Google Analytics —— Meta Pixel
June 01, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

सेहत टिप्स /शौर्यपथ / विटामिन बी12, जिसे कोबालामिन भी कहा जाता है, एक जरूरी पोषक तत्व है जो बॉडी की फंक्शनिंग में अहम भूमिका निभाता…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /हेल्थ एक्सपर्ट भीगे चने खाने की सलाह हर रोज खाली पेट खाने की देते हैं. क्योंकि यह आपकी हेल्थ के लिए बहुत…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ / सुबह की चाय में एक टुकड़ा अदरक का डालने से स्वाद दोगुना हो जाता है. इससे आप पूरे दिन तरोताजा महसूस…
 ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / सफेद बालों को काला करने, झड़ते बालों को रोकने और लंबा करने के लिए अब तक आपने कई तरह की होम…
 सेहत टिप्स /शौर्यपथ / यूरिक एसिड शरीर में इकट्ठा वेस्ट प्रोडक्ट है. कभी-कभी, यूरिक एसिड जोड़ों और ऊतकोंमें जमा हो सकता है, जिससे कई तरह…
आस्था /शौर्यपथ / बस कुछ ही दिनों में शारदीय नवरात्रि शुरू होने वाला है और पूरे देश में हर्षोल्लाह से इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी…
 आस्था /शौर्यपथ / 15 अक्टूबर रविवार यानी कल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है. 9 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार की तैयारियां…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा के कूष्मांडा स्वरूप की पूजा अर्चना की जाती है. देवी कूष्मांडा सृष्टि की आदिशक्ति मानी जाती…
आस्था /शौर्यपथ /नवरात्रि में भक्त नौ दिन तक व्रत और उपवास रखकर शक्ति की प्रतीक माता की पूजा अर्चना करते हैं. नवरात्रि के दौरान सात्विक…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /इस बार दशहरा का त्योहार कब मनाया जाएगा और रावण दहन की टाइमिंग क्या होगी, इन सारे सवालों के जवाब इस आर्टिकल…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)