
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धमतरी / शौर्यपथ / क्रेडा द्वारा ऊर्जा संरक्षण पर आधारित चित्रकारी एवं स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे छात्रों को पुरस्कार तथा प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। प्रभारी अधिकारी क्रेडा ने बताया कि भारत सरकार के ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बी.ई.ई.) एवं विद्युत मंत्रालय एवं क्रेडा रायपुर के निर्देश पर जिला स्तरीय ’’ऊर्जा संरक्षण एवं ऊर्जा दक्षता‘‘ विषय पर आॅनलाइन चित्रकारी एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें श्रेष्ठ चित्रकारी एवं स्लोगन लिखने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार के तौर पर नकद राशि एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।
उन्होंने बताया कि चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन दो ग्रुप में किया गया। ग्रुप ‘ए‘ में कक्षा 5वीं से 8वीं एवं ग्रुप ‘बी‘ में कक्षा 9वीं, से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों को क्रमशः प्रथम पांच हजार रूपए, द्वितीय को तीन हजार एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को दो हजार रूपए प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान किए गए तथा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसी प्रकार स्लोगन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को तीन हजार रूपए, द्वितीय को दो हजार तथा तृतीय विजेता को एक हजार रूपए के साथ-साथ प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रभारी अधिकारी क्रेडा ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता ग्रुप ए में दिल्ली पब्लिक स्कूल की कक्षा सातवीं की छात्रा कु. अंकिता जैन प्रथम स्थान पर रहीं, जबकि कु. अहर्निश सौम्य, केन्द्रीय विद्यालय कुरूद कक्षा-7वीं द्वितीय तथा श्री इशवीर सिंह, दिल्ली पब्लिक स्कूल कक्षा-7वीं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
चित्रकला प्रतियोगिता ग्रुप बी में श्री देवांशु गुप्ता, मेनोनाइट अंग्रेजी स्कूल धमतरी कक्षा-12वीं ने प्रथम, श्री अंजनेय पवार, दिल्ली पब्लिक स्कूल धमतरी, कक्षा-10वीं ने द्वितीय तथा कु. डाॅली सोनकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, गोकुलपुर वार्ड धमतरी, कक्षा-12वीं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार स्लोगन प्रतियोगिता ग्रुप ए में कु. पूर्वा साहू, जवाहर नवोदय विद्यालय कुरूद, कक्षा-8वीं ने प्रथम, श्री हर्षित मंडावी, सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल कक्षा-6वीं ने द्वितीय व कु. नरगिस कोसले केन्द्रीय विद्यालय, कक्षा-6वीं ने तृतीय स्थान अर्जित किया, जबकि स्लोगन प्रतियोगिता ग्रुप बी में श्री ईशकुमार, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, गोकुलपुर वार्ड धमतरी, कक्षा-12वीं ने प्रथम, श्री देवांशु गुप्ता मेनोनाइट अंग्रेजी स्कूल धमतरी कक्षा-12वीं ने द्वितीय और कु. द्रौपती देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चरमुड़िया, कक्षा-11वीं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती रजनी नेल्सन एवं क्रेडा जिला प्रभारी कमलनारायण पुरेना के द्वारा प्रदान किया गया।
दुर्ग / शौर्यपथ / गौरतलब है कि नगर निगम दुर्ग के दो प्रमुख पार्किंग स्थलों से मुख्य आय होती है। इन दोनों पार्किंग को बिना ठेका दिए पिछले 1 वर्ष से दुर्ग शहर की जनता से अवैध वसूली होती रही है। इस विषय की जांच की मांग भाजपा पार्षद दल ने आयुक्त से की थी ,आयुक्त महोदय ने पार्किंग घोटाले की जांच के लिए जांच दल बनाकर 15 दिन में रिपोर्ट मांगी थी ।
नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा ने आगे बताया कि जांच अधिकारी राजेश पांडे (कार्यपालन अभियंता) एवं प्रकाश थवानी (भवन अधिकारी) ने जांच पूर्ण कर जो रिपोर्ट जमा की है ,उसके अनुसार पिछले वर्ष भर तक दुर्ग शहर की जनता से इंदिरा मार्केट एवं बस स्टैंड में पार्किंग की अवैध वसूली हुई है ,किंतु जांच दल अवैध वसूली करने वाले ठेकेदार का नाम नहीं बता पाए । निगम को हुए नुकसान के लिए दोनों बाजार अधिकारी दुर्गेश गुप्ता एवं थान सिंह यादव को जिम्मेदार बताते हुए प्रकरण को पुलिस विभाग को प्रेषित करने की अनुशंसा की है।
भाजपा पार्षद दल के नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा सहित पार्षद गण श्रीमती गायत्री साहू ,श्री काशीराम कोसरे ,चंद्रशेखर चंद्राकर, नरेंद्र बंजारे, देवनारायण चंद्राकर ,श्रीमती चमेली साहू, श्रीमती लीना दिनेश देवांगन , मनीष साहू , नरेश तेजवानी , ओम प्रकाश राकेश सेन, श्रीमती पुष्पा गुलाब वर्मा, श्रीमती शशि द्वारिका साहू, श्रीमती कुमारी साहू एवं श्रीमती हेमा जगदीश शर्मा ने महापौर से कहा है , कि शहर की जनता से हुई अवैध पार्किंग वसूली आपके एक वर्षीय कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
भाजपा पार्षद दल ने आगे कहा कि महापौर परिषद के सदस्यों की जिम्मेदारी अपने-अपने विभागों की देखरेख एवं नियंत्रण होता है। चूंकि महापौर जी की रुचि निगम कार्य में नहीं है, अतः उनके एमआईसी मेंबर भी उदासीन रहते हैं, निगम में बाजार विभाग में इतना बड़ा पार्किंग घोटाला हुआ है, दुर्ग शहर की जनता के साथ अवैध वसूली एवं ठगी हुई है। अतः माननीय महापौर जी को अपने एमआईसी मेंबर एवं बाजार विभाग प्रभारी ऋषभ जैन से तत्काल इस्तीफा मांगना चाहिए ।और प्रकरण को पुलिस विभाग के हवाले करना चाहिए ,ताकि दुर्ग शहर की जनता से हुई अवैध वसूली की राशि जप्त हो सके । भाजपा पार्षद दल ने महापौर को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक शहरवासियों से हुई ठगी की राशि वापस निगम में नहीं आएगी एवं बाजार विभाग प्रभारी का इस्तीफा नहीं लेंगे तब तक हम चुप नहीं बैठेंगे।
नवागढ़ / शौर्यपथ / नगर पंचायत नवागढ़ परिषद की सामान्य बैठक 19 जनवरी को 12 बजे नगर पंचायत भवन सभाकक्ष में आयोजित किया गया है। जिसमें 33 विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिया जाना है। जिसमें 26 जनवरी गणतंत्र दिवस हर्षोउल्लास से मनाये जाने के संबंध में विचार एवं निर्णय, वित्तीय वर्ष 2021-22 हेतु विद्युत सामाग्री, सफाई सामाग्री कार्य, पेयजल सामाग्री कार्य, छोटे - छोटे मरम्मत कार्य, पेयजल व्यवस्था के तहत ट्रैक्टर एवं टैंकर किराये से लिये जाने, सब मर्सिबल मोटर पंप मरम्मत कार्य, वाहन मरम्मत कार्य, टेंट, स्टेशनरी एवं छपाई कार्य, फ्लेक्स बैनर छपाई कार्य, दिवाल लेखन एवं वॉल पेटिंग कार्य एवं प्लेसमेंट कर्मचारी वार्षिक निविदा आमंत्रण के संबंध में विचार एवं निर्णय है।
प्रमुख विषयों में दाऊबंद तालाब एवं जुडावन बंद तालाब सौन्दरीकरण कार्य के संबंध में विचार एवं निर्णय, वार्ड क्र. 10 सामुदायिक भवन बाउंड्रयाल निर्माण एवं सौन्दरीकरण कार्य, वार्ड क्र.01 शारदा मंदिर के पास डबरी का सौन्दरीकरण कार्य, वार्ड क्र. 03 मंत्री साहू के घर के पास बोर खनन कार्य, वार्ड क्र. 04 दुर्गा चौरा निर्माण, वार्ड क्र. 04 मुक्तिधाम निर्माण, वार्ड क्र. 08 मुक्तिधाम निर्माण, वार्ड क्र. 08 शा.प्रा.शाला तिलकापारा के पास से छिरहा रोड तक सी.सी.रोड एवं नाली निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 08 राजकुमार बर्मन के घर से नारायण चेलक के घर तक सी.सी.रोड एवं नाली निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 13 लालबंद तालाब में पचरी निर्माण कार्य, प्रतीक्षा बस स्टैण्ड निर्माण कार्य, कार्यालय भवन के पीछे निर्मित 02 पुराने भवन को मरम्मत / रंगरोगन कार्य, वार्ड क्र. 08 शा.प्रा.शाला तिलकापारा स्कूल के पीछे से जुडावन बंद तालाब तक रास्ता निकालने, राजीव गांधी चौक चौडीकरण व चौक का नाम नरवरशाह रखने, मुर्गा - मछली दुकान स्थानांतरण, बिना भवन अनुज्ञा के निर्मित भवन, इंगा.रा.वृद्धा / इंगां.रा.वि . / इंगा.रा.निःशक्त / सा.सु.पें / सु.स.पेंशन योजना हेतु प्राप्त आवेदन पत्र, राष्ट्रीय परिवार सहायता हेतु प्राप्त आवेदन पत्र एवं मुख्यमंत्री पेंशन योजना हेतु प्राप्त आवेदन पत्र के संबंध में विचार एवं निर्णय लिया जाएगा।
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में अब तक जिले के एक लाख 66 हजार 519 किसानों ने 7 लाख 13 हजार 760 टन धान समर्थन मूल्य पर बेच चुके हैं।
छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग की वेबसाइट के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले में 196 समितियों के द्वारा 230 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। जिले में इस वर्ष 1,87,077 किसानों ने पंजीयन कराया है, जिनके द्वारा बोये गए धान का रकबा 2,17,709.927 हेक्टेयर से अधिक है। इस वर्ष 80.55 लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य रखा गया है।
कलेक्टर श्री यशवंत कुमार के मार्गनिर्देशन में धान उपार्जन, टोकटन जारी करने, खरीदे गए धान के उठाव आदि की व्यवस्था की गयी है। धान खरीदी में सतत् निगरानी के लिए नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गयी है। खरीदे गए धान की सुरक्षा के लिए डबल लेयर तिरपाल, ड्रेेनेज आदि की व्यवस्था के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में अब तक 82 प्रतिशत पंजीकृत किसान अपना धान का विक्रय कर चुके हैं। राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी हेतु निर्धारित अंतिम तिथि तक शेष किसानों से धान उपार्जन की प्रक्रिया जारी रहेगी। धान बेचने वाले किसानों को विक्रय किये गये धान के एवज में अब तक 1334 कारोड रूपए से अधिक की राशि का भुगतान किया जा चुका है।
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / महाप्रबंधक जिला व्यपार एवं उद्योग जांजगीर द्वारा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत स्वरोजगार स्थापित करने के इच्छुक युवक , युवतियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे है।
योजना से संबंधित प्रमुख विवरण इस प्रकार है- आवेदक को जिले का मूल निवासी , न्यूनतम 8 वीं कक्षा उत्तीर्ण ,आवेदक की आयु आवेदन दिनांक को 18 से 35 वर्ष के मध्य हो। (अ.जा./ अ.ज.जा./ अ.पि. व./ महिला/ विकलांग /नक्सल प्रभावित परिवार के सदस्य/ सेवानिवृत्त सैनिकों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष ), परिवार की वार्षिक आय रू. 3 लाख से अधिक न हो ऋण की मात्रा - व्यवसाय जैसे-किराना दुकान, डेली नीडस दुकान,फूल एवं साजसज्जा व्यवसाय, पुस्तक दुकान, हार्डवेयर स्टोर, स्टेशनरी शाॅप, प्लास्टिक दुकान, ब्यूटी पार्लर, फैन्सी स्टोर ,बर्तन दुकान क्रॅाकरी दुकान, जुस सेंटर, लाॅण्ड्री सर्विस, चाय दुकान, हाउस क्लीनिंग सर्विस, टिफिन सर्विस हेतु 2.00 लाख रूपये तक बैंक से लोन लेने के इच्छुक आवेदक, आवेदन पत्र 25 जनवरी 2021 तक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र,पुराना कालेज के पीछे,चांपा जिला जांजगीर-चांपा में जमा कर सकते हैं। ताकि समिति की अनुशंसा
आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले आवश्यक दस्तावेज के साथ संबंधित बैंकों कों प्रेषित किये जा सके।
आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले आवश्यक दस्तावेज अंक सूची (8वीं), आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, परियोजना प्रतिवेदन, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मशीनरी,उपकरण,साज-सज्जा हेतु वर्तमान दरों के कोटेशन ।
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / राजस्व अनुविभाग जांजगीर के अंतर्गत जनपद पंचायत नवागढ़ की ग्राम पंचायत धाराशिव में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 30 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित किए गए है।
शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु इच्छुक व्यक्ति, समूह, ग्राम पंचायत, सेवा सहकारी समिति आदि से आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक समूह निर्धारित तिथि तक आवेदन राजस्व अनुविभाग कार्यालय जांजगीर में जमा कर सकतें है। विस्तृत जानकारी एसडीएम कार्यालय जांजगीर एवं धाराशिव ग्राम पंचायत कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा की गई है।
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / जिले मे कोविड-19 टीकाकरण का शुभारंभ आज 16 जनवरी को तीन स्थानों में किया जा रहा है। 16 जनवरी को जिला स्तर पर जिला अस्पताल परिसर जांजगीर,में विकासखण्ड स्तर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बलौदा और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अकलतरा में कोविड-19, टीकाकरण का शुभारंभ किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस आर बंजारे से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम 16 जनवरी को तीनों सत्र स्थल में 50-50 व्यक्तियों का कोविड-19, का टीकाकरण किया जाएगा। जिले में कुल 60 टीकाकरण सत्र स्थल चिन्हांकित किया गए हैं। प्रथम चरण में 10,405 स्वास्थ्य कर्मी एवं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी,कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाएगा। 18 जनवरी को 04 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र क्रमशः-नवागढ़, पामगढ़, सक्ती और बम्हनीडीह में 20 जनवरी को 03 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों क्रमशः-डभरा, मालखरौदा, जैजैपुर में कोविड-19 ,टीकाकरण का कार्य आरंभ किया जाएगा। कोविड-19 वैक्सीन जिले को 6360 डोज प्राप्त हुआ है। टीकाकरण तैयारी के संबंध में सभी सत्र स्थलों में सफलता पूर्वक माॅक-ड्रील का आयोजन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि कोविड-19, टीकाकरण का कार्य मेडिकल प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किया जाएगा।
राज शेखर नायर/धमतरी/ शौर्यपथ
नगर पंचायत नगरी के वार्ड 11 की पार्षद , पूनम बलजीत छाबड़ा ने काली पट्टी लगाकर परिषद की बैठक में अपना विरोध जताया।
14 वें वित्त की राशि से,
पार्षद ने 6,7 निर्माण कार्यों की सूची अधिकारीयों को सौंपी थी, सूची को अनदेखी की गई ।
बार बार निवेदन करने पर एक कार्य स्विकृत किया गया।
निर्माण कार्य संबंधी एजेंडे के विरोध में नगर पंचायत की परिषद की बैठक में अपने हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और उन्होंने कहा है कि अगर आगामी उनके वार्ड व उनके वार्ड वासियों के साथ कामों को लेकर अगर भेदभाव किया गया तो उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत की जाएगी व आंदोलन किये जाने की चेतावनी दी
*धमतरी/शौर्यपथ /सफलता की कहानी*
औषधीय गुणों से भरपूर ’काला हीरा’ याने कि ’मखाना’ की पाॅपिंग अब धमतरी जिले में मशीन से शुरू हो गई है। ध्यान देने वाली बात है कि सूखे मेवे, उपवास में भोजन के तौर पर उपयोग में लाए जाने वाले मखाना में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, विटामिन काम्प्लेक्स, फाइबर और एश होता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद है, क्योंकि इसमें काफी कम मात्रा में शुगर होता है। यह दिल के मरीजों के लिए भी लाभदायक है। खुले बाजार में 600 से 800 रूपए किलो में मिलने वाले मखाने की खेती धमतरी में कृषि विज्ञान केन्द्र प्रक्षेत्र में पिछले तीन सालों से की जा रही है। वरिष्ठ वैज्ञानिक और प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र डाॅ.एस.एस.चन्द्रवंशी बताते हैं कि मखाना की खेती जल भराव और दलदली भूमि में होती है। चूंकि धमतरी जिले का क्षेत्र निचली भूमि है, इसलिए यहां मखाना की खेती के बेहतर नतीजे मिलने की गुंजाईश को नकारा नहीं जा सकता। यह भी दिलचस्प बात है कि प्रदेश में सबसे पहले धमतरी जिले में मखाना की खेती की शुरूआत की गई।
इसके साथ ही मखाना की खेती का परीक्षण किसानों के खेतांे में किया जा चुका है और उन्हें समझाईश भी दी गई कि ऐसे खेत, जहां जल भराव अधिक होता है, वहां आसानी से ’काला हीरा’ उगाया जा सकता है। इसी समझाईश और ’काले हीरे’ की औषधीय गुणों को समझ बोड़रा के किसान श्री हरि ओम साहू द्वारा 2017-18 में अपने 75 डिसमिल खेत में मखाना की खेती की। यहां उत्पादित तकरीबन सात क्विंटल मखाना बीज को कृषि विज्ञान केन्द्र की मदद से बिहार और लुधियाना में बेचा गया। किसान श्री साहू को इससे 40 हजार रूपए का मुनाफा हुआ। हालांकि उस वक्त जिले में मैनुअल मखाना पाॅपिंग की जाती थी, इस वजह से कच्चे मखाना के बीज को बेचा गया।
मगर हाल ही में रूर्बन क्लस्टर लोहरसी के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र सम्बलपुर में मखाना प्रसंस्करण इकाई स्थापित की गई है। जिसमें 12 लाख की लागत वाली मखाना रोस्टिंग और पाॅपिंग मशीन प्रदाय की गई है। इसके जरिए अब मखाना की पाॅपिंग और मखाना की खेती के प्रति किसानों का और रूझान बढ़ने की संभावना बढ़ गई है। कृषि विज्ञान केन्द्र में स्थापित इस मखाना प्रसंस्करण इकाई में लोहरसी रूर्बन क्लस्टर की जनजागरण, जय दुर्गे, गायत्री, जय मां पार्वती इत्यादि महिला स्व सहायता समूह की 10 महिलाओं ने प्रशिक्षण लिया है और वे इस इकाई का संचालन भी कर रही हैं।
जय दुर्गे महिला स्व सहायता समूह की श्रीमती सरस्वती साहू और गायत्री महिला स्व सहायता समूह सम्बलपुर की श्रीमती सरिता साहू बताती हैं कि उनका समूह आधे एकड़ में मखाना की खेती 2019-20 से कर रहा है। उस वक्त यह मखाना प्रसंस्करण मशीन उपलब्ध नहीं होने की वजह से मैनुअल पाॅपिंग काफी समय लेता था। अब इस मशीन से पाॅपिंग करने से अच्छी गुणवत्ता के मखाना पाॅप हो रहे तथा मेहनत और समय दोनों की बचत हो रही है। वहीं श्रीमती संतोषी रामटेके और श्रीमती जयंती ध्रुव भी मखाना प्रसंस्करण इकाई स्थापना से समूह को पाॅपिंग के जरिए होने वाले मुनाफे को लेकर काफी खुश नजर आई।
गौरतलब है कि कृषि विज्ञान केन्द्र में वर्ष 2019-20 में आठ एकड़ में उत्पादित मखाना बीज की पाॅपिंग अभी की जा रही है। जनवरी माहांत तक अगस्त 2020 में लगाए गए मखाना पौध से लगभग 30 से 40 क्विंटल मखाना बीज उत्पादन की संभावना है। इसके तुरंत बाद खेत में जनवरी से फरवरी माह में मखाना पौध लगाए जा सकते हैं। डाॅ.चन्द्रवंशी बताते हैं कि साल में दो बार खरीफ और रबी सीजन में मखाना की फसल ली जा सकती है। निचली भूमि होने की वजह से यहां काफी संभावनाएं हैं कि इस मेवे की खेती में किसानों का रूझान और बढ़े। इसमें मखाना प्रसंस्करण इकाई की स्थापना भी सहयोगी साबित होगा। उनका कहना है कि पहले जहां मैनुअल तौर पर एक दिन में तीन से पांच किलो मखाना पाॅप होता था, वहीं मशीन से एक दिन में 20 से 30 किलो मखाना पाॅप मिल रहा है। इस तरह से मखाना पाॅपिंग की लागत 44 हजार रूपए और प्रति एकड़ शुद्ध मुनाफा एक लाख 17 हजार रूपए हो रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रति एकड़ में 8 से 9 क्विंटल मखाना बीज (राॅ) मिलता है, जिसकी लागत 28 हजार रूपए और शुद्ध मुनाफा 53 हजार रूपए प्रति एकड़ है। यह जिले के किसानों के लिए वाकई एक बेहतर अवसर है, जब वे खरीफ और रबी दोनों मौसम में दलदली भूमि और जलभराव वाले खेतों में काले हीरे (मखाना) की खेती कर अच्छा-खासा मुनाफा कमा सकते हैं।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
