Google Analytics —— Meta Pixel
March 13, 2026
Hindi Hindi

भिलाईनगर / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के वार्ड 67 में विभिन्न विकास कार्यों के लिए आज महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने वार्डवासियों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया। सेक्टर 08 के वार्ड में 06 अलग अलग स्थानों पर पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे। वार्ड में वृहद स्तर पर विकास कार्यों की सौगात मिलने से वार्ड के नागरिकों ने महापौर यादव का आत्मीय किया और वार्ड की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के लिए लगाए जाने वाले पेवर ब्लाॅक के लिए आभार व्यक्त किए। महापौर श्री यादव के द्वारा वार्ड भ्रमण के दौरान वार्डवासियों ने पाथवे निर्माण की मांग किए थे, जिसे महापौर ने कार्य की स्वीकृति कराकर आज विकास कार्य की सौगात दिए! भिलाई निगम क्षेत्र के जोन 01 नेहरूनगर अंतर्गत वार्ड 67 में 50 लाख की लागत से विकास कार्यों की शुरूआत करने महापौर श्री देवेन्द्र यादव ने सेक्टर 08 के सड़क 11, सड़क 32, सड़क 20 - 21 के बीच तीन अलग-अलग स्थानों पर वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया।
महापौर ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि भिलाई शहर की सौंदर्यीकरण के लिए लगातार विकास कार्य किए जा रहे है। बीसएपी क्षेत्र में भी निगम की ओर से विभिन्न सेक्टरों में खेल मैदान, वृहद स्तर पर पेवर ब्लाॅक लगाए जा रहे है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही सेक्टर 05 शहीद पार्क का लोकार्पण होगा। स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं खेल को लेकर निगम के सभी वार्डों में कार्य किए जा रहे है। सेक्टर क्षेत्र की पुरानी ग्लोरी को लौटाने तथा मूलभूत सुविधाओं और सौंदर्यीकरण के लिए और भी विकास किए जाएंगे। कार्यक्रम पश्चात महापौर यादव ने स्थानीय नागरिकों के साथ पेवर ब्लाॅक लगने वाले स्थानों का दौरा किए। वार्ड के विभिन्न सड़कों के किनारे पेवर ब्लाॅक लगाए जाने से बारिश के सीजन में कीचड़ से निजात मिलने के साथ ही वार्ड की सुंदरता और स्वच्छता भी बढ़ेगी। भूमिपूजन कार्यक्रम में अंताव्यावसायी सहकारी समिति एवं वित्त विकास निगम की उपाध्यक्ष नीता लोधी, तुलसी साहू, महापौर परिषद की सदस्य सुभद्रा सिंह एवं लक्ष्मपति राजू, यशवंत धोटे, एल्डरमेन नरसिंहनाथ, केशव चौबे, रमाकांत देशलहरे, जी. याकूब, निगम से सहायक अभियंता सुनील दुबे एवं उप अभियंता आलोक पसीने सहित क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।
-बच्चों ने महापौर को गुलाब और ग्रिटिंग देकर मांगा बैडमिंटन ग्राउंड, महापौर ने तुरंत की घोषणा
भूमिपूजन के कार्यक्रम के पूर्व महापौर यादव सेक्टर 10 बी. मार्केट पहुंचे जहां मार्केट के व्यापारियों ने स्थानीय पार्षद सुभद्रा सिंह की उपस्थिति में महापौर का सम्मान किए और मार्केट में चबूतरे के पास निर्माणाधीन मंदिर के लिए शेड की मांग किए जिस पर महापौर श्री यादव इनकी मांग को सहजता से स्वीकार किया। इस दौरान सेक्टर 10 मार्केट के पास रहने वाले 3 से 5 साल तक बच्चे मिताली, रेहान, माही, संस्कार, श्रविका, अर्पिता, आलोक व वंशिका नन्हें बच्चों ने गुलाब और हाथों से बनाए हुए ग्रीटिंग में मार्केट के समीप छोटा खेल मैदान बनाने की मांग पत्र सौंपे जिसको पढ़ते ही महापौर श्री यादव ने तत्काल बैडमिंटन ग्राउंड बनाने की घोषणा किए।

नवागढ़ / शौर्यपथ / गुरुवार को नवागढ़ क्षेत्र के किसानों ने धान खरीदी के लिए 15 रुपये की दर से बारदाना उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर बेमेतरा के नाम से तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि राज्य सरकार ने पुराने बारदाने में धान खरीदने का आदेश देकर किसानों को राहत दी है। चूंकि बारदाने का रेट 15 रुपये तय किया गया है, इसलिए किसानों से 15 रुपये की दर से राशि लेकर बारदाना उपलब्ध कराकर धान खरीदी किया जा जाए। क्षेत्र के सभी किसान 15 रुपये में बारदाना लेने को तैयार है। इस दौरान समेशर से चन्द्रपाल साहू, छेरकापुर से देवादास चतुर्वेदी, गोपालभैना से मिन्टू बिसेन, नवागढ़ से सुरेश दत्त दुबे,टीकम पूरी गोस्वामी, गोलू सिन्हा, मनीष श्रीवास, राजू सिन्हा, वसीम खान,बबलू ताम्रकार,धनिराम निर्मलकर,हेमा यादव,सुदेश श्रीवास्तव,गनिया से धनश्याम साहू सहित अन्य गाँव के किसान उपस्थित रहे।

जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / कलेक्टर यशवंत कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर ने आज नव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों, जश्न आदि के संबंध में जांजगीर-चांपा जिले के रेस्टोरेंट, होटल, क्लब, ढाबा, डीजे संचालकों की संयुक्त बैठक आज कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में ली। कलेक्टर ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कोविड से सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। उन्होंने उपस्थित होटल संचालकों को सचेत करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के संक्रमित मरीज जांजगीर-चांपा जिले में मिले हैं। नए स्ट्रेन के वायरस में संक्रमण क्षमता 70 प्रतिशत अधिक बताया गया है। सावधानी और जागरूकता से ही इससे बच सकते हैं। इसलिए कार्यक्रम और जश्न के दौरान स्वास्थ्य विभाग एडवाइजरी का कड़ाई से पालन किया जाएं।
कलेक्टर ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान डीजे की सशर्त अनुमति दी गई है। वे वाहन पर रखकर डीजे नहीं बजा सकेंगे। रात्रि 10ः30 बजे ही तक ही डीजे बजाने की अनुमति प्रदान की गई है। ढाबा, रेस्टोरेंट संचालन की अनुमति प्रातः 6 बजे से रात्रि 12ः30 बजे तक की होगी। कंटेनमेंट जोन में यह गतिविधियां पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। कार्यक्रम स्थल पर क्षमता के आधार पर केवल 50 प्रतिशत लोगों को प्रवेश की अनुमति होगी। सैनिटाइजर एवं थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था करना अनिवार्य होगा। कलेक्टर ने कहा कि प्रवेश और एग्जिट के लिए अलग-अलग व्यवस्था करना होगा। प्रवेश द्वार पर फिजिकल डिस्टेंस के लिए गोला घेरा बनाना होगा। साथ ही आगंतुकों नाम पता फोन नंबर रजिस्टर में संधारित करना होगा। कोरोना के लक्षण वाले व्यक्तियों को कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। कार्यक्रम के कारण कोरोना संक्रमित पाए जाने पर समस्त जिम्मेदारी होटल, रेस्टोरेंट, क्लब एवं ढाबा प्रबंधक की होगी। संक्रमित व्यक्ति का इलाज का खर्च वहन करना होगा। कार्यक्रम के दौरान फिजिकल डिस्टेंस का पालन करना अनिवार्य होगा। 65 साल से अधिक आयु के व्यक्ति, अन्य रोगों से ग्रस्त व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं एवं 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों को कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत धुमाल, बैंड पार्टी, डीजे में 75 डेसिमल से ज्यादा की आवाज वाले घ्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग नहीं करेंगे।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर ने कहा कि आकस्मिक निरीक्षण के लिए उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है । स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। श्रीमती माथुर ने होटल संचालकों से कहा कि कोविड से सुरक्षा के लिए सावधानी का पूरा ध्यान रखें। अपने स्टाफ का सप्ताह में एक बार कोरोनावायरस की जांच अवश्य करवाएं। सरकार द्वारा कोरोनावायरस जांच की निःशुल्क सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम, एसडीएम श्रीमती मेनका प्रधान सहित होटल, ढाबा, डीजे संचालकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

रायपुर / शौर्यपथ / लोगों में कोरोना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश से शहर में आज हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया|हस्ताक्षर अभियान का आयोजन मैगनेटो माल में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर स्वास्थ्य विभान एवं सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च द्वारा किया गया । इस दौरान माल में आये आम लोगों ने न केवल अपने हस्ताक्षर किये बल्कि उन्होंने कोरोना के प्रति जागरूक करने वाले सन्देश भी लिखे जैसे- “लड़ना है तब तक, कोरोना है जब तक” आदि प्रमुख रहे।
कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मीरा बघेल ने कहा कोविड-19 का खतरा अभी टला नहीं है इसलिए जरूरी प्रोटोकाल का पालन करना आज भी उतना ही जरूरी है जितना नौ महीने पहले था। कोविड-19 के चलते इस बार स्थितियां बदली हुईं हैं, इसलिए नववर्ष की खुशियाँ मनाते समय आवश्यक सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। इस दौरान सीएमएचओ ने आमजन से त्योहारों और नए साल के जश्न को घर पर ही परिवार के साथ मनाने और खुद सुरक्षित रहने के साथ दूसरों को भी सुरक्षित रखने के लिए अपील की|
उन्होंने सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च द्वारा की गयी इस पहल की सराहना भी की|
इस दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के डिप्टी डायरेक्टर महेंद्र सिंह ने कहा, “नए साल के स्वागत समारोहों व पार्टी आयोजकों से लेकर उसमें शामिल होने वालों तक को भी हर कदम पर कोरोना अनुरूप व्यवहार अपनाने की सख्त जरूरत है। सरकार द्वारा भी इन आयोजनों को लेकर दिशा निर्देश जारी किये गए हैं जिसका पालन करते हुए ही कोई कार्यक्रम आयोजित करना सभी की भलाई के लिए जरूरी है।“
वहीँ जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ प्रकाश गुप्ता ने कहा, “कोविड से सभी को सुरक्षित करने के लिए जरूरी है कि समारोह या पार्टी स्थल पर प्रवेश एवं निकास के लिए अलग-अलग द्वार हों, कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त क्रास वेंटिलेशन होना चाहिए। प्रवेश द्वार पर सेनेटाइजर की व्यवस्था हो, कार्यक्रम स्थल पर केवल बिना लक्षण वाले स्टाफ एवं आगंतुकों को प्रवेश दिया जाए। यदि किसी में बीमारी के लक्षण नजर आते हैं तो उसके साथ ही अन्य लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से उसको प्रवेश न दिया जाए और उसे चिकित्सीय सहायता की सलाह दी जाए”।
हस्ताक्षर अभियान में प्रतिभाग करने वाले शोध छात्र कृष्ण कुमार ने कहा, “यह प्रयास जनता को कोविड 19 के खिलाफ मुहिम मे शामिल करने की और कोविड अनुरूप व्यवहार अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने की एक अच्छी पहल है”।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से यथार्थ, राहुल नवरतन, PIB के डायरेक्टर कृपाशंकर यादव, माल मैनेजर विदिशा आदि लोग मौजूद रहे ।
जश्न मनाते समय कुछ अतिरिक्त रखें साबधानी
· सार्वजनिक स्थानों पर एक दूसरे से दो गज की दूरी रखें
· मास्क जरूर पहनें।
· साबुन से 40 सेकंड तक हाथ धोएं या सेनेटाइज करें।
· सार्वजनिक स्थलों पर थूकने से पूरी तरह से बचें
· कोरोना के लक्षण दिखने पर टेस्ट जरूर करवाएँ
· कोरोना से सुरक्षा के लिए टीका जरूरी है

राजनांदगांव / शौर्यपथ / नगर निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक द्वारा लंबे समय से करों का भुगतान नहीं करने वाले लगभग 50 हजार रूपये से ऊपर के बड़े बकायादारों को पूर्व में अनेकों बार नोटिस दिया गया, नोटिस उपरांत भी बकायेदारों द्वारा राशि जमा नहीं की गयी। जिस पर वसूली हेतु कडे कदम उठाते हुये जिलाधीश को सूची प्रेषित किया। जिलाधीश द्वारा उक्त बकायेदारों को आर.सी.सी. (राजस्व वसूली पत्र) जारी करने तहसीलदार को पत्र र्प्रेषित किया गया। निगम एवं तहसीलदार द्वारा दिये गये राजस्व वसूली पत्र से 11 बकायादारों द्वारा राजस्व कर की राशि निगम कोष में जमा की गयी। उन्होंने शेष बकायादारों से राजस्व कर की राशि वसूली करने के साथ साथ वित्तीय वर्ष की समाप्ति को देखते हुये राजस्व वसूली में तेजी लाने उपायुक्त सुदेश कुमार सिंह एवं राजस्व अधिकारी नारायण साहू को निर्देशित किये है।
इस संबंध में उपायुक्त सुदेश कुमार सिंह ने बताया कि वार्ड नं. 14 के नीरज कुमार पटेल आ. देवेन्द्र पटेल द्वारा 151786.00 रूपये, ओमानंद ट्रेडिंग कम्पनी प्रे. केतन भाई द्वारा 45352.00 रूपये कुल 197138.00 रूपये तथा वार्ड नं. 30 के ओमानंद ट्रेडिंग कंपनी प्रे. केतन भाई पटेल द्वारा 86356.00 रूपये, निलेश भाई द्वारा 86356.00 रूपये, अजय कुमार/एम.पिपलापुरे सागर भवन द्वारा 136977.00 रूपये, नीरज कुमार/डी.पटेल सागर भवन द्वारा 138175.00 रूपये, हंसाबेन/स्व. हरिलाल पटेल द्वारा 46775.00 रूपये, बसंत कुमार पटेल/ शिवगण भाई द्वारा 58170.00 रूपये, गोपाल पटेल/ शिवगण भाई पटेल द्वारा 43391.00 रूपये, यशंवत कुमार पटेल/ शिवगण भाई द्वारा 51966.00 रूपये, हिम्मत पटेल/ शिवगण भाई पटेल द्वारा 42843.00 रूपये, श्रीमती पूजा पटेल ध.प. बसंत कुमार पटेल द्वारा 104961.00 रूपये, शिवगण भाई आ. नारायण भाई द्वारा 51206.00 रूपये कुल 847176.00 रूपये, इस प्रकार कुल 10,44,314.00 रूपये निगम में संपत्तिकर की राशि का भुगतान किया गया।
आयुक्त श्री कौशिक ने कडे निर्देश दिये है कि शेष बकायादारों द्वारा राशि जमा नहीं करने की स्थिति में छग नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 में वर्णित प्रावधानानुसार सख्ती से कार्यवाही की जायेगी। बकाया राशि जमा नहीं करने की स्थिति में उत्पन्न क्षति तथा संपूर्ण हर्जे-खर्चे के लिए संबंधित भवन भूमि स्वामी एवं किराएदार स्वयं व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे तथा संबंधितो की सम्पत्ति कुर्की की भी कार्यवाही की जावेगी। उन्होंने असुविधा से बचने के लिए उपरोक्त बकाया कर एवं किराए की राशि का भुगतान नियत समय सीमा में अनिवार्य रूप से जमा करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने निगम सीमाक्षेत्रान्तर्गत निवासरत भवन एवं भूमि स्वामियों तथा निगम स्वामित्व के दुकानों के किराएदारों से अपने स्वामित्व की भवन व भूमियों के संपत्तिकर, समेकितकर एवं जलकर की सम्पूर्ण बकाया राशि तथा निगम स्वामित्व की दुकानों का सम्पूर्ण बकाया किराया का भुगतान अतिशीघ्र करने की अपील की है। करो का भुगतान नहीं करने की स्थिति में नल विच्छेदन की भी कार्यवाही की जायेगी।

राजनांदगांव/कवर्धा / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड राजनांदगांव क्षेत्र के मुख्य अभियंता टी0के0 मेश्राम ने पार्रीनाला स्थित क्षेत्रीय प्रषासनिक भवन में राजनांदगांव एवं कवर्धा वृत के सभी संभागों के कार्यपालन अभियंताओं की बैठक लेकर संभागवार विभिन्न विभागीय कार्यों की विस्तृत जानकारी लेकर समीक्षा की। उन्होने आरएपीडीआरपी (रिस्ट्रचर्ड-एक्सलरेटिड पावर डेवलपमेंट एंड रिफार्म प्रोग्राम) एवं आईपीडीएस (एकीकृत ऊर्जा विकास योजना) योजनाओं अन्तर्गत षामिल षहरों के लाइन लाॅस को निर्धारित सीमा में कम करने हेतु किए जा रहे कार्यो की जानकारी ली तथा इन कार्यो को षीघ्र पूर्ण करने के निर्देष दिए। मुख्य अभियंता मेश्राम ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि उक्त षहरों में वितरण हानि को 08 प्रतिषत से कम करने के निर्देष का पालन कड़ाई से हो तथा वितरण हानि को निर्धारित सीमा के भीतर लाये जाने हेतु सभी आवष्यक उपाय किये जाये।
इस समीक्षा बैठक में राजस्व संग्रहण, राजस्व बकाया, बंद/खराब मीटरों को बदलने, षुन्य खपत, निगेटिव बिलिंग, वितरण हानि, विफल ट्रांसफार्मरों की जानकारी, विद्युत दुर्घटना एवं सुरक्षा के उपाय, कृशि पंपो के लिए लाइन विस्तार के कार्यो की प्रगति पर विस्तारपूर्वक जानकारी लेकर समीक्षा की गई तथा आवष्यक निर्देष दिए गए। इसके अतिरिक्त बिजली बिल हाॅफ योजना तथा मोर बिजली ऐप के संबंध में चर्चा कर समुचित कार्यवाही के दिषा-निर्देष भी दिए गए। इस समीक्षा बैठक में अधीक्षण अभियंता मंगल तिर्की, तरूण कुमार ठाकुर, एस0के0 दुबे, कार्यपालन अभियंता व्ही0आर0के0 मुर्ति, बी.के. उइके, एस.आर. साण्डे, के.एल. उइके एवं एच.के. सुर्यवंषी उपस्थित हुए।

जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / राजस्व अनुविभाग जांजगीर के अंतर्गत जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम पंचायत दर्री में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 14 जनवारी तक आवेदन आमंत्रित किए गए है।
राजस्व अनुविभाग कार्यालय जांजगीर से जारी सूचना के अनुसार नवागढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत दर्री में दुकान संचालन हेतु इच्छुक संस्थाध्समूह आदि से आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक समूह निर्धारित तिथि तक आवेदन राजस्व अनुविभाग कार्यालय जांजगीर में जमा कर सकतें है।

जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / राजस्व अनुविभाग पामगढ़ के अंतर्गत जनपद पंचायत पामगढ़ के झूलन व झिलमिली में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 15 जनवारी तक आवेदन आमंत्रित किए गए है।
राजस्व अनुविभाग कार्यालय पामगढ़ से जारी सूचना के अनुसार पामगढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत झूलन व झिलमिली में दुकान संचालन हेतु इच्छुक संस्था, समूह, सेवा सहकारी समिति, वन समिति, महिला स्व-सहायता समूह आदि से आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक समूह निर्धारित तिथि तक आवेदन राजस्व अनुविभाग कार्यालय पामगढ़ में जमा कर सकते है।

जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / कृषि विज्ञान केन्द्र में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन 16 से 30 दिसंबर तक किया गया। भारत सरकार की निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डाॅ.आर.एन.शर्मा के मार्गदर्शन में पखवाड़ा के तहत स्वच्छता जागरूकता के लिए विभिन्न गातिविधिया आयोजित की गई है।
कृषि विज्ञान केन्द्र से जारी प्रेस नोट के अनुसार नोडल अधिकारी कृषि वैज्ञानिक डाॅ. आर.मोदी के नेतृत्व में कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित विभिन्न कृषक प्रशिक्षणों एवं देशी डिप्लोमा एवं कृषि अंतिम वर्ष रावे के छात्र-छात्राओं, ग्राम जर्वे के गोठान समिति के सदस्यों सहित ग्राम पंचायत स्थल, स्कुल परिसर, आंगन बाड़ी सहित केन्द्र के आवासीय परिसर एवं गोदामों, गौशाला, मशरूम उत्पादन ईकाई, आईएफएस माॅडल, उद्यानिकी सहित प्रशासनिक भवनों की साफ सफाई की गई। शपथ छात्र-छात्राओं, प्रतिशील किसानों एवं अधिकारी कर्मचारियों, दैनिक वेतन श्रमिकों को प्रक्षेत्र प्रबंधक चंन्द्रशेखर खरे ने स्वच्छता का दिलाई। पखवाड़ा के आयोजन में केन्द्र के वैज्ञानिक श्री आर. दिक्षीत, श्री एस.के.सूर्यवंशी, श्रीमती आशुलता नेताम, कार्यक्रम सहायक श्रीमती महेश्वरी उपासक, संतराम साहू, चंन्द्रकिरण, प्रमोद डहरिया, सहित अधिकारी एवं कर्मचारीयों का विशेष योगदान रहा।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)