
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
रायपुर/ शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने गुढिय़ारी बिजली गोदाम में लगी आग की जांच कमेटी के रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए कहा कि रिपोर्ट से ऐसा लग रहा है कि भाजपा सरकार में जो चार महीने में भ्रष्टाचार हुआ है। उस पर लीपा पोती किया गया और भ्रष्टाचारियों को बचाया गया है। अग्निकांड जिस दौरान हुआ उस समय मीडिया रिपोर्ट थी इस अग्निकांड से राज्य सरकार को कम से कम 500 करोड रुपए का नुकसान हुआ है और जांच कमेटी ने मात्र 50 करोड रुपए का नुकसान बता कर सरकार के खजाने पर सेंध लगाने वालों को बचाया है। इस रिपोर्ट में किसी भी को अग्निकांड के लिये जिम्मेदार नहीं गया है न ही उस पर किसी प्रकार की कार्यवाही की अनुशंसा की गई है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मीडिया में छपी जांच रिपोर्ट में अग्निकांड की जो वजह बताई गई है वह भी हास्यास्पद है। बिजली गोदाम में घास और तेल गिरने के कारण आग लगने की बात कही गई है जबकि गोदाम पूरी तरीका से सीमेंट से बना हुआ है। इससे स्पष्ट हो गया कि गोदाम में जानबूझकर आग लगाई गई है। और ट्रांसफर खरीदी बिजली सामान खरीदी में भारी घोटाला और गड़बडिय़ों की गई है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार का मूल काम कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार करना है और इस काली कमाई के लिए किस हद तक जा सकती है यह बिजली गोदाम में लगी आग प्रत्यक्ष उदाहरण है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि बिजली गोदाम अग्निकांड के दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाये और बिजली कांड की जांच किसी अन्य एजेंसी से कराई जाये।
दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा विक्रय के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। ग्राम बिरेभाट में अवैध रूप से मदिरा विक्रय का शिकायत प्राप्त होने पर सहायक आयुक्त आबकारी श्री राजेश जायसवाल द्वारा प्राप्त शिकायत पर संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए। आबकारी विभाग के वृत्त दुर्ग आंतरिक उत्तर के अंतर्गत ग्राम बिरेभाट में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती निर्मला ठाकुर मय स्टॉफ द्वारा 18 मई 2024 को तड़के सुबह दबिश दी गई। जिसमें आरोपी अजय नौरंगे पिता दिलीप नौरंगे के कब्जे से 50 नग पाव देशी मदिरा मसाला, जिसकी मात्रा 9 बल्क लीटर तथा बाजार मूल्य 5500 रूपये है, जप्त किया जाकर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) तहत प्रकरण कायम किया गया। आरोपिया पार्वती नौरंगे पति दिलीप नौरंगे के कब्जे से 18 पाव देशी मदिरा मसाला, जिसकी मात्रा 3.24 बल्क लीटर एवं बाजार मूल्य 1980 रूपये है, जप्त किया जाकर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)ख के तहत प्रकरण कायम किया गया है।
उक्त प्रकरण में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती निर्मला ठाकुर, धीरज कन्नौजिया, आबकारी उप निरीक्षण अरविन्द साहू, भूपेन्द्र नेताम, प्रियांक ठाकुर आबकारी मुख्य आरक्षक प्रहलाद सिंह राजपूत, दया राम गोटे, भोजराज रत्नाकर आबकारी आरक्षक लोकनाथ इंदौरिया, संदीप तिर्की ड्राईवर नोहर एवं दुर्गा साहू का सहयोग रहा।
झारखंड/शौर्यपथ / दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर को भारतीय जनता पार्टी ने झारखण्ड सोरठ विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने झारखण्ड के लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार की कमान संभाल लिया है जहां वे भाजपा प्रत्याशी श्री सीता सुरेन के पक्ष में प्रचार प्रसार कर रहे है और पसीना बहा रहे है
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने चुनाव प्रबंधन की दृष्टिकोण से विजय संकल्प अभियाय के तहत शक्ती केन्द्र, मंडल अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष,कोरकमेटी कार्यकर्ताओ की बैठक लेकर रणनीति बना रहे हैं
इसी कड़ी में आज खागा मंडल व पुलजोरी मंडल, में कार्यकर्णी बैठक लिया गया एवं कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि मतदान देश हित के लिए, मतदान राष्ट्र निर्माण के लिए, मतदान विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए. आप सभी पुरी तन्मयता के साथ जुट जाना है और सभी अपने अपने शक्ति केन्द्र एवं पोलिंग बूथ में जाकर मतदाता सूचियों का अवलोकन कर वोटर चेतना अभियान चलाकर नवमतदाताओं को मोदी जी के विजन को बताकर अधिक से अधिक मतदान की प्रक्रिया से जोडऩे की अपील करना है। दुमका लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी श्रीमति सीता सुरेन को प्रचंड मतों से विजई बनाना है .
रायपुर / शौर्यपथ / उप-मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा ने आज वीडियो कॉल कर कबीरधाम के उस युवा लिवरु उर्फ दिवाकर से बात की, जो कभी 14 लाख का इनामी नक्सली था, लेकिन अब समाज की मुख्यधारा से जुड़कर अपना भविष्य संवारने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए पुलिस के सहयोग से 10वीं की परीक्षा पास कर ली है। उप-मुख्यमंत्री शर्मा ने बड़ी आत्मीयता के साथ लिवरु से बात की, उनकी इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनका हौसला बढ़ाया।
उप-मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमारे जो भी भाई बहन रास्ता भटककर नक्सली गतिविधियों से जुड़े हैं वे लिवरु उर्फ दिवाकर से प्रेरणा लें और मुख्यधारा में लौटकर अपने जीवन में भी सुखद परिवर्तन लाएं। हमारी सरकार और हमारी पुलिस हर तरह से सहयोग करने को तैयार है।
गौरतलब है कि दिवाकर ने महज 16 साल की उम्र में हथियार उठा लिया था। नक्सली के रूप में 17 वर्षों तक जंगल-जंगल भटकने के बाद अपनी पत्नी के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था। उनकी पत्नी पर 8 लाख रुपये का इनाम था। सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आज वे समाज की मुख्यधारा से जुड़कर काम कर रहे हैं। श्री शर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार की नीति से प्रभावित होकर राज्य के नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं और समाज में अपनी एक अलग पहचान बना रहे हैं। उप-मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने इस बात के लिए प्रसन्नता व्यक्त की है कि कबीरधाम पुलिस की पहल और मदद से जिले के नक्सल प्रभावित गांवों के 105 छात्रों ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा पास कर ली है। श्री शर्मा ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कबीरधाम पुलिस की सराहना की है।
कबीरधाम पुलिस ने जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र और अति नक्सल प्रभावित गांवों के बच्चों को शिक्षित करने और उनकी पढ़ाई लिखाई जारी रखने के लिए 200 से अधिक बच्चों को कक्षा 10वीं व 12वीं का ओपन परीक्षा का फॉर्म भरावाया था। पुलिस विभाग की कड़ी मेहनत और लगन से आज 105 विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए हैं। ये सभी विद्यार्थी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के चिल्फी, तरेगाव, रेंगाखार झलमला, बोड़ला के सुदूर वनांचल गांव के हैं।
रायपुर / शौर्यपथ / उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शनिवार को रायपुर निवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास पर आम आदमी पार्टी (आप) की सांसद स्वाति मालीवाल के साथ अभद्रता की गई। ये घटना बताता है कि इंडी गठबंधन के लोग माता-बहनों का सम्मान नहीं करते हैं। दुर्भाग्य की बात है कि उनकी पार्टी उनके साथ खड़ी नहीं हुई है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने घटना की बात स्वीकार की थी। वहीं कल आप की मंत्री ने घटना से साफ इंकार कर दिया, जो स्वयं एक बेटी हैं। ये अत्यंत दुर्भाग्यजनक है। मालीवाल के साथ षड्यंत्र किया जा रहा है।
उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि, लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार ओडिशा का प्रवास किया। कालाहांडी और संबलपुर में पार्टी के लिए अनेक स्थानों पर सभाएं और बैठकें की।
उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि, ओडिशा में 24 साल से नवीन पटनायक की सरकार है। राज्य में भारी भ्रष्टाचार है, लोग रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं। इतने सालों तक शासन करने के बावजूद रोजगार की व्यवस्था नहीं कर पाएं है। श्री साव ने कहा कि,ओडिशा में माता-बहनों का सम्मान नहीं है, उनकी सुरक्षा की व्यवस्था नहीं है। राज्य विकास में काफी पिछड़ा हुआ है। इससे पता चलता है कि ये सरकार जनता के प्रति जवाबदेह नहीं है। इसलिए ओडिशा की जनता परिवर्तन चाहती है।
उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की योजनाओं की ओडिशा के गांव-गांव में चर्चा है। धान खरीदी और महतारी वंदन योजना की खासी चर्चा है। महतारी योजना की तरह ओडिशा के लिए सुभद्रा योजना लागू की जाएगी। छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना अंतिम व्यक्ति तक पहुंच चुकी है, ओडिशा में अब लोगों ने परिवर्तन का मन बना लिया है। ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने वाली है।
25 वर्षों से जमी bjp सरकार को उखाड़ फेंकना है, संबलपुर के चुनावी सभा में गरजे मुख्यमंत्री साय
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भाजपा के स्टार प्रचारक के तौर पर ओडि़शा में धुआंधार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। रविवार को उन्होंने संबलपुर के कुचिंदा में आयोजित चुनावी रैली के दौरान नवीन पटनायक पर जमकर हमला बोला। सीएम साय ने कहा कि जो पच्चीस वर्षों में लोगों की बोली, भाषा, खान-पान, रहन-सहन नहीं सीख पाया, वो जनता की जरूरतों को कैसे समझेगा?
सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि ओडिशा में नवीन बाबू पच्चीस वर्षों तक जनता के बीच जाने से बचते रहे। उनकी जगह सरकार कोई और चलाता रहा। यही कारण है कि खनिज और वन सम्पदा से भरपूर, मेहनतकश किसान और उच्च सांस्कृतिक-धार्मिक संस्कृति से ओतप्रोत ओडिशा विकास की राह में पीछे रह गया। वक्त आ गया है कि डबल इंजन की भाजपा सरकार यहाँ नेतृत्व करे और ओडिशा को उस मुकाम पर पहुंचाए, जिसका ओडिशा हकदार है।
डबल इंजन सरकार मतलब तरक्की अपार विष्णुदेव साय ने ओडिशा की जनता को डबल इंजन सरकार के फायदे गिनाएं और कहा कि मात्र 4 महीने में उनकी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं। शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी, 12 लाख किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया, 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रूपए क्विंटल धान की कीमत दी और अंतर की राशि 13,320 करोड़ रुपए 24.72 लाख किसानों को देने का काम किया। उन्होंने महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने के पहले सप्ताह में 70 लाख से ज्यादा माताओं-बहनों के खातों में एक-एक हजार रुपए की सहायता राशि देने की बात भी कही। 5550 रुपए प्रति मानक बोरा की दर से तेंदूपत्ता खरीदी की बात को बताया।
धर्मेंद्र प्रधान का प्रत्याशी बनना संबलपुर का सौभाग्य
साय ने संबलपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रधान और वे साथ-साथ काम किए हैं। लंबे समय से वो केंद्र में मंत्री के रूप में हैं और युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। संगठन में भी काम किए हैं। ऐसे अनुभवी नेता आज प्रधानमंत्री मोदी प्रत्याशी के रूप में आप सभी की सेवा के लिए खड़े हैं। उन्होंने आगामी 25 मई को कमल छाप पर बटन दबाकर प्रधान को सांसद बनाने का आग्रह किया।