August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    दुर्ग / शौर्यपथ / स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर आज भाजपा भाजयुमो पदाधिकारियों द्वारा विवेकांनद सभागृह स्थित स्वामी जी कि प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया इस अवसर पर मंडल भाजपा अध्यक्ष सतीश समर्थ,जिला भाजयुमो अध्यक्ष दिनेश देवांगन पूर्व मंडल अध्यक्ष विनायक नातू पार्षद हेमा शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर जिला भाजयुमो अध्यक्ष दिनेश देवांगन ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने पूरे देश व दुनिया को एक नई दिशा दी उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है उन्होंने भारत को विश्वगुरु बनाने का जो स्वपन्न देखा था उन्हें आज केंद्र कि नरेंद्र मोदी कि भाजपा सरकार पूरा करने कि दिशा में आगे बढ़ रही है उन्होंने आगे कहा कि स्वामी जी ने युवाओं को अपने लक्ष्य कि प्राप्ति तक चलते रहने का जो मूलमंत्र दिया है उसे युवा आज भी अनुसरण करते है। स्वामी विवेकानंद जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने वालो मे वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीश गुप्ता,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राहुल पंडित,संतोष तिवारी,गौतम आंनद,संतोष कोसरे,जग्गी शर्मा,मतीम शेख,अनूप तिवारी,राजेश महाडिक,बंटी चौहान,पीयूष मालवीय,अहिल्या यादव,बसंती गायकवाड़,निर्मल यादव,बिष्णु गायकवाड़ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    बिलासपुर / शौर्यपथ / प्रदेश के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने देश के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा कृषि कानून पर दी गई व्यवस्था का स्वागत करते हुए कहा कि किसानों के आंदोलन को जिन नेताओं ने बदनाम किया है उन्हें खालिस्तानी , देशद्रोही, टुकड़ा गैंग जैसे उपमा दी उन सबको अब माफी मांगना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र के जिन मंत्रियों ने आंदोलन को लेकर गलत वक्तव्य दिए उन्हें तो प्रधानमंत्री को बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में 90 लाख मैट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य है । और अभी तक हम 72 लाख मैट्रिक टन खरीद चुके हैं। 30 जनवरी के 1 सप्ताह पहले पूरी खरीदी हो जाएगी उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसी भी धान केंद्र को ठेकेदारी पर नहीं दिया गया है।
    बिलासपुर के अमृत मिशन को सफल बनाने के लिए अरिहंत का पानी खारंग में डाला जाएगा साथ ही उन्होंने बताया कि महानदी विवाद पर ट्रिब्यूनल का फैसला शीघ्र ही आने वाला है उसके बाद ही सिंचाई संबंधी योजनाओं पर अंतिम फैसला होगा केंद्र के 9 लाख करोड़ के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि 20 लाख करोड़ का पैकेट जिस तरह कोविड प्रभावितों को मिला वैसा ही 9000 करोड़ है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / पुलिस ने पुलगांव हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलगांव हत्याकांड को दो अपचारी बालकों ने अंजाम दिया था. पुलगांव हत्याकांड में दो अपचारी बालकों ने मिलकर एक बालक को दर्दनाक तरीके से मौत के घाट उतार दिया था.
    पुलगांव हत्याकांड को लेकर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलगांव थाना के अंतर्गत आने वाले बस्ती से दोपहर को सूचना प्राप्त हुई कि शासकीय प्राथमिक शाला के तीसरी मंजिल में एक नाबालिग लड़के की लाश पड़ी हुई है. सूचना मिलने पर तत्काल दुर्ग पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग रोहित झा के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग विवेक शुक्ला एवं पुलगांव थाना प्रभारी उत्तर वर्मा घटनास्थल पर पहुंचे.
    घटनास्थल पर पहुंचकर आला अफसरों ने देखा कि 14 वर्षीय वर्षीय युवक दानेश्वर साहू उर्फ पप्पू का शव प्राथमिक शाला पुलगांव के तीसरे मंजिल पर पड़ा हुआ है. इस दौरान मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम एवं डॉग स्क्वाड की टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया. अफसरों ने जब घटनास्थल का मुआयना किया तो वहां उन्होंने देखा कि तीसरी मंजिल पर जाने के लिए कोई भी सीढ़ी वहां पर नहीं है. ऐसे में तीसरी मंजिल चढऩे वाले युवकों की खोज की गई। पुलिस ने सभी से पूछताछ भी की.
    पुलिस ने मृतक के सभी दोस्तों से बारी-बारी से पूछताछ करना शुरू किया। एफएसएल टीम के प्रभारी डॉ मनोज पटेल ने बताया कि बालक की हत्या गले में किसी चीज को बांधकर की गई है और इस हत्या में संभवत 2 से 3 लोगों के शामिल होने का अनुमान लगाया गया. इस आधार पर भी आगे की पूछताछ की जाती रही.
    इस बीच ऐसे सभी युवक जो उस स्कूल की छत पर अक्सर चढ़ा करते थे उनसे लगातार पूछताछ की गई। इसी बीच एक अन्य सूचना मुखबिर के द्वारा प्राप्त हुई की मृतक आखिऱी समय में अपने कुछ दोस्तों के साथ देखा गया था। पुलिस ने मृतक के दोस्तों से अलग से बुलाकर पूछताछ की. कड़ाई से पूछताछ करने पर युवकों ने अपने साथी नाबालिक दोस्त की हत्या करना स्वीकार कर लिया. दोनों ही अपचारी बालकों की उम्र क्रमश: 17 वर्ष एवं 15 वर्ष है.
    नाबालिग की हत्याकांड के आरोपी दोनों अपचारी बालकों ने बताया कि दानेश्वर साहू उर्फ पप्पू को हम अक्सर चिढ़ाया करते थे और कल भी उसे चिढ़ा रहे थे. इस बात से गुस्सा होकर दानेश्वर उन्हें मां बहन की गाली देने लगा, जिससे उन लोगों को क्रोध आ गया। इसके बाद उन्होंने प्लान किया कि दानेश्वर को स्कूल की छत पर ले जाया जाए. छत में जाने के बाद दानेश्वर की दोनों अपचारी बालकों से बहस हुई. बहस के दौरान पुन: मृतक ने उन्हें गाली दी. दोनों पक्षों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने मृतक के गले को हुड वाले जैकेट से गले मे कसकर बांध कर खींच दिया. इस दौरान दूसरे अपचारी बालक ने मृतक के पैर को पकड़ कर रखा था. दोनों अपचारी बालक ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लेस सामान घटनास्थल से बरामद कर लिया है. इस पूरी कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, थाना प्रभारी उत्तर वर्मा, एएसआई डोमार साहू, हेड कांस्टेबल शिव तिवारी, आरक्षक जावेद खान, धीरेंद्र यादव, सुरेंद्र साहू, मुकेश चंद्राकर, गजेंद्र यादव और अनिल सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / जिले के सभी नौ ब्लॉक के सचिव बीते 17-18 दिन से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है, लेकिन अब तक शासन की ओर से उनकी सुध किसी ने नहीं ली। यही कारण है कि जनपद पंचायत राजनांदगांव के पंचायत सचिवों ने जनपद मुख्यालय के सामने भैंस के आगे बीन बजाकर प्रदर्शन किया। यहां पर शासन भैंस का प्रतीक था। महानदी भवन से अब तक कुछ भी पहल नहीं होने से सचिव निराश हुए बिना रोज नए तरीके से सरकार का ध्यानाकर्षण का प्रयास कर रहें हैं। बता दें कि कल धरना स्थल पर पूजा और यज्ञ का कार्यक्रम भी रखा गया था, ताकि सरकार को सद्बुद्धि और सुशासन के नीतियों का ज्ञान प्राप्त हो सके। तो वहीं अपनी मांगों पर विचार न होता देख अब पूरे जिले के पंचायत सचिव क्रमिक भूख हड़ताल करने का मन बना चुके है।
    जिला पदाधिकारियों के अनुसार कल 12 जनवरी से पूरे 9 ब्लॉक के सचिव क्रमिक भूख हड़ताल का शंखनाद करेंगे। उनका कहना है कि सचिवों का मनोबल बहुत ऊंचा है। और ये आदत आज से नहीं 3 दशक के पूरी निष्ठा और लगन से किए काम का नतीजा है। हम जो घंटों पंचायत में बैठकर 200 तरह के काम करते है। उसका परिणाम है। जब तक हमारे मांगो पर शासन द्वारा कोई निर्णय नहीं किया जाएगा। अनिश्चितकालिन हड़ताल निरंतर जारी रहेगी। पंचायत सचिवों के हड़ताल में चले जाने से ग्राम पंचायत के समस्त कार्य बंद है। आम जनता को जो परेशानी उठानी पड़ रही है उसकी जिम्मेदार शासन है हम नहीं यह शासन के अडिय़ल रवैया के कारण हो रहा है।

    ० पहले दौर में केवल चार बूथ से होगी वैक्सीनेशन की शुरूआत
    ० वैक्सीनेशन के लिए कुल 14048 स्वास्थ्य कर्मियों ने कराया है पंजीयन

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए 16 जनवरी से देश भर में कोरोना टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। सरकार की ओर से इसकी अधिकृत घोषणा होने के बाद जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। कोरोना टीकाकरण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के साथ ही विभिन्न दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा जिले में वैक्सीनेशन के लिए 64 बूथ बनाए गए हैं, लेकिन पहले दौर में केवल चार बूथ से वैक्सीनेशन की शुरूआत की जाएगी। इन चारों सेंटरों के परिणाम के बाद ही शेष बूथ में टीकाकरण प्रारंभ किया जाएगा।
    इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने बताया, कोरोना टीकाकरण को लेकर जिले में व्यापक तैयारी की जा रही है। कोरोना वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 54 कोल्ड स्टोरेज चेन की व्यवस्था करा दी गई है। वैक्सीन को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सके, इसके लिए दो प्रकार के फ्रीजर की व्यवस्था की गई है। साथ ही सिरिंज से लेकर कोरोना वैक्सीन तक को सुरक्षित रखने हेतु कोल्ड स्टोरेज चेन की व्यवस्था पूरी कर ली गई है।
    टीकाकरण के संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गाईड लाइन के अनुसार, पहले दिन जिले में 400 लोगों को ही टीका लगाया जा सकेगा।
    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गाईड लाइन में यह स्पष्ट किया गया है कि एक दिन में एक वैक्सीनेटर अधिकतम 100 लोगों को ही टीका लगा सकता है। यही कारण है कि जिले में भी शुरूआत के दिनों में चार सेंटरों में केवल 400 स्वास्थ्य कर्मियों को ही कोरोना का टीका लगाया जा सकेगा। टीकाकरण का कार्य प्रतिदिन सुबह 9 से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। जिले में चल रही कोरोना टीकाकरण की तैयारी के बीच एक और बड़ी बात सामने आ रही है और वह यह है कि लोगों को टीका लगाने की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग के महिला कर्मचारियों की रहेगी। जिले में जिन चार वैक्सीनेशन सेंटर से टीकाकरण की शुरूआत की जाएगी, उन सभी में स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मचारी ही टीका लगाएंगी। इसके अलावा हर बूथ में चार कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। वहीं वैक्सीनेशन के लिए पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों का चयन किया गया है। इसके लिए पंजीयन का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। जिले से वैक्सीनेशन के लिए कुल 14048 स्वास्थ्य कर्मियों ने अपना पंजीयन कराया है। इनमें शासकीय स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही निजी अस्पतालों में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं ।
    टीकाकरण के लिए जिला मुख्यालय से लेकर जिले के सभी विकासखंडों के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में तैयारियां अंतिम चरण में है। राजनांदगांव जिला मुख्यालय में पेंड्री मेडिकल कॉलेज अस्पताल तथा जिला चिकित्सालय के साथ-साथ अन्य चिन्हांकित स्थानों पर टीकाकरण की व्यापक तैयारी चल रही है। इस दौरान फ्रंट लाइन पर कार्य करने वाले स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों को टीकाकरण का नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। टीकाकरण के दौरान बरती जाने वाली सावधानी को लेकर सचेत किया जा रहा है। इसके साथ-साथ उन्हें अन्य आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।

    पंजाब राज्य से अधिक खाद खपत करने वाले धमतरी जिले में अब केंचुआ खाद तैयार कर रहे महिला समूह

    धमतरी / शौर्यपथ / प्रदेश सरकार की सर्वाधिक महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना के तहत नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी के विस्तार के साथ-साथ धमतरी जिला रोजगारोन्मुखी आयाम की ओर बढ़ रहा है। इसी क्रम में गोधन न्याय योजना जिले में न सिर्फ बेरोजगार महिलाओं को संगठित कर समूहों के जरिए रोजगार देकर आय के स्तर को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, बल्कि महिला समूह के सदस्यों की क्रय शक्ति में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। प्रदेश सरकार की दोनों योजनाओं के क्रियान्वयन से जिले के किसान जैविक खाद्यान्न उत्पादित कर रायायनिक खाद के बेतरतीब उपयोग को नियंत्रित करने में योगदान दे रहे हैं। कैंसर जैसी लाइलाज बीमारी के वाहक खतरनाक रसायनों के प्रयोग की जगह विषरहित जैविक खाद्यान्न के उत्पादन मंे वृद्धि से धमतरी जिले की सकारात्मक छवि व पहचान बन रही है।
    कभी रासायनिक दवाओं व कीटनाशकों की अधिकतम खपत के तौर पर जाने जाना वाला धमतरी जिला अब जैविक खेती के रकबे में वृद्धि एवं विस्तार की अभिनव पहल की ओर अग्रसर हो रहा है। रासायनिक उर्वरक की खपत के मामले में धमतरी जिला पंजाब राज्य की औसत खपत से भी ज्यादा है, लेकिन छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना के लागू होने से केंचुआ खाद के उत्पादन के मामले में अब जिले की पहचान पृथक् तौर पर होने लगी है। उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले में कुल 14 हजार 418 पशुपालकों के पास गौ एवं भैंसवंशीय दो लाख 96 हजार 508 पशुधन हैं। गौठान योजना एवं गोधन न्याय योजना के लागू होने से जिले की 370 पंचायतों में से 324 गौठान ग्रामों में से 176 गौठान ग्रामों के 5599 पशुपालकों को सतत् रूप से गोबर दो रूपए प्रति किलोग्राम की दर से खरीद कर कंेचुआ खाद निर्माण के लिए महिला समूहों को दिया जा रहा है।
    उन्होंने बताया कि 20 जुलाई 2020 से 09 जनवरी 2021 तक 5599 पशुपालकों से एक लाख 88 हजार 88 क्विंटल 14 किलोग्राम गोबर की खरीदी की जा चुकी है। खरीदे गए गोबर से 2100 पक्का वर्मी टांका एवं 433 लो-कास्ट तकनीक से निर्मिट टांकों में नियमित रूप से भरकर विष्ट डिकम्पोजर से उपचार के बाद केंचुआ डालकर कुल 1053.75 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन किया जा चुका है। इनमें से 505.51 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का क्रय कर कृषि, उद्यानिकी एवं अन्य विभाग गेहूं, रागी, चना एवं अन्य कृषक फसल प्रदर्शनों में उपयोग किया जा रहा है। साथ ही सहकारी समितियों के माध्यम से नगद परमिट पर 391 किसानों द्वारा चार लाख 21 हजार 624 रूपए का उठाव किया जा चुका है।

    धमतरी / शौर्यपथ / बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान धमतरी में फास्ट फूड स्टाल उद्यमी का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए 18 से 45 वर्ष तक की आयु वर्ग के ग्रामीण बेरोजगार महिला एवं पुरूष आगामी 14 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। निदेशक, बड़ौदा आरसेटी ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा प्रायोजित इस आवासीय सुविधायुक्त प्रशिक्षण के लिए 35 सीटें आरक्षित हैं। आवेदक शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बीपीएल राशनकार्ड, आधार कार्ड एवं मनरेगा जाॅब कार्ड की फोटो काॅपी, बैंक पास बुक और चार पासपोर्ट साईज के फोटो के साथ कम्पोजिट भवन के पीछे स्थित बड़ौदा स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सम्पर्क कर सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान पानी-पूरी, भेलपुरी, दहीपुरी, सेवपूरी, समोसा, कचैड़ी, गोभी बेबीकाॅर्न, प्याज भाजी पकोड़ा, मंचूरियन, बर्गर, पिज्जा, चाउमिन सहित छत्तीसगढ़ी व्यंजन ठेठरी, खुर्मी, अरसा, तिल का लड्डू, मीठा भजिया, चैसेला, फरा, चीला इत्यादि तैयार करने की जानकारी दी जाएगी, साथ ही उद्यमिता संबंधी आवश्यक जानकारी भी प्रशिक्षण के दौरान दी जाएगी।

    धमतरी / शौर्यपथ / कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य ने आज सुबह समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक लेकर विकासखण्ड स्तर की चिन्हांकित ग्राम पंचायतों में आयोजित किए जाने वाले जनचैपाल के लिए आवश्यक तैयारियां करते हुए ग्रामीणों से पूर्व में आवेदन प्राप्त करने तथा मौके पर ही यथासंभव निराकरण करने के निर्देश सभी अनुविभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जनचैपाल में जिला स्तर के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बैठक में कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 के तहत समर्थन मूल्य पर राज्य सरकार द्वारा किसानों से धान खरीदा जा रहा है, वह अंतिम चरण में है।
    कलेक्टर ने सभी नोडल अधिकारियों को अधिक चैकस होकर अपने अधीनस्थ खरीदी केन्द्रों का दौरा कर वस्तुस्थिति से अवगत होने के निर्देश दिए। साथ ही टोकन सरेंडर के संबंध में समिति प्रबंधकों को पत्र लिखकर नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए भी खाद्य अधिकारी को निर्देशित किया। इसी प्रकार इंग्लिश मीडियम स्कूल की अधोसंरचना के लिए जिला शिक्षा अधिकारी एवं निर्माण एजेंसी कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया। बैठक में कलेक्टर जिले की सभी मुरूम खदानों का सर्वे कराकर उनकी संख्या, रकबा तथा जलभराव की स्थिति की जानकारी लेकर मत्स्य सम्पदा नीति के तहत चिन्हांकित करने व मछलीपालन के निविदा आमंत्रित करने के निर्देश सहायक संचालक मछलीपालन को दिए। इसमें खनिज अधिकारी को आवश्यक सहयोग एवं समन्वय स्थापित करने के लिए उन्होंने निर्देशित किया।
    इसके अलावा विभिन्न विभागों में लंबित आवेदनों का शीघ्रता से निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में अपर कलेक्टर दिलीप अग्रवाल, एसडीएम धमतरी मनीष मिश्रा सहित विभिन्न विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

    - सुदूर अंचलों में आश्रम के सेवा भावी कार्यों का भ्रमण दल ने किया अवलोकन
    - प्रेरक एवं अविस्मरणीय रही यात्रा
    राजनांदगांव / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम राजनांदगांव के जनप्रतिनिधि, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रामकृष्ण मिशन नारायणपुर का भ्रमण किया। महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, नगर निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक, कार्यपालन अभियंता दीपक जोशी सहित नगर पालिक निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित 70 लोग इस भ्रमण के दौरान शामिल रहे। लगभग 12 बजे यह दल रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर पहुंचा। यहां आश्रम के स्वामी हिमाद्री द्वारा परिसर का भ्रमण कराया गया एवं सांस्कृतिक भवन में भोजन कराया गया। इस दौरान आश्रम स्थित गौशाला, भोजन कक्ष, फलोद्यान, जैविक खेती के द्वारा फल एवं सब्जी का फार्म हाऊस दिखाया गया। आश्रम में 1100 अबुझमाडिय़ां जनजाति के बच्चों को पहली से बारहवीं तक की शिक्षा दी जा रही है। आश्रम आर्थिक रूप से सक्षम एवं सस्टनेबल है।
    नगर निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक ने कहा कि नगर पालिक निगम राजनांदगांव के भ्रमण दल द्वारा रामकृष्ण मिशन नारायणपुर के सेवा भावी कार्यों का अवलोकन किया गया। रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर द्वारा दूरस्थ अंचलों में शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करते हुए विशेष पिछड़ी जनजाति को शिक्षा की मुख्य धारा में जोडऩे के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, खेल एवं अन्य क्षेत्रों में विशेष योगदान दे रहें है। उन्होंनें कहा कि यह यात्रा प्रेरक एवं अविस्मरणीय रही। दल द्वारा भ्रमण के दौरान आवासीय स्कूल, स्वामी विवेकानंद एजुकेशन कॉम्पलेक्स का अवलोकन किया गया। जहां गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा एवं कोचिंग दी जा रही है।
    सुदूर वनांचल क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 30 बिस्तर का हॉस्पिटल भी बनाया गया है। जिसका भ्रमण दल ने अवलोकन किया। विवेकानंद चल चिकित्सालय, ब्लड बैंक, फिजियोथैरेपी एवं पैथोलॉजी युनिट का इसके अंतर्गत निर्माण किया गया है। आदिवासी युवा प्रशिक्षार्थी छात्रावास का भी अवलोकन किया गया। नारायणपुर के दूरस्थ वनांचल के ग्र्राम बावरी में स्थानीय जनजातियों से स्वास्थ्य पोषण एवं शिक्षा के संबंध में अनुवादक के माध्यम से चर्चा की गई। छोटे डोंगर स्थित आमदयी घाटी का भी भ्रमण दल ने अवलोकन किया। शाम को सभी आश्रम स्थित मंदिर में प्रार्थना में शामिल हुए। भ्रमण दल द्वारा नगर पालिक निगम नारायणपुर स्थित इंडोर स्टेडियम का अवलोकन किया और सभी ने रामकृष्ण मिशन नारायणपुर पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म देखी। इस अवसर पर स्वामी व्याप्तानंद द्वारा आश्रम संचालन की जानकारी दी गई। महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने सभी के जिज्ञासा का सामाधान किया। इस अवसर पर भ्रमण दल द्वारा रामकृष्ण मिशन को सामग्री एवं राशि उपहार स्वरूप दिया गया।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision