
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
राजनांदगांव / शौर्यपथ / ब्लॉक के डुमरडीहकला में जय महाकाल युवा संगठन एवं समस्त ग्रामवासी के द्वारा एक दिवसीय रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय जनपद सदस्य सभापाति ओमप्रकाश साहू, सरपंच दिनेश ठाकुर व ग्रामवासी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के उद्बोधन में ग्राम के सरपंच दिनेश सिंह ठाकुर ने आयोजन समिति व ग्रामवासी को बधाई दिए व जब तक सरपंच पद है हमेशा सहयोग प्रदान करने की बात कही। जनपद सभापाति ओमप्रकाश साहू ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। खेल से हमारे जीवन मे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। हर खिलाड़ी जीत के लिए खेलता है, लेकिन हारे हुए खिलाड़ियों को निराश नहीं होना चाहिए, क्या कमी रह गया उस कमी को अगली बार दूर करना चाहिए और अच्छी मेहनत करके आगे बढ़ना चाहिए। सतत संघर्ष मेहनत और प्रयत्न से जीत हासिल हो जाती है। सभापाति साहू ने गॉव के विकास के लिए 6150 लाख भवन व युवाओं के मांग पर जिम की घोषणा किये। कार्यक्रम में ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / ब्लॉक के हरडुवा में डोंगरगढ़ विधायक अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण अध्यक्ष भुनेश्वर बघेल ने हरडुवा में स्टॉप डेम का भूमिपूजन किये उनके बाद विधायक बघेल साइकिल स्टैंड, सार्वजनिक शौचालय, सामुदायिक भवन का लोकार्पण किये। लोकार्पण पश्चात क्रिकेट समापन में पहुंचे, जहां खिलाड़ियों को पुरूस्कार वितरण किया गया। सरपंच प्रतिनिधि देरहा राम वर्मा ने विधायक बघेल को गॉव की विकास की मांग की। जनपद सदस्य हंशा सिन्हा खेल खिलाड़ी जिंदाबाद के नारों के साथ सबका अभिवादन किया। पूर्व जनपद सदस्य चंद्रेश वर्मा ने गांव के विकास की बात की ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश द्विवेदी ने पुर्वाजों को याद करते हुए पुराने बातों को याद किये। हरडुवा हमेशा से ही खेल खिलाड़ियों के नाम से जाना जाता है।
विधायक बघेल ने अपने उद्बोधन में सबसे पहले नये साल की बधाई दी व गांव के विकास साथ मिलकर करने की बात कही। सभी खिलाड़ियों को बधाई दी व विजेता टीम को बधाई दिए व आने वाले समय मे और ज्यादा मेहनत करने की बात कही व हारे हुए टीम को कहा कमी रह गयी सुधार करने की बात कही। विधायक बघेल ने गांव के विकास के लिए व्यावसायिक परिसर हेतु 8 लाख व मुक्तिधाम हेतु 5 लाख की घोषणा किये। कार्यक्रम में जनपद सभापति ओमप्रकाश साहू, सरपंच विनीता वर्मा, सलोनी सरपंच रतन यादव, महेश वर्मा, गन्नू वर्मा, नवीन लुनिया, नवनीत चंदेल, खिलेश वर्मा सहित आयोजक समिति ग्रामवासी उपस्थित रहे।
नवागढ़ / शौर्यपथ / दुर्ग जिला के पाटन विधानसभा के ग्राम खुड़मुडा़ में एक परिवार के चार सोनकर सदस्यों की जघन्य हत्या अज्ञात आरोपियों द्वारा 21 दिसम्बर को वारदात किया गया था । जिसके आरोपियों को अब तक पुलिस पकड़ नहीं पाई है । जिससे छ .ग. के सोनकर समाज के प्रत्येक राज में में रोष व्याप्त है । छत्तीसगढ़ सोनकर समाज के प्रदेशाध्यक्ष शारदा प्रसाद सोनकर के आह्वाहन पर प्रत्येक राज में श्रद्धाजंली सभा कैंडल मार्च का आयोजन कर न्याय की मांग के परिपेक्ष्य में सोनकर समाज नवागढ़ में मनोज पुरबिया के नेतृत्व में शासन प्रशासन से मांग किया है कि आरोपियों को शीघ्र ही पकड़ कर उनको को कड़ी सजा दिलाया जाए नहीं तो सोनकर समाज उग्र कदम उठाने के लिए बाध्य होगा । साथ ही समाज के लोगों ने सीबीआईजांच की मांग भी किया । सोनकर समाज नवागढ़ के द्वारा उक्त घटना में मृतकों के प्रति श्रद्धाजंली सभा का आयोजन कर कैंडल मार्च निकाला गया साथ ही दीप जलाकर श्रंद्धाजलि अर्पित किया दिया ।नवागढ़ में महिलाओं के द्वारा मृतक आत्मा की शांति हेतु दीप जलाकर मौन धारण श्राद्धाजंली अर्पित किया गया
इस अवसर पर शिक्षा विकास समिति नवागढ़ अध्यक्ष मनोज पुरबिया में हत्याकांड घटना पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनसमूह के साथ न्याय की गुहार लगाई एवम सीबीआई जांच में मांग उठाई। इस अवसर पर उपाध्यक्ष कमलेश सोनकर दयाराम सोनकर पार्षद हेमन्त सोनकर अजय सोनकर दिनेश सोनकर नितेश सोनकर सीताराम सोनकर राजा सोनकर पूर्व पार्षद कांति सोनकर सेवती सोनकर पूजा सोनकर दुर्गा सोनकर शशि सोनकर संतोषी सोनकर एवं समाज के सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे ।
नवागढ़ / शौर्यपथ / ग्राम- सुरकी(नवागढ़) निवासी सुरसेन वारे के दोनों सुपुत्रों ने नवागढ़ क्षेत्र को गौरवान्वित किया। अजय एवं दिग्विजय वारे ने इस वर्ष आयोजित एनटीए नेट (राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा)की हिन्दी विषय मे सफलता प्राप्त की।दिग्विजय वारे ने नेट के साथ जुनियर रिसर्च फिलोशिप की पात्रता प्राप्त की। इससे वे देश के किसी भी विश्वविद्यालय में पीएचडी करने के लिए छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है। 2018 से सेट उत्तीर्ण दिग्विजय के लिए यह उपलब्धि नवागढ़ क्षेत्र साथ- साथ शासकीय कोदुराम दलित महाविद्यालय नवागढ़ एवं समाधान महाविद्यालय बेमेतरा के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है और दोनों ही कालेज के स्टॉफ ने इनके उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया ।अजय और विजय ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता अपने परिवार जन व महाविद्यालय परिवार एवं विशेष कर डॉ. प्रेमलता मिश्रा प्रभारी प्राचार्य शास केआरडी महाविद्यालय नवागढ़ को दिया जिन्होंने बीए 1 वर्ष से ही लगातार मार्गदर्शन किया। महाविद्यालय से निकलने के बाद भी उनका मार्गदर्शन निरंतर प्राप्त होता रहा। दिग्विजय वारे ने सत्र 2019-20 में शासकीय कोदुराम दलित महाविद्यालय में सहायक प्राध्यापक हिंदी जनभागीदारी के रूप मे अपनी सेवाएं दिये है।
बेमेतरा / शौर्यपथ / मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ संगठन सह प्रभारी नितिन नवीन बेमेतरा जिला प्रवास पर रहेंगे। जहाँ वे भाजपा कार्यालय बेमेतरा में पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं से समीक्षा बैठक लेंगे। इस दौरान उनके साथ प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ धरमलाल कौशिक, पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, प्रदेश महामंत्री व दुर्ग संभाग संगठन प्रभारी किरण देव, जिलाध्यक्ष बेमेतरा ओमप्रकाश जोशी, प्रदेश मंत्री संध्या परगनिहा एवं जिला संगठन प्रभारी अजय राव सहित वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगें।
छत्तीसगढ़ सह प्रभारी सुबह 9 बजे रायपुर मार्ग से ग्राम जेवरा पहुचेंगे, जंहा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। जिसके पश्चात कोबिया चौक में स्वागत उपरांत प्रभारी भाजपा कार्यलय पहुँचकर पदाधिकारियो की बैठक लेंगे।
उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला महामंत्री विकास धर दीवान एवं नरेन्द्र वर्मा ने बताया कि बैठक 5 सत्रों में निश्चित अपेक्षित श्रेणी के अंतर्गत होगी। पहले सत्र 10.30 बजे में जिले से सम्बंधित राष्ट्रीय,प्रदेश,जिला पदाधिकारी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य, प्रदेश प्रकोष्ठ के संयोजक, सांसद, विधायक, 2018 के विधायक प्रत्याशी, 2014 के सांसद, जिला पदाधिकारी, मोर्चाओं के जिलाध्यक्ष, निवर्तमान जिलाध्यक्ष अपेक्षित है। द्वितीय सत्र 12 बजे में पहले सत्र अपेक्षित सदस्यों के साथ मण्डल अध्यक्ष एवं मण्डल महामंत्री उपस्थित रहेंगे। 2.30 बजे प्रभारी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। तृतीय सत्र 3 बजे आपेक्षित श्रेणी एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की बैठक होगी, जिसमें जिले से सम्बंधित नगर पालिका उपाध्यक्ष, पार्षदगण, नगर पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य गण उपस्थित रहेंगे। चतुर्थ सत्र में जिला कोर कमेटी की बैठक होगी, वही अंतिम सत्र में मण्डल कार्यसमिति की बैठक बेमेतरा ग्रामीण मण्डल ग्राम जेवरा में सम्पन्न होगी। दीवान ने जिले समस्त पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं से प्रभारी के भव्य स्वागत एवं अपेक्षित श्रेणी को बैठक में उपस्थित रहने की अपील की हैं।
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 5 जनवरी को जांजगीर के हाईस्कूल मैदान में आयोजित किसान सम्मेलन में जिले को 1082.46 करोड रुपए की लागत के 1245 विभिन्न कार्यों की सौगात देंगे। सम्मेलन में वे जिले के 1051 हितग्राहियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभान्वित करेंगे। जांजगीर के हाईस्कूल मैदान में वृहद किसान सम्मेलन विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास और शासन की विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में 292.10 करोड़ रूपए के 419 कार्याे का लोकार्पण एवं 820.93 करोड़ रूपए के 836 कार्यो का भूमि होगा। इनमे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 31 करोड़ 49 लाख रुपए के 228 कार्य, लोक निर्माण विभाग के 514.15 करोड रुपए की 68 कार्य, जल संसाधन विभाग के 19.235 करोड़ रूपए के 04 कार्य, स्कूल शिक्षा विभाग के 1.21 करोड़ रूपयें के 03 कार्य, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के 15.56 करोड़ रूपयें के 12 कार्य शामिल है। इसी प्रकार क्रेडा के 7.125 करोड़ रूपये के 132 कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 139.420 करोड़ रूपयें की लागत के 370 कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 89.045 करोड़ रूपये के 16 कार्य और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के 3.710 करोड़ रूपयें की लागत के 03 कार्यों का भूमि पूजन किया जाएगा।
इसी प्रकार लोकार्पण के कार्याें में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के 13.855 करोड़ रूपये के 18 कार्य, आदिवासी विकास विभाग द्वारा 1.62 करोड़ रूपयें की लागत एक कार्य, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना - 12.431 करोड़ रूपयें के 26 कार्य, स्कूल शिक्षा विभाग के 2.9 करोड़ रूपयें के 02 कार्य, आयुर्वेद विभाग 27 लाख रूपयें की लागत के कार्य, गृह निर्माण मंडल के 5.15 करोड़ रूपये के चार कार्य लोक निर्माण विभाग के 200 करोड रूपये के 24 कार्य, स्वास्थ्य विभाग के 3.26 करोड़ रूपयें के 08 कार्य और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 22.51 करोड़ रूपयें के 334 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।
नगरी / शौर्यपथ / ब्लाक मुख्यालय से लगे ग्राम छिपली मे ग्रामीण सभा का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत भक्त माता कर्मा की पूजा आरती से किया गया तत्पश्चात पुराने पदाधिकारीयो ने आय ब्यय पश्चात निर्वाचन अधिकारी के परिक्षेत्र अध्यक्ष मनहरण साहू और सचिव टिकेश साहू ने नये पदाधिकारी को मनोनयन के लिए नाम आमंत्रित किया गया जहां अध्यक्ष महेश्वर साहू , उपाध्यक्ष सरजू राम साहू, सचिव विनोद कुमार साहू , सह सचिव भेदुराम साहू तथा कोषाध्यक्ष चेश्वर साहू युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष विजय साहू कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष चन्द्रभान साहू को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया
इस अवसर पर जिला संगठन सचिव ह्रदय साहू ग्रामीण अध्यक्ष अजय साहू गुरु प्रसाद साहू खम्हन साहू दुर्योधन साहू सोनुराम साहू अंजोर सिंह साहू किसुन राम साहू रामसाय साहू धनंजय साहू पीलाराम साहू पुनारद साहू बंशीलाल साहू संतोष साहू शंभू नाथ साहू विनय कुमार साहू रमेश साहू महेन्द्र साहू शुकलाल साहू भरत साहू मेघनाथ साहू हेमंत साहू महेश साहू शारदा साहू ईश्वरी साहू जयंती साहू जगबती साहू सोनाबाई साहू सुनिती साहू पुर्णिमा साहू भगवन्तीन साहू अनुसूइया साहू निर्मला साहू शशि साहू वत्सला साहू जानकी साहू सहित समाज के महिला पुरूष उपस्थित थे
राजनादगांव / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ के 12 हजार पंचायत सचिव व रोजगार सहायक इन दिनों संयुक्त हड़ताल पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर समूचे प्रदेश में धरना दे रहें हैं । इसमें शासकीयकरण प्रमुख मांग है । आज छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने जनपद कार्यालय डोंगरगांव पहुँचकर धरना स्थल पर पंचायतों के इन फ्रंटलाइन कर्मचारियों के हड़ताल करने के मुख्य कारणों को रामदुलार साहू जो कि प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश पंचायत संघ एवं जिलाध्यक्ष राजनादगांव भी है से जाना और इंडियन ट्रेड यूनियन एक्ट के तहत पंजीकृत प्रदेश के पत्रकारों के सशक्त यूनियन की ओर से पंचायत सचिवों एवं रोजगार सहायकों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया ।
पंचायत सचिवों के हड़ताल पर चले जाने से पंचायतों में ताला लग गया है ग्रामीण जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र, पेंशन से जुडी समस्याओं एवं अन्य कार्यों के लिए भटक रहें हैं,दूसरी ओर शासन के कार्यों में भी विराम लग गया है. इसके बाद भी सचिवों और रोजगार सहायको को अभी तक शासन की ओर से अब तक कोई आश्वासन नहीं मिला है ।
बुधवार को सीएम से रायपुर में मिले सचिवों के प्रतिनिधि मंडल को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनकी मांग पर विचार करने के लिए 6 माह का समय मांगा था. जिसे सचिवों ने यह कहते हुए ख़ारिज कर दिया कि वे हमेशा से ही सरकार के द्वारा ठगे गये है इसलिए वे हड़ताल जारी रखेंगे । 25 वर्षों से ज्यादा समय से वे अपनी सेवाएँ दे रहे है. कई पंचायत कर्मी रिटायर हो गये लेकिन उनके लिए किसी भी सरकार ने कोई खास काम नहीं किया. जबकि उनके साथ नियुक्त हुए कई कर्मचारियों का शासकीयकरण हो चुका है।
आज धरनास्थल पर छ. ग. जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष अमित गौतम,दुर्ग संभाग अध्यक्ष विवेक मिश्रा के साथ त्रिनेत्रदर्शी न्यूज़ के प्रधान संपादक सुशील तिवारी भी हडताल के समर्थन में उपस्थित और हड़ताल को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिए ।
मारेंगे बाईपास निर्माण हेतु लोक निर्माण विभाग के मुख्य कार्यपालन अभियंता श्री रावते से मिले जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के पदाधिकारी
सात दिन के भीतर अगर विभाग का नहीं आया कोई जवाब तो जनता कांग्रेस छत्तीगगढ जे पार्टी जाएगा लोक अदालत खटखटाएगा न्यालय का दरवाजा
जगदलपुर । शौर्यपथ । जगदलपुर मारेंगा बाई पास की इस सड़क पर 30 दिन में 14 मौतें, नईदुनिया की अगस्त 2019 के अनुसार लगातार हो रहे हादसे में आखिर जिम्मेदार कौन बेकसूर जनता क्यूँ करे भुगतान विभाग की गलतियों का जुलाई माह में बारिश शुरू होते ही इस मार्ग का कुछ हिस्सा बह गया था ! पूर्व सरकार के कार्यकाल में बनाई गई महति कार्ययोजना के तहत आड़ावाल- मारेंगा बायपास सड़क शहर का गौरव की बजाय कलंक बनकर रह गया, गुणवत्ताहीन निर्माण के चलते 19 किलोमीटर लंबा यह सड़क जगह-जगह गड्ढ़ों से अटा हुआ है बरसात में हाल यह होता हैं ! कि यहां रोजाना 10 पहिया वाहनें फंस जाती हैं, मोटरसायकल का चलना भी दुभर हो जाता हैं, एनएच 30 व एनएच 16 को जोड़ने वाले इस मार्ग को बनाने का मकसद शहर व एनएच में यातायात का दबाव कम करना था लेकिन इसकी बदहाली के चलते लोड और अधिक बढ़ गया है। इस वजह से लगातार हादसे भी हो रहे हैं। अगस्त 2019 के नईदुनिया वेब पेज़ की एक आर्टिकल के अनुसार बीते 30 दिनों में 14 लोगों की हादसे में मौत हुई थी वहीं 12 गंभीर रूप से घायल हुए थे, अब लगता हैं इस मामले को लेकर हमें लोक अदालत में शिकायत दाखिल करनी होगी तब न्यालय के हस्तक्षेप बाद शायद विभाग की आँखे खुले ! जबकि एनएमडीसी द्वारा प्रदत्त 36 करोड़ की लागत से 19 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का निर्माण राजधानी स्थित एक ठेकेदार ने करवाया था। यह सड़क शुभारंभ के बाद ही बारिश में आधी बह गई थी। उस वक्त सरकार ने जांच अवश्य बैठाई थी लेकिन नतीजा सिफर निकला। ठेका फर्म पर पूर्व सत्तापक्ष का वरदहस्त होने के आरोप भी लगते रहे ! एवं विभागीय तकनीकी जांच में 19 में 17 किलोमीटर सड़क फेल होना पाया गया था। साथ ही जांच अधिकारी ने स्पष्ट रूप से ठेकेदार द्वारा नए सिरे से नई सड़क बनवाए जाने की अनुशंसा की थी ! साथ ही मामले में लापरवाही के लिए तत्कालीन एसई, ईई, एसडीओ तथा सब इंजीनियर मानीटरिंग करने मे दोषी ठहराए गए थे। लेकिन इनपे कोई कार्यवाही नहीं हुई ना ही कोई जांच जबकि इन अफसरों पर कार्रवाई होनी तो दूर उन्हें पद से भी हटाना मुनासिब नहीं समझा गया था। वही सरकार बदलने के बाद कांग्रेस सरकार में भी कमिश्नर की अध्यक्षता में दोबारा जांच करवाने की जानकारी सरकार ने विधानसभा में विधायक के सवाल पर दी थी लेकिन वो फैसला भी शायद लोभ के बोझ में दब गई ! जुलाई माह में बारिश शुरू होते ही इस मार्ग का कुछ हिस्सा फिर बह गया था ! मारेंगा की ओर से करीब सात किलोमीटर तक जगह-जगह डामर की परतें उखड़ गई ! दो-दो फीट के गड्ढे हो गए, भारी वाहनों के चक्के फंसने के चलते बायपास की बजाय शहर होते हुए भारी वाहनें गुजर रही हैं। अतिरिक्त चार पहिया व दोपहिया वाहन चालक भी उस मार्ग से गुजरने से गुरेज कर रहे हैं। परिणामस्वरूप शहर, एनएच 30 व एनएच 16 में लगातार ट्रेफिक प्रेशर बढ़ रहा है। इसकी परिणति खूनी सड़क हादसों के रूप में सामने आ रही है। बीते 2019 के अगस्त माह में ही 14 लोगों की हादसों में मौत हुई हैं। वहीं दर्जन भर गंभीर हुए ! अदालत में लड़ेंगे जनहित की लड़ाई जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के बस्तर जिलाध्यक्ष नरेंद्र भवानी अब इस मामले को लेकर लोक अदालत का दरवाजा खटखटाने का निर्णय लिया है अगर विभाग कार्यवाही एवं रिकवरी करके सड़क निर्माण नहीं करती हैं तो ! एनएच में हुए हादसों में अप्रत्यक्ष रूप से जनता के धन से बनाई गई यह महात्वाकांक्षी सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। इसका खामियाजा निर्दोष लोगों को चुकाना पड़ रहा है। मांगे ---- (1) :- तात्कालीन एस.ई, ई.ई, एस.डी.ओ, एवं सबइंजीनियर पर जांच दल द्वारा दोषी साबित हुए थे तत्काल कार्यवाही करे विभाग मामले की जांच रिपोर्ट भेजे पुलिस को करवाए ऍफ़. आई. आर. (2) विभाग तात्कालीन ठेकेदार से रिकवरी कर जल्द करवाए सड़क निर्माण एवं करे ठेकेदार को ब्लेक लिस्टेड (3) सड़क का निर्माण विभाग निधि से बिलकुल भी ना करवाए ऐसा करना जनता के पैसो का दुरूपयोग होगा नियमानुसार जो किया गलती उसी को होगा भुगतना अगर विभाग 1 हफ्ता में हमारी ज्ञापन का उत्तर नहीं देती हैं हमारी मांगे नहीं मानती हैं तो जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी लोक अदालत का दरवाजा खटखटाएगी और मामले में कानून का शरण ले सम्बंधित थाने में ठगी एवं धोखा धाड़ी कर चोरी का मामला में ऍफ़. आई. आर. दर्ज करवाएगी !
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
