
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
भिलाई / शौर्यपथ / जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम खुड़मुड़ा में गत दिवस हुए सामूहिक हत्याकांड के आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर से है। हत्याकांड के अज्ञात आरोपियों को पकडने अब तक पुलिस द्वारा उठाये गये कदम की जानकारी लेकर इस हत्या कांड के पुलिस जांच की समीक्षा आज दोहपर अमलेश्वर थाना में छत्तीसगढ़ के डीजीपी डीएम अवस्थी ने की। इसके लिए श्री अवस्थी ने अमलेश्वर थाने में आईजी एसपी समेत दर्जन भर अधिकारियों की बैठक लेकर अब तक के विवेचना से अवगत होने के बाद पुलिस के अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
इस दौरान दुर्ग रेंज आईजी विवेकानंद सिन्हा, एसपी प्रशांत ठाकुर, एएसपी शहर रोहित झा, एएसपी ग्रामीण प्रज्ञा मेश्राम, एसडीओपी पाटन आकाश राव गिरपुंजे सहित निरीक्षक स्तर के आधा दर्जन अधिकारी उपस्थित थे। श्री अवस्थी ने इस हत्याकांड को सुलझाने के लिए बनी अलग-अलग टीम के नेतृत्वकर्ता अधिकारी से भी अब तक के विवेचना की जानकारी ली। उन्होंने आईजी और एसपी को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया।
ज्ञातव्य हो कि बीते 20-21 दिसंबर की दरम्यानी रात अमेश्वर थाना इलाके के खुड़मुड़ा गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है। इस हत्याकांड के आरोपी अब तक गिरफ्त से बाहर है। इस वारदात की जानकारी लिमते ही पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी विधानसभा सत्र शुरू रहने के बावजूद खुड़मुड़ा पहुंचकर घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किये थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / तुलसी के विभिन्न औषधीय और आध्यात्मिक फायदों से प्राचीनतम काल से अवगत होने के कारण सनातन संस्कृति में इसे माता का स्थान दिया गया है और साथ ही इसकी पूजा होती आयी है। अनेक वैज्ञानिक शोधों ने भी तुलसी की औषधीय बहूपयोगिता सिद्ध की है। देश की भावी पीढ़ी में भी इन संस्कारों के सिंचन हेतु श्री योग वेदांत सेवा समिति राजनांदगांव के द्वारा 25 दिसंबर तुलसी पूजन दिवस व गीता जयंती के अवसर पर जिले में अब तक 528 स्थानों में तुलसी-पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसी कड़ी में 25 दिसंबर तुलसी पूजन दिवस व गीता जयंती पर प्रमुख कार्यक्रम ग्राम-भर्रेगाँव व कसारी (सुकुल दैहान) में विशाल रूप से तुलसी पूजन व गीता पूजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में आसपास के सभी ग्राम प्रमुख शामिल होकर तुलसी का पूजन, प्रदक्षिणा और आरती की। बाल संस्कार केंद्र के बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। दिव्य प्रेरणा प्रकाश ज्ञान प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को आकर्षण पुरुस्कार उपस्थित सभी गणमान्य लोगो को तुलसी का पौधा, श्रीमद भागवत गीता, ऋषि प्रसाद, लोक कल्याण सेतु सत्साहित्य तथा वर्ष 2021 के कैलेण्डर भेंट भी किया गया। तुलसी का पौधा मानवमात्र के लिए कैसे उपयोगी है, यह विस्तार से बताया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगो ने पूजन कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रसंशा की।
श्री योग वेदांत सेवा समिति के अध्यक्ष रोहित चंद्राकर ने बताया कि ‘केवल भारत ही नहीं वरन् विश्व के सभी लोग तुलसी के सेवन, रोपण के चमत्कारिक लाभों का फायदा उठाकर स्वस्थ व निरोगी जीवन पा सकते हैं। तुलसी को घर का वैद्य भी कहा गया है। तुलसी के पत्तों के सेवन से बल, तेज और यादशक्ति बढ़ती है। इसमें कैंसर-रोधी तत्व भी पाये जाते हैं। फ्रेंच डॉक्टर विक्टर रेसीन का कहना है कि ‘तुलसी एक अद्भुत औषधि (वंडर ड्रग) है, जो ब्लडप्रेशर, मानसिक रोगों आदि में अत्यंत लाभकारी है तथा पाचनतंत्र का नियमन व रक्तकणों की वृद्धि करती है। प्रत्येक व्यक्ति को ऐसी महिमामयी तुलसी का संपूर्ण लाभ मिले और देश में सुख-सौहार्द, स्वास्थ्य व शांति की वृद्धि होकर जन-समाज का जीवन मंगलमय हो, इस लोक हितकारी उद्देश्य से संत श्री आशारामजी बापू की प्रेरणा से वर्ष 2014 से 25 दिसंबर के दिन ‘तुलसी पूजन दिवस’ मनाने का शुभारम्भ हुआ, तब से देशभर में प्रतिवर्ष यह दिवस विद्यालयों, महाविद्यालयों, मंदिरों, सोसायटियों, बाल संस्कार केन्द्रों तथा धार्मिक स्थलों में सामूहिक रूप से मनाया जाता है।
इस कार्यक्रम में समिति के टीके चंद्राकर, महेश रायचा, लोकेश भाई, एमआर डडसेना, संतोष पिल्ले, बलभद्र चंद्राकर, दिलीप सिन्हा, लेखराम साहू, रामकिशुनदास वैष्णव, उमाशंकर कुंवर, नम्मु साहू, राजू वर्मा, मार्गे सर, अश्वनी निषाद, सोमेश साहू, चमरू साहू, कौशल साहू, खुमेश निषाद, पुष्पेन्द्र सिन्हा, जय चंद्राकर, खिलावन पटेल, दीपेश सिन्हा, विकाश चंद्राकर, अजय साहू तथा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती एरिना चंद्रवंशी, सरस्वती डडसेना, एकता चंद्राकर, अंजू निषाद, खिलेस्वरी साहू, मोनिका चंद्राकर, अनीता निषाद, रेणुका निषाद, पूजा चंद्राकर तथा जिले भर में हुयी तुलसी पूजन कार्यक्रम में गंडई समिति, अतरिया समिति, बिजलदेही समिति, डोंगरगांव समिति, डोंगरगढ़ समिति , छूरिया समिति, गोटाटोला समिति की प्रमुखता रही।
राजनाँदगांव / शौर्यपथ / तिलई में बाबा गुरू घासीदास की 264वीं जयंती धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से विधायक व अनुसूचित जाति प्राधिकरण अध्यक्ष भुनेश्वर बघेल, जनपद अध्यक्ष प्रतिक्षा भंडारी, क्षेत्रीय जनपद सदस्य सभापति ओमप्रकाश साहू, ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश द्विवेदी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरूआत बाबा के पूजा अर्चना से किया गया किया।
विधायक बघेल ने अपने उद्बोधन में बाबा जी के उपदेशों पर चलने कहा, वह बाबा जी के राह पर चलकर विकास की बात कही। विधायक बघेल ने व्यावसायिक परिषद हेतु 8 लाख की घोषणा किये। जनपद अध्यक्ष प्रतिक्षा छा भडारी ने बाबा के जीवन की संक्षिप्त जानकारी दिए। जनपद सभापाति ओमप्रकाश साहू ने बाबा के बताए मार्ग पर चलने वालों को शिखर पर पहुंचने की बात कही। उन्होंने वार्ड क्रमांक 6 हेतु 5.20 लाख, वार्ड क्रमांक 11 हेतु 2 लाख, गौठान हेतु 3 लाख, शौचालय हेतु 1 लाख व सामाजिक भवन अधोसंरचना हेतु घोषणा किये व जल्द पूरा होने की बात कही।
ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश द्विवेदी, सरपंच मथुरा नेताम, समाज के संरक्षक वीरेंद्र मुक्ति ने अपनी बात रखी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ वैष्णव, राजेश्वरी साहू, कमलेश बघेल, सफिल खान, बिदेशीराम साहू, संतोष देवांगन, जगतराम देवांगन, हेमंत नेताम, सूर्यकांत भंडारी, राकेश जांगडे, पुनीत जांगडे, उधोराम जांगडे, जितेन्द्र गेन्द्ररे, हेमंत जांगडे, शंकर लाल महिलांगे, हरिवंश जांगडे, नीलेश जांगडे, शिशुपाल जांगडे सहित ग्रामवासी व सामाजिक जन उपस्थित रहे।
निःशुल्क वितरित किए जा रहे ब्रोशर, पाॅम्पलेट एवं पुस्तक में दी गई जानकारी को बताया काफी उपयोगी , छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कर वनांचल के ग्रामीणों ने की इसकी भूरि-भूरि प्रशंसा
धमतरी / शौर्यपथ / प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। नगरी विकासखण्ड के वनांचल ग्राम पंचायत केरेगांव में आज आयोजित विकासखण्ड स्तरीय छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कर सरपंच श्रीमती दुखिया ध्रुव ने इसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि छायाचित्र प्रदर्शनी में शासन की योजनाओं और उपलब्धियों को बेहतरीन तरीके से प्रदर्शित किया गया है। श्री ध्रुव ने कहा कि समय-समय पर जिला मुख्यालय से दूर इस वनांचल में इस तरह के आयोजन करते रहना चाहिए। इससे ना केवल लोगांे को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलता है, बल्कि यहां निःशुल्क वितरित किए जा रहे ब्रोशर, पाॅम्पलेट और पुस्तक इत्यादि के जरिए बहुत उपयोगी जानकारी भी मिलती है।
उन्होंने कहा कि चूंकि यह छायाचित्र प्रदर्शनी साप्ताहिक बाजार में लगाई गई है, इससे बाजार पहुंचने वाले केरेगांव सहित आसपास के गांव लीलर, गट्टासिल्ली, खाड़ादाह, अंजोरा, हर्राकोठी, नवागांव, डोकाल, कर्रा, झीपाटोला, रायपारा, जामनाला, हितली के ग्रामीण भी इसका भरपूर लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने इस तरह के आयोजन के लिए प्रदेश सरकार और जनसम्पर्क विभाग का धन्यवाद ज्ञापित किया।
छायाचित्र प्रदर्शनी में पहुंचे पंच संतोष नेताम ने कहा कि आदिवासी अंचल में छायाचित्र प्रदर्शनी काफी फायदेमंद साबित हो रही है। आत्माराम सिन्हा ने जनसम्पर्क विभाग द्वारा शासन की दो वर्षीय उपलब्धियों सम्बन्धी ब्रोशर, पाॅम्पलेट, पुस्तिका निःशुल्क वितरित करने को सराहनीय कार्य बताते हुए इसे अपने परिवार में बच्चों को जरूर पढ़वाउंगा कहा। गट्टासिल्ली निवासी रामकौशल ने छायाचित्र प्रदर्शनी की सराहना करते हुए इसे प्रदेश सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों को करीब से समझने का जरिए बताया। छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद उप सरपंच अशोक सोरी, पंच श्री कमल सोरी, श्रीमती प्रमिला बाई और श्रीमती कुंती बाई नेताम ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर छबिलाल यादव, चन्द्रहास नागवंशी, ईश्वर देवांगन, मोहम्मद शब्बीर, रतनलाल साहू, युवराज साहू, योगेश कुमार साहू, कुलेश्वर देवांगन, हेमलाल सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
ज्ञात हो कि इस छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदेश सरकार की दो वर्षों की उपलब्धियों को दर्शाया गया है। इसमें राम वन गमन परिपथ, छत्तीसगढ़ी गढ़कलेवा, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य, सुपोषण अभियान, राजीव युवा मितान, आदिवासियों के लिए संचालित योजनाओं में दो वर्ष की प्रगति, एन.जी.जी.बी., पेयजल आपूर्ति के लिए प्रयास और योजनाएं, वनोपज संग्रहण संबंधी प्रगति, डॉ.खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, सार्वभौम पी.डी.एस., 23 नए तहसीलों के उदय इत्यादि संबंधी छायाचित्र आकर्षक तरीके से लगाया गया है। इसी तरह प्रदर्शनी स्थल पर निःशुल्क ब्रोशर, पाॅम्पलेट एवं पुस्तक भी वितरित किए गए।
भिलाईनगर/ शौर्यपथ / गोधन न्याय योजना अंतर्गत गोबर खरीदी कर वर्मी कम्पोष्ट तैयार कर विक्रय किया जा रहा है। परन्तु वर्मी कम्पोष्ट निर्माण में सबसे अहम भूमिका केचुआं की होती है, जो गोबर को वर्मी कम्पोष्ट बनाने के लिये महत्वपूर्ण कड़ी का काम करती है। जोन 01 नेहरूनगर में नई उड़ान महिला समूह की अध्यक्ष रेखा बघेल ने बताया कि योजना के प्रारंभ में कुछ किलोग्राम केचुआं बाहर से खरीदकर वर्मी कम्पोष्ट निर्माण की शुरूआत की गई थी। वर्मी कम्पोष्ट निर्माण में केचुआं की महत्ती आवश्यकता को देखते हुये आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर केचुआं पालन गोबर खरीदी केन्द्र में ही प्रारंभ किया गया। कुछ ही महीनों में केचुआं की तादाद बढ़ने लगी। इसमें से कुछ केचुआं को वर्मी कम्पोष्ट निर्माण के लिये अन्य टंकियों में छोड़ा गया।
इधर 1 टंकी में केचुआं पालन का कार्य निरंतर जारी रहा। जब समस्त टंकियों में वर्मी कम्पोष्ट के लिये केचुआं पर्याप्त मात्रा में पूर्ण हो गया तब केचुआं को मांग अनुरूप इसका विक्रय किया गया। 50 किलोग्राम केचुआं 300 रू. प्रति किलोग्राम के दर से विक्रय कर 15000रू. की आमदनी केचुआं बेचकर महिलाओं ने हासिल की है। अन्य स्थानों से केचुआं खरीदना न पड़े इसके लिये सभी जोन के गोधन न्याय योजना के गोबर खरीदी केन्द्र में केचुआं का पालन किया जा रहा है। महापौर एवं भिलाई नगर विधायक श्री देवेंद्र यादव ने गोधन न्याय योजना के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं! उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी गोधन न्याय योजना अशोक द्विवेदी गोबर खरीदी केन्द्रों में जाकर निरीक्षण कर फीडबैक लेकर और बेहतर कार्य के लिये अधिकारियों को निर्देशित कर रहे हैं। खरीदी केन्द्रों में केचुआं की गुणवत्ता अच्छी रहे इसका ध्यान भी रखा जा रहा है।
केचुआं पालन के लिए अनुकुल माहौल होने देने का विशेष बंदोबस्त किया गया है। अब इसके पालन से केचुआं खरीदने में होने वाले व्यय की भारी बचत हो रही है। इसी तरह सभी जोन क्षेत्रों में केचुआं पालन का कार्य किया जा रहा है! इधर वर्मी कंपोस्ट निर्माण एवं विक्रय में भी बढ़ोतरी हो रही है! 2280 किलोग्राम वर्मी कंपोस्ट खाद विक्रय किया जा चुका है! वर्मी कंपोस्ट की क्वालिटी को देखकर इसकी बिक्री अच्छी हो रही है! वर्मी कंपोस्ट के क्वालिटी परीक्षण के उपरांत सभी मानकों में यह खरा उतर रहा है!
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / कोरोना संक्रमण से हो रही मौतों को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है। लेकिन लोगों द्वारा लापरवाही बरतने के कारण मृत्यु के आंकड़े बढ़ रहे हैं। राज्य स्तरीय डेथ आडिट में यह जानकारी सामने आई कि 11 से 17 दिसंबर के मध्य अस्पताल में भर्ती होने के 24 घंटे के अंदर ही उस सप्ताह हुई कुल मृत्यु की 28 प्रतिशत मृत्यु हुईं क्योंकि लक्षण नजर आने के बाद भी लोग कोरोना की जांच नही करवा रहे और स्थित बिगड़ने पर ही अस्पताल पहुंचते हैं।
इस दौरान 12 प्रतिशत मृत्यु 48 घंटों के अंदर एवं 6 प्रतिशत 2-3 दिनों के अंदर हुई।उम्रवार आंकडों के अनुसार 60 वर्ष से अधिक उम्र के मरीजों में केस फेटलिटी रेट 4.45 था जबकि 45-59 उम्र मे यह 0.92 था। इसीलिए डाक्टर बार-बार समझाइश दे रहे हैं कि बुजुर्गाें का अत्यधिक ख्याल रखा जाए और सर्दी,बुखार, थकान ,उल्टी- दस्त,भूख न लगने आदि के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं। दवाई दुकान से स्वयं दवाई लेकर न खाएं।
राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत जिले के 1 लाख 57 हजार 368 हितग्राहियों को मिल रहा पेंशन का लाभ
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) केन्द्रीय प्रायोजित योजना है। जिसमें सामाजिक पेंशन के रूप में वरिष्ठ नागरिक, विधवा और दिब्यांग व्यक्तियों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। किसी भी व्यक्ति की आय के अपने स्रोत से या पारिवारिक सदस्यों या अन्य स्रोतों से वित्तीय सहायता के माध्यम से निर्वाह का कोई नियमित साधन नहीं है, उन्हें सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत पेंशन प्रदान किया जाता है।
उप संचालक कल्याण भावे ने बताया कि राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के माध्यम से जिले के 1 लाख 57 हजार 368 हितग्राहियों को पेंशन का भुगतान किया जा रहा है। इन योजनाओं में समाजिक सुरक्षा पेंशन, सुखद सहारा पेंशन, मुख्यमंत्री पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा वस्था पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तजन पेंशन के तहत पात्र हितग्रहियों को पेंशन का लाभ मिल रहा है। पेंशन राशि का भुगतान हितग्राहियों के बैंक अकाउण्ट में किया जा रहा है। जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 48,252 हितग्राहियों, सुखद सहारा योजना के तहत 17,449, मुख्यमंत्री पेंशन योजना के तहत 36,537, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 53,827, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के तहत 8,927 तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिब्यांग पेंशन योजना के तहत 2,376 हितग्रहियों को योजना के अनुसार पेंशन राशि का भुगतान किया जा रहा है। इसके अलावा राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत 211 महिलाओं को सहायता राशि प्रदान की गई है।
*धमतरी/दैनिक शौर्यपथ /राजशेखर नायर*
भारतीय जनता पार्टी कुकरेल मंडल में कांकेर लोकसभा के सांसद मोहन मंडावी ,भाजपा के जिला मंत्री मंडल के प्रभारी एवं दुरसंचार निगम के सदस्य राजेन्द्र गोलछा ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात को सुना इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सांसद मोहन मंडावी का भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष टेलेश्वर ठाकुर,महामंत्री वामन साहू,पूर्व जिलापंचायत उपाध्यक्ष राजाराम मंडावी,पूर्व जिला पंचायत सदस्य फत्तेलाल ध्रुव,मंडल उापाध्यक्ष चन्द्रकला साहू,जनपद सदस्य शैलेन्द्र साहू,सरपंच प्रेमसिंह सलाम,उत्तम साहू,नारायण साहू,सलोनी सरपंच नरेश नेताम,भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष संजय शांडिल्य,भीषम साहू,भारत साहू,शुभम यदु सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अभी 200 करोड़ रूपए के 2 हजार 148 कार्य प्रगति पर
रायपुर / शौर्यपथ / प्रदेश में वन विभाग द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत वानिकी कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज यहां बताया कि इनमें वानिकी तथा वन क्षेत्रों में भू-जल संवर्धन के अधिक से अधिक कार्य शामिल किए गए हैं। राज्य में इसके तहत वर्तमान में चालू वर्ष 2020 के दौरान स्वीकृत 194 करोड़ 32 लाख रूपए की राशि के 2 हजार 148 कार्य प्रगति पर है।
वन मंत्री अकबर ने बताया कि इनमें मुख्य रूप से आवर्ती चराई, पौधा तैयारी, पथ रोपण, पुलिया निर्माण, स्टाप डेम निर्माण, चारागाह विकास, गौठानों में रोपण, भू-जल संरक्षण कार्य, निःशुल्क वितरण के लिए पौधा तैयारी, बांस रोपण, नदी तट रोपण, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण आदि कार्यों को प्राथमिकता से शामिल किया गया है। इसके तहत वन वृत्त बिलासपुर के अंतर्गत लगभग 80 करोड़ रूपए की राशि के 756 कार्य प्रगतिरत है। इसी तरह वन वृत्तवार दुर्ग में 30 करोड़ रूपए की राशि के 372 कार्य, जगदलपुर में 41 करोड़ रूपए के 272 कार्य तथा सरगुजा में 7 करोड़ 38 लाख रूपए की राशि के 116 कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा वन वृत्तवार रायपुर में 14 करोड़ रूपए की राशि के 138 कार्य और कांकेर में 27 करोड़ रूपए की राशि के 494 कार्य प्रगति पर है।
इस संबंध में प्रधान मुख्य वन संरक्षक तथा वन बल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि इनमें बिलासपुर वन वृत्त के अंतर्गत बिलासपुर वन मंडल में 5 करोड़ रूपए के 30 कार्य तथा अनुसंधान एवं विस्तार में 30 लाख रूपए के 3 कार्य शामिल है। इसी तरत मरवाही वन मंडल में 10 करोड़ रूपए के 77 कार्य, कोरबा वन मंडल में 22 लाख रूपए के 13 कार्य तथा कटघोरा वन मंडल में 13 करोड़ रूपए के 42 कार्य शामिल है। इसके अलावा रायगढ़ वन मंडल में 23 करोड़ रूपए के 164 कार्य, धरमजयगढ़ वन मंडल में 14 करोड़ रूपए के 113 कार्य, जांजगीर-चांपा वन मंडल में 7 करोड़ रूपए के 268 कार्य तथा मुंगेली वन मंडल में 7 करोड़ रूपए के 46 कार्य शामिल है।
इसी तरह दुर्ग वन वृत्त केन्द्र के अंतर्गत दुर्ग वन मंडल में 2 करोड़ 43 लाख रूपए के 9 कार्य, राजनांदगांव वन मंडल में 12 करोड़ रूपए के 204 कार्य, खैरागढ़ वन मंडल में 7 करोड़ 50 लाख रूपए के 67 कार्य, कवर्धा वन मंडल में 2 करोड़ 30 लाख रूपए के 51 कार्य तथा बालोद वन मंडल में 80 करोड़ रूपए के 41 कार्य शामिल हैं। जगदलपुर वन वृत्त के अंतर्गत बस्तर वन मंडल में 5 करोड़ 46 लाख रूपए के 74 कार्य तथा अनुसंधान एवं विस्तार के अंतर्गत 13 लाख रूपए के एक कार्य, दंतेवाड़ा वन मंडल में 9 करोड़ 36 लाख रूपए के 83 कार्य, सुकमा वन मंडल में 18 करोड़ रूपए के 59 कार्य और बीजापुर वन मंडल में 8 करोड़ रूपए के 51 कार्य शामिल हैं।
सरगुजा वन वृत्त के अंतर्गत सरगुजा वन मंडल में एक करोड़ 83 लाख रूपए के 25 कार्य, सूरजपुर वन मंडल में 5 करोड़ रूपए के 27 कार्य, मनेन्द्रगढ़ वन मंडल में 12 लाख रूपए के 60 कार्य तथा जशपुर वन मंडल में 40 लाख रूपए के 4 कार्य शामिल हैं। रायपुर वन वृत्त के अंतर्गत धमतरी वन मंडल में 6 करोड़ रूपए के 61 कार्य, रायपुर वन मंडल में 2 करोड़ रूपए के 12 कार्य, बलोदाबाजार वन मंडल में 3 करोड़ 44 लाख रूपए के 22 कार्य, अनुसंधान एवं विस्तार रायपुर में 23 लाख रूपए के 3 कार्य, गरियाबंद वन मंडल में एक करोड़ रूपए के 23 कार्य तथा महासमुंद वन मंडल में 99 लाख रूपए की राशि के 17 कार्य शामिल हैं।
इसी तरह कांकेर वन वृत्त के अंतर्गत कांकेर वन मंडल में एक करोड़ रूपए के 33 कार्य, पूर्व भानुप्रतापपुर वन मंडल में 5 करोड़ रूपए के 74 कार्य तथा पश्चिम भानुप्रतापपुर वन मंडल में 2 करोड़ 68 लाख रूपए के 46 कार्य शामिल हैं। इसके अलावा नारायणपुर वन मंडल में एक करोड़ 28 लाख रूपए के 19 कार्य, केशकाल वन मंडल में 4 करोड़ रूपए के 86 कार्य तथा दक्षिण कोण्डागांव वन मंडल में 12 करोड़ 51 लाख रूपए की राशि के 236 कार्य शामिल हैं।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
