
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
दुर्ग ग्रामीण/ शौर्यपथ / राज्य सरकार के महत्वकांक्षी योजना के क्रियान्वयन के लिए तेजी से कार्य चल रहा है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के गृह क्षेत्र में विशेष साज सज्जा के साथ गोठान निर्माण कराया जा रहा है। अपर कलेक्टर व निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे व नोडल अधिकारी रमाकांत साहू ने निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने रूके हुए कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
रिसाली नगर पालिक निगम का सबसे बड़ा और व्यवस्थित गोठान का निर्माण नेवई बांध के निकट तैयार कराया जा रहा है। योजना के तहत गोठान निर्माण में 23 लाख 79 हजार खर्च किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि गोठान निर्माण में 80 प्रतिशत का कार्य पूर्ण हो चुका है। लॉकडाउन और बारिश की वजह से रंग रोगन का कार्य रूका हुआ है। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने रूके हुए कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए है। साथ ही आयुक्त ने मवेशियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपअभियंता दीपक गुप्ता ने बताया कि सितंबर माह तक गोठान निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
गौठान में ये है खास
2 एकड़ 3 डिसमिल के विशाल क्षेत्र में फैला है। गोठान में गोबर खरीदी की भी व्यवस्था होगी। खरीदे गए गोबर से महिला स्व सहायता को स्वावलंबी बनाने के लिए जैविक खाद बनाया जाएगा।
गोठान में विशेष रोशनी व्यवस्था
गोठान को आकर्षक बनाने के लिए रंग रोगन का कार्य किया जाएगा। मवेशियों के लिए पानी की व्यवस्था करने डबरी निर्माण प्रस्तावित। शासन की योजना के तहत रिसाली निगम के ग्रामीण परिवेश वाले क्षेत्र डुंडेरा में भी गोठान निर्माण प्रस्तावित है। आयुक्त व नोडल अधिकारी गोठान के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। अपर कलेक्टर प्रकाश कुमार सर्वे ने चिन्हित स्थान पर गोठान निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए है।
अब यहां भी होगी गोबर खरीदी
शासन की गोधन न्याय योजना के तहत रूआबांधा स्थित एस एल आर एम सेंटर की तर्ज पर पुरैना में भी गोबर खरीदी व खरीदे गए गोबर से खाद व अन्य सामाग्री निर्माण किया जाएगा। आयुक्त ने योजना के तहत गो सेवकों व गो मालिक समेत डेयरी संचालकों से गोबर खरीदने की व्यवस्था कर सेंटर को शुरू करने कहां। आयुक्त ने पुरैना पहुंचकर नोडल अधिकारी के साथ चिन्हित स्थान का निरीक्षण किया।
भिलाई नगर / शौर्यपथ / सेक्टर 5 स्थित गणेश मंदिर रोड के दोनों किनारे लगभग 1 किलोमीटर तक सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण आज प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया! उन्होंने ऑनलाइन के माध्यम से ई लोकार्पण किया! लोकार्पण अवसर पर सेक्टर 5 के सौंदर्यीकरण से संबंधित चलचित्र को मुख्यमंत्री जी के समक्ष प्रदर्शित किया गया! इस दौरान महापौर एवं भिलाई नगर विधायक श्री देवेंद्र यादव, अंत्यावसायी सहकारी समिति एवं वित्त विकास निगम की उपाध्यक्ष नीता लोधी, महापौर परिषद के सदस्य एवं लोक कर्म प्रभारी नीरज पाल, आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी, उपायुक्त तरुण पाल लहरें उपस्थित रहे!
महापौर यादव ने माननीय मुख्यमंत्री जी को जन्म दिवस की बधाई देते हुए गणेश मंदिर रोड के सौंदर्यीकरण कार्य के बारे में जानकारी प्रदाय की, वही महापौर के नेतृत्व में केक काटकर उपस्थित सभी ने मुख्यमंत्री जी को जन्मदिन की बधाई दी! वार्ड क्रमांक 54 सेंट्रल एवेन्यू रोड से फॉरेस्ट एवेन्यू रोड, गणेश मंदिर जाने वाले सड़कों के दोनों ओर ब्यूटीफिकेशन के साथ ही ऐसे अनेकों कार्य किए गए हैं जो इस रास्ते को अपनी एक नई पहचान देगा! 7रू चौक के एंट्री पर ही एक अद्भुत नजारा दिखाई दे रहा है इस चौक के समीप लगे हुए उद्यान के पास वर्टिकल गार्डन तैयार किया गया है! जैसे ही गणेश मंदिर रोड में प्रवेश करेंगे वैसे ही दोनों ओर मनमोहक लैंडस्केप का नजारा मिलेगा! यह सौंदर्यीकरण भिलाई को अपनी एक नई पहचान दे रहा है, खेलकूद ग्राउंड से लेकर यहां पर अनेकों कार्य किए गए हैं! इस सड़क के दोनों तरफ महापौर निधि के 43 लाख 94 हजार की लागत से विभिन्न कार्य किए गए हैं! यहां से गुजरने वाले लोगों को एक अलग ही नजारा देखने को मिलेगा!
एंट्री पर ही वर्टिकल गार्डन अपनी ओर कर रहा है आकर्षित शहर के व्यस्तम प्रमुख चौक 7रू के पास स्थित उद्यान के सामने आई लव भिलाई लिखा हुआ वर्टिकल गार्डन तैयार किया गया है, यह गणेश मंदिर जाने वाले रोड के प्रवेश पर ही बनाया गया है, इससे होकर गणेश मंदिर रोड की ओर प्रवेश होता है! यहां से गुजरने वाले लोगों को यह अपनी ओर आकर्षित कर रहा है!
सड़क के दोनों किनारे लैंडस्कैपिंग का खूबसूरत नजारा वर्टिकल गार्डन से आगे बढ़ते ही गणेश मंदिर रोड की ओर प्रवेश होते ही दोनों तरफ सेंट्रल एवेन्यू रोड से फॉरेस्ट एवेन्यू रोड तक लैंडस्कैपिंग का कार्य किया गया है, अलग-अलग रंग के पौधों से सड़क किनारे को सुसज्जित किया गया है!
हरियाली एवं सौंदर्यीकरण के लिए शोभायमान पौधे रोपित किए गए है! पेवर ब्लॉक भी लगाया गया है!
सीसीटीवी कैमरा से लैस है सड़कें सड़कों के दोनों किनारे सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं, विभिन्न आयोजनों के लिए साउंड सिस्टम लगाया गया है, दिन ही नहीं अपितु रात्रि में भी आकर्षक बनाने के लिए एलइडी रोप लाइट से पूरे रोड को सजाया गया है, सड़क को आकर्षक बनाने के लिए फाउंटेन स्थापित किया गया है!
क्रिकेट प्रैक्टिस ग्राउंड सहित अन्य खेल मैदान तैयार इसी सड़क पर खिलाडिय़ों के लिए क्रिकेट की प्रैक्टिस करने बॉलिंग मशीन युक्त क्रिकेट मैदान तैयार किया गया जहां बाल, मशीन द्वारा फेंका जाएगा, यहां पर आसानी से क्रिकेट खिलाड़ी अपना अभ्यास कर सकते हैं! इसके अतिरिक्त दो बैडमिंटन कोर्ट जोकि एस्ट्रोटर्फ ग्रास युक्त है तैयार किया जा चुका है, पिकल बाल ग्राउंड भी तैयार किया गया है! लोकार्पण के दौरान महापौर परिषद के सदस्य लक्ष्मीपति राजू, दिवाकर भारती, जोहन सिन्हा, दुर्गा प्रसाद साहू, जी राजू, एल्डरमैन शमशेर बहादुर सिंह, नरसिंह नाथ, जिला प्रशासन से वीरेंद्र बहादुर पंचभाई, निगम के जोन 5 के जोन आयुक्त महेंद्र पाठक, सहायक अभियंता कुलदीप गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे!
खेल / शौर्यपथ/ आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2019 को खत्म हुए एक साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है। इस टूर्नामेंट को लेकर काफी चर्चा हो चुकी है। पिछले साल इंग्लैंड में हुए इस टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट टीम फेवरेट थी। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ग्रुप स्टेज में प्वॉइंट टेबल पर टॉप पर रही थी, लेकिन सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारने के बाद टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गई थी। इस मैच में भारत का टॉप ऑर्डर बुरी तरह फेल हो गया था। मिडिल ऑर्डर भी कुछ खास नहीं पाया था। सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा में ही भारत की कुछ उम्मीदें बची हुई थीं। फिर धोनी के रनआउट होने के बाद सबकुछ खत्म हो गया।
जब भी विश्व कप के बारे में कोई बहस होती है तो बातचीत टीम प्रबंधन की अक्षमता की ओर मुड़ जाती है, क्योंकि वह नंबर चार के बल्लेबाज की व्यवस्था नहीं कर पाया। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर भी इस बात से सहमत हैं कि भारत की सिर्फ यही गलती रही थी कि वह नंबर चार के लिए सही बल्लेबाज का चुनाव नहीं कर पाया।
सुनील गावस्कर ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत में कहा, ''हमें जो देखने की जरूरत है, वह है कि हमारे पास नंबर 4, 5 और 6 में कौन बहुत अच्छे बल्लेबाज हैं। ऐसे कौन से बल्लेबाज हैं, जो
टॉप में भी बल्लेबाजी कर सकते हैं, लेकिन नंबर 1, 2 और 3 का स्थान भरा हुआ होने की वजह से वह मध्य क्रम में बल्लेबाजी कर रहे हैं। हमने 2019 विश्व कप में नंबर 4 पर सही बल्लेबाजी नहीं होने की गलती की। अगर हमारे पास वर्ल्ड कप में नंबर चार का सही बल्लेबाज होता तो शायद कुछ और ही कहानी होती।''
उन्होंने आगे कहा, ''भारत का टॉप 3 बल्लेबाजी लाइनअप शानदार है। वर्ल्ड कप के शुरुआती चरण में कई बार ऐसा हुआ कि नंबर 4 और 5 को बल्लेबाजी करने या लंबी पारी खेलने की जरूरत ही नहीं पड़ी। फिर अचानक आपके टॉप ऑर्डर के तीनों बल्लेबाज सस्ते में आउट हो चुका हैं और ऐसा ऑड मैच में हो सकता है। दुर्भाग्य के साथ भारत के साथ ऐसा नॉकआउट गेम में हुआ। और इसके बाद 4, 5 और 6 नंबर के बल्लेबाज टॉप ऑर्डर के नुकसान को संभाल नहीं पाए।
इंटरनैशनल क्रिकेट से हाल ही में रिटायर हुए सुरेश रैना ने भी वर्ल्ड कप में नंबर चार के बल्लेबाज के लिए अंबाती रायडू को बेस्ट च्वॉइस बताया था। उनका यकीन था कि अगर रायडू वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा होते तो हम वर्ल्ड कप जीत भी सकते थे।
सुरेश रैना ने क्रिकबज से कहा था, ''वह नंबर चार पर बहुत अच्छे थे। अगर वह वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा होते तो हम वर्ल्ड कप जीत सकते थे। जिस तरह वह सीएसके में खेलते हैं, रायडू नंबर चार के लिए बेस्ट च्वॉइस थे। वह आईपीए कैंप के दौरान भी शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे।''
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने जन्म दिवस के अवसर पर नगर निगम रायपुर की अत्याधुनिक चिकित्सीय सुविधाओं से युक्त एम्बुलेंस वाहन को हरी झंडी दिखाकर लोकार्पित किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह अत्याधुनिक एम्बुलेंस कोरोना संकट के इस दौर में प्रदेशवासियों के लिए हितकारी होगा। रायपुर नगर निगम द्वारा इस वाहन का क्रय पुणे स्थित फोर्स कंपनी से किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 16 लाख 25 हजार रुपये है। यह एम्बुलेंस अत्याधुनिक चिकित्सीय सुविधाओं से युक्त है। यह पहला ऐसा पूर्णतः वातानुकूलित एम्बुलेंस है जिसमें वेंटिलेटर की भी सुविधा उपलब्ध है। एम्बुलेंस में लगा ऑटोमैटिक स्ट्रैचर आवश्यकतानुसार बिस्तर में भी परिवर्तित किया जा सकता है। आकार में बड़ा होने के कारण गम्भीर अवस्था वाले मरीजों की देखरेख के लिए परिजन भी इस एम्बुलेंस में सहजता से आ सकते हैं।
इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे एवं जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग शहर के लिए रहत भरी खबर है . दुर्ग निगम के महापौर बाकलीवाल की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आयी है . इसी के साथ अब महापौर बाकलीवाल एक बार फिर दुर्ग की जनता के समक्ष होंगे . बता दे कि महापौर ने 11 अगस्त को कोरोना टेस्ट कराया था जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद धीरज बाकलीवाल घर पर ही होम आइसोलेशन पर ट्रीटमेंट ले रहे थे। आज उनकी टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है।
महापौर धीरज बाकलीवाल ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि उनके लिए आज दोहरी खुशी का दिन है। यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई प्रेषित करते हुए धीरज ने कहा कि नवा छत्तीसगढ़ राज्य गढऩे की दिशा में मुख्यमंत्री की नीतियों और कार्यक्रमों से प्रदेशवासियों में हर्ष है। बीते डेढ़ साल में मुख्यमंत्री ने अद्भुत प्रशासनिक दक्षता के साथ राज्य को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाया है। यह मुख्यमंत्री के नेतृत्व कौशल का ही कमाल है कि न सिर्फ देश बल्कि पूरी दुनिया में छत्तीसगढ़ की योजनाओं की चर्चा हो रही है।
महापौर ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते केस को देखते हुए किसी भी तरह की लापरवाही न करें। आवश्यक कार्य होने पर ही पूरी सावधानी के साथ घर से बाहर निकलें। बाकलीवाल ने कहा कि वे क्वारंटीन अवधि पूरी होते ही विधायक अरुण वोरा के मार्गदर्शन में दुर्ग शहर की जनता को नगर निगम की अधिकाधिक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और दुर्ग को मेट्रो शहर की तर्ज पर विकसित करने जनसेवा के मिशन में फिर जुटेंगे।
बाकलीवाल ने बताया कि मेडिकल टीम ने आज रैपिड टेस्ट किया जिसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। डॉक्टरों की सलाह पर वे 28 अगस्त तक होम क्वारंटीन पर रहेंगे। इसके बाद डॉक्टरों की सलाह लेकर नगर निगम के दायित्वों का निर्वहन करेंगे। धीरज ने अपील करते हुए कहा है कि लोग अपने घरों पर ही रहें और कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जरूरी सावधानियां बरतें।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास में मुलाकात कर मुख्य सचिव आर.पी. मंडल, पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी सहित अपर मुख्य सचिव प्रमुख सचिव, सचिव एवं विभागाध्यक्षों ने जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव वित्त अमिताभ जैन एवं अपर मुख्य सचिव गृह सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. एम.गीता, सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, राज्यपाल के सचिव श्री सोनमणि बोरा, सचिव जल संसाधन अविनाश चम्पावत, सचिव खाद्य डॉ. कमलप्रीत सिंह, चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी समीर विश्नोई, रायपुर कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन, पुलिस महानिरीक्षक आनंद छाबड़ा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री बघेल से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी।
रायपुर / शौर्यपथ / राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर आज लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला, केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी, केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केन्द्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान, केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डी.वी. सदानंद गौड़ा, केन्दीय आदिम जाति मामलों के मंत्री अर्जुन मुण्डा, मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंख, केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, छत्तीसगढ़ की राज्यपाल श्रीमती अनुसुईया उईके, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा एवं त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब सहित देश और प्रदेश के अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में आमजनों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के यशस्वी, दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की है। मुख्यमंत्री को दूरभाष और ट्वीट के जरिए बधाई संदेश प्रेषित किए है।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास में मुलाकात कर मंत्रियों, संसदीय सचिवों, विधायकों, निगम मंडलों के अध्यक्षों और अनेक जनप्रतिनिधियों ने जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री निवास में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिय़ा, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, लोकसभा सांसद दीपक बैज, राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, संसदीय सचिव सुश्री शकुन्तला साहू, श्रीमती अंबिका सिंहदेव, डॉ. श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव, श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, चिंतामणि महाराज, विकास उपाध्याय, गुरुदयाल बंजारे और कुंवरसिंह निषाद, विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा, श्रीमती छन्नी चंदू साहू, देवेन्द्र यादव, श्रीमती ममता चन्द्राकर, नगर निगम रायपुर के महापौर ऐजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, राज्य खाद्य आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, रूचिर गर्ग और राजेश तिवारी, पूर्व सांसद श्रीमती करूणा शुक्ला सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री बघेल से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने जन्मदिन पर दुर्ग जिले के जुनवानी स्थिति श्री शंकराचार्य इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेस में आधुनिक उपकरणों से लैस स्वर्गीय श्री अभिषेक मिश्रा की स्मृति वायरोलॉजी एवं डायग्नॉस्टिक कोविड-19 लैब का रायपुर निवास कार्यालय से ऑनलाइन शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज की टीम को अत्याधुनिक कोविड लैब तैयार करने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री बघेल को श्री गंगाजली एजुकेशनल सोसायटी भिलाई के चेयरमेन आई.पी. मिश्रा ने जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने मुख्यमंत्री को दीर्घायु होकर प्रदेश की सेवा करते रहने का आर्शीवाद दिया। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के डीन ने लैब की कार्यप्रणाली और अत्याधुनिक मशीनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कोविड लैब की क्षमता अभी 700 से 800 है, जिसे बढ़ाकर 1200 से 1400 करने की योजना है।
मनोरंजन/ शौर्यपथ / अमेजन प्राइम की वेब सीरीज 'मिर्जापुर' को बहुत पसंद किया गया था। इसमें अली फजल, पंकज त्रिपाठी, देव्येंदू शर्मा और विक्रांत मेसी की एक्टिंग और डायलॉग्स ने लोगों को दीवाना बना लिया है। काफी समय से इसके फैन्स सीरीज के दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब यह इंतजार खत्म हो चुका है क्योंकि इसकी रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। यह सीरीज 23 अक्टूबर को स्ट्रीम होगी।
अमेजन प्राइम के यूट्यूब चैनल पर इसका एक वीडियो जारी किया गया है। इसमें अली फजल की आवाज सुनाई देती है, ''दुनिया में दो किस्म के लोग होते हैं, जिंदा और मुर्दा। और फिर होते हैं तीसरे घायल। हमसे सब छीन लिए और हमें जिंदा छोड़ दिए। गलती किए।'' इस वीडियो से साफ जाहिर हो रहा है कि मिर्जापुर का दूसरा सीजन धमाकेदार होने वाला है। इस सीजन में कालीन भइया (पंकज त्रिपाठी) और गुड्डू पंडित (अली फजल) के टकराव देखने को मिलेगा।
अली फजल ने मिर्जापुर 2 की रिलीज डेट का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, शुरू मजबूरी में किए थे, अब आएगा मजा। वहीं, पंकज त्रिपाठी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, मिर्जापुर 2 तारीख मुकर्रर। मिर्जापुर में स्वागत। मालूम हो कि अमेजन प्राइम वीडियो की इस सीरीज का पहला सीजन 16 नवंबर 2018 में आया था।
मिर्जापुर के सीजन 2 में श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुगल, हर्षिता शेखर गौड़, अमित सियाल, अंजुम शर्मा, शीबा चड्ढा, मनु ऋषि चड्ढा और राजेश तैलंग जैसे सितारे भी नजर आएंगे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
