
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम 6.30 बजे अपने निवास कार्यालय से 'मोर बिजली एप' के नए वर्जन का शुभारंभ करेंगे। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिसटीब्यूशन कंपनी द्वारा बनाए गए इस एप में प्रदेश के सभी श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। मोर बिजली एप के नए वर्जन में नयी तकनीक का उपयोग करके कई नए फिचर जोड़े गए हैं। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के चेयरमैन श्री सुब्रत साहू, प्रबंध निदेशक श्री हर्ष गौतम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
मोर बिजली एप के नए वर्जन से बिजली उपभोक्ताओं को विद्युत से संबंधित कार्यों के लिए बिजली दफ्तर के चक्कर लगाने से निजात मिलेगी। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर कोई भी उपभोक्ता नि:शुल्क डाउनलोड कर सकता है और बिजली संबंधित 16 प्रकार से अधिक सेवाओं का लाभ घर बैठे किसी भी समय प्राप्त कर सकता है। यह सुविधा पूरी तरह से नि:शुल्क है। पावर कंपनी प्रबंधन द्वारा उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि नि:शुल्क जनहितकारी मोर बिजली एप अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्रों में वन आधारित उद्योग लगाने के लिए उद्यमियों को हर संभव मदद देगी। उन्होंने राज्य के उद्यमियों से इसके लिए आगे आने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री आज अपने निवास कार्यालय में उद्योगपतियों और विभिन्न औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों से राज्य में वन आधारित औद्योगिक इकाईयों की स्थापना को लेकर आयोजित बैठक में चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने राज्य में भरपूर वन संपदा के समुचित दोहन एवं इसके जरिए स्थानीय लोगों को रोजगार से जोडऩे के लिए राज्य में वन आधारित औद्योगिक इकाईयों की स्थापना पर राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग दिए जाने की बात कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का 44 प्रतिशत भू-भाग वन आच्छादित है। यहां प्रचुर मात्रा में वनौषधि एवं लघु वनोपज की उपलब्धता के साथ ही उद्यानिकी उत्पादन की असीम संभावनाएं विद्यमान है। उन्होंने कहा कि वनोत्पाद एवं उद्यानिकी उत्पाद से संबंधित औद्योगिक इकाईयों की स्थापना से राज्य के आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और वनांचल के लोगों के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वनांचल के लोगों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने तथा उन्हें रोजगार से जोडऩे के लिए सरकार प्रयासरत है। इस दिशा में वनांचल क्षेत्रों में सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र स्थानीय समुदाय को सौंपा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में राज्य सरकार द्वारा राज्य के 1300 वनांचल के गांव के लोगों को 5 लाख हेक्टेयर से अधिक वन भूमि के उपभोग का अधिकार सौंपा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि हमने वन क्षेत्रों में वृक्षारोपण की वर्षों पुरानी नीति को तब्दील करते हुए इमारती पौधों के बजाए फलदार पौधों के रोपण को बढ़ावा दिया है। वन क्षेत्रों में इस साल 86 लाख से अधिक वनौषधि एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया है, ताकि इससे स्थानीय लोगों को फायदा हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय लोगों की सहभागिता से जंगलों की सुरक्षा और वनांचल के लोगों को जीविकोपार्जन की गतिविधियों से जोडऩा इसका उद्देश्य है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार, वनांचल क्षेत्रों में उद्यमियों के प्रस्ताव के अनुरूप वनौषधि एवं फलदार पौधों के रोपण को बढ़ावा देगी, ताकि वहां स्थापित होने वाले उद्योग को सहजता से कच्चा माल उपलब्ध हो सके। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य की जलवायु विविधता तथा क्षेत्रवार अलग-अलग वनोत्पाद एवं उद्यानिकी उत्पाद के बारे में उद्योगपतियों को जानकारी दी और कहा कि उद्यमियों के प्रस्ताव के अनुरूप सरकार इसको बढ़ावा देने का काम करेगी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर यह भी कहा कि वन आधारित उद्योगों की स्थापना के लिए भूमि की उपलब्धता की कमी आड़े नहीं आएगी। उन्होंने प्रदेश सरकार की सुराजी गांव योजना के तहत नरवा (नाला) उपचार के जरिए राज्य में सतही जल के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राज्य में वर्तमान में 1300 से अधिक नालों को उपचार का किया जा रहा है, जिसमें से अधिकांश नाले वन क्षेत्रों में स्थित है। इसकी वजह से वनांचल क्षेत्रों में लगने वाले उद्योगों के लिए पानी की उपलब्धता भी सहजता से सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने कहा कि वन क्षेत्रों में स्थापित होने वाले उद्योगों के लिए मानव संसाधन भी सहज रूप से उपलब्ध हो सकेंगे। मुख्यमंत्री ने उद्यमियों से राज्य के विभिन्न अंचलों में वन आधारित उद्योगों की स्थापना के लिए प्रस्ताव देने के साथ ही आवश्यक तैयारियां शुरू करने की भी बात कही।
कोंडागांव / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में लिफ्ट देने के बहाने 3 आरोपियों ने पीडि़ता को बंधक बना लिया और 3 दिन तक अनाचार किया। पीडि़ता आरोपियों के चंगुल से छूटी और फिर पुलिस को सूचना दी। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने रायपुर के सिलतरा इलाके से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि पीडि़ता को सखी केंद्र कोंडागांव में रखा गया है। आरोपियों का नाम पुलिस अधिकारियों द्वारा बसन्त गुप्ता, संदीप गुप्ता और संजय बताया जा रहा है।
यह है पूरा मामला
1 अक्टूबर की शाम बनियागांव से कोंडागांव जाने के लिए एक युवती सड़क के किनारे खड़ी थी। इस दौरान ट्रक सीजी 18 एच 0735 आकर रूका और लिफ्ट देने की बात कही। बस नहीं मिलने पर युवती ट्रक में बैठ गई, तो ड्राइवर और ट्रक में बैठे दो अन्य आरोपियों ने उससे छेडख़ानी शुरू कर दी। कोंडगांव आने पर आरोपियों ने युवती को नहीं उतारा और उसे केशकाल ले गए।
केशकाल पहुंचाने के रास्ते ही आरोपियों ने ट्रक में बारी-बारी से युवती के साथ दुष्कर्म किया। केशकाल के बाद आरोपी बंधक युवती को रायपुर के सिलतरा इलाके में लेकर पहुंचे और यहां भी अनाचार किया। आरोपी गिट्टी अनलोड करा रहे थे, इस दौरान युवती उनके चंगुल से निकली और ढाबा संचालक की मदद से 112 को सूचना दी । 112 की टीम ने आरोपियों को पकड़ा। केशकाल पुलिस की बुलाकर आरोपियों और युवती को हवाले किया। युवती को कोंडगांव के सखी सेंटर में रखा गया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
धमतरी। राजशेखर नायर
एल बी संवर्ग के शिक्षकों ने गांधी जयंती के अवसर पर सत्याग्रह आंदोलन किये।फेसबुक,ट्विटर के माध्यम से सरकार टैग करके अपनी मांगों को रखे।प्रमुख मांगो में जनघोषणा पत्र के आधार पर क्रमोन्नति,पदोन्नत्ति, वेतन विसंगति,पुरानी पेंशन, अनुकंपा नियुक्ति, मंहगाई भत्ता, व 2 वर्ष से अधिक सेवा पर वेटेज के साथ जुलाई से संविलियन करने की मांग की है।अध्यक्ष शैलेन्द्र कौशल,सचिव टीकमचंद सिन्हा,कोषाध्यक्ष तोमल साहू के नेतृत्व में नगरी विकासखण्ड के हजारों शिक्षक एल.बी. संवर्ग सत्याग्रह में शामिल हुए। प्रांतीय आईटी सेल सदस्य कैलाश सोन ने बताया कि विगत 23 वर्षो से एक ही पद में कार्य कर रहे है पर आज तक क्रमोन्नति और पदोन्नति के लिए मोहताज है,जबकि अन्य विभागों में क्रमोन्नति और प्रमोशन होते है।
संगठन मंत्री शांतनु साहू,उपाध्यक्ष गिरधारी साहू,डॉ.आशीष नायक,डोमार सिंग ध्रुव,सुरेश ध्रुव,खम्मन गंजीर,महेश कोषरे,सिधेश्वर साहू,पुष्पेंद्र साहू,खिलेश्वर साहू,ओमप्रकाश देव,मोहित साहू,प्रफुल्ल सिंहसार,देवप्रकाश ताम्रकर,प्रदीप बनपेला,हेमंत ठाकुर,संतोष कुंजाम,महेश सोरी,देवेंद्र साहू,श्रवण देवांगन,मिलाप देवांगन,टिकेश साहू,धनंजय साहू,श्रीमती निशा साहू,सावित्री साहू ने नगरी विकासखंड के सभी शिक्षक साथियों को 2 अक्टूबर के सत्याग्रह में शामिल होने पर आभार व्यक्त किया है।
धमतरी। राजशेखर नायर
अर्जुनी थाना के ग्राम बॉर्डर में पुल के पास दो मोटरसाइकिल में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है । एक युवक घायल बताया जा रहा है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । मौके पर पहुंची अर्जुनी थाने की पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। तो वहीं शवों का पंचनामा करवाकर उनको पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की तफ्तीश जारी है।
कैसे हुआ हादसा
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अर्जुनी थाना के ग्राम बॉर्डर निवासी प्रभु राम 70 वर्ष अपने पुत्र परसराम ध्रुव के साथ बाइक क्रमांक सीजी 05 वी 0894 पर सवार होकर बैंकिंग कार्य के चलते सहकारी बैंक सांकरा आया हुआ था । यहां से काम निपटाने के बाद दोनों अपने घर लौट रहे थे, तभी बोडरा के पास सामने से आ रही बाइक के साथ उनकी भिड़ंत हो गई । भिड़ंत के बाद वे दोनों वहीं गिर गए। गंभीर चोट लगने के कारण प्रभु राम ध्रुव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । वहीं अन्य बाइक चालक बाना पानी नरहरपुर निवासी गंगाराम नेताम ने भी गंभीर चोट लगने के कारण वही पर दम तोड़ दिया।
इस दुर्घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई । किसी ने तत्काल 108 वाहन को सूचना दी । वहीं सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई । घायल और मृतकों को 108 के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है परसराम के सिर में गंभीर चोटे आई है जिसका इलाज चल रहा है। अर्जुनी थाना पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
धमतरी। राजशेखर नायर
अर्जुनी थाना के ग्राम बॉर्डर में पुल के पास दो मोटरसाइकिल में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है । एक युवक घायल बताया जा रहा है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । मौके पर पहुंची अर्जुनी थाने की पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। तो वहीं शवों का पंचनामा करवाकर उनको पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की तफ्तीश जारी है।
कैसे हुआ हादसा
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अर्जुनी थाना के ग्राम बॉर्डर निवासी प्रभु राम 70 वर्ष अपने पुत्र परसराम ध्रुव के साथ बाइक क्रमांक सीजी 05 वी 0894 पर सवार होकर बैंकिंग कार्य के चलते सहकारी बैंक सांकरा आया हुआ था । यहां से काम निपटाने के बाद दोनों अपने घर लौट रहे थे, तभी बोडरा के पास सामने से आ रही बाइक के साथ उनकी भिड़ंत हो गई । भिड़ंत के बाद वे दोनों वहीं गिर गए। गंभीर चोट लगने के कारण प्रभु राम ध्रुव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । वहीं अन्य बाइक चालक बाना पानी नरहरपुर निवासी गंगाराम नेताम ने भी गंभीर चोट लगने के कारण वही पर दम तोड़ दिया।
इस दुर्घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई । किसी ने तत्काल 108 वाहन को सूचना दी । वहीं सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई । घायल और मृतकों को 108 के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है परसराम के सिर में गंभीर चोटे आई है जिसका इलाज चल रहा है। अर्जुनी थाना पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
धमतरी/ राजशेखर नायर
कलेक्टर श्री जयप्रकाश मौर्य ने आज राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर निर्देशित किया कि जिले में गिरदावरी का काम पूर्ण हो चुका है, किन्तु इसके लिए सहकारी समितियों में शत-प्रतिशत किसानों से निर्धारित प्रारूप में स्वघोषणा पत्र प्राप्त करना अनिवार्य है। इसके अभाव में किसानों से धान क्रय करना संभव नहीं होगा, इसलिए प्रत्येक किसान से आवश्यक रूप से भरा हुआ घोषणा पत्र प्राप्त करें। इसके अलावा कलेक्टर ने अविवादित बंटवारा, नामांतरण फर्द बंटवारा जैसे प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रत्येक तहसील में दो-तीन साल से अनेक मामले लंबित हैं। इनके समुचित निबटारे के लिए जरूरी होने पर राजस्व अधिकारियों को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। उन्होंने हरहाल में प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए।
गंगरेल जलाशय में स्थित जल संसाधन विभाग के विश्राम गृह में आज सुबह 11 बजे से आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कोरोना संक्रमण की व्यापकता को देखते हुए कार्यालयों में आवश्यक उपाय करने के लिए कहा। इसके तहत कार्यालय के स्टाफ सहित वहां आने वाले लोगों के लिए गुणवत्ता वाले मास्क की अनिवार्यता, सैनिटाइजर का नियमित उपयोग तथा कार्यालयों की सफाई के लिए सोडियम हाइपोक्लोराइट का उपयोग करने के निर्देश दिए। साथ ही नस्ती से संबंधित कार्य बार-बार न करके एक ही समय में करते हुए हाथों को सैनिटाइज करने के लिए कहा। कलेक्टर ने बताया कि जिले में हुई अब तक 40 मौतों में सिर्फ तीन मौतें ही कोरोना वायरस से हुई हैं, जबकि शेष 37 मरीज को-माॅर्बिडिटी (अन्य गम्भीर बीमारी जैसे मधुमेह, रक्तचाप, अस्थमा, टीबी, हृदय विकार आदि से ग्रसित) के चलते हुई है। उन्होंने आमजनता की सहुलियतों को दृष्टिगत करते हुए छोटे राजस्व प्रकरणों के निबटारे के लिए संबंधित हल्का पटवारी के साथ कैम्प लगाने के भी निर्देश दिए, जहां पर नामांतरण, बंटवारा जैसे प्रकरणों का मौके पर निराकरण कराया जा सके। उन्होंने जिले की सभी तहसीलों में ऐसे प्रकरणों की लम्बी फेहरिस्त पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पेशी को तारीख दर तारीख आगे बढ़ाने के बजाय सभी पक्षकारों की मौजूदगी में आम राय तैयार करें। पिछली बैठक में दिए गए निर्देश के अनुसार एक माह के भीतर पटवारी प्रतिवेदन प्राप्त करने व इश्तहार का प्रकाशन करने के लिए तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों को निर्देशित किया। इसके लिए प्रक्रिया का अध्ययन कर फौरी तौर पर निर्णय देने पर जोर दिया, जिससे कि आवेदकों को वाद-प्रतिवाद के लिए अनावश्यक रूप से बार-बार परेशानी उठानी न पड़े। कलेक्टर ने कहा यह भी कहा कि कोर्ट में बैठने की निर्धारित तिथि में वह प्रत्येक तहसील का दौरा कर फर्द बंटवारे के लंबित प्रकरणों पर की जाने वाली कार्रवाई को स्वयं उपस्थित रहकर परीक्षण करेंगे। जरूरत पड़ने पर लंबित प्रकरणों के निष्पादन के लिए राजस्व अधिकारियों को पृथक् से प्रशिक्षण देने की बात भी उन्होंने कही। इसके अलावा सभी प्रकरणों की सुनवाई इस माह से ई-कोर्ट के माध्यम से ही करने तथा आदेश जारी वहीं से करने के लिए कलेक्टर ने निर्देशित किया। साथ ही आरबीसी 6-4 के प्रकरणों में जहां तक संभव हो, हितग्राहियों को अविलम्ब सहायता राशि का पूरा लाभ मिल सके, ऐसा प्रयास करने की बात कही। इसी तरह पंचायती राज अधिनियम के तहत धारा-40 की सही व्याख्या करने के लिए इसमंे निहित प्रावधानों व नियमों का अध्ययन करने के भी निर्देश दिए।
इसके अलावा कलेक्टर ने बैठक में डायवर्सन, नजूल पट्टा निर्माण एवं वितरण, अतिक्रमण एवं नियमितिकरण, नामांतरण, सीमांकन, विवादित एवं अविवादित बंटवारा, ई-कोर्ट में प्रकरण, पटेल एवं कोटवार नियुक्ति सहित विभिन्न राजस्व प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा तहसीलवार करते हुए शीघ्रता से निष्पादित करने के निर्देश उपस्थित राजस्व अधिकारियों को दिए। बैठक में जिला पंचायत की सी.ई.ओ. श्रीमती नम्रता गांधी, अपर कलेक्टर श्री दिलीप अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुर्रे सहित तीनों अनुभाग के अनुविभागीय (राजस्व) अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार मौजूद थे।
भिलाई नगर / शौर्यपथ / महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव, कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे और निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी के निर्देशानुसार निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आज सभी जोन के वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया। इस अभियान में रोड की सफाई, रोड की धुलाई, नालियों की सफाई, विभिन्न कार्यालयों में सैनिटाइजिंग, सड़क किनारे पड़े हुए मलबा, सड़कों की धुलाई इत्यादि कार्य किया गया! पूरे जोन क्षेत्र में 1480 कर्मचारी इस अभियान में जुटे रहे, जोन क्रमांक 1 में 400, जोन क्रमांक 2 में 390, जोन क्रमांक 3 में 280 और जोन क्रमांक चार में 410 स्वच्छता कर्मचारी ने इस अभियान को अंजाम दिया! इनके कार्यों की मॉनिटरिंग निगम के अधिकारियों ने की!
निगमायुक्त ने शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा एवं सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली मौजूद रहे! टोटल लॉकडाउन में विशेष अभियान के तहत प्रमुख सड़कों के किनारे, खेल मैदान और शासकीय भवनों के परिसर में बिखरे पड़े पालीथिन, थर्माकोल के कचरे को एकत्र किया गया। रोड किनारे की कंटीली झाडिय़ों की कटाई की गई। जोन-1 के सफाई कर्मियों की टीम ने नेशनल हाइवे के किनारे और दक्षिण गंगोत्री सर्कस मैदान में बिखरे पड़े पॉलीथिन, थर्माकोल और टायर सहित अन्य कचरे को एकत्र किया। संजय नगर सार्वजनिक शौचालय, दक्षिण गंगोत्री उत्तर गंगोत्री एवं होजियारी मार्केट सुपेला रोड किनारे उग आई झाड़ियों की कटाई की। नालियों की सफाई के साथ डस्टबिन से कचरा खाली किया गया। वार्ड-4 राधिका नगर में विशेष अभियान चलाकर सड़क, नाली की सफाई कर ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव किया गया!
जोन-2 वैशाली नगर की टीम ने कंप्रेसर मशीन से पानी का छिड़काव कर गौरवपथ और डिवाइडर की सफाई कराई। ओम शांति ओम चौक को पानी से धुलाई किया। नंदनी रोड की झाड़ू से सफाई की गई। वार्ड-13 राजीव नगर की सड़क नालियों की सफाई के साथ सैनिटाइज किया गया। वार्ड-11 शांति नगर रोड किनारे और वार्ड-16 स्थित कुरूद स्थित बिजली ऑफिस परिसर की जंगली घास और कंटीली झाडिय़ों की कटाई की गई। वार्ड-18 के सड़क नालियों की सफाई की। जोन-3 की टीम ने वार्ड-21 जेपी नगर, भोला किराना स्टोर्स, कर्मा भवन, मन्नू मोबाइल के सामने, जेपी नगर स्कूल रोड, गुप्ता होटल के पास , महिला सुलभ शौचालय परिसर की सफाई कर खाली जगहों पर बिखरे पड़े कचरे को उठाया। व्यंक्टेशवर टॉकीज के सामने पार्किंग स्थल और रोड किनारे की झाड़ियों की कटाई की। वार्ड-23 तालाब परिसर की सफाई में टीम जुटी हुई है।
जोन-4 की टीम ने वार्ड- 29 संजय नगर लाइन, बापू नगर, श्री राम चौक, वार्ड-33 क्रांति मार्केट बस्ती, नेशनल हाइवे के सर्विस रोड, केनाल रोड, शिव मंदिर, वार्ड-36 मुस्लिम बस्ती, लोहार बस्ती, होंडा शो रूम, गौतम नगर चौक, वार्ड-37 नंदनी रोड, वार्ड-35 शासकीय नवीन महाविद्यालय का सफाई किया! जोन की टीम ने वार्ड-9 कोहका स्थित प्राथमिक चिकित्सालय, श्री शंकराचार्य कोविड अस्पताल और वार्ड-29 शासकीय चिकित्सालय को सैनिटाइज किया गया। कलेक्टर भुरे ने सभी नगरीय निकायों को सड़क, नालियों की सफाई के साथ डिवाइडर, चौक-चौराहे, तालाब, मार्केट, मंडी, सावर्जनिक भवनों की सफाई और सैनिटाइज करने कहा है। सड़कों के किनारे डंप बिल्डिंग मटेरियल और मलबा को हटाने के निर्देश दिए हैं। इसी तारतम्य में भिलाई निगम ने टोटल लॉकडाउन में विशेष सफाई अभियान चलाया!
संक्रमण से मुक्त रखने व्यापक स्तर पर सैनिटाइजिंग अभियान कोरोना संक्रमण से मुक्त रखने के लिए निगम क्षेत्र में व्यापक सैनिटाइजिंग अभियान चलाया गया! थाना, सार्वजनिक क्षेत्र, व्यवसायिक क्षेत्रों, अस्पतालों, मार्केट एरिया, मकानों, अस्पतालों एवं दुकानों को सैनिटाइज किया गया!
कचांदूर स्थित कोविड केयर सेंटर में अब तक 2117 मरीज स्वस्थ होकर लौटे घर
दुर्ग / शौर्यपथ / कोरोना महामारी की लड़ाई में कई ऐसे अनगिनत योद्धा हैं। जो अपना तो फर्ज निभा ही रहे हैं, बल्कि पर्दे के पीछे रहकर बड़ा काम भी कर रहे हैं। वे अपनी जान की परवाह किए बगैर कोविड केयर सेंटर में भर्ती बुजुर्ग एवं दिव्यांग मरीजों का परिवार के सदस्य की तरह देखभाल कर रहे है। इनकी सेवा भावना से ही कोविड केयर सेंटर कचांदुर में भर्ती संक्रमित मरीज रोग से लड़ने के लिए अपना हौसला बड़ा रहे हैं। चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज कचांदुर में संचालित कोविड केयर सेंटर में सामान्य मरीजों के साथ बुजुर्ग एवं दिव्यांग मरीज भर्ती हैं। जिनका इलाज मेडिकल स्टॉफ कर रहे हैं। इनकी देखभाल मेडिकल ऑफिसर के सुपरविजन में चिकित्सीय स्टाफ में सम्मिलित वार्ड ब्वाय, सफाई कर्मी और नर्स कर रहे हैं। वे अपने हाथों से दृष्टिहीन दिव्यांग मरीजों का सुबह- शाम चाय नाश्ता देते हैं, खाना खिलाते हैं। समय पर उन्हें दवाइयां देते हैं।
ये कोरोना योद्धा दिव्यांग मरीजों की एक आवाज में पीपीई किट पहनकर सरपट वार्ड पहुंच जाते हैं। उनको टायलेट, बाथरूम तक हाथ पकड़कर लेकर जाने और वापस बेड तक छोड़ने का पूरा ख्याल रख रहे हैं ऐसी ही एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला भर्ती है जिसकी दृष्टि कमजोर है इनकी संपूर्ण देखरेख की जा रही है। कोविड केयर सेंटर में ऐसे दिव्यांग मरीजों की संख्या 3 है। जिनमें 1 महिला और 2 पुरुष मरीज हैं। शिफ्ट के अनुसार वार्ड ब्वाय और नर्स देखभाल कर कोरोना को हराने और मरीज को जल्द स्वास्थ्य लाभ दिलाने में हर संभव प्रयास कर रहे हैं। 4 शिफ्ट में मेडिकल स्टाफ एवं उनकी टीम मरीजों की देखभाल कर रही है! मरीजों को उनके बेड तक नाश्ता से लेकर भोजन मुहैया कराया जा रहा है!
2117 मरीज स्वस्थ होकर लौट चुके हैं घर बिना लक्षण वाले मरीजों को रखकर उनका उपचार कर कोविड के दायरे से बाहर लाने में कोविड केयर सेंटर कचांदूर स्थित केंद्र ने लगभग 2117 मरीजों को स्वस्थ कर दिया है! सबसे सुंदर सेंटर से विदाई का क्षण होता है, स्टाफ विदा करता है और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देता है, ऐसे ही पत्रकारिता जगत से जुड़े हुए उमेश पांडे कचांदूर स्थित कोविड सेंटर से स्वस्थ होकर घर लौट गए है उन्होंने बताया कि समय पर भोजन मिला, भोजन की गुणवत्ता अच्छी है, स्वास्थ्य देखभाल अच्छी हुई मैं व्यवस्था से संतुष्ट हूं! 5 अगस्त से यहां कोविड केयर सेंटर आरंभ किया गया था! इसके बाद से यहां पर 2291 मरीजों को भर्ती किया जा चुका है! कोविड केयर सेंटर के प्रभारी डॉ अनिल शुक्ला ने बताया कि अभी 103 मरीज भर्ती है! प्रत्येक 6 घंटे में टीम बदली जाती है, कोविड वारियर की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है! इन सभी के रहने के लिए सुविधा उपलब्ध कराई गई है! आइसोलेशन की सुविधा के लिए रिटायरिंग रूम भी उपलब्ध है!
निगमायुक्त ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया है कि ऑक्सीजन लेवल की नियमित मॉनिटरिंग करते रहे! ऐसे 69 मरीज जिन्हें ऐसी समस्या आई उन्हें तुरंत हायर सेंटर रेफर किया गया! नोडल अधिकारी रघुवंशी समय-समय पर स्वयं भोजन की गुणवत्ता जांच परख रहे हैं! खाना रिच प्रोटीन डाइट का उपलब्ध कराया जा रहा है! अस्पताल की व्यवस्था बेहतर रहे, इसके लिए सेंट्रल मॉनिटरिंग कमांड सेंटर बनाया गया है! मरीजों की भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक के सारे कार्य इसी के माध्यम से किए जाते हैं, मरीजों तक सूचना पहुंचाने का यह एक बेहतर माध्यम है! सीसीटीवी कैमरे से मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इस पर नजर रखी जा रही है!
ऑक्सीजन की कमी दूर करने के लिए 44 बेड की व्यवस्था कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं निगम आयुक्त रघुवंशी के निर्देश पर ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था कोविड केयर सेंटर में की गई है! कमांडिंग सेंटर का कार्य देख रहे आशीष चंद्राकर ने बताया कि कोविड केयर सेंटर में मरीजों का ऑक्सीजन लेवल निरंतर चेक किया जा रहा है, ऑक्सीजन लेवल कम होने पर मरीजों को प्राथमिक तौर पर ऑक्सीजन बेड में रखा जाता है, स्थिति सुधार नहीं होने पर तत्कालिक रूप से हायर सेंटर में रेफर किया जाता है! महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव के प्रयास से शुरू किए गए इस कोविड सेंटर की मॉनिटरिंग लगातार उच्च अधिकारी कर रहे है! कोविड सेंटर के सभी वार्ड में स्वच्छ पानी के लिए आरओ वाटर, हास्पिटल की साफ-सफाई, सेनिटाइजिंग और सुबह शाम चाय-नाश्ता, काढ़ा, गरम पानी और खाने की व्यवस्था का प्रबंध किया है। यहां पर भर्ती मरीजों को जल्द स्वास्थ्य लाभ दिलाने हर संभव प्रयास किया जा रहा है!
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
