Google Analytics —— Meta Pixel
June 03, 2026
Hindi Hindi
शौर्यपथ

शौर्यपथ

खेल /शौर्यपथ / यूएई में जारी इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 13वें सीजन में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद कप्तानी पर उठ रहे सवालों के बीच कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने कप्तानी छोड़ दी है। कार्तिक ने यह फैसला अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देने की खातिर किया है। कार्तिक के कप्तानी छोड़ने पर इंग्लैंड के इयोन मोर्गन को टीम का नया कप्तान बनाया गया है। मोर्गन मुंबई के खिलाफ आज होने वाले मैच में कप्तानी करते नजर आएंगे। इस बीच टीम के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर ने कार्तिक के इस फैसले के बाद एक ट्वीट किया है जिसको इस मुद्दे के साथ जोड़ा जा रहा है।
गंभीर के इस ट्वीट से हालांकि किसी निष्कर्ष पर नहीं जाया जा सकता है कि उन्होंने किसको लेकर ऐसा ट्वीट किया है लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इसे टीम मैनेंजमेंट पर निशाने को लेकर जोड़ रहे हैं।
कार्तिक के कप्तानी छोड़ने की खबर के कुछ देर बाद ही गौतम गंभीर ने एक ट्वीट किया। इसमें लिखा था, 'विरासत को बनाने में कई साल लगते हैं लेकिन बर्बाद करने में बस एक मिनट।'
गौतम के आईपीएल में कप्तानी की बात करें तो उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को दो बार चैम्पियन बनाया है। 2018 के आईपीएल शुरू होने से पहले दिनेश कार्तिक को गौतम गंभीर की जगह टीम का नया कप्तान चुना गया था। गंभीर ने हाल ही में सलाह दी थी कि दिनेश कार्तिक को इयोन मोर्गन और आंद्रे रसेल के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरना चाहिए। गंभीर ने इसके साथ ही कहा था कि सुनील नारायण से पारी की शुरुआत कराने की बजाय उन्हें बल्लेबाजी क्रम में नीचे उतारना चाहिए।

मनोरंजन / शौर्यपथ / रुबीना दिलैक का कहना है कि वह फिल्मों में काम करना चाहती थीं लेकिन डायरेक्टर के साथ उनकी कुछ ऐसी मीटिंग हुई कि उनका एक्सपीरियंस काफी खराब रहा। सिद्धाथ कनन के शो में रुबीना दिलैक ने बताया कि वह फिल्म इंडस्ट्री के एक बड़े डायरेक्टर से मिली थीं। जब वह उनसे मिली थीं तो उन्होंने मुझे एक फिल्म के बारे में पूछा जो उन्होंने बनाई थी। मैंने उन्हें बताया कि नहीं मैंने फिल्म नहीं देखी। तो उन्होंने कहा कि सच में? तुम मेरे काम के बारे में नहीं जानती? मेरा दिल कर रहा है कि मैं तुम्हारे चेहरे पर फार्ट करूं'।
रुबीना ने बताया कि वह यह सब सुनकर शॉक्ड हो गई थीं और डायरेक्टर हंसने लगा। रुबीना ने आगे कहा, 'आपको एक कुर्सी पर बिठाया जाता है और पूछा जाता है, तुम्हें पता है मैंने क्या किया है? तुम जानती हो मैं कौन हूं? तुम्हें पता है तुम्हें कौन अवसर देने वाला है? तुम्हें पता है मैं कौन हूं? उस वक्त मेरे दिमाग में बस यही आ रहा था कि मुझे यहां से भागना है।'
रुबीना ने आगे कहा, मैंने पाया कि टीवी एक्टर्स को वहां नीची नजर से देखा जाता है। टीवी एक्टर है? अच्छा कौन सा शो किया? हमने तो नहीं देखा। आपको आपके बैक्रगाउंड और नाम के आधार पर जज किया जाता है। मसलन तुम कौन सी कार चलाते हो? तो इस तरह के सवाल किए जाते हैं और इन्हीं के आधार पर आपको जज किया जाता है। ये स्क्रीन टेस्ट वगैरह तो एकदम बाद की चीजें हैं। इन्हीं चीजों से मेरा मन खट्टा सा हो गया और मुझे लगता था कि क्या सच में ऐसा होता है? यह बहुत पहले की बात है, तब मैं नादान थी।'
बता दें कि रुबीना कई शोज में काम कर चुकी हैं जिसमें छोटी बहू, जिनी और जूजू और शक्ति अस्तित्व के एहसास की में नजर आने वाली हैं। फिलहाल वह बिग बॉस 14 में नजर आ रही हैं। शो में वह पति अभिनव शुक्ला के साथ आई हैं। शुरुआत में रुबीना को पहले सीनियर्स सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गैहर खान ने रिजेक्ट कर दिया था। लेकिन फिर रुबीना ने प्रूव कर दिया कि वह काफी स्ट्रांग कंटेस्टेंट हैं।

मनोरंजन /शौर्यपथ / अक्षय कुमार की नई फिल्म 'लक्ष्मी बम' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। हालांकि, ट्रेलर के साथ ही फिल्म को लेकर विवाद भी शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर इसके बॉयकॉट की मांग उठ रही है तो ट्विटर पर #ShameOnUAkshayKumar ट्रेंड करने लगा। दरअसल, आरोप लगाया जा रहा है कि इस फिल्म के जरिए लव जिहाद को बढ़ावा दिया जा रहा है।
लक्ष्मी बम हॉरर कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कियारा आडवाणी हैं। फिल्म की कहानी के मुताबिक, कियारा आडवाणी अपने परिवार को शादी के लिए मनाने के लिए घर बुलाती हैं। अक्षय कुमार भूत प्रेत पर विश्वास नहीं करते हैं और दावा करते हैं कि जिस दिन भूत दिख गया तो चूड़ियां पहन लेंगे। ट्रेलर में दिखाया गया है कि अक्षय कुमार के शरीर में लक्ष्मी की आत्मा दाखिल हो जाती है। यह आत्मा क्यों और किससे बदला लेना चाहती है यह तो खैर फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा फिलहाल हम विवाद पर बात करते हैं।
दरअसल, फिल्म लक्ष्मी बम में अक्षय कुमार के किरदार का नाम आसिफ बताया जा रहा है, जबकि कियारा के किरदार का नाम प्रिया है। दिवाली से पहले रिलीज होने जा रही फिल्म के नाम को लेकर भी आपत्ति जताई जा रही है। कुछ लोग देवी लक्ष्मी के नाम के आगे बम लगाने पर आपत्ति जाहिर कर रहे हैं।
फिल्म लक्ष्मी बम तमिल फिल्म 'कंचना' का हिंदी रीमेक है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स का कहना है कि ऑरिजनल फिल्म में किरदार का नाम राघव है तो इस फिल्म में आसिफ क्यों किया गया, जबकि हिरोइन का नाम प्रिया ही है।
ट्विटर पर परिचय में सुप्रीम कोर्ट के वकील बताने वाले प्रशांत पटेल उमराव कहते हैं कि फिल्म की प्रड्यूसर शबीना खान अफगानी मूल की है और कश्मीरी अलगाववादी हैं, लगातार कश्मीर और अनुच्छेद 370 के मामले में भारत और भारत सरकार के खिलाफ जहर खोलती रही हैं। इस फिल्म के जरिए लव जिहाद को प्रमोट किया जा रहा है।

हैदराबाद / शौर्यपथ / तेलंगाना में दुष्कर्म के प्रयास में विफल रहने के बाद जिंदा जलाई गई किशोरी ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया. दिल दहला देने वाली इस घटना में 13 साल की पीड़िता ने मृत्यु पूर्व के अपने बयान में हत्यारोपी की पहचान भी की थी. आऱोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
पीड़िता हत्यारोपी युवक के घर में उसके बीमार पिता की देखभाल का काम कर रही थी. दुष्कर्म के प्रयास और जिंदा जला देने की यह घटना 18 सितंबर को तेलंगाना के खम्मम जिले की है. मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज बयान के मुताबिक, किशोरी जब युवक के घर उसके पिता की देखभाल के लिए आई तो उसने दुष्कर्म का प्रयास किया. किशोरी ने इसका विरोध किया तो युवक ने जिंदा जला दिया. किशोरी को 70 फीसदी जली हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रही थी.
आरोपी ने इसे दुर्घटना बताया था
पुलिस ने जब मामले की गहराई से जांच की तो यह जानकारी तेजी से फैली. किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में कहा था कि युवक ने उसके कपड़े फाड़ दिए और दुष्कर्म का प्रयास किया. जब उसने विरोध किया तो पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उसने यही कहा कि दुर्घटनावश लड़की आग की चपेट में आ गई.
शादीशुदा है हत्यारोपी युवक
खम्मम के पुलिस आयुक्त तफसीर इकबाल ने कहा कि हत्या और रेप के प्रयास के अलावा साक्ष्य छिपाने और नष्ट करने का केस भी युवक के खिलाफ दर्ज किया गया है. युवक शादीशुदा है और घटना के वक्त उसकी गर्भवती पत्नी अपने मायके गई हुई थी.इकबाल ने कहा कि जिले के चिकित्सा अधिकारियों को यह पता करने को कहा है कि क्यों अस्पताल के डॉक्टरों या परिवार ने इस घटना की जानकारी शुरुआत में पुलिस को नहीं दी.
डॉक्टर से दुष्कर्म कर जिंदा जलाने की घटना याद दिलाई
तेलंगाना की इस घटना ने पिछले साल दिसंबर हैदराबाद में एक डॉक्टर को दुष्कर्म के बाद जिंदा जला देने की घटना की याद दिला दी है. उस वाकये ने पूरे देश में तहलका मचा दिया था. पुलिस ने आरोपियों को घटना के एक हफ्ते बाद एक मुठभेड़ में मार गिराया था. हालांकि मुठभेड़ की विश्वसनीयता को लेकर सवाल उठे थे.

नई दिल्ली / शौर्यपथ / लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान बिहार चुनावों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर और हमलावर हो गए हैं. उन्होंने दिवंगत पिता रामविलास पासवान की एक ऑडियो क्लिप साझा कर जुल्म न करने और जुल्म न सहने की बात ट्विटर पर कही है. चिराग ने लिखा है, "ज़ुल्म करो मत, ज़ुल्म सहो मत ।।।जीना है तो मरना सीखो, कदम पर लड़ना सिखों।।। वोह लड़ रहे हैं हमपर राज करने के लिए.. हम लड़ रहे हैं खुद पर नाज़ करने के लिए।" चिराग ने जिस वीडियो को साझा किया है, उसमें इन्हीं पंक्तियों को रामविलास पासवान कहते सुनाई दे रहे हैं.
चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार से अब लड़ने का समय आ गया है. उन्होंने कहा कि बिहार को और बर्बाद होते नहीं देखा जा सकता है. चिराग ने ये भी कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व को मैं नहीं स्वीकार कर सकता. उन्होंने कहा कि अगर राज करने के लिए फैसला करना होता तो नीतीश के साथ रहता लेकिन खुद को माफ़ नहीं कर पाता. लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि उनका मकसद अब बिहार को संवारना है और फिर बिहार पर नाज़ करना है. उन्होंने कहा है, "नीतीश कुमार असम्भव."
बता दें कि एक दिन पहले भी चिराग पासवान ने एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में स्पष्ट किया था कि उनके पिता रामविलास पासवान ने ही उन्हें बिहार में अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया था. उन्होंने ये भी कहा था कि जेडीयू से अलग होने की जब सूचना अमित शाह को दी गई थी तो उन्होंने इस पर चुप्पी साध ली थी. जबकि बिहार भाजपा के नेता ये कहते रहे हैं कि अगर रामविलास पासवान फैसला लेने की स्थिति में होते तो चिराग को नीतीश के खिलाफ जाने नहीं देते.

नई दिल्ली / शौर्यपथ / प्रतापगढ़ यूपी में महिलाओं के साथ अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा घटना प्रतापगढ़ के मानिकपुर की है, जहां एक बेटी के साथ मायके जा रही दलित महिला के साथ दरिंदे ने दुष्कर्म किया. पीड़िता बदहवास हालत में थाने पहुंची तो उल्टे पुलिस से फटकार मिली. बाद में उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप पर मुकदमा दर्ज हुआ.
जिले के मानिकपुर थाना के चौकापारपुर इलाके में एक दलित महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया. घटना 14 अक्टूबर की है, जब पीड़ित महिला अपनी बेटी संग मायके गयासपुर से घर जा रही थी. रास्ते मे बेटी सब्जी लेने लगी, इस कारण दोनों के बीच थोड़ा सा फासला हो गया। इसी बीच गांव का ही विजय जायसवाल पहुंच गया और महिला को घसीट कर पुल के नीचे ले जाकर दरिंदगी करने लगा. तभी चीख-पुकार सुन कर बेटी वहां पहुंच गई. इस दौरान आरोपी विजय जायसवाल मारपीट करते हुए फरार हो गया.
इस मामले में भी पुलिस का निर्मम चेहरा सामने आया. पीड़िता थाने में जब पुलिसकर्मियों के पास पहुंचे तो शिकायत दर्ज करने की जगह उसे दुत्कार मिली. निराश महिला ने न्याय के लिए अफसरों से गुहार लगाई। अफसरों की फटकार के बाद मानिकपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिले के एसपी अनुराग आर्य का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के साथ ही सीओ कुंडा मामले की जांच कर रहे हैं.
यूपी के हाथरस जिले में गैंगरेप की घटना के बाद से ही लगातार महिलाओं के खिलाफ अपराध सामने आ रहे हैं. इसमें सबसे बड़ी चिंता का विषय पीड़िता को स्थानीय पुलिस द्वारा सहयोग न मिलना रहा है.

नई दिल्ली / शौर्यपथ / नोएडा फूड एंड पैकेजिंग कंपनी हल्दीराम की वेबसाइट पर बड़ा साइबर हमला हुआ है. साइबर अपराधियों ने कंपनी के मार्केटिंग, बिजनेस से लेकर कई महत्वपूर्ण डेटा को डिलीट कर दिया. फिर डेटा वापस करने के लिए साइबर अपराधियों ने 7.5 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी.
कंपनी का कहना है कि ये साइबर हैकिंग 12 जुलाई की देर रात हुई थी. इस मामले में हल्दीराम कंपनी के डीजीएम (आईटी) की शिकायत पर 14 अक्टूबर की देर रात सेक्टर-58 थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई. नोएडा सेक्टर-62 के सी ब्लॉक में कंपनी का कॉरपोरेट ऑफिस है. यहां से कंपनी का आईटी विभाग संचालित और नियंत्रित होता है. डीजीएम आईटी अजीज खान ने पुलिस को शिकायत दी कि 12 और 13 जुलाई की रात में कॉरपोरेट ऑफिस के सर्वर पर वायरस अटैक हुआ.

इससे मार्केटिंग, बिजनेस से लेकर अन्य विभाग का डाटा डिलीट कर दिया गया. कई महत्वपूर्ण फाइलें भी गायब हो गईं. जब इसकी जानकारी कंपनी के उच्च अधिकारियों को हुई तो पहले आंतरिक जांच की गई. इसके बाद अधिकारियों और वायरस अटैक करने वालों से चैट हुई. इसमें साइबर क्रिमिनल ने डेटा वापस करने के लिए कंपनी से 7.5 लाख रुपये मांगे. इस मामले में कंपनी के डीजीएम आईटी अजीज खान की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने 14 अक्तूबर को धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

नई दिल्ली / शौर्यपथ / भारत की गिरती अर्थव्यवस्था और जीडीपी ग्रोथ में बड़ी गिरावट को लेकर इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड की रिपोर्ट ने चिंताएं बढ़ा दी हैं. और ज्यादा चौंकाने वाली बात यह भी है कि इस रिपोर्ट में इस वित्तीय वर्ष में भारत के जीडीपी ग्रोथ में 10 फीसदी गिरावट का अनुमान तो जताया ही गया है, यह भी कहा गया है कि भारत की वृद्धि बांग्लादेश से भी कम रहने वाली है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार इस मुद्दे को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमलावर हैं.
राहुल ने शुक्रवार को भी जीडीपी को लेकर सरकार पर हमला बोला. इस बार उन्होंने भारत के सामने पाकिस्तान और अफगानिस्तान की स्थिरता को लेकर केंद्र पर निशाना साधा. उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, 'बीजेपी सरकार की एक और जबरदस्त उपलब्धि. पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने भी हमसे बेहतर तरीके से कोविड को हैंडल किया.'
राहुल ने इसके साथ IMF के आंकड़ों के हवाले से बनाया गया एक चार्ट भी शेयर किया, जिसमें भारत के जीडीपी में 10.30 फीसदी गिरावट का अनुमान जारी किया गया है. इस चार्ट में दिखाया गया है कि अगले वित्त वर्ष में अफगानिस्तान के जीडीपी में 5 फीसदी और पाकिस्तान की जीडीपी में महज .40 फीसदी की गिरावट देखने को मिलेगी.
बता दें कि इस हफ्ते अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष -वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक की रिपोर्ट जारी हुई है, जिसमें कहा गया है कि भारत दक्षिण एशिया में तीसरा सबसे गरीब देश बनने की ओर बढ़ रहा है. कुल जीडीपी के अनुमान पर नजर डालें तो भारत से पीछे बस पाकिस्तान और नेपाल ही रह जाएंगे, जबकि बांग्लादेश, भूटान, श्रीलंका और मालदीव जैसे देश भारत से आगे होंगे. हालांकि, इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हालाँकि, 2021 में 8.8 प्रतिशत की विकास दर के साथ भारत, एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में वापसी कर सकता है.

भोपाल / शौर्यपथ / मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप और उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. ये सभी ऑनलाइन गेम पबजी पर मिले थे. वहीं दोस्ती हुई और फिर मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हुआ था. एसएचओ अशोक श्रीवास्तव के मुताबिक पबजी खेलने के दौरान ही सभी ने फोन नंबर एक-दूसरे से शेयर किए.
श्रीवास्तव ने बताया, "एसी मैकेनिक फ़ज़ैल, पेन्टर फ़रहान और आर्किटेक्ट रिज़वान, तीनों युवकों ने PUBG ऑनलाइन खेलते समय 14 वर्षीय नाबालिग से दोस्ती की. अपनी दोस्ती के दौरान, उन्होंने फोन नंबरों का आदान-प्रदान किया. इसके बाद पिछले महीने सितंबर में वे सभी अशोक गार्डन में मिले, जहां तीनों ने नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया."
पुलिस ने बताया, "इस घटना के बाद, उन लोगों ने नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. इसके बीद दो या तीन और बार उससे संपर्क भी किया. नाबालिग जब दोबारा मिलने गई तो उन लोगों ने दोबारा एमपी नगर में गैंगरेप किया. लड़की ने बाद में अपनी मां को इस घटना के बारे में बताया और वे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने आईं."

दुर्ग / शौर्यपथ / कहते है जिन्दगी में सबकुछ मिले और एक अच्छा दोस्त ना मिले तो जिन्दगी बेकार है . दु:ख में सुख में जो आपके साथ खड़ा होता है वो सिर्फ दोस्त ही होता है नाते रिश्ते बाद में शामिल होते है किन्तु दोस्त सबसे आगे आपको खडा दिखाई देगा . कुछ ऐसी ही दोस्ती निभा रहे है दुर्ग के व्यवसायी परवाना बंधू .
मामला लाखो की धोखाधड़ी से जुदा है जिसमे उरला निवासी देवेन्द्र पाल सिंह लूथरा पर दुर्ग के फिरोज राठौर और भिलाई के सुखदेव सिंह ने दो अलग अलग मामलो में पद्मनाभपुर चौकी एवं मोहन नगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमे 21 लाख और 31 लाख की धोखाधड़ी के मामले में देवेन्द्र सिंह पर जुर्म दर्ज हुआ है जिसमे एक मामले पर देवेन्द्र सिंह को जमानत मिल गयी वही दुसरे मामले पर अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है .
दोनों मामलो में एक विशेष बात यह है कि दोनों ही मामलो के प्रार्थी का देवेन्द्र सिंह के साथ कभी किसी तरह की कोई वार्ता नहीं हुई है ऐसा देवेन्द्र सिंह की पत्नी का कहना है . देवेन्द्र सिंह की पत्नी का यहाँ तक कहना है कि पुलिस प्रशासन साधन संपन्न है देवेन्द्र और फिरोज / सुखदेव के मोबाइल लोकेशन , कॉल डिटेल से जान ही सकती है कि इनकी आपस में कितनी बार चर्चा हुई है . वही लाखो के गबन मामले जिसमे विवेचना जारी है उस मामले में आरोपी देवेन्द्र पाल सिंह की धर्मपत्नी को परवाना बंधू द्वारा धमकी दी जा रही है जिसकी शिकायत देवेन्द्र सिंह की पत्नी द्वारा मोहन नगर थाना में की गयी है .
प्रदेश के मुखिया जहा एक और महिलाओ पर हो रहे अपराध के खिलाफ सख्त कदम उठाने की पहल कर रहे है वही दुर्ग पुलिस में देवेन्द्र सिंह की पत्नी द्वारा शिकायत पर क्या कार्यवाही हुई इसकी जानकारी श्रीमती देवेन्द्र सिंह को नहीं है . देवेन्द्र सिंह की पत्नी ने शौर्यपथ से चर्चा में बताया कि आज 15 दिन हो गए मुझे मिले धमकी और मेरे साथ हुए बद्सुल्की की शिकायत के बाद भी उस पर क्या कार्यवाही हुई इसकी कोई जानकारी मुझे सम्बंधित थाना से प्राप्त नहीं हुई .
वही इस मामले में एक काबिले तारीफ पहलु यह है कि धमकी या वार्ता की कोशिश प्रार्थी पक्ष द्वारा कभी नहीं की गयी ना ही सुखदेव सिंह सूर्या विहार कालोनी भिलाई द्वारा और ना ही फिरोज राठौर निवासी कसारीडीह द्वारा धमकी मिली भी तो उनसे जिनसे बरसो दोस्ती थी और आज वही इन दोनों के साथ हुए तथाकथित गबन के लिए धमकी दे रहे है ...

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)