Google Analytics —— Meta Pixel
June 01, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

सेहत टिप्स /शौर्यपथ /आजकल रातों को नींद ना आया एक बड़ी समस्या बन चुकी है. कई लोग इस बीमारी के शिकार हो चुके हैं. कुछ…
टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ /मशहूर कथावाचक, मोटिवेशनल स्पीकर और भजन गायिका जया किशोरी को तो आप सभी जानते ही होंगे. उनकी सादगी से उनकी पहचान होती…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ / गुजरात नवरात्रि में गरबा करने की परंपरा के लिए प्रसिद्द है. गरबा (लोक नृत्य) खेलना गुजरात में जहां परंपरा है, वहीं…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ / शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है और इसी के साथ नौ दिनों का उपवास भी चल रहा है. इन नौ…
खाना खजाना /शौर्यपथ / जब आप पेड़े के बारे में सुनते हैं, तो सबसे पहली चीज़ जो दिमाग में आती है वह है इसमें मौजूद…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /नवरात्रि के आठवें दिन यानी महाअष्टमी पर मां महागौरी की पूजा होती है. इस बार 22 अक्टूबर को महाअष्टमी है. इस दिन…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /9 दिनों तक चलने वाले नवरात्रि का शुभारंभ 15 अक्टूबर 2023 से हो चुका है और 24 अक्टूबर 2023 मंगलवार तक यह…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को हर साल विजयादशमी का त्योहार हर्षोल्लाह से देश के कोने- कोने में मनाया…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है. शारदीय नवरात्रि की महासप्तमी 21 अक्टूबर 2023 यानी आज है. ऐसी…
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / त्योहारों का सीजन आ रहा है और आपकी स्किन ग्लो करें इसकी चाहत तो आपको जरूर होगी. ग्लोइंग स्किन पाने के…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)