Google Analytics —— Meta Pixel
June 01, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /आज 22 अक्टूबर के दिन शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि है जिसे दुर्गा अष्टमी के नाम से जाना जाता है. दुर्गाष्टमी नवरात्रि…
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे चेहरे की चमक ढलती जाती है. कई लोग इस चमक को बनाए रखने के लिए अलग-अलग कॉस्मेटिक्स…
टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ / वैसे तो आपने ऐसे कई फल के बारे में सुना होगा जिसे खाने से खून साफ होता है. लेकिन यहां आप…
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /नींबू को तरह-तरह से स्किन केयर का हिस्सा बनाया जाता है. नींबू के छिलकों से पाउडर बनाकर चेहरे पर लगाने से स्किन…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /हम सभी के लंग्स यानि फेफड़े हमारे पूरे स्वास्थ्य के लिए जरूरी भूमिका निभाते हैं. हमारा लाइफस्टाइल ही हमारे जीवन की दशा…
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / बालों को कलर करने के लिए मेहंदी का इस्तेमाल तो आप अक्सर करते होंगे. हालांकि बहुत लोग इस बात से परेशान…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा यानी विजया दशमी का त्योहार पूरे…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर छठ का महापर्व मनाया जाता है. छठ पूजा…
टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ/ बच्चे हमेशा अपने आसपास से सीखते हैं. उनके अगल-बगल जैसा माहौल होगा वह उन्हीं से सीखेंगे. अगर संगत अच्छी होगी तो अच्छी…
 ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /ऐसा कई बार होता है जब हमें किसी शादी या फैमिली फंक्शन में जाना हो और मेकअप करने का हमारे पास समय…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)