Google Analytics —— Meta Pixel
June 03, 2026
Hindi Hindi
शौर्यपथ

शौर्यपथ

दुर्ग / शौर्यपथ / इन दिनों शहर में एक विशेष प्रजाति के कीड़ो का आतंक फैला हुआ है ये कीड़े किसी भी हरे भरे पेड़ को जबरदस्त तरीके से नुक्सान पहुँचाने के साथ साथ राहगीरों को भी मुसीबत में दाल रहे है . एक अजीब प्रकार के लावे के साथ झूलते हुए ये कीड़े शहर में खासकर गुलमोहर व कुछ विशेष जाती के पेड़ो को काफी नुक्सान पहुंचा रहे है . दो दिन पहले इसकी जानकारी महापौर बाकलीवाल को मिली जिसके तुरंत बाद महापौर बाकलीवाल ने जिलाधीश से चर्चा कर स्थिति के बारे में जानकारी दी . जिलाधीश द्वारा एडीम , डीएफ ओ एवं कृषि अधिकारी को भेजकर इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा साथ ही महापौर बाकलीवाल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा दवा का प्रारंभ करवा दिया गया . चुकी मामला एक ऐसे कीड़े से है जिसके समूल नस्ट होने की जानकारी कृषि विभाग या अन्य सम्बंधित विभाग द्वारा ही ज्ञात हो सकता है जिसकी रिपोर्ट अभी विभाग से नहीं आयी ऐसे में निगम प्रशासन द्वारा सेनेटाइजर कर स्थिति नियंतरण में करने की कोशिश की जा रही है इस तरह के छिडकाव से कीड़े तो कथं हो रहे है किन्तु इसका समूल नाश हो रहा है कि नहीं इस बारे में रिपोर्ट आनी अभी बाकी है तब तक निगम प्रशासन जहां जहां प्रकोप ज्यादा है इन कीड़ो का वहा वहा सेनेटाइजर का छिडकाव कर रही है .
वही इस कीड़े के प्रकोप की राजनीति भी अपने चरम पर है कीड़े के खात्मे के लिए अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाडऩे की बात निगम के नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा कह रहे है साथ ही महापौर पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि इस समय शहर के बोरसी,पदमनाभपुर,शिक्षक नगर,अग्रसेन चौक सहित शहर के कई क्षेत्रों में खासकर गुलमोहर प्रजाति के पेड़ों में हजारों की संख्या में कीड़ों का प्रकोप हो गया है। यह कीड़े अपनी लार से बनाए गए धागे के सहारे पेड़ों में झूलते रहते हैं। जो सामान्य दृष्टि से दिखाई नहीं पड़ते। जिसके कारण दोपहिया वाहनों में चलने वाले या पैदल चलने वाले नागरिकों के शरीर में लिपट जाते हैं। जिससे खुजली होती है और शरीर में चकते भी पड़ जाते हैं।
इस बात की जानकारी नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा एवं भाजपा पार्षद दल ने महापौर एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दी। महापौर ने इसकी जानकारी कृषि विभाग को दी एवं यह कहते हुए कि यह मौसमी कीड़ा है अपने आप खत्म हो जाएगा कहकर इस वीभत्स समस्या से पल्ला झाड़ लिया। नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा पार्षदों ने स्थानीय कृषकों से संपर्क कर उनसे सलाह लेकर खेतों में छिड़काव करने वाला स्पेयर से कीटनाशक दवा का छिड़काव किया। जिससे बोरसी रोड के पेड़ों में कीट व्याधि बहुत कम हो गई है।
गुरुवार को भाजपा पार्षद दल के नेता अजय वर्मा,गायत्री साहू,मनीष साहू,पुष्पा गुलाब वर्मा,हेमा जगदीश शर्मा,अजय वैद्य,नरेश तेजवानी,कांशीराम कोसरे,राकेश सेन ने कृषकों से स्पेयर लेकर बोरसी,पदमनाभपुर में छिड़काव किया तथा स्वास्थ्य अधिकारी को आक्रोश जताते हुए दिखाया कि कीड़े मर रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारी के इस आश्वासन के बाद कि कल से शहर के विभिन्ना क्षेत्रों में छिड़काव किया जाएगा तब भाजपा पार्षद शांत हुए।भाजपा पार्षदों ने महापौर से कहा कि अधिकारियों के बातों में आकर आप इसे प्राकृतिक आपदा बताकर अपनी जिम्मेदारी से ना भागे। लोगों की दिक्कत को देखते हुए तत्काल कीटनाशक का छिड़काव करें।
नेता प्रतिपक्ष के बडबोलेपन से कई भाजपा पार्षद रहते है परेशान
नेता प्रतिपक्ष के आरोप पर महापौर बाकलीवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष को ना ही पूरी जानकारी है और ना ही इस विषय पर चर्चा की गयी मनगढ़ंत बात कर जनता को गुमराह कर रहे है जबकि निगम प्रशासन प्रशासन की प्रमाणित रिपोर्ट का इंतज़ार कर रहा है साथ ही 21 तारीख बुधवार से संक्रमित पेड़ो पर छिडकाव शुरू कर दिया है प्रशासन से रिपोर्ट आते ही इस कीड़े को समूल नष्ट करने की दिशा में भी त्वरित कार्यवाही की जाएगी नेताप्रतिपक्ष के अधूरी जानकारी के साथ बडबोलेपन से भाजपा के कई पार्षद भी परेशान रहते है सिर्फ निगम प्रशासन ही नहीं जिला प्रशासन भी इस कीड़े के समूल नाश के लिए सार्थक कदम उठा रहा है .

रायपुर / शौर्यपथ / राज्य शासन द्वारा कॉलेजों में प्रवेश की तिथि को 22 अक्टूबर से बढ़ा कर 29 अक्टूबर कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति की अनुमति से महाविद्यालयों के प्राचार्यों द्वारा छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। राज्य शासन द्वारा कोविड-19 महामारी से उत्पन्न स्थिति के कारण छात्र हित में यह निर्णय लिया गया है। कॉलेजों में प्रवेश की तिथि 29 अक्टूबर तक बढ़ाने के संबंध में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा मंत्रालय महानदी भवन से आदेश जारी किया गया है।
गौरतलब है कि उच्च शिक्षा विभाग के सचिव धनंजय देवांगन ने 9 अक्टूबर को मंत्रालय में वीडियो कॉन्फं्रेसिंग के जरिए सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और विद्यालयों के प्राचार्यो से कॉलेजों में प्रवेश, ऑनलाइन क्लास, परीक्षा परिणाम और पाठ्यक्रमों के संबंध में चर्चा की। इस दौरान विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने कॉलेजों में शत प्रतिशत सीटों में प्रवेश हो सके इसके लिए प्रवेश के लिए निर्धारित तिथि 22 अक्टूबर से बढ़ाकर 30 अक्टूबर तक करने के भी सुझाव दिए थे।

रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए श्समर्पणष्ष् अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत पुलिस द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को सहायता उपलब्ध कराई जायेगी। डीजीपी डीएम अवस्थी ने बताया कि कम्युनिटि पुलिसिंग के अन्तर्गत जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को पुलिस के संपर्क में लाने के लिए समर्पण अभियान शुरू किया जा रहा है। शुरूआत में ये कार्यक्रम प्रदेश के पांच जिलों रायपुरए दुर्गए बिलासपुरए राजनांदगांव और रायगढ़ में शुरू किया जा रहा है। इस अभियान का सदस्य बनने के लिए वरिष्ठ नागरिक 23 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक पंजीयन करा सकते हैं।
ऐसे करा सकते हैं पंजीयन. वरिष्ठ नागरिक निर्धारित प्रपत्र में संबंधित पुलिस अधीक्षक कार्यालयध्थाना में पंजीयन करा सकते हैं। इसके अलावा ईमेल आईडी This email address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it. पर भी पंजीयन हेतु जानकारी भेज सकते हैं। वरिष्ठ नागरिक पुलिस मुख्यालय के हेल्प लाईन नम्बर 9479191536 या सीनियर सीटिजन हेल्प टोल फ्री नम्बर 1800.180.1253 पर भी कॉल कर सकते हैं।
ये लोग कर सकते हैं आवेदन. समर्पण अभियान का सदस्य बनने के लिए ऐसे लोग आवेदन कर सकते हैं जिनकी उम्र 60 वर्ष या अधिक होए अपने बच्चों के साथ ना रहते हों अकेले या पतिध्पत्नी के साथ रहते होंए किसी बात का डरध्खतरा अथवा स्वयं को उपेक्षित महसूस करते हों।

रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री माधव सिंह ध्रुव के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। उनका आज सुबह निधन हो गया। श्री माधव सिंह ध्रुव अविभाजित मध्यप्रदेश और बाद में छत्तीसगढ़ में भी मंत्री रहे। मुख्यमंत्री बघेल ने श्री माधव सिंह ध्रुव के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

 रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान सांसद राहुल गांधी से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2020 में शामिल होने का न्यौता दिया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर उन्हें जानकारी दी कि कोविड-19 के कारण राज्योत्सव का कार्यक्रम संक्षिप्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। राज्योत्सव के अंतर्गत 'राज्य अलंकरण समारोह' के आयोजन के साथ ही 'राजीव गांधी किसान न्याय योजना' के तहत राज्य के 19 लाख किसानों को तीसरी किश्त की राशि प्रदाय की जाएगी।

मुंबई / शौर्यपथ / अपहरण बिहार में और फिरौती मुंबई से मांगी गई. दरअसल बिहार पुलिस की सूचना पर मुंबई की कांदिवली पुलिस ने फोन कर धमकाने वाले को पकड़कर बिहार पुलिस के हवाले किया है. मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के चंपारण जिले से 14 अक्टूबर को 7 साल के एक बच्चे को अगवा किया गया था. 19 अक्टूबर को अगवा बच्चे के बड़े भाई को फोन कर बदले में 20 लाख रुपये की मांग की गई. पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई. धनहा पुलिस ने मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू की. धनहा थाने के एएसआई प्रमोद कुमार पाठक के मुताबिक, फिरौती के लिए आए फोन के जरिए उन्हें अपराध में शामिल बाकी के आरोपियों की जानकारी मिली.
धनहा पुलिस ने सबसे पहले बिहार और उत्तर प्रदेश में छिपे तीन अपहरणकर्ताओं को पकड़कर मासूम को छुड़ाया और मुंबई के आरोपी की लोकेशन कांदिवली पुलिस को देकर मदद मांगी. कांदिवली पुलिस थाने के पीआई विजय कांदलगांवकर ने बताया कि सूचना मिलते ही थाना इंचार्ज रवी अडाने ने पुलिस अधिकारी सूर्यकांत पवार के नेतृत्व में एक टीम बनाकर कांदिवली के लालजी पाड़ा इलाके में भेजी, जहां पुलिस टीम ने फिरौती के लिए फोन करने वाले आरोपी रियासुदीन अंसारी को गिरफ्तार कर उसका फोन जब्त कर लिया.
रियासुदीन को बिहार पुलिस के हवाले कर दिया गया है. धनहा पुलिस के मुताबिक, बिहार में पकड़े गए तीन आरोपियों के नाम खान मुहम्मद अंसारी, अलाउदीन अंसारी और मुस्लिम अंसारी हैं. अगवा किए गए बच्चे को बिहार-उत्तर प्रदेश सीमा पर रहने वाले मुस्लिम अंसारी ने जंगल में छिपा रखा था. पीड़ित परिवार आरोपियों को पहचानता है. आरोपियों ने बताया कि वो कर्ज में डूबे हुए थे. उन्हें पैसों की जरूरत थी. चूंकि अगवा किए गए बच्चे के पिता दुबई में काम करते हैं तो उन्हें लगा कि उनके पास खूब पैसे हैं और डर कर आसानी से फिरौती दे देंगे.

नई दिल्ली / शौर्यपथ / कोरोनावायरस महामारी के बीच वीज़ा नियमों पर लगे प्रतिबंध में अब जाकर कुछ ढील दी गई है. गुरुवार को भारत सरकार ने वीज़ा नियमों में ढील देते हुए विदेशों में रहने वाले भारतीयों और भारतीय और विदेशी मूल के नागरिकों को भारत आने की अनुमति दे दी है, हालांकि, इसमें अभी एक नियम बरकरार रखा गया है. इसमें शर्त रखी गई है कि ये नागरिक टूरिस्ट वीजा पर भारत की यात्रा नहीं कर सकेंगे.

हवाई यात्रा को वापस पटरी पर लाने के लिए भारत सरकार ने एक बड़े कदम के तहत गुरुवार को सभी मौजूदा वीजा की वैधता बहाल कर दी है. सरकार के नवीनतम आदेश में कहा गया है, 'सरकार ने विदेशी नागरिकों और भारतीय नागरिकों की अधिक श्रेणियों के लिए वीजा और यात्रा प्रतिबंधों में क्रमिक ढील देने का फैसला किया है.' इस श्रेणी में आने वाले यात्रियों को अगर मेडिकल वीज़ा चाहिए होगा तो उन्हें नया एप्लीकेशन डालना होगा.

आदेश के अनुसार, सरकार ने अधिकृत हवाई अड्डों और बंदरगाह आव्रजन चौकियों के माध्यम से हवाई या जल मार्गों से प्रवेश करने के लिए टूरिस्ट वीजा को छोड़कर, सभी OCI और PIO कार्ड धारकों और अन्य सभी विदेशी नागरिकों को किसी भी उद्देश्य के लिए भारत आने की अनुमति देने का फैसला किया है. इसमें वंदे भारत मिशन, एयर ट्रांसपोर्ट बबल की व्यवस्था के तहत या नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा अनुमति के अनुसार किसी भी गैर अनुसूचित वाणिज्यिक उड़ानों द्वारा संचालित उड़ानें शामिल हैं.
भारत सरकार ने शुरू में फरवरी 2020 में कोविड -19 महामारी के कारण हवाई यात्रा को- चाहे अराइवल हो या डिपार्चर- प्रतिबंधित कर दिया था. हालांकि ऐसे सभी यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य स्वास्थ्य/कोविड -19 मामलों के बारे में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा.

नई दिल्ली / शौर्यपथ / राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर उन लोगों पर निशाना साधा है, जो तेजस्वी यादव के 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने के वादे पर सवाल उठा रहे हैं. उन्होंने लिखा है, "जिन लोगों ने नरेंद्र मोदी जी के प्रति वर्ष 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने के वायदे पर कभी सवाल नहीं उठाया आज वही लोग तेजस्वी के 10 लाख युवाओं को नौकरी देने के वादे पर सवाल उठा रहे हैं. प्रधानमंत्री जी की इस यात्रा में बिहार के नौजवानों को 2 करोड़ रोजगार देने वाले उनके वादे पर सवाल पूछना चाहिए."
तिवारी ने लिखा है, "सबसे ज्यादा गरीब और बेरोजगार बिहार में बसते हैं. बिहार को जानबूझकर उपनिवेश बना कर रखा गया है.अगर बिहार भी महाराष्ट्र गुजरात या पंजाब-हरियाणा की तरह समृद्ध होता तो उन राज्यों को सस्ते में बिहारी मजदूर कैसे मिलते! पंद्रह वर्षों से बिहार पर शासन कर रहे मुख्यमंत्री जी को अब बिहार को आत्मनिर्भर बनाने का ख्याल आ रहा है."
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी करीबी रहे शिवानंद तिवारी ने उन पर निशाना साधते हुए लिखा है, "पिछले विधानसभा के चुनाव में महागठबंधन के नेता के रुप में नीतीश जी ने भारतीय जनता पार्टी को भारतीय जुमला पार्टी कहा था. अब स्पष्ट हो गया है कि संगति के प्रभाव में नीतीश जी को अब बिहार को आत्मनिर्भर बनाने का ख्याल आ रहा है. अभी उन्होंने कहा था कि बिहार समुद्र तट पर नहीं है. इसलिए पिछड़ा गया है. अगले पांच वर्षों में नीतीश जी क्या बिहार को समुद्र तट पर पहुँचा देंगे या समुद्र को ही खींच कर बिहार के किनारे ले आ देंगे!"
उन्होंने एनडीए के नेताओं को चेतावनी देने के अंदाज में लिखा है, "बातों की खेती करने वाले इन दोनों नेताओं को बिहार के युवा अच्छी तरह पहचान गए हैं. अब इनके किसी भी वादे पर अतीत में किए गए इनके कामों की कसौटी पर ही परखेंगे." बता दें कि नीतीश कुमार ने दो दिन पहले तेजस्वी के वादे पर तीखा तंज किया था और कहा था कि 10 लाख लोगों को नौकरी देने के लिए पैसे कहां से लाएंगे? क्या ये पैसा जेल से आएगा?

पटना / शौर्यपथ /बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस बात पर आपत्ति है कि विपक्ष के नेता तेजस्‍वी यादव उनके बारे में यह कहते हैं कि वो (नीतीश) थक गए हैं. तेजस्वी यादव के इस बयान पर गुरुवार को मुज़फ़्फ़रपुर ज़िले के मीनापुर विधान सभा में प्रचार के दौरान भाषण में नीतीश कुमार की नाराज़गी साफ़ दिखी. सीएम ने पूछा कि तुम क्यों भागे जाते थे दिल्ली और बताओ दिल्ली में किसके यहां रहते थे .मुख्‍यमंत्री ने कहा, 'कुछ लोग मेरे ख़िलाफ़ बोलते रहते हैं, बहुत अच्छा हैं बोलते रहो हम बधाई देते हैं. हमको कहता है कि थक गए हैं नीतीश ने पूछा कि हम थक गए हैं?
फिर उन्होंने तेजस्वी यादव का नाम लिए पूछा कि कहाँ रहते थे जी, कहां भागे रहते थे यहाँ से और ज़रा बताओ दिल्ली में किसके यहांरहते थे ज़रा बताओ, बताना नहीं चाहिए किसी को मालूम है कहां रहता था, क्या करता था. यह कहते हुए नीतीश बोले कि हम लोग को क्या कहना है? अरे अरे अपनी माँ पिता और माता की जगह पर कोई आने की कोशिश कर रहा है, क्या करेंगे.नीतीश ने फिर कहा कि क्‍या चीज़ का ज्ञान हैं किस चीज़ का अनुभव हैं .फिर उन्होंने कहा कि हम लोगों को जब काम करने का मौक़ा मिला तो अपराध पर नियंत्रण किया. जंगल राज था, उसकी जगह क़ानून का राज क़ायम किया. विकास दर कितना ठीक हो गया हैं बिहार का.
उन्होंने फिर माना कि ये उम्मीद करना बेकार हैं सब ठीक हो जायेगा .बिहार के चुनाव में इस बार लग रहा है कि जो वरिष्ठ नेता है वो अपनी भाषा पर नियंत्रण नहीं रख पा रहे हैं और ग़ुस्से में आगबबूला हो तो अपने विरोधियों के बारे में कुछ भी बोल जाते हैं.

नई दिल्ली / शौर्यपथ / बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को अपना चुनावी मेनिफेस्टो जारी किया है, लेकिन अपने मेनिफेस्टो में एक वादे को लेकर बीजेपी बुरी तरह घिर गई है. पार्टी ने जीत के बाद बिहार में हर किसी के लिए फ्री कोरोनावायरस वैक्सीन का वादा किया है. बीजेपी के इस वादे पर वैक्सीन को राजनीतिक एजेंडा के लिए इस्तेमाल करने के सवाल उठने लगे हैं. पार्टी का मेनिफेस्टो जारी करते हुए केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था, 'जैसे ही कोविड-19 वैक्सीन का बड़े स्तर पर प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा, बिहार में हर शख्स को फ्री वैक्सीन मिलेगा. हमारे चुनावी मेनिफेस्टो में यह हमारा पहला वादा है.'
भारत सहित दुनिया भर में कोरोनावायरस की वैक्सीन डेवलप करने की तमाम कोशिशें हो रही हैं. लेकिन ऐसा पहली बार है कि अभी लॉन्च हुए बिना ही कोरोना वैक्सीन को किसी राजनीतिक पार्टी ने अपने चुनावी मेनिफेस्टो में शामिल किया है. हालांकि, बीजेपी अब इसपर सवालों का सामना कर रही है. विपक्षी पार्टियों सहित सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इसपर सवाल उठाए हैं.

अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने एक ट्वीट में कहा, 'गैर-बीजेपी शासित राज्यों का क्या? क्या जिन भारतीयों ने बीजेपी को वोट नहीं किया, उन्हें फ्री में कोविड वैक्सीन नहीं मिलेगी?'

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे को भी इस सवाल का सामना करना पड़ा. इसपर रिपोर्टर्स के सामने उन्होंने कहा कि 'कोरोना वैक्सीन पूरे विश्व में तैयार की जा रह है. जब यह बन जाएगी, तो हमने इसके समान बंटवारे के लिए एक विस्तृत प्लान बनाया है, किसको प्राथमिकता देनी है, वगैरह वगैरह. हर राज्य को कोरोनावायरस वैक्सीन फ्री में मिलेगी.'
सोशल मीडिया पर लोगों ने #vaccineelectionism हैशटैग भी यूज़ करना शुरू कर दिया. कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने ट्वीट किया, 'बीजेपी ऐसी अकेली राजनीतिक पार्टी होगी जिसे कोविड वैक्सीन लोगों को जान बचाने और उनके अधिकार के बजाय चुनावी लॉलीपॉप लगता है. ये लोगों का अधिकार है, कोई शर्तिया चुनावी लाभ नहीं. कोविड के साथ-साथ बीजेपी की मानसिकता का इलाज भी जरूरी है.'
नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने एक ट्वीट में लिखा, 'क्या बीजेपी वैक्सीन के लिए पार्टी के खजाने से पैसे देगी? अगर यह सरकारी खजाने से आ रहा है तो फिर बिहार को अकेले कैसे फ्री वैक्सीन मिलेगी, और बाकी देश को पैसे देने होंगे? कोविड को लेकर फैले डर का फायदा उठाने वाले बीजेपी के इस तगड़े लोकलुभावनवाद कदम के साथ कितना कुछ गलत है.'
वहीं हमलों के बचाव में सामने आए बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि 'बीजेपी का मेनिफेस्टो फ्री कोविड वैक्सीन का वादा करता है. हर कार्यक्रम की तरह केंद्र भी सारे राज्यों को एक औसत मूल्य पर वैक्सीन देगा. यह राज्य सरकारों को तय करना है कि वो इसे फ्री में देंगी या बेचेंगी. चूंकि स्वास्थ्य राज्य का मुद्दा है, ऐसे में बिहार बीजेपी ने इसे फ्री में देने का वायदा किया है. सिंपल.'
बता दें कि सरकार ने अभी तक वैक्सीन की कीमत को लेकर उठे सवालों का जवाब नहीं दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैक्सीन के स्टोरेज और वितरण को लेकर कई बैठकों में हिस्सा लिया है.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)