
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
देश का सभी किसान मोदी सरकार के नये कृषि बिल का विरोध कर रहा है-कांग्रेस
प्याज के बढ़ते दाम मोदी सरकार के आवश्यक वस्तु अधिनियम में बदलाव की ट्रेलर,पिक्चर अभी बांकी है
रायपुर / शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि देश का हर किसान नये कृषि बिल के खिलाफ खड़ा हुआ है। मोदी सरकार के तीन काला कानून का समर्थन वही लोग कर रहे हैं जो पूंजीपतियों के बिचौलिए हैं पूंजीपतियों के एजेंट हैं। जब से परिवहन एवं वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने मोदी सरकार के तीन काला कानून पर भाजपा नेताओ के बहस की चुनौती को स्वीकार किया तब से बहस की चुनौती देने वाले प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णुदेव साय और पूर्व मंत्री राजेश मूणत मैदान से गायब हो गए हैं। भाजपा नेताओं की यही फितरत है चुनौती देना,वादा करना और बाद में दगाबाजी करना। 15 साल के रमन शासनकाल में भी छत्तीसगढ़ के किसानों मजदूरों युवाओं के साथ भाजपा ने धोखाबाजी छल ही किया था।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने प्याज के दामो के विरोध में प्याज की माला पहनकर विरोध करने वाले भाजपा नेत्रियों पर तंज कसा उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी प्याज लहसुन नही खाती इस वजह से उन्हें प्याज के दामो में वृद्धि से कोई फर्क नही पड़ता।स्मृति ईरानी जी अब केंद्रीय मंत्री है वो प्याज की नही बल्कि हीरे जवारहत की माला पहनने की हैसियत रखती है इस लिए प्याज की महंगाई से उन्हें फर्क नही पड़ता प्याज माला पहनना भूल गई है।सरोज पांडे जी राज्य सभा सदस्य है उन्हें प्याज की कीमत से कोई लेना देना नही है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्याज कीमतों में मनमानी वृद्धि की मुख्य वजह मोदी सरकार के द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम में किया गया बदलाव है।मोदी सरकार के तीन काला कानून का दुष्प्रभाव किसानों और आम उपभोक्ताओं के ऊपर पड़ने लगा है।प्याज के बढ़ते दाम मोदी सरकार के जमाखोरी और मुनाफाखोरी का सरकारीकरण करने का नतीजा है। प्याज के बढ़ते दाम को लेकर भाजपा नेताओं के पास कोई जवाब नहीं है कृषि बिल को किसान हितैषी बताने वाले भाजपा के नेता अब आम जनता के सवालों से मुंह चुरा रहे हैं। मोदी भाजपा ने वस्तु अधिनियम में संशोधन कर आम उपभोक्ताओं के ऊपर महंगाई की मार को बढ़ाने के काम किया है। पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे जनता के ऊपर कुठाराघात किया है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि नया कृषि कानून लागू होने के बाद देशभर में 14 सितंबर से 14 अक्टूबर तक हुई 10 कृषि उत्पादों की खरीदी पर नजर डाला जाए तो केंद्र सरकार की वेबसाइट ही बता रहा है की 1800000 किसानों ने अब तक जो उपज बेचे हैं उसमें से मात्र 32 प्रतिशत लोगों को ही एमएसपी मिला है।बासमती राइस की एक किस्म 1509 को किसान सामान्य किस्म के धान के एमएसपी 1868 रु के दर के नीचे बेचने को मजबूर हुए हैं।न्यूनतम समर्थन मूल्य में बाजरा सोयाबीन बेचने वाले किसानों की संख्या 5 प्रतिशत भी नही है।मक्का,मूंगफली,रागी बेचने वाले कुल किसानों में से एक चौथाई को ही एमएसपी का फायदा मिला।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों के ऊपर मोदी सरकार के तीन काला कानून का प्रभाव पड़ने नहीं देगा किसानों के हक अधिकार पर राज्य को मिले संघीय व्यवस्थाओं के तहत अधिकारों का पालन कर कानून बनाया जाएगा और छत्तीसगढ़ के किसानों को आम उपभोक्ताओं को राहत दिलाया जाएगा।
नई दिल्ली / शौर्यपथ / बिहार विधानसभा चुनावों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपनी पहली चुनावी रैली की. पीएम मोदी बिहार के सासाराम रैली में पहुंचे थे. उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी थे. पीएम की रैली पर कई विपक्षी नेताओं का बयान आया. AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम के भाषण को लेकर सवाल उठाया कि पीएम ने लोक जनशक्ति पार्टी का जिक्र क्यों नहीं किया? उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में नीतीश कुमार को हटाने की तैयारी हो रही है.
ओवैसी ने न्यूज एजेंसी ANI के सामने बयान देते हुए कहा कि 'प्रधानमंत्री ने लोक जनशक्ति पार्टी का जिक्र नहीं किया. वो एक बार में दो घोड़ों पर सवार होना चाहते हैं और फिर एक पर सवार होकर बिहार में राज करना चाहते हैं. उन्होंने 19 लाख नौकरियों की वादा करते हुए चुनावी मेनिफेस्टो रिलीज किया है, साफ है कि बीजेपी बिहार में अपना मुख्यमंत्री चाहती है और नीतीश कुमार को रिटायर करना चाहती है. यह बीजेपी और आरएसएस का प्लान है.'
बता दें कि एनडीए की सहयोगी रही दिवंगत नेता रामविलास पासवान की पार्टी ने उनके बेटे चिराग पासवान के नेतृत्व में खुद को बिहार के महागठबंधन से अलग कर लिया है. चिराग पासवान अब बिहार में अकेले लड़ रहे हैं. दिलचस्प यह है कि चिराग एक तरफ तो नीतीश कुमार को बुरी तरह से घेर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ खुद को पीएम मोदी का भक्त हनुमान बता रहे हैं.
ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या बीजेपी और एलजेपी साथ मिलकर नीतीश कुमार की हार की स्थिति में दूसरा रास्ता खुला रख रहे हैं? इसे ही लेकर ओवैसी ने सवाल उठाए हैं.
बता दें कि बिहार चुनावों में AIMIM ने ग्रैंड डेमोक्रैटिक फ्रंट के तहत पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के साथ गठबंधन किया है. ओवैसी और उपेंद्र कुशवाहा इसके लिए साझा रैलियां भी करने वाले हैं. चुनावों में बहुत ज्यादा वक्त भी नहीं है. 28 अक्टूबर को बिहार में पहले चरण में वोट पड़ने हैं.
राजनांदगांव / शौर्यपथ / राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। राज्यपाल ने मां बम्लेश्वरी से देश एवं प्रदेश को कोरोना मुक्त करने के लिए प्रार्थना की। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली, सुख-शांति और समृद्धि के लिए कामना की। उन्होंने कहा कि नागरिक कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षित रहें और सावधानी रखें। भीड़ के स्थानों से दूर रहे। अभी कोरोना की वैक्सीन नहीं बनी है, इसलिए मास्क लगाएं और कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करें।
इस अवसर पर कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा, पुलिस अधीक्षक डी श्रवण, राज्यपाल के परिसहाय अनंत श्रीवास्तव एवं त्रिलोक बंसल, राज्यपाल के निज सचिव जितेन्द्र सोलंकी, एसडीएम डोंगरगढ़ अविनाश भोई, डिप्टी कलेक्टर राहुल रजक सहित मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नारायण अग्रवाल एवं सचिव नवनीत तिवारी उपस्थित थे।
रायपुर / शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम लगातार मरवाही विधानसभा में लोगों से मिल रहे और कांग्रेस की नीतियों और सरकार के काम को उनके बीच पहुंचा रहे है। मोहन मरकाम प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी का निर्वाहन अपने चिर परिचित अदांज में कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष होने के नाते मैं आप सबके बीच यह दावा कर रहा हूं कि मरवाही का विकास केवल और केवल कांग्रेस की ही सरकार कर सकती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि आने वाले समय में मरवाही प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाएगा।
उन्होंने कहा कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में जो विकास के कार्य योजनाबद्ध तरीके से किए जा रहे हैं उसका लाभ आप सबको मिलेगा। इस नये जिले में आने वाले समय में रोजगार के नये अवसर प्रदान होंगे। स्थानीय भर्तियों में इस जिले के युवाओं को मौका दिया जायेगा।
हर छोटे से छोटे काम के लिए आप लोगों को बिलासपुर जाना पड़ता था आज आपके सभी काम आपके ही जिले में हो जाएंगे जिससे आपकी परेशानियां कम होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे मरवाही विधानसभा के प्रत्येक गांव को बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से जोड़ा जाएगा। हम वादे नही इरादे लेकर आये है, कांग्रेस की सरकार जो कहती है वो करती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरपंच साथियों के माध्यम से उनके द्वारा प्रस्तावित कार्य को तत्कालक मंजूर कराने की व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्मंत्री से लेकर जिला पंचायत व जनपद पंचायत के अध्यक्ष तक सब मिलकर इस जिले को विकसित जिला बनाएंगे।
मोहन मरकाम ने आज धनोरा मनोरा मरवाही(बाज़ार)कुम्हारी पीपरडोल गुल्लीडाँड़ करगीकला दानिकुंडी सेमरदर्री ग्रामों का दौरा किया।
अपनी चुनावी दौरों पर मोहन मरकाम सरकार के प्रतिनिधि के रूप विधायक कांग्रेस के प्रत्याशी सामाजिक सेवा करने वाले डॉक्टर के.के. ध्रुव को वोट देकर जिताने की अपील कर रहे है मोहन मरकाम ने जनता को सम्बोधित करते हूए कहा कि इससे आपको एक विधायक साथ ही साथ आपके समस्याओं को सरकार तक पहुचाने वाला एक जनप्रतिनिधि भी मिल जायेगाल
हमारी सरकार ने जितने भी वादे किए कुछ वादे पूरे हो चुके है और बचे है तय समय पर सभी वादे पूरे किये जायेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणजन ने कांग्रेस के प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प लिया।
नई दिल्ली / शौर्यपथ / अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की तीसरी बहस के दौरान प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप की भारत को लेकर की गई टिप्पणी देश में बहस का बड़ा मुद्दा बन गई है. ट्रंप ने पेरिस के जलवायु परिवर्तन समझौते से हटने के अपने कदम का बचाव करते हुए बहस के दौरान भारत में "FilthyAir" का उल्लेख किया. इस पर ट्विटर #HowdyModi हैशटैग के साथ यूजर्स और कई विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरने की कोशिश की.पीएम मोदी ने पिछले साल रिपब्लिकन पार्टी के गढ़ टेक्सास के शहर ह्यूस्टन में ट्रंप के साथ एक रैली की थी, जिसे "#HowdyModi!" नाम दिया गया था.
कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने व्यंग्यात्मक लहजे में सरकार पर निशाना साधा. सिब्बल ने लिखा कि प्रधानमंत्री की पिछले साल सितंबर में अमेरिकी यात्रा (खासकर ह्यूस्टन रैली) के अच्छे नतीजे सामने आ रहे हैं. पीएम ने दोनों देशों के बीच घनिष्ठ रिश्तों का दावा किया था. लेकिन ट्रंप भारत में कोविड की मौतों पर सवाल खड़े कर रहे हैं. भारत की हवा को गंदा बताया और उसे टैरिफ किंग भी कहा. डोनाल्ड ट्रंप के कमेंट के बाद ही भारत में ट्विटर यूजर्स के बीच "#FilthyIndia" and "#HowdyModi" ट्रेंड करने लगा.
दिल्ली में प्रदूषण का बुरा हाल
एक ट्विटर यूजर ने कहा, ट्रंप गलत नहीं थे. उसने राजधानी दिल्ली और आसपास के प्रदूषण का स्तर बताने वाला एप और अमेरिका में प्रदूषण का हाल बताने वाले ऐसे ही एप के स्क्रीनशॉट जारी किए. इसमें दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 567 था, जबकि वाशिंगटन में यह महज 25 था. उसने लिखा कि सिर्फ प्रदूषणरहित दीपावली का ज्ञान देने की जरूरत नहीं है.
क्या ट्रंप के समर्थन पर पुनर्विचार होगा
वरिष्ठ शोधकर्ता और कॉलमिस्ट माइकेल कुगलमैन ने कहा, "क्या ट्रंप के भारत पर लगातार ऐसे बयानों के बाद क्या भारत के प्रधानमंत्री हाउडी मोदी के दौरान ट्रंप की उम्मीदवारी को दिए गए कथित समर्थन पर पुनर्विचार करेंगे?" एक यूजर्स ने लिखा कि ट्रंप ने भारत को गंदा कहा. जबकि उनके स्वागत के लिए देश में सौ करोड़ रुपये खर्च किए गए थे. यह हमारे लिए फजीहत का विषय है. कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद और शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी.
एक यूजर्स ने सच भी सामने रखा
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप लगातार कहते रहे हैं कि भारत और चीन भी भारी मात्रा में कार्बन उत्सर्जन कर रहे हैं, उन पर भी अमेरिका की तरह अंकुश लगाया जाना चाहिए. हालांकि वाशिंगटन पोस्ट की जून की रिपोर्ट के हिसाब से प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन के मामले में चीन और अमेरिका के मुकाबले भारत कहीं पीछे है. भारत इस आधार पर 140वें और अमेरिका 14वें पायदान पर है.
रायपुर / शौर्यपथ / हर वर्ष 24 अक्टूबर को विश्व पोलियो दिवस मनाया जाता है । इस दिन लोगों को पोलियो के बारे में जागरूक किया जाता है| विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ)ने भारत को 27 मार्च वर्ष 2014 को पोलियो मुक्त घोषित किया है। छत्तीसगढ़ में 2002 के बाद कोई पोलियो का केस नहीं मिल है।
देश में पोलियो की रोकथाम बेहद जटिल थी , जो मज़बूत निगरानी प्रणाली, और गहन टीकाकरण अभियान के साथ सामाजिक गतिशीलता प्रयासों से संभव हुआ है। जब तक रोग समाप्त नहीं हो जाता है, भारत को सतर्क रहना होगा । अफगानिस्तान, नाइजीरिया और पाकिस्तान तीन देश हैं, ‘जहां वाइल्ड पोलियो वायरस का संचारण हो रहा है’। वर्ष 1998 के बाद से पोलियो के मामलों में ज्यादा की कमी आयी है। बाल्यावस्था में प्रतिरक्षा के उच्च स्तर को बनाए रखने के लिए समस्त देशों में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर बच्चों को टीकाकरण किया जाता है।
प्रभारी ज़िला टीकाकरण अधिकारी रायपुर डॉ. अनिल कुमार परसाई ने बताया पोलियोमाइलाइटिस (पोलियो) अत्यधिक संक्रामक वायरल रोग हैजो कि मुख्यत: छोटे बच्चों (पांच वर्ष से कम आयु) को प्रभावित करता है। विषाणु मुख्यत: मल-मौखिक मार्ग या दूषित पानी या आहार के माध्यम से व्यक्ति-से-व्यक्ति में फैलता है यह संक्रामक वायरल रोग आंत में पनपता है, वहां से यह अपना सफर शुरू कर तंत्रिका तंत्र में पहुंच जाता है । पक्षाघात उत्पन्न करता है। शुरूआती लक्षणों में संक्रमित बच्चे को बुख़ार, थकान, सिरदर्द, उल्टी, गर्दन की अकड़न अंगों में दर्द है। दो सौ संक्रमणों में से एक संक्रमण आमतौर पर पैरों में अपरिवर्तनीय पक्षाघात उत्पन्न करता है। पक्षाघात से पीड़ितों पांच से दस प्रतिशत की मृत्यु हो जाती है, उनकी श्वास की मांसपेशियों ठीक से कार्य नहीं करती हैं।
इनएक्टिवेटेड पोलियो वैक्सीन और लाइव ओरल पोलियोवायरस वैक्सीन के उपयोग ने वर्ष 1988 में वैश्विक पोलियो उन्मूलन पहल (जीपीईआई) की स्थापना हुई थी । रोग नियंत्रण और रोकथाम के लिए रोटरी, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ), यूनिसेफ, सहित और अन्य देशों की सरकारे भी शामिल हैं ।
पोलियो की खुराक और टीकाकरण शासकीय अस्पतालों में निशुल्क किया जाता है
पोलियो का कोई उपचार नहीं है, लेकिन सुरक्षित एवं प्रभावी टीकाकरण के माध्यम से पोलियो से बचा जा सकता है। टीकाकरण कई बार किया जाता है। टीकाकरण बच्चे के जीवन को सुरक्षित करता है। पोलियो खत्म करने की रणनीति, में संचारण समाप्त न हो जाएं तथा विश्व पोलियो मुक्त न हो जाएं, तब तक हर बच्चे को टीकाकरण के माध्यम से सुरक्षित कर सकते है । संक्रमण को रोकने के लिए दो प्रकार के टीके उपलब्ध होते हैं।ओपीवी (ओरल पोलियो वैक्सीन): यह वैक्सीन संस्थागत प्रसव पर जन्म के समय मौखिक रूप से दी जाती है, फिर प्राथमिक तीन खुराकों को छह, दस और चौदह सप्ताह तथा एक बूस्टर की खुराक सौलह से चौबीस महीने की आयु पर दी जाती है। इंजेक्टबल पोलियो वैक्सीन (आईपीवी): दो आंशिक खुराकें 6 सप्ताह और चौदह सप्ताह की आयु पर दाहिनी बांह के ऊपरी भाग में दी जाती है।
पटना / शौर्यपथ / कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज कोरोनोवायरस लॉकडाउन और सीमा पर चीनी आक्रमण के दौरान प्रवासी संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने बिहार में अगले सप्ताह होने वाले चुनावों के लिए आज कई रैलियों को संबोधित किया.
विपक्षी गठबंधन के नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नवादा में एक संयुक्त रैली को संबोधित किया. उनका अभियान पीएम मोदी और बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की रैलियों के पहले दिन से ही शुरू हुआ. बिहार की रैली में पीएम मोदी की टिप्पणी '' गलवान घाटी में देश के लिए शहीद हुए जवानों के समक्ष नमन '' को लकेर कांग्रेस नेता ने पीएम पर चीनी आतंकवादियों से भारतीय क्षेत्र की रक्षा करने में विफल रहने का आरोप लगाया.
राहुल गांधी ने कहा. "मोदीजी ने कहा कि वह बिहार के सैनिकों के सामने अपना सिर झुकाते हैं. पूरा देश शहीदों के सामने झुकता है, लेकिन यह सवाल नहीं है. सवाल यह है कि जब बिहार के युवा सैनिक कार्रवाई में मारे गए, तो पीएम ने क्या कहा और क्या किया." उन्होंने आगे कहा, "पीएम ने झूठ बोलकर कहा कि चीन ने हमारे क्षेत्र में प्रवेश नहीं किया है. हमारे जवानों की मृत्यु होने पर पीएम कहां थे?"
प्रवासियों के संकट पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कोरोनोवायरस लॉकडाउन ने लाखों मजदूरों को अपने घरों और नौकरियों को गंवाने के बाद अपने राज्यों की तरफ चलने के लिए मजबूर किया,
गांधी ने कहा: "वे कहते हैं कि वह मजदूरों के सामने झुकते हैं, लेकिन जब उन्हें वास्तव में उसकी ज़रूरत होती है, तो वह कुछ नहीं करते है. आप हजारों किलोमीटर तक पैदल, प्यासे और भूखे रहते हैं, लेकिन मोदीजी ने आपको ट्रेन नहीं दी. सरकार ने कहा कि तुम मर जाओ, मुझे परवाह नहीं है."
राहुल गांधी ने कहा, यह वास्तविकता थी और बिहार आखिरकार इसे जान लेगा. बिहार नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी को उचित जवाब देगा. मोदीजी को सही जवाब मिलेगा.”
पटना / शौर्यपथ / कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज कोरोनोवायरस लॉकडाउन और सीमा पर चीनी आक्रमण के दौरान प्रवासी संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने बिहार में अगले सप्ताह होने वाले चुनावों के लिए आज कई रैलियों को संबोधित किया.
विपक्षी गठबंधन के नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नवादा में एक संयुक्त रैली को संबोधित किया. उनका अभियान पीएम मोदी और बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की रैलियों के पहले दिन से ही शुरू हुआ. बिहार की रैली में पीएम मोदी की टिप्पणी '' गलवान घाटी में देश के लिए शहीद हुए जवानों के समक्ष नमन '' को लकेर कांग्रेस नेता ने पीएम पर चीनी आतंकवादियों से भारतीय क्षेत्र की रक्षा करने में विफल रहने का आरोप लगाया.
राहुल गांधी ने कहा. "मोदीजी ने कहा कि वह बिहार के सैनिकों के सामने अपना सिर झुकाते हैं. पूरा देश शहीदों के सामने झुकता है, लेकिन यह सवाल नहीं है. सवाल यह है कि जब बिहार के युवा सैनिक कार्रवाई में मारे गए, तो पीएम ने क्या कहा और क्या किया." उन्होंने आगे कहा, "पीएम ने झूठ बोलकर कहा कि चीन ने हमारे क्षेत्र में प्रवेश नहीं किया है. हमारे जवानों की मृत्यु होने पर पीएम कहां थे?"
प्रवासियों के संकट पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कोरोनोवायरस लॉकडाउन ने लाखों मजदूरों को अपने घरों और नौकरियों को गंवाने के बाद अपने राज्यों की तरफ चलने के लिए मजबूर किया,
गांधी ने कहा: "वे कहते हैं कि वह मजदूरों के सामने झुकते हैं, लेकिन जब उन्हें वास्तव में उसकी ज़रूरत होती है, तो वह कुछ नहीं करते है. आप हजारों किलोमीटर तक पैदल, प्यासे और भूखे रहते हैं, लेकिन मोदीजी ने आपको ट्रेन नहीं दी. सरकार ने कहा कि तुम मर जाओ, मुझे परवाह नहीं है."
राहुल गांधी ने कहा, यह वास्तविकता थी और बिहार आखिरकार इसे जान लेगा. बिहार नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी को उचित जवाब देगा. मोदीजी को सही जवाब मिलेगा.”
नई दिल्ली / शौर्यपथ / दिल्ली की एक अदालत ने दुबई के कारोबारी और 3,600 करोड़ रुपये के अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाला मामले में कथित बिचौलिये राजीव सक्सेना को शुक्रवार को अंतरिम जमानत दे दी. अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 11 दिसंबर तक के लिए दो लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही जमानत राशि पर उन्हें अंतरिम जमानत दे दी.
हालांकि केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उनकी नियमित जमानत याचिका का विरोध किया और इस संबंध में जवाब दायर करने के लिए समय देने का अनुरोध किया.
विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने अन्य कथित बिचौलिये संदीप त्यागी और अन्य को दो लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही जमानत राशि पर नियमित जमानत दे दी. सीबीआई ने उनकी जमानत याचिकाओं का विरोध नहीं किया.
अदालत की ओर से जारी सम्मन के आधार पर सभी आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये अदालत में पेश हुए थे.
गौरतलब है कि अगस्ता वेस्टलैंड से 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टर खरीदने से संबंधित घोटाला मामले में 31 जनवरी, 2019 को दुबई के कारोबारी सक्सेना को भारत लाया गया था. इसके बाद घोटाले से जुड़े धनशोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सक्सेना को गिरफ्तार किया था. बाद में ईडी के मामले में उन्हें जमानत मिल गई थी और वह सरकारी गवाह बन गए थे.
नई दिल्ली /शौर्यपथ / बिहार भाजपा में डॉ. प्रेम कुमार एक जांचा-परखा और जीत का पर्याय बन चुका नाम है. वो पिछले 30 सालों से लगातार गया शहर विधानसभी सीट से भाजपा के टिकट पर जीतते आ रहे हैं. बीजेपी ने लालू यादव के ओबीसी पॉलिटिक्स के काट में जब ईबीसी समुदाय को लुभाने की कोशिश की तो प्रेम कुमार उसके अहम शिल्पकार और सिपाही रहे. वो भाजपा के सर्वमान्य ईबीसी चेहरा हैं. चंद्रवंशी समाज से आने वाले प्रेम कुमार मगध विश्वविद्यालय से इतिहास में पीएचडी डिग्रीधारी हैं.
1990 के विधान सभा चुनावों में वो पहली बार चुनकर बिहार विधान सभा पहुंचे. तब से सात बार हो चुके विधान सभा चुनावों में वो अपराजित रहे हैं. 65 वर्षीय प्रेम कुमार सौम्य स्वभाव के मिलनसार नेताओं में शुमार रहे हैं. फरियादियों के लिए वो हमेशा उपलब्ध रहे हैं. फिलहाल नीतीश सरकार में वो कृषि एवं पशुपालन मंत्री हैं.
गया शहर सीट से प्रेम कुमार भाजपा के स्थाई और जिताऊ उम्मीदवार रहे हैं, जबकि विपक्ष ने हर बार नए चेहरे को उनके खिलाफ उतारा है. 2015 में विपक्षी गठबंधन की तरफ से प्रिय रंजन तो 2010 में सीपीआई के जलालुद्दीन अंसारी मैदान में थे. साल 2005 में उनके खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर जाने-माने रंगकर्मी और साहित्यकार संजय सहाय चुनाव लड़ रहे थे. उन्हें भी प्रेम कुमार ने करीब 25,000 वोटों के अंतर से हराया था.
30 साल से लगातार यानी 1990 से प्रेम कुमार यहां से जीतते रहे हैं. सौम्य स्वभाव के प्रेम कुमार की जनता पर विशेष पकड़ है. 2015 से 2017 के बीच वो विपक्ष के नेता भी रह चुके हैं. कुमार ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य के रूप में छात्र जीवन में राजनीति में कदम रखा था. 1980 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली और तब से इसी पार्टी के होकर रह गए.
2015 के विधान सभा चुनाव में इन्हें भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा था क्योंकि बीजेपी पिछले 25 सालों से राज्य की सत्ता, जो पिछड़े वर्ग (लालू-राबड़ी-नीतीश) के हाथों में रही, उसे अब अति पिछड़े वर्ग को सौंपने की योजना पर काम कर रही थी. तब नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू बीजेपी से अलग होकर लालू के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही थी. लेकिन इस बार फिर से बीजेपी और जेडीयू एनडीए गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
