
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धमतरी/नगरी शौर्यपथ
ग्राम पंचायत मल्हारी में ग्रीनआर्मी के सदस्यों के द्वारा गौठान में पैरा दान करने हेतु अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा बारी के तहत खेतों से पैरा इक्कठा कर गौठान तक लाने में अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं। साथ ही सभी ग्रीनआर्मी के सदस्यों ने शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं में भी लगातार सहयोग किया जा रहा है। इनके अलावा गांव में स्वच्छता अभियान चलाकर कोरोना वायरस (कोविड 19) संक्रमण से बचाव के लिए पंचायत स्तर पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत् चल रहे निर्माण कार्यों में भी मनरेगा श्रमिकों को हाथ धुलाई करवा कर मास्क लगवाना एवम् सामाजिक दूरी बनाकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस कार्य के लिए स्वच्छ भारत मिशन संकुल समन्वयक जनपद पंचायत नगरी डीकेश्वर साहू के द्वारा ग्रीनआर्मी के सभी सदस्यों को गाव स्तर पर स्वच्छता के साथ साथ पैरादान कर निरन्तर सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी आकाश निर्मल के द्वारा ग्राम पंचायत में गठित गौठान समिति व ग्रामीणों की संयुक्त बैठक लेकर ग्रामीणों से आग्रह किया कि गौठान में पैरादान करने के लिए आगे आए और शासन की योजनाओं को सफल क्रियान्वयन हेतु सभी अपना योगदान दे। इस अवसर पर ग्रीनआर्मी अध्यक्ष विद्या सोम, रूपेश्वरी, सरस्वती, पदमनी, कुंती बघेल,रेशमी सोम, खिलेश्वरी, माया कौशल, मोतिम कश्यप, फुलेश्वरी, शांति बघेल, शिव कुमार काशिव, प्रेम भाई, चैन सिंह कौशल सहित पंचगण शामिल रहे। ग्राम पंचायत की ओर से सरपंच एवम् सचिव के द्वारा ग्रीनआर्मी के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।
रायपुर शौर्यपथ
कोरोना का कहर छत्तीसगढ़ में थमने का नाम ही नहीं ले रहा. बस्तर संभाग के कांकेर जिले के दुर्गुकोंदल विकासखण्ड के कलंगपुरी गांव में एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है. जिसके बाद से जिले सहित बस्तर संभाग में हड़कंप मचा हुआ है. इसकी पुष्टि जिला कलेक्टर केएल चौहान और राज्य कोरोना कंट्रोल डेस्क ने की है.
जानकारी के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव युवक 14 मई को मुम्बई से कांकेर लौटा था. जिसके बाद उसे कलंगपुरी के पूजारीपारा कोरेन्टीन सेंटर में रखा गया था. युवक का रैपिड टेस्ट में पॉजिटिव आने के बाद उसका सैंपल लेकर आरटीपीसीआर के लिए जगदलपुर डिमरापाल मेडिकल कॉलेज भेजा गया था, जहाँ आज उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. जिले में पहला मरीज मिलते ही गांव में प्रशासनिक अमले को रवाना कर दिया गया है.
बता दें कि बुधवार शाम तक एक दिन में प्रदेश में कुल 14 कोरोना संक्रमितों मरीज मिले थे. जिममें से बिलासपुर 5, रायगढ़ 3, बालोद 2, बलौदा बाजार 2, राजनांदगांव 1 और सरगुजा में 1 मरीज मिले हैं. आज कांकेर में 1 मरीज मिला है. अब राज्य में कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 116 हो गई है. जबकि अभी 57 एक्टिव मरीज है. वहीं राहत की बात यह है कि 59 मरीज ठीक भी हो चुके हैं.
रायपुर / शौर्यपथ / लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज अपने रायपुर निवास कार्यालय में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर काम-काज में और अधिक गति लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार विभाग अनुपयोगी एवं रिक्त भूमि पर व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स आदि बनाकर आय के स्रोत सृजित किया जाना है। इसके लिए रायपुर, दुर्ग एवं बिलासपुर लोक निर्माण संभाग के अंतर्गत शीघ्र कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मंत्री साहू ने कहा कि आगामी 30 मई को मुख्यमंत्री के समक्ष पॉवर पाईंट प्रेजेन्टेशन किया जाना है। इस परियोजना को आर.डी.सी. के माध्यम से संचालित किये जाने हेतु सैद्धांतिक सहमति दी गई। बैठक में आर.डी.सी., ए.डी.बी. लोन-4 तथा लोक निर्माण विभाग की महत्वपूर्ण सड़कों के उन्नयन हेतु सूची तैयार अनुमोदन प्राप्त करने के भी निर्देश दिए गए।
लोक निर्माण मंत्री साहू ने कहा कि ऐसे ठेकेदार जो निविदा दर प्रस्तुत किये जाने के पश्चात अनुबंध नहीं करते हैं, ऐसे ठेकेदारों के एफ.डी.आर. राजसात करने के साथ-साथ उनके पंजीयन को एक श्रेणी कम किये जाने का प्रावधान अनुबंध किया जाना चाहिए। उन्होंने विभाग में सभी संवर्गों की पदोन्नति की कार्यवाही शीघ्र प्रारंभ करने तथा अप्राप्त गोपनीय प्रतिवेदन एवं अन्य आवश्यक जानकारियाँ संकलित कर इस काम को तत्परता से पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में राम-वन-गमन-पथ मार्ग का उन्नयन, राजमार्ग के मापदण्ड अनुसार निर्माण किये जाने हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राज्यमार्गों के सड़कों को छोड़कर शेष लंबाई को राजमार्ग घोषित किये जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत करने तथा राम-वन-गमन-पथ मार्ग को आर.डी.सी. के माध्यम से कराये जाने हेतु विचार किया गया। इसके साथ ही भवनों की निविदा आमंत्रित करने के पूर्व जमीन उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया।
नई भर्ती के अंतर्गत जिन सहायक अभियंताओं की परिवीक्षा अवधि समाप्त हो चुकी है, उन्हें उपसंभाग में पदस्थ करने के भी निर्देश दिए गये। मंत्री ने प्रदेश में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों-सड़कों, भवनों एवं पुलों को निर्धारित अवधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा परफॉर्मेंस गारंटी के अंतर्गत आने वाले सड़कों का मरम्मत कार्य 15 जून से पहले पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए, ताकि बरसात के मौसम में यातायात बाधित नहीं हो। बैठक में सचिव लोक निर्माण सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, प्रमुख अभियंता वीके भतपहरी, मुख्य अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग के के पिपरी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
धमतरी शौर्यपथ
सुबहा सिहावा रोड, धमतरी में दुर्घटना में एक व्यवसाई की मौत हो गई ।
वहीं दोपहर को कुरूद के भाटागांव में मेटाडोर की टक्कर से सिर्री के युवक की मृत्यु हो गई
पहली घटना धमतरी के सिहावा रोड में एफसीआई चौक के पास मैत्री विहार कॉलोनी निवासी अशोक मूलवानी अपनी एक्टिवा से जा रहे थे तभी सड़क किनारे वे स्लीप हो गए,उसी समय मेटाडोर वाहन गुजर रही थी जिसने अशोक मूलवानी को अपनी चपेट में ले लिया जिससे व्यवसाई की मौके पर ही मौत हो गई ।
दूसरी घटना नेशनल हाईवे में कुरुद थाना क्षेत्र के अंतर्गत भाठागांव में सिर्री निवासी लक्ष्मण सिन्हा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि उनका भतीजा अश्वनी अपने साथी खोमन के साथ घर लौट रहा था ।तभी भाठागांव के एफसीआई गोदाम के सामने रायपुर की ओर से आ रही पोट्री फॉर्म वाहन ने बाइक को ठोकर मारी जिससे मौके पर अश्विनी सिन्हा की मौत हो गई ।
घायल खोमन ध्रुव को भी चोट आई है,जिसे अस्पताल ले जाया गया।
मोबाइल कंपनी ने किसान का खेत किराए में लेकर, लगाया जिओ टावर, नहीं दे रहे 2 सालों से किराए
धमतरी/नगरी शौर्यपथ
नगरी विकासखंड के ग्राम पंचायत अमाली के किसान ह्रदय लाल कश्यप का खेत जिओ मोबाइल कंपनी ने किराए में लेकर टावर लगाया और हर माह निर्धारित किराए देने का भी वादा किया।
टावर निर्माण पूर्ण हुए 2 साल का वक्त गुजर चुका है ।
अब किसान इस बात को लेकर परेशान है कि 2 सालों से जिओ कंपनी वालों ने वादे के मुताबिक उन्हें अब तक किराए नहीं दिया है।
किसान का कहना है कि कंपनी के अधिकारी फोन उठाते नहीं है
किसान परेशान है उसकी कृषि भूमि पर मोबाइल टावर खड़ा है जिसका किराया नहीं मिल रहा। टावर की वजह से कृषि कार्य भी नहीं कर पा रहा है।
रायपुर शौर्यपथ
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। इसी बीच खबर आ रही है कि 5 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। बालोद में दो, बलौदाबाजार में दो और अंबिकापुर में एक मरीज की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 50 हो गर्ई है।
मिली जानकारी के अनुसार बालोद जिले में मिले दोनों संक्रमित युवक डौंडी लोहारा के क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था और जांच के दौरान वे दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए। बता दें कि इससे पहले रायगढ़ में 5 मरीज की पुष्टि हुई थी। इसके साथ ही प्रदेश में आज कुल 7 मरीज मिले हैं।
गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक कोरोना के 39010 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 36586 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 109 की पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शेष 2324 सैंपलों की जांच जारी है। जबकि अब तक 59 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है और 50 मरीजों का उपचार जारी है।
धमतरी/नगरी/बेलरगांव शौर्यपथ
कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत बेलरगाव के सरपंच उमेंद दीवान एवं पंचायत के प्रतिनिधियो ने निर्णय लिया गया है कि गुरुवार व मगंलवार को लगने वाला सप्ताहिक सब्जी बाजार में जिले के बाहर के व्यापारियों को दुकान लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी
इन बाजारों में दुसरे जिले के सब्जी,कपड़ा,ज्वेलरी एवं अन्य व्यापारी दुकान लगाते आ रहे हैं।
पर अब करोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि जिले के बाहर से आने वाले व्यापारियों को बाजार में दुकान लगाने की अनुमति नहीं होगी। सिर्फ आसपास के लोगो को ही दुकान लगाने की अनुमति प्रदान की जाएगी।
रायपुर । शौर्यपथ । लंबे इंतजार के बाद प्रदेश महिला कांग्रेस में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है । महिला कांग्रेस के विस्तार में दुर्ग से किसी भी महिला कांग्रेस नेत्री को शामिल नही किया गया जबकि दुर्ग में महिला कांग्रेस नेत्री में कई ऐसे नाम है जो कांग्रेस के प्रति राजनीति जीवन लंबी पारी खेल चुके है । रामकली यादव , नित लोधी , रत्ना नारमदेव , गुरमीत कौर धनई , नीलू ठाकुर जैसे अनगिनत कांग्रेस नेत्री है जिनका राजनैतिक जीवन कांग्रेस के लिए समर्पित रहा किन्तु दुर्ग कांग्रेस से इस जम्बो लिस्ट में किसी का नाम ना आना राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया । इनमें से कुछ ऐसी कांग्रेस नेत्री भी है जो विपक्ष में रहते हुए बड़े बड़े पद में आसीन हो चुकी किन्तु सत्ता आते ही दुर्ग कांग्रेस से किसी को भी स्थान ना देना कई तरह की चर्चाओं को जन्म देगा । प्रदेश में कांग्रेस का शासन है इसलिए खुले विरोध की उम्मीद बेमानी है किंतु आंतरिक हलचल ज़रूर बढ़ेगी ।
महिला कांग्रेस ने प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर हेमा देशमुख और दुलकी बाई तांडी को नियुक्त किया गया है। वही 10 प्रदेश महासचिव और 28 प्रदेश सचिव की नियुक्ति की गई है प्रदेश महिला कांग्रेस में संगठन का विस्तार करते हुए इन सबको जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यालय प्रभारी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष उषा रज्जन श्रीवास्तव ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव जी की अनुशंसा से छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रभारी सुनीता सहरावत की सहमति और प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यछ फूलोदेवी नेताम के आदेशानुसार प्रदेश पदाधिकारीयो की नवनियुक्तियां की गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष 1, श्रीमती हेमा देशमुख 2, श्रीमती दुकली बाई तांडी प्रदेश महासचिव 1, श्रीमती वंदना राजपूत 2, श्रीमती सुधा सरोज 3, श्रीमती शारदा साहू 4, श्रीमती डोमेश्ववरी वर्मा 5, श्रीमती अपर्णा फ्रांसीस 6, श्रीमती शिल्पी तिवारी 7, श्रीमती क्रांति बंजारे 8, श्रीमती अन्नू पांडे 9, सुश्री सरिता शर्मा 10, श्रीमती विभा साहू प्रदेश सचिव 1, श्रीमति राज मरकाम 2, श्रीमती अपर्णा संचेती 3, श्रीमती उषा राठौर 4, श्रीमती अन्नू टण्डन 5, श्रीमती गंगा यादव 6, श्रीमती कार्तिका सिंह भुवाल 7 , श्रीमती डॉ करुणा कुर्रे 8, श्रीमती राजेश्वरी चंदाने 9, श्रीमती हमीदा खान 10, श्रीमती खुशबू केडिया 11, श्रीमती राहत परवीन 12, श्रीमती राखी लोखंडे 13, श्रीमती राजेश्वरी चंद्रा 14, श्रीमती हेमलता सेन 15, श्रीमती कुसुम दुबे 16, श्रीमती अम्बालिका साहू 17, श्रीमती मन्दाकिनी साहू 18, सुश्री पिंकी बाघ 19, सुश्री प्रेरणा साहू 20, श्रीमती शेख रजिया 21, श्रीमती अंजना भट्टाचार्य 22, श्रीमती रेहाना नियाजी 23, श्रीमती खैरून निशा 24, श्रीमती अर्चना दुबे 25, श्रीमति छन्दा श्री 26, सुश्री मुस्कान परवीन 27, सुश्री पिर्ति वैष्णव 28, श्रीमती उषा श्रीवास
//देशभर में धार्मिक सौहाद्र्र को ठेस पहुंचाने और कांग्रेस अध्यक्ष के विरुद्ध अप्रासंगिक अपमानजनक टिप्पणियों पर न्याय आवश्यक
// अर्णव का मामला सीबीआई को ट्रांसफर करने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इंकार
रायपुर/ शौर्यपथ / निजी समाचार चैनल के संपादक अर्णब गोस्वामी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि अर्णब पर जहाँ भी जिस भी एफआईआर पर मुकदमा चलेगा, हमें पूरी उम्मीद है कि न्याय होगा। देशभर में धार्मिक सौहाद्र्र को ठेस पहुंचाने और कांग्रेस अध्यक्ष के विरुद्ध अप्रासंगिक अपमानजनक टिप्पणियों पर न्याय आवश्यक है।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा गोस्वामी की याचिका को अनुच्छेद 32 के अंदर सुने जाने योग्य नहीं माना गया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गोस्वामी को अपने विरुद्ध दायर की गई एफ आई आर को चुनौती देने के लिए सही फोरम में चुनौती देने को कहा है।
अर्णब गोस्वामी के विरुद्ध देशभर में धार्मिक सौहाद्र्र को ठेस पहुंचाने एवं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के विरुद्ध अप्रासंगिक एवं अपमानजनक बातों का उपयोग करने एवं समाज के वर्ग विशेष को ठेस पहुंचाने के आरोप में एफ आई आर हुई थी। गोस्वामी द्वारा इन एफआईआर को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी। गोस्वामी द्वारा अपनी याचिका में अपने विरुद्ध हुए सभी एफ आई आर रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से प्रार्थना की गई थी। जिस पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा यह टिप्पणी करते हुए गोस्वामी की याचिका का निपटारा कर दिया गया है कि किसी एक व्यक्ति के लिए विशेष नियम बनाकर भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता से परे जाते हुए कोई निर्णय नहीं लिया जा सकता। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गोस्वामी को 3 हफ्तों की अग्रिम जमानत का लाभ दिया गया है।
अर्णब गोस्वामी अपने विरुद्ध देशभर में हुए एफ आई आर को चुनौती देने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष पहुंचे थे। उनकी याचिका में सुप्रीम कोर्ट से यह प्रार्थना की गई थी की इनके विरुद्ध हुए एफ आई आर की जांच मुंबई पुलिस द्वारा न करवाते हुए सीबीआई को सौंप दी जाए। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गोस्वामी के इस आवेदन को खारिज कर दिया गया है।
सर्वोच्च न्यायालय ने गोस्वामी के विरुद्ध दायर की गई जो एफ आई आर मुंबई पुलिस के पास है, उसी पर जांच करने का आदेश दिया है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
