
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
जगदलपुर । शौर्यपथ । * 250 सीटर क्षात्रावास भवन गुडवत्ताहीन निर्माण पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी कार्यवाही हेतु अपनी 5 मांगो को लेकर पहुंची जिला कार्यालय कोंडागांव -- जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ * अगर जिला कार्यालय 3 दिनों के भीतर छात्रावास भवन का निर्माण रोक जांच शुरू नहीं करती तो 3 दिन बाद स्वयं जनता कांग्रेस के कार्यकर्ता निर्माण स्थल पहुंच रोकेंगे काम :- जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी मामले में कोंडागांव जिलाध्यक्ष श्री नरेंद्र नेताम एवं बस्तर जिलाध्यक्ष नरेंद्र भवानी कार्यकर्ता समेत जिला कार्यलय कोंडागांव पहुंचे अपने 5 सूत्रीय मांगो को लेके जहां ज्ञापन जिलाधिकारी को देना था किन्तु उनकी अनुपस्थिति में अन्य अधिकारी भी नहीं रहे कार्यलाय में घंटो इंतजार बाद आवक जावक में ज्ञापन दे की कहे की जिले में कोंडागांव पे बन रहे 250 सीटर क्षात्रावास भवन निर्माण का गुडवत्ताहीन निर्माण जो की लोक निर्माण विभाग के देख रेख में ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य शुरू भी जारी है ! और अन्तः लगभग कार्य समाप्ति पे जा रहा जिसका लागत ( 7 करोड़ 17 लाख ) के लगभग है, और निर्माण कार्य इतना गुडवत्ताहीन है की मानो ठेकेदार को किसी बड़े अधिकारी का कोई भय ही नहीं कार्यो को घटिया और गुडवत्ता हम इसी लिए कह रहे है क्युकी जब हम खुद निरक्षण में गए थे, तो निर्माणधीन दिवालो का ईटा उंगलियों से निकल हाथ में आरहे है इतना घटिया निर्माण को एजेंसी ग्रीन सिग्नल कैसे दे सकती है, क्यों अभी तक सर्वे करने वाले जिम्मेदार अधिकारी इंजिनियर, एस डी ओ, समेत जिला निर्माण समिति के सदस्यों पर त्वरित कार्यवाही क्यों नहीं, जबकि निर्माण का हाल यह है की सब आँख के सामने है फिर भी जिला प्रशासन सोकास नोटिस और ठेकेदार को जवाब दो का नोटिस का खोकला खेल क्यों, त्वरित इस भ्रस्टाचार के खेल पे एक्शन क्यों नहीं जबकि यह एक आश्रम है जाहा आने वाले समय में कोंडागांव बस्तर के भविष्य युवा युवती रहेंगी अगर निर्माण गुडवत्ताहीन बनेगा तो कोई दुर्घटना का भी डर बना रहेगा ऐसे में अगर भवन कभी बच्चो से डाह ही गया तो कौन जिम्मेदार होगा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी निवेदन करती है भवन का निर्माण त्वरित रोका जाए सम्पूर्ण भवन का एक एक हिस्सा का उच्स्तरीय जांच करवाइये जाए और समस्त दोषियों पे कार्यवाही हो नहीं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी स्वयं निर्माण रोकने बल के साथ निर्माण स्थल जायेगी लेकिन खुले आँख से गलत होते नहीं देख सकते घटिया निर्माण अभी भी जारी है, मांगे :- (1) भवन निर्माण का एक एक हिस्सा जांच कर त्वरित ध्वस्त किया जाए ताकि कोई दुर्घटना ना हो (2) भवन निर्माण का नुक्सान राशि ठेकेदार से रिकवरी किया जाए (3) निर्माण एजेंसी जिला कार्य समिति के सदस्यों पर उच्च स्तरीय जांच कर रिपोर्ट अनुसार उन पर कार्यवाही की जावे (4) सम्बन्ध्ति तात्कालीन जिम्मेदार ई.ई, एस.डी.ओ, इंजीनियर और ठेकेदार को सस्पेंड किया जाए ठेकेदार को ब्लेक लिस्टेड किया जाए (5) निर्माणधीन भवन का निर्माण कार्य जांच के रिपोर्ट आने तक कार्य रोका जाए
जगदलपुर । शौर्यपथ । * *कोंडागांव विधानसभा के विधायक मोहन मरकाम के ग्राम क्षेत्र की जनता विगत दो माह से वन क्षेत्र के भू भाग को बिना ग्राम सभा किये मनमानी ढंग से सीमांकन का कर रहे विरोध लेकिन नहीं सून रहा जिलाप्रशाशन :- नरेंद्र नेताम जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी* * *पेसा कानून लागू क्षेत्र में जिला प्रशाशन बिना ग्राम सभा के एक गांव का बड़ा भू भाग आखिर क्यों मनमानी ढंग से सीमांकन कर विशेष गांव में क्यों जोड़ दिए जवाब दे जिला प्रशाशन - नरेंद्र नेताम जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी* *मामले में कोंडागांव जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व कोंडागांव जिलापंचायत सदस्य नरेंद्र नेताम ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कलेटेड दफतर पहुँच ग्रामीणों से मिलकर कहा की ग्राम पंचायत बुडरा वन क्षेत्र के भू-भाग में राजनीति हस्तक्षेप कर वन विभाग कोण्डागांव द्वारा ग्राम सभा किये बिना मनमानी ढ़ग से सीमांकन कर ग्रामीणों के वन क्षेत्र का बड़ा भू-भाग ग्राम -टेण्डमुण्डा को चिन्हाकित कर दे दिया गया है ! आखिर ऐसा करना कितना जरुरी था या क्या जरुरत था उक्त ग्राम के वन क्षेत्र की भूमि को प्रदेश कांग्रेस कमिटी के गृह ग्राम टेडनमुंडा को चिन्हाकित करके जोड़ने का वो भी बैगेर ग्रामीणों का इज्जाजत का ! जिससे विगत 02 माह से दोनों ग्रामवासी अपने दैनिय निस्तारी उपयोग को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न कर आपस में लड़ाया जा रहा है, उक्त वन क्षेत्र का संरक्षण कई पीड़ी दर पीड़ी करते आ रहे है यह ग्रामवासी ! अगर ऐसी ही तनाव की स्थिति रहा तो गंभीर स्थिति भी बन सकता है, सबसे हैरान करने वाली बात यह है की इस संबंध मे कई बार प्रशासन/वन विभाग को अवगत करा चुके है ग्राम वासियो ने।बावजूद जिला प्रशाशन का सकारात्मक कदम नहीं उठाना भ्रस्टाचार की बूह आ रही है ! कृपया ग्रामीणों का निवेदन सुने जिला प्रशाशन नहीं तो जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी विभाग के खिलाफ जायेगी अदालत पेसा कानून का धज्जिया उड़ा मनमानी कर रही वन विभाग यह आरोप लगा कानून का शरण लेगी पार्टी ग्रामीणों को न्याय दिलाने के लिए !*
रायपुर / शौर्यपथ / खाद्य सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने आज रायपुर जिले के धरसींवा, कूंरा, पंडरभट्टा, खैरखूंट और देवरी धान खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। खाद्य सचिव ने इन धान खरीदी केन्द्रों में किसानों से बात-चीत की और धान खरीदी के संबंध में जानकारी ली।
सचिव डॉ. सिंह ने खरीदी केन्द्रों में धान की समुचित खरीदी, व्यवस्थित रख-रखाव एवं किसानों को भुगतान सहित धान की गुणवत्ता एवं बारदानों की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने खरीदी केन्द्रों में धान की गुणवत्ता और नमी का परीक्षण किया। खरीदी केन्द्रों में उपलब्ध बारदानों का मिलान किया, साथ ही बारदानों को व्यवस्थित रूप से रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। खाद्य सचिव ने धान खरीदी केन्द्र में धान को सुरक्षित रखने के संबंध में पंडरभट्टा, खैरखूंट, देवरी में बनाये गये प्लेटफार्म की जानकारी ली और खरीदे गये धान को व्यवस्थित रूप से स्टेक में रखने तथा आकस्मिक वर्षा को ध्यान में रखते हुये कैप कव्हर लगाने तथा धूप पड़ने पर कैप कव्हर को हटाने एवं पुनः ढक़ने के निर्देश दिए। खाद्य सचिव ने सभी धान खरीदी केन्द्रों में बारदानों की संख्या की जानकारी ली और कहा कि राईस मिलर्स के द्वारा धान उठाव के समय शासन द्वारा निर्धारित प्रतिशत के आधार पर बारदाने लेकर आएं। किसानों से भी धान खरीदी के समय बारदाने उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मिलर्स द्वारा समयबद्व तरीके से धान उठाव करने के संबंध में खाद्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सचिव खाद्य को रायपुर के कलेक्टर डॉ. भारतीदासन ने बताया कि धान खरीदी कार्य को सर्वाधिक सर्वोच्च प्राथमिकता से सम्पन्न कराया जा रहा है। किसी भी धान खरीदी केन्द्रों में खरीदी कार्य प्रभावित न हो एवं किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। बारदानों की उपलब्धता मांग के अनुसार बनी रहे इसके लिए किसानों की संख्या एवं उनके द्वारा दिये जाने वाले धान की मात्रा के आधार पर योजना तैयार किया गया है। इस दौरान जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहकारिता विभाग के उप पंजीयक, खाद्य नियंत्रक एवं जिला विपणन अधिकारी भी उपस्थित थे।
राजमेरगढ़ में 1 करोड़ 27 लाख की लागत से बैगा कुटीर निर्माण की घोषणा
जिले में ब्लड बैंक स्थापित किये जाने की घोषणा
ग्राम धनौली में वन प्रसंस्करण केंद्र की घोषणा
बचरवार-कोटखर्रा मार्ग निर्माण की घोषणा
निमधा से दरमोहली मार्ग निर्माण की घोषणा
कोटखर्रा-बचरवार मार्ग में तिपान नदी में पुल निर्माण की घोषणा
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के विकास के लिये किया जाएगा हरसंभव प्रयास - मुख्यमंत्री
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही/ शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश के नवगठित गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के प्रवास के दौरान मरवाही विकासखंड के ग्राम दानीकुण्डी में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार का संकल्प यहां के किसानों, मजदूरों और गरीबों का विकास करना है। सरकार बनते ही किसानों के कर्ज माफ करने के साथ, समर्थन मूल्य में धान खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना और मनरेगा के माध्यम से किसानों, मजदूरों को लाभान्वित किया गया है।
उन्होंने कहा कि गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को जिला बनाकर इस क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने का प्रयास किया गया है। नए जिले के रूप में अस्तित्व में आते ही गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही क्षेत्र में अधिकारियों की नियुक्ति और नए कार्यालय स्थापित करने का कार्य बड़ी तेजी से हुआ है। उन्होंने कहा कि हमने नवगठित जिले के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है और जनभावनाओं के अनुरूप गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के विकास के लिए आगे भी सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किया जाएगा।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिला प्राकृतिक दृष्टिकोण से बहुत ही सुंदर है, यहां अनेक ऐतिहासिक महत्व के धरोहर तथा पर्यटन एवं धार्मिक स्थल है। इस क्षेत्र के पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जीवनदायिनी अरपा नदी इस जिले से निकलती है। उन्होंने कहा कि अरपा महोत्सव का जिले में आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोटमी उपतहसील को तहसील बनाने की घोषणा, राजमेरगढ़ में 1 करोड़ 27 लाख की लागत से बैगा कुटीर निर्माण की घोषणा, जिले में ब्लड बैंक स्थापित किये जाने, ग्राम धनौली में वन प्रसंस्करण केंद्र, बचरवार-कोटखर्रा मार्ग निर्माण, निमधा से दरमोहली मार्ग निर्माण की घोषणा, कोटखर्रा बचरवार मार्ग में तिपान नदी में पुल निर्माण की घोषणा की।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि नवगठित जिले के सर्वांगीण विकास हेतु शासन प्रयासरत है और भविष्य में भी जिले में विकास की गति तीव्र हो, यह प्रयास किया जाएगा। राजस्व व जिले के प्रभारी मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला बनने के बाद क्षेत्र के विकास की गति बेहद तीव्र हुई है और बहुत ही कम समय में जिले ने विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध है और भविष्य में भी बड़ी तेजी से अंचल का विकास हो यह सुनिश्चित किया जाएगा।
सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना महंत ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गठन की क्षेत्रवासियो की मांग को राज्य सरकार ने पूर्ण किया। अब यह जिला तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। मरवाही विधायक डॉ. के.के. धु्रव ने कहा कि जिला बनने के बाद विकासकार्यो की अनेक सौगात मिली है और हम सभी के प्रयास से हमारा क्षेत्र विकास के नए प्रतिमान गढ़ेगा। इस अवसर पर ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहीमूलक सामग्रियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी, पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार सहित अन्य अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / राजेश श्रीवास्तव जिला एवं सत्र न्यायाधीशध्अध्यक्ष जिला विधिक सेवासेवा प्राधिकरण के द्वार 06 जनवरी को दुर्ग जिले के स्वयं सेवी संस्था (एन.जी.ओ.) के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्वेश्य एन.जी.ओ. को प्राप्त होने वाली सूचनाओं से पीडित व्यक्ति को विधिक सेवा योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाना तथा स्वयं सेवा संस्था के माध्यम से राष्ट्रीय विधिक सेवा योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुचाएं जाने में सहायता लिया जाना रहा।
बैठक में श्री राजेश श्रीवास्तव जिला एवं सत्र न्यायाधीाध्अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि ÓÓ नालसा की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहॅूचाया जाना है योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पीडि़त प्राप्त कर सके इसके लिए एन.जी.ओ. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का सहयोग कर सकता है। दुर्ग में नशा से संबंधित मामले प्राय: देखने में आ रही है लोग नशे के लत में आकर अपराध में सम्मिलित हो जाते है नशे की सामग्री विक्रय करने वाले लाभ की राशि को देखते हुए उन्हेें जीवन के अंधकार में भेज रहे है । एन.जी.ओ. ÓÓ नशा मुक्ति ÓÓ से संबंधित विषय पर जागरूकता अभियान चिन्हांकित स्थानों पर चलाकर कई युवाओं को नशे के जुडने से रोक सकता है ऐसे स्थानों को चिन्हांकित करे जिसमें नशे का कारोबार व्यापक रूप से फैल रहा है ऐसे स्थानों की जानकारी इस प्राधिकरण को प्राप्त होने पर उनके विरूद्व पुलिस प्रशासन के सहयोग से कार्यवाही की जायेगी ।
बैठक में जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष ने कहा कि ÓÓसड़क में घुम रहे मानसिक रोगी को उचित चिकित्सा एवं विधिक सहायता पहॅूचाये जाने के संबंध में नालसा की योजना मे प्रावधान दिये गये है। सडक में घुम रहे ऐसे मानसिक रोगी की जानकारी पुलिस प्रशासन को एवं इस प्राधिकरण को दिये जाने पर चिन्हाकिंत मानसिक रोगियों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराये जाने की कार्यवाही की जावेगी। वृद्धजनों की पारिवारिक समस्या ध् चिकित्सा समस्या एवं अन्य विधिक समस्यों को संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए हल किये जाने का प्रयास किया जावेगी तथा वृद्वजनों को नि:शुल्क अधिवक्ता उनके प्रकरणों में उपलब्ध कराई जावेगी। श्री श्रीवास्तव ने विशेष रूप से मुख बधिर संस्था के संचालक से छत्तीसगढ राÓय विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के द्वारा मुख बधिर व्यक्ति के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत् कानून के विषयों पर अन्य जिले के द्वारा बहुत से विडियो तैयार कर अपलोड किये गये है जिनके माध्मय से मुख बधिर व्यक्ति कानून की जानकारी उन्ही की भाषा में समझ सकते है वे इन विडियों के माध्मय से अपने अधिकारों को जान सकते है। इन विडियों का मुख बधिर व्यक्तियों पर अधिक से अधिक संख्या में प्रचार -प्रसार किये जाने पर जोर दिया गया।
श्री राजेश श्रीवास्तव के द्वारा अपने व्यक्तव में कहा कि ÓÓ कोविड -19 की अवधि में ÓÓ घरेलू हिंसा ÓÓसे संबंधित मामले बढे है इसके लिए एन.जी.ओ. विशेष अभियान चला कर जागरूकता का कार्य कर सकता है। घरेलू हिंसा पारिवारिक रिश्तों से बंधा होता है जिन्हें सुलह के माध्यम से सुलझाया भी जा सकता है तथा घरेलू हिंसा करने वाले पारिवारिक सदस्य को कानून की जानकारी दिया जा सकता है। घरेलू हिंसा की घटनाएं को रोकने के लिए अधिक से अधिक जागरूकता अभियान चलाया जा सकता है गा्रमीण परिवेश में घरेलू हिंसा कानून की जानकारी दिया जाना चाहिए।
आज आयोजित बैठक में स्वै'िछक संस्था प्रयास, स्नेह सम्पदा, बाईट शिक्षण एवं मानव कल्याण समिति, त्रिविधा विकास समिति , तुलसी लोक विकास, रेडक्रॉस सोसायटी , आस्था, कल्याणी सोशल वेलफेयर के प्रमुखों के द्वारा भाग लिया गया।
दुर्ग / शौर्यपथ / निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के निर्देशानुसार आज निगम के भवन शाखा द्वारा सिकोला बस्ती, सांई नगर, उरला रोड नहर किनारे सहित चार लोगों के अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की। कार्यवाही के दौरान नायबतहसीलदार प्रीतम चैहान, भवन अधिकारी प्रकाशंचद थवानी, सहा0 भवन अधिकारी गिरीश दीवान, उपअभियंता विनोद मांझी के अलावा मामेहन नगर पुलिस थाना का पुलिस बल, और निगम अतिक्रमण दस्ता टीम मौजूद था ।
सिकोला बस्ती वार्ड 16 में शासकीय नवीन स्कूल के पीछे लखन यादव, राजू यादव, एवं लक्षमण यादव द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध रुप से कब्जा कर भैंस खटाल बना लिया गया था। जिससे पूरा क्षेत्र गंदगी से और आवागमन से सड़क प्रभावित होता था। जिसकी सूचना शिकायत पर आज कार्यवाही कर भैंस खटाल को हटाया गया। और उन्हें चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण किये जाने पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
निगम अमला ने सांई नगर, और उरला रोड में पायल मेडिकल स्टोर, तथा अन्य दो निवासियों द्वारा सड़क भाग को प्रभावित करते हुये तार फेसिंग का बाउंड्रीवाल बनाया था एक व्यक्ति ने ठेला गुमटी लगाकर अतिक्रमण किया गया था। जिसे जेसीबी की मदद से अतिक्रमणों को हटाकर चेतावनी दी गई । निगम आयुक्त ने शहर वासियों से अपील कर कहा कि शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 प्रारंभ है निगम द्वारा शहर की व्यापक स्तर पर साफ-सफाई करायी जा रही है साथ ही किसी भी प्रकार का अतिक्रमण आदि पर कड़ी कार्यवाही किया जा रहा है। अत: सभी अपने घरों और दुकानों का कचरा नाली, सड़क में न डालें, कहीं पर भी किसी भी प्रकार से अतिक्रमण न करें । किसी के भी द्वारा यदि नाली के ऊपर, सड़क किनारे, शासकीय भूमि में अतिक्रमण किया जाता है तो तत्काल नगर निगम को अवश्य सूचित करें ।
निपानी, अमलीडीह में नरवा स्ट्रक्चर देखे, इनके संबंध में दिये निर्देश
- नरवा के 858 कार्य स्वीकृत, इनमें 596 निर्माण कार्य पूरे, ऐसे स्ट्रक्चर बनाये जा रहे जिससे भूमिगत जल के रिचार्ज में होगी तेजी और यह जिले में रबी के रकबे के विस्तार के लिए वरदान साबित होंगी
दुर्ग / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी योजना पर तेजी से कार्य दुर्ग जिले में हो रहा है। इसके एक महत्वपूर्ण कंपोनेंट नरवा के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट्स की स्थिति देखने कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे निपानी और अमलीडीह पहुंचे। पाटन ब्लाक में 9 नालों में अभी नरवा के प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं। कलेक्टर ने निपानी में नाले में बने स्ट्रक्टर देखे। इनमें लूस बोल्डर स्ट्रक्चर, रिटेनिंग वाल आदि देखे। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री स'िचदानंद आलोक भी उपस्थित थे। उन्होंने जिले में चल रही निर्माणाधीन योजनाओं की जानकारी कलेक्टर को दी। पूरे जिले में नरवा के नाला जीर्णोद्धार, बोल्डर चेक डेम, अंडर ग्राउंड डाइक, चेक डेम, परकुलेशन टैंक तथा बैंक प्रोटेक्शन के कार्य चल रहे हैं। ऐसे 858 कार्य 29 नालों के लिए स्वीकृत किये गए हैं। इनमें 596 कार्य पूरे हो चुके हैं। कलेक्टर ने आज ग्रामीणों से चर्चा के दौरान कहा कि नरवा योजना के अंतर्गत ऐसे स्ट्रक्चर तैयार किये गए हैं जो पानी की गति को मद्धिम कर देते हैं। इससे पानी नीचे रिसने लगता है और धीरे-धीरे भूमिगत जल का स्तर बढऩे लगता है। नालों के किनारे रह रहे ग्रामीणों ने बताया कि वे पानी ले रहे हैं।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सारे निर्माण टेक्निकल तरीके से होने चाहिए। कोशिश हो कि न्यूनतम समय में यह कार्य पूरे हों। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से निर्माण कार्यों की मानिटरिंग करें। जिस तरह से निर्देश नरवा प्रोजेक्ट्स के संबंध में दिये गए हैं। निर्माण कार्य उसी तरह होने चाहिए। उन्होंने कहा कि नाला जीर्णोद्धार का कार्य भी बेहद जरूरी है। जहाँ सिल्ट आदि जम रहे हैं उन्हें हटाया जाए। इन ग्रामों के सरपंचों से चर्चा में कलेक्टर ने कहा कि नरवा प्रोजेक्ट आपके गाँव के लिए बेहद अहम है। इसके क्रियान्वयन पर नजर रखें। इस प्रोजेक्ट में ऐसे निर्माण कार्य किये जाने हैं जो पानी की गति को कम करते हैं इसके लिए अनेक तरह के स्ट्रक्चर हैं जो भूमिगत जल का स्तर बढ़ाने के लिए उपयोगी होते हैं। इनकी मानिटरिंग करें।
उन्होंने कहा कि नालों के एक-एक बूँद को सहेजने से भूमिगत जल के स्तर में बढ़ोत्तरी होगी। इससे आप रबी फसल भी ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि नरवा योजना का उद्देश्य है कि किसान केवल खरीफ तक सीमित न रखे। चूँकि अब धीरे-धीरे इस योजना के माध्यम से वाटर रिचार्ज की प्रगति होगी तो यह सिंचाई के लिए भी उपयोगी होगा। जिला पंचायत सीईओ श्री स'िचदानंद आलोक ने भी अधिकारियों को कहा कि नरवा से संबंधित डिजाइन काफी सोचसमझ कर और स्थानीय भौगोलिक स्थिति के मुताबिक तैयार किए जाएं ताकि अधिकतम लोगों तक इसका फायदा पहुंच सके।
बालोद / शौर्यपथ / कलेक्टर जनमेजय महोबे आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम चरोटा और अरौद के गौठान का निरीक्षण कर जायजा लिया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश कुमार चन्द्राकर इस अवसर पर मौजूद थे। उन्होंने गौठान परिसर में चल रहे आजीविका संवर्धन संबंधी विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया।
कलेक्टर ने स्वसहायता समूहों की सदस्यों से चर्चा कर गोधन न्याय योजना के तहत् खरीदे गए गोबर से वर्मी कम्पोस्ट निर्माण और विक्रय की जानकारी ली। उन्होंने ग्राम चरोटा के गौठान में पर्याप्त विद्युत व्यवस्था के लिए क्रेडा विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया। गौठान परिसर में डेयरी व्यवसाय और मुर्गीपालन हेतु भी आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने गौठान परिसर में स्वसहायता समूह के माध्यम से सब्जियाॅ उत्पादन हेतु कृषि और उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।
कलेक्टर ने ग्राम अरौद के गौठान परिसर में मुर्गीपालन और डेयरी व्यवसाय के लिए आवश्यक कार्यवाही हेतु पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने वहाॅ मछली पालन के लिए डबरी निर्माण हेतु भी आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमंत ठाकुर, जनपद पंचायत बालोद के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी व डिप्टी कलेक्टर श्री सुब्रत प्रधान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, स्वसहायता समूह के सदस्य आदि उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / अंबागढ़ चौकी के भारत गैस गोदाम का ताला तोड़कर भरे हुए दस सिलेंडर चुराने वाले पांच आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों के पास से चोरी के सिलेंडर भी बरामद किया गया है। सिलेंडर चोरी के मामले को अंबागढ़ चौकी पुलिस ने 72 घंटों के भीतर सुलझा लिया है। सभी आरोपित अंबागढ़ चौकी के ही है। थाना प्रभारी आशीर्वाद रहटगांवकर ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर चोरी करने वाले एक आरोपित को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपित ने अपने चार दोस्तों के साथ चोरी करना स्वीकार किया। सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिए हैं।
घटना बीते 31 दिसंबर की दरमियानी रात करीब एक से दो बजे की है। जब आरोपित पठानपारा अंबागढ़ चौकी निवासी मुकेश कुमार श्याम उर्फ लोकू ने अपने चार साथी पूर्णाचंद अमीला, खिलेश यादव, सुखचंद यादव उर्फ गुड्डू, देवेंद्र कौशिक उर्फ दीपक और भूपेंद्र निषाद के साथ मिलकर भारत गैस के गोदाम से सिलेंडर चोरी करने की योजना बनाई। रात में ही प्लानिंग कर सभी पांचों आरोपित गोदाम पहुंचे और ताला तोड़कर वहां से भरा हुआ दस गैस सिलेंडर चोरी कर लिए। चोरी के सिलेंडर को सभी आरोपितों ने आपस में बांट लिए और घरों में छिपाकर रखे थे। दूसरे दिन सुबह जब गोदाम को खुला देखा तो वहां के निशा मिश्रा ने सिलेंडर चोरी की शिकायत अंबागढ़ चौकी थाने में दर्ज कराई। सिलेंडर चोरी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल जांच टीम बनाकर मामले की पड़ताल शुरू की। इस बीच अंबागढ़ चौकी के तिगाला पेट्रोल पंप के पास पठानपारा में रहने वाले मुकेश कुमार को सिलेंडर बेचने के लिए ग्राहक तलाशते देखा गया। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने तत्काल उसे घेराबंदी कर हिरासत में लिया और पूछताछ की। जिसमें उन्होंने अपना जुर्म कबूल भी किया और बताया कि वो पहले उसी गोदाम में काम करता था। पुलिस ने आरोपित मुकेश की निशानदेही में उसके घर में छिपाकर रखे दो सिलेंडर व चोरी की घटना में उपयोग किए मोटरसाइकिल सहित गोदाम का ताला तोड़ने के दौरान उपयोग में लाए लोहे के राड व अन्य सामान को जब्ती किया। वहीं बाकि आरोपितों के पास से गैस सिलेंडर बरामद कर सभी को न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
