August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / नगर निगम सीमांतर्गत अवैध निर्माण एवं शासकीय भूमि पर हो रहे अतिक्रमण पर प्रभावी रूप से रोकथाम करने के लिये निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक द्वारा नगर निगम में अतिक्रमण दस्ता (तोडू दस्ता) का गठन किया गया है। गठित दल द्वारा शहर में प्रतिदिन निरीक्षण कर और शिकायत के आधार पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है। इसी कडी में गठित दल द्वारा राजीव नगर में सड़क चौडीकरण के दौरान आ रहे अतिक्रमण को हटाया गया।
    इस संबंध में आयुक्त चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि नगर निगम की गठित दल प्रतिदिन अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही कर रही है। विगत दिनों दुर्गा चौक व रेवाडीह में हो रहे अतिक्रमण/अवैध निर्माण एवं बिना अनुमति के निर्माण कार्य किया जा रहा था, जिसे तोड़ा गया और राजीव नगर में रोड चौड़ीकरण के दौरान आ रहे अतिक्रमण को तोड़ने की कार्यवाही की गयी। उन्होंने अतिक्रमण दस्ता से कहा कि शहर में जहां-जहां पर अतिक्रमण किया जा रहा हैै। उसे तत्काल हटाया जाये और संबंधित के विरूद्ध निगम प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाये।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / आयोध्या में बन रहे श्री राम जन्म-भूमि निर्माण अभियान हेतु विगत दिनों राजनांदगांव में बैठक आहूत की गई। बैठक में नगर व जिले के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। श्री राम के मंदिर निर्माण अभियान राजनांदगांव के जिला अध्यक्ष नीरज बाजपेयी व जिला महामंत्री नंदू राम साहू के सानिध्य में नगर ईकाई समिति का गठन किया गया। जिसमें नगर अध्यक्ष योगेश बागड़ी, उपाध्यक्ष पवन डागा, सुभाष अग्रवाल, उषा श्रीवास्तव, मंत्री अनूप श्रीवास, सह-मंत्री शिवशक्ति शर्मा, अनीश बोरकर, कोषाध्यक्ष जयंत खुटारे, कार्यालय प्रमुख राकेश साहू, हिसाब किताब हरिश यादव, दुर्गा यादव, सचिव सोनी, रोहित तिवारी, लव मिश्रा, भगवान झा, प्रचार-प्रसार त्रिगुण सदानी, आभा श्रीवास्तव, कमल सोनी बनाया गया।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने ब्लॉक अध्यक्ष की घोषणा की, जिसमें घुमका ब्लॉक से विधायक भुनेश्वर बघेल व जिलाध्यक्ष पदम कोठारी के अनुशंसा पर रतन यादव को नियुक्त किया गया है। श्री यादव पूर्व में कई पदों का निर्वहन कर चुके है। अभी वर्तमान में सलोनी सरपंच है। पूर्व में जनपद, मंडी सहित अन्य पद पर रह चुके यादव के बनने से पार्टी मजबूत होगी एवं अपने अनुभव से संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। पूरे क्षेत्र में उनके अध्यक्ष बनने से कांग्रेस कार्यकर्ता में खुशी की लहर है, उनके अध्यक्ष बनने पर वरिष्ट कांग्रेस नेता शोभाराम बघेल एपूर्व अध्यक्ष दुर्गेश द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य हर्षिता स्वामी बघेल, हेमंत वैष्णव, जनपद सभापति ओमप्रकाश साहू, आमीन खान, रामकुमार साहू रितेश सिन्हा, मिथलेश चंद्रवशी आदि कार्यकर्ताओं ने बधाई दिए।

    2390 चालकों का हुआ नेत्र परीक्षण

    संयुक्त प्रयास से हुआ कार्यक्रम


    भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के तहत वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण सप्ताह आयोजित किया गयाजिसमें भारी वाहन चलाने वाले 45 साल से अधिक उम्र के ड्राइवरों की आंखों की जांच के लिए अभियान चलाया । इस नेत्र परीक्षण अभियान का उद्देश्य ड्राइवरों की आंखों की जांचकर उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ साथ उचित मार्गदर्शन भी देना है ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सके।
    नेत्र परीक्षण सप्ताह 5 दिसंबर से 11 दिसंबर 2020 तक आयोजित हुआ जिसमें राज्य के 8 स्थानों (टोल प्लाजा) पर शिविर आयोजित कर 2390 वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण किया गया । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ की मिशन संचालक डॉ प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्शन में इन नेत्र परीक्षण शिविरों का आयोजन किया गया था।
    नेत्र परीक्षण सप्ताह की जानकारी देते हुऐ राज्य के राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के नोडलराज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ.सुभाष मिश्रा ने बतायासड़क दुर्घटना के प्रकरणों में कमी लाने में वाहन चालकों के नेत्र का स्वस्थ होना भी जरुरी है । इस कार्यक्रम के अंतर्गत 2390 वाहन चालकों का परीक्षण किया गया जिसमें 425 रिफ्रैक्टिव एरर, 379 प्रेसबायोपिया, 37 लोग मोतियाबिंद एवं 369 अन्य बीमारी के मरीज मिले जिनका उपचार कर उचित सलाह दी गई हैं ।बाकी 1180 वाहन चालकों की दृष्टि सामान्य पाई गई । यह कार्यक्रम प्रति वर्ष दिसंबर माह के प्रथम शनिवार से 1 सप्ताह के लिए आयोजित किया जाता है ।
    उन्होनें कहा भारी वाहन चालकों की आंखों की हर माह जांच होनी चाहिए । साथ ही वाहन मालिक की भी जिम्मेदारी है कि वह अपने वाहन चालकों की नियमित रूप से आंखों की जांच कराएं ताकि रात और सुबह होने वाले सड़क हादसों को कम किया जा सके ।
    डॉ. मिश्रा ने कहा नेत्र विशेषज्ञों के द्वारा चालकों को आवश्यक परामर्श भी दिया गया है । चालकों को सलाह दी गई कि वह नेत्र समस्या को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। यदि कहीं कोई समस्या हो तो तत्काल चिकित्सकों से संपर्क करें। बिना किसी नेत्र विशेषज्ञ की सलाह के आंखों में दवाओं का प्रयोग न करें ।
    क्यों जरुरी है नेत्र जांच
    उम्र बढ़ने के साथ साथ हमारी दृष्टि भी कमज़ोर होती जाती है और 40 वर्ष की आयु पार करने के बाद, करीब की वस्तुओं पर फोकस करना कठिन हो जाता है । इसलिए समय समय पर नेत्र चिकित्सक से जांच कराना आवश्यक होता है। नेत्र परिक्षण के दौरान नेत्र चिकित्सक से अपनी आंखों और दृष्टि के बारे में सभी परेशानियों पर चर्चा करें । उन्हें अपने परिवार में आंखों की समस्याओं के किसी भी इतिहास के बारे में भी जरूर बताएं।इन सब समस्याओं का समय पर पता चलने से दृष्टि में आने वाली परेशानी को कम या खत्म किया जा सकता है ।

    कहीं भी आने-जाने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था, क्यांेकि मैं एक पैर के सहारे चलता था। शारीरिक कष्ट की वजह से मुझे बहुत तकलीफ होती थी। अब मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से मैं अपनी मर्जी से कहीं भी आ-जा सकता हूं और अपना कार्य दूसरों के सहारे के बिना भी कर सकता हूं। आत्मनिर्भरता से ओतप्रोत उक्त बातें धमतरी के ग्राम सोरम निवासी 80 प्रतिशत अस्थिबाधित दिव्यांग श्री श्याम लाल साहू ने कही। खुशी जाहिर करते हुए पचास वर्षीय श्री साहू आगे बताते हैं कि समाज कल्याण विभाग में उन्होंने पांच जनवरी को ट्रायसायकल के लिए आवेदन दिया और उन्हें तत्काल मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिल गई। वे इस सहयोग के लिए शासन तथा समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए काफी संतुष्ट होकर घर लौटे।

    अगर कुछ कर गुजरने का जुनून हो और उसे अंजाम देने की दृढ़ इच्छाशक्ति मन में हो तो पथरीले रास्ते भी फूलों की सेज बन जाते हैं। नगरपालिक निगम धमतरी के नवज्योति शहर स्तरीय संघ ने भी कुछ ऐसा कर दिखाया, जिसके जज्बे की चहुंओर सराहना हो रही है। शहरी क्षेत्र में गोधन न्याय योजना की इसे बड़ी कामयाबी कह सकते हैं, जहां पर संघ की 175 महिलाएं गोधन (गोबर) से अपना भविष्य संवारने में तल्लीन हैं। उनका आत्मविश्वास और होठों की सहज मुस्कान यह साबित कर रही है केमिकल फर्टिलाइजर के दौर में वर्मी खाद, वर्मी वाॅश और गोबर के अन्य उत्पाद हर दृष्टिकोण से खरा उतरे हैं।
    समूह की महिलाओं ने बताया कि शहर से कचरा संग्रहण करने के बाद सुबह आठ से दोपहर तीन बजे दानीटोला वार्ड में स्थित एसआएलएम सेंटर की अलग-अलग युनिट में वर्मी कम्पोस्ट के अलावा गोकाष्ठ (गोबर की लकड़ी), कण्डे, अगरबत्ती और वर्मी वाॅश तैयार करती हैं। संघ की अध्यक्ष श्रीमती मधुलता साहू ने बताया कि निगम क्षेत्र में ऐसे चार सेंटर संचालित हैं, जहां वर्मी कम्पोस्ट तैयार किया जाता है, साथ ही कण्डे, गौकाष्ठ, वर्मी वाॅश और अगरबत्ती भी तैयार किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि यहां पर निर्मित गौकाष्ठ की काफी मांग है। संघ की सदस्य श्रीमती संगीता बारले व श्रीमती भारती साहू ने बताया कि गोधन न्याय योजना के अंतर्गत समूह की महिलाआंे के द्वारा नाडेप टांकों में केंचुआ डालकर 45 से 60 दिनों के भीतर वर्मी कम्पोस्ट तैयार किया जाता है।
    नगरपालिक निगम के आयुक्त श्री आशीष टिकरिहा ने बताया कि गोधन न्याय योजना के तहत जिले में वर्मी कम्पोस्ट तैयार तो किया जा रहा है, इसके अलावा इसे और अधिक रोजगारोन्मुखी एवं बहुगतिविधियों से जोड़ते हुए गौकाष्ठ, कण्डे, अगरबत्ती और वर्मी वाॅश तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यहां उत्पादित गौकाष्ठ को निगम क्षेत्र के अलावा नगर पंचायतों में भी आपूर्ति की जा रही है जहां अलाव के तौर पर जलाने के साथ-साथ ढाबों में ईंधन (चूल्हा) के रूप में, शवदाह गृहों में शवों को मुखाग्नि देने तथा हवन-पूजन में लकड़ी के विकल्प के तौर पर आहुति देने का भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि शहर के एसआरएलएम सेंटरों में औसतन छह हजार कण्डे, 4500 गौकाष्ठ और ढाई हजार लीटर वर्मी वाॅश तैयार हो रहे हैं। एक क्विंटल गौकाष्ठ का मूल्य एक हजार रूपए तथा कण्डे की कीमत 300 रूपए प्रति सैकड़ा है, जबकि वर्मी वाॅश लिक्विड 35 रूपए प्रतिलीटर की दर से बेचा जाता है। इन उत्पादों को थोक के अलावा चिल्हर में भी बेचा जाता है जिसे मोबाइल नंबर 7470739265 पर काॅल करके बुकिंग कराई जा सकती है तथा इनकी घर पहुंच सेवा भी उपलब्ध है। निगम आयुक्त ने यह भी बताया कि ये सभी उत्पाद प्रयोगशाला परीक्षण में उत्कृष्ट सिद्ध हुए हैं। इन सेंटरों में अब तक 39 हजार रूपए की केंचुआ खाद बेची जा चुकी है। शहर के दानीटोला वार्ड, सोरिद वार्ड, नवागांव वार्ड तथा गोकुलपुर वार्ड में ये उत्पाद तैयार हो रहे हैं। निगम क्षेत्र में 201 वर्मी बेड व 300 ग्रीन बैग में वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन किया जा रहा है।

    जगदलपुर । शौर्यपथ । * 250 सीटर क्षात्रावास भवन गुडवत्ताहीन निर्माण पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी कार्यवाही हेतु अपनी 5 मांगो को लेकर पहुंची जिला कार्यालय कोंडागांव -- जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ * अगर जिला कार्यालय 3 दिनों के भीतर छात्रावास भवन का निर्माण रोक जांच शुरू नहीं करती तो 3 दिन बाद स्वयं जनता कांग्रेस के कार्यकर्ता निर्माण स्थल पहुंच रोकेंगे काम :- जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी मामले में कोंडागांव जिलाध्यक्ष श्री नरेंद्र नेताम एवं बस्तर जिलाध्यक्ष नरेंद्र भवानी कार्यकर्ता समेत जिला कार्यलय कोंडागांव पहुंचे अपने 5 सूत्रीय मांगो को लेके जहां ज्ञापन जिलाधिकारी को देना था किन्तु उनकी अनुपस्थिति में अन्य अधिकारी भी नहीं रहे कार्यलाय में घंटो इंतजार बाद आवक जावक में ज्ञापन दे की कहे की जिले में कोंडागांव पे बन रहे 250 सीटर क्षात्रावास भवन निर्माण का गुडवत्ताहीन निर्माण जो की लोक निर्माण विभाग के देख रेख में ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य शुरू भी जारी है ! और अन्तः लगभग कार्य समाप्ति पे जा रहा जिसका लागत ( 7 करोड़ 17 लाख ) के लगभग है, और निर्माण कार्य इतना गुडवत्ताहीन है की मानो ठेकेदार को किसी बड़े अधिकारी का कोई भय ही नहीं कार्यो को घटिया और गुडवत्ता हम इसी लिए कह रहे है क्युकी जब हम खुद निरक्षण में गए थे, तो निर्माणधीन दिवालो का ईटा उंगलियों से निकल हाथ में आरहे है इतना घटिया निर्माण को एजेंसी ग्रीन सिग्नल कैसे दे सकती है, क्यों अभी तक सर्वे करने वाले जिम्मेदार अधिकारी इंजिनियर, एस डी ओ, समेत जिला निर्माण समिति के सदस्यों पर त्वरित कार्यवाही क्यों नहीं, जबकि निर्माण का हाल यह है की सब आँख के सामने है फिर भी जिला प्रशासन सोकास नोटिस और ठेकेदार को जवाब दो का नोटिस का खोकला खेल क्यों, त्वरित इस भ्रस्टाचार के खेल पे एक्शन क्यों नहीं जबकि यह एक आश्रम है जाहा आने वाले समय में कोंडागांव बस्तर के भविष्य युवा युवती रहेंगी अगर निर्माण गुडवत्ताहीन बनेगा तो कोई दुर्घटना का भी डर बना रहेगा ऐसे में अगर भवन कभी बच्चो से डाह ही गया तो कौन जिम्मेदार होगा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी निवेदन करती है भवन का निर्माण त्वरित रोका जाए सम्पूर्ण भवन का एक एक हिस्सा का उच्स्तरीय जांच करवाइये जाए और समस्त दोषियों पे कार्यवाही हो नहीं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी स्वयं निर्माण रोकने बल के साथ निर्माण स्थल जायेगी लेकिन खुले आँख से गलत होते नहीं देख सकते घटिया निर्माण अभी भी जारी है, मांगे :- (1) भवन निर्माण का एक एक हिस्सा जांच कर त्वरित ध्वस्त किया जाए ताकि कोई दुर्घटना ना हो (2) भवन निर्माण का नुक्सान राशि ठेकेदार से रिकवरी किया जाए (3) निर्माण एजेंसी जिला कार्य समिति के सदस्यों पर उच्च स्तरीय जांच कर रिपोर्ट अनुसार उन पर कार्यवाही की जावे (4) सम्बन्ध्ति तात्कालीन जिम्मेदार ई.ई, एस.डी.ओ, इंजीनियर और ठेकेदार को सस्पेंड किया जाए ठेकेदार को ब्लेक लिस्टेड किया जाए (5) निर्माणधीन भवन का निर्माण कार्य जांच के रिपोर्ट आने तक कार्य रोका जाए

    जगदलपुर । शौर्यपथ । * *कोंडागांव विधानसभा के विधायक मोहन मरकाम के ग्राम क्षेत्र की जनता विगत दो माह से वन क्षेत्र के भू भाग को बिना ग्राम सभा किये मनमानी ढंग से सीमांकन का कर रहे विरोध लेकिन नहीं सून रहा जिलाप्रशाशन :- नरेंद्र नेताम जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी* * *पेसा कानून लागू क्षेत्र में जिला प्रशाशन बिना ग्राम सभा के एक गांव का बड़ा भू भाग आखिर क्यों मनमानी ढंग से सीमांकन कर विशेष गांव में क्यों जोड़ दिए जवाब दे जिला प्रशाशन - नरेंद्र नेताम जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी* *मामले में कोंडागांव जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व कोंडागांव जिलापंचायत सदस्य नरेंद्र नेताम ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कलेटेड दफतर पहुँच ग्रामीणों से मिलकर कहा की ग्राम पंचायत बुडरा वन क्षेत्र के भू-भाग में राजनीति हस्तक्षेप कर वन विभाग कोण्डागांव द्वारा ग्राम सभा किये बिना मनमानी ढ़ग से सीमांकन कर ग्रामीणों के वन क्षेत्र का बड़ा भू-भाग ग्राम -टेण्डमुण्डा को चिन्हाकित कर दे दिया गया है ! आखिर ऐसा करना कितना जरुरी था या क्या जरुरत था उक्त ग्राम के वन क्षेत्र की भूमि को प्रदेश कांग्रेस कमिटी के गृह ग्राम टेडनमुंडा को चिन्हाकित करके जोड़ने का वो भी बैगेर ग्रामीणों का इज्जाजत का ! जिससे विगत 02 माह से दोनों ग्रामवासी अपने दैनिय निस्तारी उपयोग को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न कर आपस में लड़ाया जा रहा है, उक्त वन क्षेत्र का संरक्षण कई पीड़ी दर पीड़ी करते आ रहे है यह ग्रामवासी ! अगर ऐसी ही तनाव की स्थिति रहा तो गंभीर स्थिति भी बन सकता है, सबसे हैरान करने वाली बात यह है की इस संबंध मे कई बार प्रशासन/वन विभाग को अवगत करा चुके है ग्राम वासियो ने।बावजूद जिला प्रशाशन का सकारात्मक कदम नहीं उठाना भ्रस्टाचार की बूह आ रही है ! कृपया ग्रामीणों का निवेदन सुने जिला प्रशाशन नहीं तो जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी विभाग के खिलाफ जायेगी अदालत पेसा कानून का धज्जिया उड़ा मनमानी कर रही वन विभाग यह आरोप लगा कानून का शरण लेगी पार्टी ग्रामीणों को न्याय दिलाने के लिए !*

    रायपुर / शौर्यपथ / खाद्य सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने आज रायपुर जिले के धरसींवा, कूंरा, पंडरभट्टा, खैरखूंट और देवरी धान खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। खाद्य सचिव ने इन धान खरीदी केन्द्रों में किसानों से बात-चीत की और धान खरीदी के संबंध में जानकारी ली।
    सचिव डॉ. सिंह ने खरीदी केन्द्रों में धान की समुचित खरीदी, व्यवस्थित रख-रखाव एवं किसानों को भुगतान सहित धान की गुणवत्ता एवं बारदानों की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने खरीदी केन्द्रों में धान की गुणवत्ता और नमी का परीक्षण किया। खरीदी केन्द्रों में उपलब्ध बारदानों का मिलान किया, साथ ही बारदानों को व्यवस्थित रूप से रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। खाद्य सचिव ने धान खरीदी केन्द्र में धान को सुरक्षित रखने के संबंध में पंडरभट्टा, खैरखूंट, देवरी में बनाये गये प्लेटफार्म की जानकारी ली और खरीदे गये धान को व्यवस्थित रूप से स्टेक में रखने तथा आकस्मिक वर्षा को ध्यान में रखते हुये कैप कव्हर लगाने तथा धूप पड़ने पर कैप कव्हर को हटाने एवं पुनः ढक़ने के निर्देश दिए। खाद्य सचिव ने सभी धान खरीदी केन्द्रों में बारदानों की संख्या की जानकारी ली और कहा कि राईस मिलर्स के द्वारा धान उठाव के समय शासन द्वारा निर्धारित प्रतिशत के आधार पर बारदाने लेकर आएं। किसानों से भी धान खरीदी के समय बारदाने उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मिलर्स द्वारा समयबद्व तरीके से धान उठाव करने के संबंध में खाद्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।
    निरीक्षण के दौरान सचिव खाद्य को रायपुर के कलेक्टर डॉ. भारतीदासन ने बताया कि धान खरीदी कार्य को सर्वाधिक सर्वोच्च प्राथमिकता से सम्पन्न कराया जा रहा है। किसी भी धान खरीदी केन्द्रों में खरीदी कार्य प्रभावित न हो एवं किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। बारदानों की उपलब्धता मांग के अनुसार बनी रहे इसके लिए किसानों की संख्या एवं उनके द्वारा दिये जाने वाले धान की मात्रा के आधार पर योजना तैयार किया गया है। इस दौरान जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहकारिता विभाग के उप पंजीयक, खाद्य नियंत्रक एवं जिला विपणन अधिकारी भी उपस्थित थे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision