Google Analytics —— Meta Pixel
June 02, 2026
Hindi Hindi
शौर्यपथ

शौर्यपथ

भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र के बिजनेस एक्सीलेंस विभाग द्वारा गुणवत्ता-2020 के तहत संयंत्र स्तरीय क्वालिटी सर्कल एवं 5-एस प्रोजेक्ट प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता-2020 का महती आयोजन किया जा रहा है। बीई विभाग द्वारा यह आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। यह प्रतियोगिता संयंत्र में क्वालिटी सर्कल व 5-एस के तहत किए गए इनोवेटिव कार्यों को प्रस्तुत करने का एक सार्थक मंच प्रदान करता है। इसके तहत संयंत्र की क्वालिटी सर्कल व 5-एस टीमें अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुतीकरण से अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। यह महत्वपूर्ण प्रतियोगिता बिजनेस एक्सीलेंस विभाग के महाप्रबंधक श्री मनोज कुमार दुबे के नेतृत्व एवं वरिष्ठ बिजनेस एनालिशिस्ट सुनील कुमार देशमुख के समन्वय में आयोजित किया गया है।
सर्वाधिक 78 टीमों के भाग लेने का नया रिकॉर्ड
कोरोना के संकट के बावजूद संयंत्र बिरादरी ने अपने सृजनशीलता की धमक दिखाई है। संयंत्र प्रत्येक चुनौती पर विजय पाने के लिए अनेक क्रिएटिव कार्यों को अंजाम दिया है। यही वजह है कि संयंत्र के बिजनेस एक्सीलेंस विभाग द्वारा गुणवत्ता-2020 के प्रतियोगिता में इस वर्ष सर्वाधिक 78 टीमों ने भाग लेने का रिकॉर्ड कायम किया है। जबकि विगत वर्ष आयोजित इस प्रतियोगिता में 55 टीमों ने भाग लिया था। इस प्रकार कोरोना संकट के बाद भी संयंत्र बिरादरी की सृजनात्मक भागीदारी में लगभग 30 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इस वर्ष भाग लेने वाले 78 टीमों में से क्वालिटी सर्कल में 41 टीमें, 5-एस में 26 टीमें तथा लीन क्वालिटी सर्कल में 11 टीमें भाग ले रही हैं।
पहली बार लीन क्वालिटी सर्कल का आगाज
उल्लेखनीय है कि भिलाई इस्पात संयंत्र में क्वालिटी सर्कल का प्रारंभ वर्ष 1988 से किया गया। इसी प्रकार संयंत्र में 5-एस गतिविधियों को वर्ष 2010 में प्रारंभ किया गया। इसी क्रम में वर्ष 2020 में इस प्रतियोगिता में एक नया वर्ग जोड़ा गया है। जिसके तहत लीन क्वालिटी सर्कल को इस प्रतियोगिता में पहली बार शामिल किया गया है। लीन क्वालिटी सर्कल में उन टीमों को शामिल किया जाता है, जो इससे पूर्व क्वालिटी सर्कल के समस्या निदान टूल्स के प्रयोग में परिपक्व हो चुके हैं।
सिर्फ केस-स्टडी मूल्यांकन से होगा परिणामों का निर्धारण
कोरोना महामारी के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष प्रतियोगिता का आंकलन क्वालिटी सर्कल में सिर्फ केस-स्टडी मूल्यांकन तथा क्यूसी रजिस्टर के आधार पर किया जायेगा। केस-स्टडी मूल्यांकन में 100 अंक तथा क्यूसी रजिस्टर में 20 अंक रखे गये हैं। इसी क्रम में 5-एस टीमों का तथा लीन क्वालिटी सर्कल का मूल्यांकन केस-स्टडी हेतु निर्धारित 100 अंक के आधार पर किया जायेगा। कोरोना के मद्देनजर इस वर्ष साक्षात प्रस्तुतीकरण नहीं किया जायेगा।
तीन स्ट्रीमों में होगी प्रतियोगिता
इस प्रतियोगिता में क्वालिटी सर्कल टीम में कुल 6 सदस्य जिसमें गैर-कार्यपालक वर्ग के 5 सदस्य तथा फेसिलिटेटर के रूप में कार्यपालक के एक सदस्य भाग ले सकेंगे। क्वालिटी सर्कल का आयोजन तीन अलग-अलग स्ट्रीम में आयोजित किया गया है। जिसमें ऑपरेशन में कार्य करने वाले कार्मिक मैन्यूफेक्चरिंग स्ट्रीम में, मेंटेनेंस व अन्य सहायक सेवाओं में संलग्न कार्मिक मैन्यूफेक्चरिंग सपोर्ट स्ट्रीम में तथा अन्य सेवाओं में संलग्न कार्मिक प्योर सर्विसेस स्ट्रीम में अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर सकते हैं। इसी प्रकार 5-एस टीम तथा लीन क्वालिटी सर्कल टीम के प्रत्येक टीम में कुल 4 सदस्य होंगे। जिसमें गैर-कार्यपालक वर्ग के 3 सदस्य तथा फेसिलिटेटर के रूप में एक कार्यपालक सदस्य भाग ले सकेंगे।
बीएसपी के ब्रांड इमेज बनाने में मदद
संयंत्र बिरादरी के सृजनशीलता को संपोषित करने हेतु इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में जीतने वाले कार्मिक आगे क्यूसीएफआई के चैप्टर कन्वेंशन व नेशनल कन्वेंशन मेंं भाग लेने की पात्रता हासिल करते हैं। बिजनेस एक्सीलेंस विभाग के महाप्रबंधक श्री मनोज कुमार दुबे के नेतृत्व एवं वरिष्ठ बिजनेस एनालिशिस्ट श्री सुनील कुमार देशमुख के समन्वय में इसमें बेहतर केस-स्टडी प्रस्तुत करने हेतु बीई विभाग द्वारा समय-समय पर समग्र प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस प्रतियोगिता के चलते संयंत्र में किए गए विभिन्न मॉडिफिकेशनों को राष्ट्रीय स्तर पर स मान प्राप्त होता है और सेल-बीएसपी के ब्रांड इमेज के निर्माण में मदद मिलती है।

दुर्ग / शौर्यपथ / निगम क्षेत्र में लॉक डाउन के दौरान विकास कार्यों में जो रोक लगी थी उसे शीघ्रता से प्रारंभ कर गति देने आज विधायक अरुण वोरा, आयुक्त एवं कलेक्टर ने बैठक कर 2 घंटे की मैराथन चर्चा कर शहर के विकास कार्यों का खाका तैयार किया। जिसके अंतर्गत नगर निगम से संबंधित पुलगांव नाला डायवर्सन, ठगड़ा बांध सौंदर्यीकरण, इंदिरा मार्केट में यूनिशेड एवं लोक निर्माण से संबंधित जीई रोड़ पुनर्निर्माण व सौंदर्यीकरण, पुलगांव चौक से अंजोरा तक सड़क कुल 138 करोड़ के कार्यों की सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री, लोक निर्माण मंत्री एवं नगरीय निकाय मंत्री से समय लेकर जल्द भूमिपूजन कराया जाएगा। साथ ही कलेक्टर कार्यालय में हुई संयुक्त बैठक में निगम से जुड़े जनहित के कार्य जिनके लिए जनता में भटकाव एवं आक्रोश की स्थिति बार बार निर्मित हो रही थी उनके संबंध में विस्तार से चर्चा की गई जिसमें प्रमुख रूप से अमृत मिशन, शंकर नाला, गौरव पथ व मुक्तिधाम संधारण, उद्यान एवं स्टेडियम के निर्माण, सांसद एवं विधायक निधि के 65 अपूर्ण विकास कार्यों में हो रहे विलंब होने पर भी विधायक वोरा ने जवाब तलब किया जिसपर निगम आयुक्त ने बताया कि लॉकडाउन एवं कोरोना महामारी की वजह से ही कार्यों में विलंब हुआ है। कलेक्टर भूरे ने जनहित के कार्यों के लिए श्री वोरा के नेतृत्व में शहर विकास समिति का गठन करने का भी सुझाव दिया जिसमें जनप्रतिनिधियों के साथ सभी विभागों के अधिकारी भी शामिल होंगे जिससे समय समय पर सही तालमेल से कार्यों का मूल्यांकन कर सकें।विकास कार्यों को प्रारंभ करने व प्रगतिरत निर्माण कार्यों को देखने विधायक, कलेक्टर एवं निगम आयुक्त द्वारा संयुक्त रूप से शहर का दौरा कर अवलोकन किया जाएगा। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता अशोक श्रीवास, योजना अधिकारी डीएस वर्मा  मौजूद थे ।

     भिलाई / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के जन्मदिन पर हिन्द सेना के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़े पैमाने पर प्लाज्मा एवं रक्तदान करेगें। इसके अलावा हजारों पौधे रोपे जाएंगे तथा जरूरतमंदों को वस्त्र, कंबल, दवा, फल, चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी और दीर्घायु के लिए प्रार्थना करेंगेंं तथा लोग मंदिरों, मस्जिदों, चर्चो, गुरुद्वारों व अन्य धर्मस्थलों पर जाकर छत्तीसगढ के लाडले सपूत भूपेश बघेल की लंबी आयु के लिए अपने अपने इष्ट से प्रार्थना करेंगे।
    उक्ताशय की जानकारी राष्ट्रीय हिन्द सेना समाजसेवी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगेश वैद्य साहू ने दी। उन्होंने बताया कि हिन्द सेना के हर सिपाही की हर बूंद संवेदनशील एवं माटी पुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को समर्पित करने कृतसंकल्प हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन आगामी 23 अगस्त को है। इस दिन को हिन्द सेना जीवनरक्षा दिवस के रूप में मनाएगी। श्री वैद्य के अनुसार 23 अगस्त को छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में रक्तदान एवं प्लाज्मा डोनेशन शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए सभी पदाधिकारियों को संभाग व जिला स्तर पर जिम्मेदारी सौप दी गई है।
    वरिष्ठ कांग्रेस नेता मंगेश वैद्य साहू ने बताया कि इन शिविरों में हिन्द सेना से जुड़े सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता, कांग्रेसजन एवं कांग्रेस समर्थक आम नागरिक रक्तदान करेंगे। इसके अलावा कोरोना रोग से जंग जीत चुके लोगों द्वारा प्लाज्मा डोनेट किया जाएगा। यह रक्त और प्लाज्मा जिंदगी की जंग लड़ रहे आम लोगों की प्राण रक्षा में काम आएंगे।

दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने दुर्ग एवं भिलाई नगर निगम के विकास एजेंडे पर हो रहे कार्य और नागरिक समस्याओं को लेकर विधायक अरुण वोरा एवं विधायक देवेंद्र यादव से चर्चा की। फस्र्ट हाफ में दुर्ग विधायक के साथ चर्चा हुई। दूसरे हाफ में चर्चा भिलाई विधायक से हुई। बैठक में अधोसंरचना मद पर हो रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके अंतर्गत जलप्रदाय के लिए अमृत मिशन सहित अधोसंरचना के अन्य कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने के संबंध में तथा इनके लोकार्पण के बारे में चर्चा की गई।
भिलाई में बीएसपी क्वार्टर में रह रहे लोगों की दिक्कतों को दूर करने के संबंध में बीएसपी प्रबंधन से चर्चा कर समाधान निकालने का निर्णय लिया गया। बैठक में विधायक ने नागरिक जरूरतों के मुताबिक विकास योजनाओं के प्रस्ताव भी रखें। बैठक में भिलाई निगम कमिश्नर ऋतुराज रघुवंशी एवं दुर्ग निगम कमिश्नर इंद्रजीत बर्मन भी उपस्थित थे।
दुर्ग में इन मुद्दों पर हुई चर्चा-
दुर्ग में मुख्यत: चर्चा अमृत मिशन पर हुई। आयुक्त इंद्रजीत बर्मन ने बताया कि अभी इसका काम 69 प्रतिशत तक हो चुका है। समयसीमा में इसे पूर्ण कर लिया जाएगा। विधायक एवं कलेक्टर ने इसकी लगातार मानिटरिंग करते रहने कहा। बैठक में शहर के विकास के लिए जरूरी अधोसंरचनाओं पर भी चर्चा की गई और तय किया गया कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री एवं मंत्रीगण से समय लेकर भूमिपूजन का कार्य संपन्न कराया जाएगा। बैठक में विधायक एवं कलेक्टर ने कहा कि पूर्व की बैठकों में जिस तरह से विभिन्न एजेंडा पर चर्चा की गई थी उसके अनुरूप सौंदर्यीकरण एवं अधोसंरचना कार्य को आगे ब?ाया जाएगा। शंकर नाला डायवर्सन, ठगड़ा बांध सौंदर्यीकरण एवं इंदिरा मार्केट में किये जाने वाले कार्यों पर जोर दिया गया। कलेक्टर ने कहा कि अधोसंरचना के क्षेत्र में किये कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए तथा इनकी लगातार मानिटरिंग की जाए।
भिलाई में बीएसपी क्वार्टर सहित अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा-
भिलाई में जिन महत्वपूर्ण अधोसंरचनाओं पर काम चल रहा है। उनकी प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। इसके साथ ही नागरिक हितों से संबंधित अन्य जरूरी विकास कार्यों के लिए भी योजना बनाई गई। बीएसपी एरिया में बैकलाइन सीवरेज की समस्या पर चर्चा हुई। इस संबंध में कमिश्नर श्री ऋतुराज रघुवंशी को बीएसपी प्रबंधन के साथ बैठक आहूत कर बैकलाइन सीवरेज तथा बीएसपी क्वार्टर में रूफ संबंधी दिक्कतों को लेकर विस्तार से चर्चा करने कहा गया। इसके साथ ही बीएसपी की 3310 दुकानों की हाइट दो फीट बढ़ाने के मसले पर भी बीएसपी प्रबंधन से चर्चा करने का निर्णय लिया गया।

दुर्ग / शौर्यपथ / पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी की जयंती पर संभागायुक्त कार्यालय एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारियों ने सदभावना दिवस की शपथ ली। इस अवसर पर संभागायुक्त कार्यालय में संभागायुक्त टीसी महावर ने कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारियों को शपथ दिलाई। कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर कलेक्टर ने अधिकारी/कर्मचारियों से कहा कि सभी अपने दायित्वों का निर्वहन नैतिक मूल्यों से करें। समय प्रबंधन के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित हो। कार्यालय में दैनिक कार्यों के लिए आने वाले आमजनों से सहजतापूर्वक भेंट करें और उनकी समस्या को सुने। सदभावनापूर्वक बिना किसी भेदभाव के लोगों की समस्या का निराकरण करें। उन्होंने कहा कि अपने कार्यक्षेत्र के दौरान सदभावनापूर्वक कार्य करते हुए लोगों को भेदभाव रहित त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में तत्पर रहें। इसके साथ ही जिले के अन्य सभी कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारियों ने शपथ ली।

तीन नगरीय निकायों ने स्वच्छता अवार्ड हासिल कर रचा इतिहास
सस्टनेबल डेवलपमेंट कैटेगरी में भिलाई और चरोदा निगम को मिला अवार्ड

दुर्ग / शौर्यपथ / केन्द्र सरकार द्वारा गुरूवार को जारी हुए स्वच्छता अवार्ड में दुर्ग जिले ने इतिहास रच दिया। सस्टनेबल डेवलपमेंट कैटेगरी में भिलाई तथा भिलाई चरौदा पुरस्कृत हुए तथा ईस्ट जोन क्लीनेस्ट सिटी कैटेगरी में पाटन ने स्थान बनाया। इन नगरीय निकायों में स्वच्छता को लेकर जो कार्य लगातार किया गया, उसके परिणामस्वरूप यह स्थिति आई है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने इस उपलब्धि पर तीनों निकायों को बधाई दी है।
भिलाई बेस्ट सेल्फ सस्टेनेबल सिटी -
स्वच्छ सर्वेक्षण में भिलाई शहर को 3 से 10 लाख वाली जनसंख्या की कैटेगरी में पूरे भारत में बेस्ट सेल्फ सस्टेनेबल सिटी का राष्ट्रीय अवार्ड पुरस्कार प्राप्त हुआ है। यह अवार्ड प्रधानमंत्री के स्वच्छ महोत्सव कार्यक्रम के तहत प्राप्त हुआ। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, महापौर परिषद के सदस्य एवं स्वच्छता प्रभारी लक्ष्मीपति राजू एवं आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी, नोडल अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन तरुण पाल लहरें, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा ने ऑनलाइन बेस्ट सेल्फ सस्टेनेबल सिटी का अवार्ड प्राप्त किया।
वहीं स्वच्छता के मापदंडों पर खरा उतरने के लिए नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर देवेंद्र यादव एवं आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी के कुशल मार्गदर्शन में स्वच्छता के निचले स्तर के कर्मचारियों से लेकर सभी अधिकारियों ने कड़ी मेहनत की और शहर की जागरूकता जनता ने अवार्ड दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। निगम ने स्वच्छता के विभिन्न मापदंडों पर विशेष रुप से ध्यान देते हुए कार्य किया है। निगम के महापौर देवेंद्र यादव ने कहा कि भिलाई की जनता हमेशा स्वच्छता के प्रति जागरूक है और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने में अपनी पूर्ण सहभागिता दिखाई है, निगम के अधिकारीध्कर्मचारी सहित, इससे जु?े सभी लोगों को एवं शहर की जनता को इसके लिए बधाई देता हूं।
कचरा मुक्त शहरों की सूची में शामिल हो चुका है भिलाई मिल चुकी है थ्री स्टार रेटिंग-
कचरा मुक्त शहरों में भिलाई नगर को सम्मिलित किया जा चुका है तथा भिलाई 3 स्टार रेटिंग प्राप्त कर चुकी है। भिलाई शहर की जनता स्वच्छता के प्रति जागरूक है तभी भिलाई कचरा मुक्त शहर में शामिल हो सका है। स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत निगम प्रशासन ने स्टार रेटिंग एवं वाटर प्लस पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया था। स्वच्छ सर्वेक्षण के महत्वपूर्ण पहलुओं पर काम किया गया। नालियों में कचरा को रोकने के लिए तथा सीधे जल स्रोतों में कचरा न मिले इसके लिए नालियों में जालियां लगाने का कार्य किया गया तथा जीवीपी पाइंट को समाप्त कर सौंदर्यीकरण करने का कार्य किया गया।
एसएलआरएम सेंटर में कचरो का पृथकीकरण, घनी आबादी वाले क्षेत्रों की सघन सफाई व डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के अन्तर्गत सभी पैरामीटर को ध्यान में रखते हुए कार्य संपादित किया गया। एसएलआरएम सेंटर की संख्या में भी वृद्धि की जा रही है दो नए एसएलआरएम सेंटर का निर्माण कार्य किया जा रहा है।


ओडीएफ प्लस प्लस का दर्जा प्राप्त कर चुका है भिलाई-
नगर पालिक निगम भिलाई खुले में शौच मुक्त का दर्जा पूर्व से प्राप्त करता आ रहा है और ओडीएफ प्लस प्लस का दर्जा भी इस वर्ष भिलाई निगम ने प्राप्त किया है, खुले से शौच मुक्त बनाने के लिए अधिकारियों ने प्रात: से ही ओडी वाले स्थानों पर नजर रखने का कार्य किया है, जुर्माना वसूली की, शौचालय को अपडेट किया नतीजन भिलाई को ओडीएफ प्लस प्लस का दर्जा प्राप्त हो चुका है।
महापौर देवेंद्र यादव तथा आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी के नेतृत्व में सभी के अथक प्रयासों से निगम भिलाई ने पहली बार स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत यह राष्ट्रीय अवार्ड हासिल किया है। इसमें बीएसपी प्रबंधन एवं शहरवासियों ने अहम भूमिका निभाई है।
भिलाई चरौदा में सस्टनेबल डेवलपमेंट कैटेगरी में ईस्ट जोन में दूसरा- भिलाई चरौदा निगम सस्टनेबल डेवलपमेंट कैटेगरी में दूसरे स्थान पर रहा। यहां कमिश्नर कीर्तिमान राठौर ने बताया कि निकाय वर्ष 2019 से ही स्वच्छता के क्षेत्र में शानदार कार्य करता आया है। इसके साथ ही यह भी महत्वपूर्ण तथ्य है कि स्थायी रूप से स्वच्छता के लिए बनाये गए सभी मानदंडों में इस निकाय का प्रदर्शन बेहतर रहा है। उन्होंने बताया कि डिस्पोजेबल कचरे के निष्पादन में इस निगम का काम अग्रणी है। कुछ महीने पहले भारत सरकार के सचिव महोदय ने भी यहां डिस्पोसेबल कचरे का निष्पादन देखा था, साथ ही निगम द्वारा की गई अन्य पहल भी देखी थी और इसे काफी सराहा था।

दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जिसमें एक साथी ने बदला लेने के लिए अपने दूसरे साथी की 78 साल की बुजुर्ग मां से रेप कर दिया। मामले की जानकारी तब मिली जब बुजुर्ग पीडि़त महिला ने अपने बेटी को इस घटना के बारे में बताया। पुलगांव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चंदखुरी में एक व्यापारी का फार्म हाउस है। इस फार्म हाउस में राजू थापा केयरटेकर है और वहां एक अन्य युवक चौकीदारी करता है और फार्म हाउस में बने कमरे में अपनी मां के साथ रहता है। राजू का चौकीदार से बुधवार को किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसका बदला लेने के लिए राजू रात में चौकीदार के कमरे में घुसा और उसकी मां से दुष्कर्म कर दिया। घटना के समय चौकीदार वहां नही था, फार्म हाउस काफी बड़ा होने के कारण चारो ओर घूमकर चौकीदारी कर रहा था। बताया जाता है कि राजू ने उक्त पीडि़त महिला से गत 16 अगस्त को भी दुष्कर्म किया था और धमकी दिया था, जब राजू दूसरी बार इस बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म किया तो पीडि़ता ने धमधा में रहने वाली अपनी बेटी को इस घटना के बारे में बताई उसके बाद उसकी बेटी ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया।

टिप्स ट्रिक्स / शौर्यपथ / अक्सर होता है जब हम ऑफिस में होते हैं तब हमें अपना फोन वाइब्रेट/साइलेंट मोड पर रखना होता है लेकिन जब घर आ जाते हैं तो उसी फोन को रिंग मोड पर लाना भूल जाते हैं और कई बार अधिकतर जरूरी कॉल मिस्ड हो जाती हैं। ऐसी में कई बार परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए आप गूगल के ट्रस्टेड प्लेस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी मदद से आपके घर पहुंचते ही फोन पर से लॉक हट जाएगा। साथ ही वह वाइब्रेट/साइलेंट से हटकर रिंगटोन मोड में आ जाएगा।

फोन में मौजूद kट्रस्टेड प्लेसl को सेट करने के लिए पहले फोन की सेटिंग्स में जाएं, उसके बाद स्मार्ट लॉक के अंदर जाएं। फोन के सर्च मेन्यू में जाकर सीधे kस्मार्ट लॉकl सर्च करने से भी उस विकल्प में पहुंच सकते हैं। kस्मार्ट लॉकl में जाने के लिए पासवर्ड की जरूरत होगी, उसे टाइप करने के बाद आपके सामने स्मार्ट लॉक के विकल्प आ जाएंगे। इसमें सबसे ऊपर kऑन बॉडी डिटेक्शनl है। दूसरे नंबर पर kट्रस्टेड प्लेसl नाम का विकल्प है। इसके बाद उपयोगकर्ता जिस लोकेशन पर अपना फोन अनलॉक रखना चाहते हैं, उसे kएड ट्रस्टेड प्लेसl में जाकर शामिल कर सकते हैं। ध्यान रखें अगर आप घर की लोकेशन या ऑफिस की लोकेशन को शामिल करना चाहते हैं तो ध्यान रखें कि उस वक्त आप घर पर ही हों क्योंकि ट्रस्टेड प्लेस जीपीएस से वर्तमान लोकेशन लेता है। इसमें एक से ज्यादा लोकेशन को शामिल किया जा सकता है। उसके लिए एड प्लेस नाम के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

ऑफिस पहुंचते ही ऑन हो जाएगा वाइब्रेट मोड
दफ्तर या कॉलेज क्लास में फोन कॉल आने पर तेज आवाज में बजने लगते हैं, जो कई बार शर्मिंदगी में डाल सकता है। इससे बचने के लिए आप गूगल असिस्टेंट के kरूटीनl फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। रूटीन में उपयोगकर्ता अपनी जरूरत के मुताबिक बदलाव भी कर सकता है।

ऐसे करें सेट
इसके लिए सबसे पहले फोन के सामने बोलें kहे गूगलl ताकि वॉयस असिस्टेंट को सक्रिय किया जा सके। इसके बाद फोन स्क्रीन में नीचे की ओर दाईं तरफ दिए गए kएक्सप्लोरl विकल्प पर क्लिक कर दें। इसके बाद दाईं तरफ ऊपर की ओर जीमेल पर लगी प्रोफाइल फोटो मिलेगी, उस पर क्लिक करें। ऐसा करने से एक छोटी स्क्रीन खुलेगी, जिममें सेटिंग्स नाम का विकल्प होगा, उस पर क्लिक कर दें। इसमें kयूोर इनफोl लिखा मिलेगा, उसी के पास kअसिस्टेंटl भी लिखा हुआ दिखाई देगा, जिसपर आपको क्लिक करना है। kअसिस्टेंटl पर क्लिक करने के बाद कुछ नए विकल्प स्क्रीन पर दिखना शुरू होंगे, उन विकल्पों में नीचे की तरफ स्क्रॉल करके जाने पर kरूटीनl नामक विकल्प दिखेगा। kरूटीनl में कुछ रेडी मेड विकल्प मिलेंगे, जो गुड मॉर्निंग, बेड टाइम लीविंग होम, आई होम और कम्यूटिंग टू वर्क जैसे विकल्प मिलेंगे।

ऑफिस जाते वक्त खुद ब खुद चलने लगेंगे गाने या न्यूज
दफ्तर जा रहे हैं तो गूगल असिस्टेंट के kकम्यूटिंग टू वर्कk विकल्प आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है। इसके लिए फोन पर हे गूगल के बाद kलेट्स गो टू वर्कl बोलना होगा, उसके बाद फोन पर आज के कैलेंजर संबंधी जानकारियां और मौसम की जानकारी मिलेगी, फिर संगीत या समाचार बजने लगेंगे। ध्यान रखें कि इसमें आप बदलाव कर सकते हैं। बदलाव करने के लिए पहले आपको रूटीन नाम के विकल्प के अंदर जाकर kकम्यूटिंग टू वर्कl वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा, उसके बाद नीचे नीले रंग में दिए गए विकल्प kएड एक्शनl पर क्लिक करना होगा। ऐसा करने के बाद दो विकल्प मिलेंगे, जिसमें से ब्राउजर पॉप्यूलर एक्शन पर क्लिक करना होगा। इसमें वॉल्यूम से लेकर अधिकतर सेटिंग्स को कस्टमाइज किया जा सकता है।

घर जाने से पहले अपने आप चला जाएगा मैसेज
उपयोगकर्ता वापस घर जा रहा है और वह चाहता है कि इस बात की जानकारी वह अपने माता-पिता, भाई-बहन या फिर पत्नी को दे दे तो गूगल खुद-ब-खुद मैसेज कर देगा। इसके लिए आपको होम वाले रूटीन पर क्लिक करने के बाद kएड एक्शनl पर जाना होगा, उसके बाद नीचे की तरफ कम्यूनिकेशन के विकल्प में उपयोगकर्ता को सेंड ए टेक्स्ट नाम का विकल्प दिखाई देगा, उसके सामने बने बॉक्स पर क्लिक करना होगा ताकि वह नीला हो जाए और उसके बाद इसी बॉक्स के दूसरी तरफ सेटिंग्स का आइकन होगा, उस पर क्लिक करना होगा। ऐसा करने के बाद आपके सामने दो बॉक्स आएंगे, सबसे ऊपर वाले बॉक्स पर उस नंबर को डालना होगा, जिसे भेजना चाहते हैं और उसके बाद नीचे वाले बॉक्स में संदेश को टाइप किया जा सकता है।

गूगल असिस्टेंट क्या है
गूगल असिस्टेंट को खासतौर से स्मार्टफोन यूजर की सहूलियत के लिए तैयार किया गया है, जो सवालों के जवाब देता है। गूगल पर आप कुछ भी सवाल पूछते है तो वह 80 प्रतिशत जवाब सही ही देता है। गूगल असिस्टेंट से आप वॉइस कमांड देकर कुछ भी काम कर सकते है। चाहे आपको इंटरनेट पर कुछ भी सर्च करना हो आप कर सकते है।

2016 में लॉन्च किया गया था गूगल असिस्टेंट हे गूगल, जो तब गूगल होम का हिस्सा था
2017 में इसकी शुरुआत एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम वाले फोन में भी हो गई थी

खेल / शौर्यपथ / कीमो पॉल के चार विकेट और शिमरोन हटमायेर के 44 गेंद में 71 रन की मदद से गयाना अमेजन वॉरियर्स ने हीरो कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल 2020) में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स को तीन विकेट से हराकर पहली जीत दर्ज की। हेटमायेर ने अपनी पारी में तीन छक्के और आठ चौके लगाए।

वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पैट्रियट्स ने पांच विकेट 83 पर पर गंवा दिए, लेकिन बेन डंक (29) और कप्तान रेयाद एमरिट (17) ने आखिरी में आक्रामक पारियां खेलकर टीम को आठ विकेट पर 127 रन तक पहुंचाया । वहीं, क्रिस लिन ने 16 और एविन लुईस ने 30 की पारी खेली। बाकी कोई खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया।

गयाना अमेजन वॉरियर्स के लिए शिमरोन हेटमायेर ने शानदार पारी खेली। गयाना अमेजन वॉरियर्स की तरफ से ब्रैंडन किंग ने 10 रन, चंद्रपॉल हेमराज ने 19 और शेफरन रदरफोर्ड ने 10 रन की पारी खेली। गयाना अमेजन वॉरियर्स की तरफ से सिर्फ शिमरोन हेटमायर ही बल्लेबाजी में चल पाए और उन्हीं की वजह से टीम को जीत हासिल हुई। कीमो पॉल ने 19 रन देकर 4 और इमरान ताहिर ने 18 रन देकर 2 विकेट झटके।

वहीं, एक अन्य मैच में जमैका तालावाहज ने सेंट लूसिया जोक्स को पांच विकेट से मात दी। सेंट लूसिया जोक्स ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। जवाब में जमैका ने 18.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाकर जीत हासिल की। जमैका की तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने 44 और आसिफ अली ने नाबाद 47 रनों की पारी खेली।

बता दें कि इससे पहले टूर्नामेंट के ओपनिंग दिन पर त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने 17 ओवर के मुकाबले में ग्याना एमेजन वॉरियर्स को चार विकेट से हराकर उसके लगातार 11 जीत के क्रम को तोड़ा था। वहीं, दूसरी तरफ बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने सेंट किट्स एवं नेविस पेट्रियट को छह रन से हराया। इसी के साथ सीपीएल 2020 में सेंट किट्स एवं नेविस पेट्रियट की यह दूसरी हार हो गई है।

 

मनोरंजन / शौर्यपथ / अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह अपनी अनटाइटल रोमांटिक ड्रामा-कॉमेडी फिल्म की दोबारा शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ा था। करीब तीन महीने बाद 17 अगस्त से दोबारा शूटिंग शुरू होगी। इस फिल्म के जरिए अर्जुन और रकुल प्रीत पहली बार बड़े पर्दे पर स्क्रीन साझा करते हुए नजर आएंगे।

फिल्म निर्माता निखिल आडवाणी ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा, 'फिल्म के निर्देशक काशवी, जॉन अब्राहम, भूषण जी और मेरी टीम दिन-रात स्टार्स की सुरक्षा और सहज महसूस कराने में लगे हुए हैं। हम राज्य सरकार की ओर से जारी किए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे। यह पूरी कास्ट के साथ करीब 10 दिन का शूट है। इसके बाद केवल 4 दिन का शेड्यूल बचेगा, जिसे हम बारिश के बाद सितंबर के अंत में शूट करेंगे। हमने शुरुआत में फिल्म को 21 मार्च से अप्रैल में रिलीज करने का प्लान किया था। हालांकि लॉकडाउन के कारण प्लान पूरा नहीं हो सका।'

अर्जुन, रकुल प्रीत के अलावा नीना गुप्ता, दिव्या सेठ और कंवलजीत सिंह जैसे सितारे भी इस शेड्यूल का हिस्सा हैं। कंवलजीत समेत कई अन्य सितारों ने राज्य सरकार की उस गाइडलाइन के खिलाफ आवाज उठाई है, जिसमें 65 साल की उम्र से ज्यादा के स्टार्स को शूटिंग पर रोक है।

टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने कहा, 'यह देखकर उत्साह बढ़ता है कि सभी क्रू मेंबर्स और स्टार्स काम में वापसी कर रहे हैं। सेट पर सुरक्षा के सभी इंतजामों का ध्यान रखा जाएगा। उम्मीद है कि सब कुछ प्लान के मुताबिक होगा।'

जानिए क्या बोले जॉन-

जॉन अब्राहम ने कहा, 'Emmay एंटरटेनमेंट, टी-सीरीज और जेए एंटरटेनमेंट को एक साथ आने का मकसद नए टैलेंट और क्यूरेटेड स्क्रिप्ट्स को पर्दे पर लाना है। हमने यह सुनिश्चित करने के लिए इंतजार किया है कि यूनिट पूरी तरह से सुरक्षित हो और हम शूटिंग फिर से शुरू करने की उम्मीद कर रहे हैं।'

आपको बता दें कि फिलहाल अभी तक फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है। फिल्म के भूषण कुमार, दिव्या खोसला कुमार, निखिल आडवाणी और जॉन अब्राहम समेत कई लोग प्रोड्यूस कर रहे हैं।

 

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)