से त्वचा में खुजली होती है तो नारियल के तेल में कपूर मिलाकर इसको खुजली वाले स्थान पर लगाने से राहत मिलती है।
दूध में हल्दी तथा किशमिश मिलाकर रोज पीने से एलर्जी से बचाव होता है। कच्ची हल्दी अथवा नीम की कलियों को सुबह खाली पेट लिया जा सकता है ।
इस मौसम में कई बार शरीर में पित्त बढ़ने से जलन भी होती है । इसलिए ज्यादा पानी पीना चाहिए, नारियल पानी भी लाभदायक हैं ।
त्वचा पर होने वाली एलर्जी में एलोवेरा राहत देता है। एलोवेरा में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं इससे खुजली में आराम मिलता है त्वचा पर मौजूद कीटाणु मर जाते है ।नीम एक एंटीबैक्टीरियल है कीटाणुओं से लड़ने में मदद करता है। इसके पत्तों को रात में पानी में भिगोकर रख दें और सुबह उन्हें पीस कर खुजली वाली जगह पर लगाएं।
अगर आंखों में जलन या खुजली है तो आंखों को ठंडे पानी या गुलाब जल से धोएं। घर से बाहर निकलने से पहले अपनी आंखों को धूप वाले चश्मे से ढक लें। खीरा काटकर भी आंखों पर रख सकते हैं, इससे भी आंखों को आराम मिलता है।
नाक में एलर्जी हो गई है या छींकें आ रही हैं तो अदरक, लौंग, दालचीनी मिलाकर काढ़ा बना लें और इसे पी लें। ऐसा दिन में कम से दो बार करें फायदा मिलेगा। तुलसी, अदरक, लौंग, कालीमिर्च आदि मिलाकर बनाई गई चाय पीने से भी आराम मिलता है।
धमतरी ब्यूरो/शौर्यपथ
भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा किसानों के नाम पर वर्चुअल रैली के माध्यम से सोशल मीडिया मे किया गया कार्य केवल सत्ता प्राप्त करने के लिए एक शिगूफा है,15 साल तक सत्ता मे रहकर बीजेपी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओ द्वारा जनता का शोषण किया गया उसको जनता इतनी जल्दी नहीं भुला पाएगी भाजपा के नेता किसानों के लिए घड़ियाली आंसू न बहाये और भुपेश बघेल के कार्यो एवं योजनाओं को धरातल मे जाकर देखे किसानों में खुशहाली है इसलिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को देश मे दूसरे नंबर के मुख्यमंत्री का दर्जा प्राप्त हुआ
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी शपथ लेते ही किसानों के हित मे 2 घंटे के भीतर निर्णय लेकर किसानों का कर्जा माफ जिसमे 6100 करोड़ रुपये की राशि माफ हुई एवं धान का समर्थन मूल्य 2500 रुपये किया गया ,बिजली बिल को आधा किया गया,तेंदूपत्ता का समर्थन मूल्य प्रतिमानक बोरा 2500 से बढ़ा कर 4000 रुपये प्रतिमानक किया गया,कमजोर बच्चो एवं महिलाओं के लिए पोषण आहार लागू किया गया,ग्रामीण जनता के स्वास्थ्य के लिए हाट बाजार योजना लागू किया गया,टाटा कंपनी द्वारा लोहंडीगुड़ा मे अधिकृत आदिवासियों के समस्त जमीन को वापस दिलाकर आदिवासियों के हित मे बहुत बड़ा काम किया गया,5 डिसमिल से कम भूमि को रजिस्ट्री कराने का अनुमति प्रदान किया गया,आज के समय को देखते हुवे ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए बहुत बड़ी योजना नरवा, गरुवा,घुरवा,बाड़ी का शुभारंभ किया गया जिससे किसानों के चहरे मे चमक आई।
छत्तीसगढ़ सरकार की पी डी एस प्रणाली से देश के गरीबी रेखा से बाहर करीब 7 लाख परिवारो को 35 किलो चांवल 10 रुपये किलो के दर से वितरित किया जा रहा है।
धमतरी जिला मे क्रेडा विभाग द्वारा 5130 बायोगैस स्थापित किया जा रहा है जिससे ग्रामीण आबादी प्रदूषण मुक्त वातावरण मे रसोई गैस के साथ उपायोगी गोबर खाद का इस्तेमाल कर सके।
छत्तीसगढ़ सरकार का करजमुक्ति की ओर एक और सहरानीय कदम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसानों के बकाया 207 करोड़ के जलकर को माफ करने की घोषणा की ,छत्तीसगढ़ के छात्र छात्राओ के लिए बहुत ही अल्प अवधि मे छत्तीसगढ़ सरकार ने निर्णय लेकर कांकेर एवं महासमुंद मैं मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ करने जा रहे है
इससे स्पष्ट होता है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा पिछले 15 सालों मे सिर्फ जुमले बाजी की गई है बीजेपी के कार्यकाल मे बहुत से किसानों ने परेशान होकर आत्महत्या की जबकि भूपेश बघेल जी के 18 महीनों मैं किसानों के हित मे अनेको कार्य किये गए जिसके परिणामस्वरूप आज एक भी किसानों ने आत्महत्या नही की है।
आज छत्तीसगढ़ मे कांग्रेस की सरकार मे प्रदेश के किसान खुशहाली से जीवन व्यतीत कर रहे है एवं नित नए आयाम किसानी के क्षेत्र में स्थापित कर रहे है।
धमतरी/शौर्यपथ
सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव जी ने अपने गृह क्षेत्र बेलरगांव ब्लाक को करोड़ों की विकास कार्य स्वीकृत प्रदान की है जो बेलर् ब्लॉक के लोग के लिए हर्ष का विषय है
प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य चल रहे हैं प्रत्येक गांव को ध्यान में रखते हुए गांव के आवश्यकता के अनुसार क्षेत्र के विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव जी के द्वारा निरंतर विकास कार्य स्वीकृत कराए जा रहे हैं जिसके तहत विधायक महोदय जी ने अपने गृह क्षेत्र बेलर ब्लाक जोकि अत्यंत पिछड़े हुए व संवेदनशील क्षेत्र माने जाते हैं जहां पर उनके द्वारा आज करोड़ों की काम स्वीकृत कराए गए हैं वही क्षेत्र लोगों का कहना है कि वर्षों से दूरस्थ अंचल होने के कारण इस ब्लाक कैबअनदेखा किया जा रहा था हमेशा से विकास के रास्ता देख रहे इस ब्लाक के लोगो के लिए आज कांग्रेस के सत्ता में आते ही विकास की गंगा बहने लगी है जिसे देखते हुए कांग्रेस कमेटी के सदस्य. जनपद सदस्य सरपंचो एवं आम मतदाताओ ने एक वर्ष के कार्यकाल में कई उपलब्धी मिलने पर विधायक महोदया के प्रति आभार व्यक्त किये.
जिसमें मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना में बोराई सी. सी. सड़क निर्माण पटेल घर से श्मशान घाट मार्ग 5.20 लाख मैनपुर सी. सी. सड़क निर्माण बिपझू घर से जुगलाल घर तक 5.20 लाख. सी सी. सड़क निर्माण बिरनासिल्ली 5.20 लाख. सी सी सड़क निर्माण रतावा ग्राम पंचायत से 5.20 लाख. सीसी सड़क निर्माण आमगांव 2.60लाख.सी.सी सडक निर्माण घोटगांव अशोक घर से प्रभु घर कुरमिया 2.60 लाख. झुझराकसा सीसी सड़क निर्माण भादू घर से कुआ तक 2.60 लाख. बरबांधा सीसी सड़क निर्माण बिसे पटेल घर से 5.20 लाख. बासपानी सीसी सड़क निर्माण हीरासिह घर मंगलू घर ठेमलीपारा तक 5.20 लाख.बेलरगांव सीसी सड़क निर्माण चालीपारा 5.20 लाख. पुलिया निर्माण नयापारा से शीतला पहाड़ी गोरसानाला कोगेरा 3.00 लाख. पुलिया निर्माण भतकापारा से हुरवापारा कसपुर 3.00 लाख. सीसी सड़क निर्माण बिरनासिल्ली नंदू घर से नदी तक 5.20 लाख. सीसी सड़क निर्माण भीषमपुरी से तालाबपारा पोडागांव 2.60 लाख. मुक्ति धाम शेड निर्माण भडसिवना 4.79 लाख. मुक्ति धाम शेड निर्माण भुरसीडोंगरी 4.79 लाख. सीसी सड़क निर्माण हरीध्रुव घर से निलंबर शेष घर तक उमरगांव 5.20 लाख. सी. सी सडक निर्माण बिरेन्द घर से शीतला पहाड़ी गोरसानाला टांगापानी 5.20 लाख. सीसी सड़क निर्माण दैहानपारा से कुबेर घर आमगांव 5.20 लाख .सी. सी सडक निर्माण रंगमंच पास बेलरगांव 5.20 लाख. सी. सी सडक निर्माण स्कूल से जोहन घर तक गढ़डोंगरी रै 5.20 लाख. सीसी सड़क निर्माण कृपा घर से राजकुमार घर तक बरबांधा 5.20 लाख
इसी तरह मध्य छेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण मद से बोराई पुलिया निर्माण महासिंग घर पास 5.लाख. पुलिया निर्माण बुढादेव मंदिर पास लिखमा 3 लाख. पुलिया निर्माण सिंगनपुर से बरबांधा मार्ग कट्टीगांव 5 लाख . सी सी सडक निर्माण कृष्ण घर से नरेश घर तक घठुला 5 लाख ,सी. सी सडक मेन रोड से श्मशान घाट मार्ग पावदार 5 लाख . सी. सी सडक निर्माण अंगिरा रिषि रतावा 5 लाख. पुलिया निर्माण नयापारा मार्ग से हलालखोर खेत पास करैहा 5 लाख . पुलिया निर्माण आमानाला खैरभर्री 5 लाख . शहीद चन्द्रहास स्मरण गार्डन निर्माण आमगांव 10 लाख. नाली निर्माण अंगारमोती से गौठान तक सेमरा 3 लाख. पेवर ब्लाक ठाकुर देव आमगांव 3 लाख. नाली निर्माण दसरु घर से गायत्री मंदिर आमगांव 6 लाख. देवगुडी निर्माण कसपुरीन मौलीमाता कसपुर 1लाख . पुलिया निर्माण कुकरीकोन्हा चिवर्री 3 लाख. सी. सी सडक निर्माण फरसगांव 2.60 लाख. सीसी सड़क निर्माण ठोठाझरिया फरसगांव 7.00 लाख स्वीकृत किया.
साथ ही विधायक निधि में कार्य स्वीकृत हुआ रंगमंच बेलरगांव शीतलापारा 2.50 लाख. जल निकासी नाली निर्माण आमगांव 6लाख.रंगमंच निर्माण बहीगांव 2.00 लाख. रंगमंच निर्माण पावद्वार 2.50 लाख. पुलिया निर्माण डोमपदर 5.50 लाख. रंगमंच निर्माण गणेश मंदिर 3 लाख. रंगमंच निर्माण कसपुर झुरानदी 2.50 लाख. सी.सी.सडक निर्माण निषाद भवन से पांचो घर तक बेलरगांव 5.20 लाख. उ. मा. वि. आहता निर्माण गट्टासिल्ली 2 लाख. सीसी सड़क निर्माण नवागांव कस झुलपीपारा 5.20 लाख. सायकल स्टैंड निर्माण घठुला 2 लाख. सायकल स्टैंड बिरगुडी 2 लाख. सायकल स्टैंड घुरावड 2 लाख. सी. सी. सड़क निर्माण करैहा सारंगपुरी 5.20 लाख. रंगमंच निर्माण चालीपारा बेलरगांव 2 लाख. रंगमंच निर्माण रतावा 2 लाख. रंगमंच निर्माण अमाली घुरावड 2 लाख. रंगमंच निर्माण कोरमुड 2 लाख रंगमंच निर्माण कसपुर बीचपारा 2 लाख, रंगमंच में कमरा निर्माण 1 लाख, सीसी सड़क निर्माण मेन रोड से शीतला मंदिर आमगांव 5.20 लाख. रंगमंच निर्माण गोहानपारा गढडोगरी 2.50 लाख. रंगमंच निर्माण बिरनासिल्ली 2.50 लाख. रंगमंच निर्माण पोडीडिही मौहाबाहरा 2.70 लाख. रंगमंच निर्माण बनियाडीहि मैनपुर 3 लाख. शिछा मद से आहता निर्माण घुटकेल 5 लाख. अति रिक्त कछ निर्माण बिरगुडी 9.42 लाख. अतिरिक्त कमरा निर्माण गढडोगरी 13.66 लाख अतिरिक्त कमरा निर्माण घठुला 27.33 लाख. अतिरिक्त कमरा निर्माण कसपुर 6.83 लाख कला एवं सांस्कृतिक भवन निर्माण गढडोगरी .घठुला. घुटकेल प्रत्येक 6.34 लाख. प्रयोगशाला कछ निर्माण गढडोगरी. घठुला. घुटकेल प्रत्येक 6.83 लाख. पुस्तकालय भवन निर्माण गढडोगरी. घठुला. घुटकेल प्रत्येक 8.34 लाख. मुख्यमंत्री गौरव पथ योजना में सीसी सड़क सह नाली निर्माण दउवालाल देवांगन घर से शीतला मंदिर तक 500मी सडक 35 लाख. सीसी सड़क निर्माण मेन रोड से राधेश्याम साहू घर 35 लाख. बेलरगांव इसी तरह विभिन्न ग्रामों में पेयजल समस्या के निदान हेतु नलजल प्रदाय योजना में कार्य स्वीकृत हुआ! जिसमें नवागांव कस. 33.54 लाख. लिखमा 45.98 लाख. घुटकेल 47.70 .भडसिवना 41.35 लाख. भुरसीडोंगरी 48.85 लाख. मैनपुर बनियाडीहि 38.74 लाख . बरबांधा 38.99. नलजल प्रदाय आवर्धन योजना आमगांव 37.63 लाख स्वीकृति. इसी तरह सोलर आधारित मिनी नलजल प्रदाय योजना में पोडीडिही पुरानी बस्ती. उमरगांव नहरपारा प्रत्येक 9.99 लाख . घठुला आमापारा. राजपुर पश्चिमपारा.रावनसिंधी.सेमरा धरमपुर. 9.96 लाख. रतावा बिरनासिल्ली CRPF कैम्प मार्ग पर बालका नदी में उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंचमार्ग निर्माण 794.62 करोड़ .चिवर्री से चारभाठा मार्ग पर सलेरिया नदी में उच्चस्तरीय पुल निर्माण 664.34 करोड़. की स्वीकृति मिली है ! इसी तरह ग्राम पंचायत में भवन निर्माण गिधावा. परसगांव प्रत्येक 14.42 लाख. धान खरीदी केन्द्र में चबुतरा निर्माण घठुला. उमरगांव. कसपुर. सेमरा प्रत्येक 5.69 लाख
आदि कार्य स्वीकृत होने पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बेलरगांव कैलाशनाथ प्रजापति. उपाध्यक्ष असकरण पटेल. राजू सोम. अयुब्ब खान विधायक प्रतिनिधि अख्तर खान. मंहामंत्री रामकुमार सरौज. आत्मा सोरी. सुदेभास्कर. सुरेश कोर्राम. भूषण भारती. महेन्द पाण्डेय . अश्वनी साहू. शत्रुघन साहू. रोशन साहू. जावेद खान. कैलास जैन. बिरेन्द यादव. वेदसाहू. बल्लू पटेल. राजेन्द्र ठाकुर .सुरेश नेताम. मंथनसिह. .गणेश राम सूर्यवंशी, कविलास ध्रुव, विशाल राम साहू, लालसिग ठाकुर. छेदन कौशिक. जनपद सदस्य उमेश देव. पुष्पा ध्रुव. लछमी ध्रुव. राजिम साहू. तारिका नेताम. कविता पवार. ईश्वर पटेल. उतम नेताम. कुशल नेताम. नकुल ध्रुव. संतोषी साहू कृति मरकाम सरपंच कमलेश्वरी मरकाम झुझराकसा. रामेश्वरी मरकाम घोटगांव. बिसरु ध्रुव चिवर्री. सरवन कुमार ध्रुव सेमरा. रोहनी नेताम भुरसीडोंगरी .सुरेश मरकाम उमरगांव. पन्ना मरकाम गढ़डोंगरी रै. डामन सिह बरबांधा .बरनी मंडावी घुरावड. कमलेश्वरी नेताम नवागांव कस. सुशीला नेताम पावद्वार. प्रवीण ठाकुर गिधावा. गिरजा देव रतावा. यतीन्द बिसेन पोडागांव. देशीराम कमार लखनपुरी. नीता मरकाम कसपुर. उर्मिला सोरी विरनासिल्ली. ईश्वर नेताम फरसगांव. दुलारी वट्टी कट्टीगांव. जागेश्वर ध्रुव घुटकेल. भुवनेश्वरी नेताम मैनपुर. सोनराज वट्टी लिखमा के साथ समस्त कार्यकर्ताओं ने विधायक डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव के प्रति आभार व्यक्त किये!
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पढ़ा रही शारीरिक दूरी का पाठ ।
रख रही है किशोरियों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य का ध्यान
Shorypath Health
रायपुर ज़िले के तिल्दाविकासखंडकी 102 ग्राम पंचायतों मे प्रवासी श्रमिकों के लियें बने 99 क्वॉरेंटाइन सेंटरों में लोगों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ वहां पर निवासरत महिलाओं, बच्चे, किशोरियों और गर्भवती महिलाओं, के स्वास्थ्य और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है ।
आश्रय स्थल में रुकी किशोरियों और महिलाओं के लिए सेनेटरी पैड्स का भी निशुल्क वितरण किया जा रहा है। अब तक 145 सेनेटरी पैड के पैकेट वितरित किये गए है । आश्रय स्थलों में आने वाली महिलाओं को नियमित रूप से समय चक्र के अनुसार सेनेटरी पैड बांटे जा रहे है । इस्तेमाल किये सेनेटरी पैड का निष्पादन गाइडलाइन के अनुसार किया जाता है ।
ईट भट्ठा में काम करने वाली उत्तर प्रदेश के सफीपुर तहसील से लौटी ग्राम बरोंडा निवासी 19 वर्षीय सुश्री सुनीता सोनकर (बदला हुआ नाम) ने बताया क्वारेंटाइन सेंटर में खाना के साथ ही उसकेस्वास्थ्य का ख्याल भीप्रशासन रखा रहा है। ``सफर में हमारेपास सेनेटरी नैपकिन नही थी और समय भी मासिक चक्र का पूर्ण हो गया था। यहॉ आने पर सेनेटरी नैपकिन मिलने से हमें बहुत खुशी हुई इसके लिए हम प्रशासन को धन्यवाद देते हैं।‘’
तिल्दा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जनपद पंचायत (सीईओ) राजेंद्र पांडे के मार्गदर्शन में श्रमिक क्वॉरेंटाइन सेंटर में नियमित रख रखाव किया जा रहा है और सभी सुविधाएं भी दी जा रही हैं ।
महिला एवं बाल विकास विभाग के सीडीपीओ अमित सिन्हा ने बताया विभाग द्वारा रेडी टू ईट का वितरण समस्त ग्राम पंचायतों में किया गया है ।
विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष सिन्हा ने बताया क्वॉरेंटाइन सेंटरमें आने वाली प्रवासी महिलाओं किशोरियों और बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच की जाती है । विशेष रुप से गर्भवती महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाता है । महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से बच्चों को शारीरिक डिस्टेंसिंग के बारे में माताओं को जागरुक भी किया जा रहा है । किशोरियों के स्वास्थ्य को लेकर भी विभाग द्वारा नियमित रुप से जागरुक किया जा रहा है, उन्होंने बताया।
डॉ. सिन्हा ने बताया क्वॉरेंटाइन सेंटर में क्वॉरेंटाइन की अवधि 14 दिन की है । दिन में तीन बार प्रवासियों को खाना दिया जाता है जिसमें सुबह का नाश्ता भी शामिल है । उन्होंने बताया क्वॉरेंटाइन सेंटर में लोगों में शारीरिक दूरी का पालन कराना एक बड़ी चुनौती है लेकिन इसका पालन करवाया जा रहा है । लोगों को साफ सफाई और बच्चों को शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए समझाया जाता है ।
डॉ. सिन्हा ने बताया 27अप्रैल से प्रवासियों का आना प्रारंभ हो गया था । अब तक लगभग 2400 प्रवासी आ चुके है। इनमें से लगभग 2000 प्रवासियों ने अपनी क्वॉरेंटाइन की अवधि को पूरा किया है और अब वह अपने घरों को जा चुके है । लगभग 400प्रवासी अभी क्वॉरेंटाइन सेंटरों में निवासरत है ।
इस विकासखंड में अब तक कुल 2 पॉजीटिव केस क्वॉरेंटाइन सेंटर में मिले हैं जिनका उपचार किया जा रहा है । साथ ही क्वॉरेंटाइन अवधि के 14 दिन के भीतर आए हुए ऐसे प्रवासियों का कोविड-19 का टेस्ट कराया जाता जिनमें संक्रमित होने के लक्षणों पाए जाते हैं । क्वॉरेंटाइन अवधि पूर्ण होने तक अगर जांच रिपोर्ट नहीं आती है तो उसको रिपोर्ट आने तक रोक लिया जाता है।रोके गए प्रवासी को भी पूर्व के अनुसार ही समस्त सुविधाएं दी जाती हैं ।
नगर निरीक्षक शरद चंद्र ने बताया तिल्दा विकासखंड की 102 ग्राम पंचायतों मे बने 99क्वॉरेंटाइन सेंटर का नियमित भ्रमण किया जाता है ।सुरक्षा के लियें समस्त क्वॉरेंटाइन सेंटर के प्रभारियों और सरपंचों को थाने के नम्बर के साथ साथ ज़िम्मेदार लोगों के नम्बर का वितरण किया गया
रायपुर / शौर्यपथ / गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कोरोना बीमारी की संक्रमण की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करने को कहा है। उन्होंने इस बीमारी से बचने के लिए सावधानी बरतने तथा देश के अन्य राज्यों से आए श्रमिकों एवं अन्य लोग जिन्हें क्वारेंटाईन सेंटरों में रखा गया हैं वे बाहर नहीं जाएं इसके लिए सरपंच, सचिव एवं पटवारी की जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने क्वारेंटाईन सेंटरों में चाय, नाश्ता, भोजन-पानी और समुचित सुरक्षा व्यवस्था के भी निर्देश दिए हैं। मंत्री साहू ने आज अपने रायपुर निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गरियाबंद जिले के काम-काज की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों के जिला अधिकारियों से विभागवार योजनाओं की प्रगति और विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली।
मंत्री साहू ने जिले के पहुंच विहीन क्षेत्रों में बरसात के पहले खाद्यान्न का भण्डारण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि मानसून के पहले खाद और बीजों का पर्याप्त भण्डारण सुनिश्चित कर लें, ताकि किसानों को खाद, बीज की कमी नहीं हो। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप सुराजी गांव योजना नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी विकास के तहत लक्ष्य निर्धारित कर परिणाम मूलक कार्य करने को कहा। मंत्री श्री साहू ने निर्माण कर्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में आवागमन नहीं रूके और कोई भी गांव पहुंच विहीन नहीं रहे, इसके लिए जिन नदी-नलों पर पूल बनाना हो उसे चिन्हित करें और प्राथमिकता से पूर्ण कराएं। उन्होंने लोक निर्माण, जल संसाधन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सहित विभिन्न निर्माण विभागों को आय का श्रोत बढ़ाने के लिए खाली पड़े शासकीय भूमि एवं अधिकारियों-कर्मचारियों के ऐसे आवासीय परिसर जो काफी पुराने और जीर्ण हो गए है उन स्थानों पर नये आवासीय कॉम्लेक्स के साथ ही शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनाने को कहा, ताकि उन स्थानों का उपयोग नए आवास के साथ ही व्यवसायिक रूप से किया जा सके।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक में मंत्री साहू ने नियमित रूप से राशन दुकान खुलने, सूखा मध्यान भोजन और रेडी-टू-ईट वितरण, सही समय पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान, नदी किनारे और सड़कों के किनारे सघन वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस जवानों को अनुशासित रहने और आम जनता से अच्छा व्यवहार करने को कहा। उन्होंने भू-अर्जन से संबंधित प्रकरणों का त्वरित निराकरण, सिंचाई का रकबा बढ़ाने एनीकटों का रख-रखाव, फूड प्रोसेसिंग के लिए कार्य योजना, समर्थन मूल्य पर लघु वनोपजों की खरीदी, रोजगार सृजन, पेय जल, मौसमी बीमारियों से बचाव की तैयारी, पट्टा वितरण एवं नवनीकरण, डूबान क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां आवश्यक तैयारी, नदी-नालों की सफाई के साथ ही लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत् समयसीमा में प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए।
Raipur/Shorypath
कोरोना संक्रमण के कारण हुए देशव्यापी लॉकडाउन में फ़िलहाल तो कुछ छूट दी गयी है एवं अनलॉक 1.0 को देशभर में लागू कर दिया गया है. लेकिन अभी भी कोरोना संक्रमण के मामलों में निरंतर बढ़ोतरी ही देखी जा रही है. इसे ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार ने विडियो जारी कर अनलॉक 1.0 के दौरान कोरोना से बचाव की उपायों की जानकारी दी है. साथ ही कोरोना से ग्रसित लोग, कोरोना को मात देकर ठीक हुए लोग एवं कोरोना पीडतों की देखभाल में जुटे चिकित्सक या अन्य कर्मियों के खिलाफ़ हो रहे भेदभाव के विषय में भी लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया है. कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों के प्रति भेदभाव समुदाय में सही जानकारी के आभाव को दर्शाता है. बहुत सारे ऐसे भी लोग हैं जो ठीक होने के बाद कोरोना पीड़ितों के उपचार के लिए प्लाज्मा डोनेट भी कर रहे हैं. इसलिए वे भेदभाव नहीं बल्कि स्नेह के हक़दार हैं.
कोरोना को मात देकर ठीक हुए लोगों से नहीं करें भेदभाव:
‘‘जब से कोरोना से ठीक होकर अस्पताल से लौटी हूँ. पड़ोसी मेरे साथ कुछ अजीब ही व्यवहार कर रहे हैं. घर वालों के पास भी कोई विकल्प नहीं है. सभी घर में ही कैद रहने को मजबूर हैं’’.
‘‘मैं अब बिलकुल ठीक हो चुकी हूँ. लेकिन घर वापस लौटने के बाद यहाँ कुछ भी ठीक नहीं है. आस-पास के लोग तो मुझे पानी भी भरने नहीं देते. यह भेदभाव ठीक नहीं है’’.
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोरोना को मात देकर घर लौटी कुछ महिलाओं के साथ हो रहे भेदभाव पर उनकी बातों को विडियो के माध्यम से साझा किया है. साथ ही एम्स दिल्ली के निदेशक एवं चिकित्सकों ने भी इस पर अपनी राय भी रखी है.
एम्स. दिल्ली, के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने बताया कोरोना भी एक आम वायरल रोग है. यद्यपि बाकी वायरल रोगों की तुलना में इसका प्रसार तेज है. बहुत सारे कोरोना के ऐसे भी मरीज हैं जिनमें कोई लक्षण नहीं है एवं वे आसानी से ठीक भी हो रहे हैं. लेकिन ठीक होने के बाद लोग उनसे दूर भागने लगते हैं एवं उन्हें सामाजिक भेदभाव का सामना करना पड़ता है, जो वैज्ञानिक रूप से बिलकुल गलत है. ठीक हुए मरीजों से कोरोना का संक्रमण दूसरे लोगों में नहीं फ़ैलता है. उन्होंने बताया भेदभाव के ही कारण बहुत सारे लोग पीड़ित होकर भी जाँच के लिए सामने नहीं आते हैं. इससे उनकी जान को खतरा है.
एम्स. दिल्ली, के मनोचिकित्सा विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कौशल सिन्हा देव बताते हैं,कोरोना ने लोगों को डरा दिया है. इस डर के कारण लोगों के व्यवहार में भी परिवर्तन देखने को मिल रहा है. लोगों को लगता है कि जो भी लोग कोरोना से लड़ रहे हैं या जो लोग कोरोना को हराकर ठीक हो चुके हैं उनसे दूरी बनाकर कोरोना संक्रमण से बचाव संभव है. लेकिन सत्य यह है कि लोगों से भेदभाव करके एवं कोरोना की जंग में शामिल लोगों पर ऊँगली उठाकर इस महामारी से बचा नहीं जा सकता है.
इन बातों का रखें विशेष ख्याल:
• सार्वजानिक स्थानों पर लोगों से 6 फीट की दूरी बनायें
• घर में बने पुनः उपयोग किये जाने वाले मास्क का प्रयोग करें
• अपनी आँख, नाक एवं मुंह को छूने से बचें
• हाथों की नियमित रूप से साबुन एवं पानी से अच्छी तरफ साफ़ करें या आल्कोहल आधारित हैण्ड सैनिटाईजर का इस्तेमाल करें
• तंबाकू, खैनी आदि का प्रयोग नहीं करें, ना ही सार्वजानिक स्थानों पर थूकें
• अक्सर इस्तेमाल की जाने वाली सतहों की नियमित सफाई कर इसे कीटाणु रहित करें
• अनावश्यक यात्रा न करें
• यदि सामाजिक समारोह स्थगित नहीं किया जा सकता, तो मेहमानों की संख्या कम से कम रखें
• कोविड-19 पर जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1075 पर संपर्क करें
राजस्थान के कोटा शहर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। दरअसल यहां 9वीं कक्षा के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली है। मामले की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई है। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।
मामले को लेकर रेलवे कॉलोनी पुलिस स्टेशन के सीआई हंसराज मीणा ने मीडिया को बताया कि प्रारंभिक जांच में इस बात का पता चला है कि छात्र मोबाइल गेम का आदि था। मृतक ने दो दिन पहले ही पब्जी गेम डाउनलोड किया था। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।
धमतरी/शौर्यपथ
सिहावा विधान सभा विधायक डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव एवं उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अनुशंसा से विधान सभा सिहावा के विभिन्न ग्रामों में पेयजल समस्या के निदान हेतु नलजल प्रदाय योजना में कार्य स्वीकृत हुआ! जिसमें नवागांव कस. 33.54 लाख,लिखमा 45.98 लाख, घुटकेल 47.70 लाख,साल्हेभाठ 36.70 लाख,दरगहन 48.00 लाख,भडसिवना 41.35 लाख, भुरसीडोंगरी 48.85 लाख, मैनपुर बनियाडीहि 38.74 लाख , बरबांधा 38.99 लाख, मगरलोड पाहंदा 38.92 लाख, डाभा 43.69 लाख, छिपली 40.30 लाख,सरगी 42.71, सांकरा 39.39 लाख, नलजल प्रदाय आवर्धन योजना आमगांव 37.63 लाख स्वीकृति.,इसी तरह सोलर आधारित मिनी नलजल प्रदाय योजना में ब्रम्हनभर्री ,बेलरबाहरा नयापारा, भीरागांव मुख्य बस्ती,भोथली आदिवासीपारा,गाताभर्री , गोरेगांव आवासपारा, लिलांज. मेचका कमारपारा,मोदे स्कुलपारा, पोडीडिही पुरानी बस्ती, सांकरा मषानडबरा. ठेनही नयापारा,उमरगांव नहरपारा प्रत्येक 9.99 लाख इसी तरह अछोली नयापारा, भेजरीरावन, भीतररास बाघपारा, चमेंदा, दलदली अ उपरपारा, चमेदा ब उपरपारा,डोंगरडूला बेहडापारा,घठुला आमापारा, मल्हारी आबादीपारा, मुकुन्दपुर भतकापारा,पंडरीपानी मा.. परसापानी कमारपारा, राजपुर पश्चिमपारा ,रावनसिंधी,सेमरा धरमपुर.,सिहावा शीतलापारा प्रत्येक 9.96 लाख स्वीकृत . इस पर आम जनताओं में खुशी का लहर देखने को मिला .विधायक डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव के प्रति लोगों ने आभार व्यक्त किये ब्लाक कांग्रेस कमेटी नगरी अध्यक्ष राजेन्द्र सोनी. बेलरगांव कैलाशनाथ प्रजापति. कुकरेल करण चन्द्राकर. मगरलोड राजेश साहू. नगर अध्यक्ष नगरी कृष्णा कुमार कश्यप .विधायक प्रतिनिधि नगरी रुद्रप्रताप नाग. अख्तर खां बेलरगांव .कुकरेल श्याम सुन्दर सिन्हा. मगरलोड सुरेन्द्र धनंजय .मिडिया प्रभारी भरत निर्मलकर. आदित्य ठाकुर एवं समस्त कार्यकर्ता विधान सभा सिहावा द्वारा विधायक डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव के प्रति आभार व्यक्त किये!
नगरी/शौर्यपथ
अशोक संचेती को भाजपा मंडल नगरी का मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया है ।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
