
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
बेमेतरा / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय नेतृत्व के निर्णयानुसार भाजपा जिला बेमेतरा में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी। जिसके तहत जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालय में शुक्रवार को सुबह 11 बजे कार्यक्रम आयोजित कर 12 बजे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीका उद्बोधन प्रोजेक्टर के माध्यम से लाइव सुना जाएगा। सभी ब्लॉक मुख्यालयों में प्रभारी वक्ता भी उपस्थित रहेंगे। जिसमें बेमेतरा में राजेन्द्र शर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष बेमेतरा व ओमप्रकाश जोशी जिलाध्यक्ष बेमेतरा, नवागढ़ में अवधेश सिंह चंदेल, पूर्व विधायक बेमेतरा बेरला में लाभचंद बाफना पूर्व संसदीय सचिव एवं साजा में दयालदास बघेल पूर्व मंत्री वक्ता रहेंगे।
उपरोक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान ने जिला मुख्यालय में सभी जिला पदाधिकारी एवं सम्बंधित ब्लॉक मुख्यालय में प्रदेश/जिला/मण्डल एवं सभी मोर्चाओं के पदाधिकारीगण,वरिष्ठ नेताओं एवं जिला पंचायत/जनपद पंचायत/नगर पालिका/नगर पंचायत/ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों सहित समस्त कार्यकर्ताओं की उपस्थिति के लिए अपील किया।
दुर्ग । शौर्यपथ । भारतीय राष्ट्रीकय छात्र संगठन दुर्ग शहर अध्यैक्ष हितेश सिन्हा ने प्रेस विज्ञपित जारी कर बताया िक एनएसयूआई प्रदेश अध्यदक्ष आकाश शर्मा एवं सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष अर्पित परगनिहा व दुर्ग जिला कार्यकारिणी अध्यएक्ष सोनू साहू एवं शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में दुर्ग शहर एनएसयूआई दक्षिण ब्लाक अध्यक्ष गोल्डी कोसरे को दुर्ग जिला संयोजक के रूप में एक नई जिम्मे दारी सौंपी गई हैं। शहर अध्यडक्ष ने शहर कार्यकर्ता को इतनी बडी जिम्मेलदारी देकर शीर्ष नेतृत्वू ने भरोसा जताया उसके लिए मैं शीर्ष नेतृत्वी का आभार और धन्यशवाद ज्ञापित करता हॅू। शहर संगठन हमेशा मजबूती के साथ संघर्ष करते आ रही हैं, आगे भी एक नई उर्जा के साथ शहर संगठन को और मजबूती प्रदान करेंगे। शहर संगठन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के तरुफ से गोल्डी कोसरे को जिला संयोजक नियुकत होने पर बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाऍ साथ ही सभी नवनियुक्ति साथियों को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाऐं। एनएसयूआई दक्षिण ब्लाहक अध्यक्ष गोल्डी कोसरे एनएसयूआई संगठन के लिए बहुत ही सक्रिय रहे हें, संगठन के विचारों को छात्रों की समस्याए को सोशल मीडिया के माध्य म से लोगों तक पहॅूचाये शहर अध्यरक्ष ने विश्वागस जताया की संगठन के इस जिम्मेादारी को कर्त्तुव्य निष्ठार के साथ जिम्मेआदारी पूर्वक निर्वहन करेंगे और एक नई उर्जा प्रदान करेंगे। पुन: सभी नवनियुक्तीसाथियों को बधाईएवं शुभकामनाऍ। गोल्डी कोसरे -- मुझे एनएसयूआई दुर्ग जिला संयोजक का जिम्मेआदारी देने के लिए, मैं एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, सोशल मीडिया चेयरमेन अर्पित परगनिहा जिला कार्यकारिणी अध्यसक्ष सोनू साहू एवं शीर्ष नेतृत्व् का आभार एवं धन्य वाद ज्ञापित करता हॅू। मैं पूरी निष्ठा ओर ईमानदारी के साथ संगठन के विचारों को सोशल मीडिया के माध्याम से लोगों तक पहॅुचाउगा, मजबूती के साथ काम करूंगा तथा आपकी उम्मीेदों पर उतरूंगा। गोल्डीस कोसरे
दुर्ग / शौर्यपथ / भाजपा के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला भाजपा के निर्देशानुसार दुर्ग शहर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले चारों मंडल चंडी शीतला मंडल ,गंजपारा सदर मंडल, कसारिडीह बोरसी मंडल ,पटरी पार मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग पार्टी के द्वारा तय किए गए नियमानुसार संपन्न हुए इस दौरान प्रमुख रुप से अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय जी ,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पाण्डेय जी के द्वारा उद्बोधन दिया गया जिला भाजपा के द्वारा नियुक्त किए गए वक्ता के रूप में प्रमुख रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना ,पूर्व विधायक सांवलाराम डहरे ,पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर ,वरिष्ठ भाजपा नेता शिव चंद्राकर ,अजय तिवारी ,संतोष सोनी, नटवर ताम्रकार ,राजेश ताम्रकार ,सरिता मिश्रा ,दिनेश देवांगन ,अजय वर्मा, विनायक नातू ,ईश्वर शर्मा ,चंचल बाफना ,डॉक्टर देव नारायण तांडी के द्वारा मंडल स्तर के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को अपना उद्बोधन पार्टी के द्वारा तैयार किए गए विषय के आधार पर दिया गया पार्टी द्वारा तय किए गए विषय भाजपा का इतिहास एवं विकास ,2014 के बाद भारत की राजनीति में बदलाव ,भारतीय जनता पार्टी एवं हमारा दायित्व हमारी कार्यपद्धती, संगठन संरचना में हमारी भूमिका ,आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा हमारा विचारधारा ,सोशल मीडिया का उपयोग ,पिछले 6 वर्षो में हुए अंत्योदय प्रवर्तन व्यक्तित्व का विकास ,राज्य की राजनीतिक पृष्ठभूमि एवं भाजपा की भूमिका, सुरक्षा समर्थ के साथ आत्मनिर्भर भारत का संकल्प ,हमारा विचार परिवार द्वारा आयोजित प्रशिक्षण वर्ग मंडल भाजपा अध्यक्ष गण सतीश समर्थ, लुकेश बघेल ,चंद्रशेखर चंद्राकर ,दीपक चोपड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुई समस्त प्रशिक्षण वर्ग का दिशा निर्देशन प्रशिक्षण वर्ग प्रमुख नीरज पाण्डेय के द्वारा जारी किया गया
पटरी पार मंडल में अपनी उपस्थिति प्रदान करते हुए भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय जी ने संबोधित करते हुए कहा कि यह अभ्यास वर्ग से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और आने वाले दिनों में भूपेश बघेल की कांग्रेस की सरकार के खिलाफ, आक्रामकता लड़ाई लड़ेंगे उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के कार्यकर्ता होने के नाते प्रत्येक कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत होना होगा हर मोर्चे पर संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा देश भर में सभी मंडलों में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है प्रदेश महामंत्री श्री साय ने कार्यकर्ताओं से प्रदेश की कांग्रेस की सरकार के खिलाफ आक्रमक लड़ाई लड़ने वरिष्ठ नेताओं के बताई बातों पर अमल करने की अपील की
वरिष्ठ भाजपा नेता व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राकेश पाण्डेय ने संबोधित करते हुए कहा कि कहीं ना कहीं इस प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं के अंदर एक नई उत्साह का संचार होगा जिसे हम वर्तमान की प्रदेश कांग्रेस की सरकार का जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए प्रतिबद्ध होंगे इस सरकार से ना सिर्फ लगातार प्रदेश में भ्रष्टाचार व बेरोजगारी को बढ़ावा दिया है और किसानों के साथ छल भी किया है प्रदेश की सरकार ने किसानों को पिछले वर्ष की धान समर्थन मूल्य की एक किस्त को ना देकर उल्टा नए वर्ष की धान की खरीदी कर लिए पता नहीं इस बार की राशि वो कब वितरित करेंगे मैं प्रशिक्षण वर्ग में शामिल कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि इस प्रशिक्षण वर्ग से मिले हुए ऊर्जा को इस भ्रष्टाचारी सरकार के खिलाफ इस्तेमाल करते हुए आने वाले समय में प्रदेश के फिर से भाजपा की सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त करने में अपना सहयोग प्रदान करें
आयोजित प्रशिक्षण वर्ग का संचालन चंडी शीतला मंडल में राजा महोबिया, पटरी पार मंडल में तेखन सिन्हा ,कसारीडीह बोरसी से मंडल में गायत्री वर्मा ,सदर मंडल में राकेश दुग्गड ने किया
आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में शहर के चारों मंडल के बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे
दुर्ग / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी द्वारा चल रहे अखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत जेवरा सिरसा मंडल में 2 दिवसीय अभ्यास वर्ग ग्राम करंजा भिलाई में सम्पन्न हुआ जिसमें कुल 10 सत्रो में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।और आगामी कार्यक्रमो और पार्टी के मजबूती के लिए बाते कही अभ्यास वर्ग में पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन डॉ देव नारायण तांडी पूर्व मंडल अध्यक्ष विनायक नातू ईश्वर शर्मा जिला मंत्री चंचल बाफना,संतोष सोनी किसान मोर्चा अध्यक्ष रत्नेश चंद्राकर सहित अनेक वक्ताओं ने विभिन्न विषयों पर मार्गदरन किया।
इस अवसर पर समापन वर्ग को संबोधित करते हुए जिला भाजयुमो अध्यक्ष दिनेश देवांगन ने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के विषय पर मार्ग दर्शन करते हुए कहा कि आज राजनीति ही नहीं समाज के सभी क्षेत्र में सोशल मीडिया का प्रभावी भूमिका है ऐसे में राजनैतिक क्षेत्र में कार्य करने वालो को इनका उपयोग बड़ी ही सावधानी से व तथ्यात्मक रूप से करना बेहद जरूरी है क्योंकि इसमें एक तरफ प्रचार मे महत्वपूर्ण भूमिका होता है तो वहीं विरोधी दुष्प्रचार करने में इसे एक हथियार के रूप में भी उपयोग करता है अतः सोशल मीडिया का इस्तमाल रचनात्मक व सकारत्मक रूप से करना चाहिए जिला भाजयुमो अध्यक्ष दिनेश देवांगन ने आगे कहा कि सोशल मीडिया के फेस बुक, वाट्स अप ट्विटर जैसे तकनीकों का उपयोग कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा उपयोग कर केंद्र में प्रधान मंत्री मोदी के नेतृत्व में किए भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे उपलब्धि पूर्ण कार्यों व राज्य की भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार की नाकामियों को जन जन तक पहुंचाने में कर लोगो को इस तकनीक से जोड़े तो भाजपा को मजबूत लाभ होगा उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील किया आने वाले समय में सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म में उपयोगी भूमिका निभाने के लिए गांव गांव में कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षित करे ।कार्यक्रम में भाजपा जेवरा मंडल विभिन्न गावो के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने किया व आभार पूर्व सरपंच श्रीमती केशर गौर ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भिषम मढ़रिया,प्रतिभा देवांगन,वेद साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कोलकाता / शौर्यपथ / महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ नेता ने बताया, 'पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार से बात की और केंद्र सरकार द्वारा विपक्ष शासित राज्यों को अस्थिर करने के प्रयासों पर चर्चा की.' शरद पवार की पार्टी एनसीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नवाब मलिक ने बताया कि ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि बंगाल चुनाव से पहले केंद्र सरकार उन्हें निशाना बनाया जा रहा है. खास तौर पर बीजेपी नेता जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले के बाद तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दिल्ली रिपोर्ट करने के संदर्भ में.
नवाब मलिक ने संवाददाताओं से कहा, "शरद पवार और ममता बनर्जी ने चर्चा की कि कैसे भाजपा बंगाल को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है, केंद्र सरकार सरकारी अधिकारियों को अपनी मर्जी से वापस ले रही है और राज्य के अधिकारों का उल्लंघन कर रही है. भाजपा जिस तरह से केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है वह सही नहीं है."
उन्होंने कहा, "ममता बनर्जी और शरद पवार अन्य राष्ट्रीय नेताओं के साथ भी बैठक करेंगे. अगर जरूरत पड़ी तो पवार बंगाल जाएंगे." बंगाल में चुनाव से 4 महीने पहले ममता बनर्जी ने बीजेपी पर किसी भी सत्ता में आने की कोशिश करने और उनकी सरकार व पार्टी को कमजोर करने का आरोप लगाया.
“भाजपा एक धोखाबाज़'पार्टी है, राजनीति के लिए वे कुछ भी कर सकते हैं. भाजपा की राजनीति यह है कि राजनीति के लिए वे कुछ भी कह सकते हैं, झूठ का सारा कचरा उनके पास है." मुख्यमंत्री ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, दो दिन पहले उनकी पार्टी के कुछ 35 विद्रोही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली में भाजपा में शामिल हो गए थे.
ममता बनर्जी ने अब तक 10 दिसंबर को तृणमूल समर्थकों द्वारा भाजपा प्रमुख के काफिले पर हमले को लेकर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जाने का आदेश देने वाले तीन भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों को भेजने से इनकार कर दिया है. भाजपा ने आरोप लगाया था कि उसके नेता घायल हो गए और घटना में कारें क्षतिग्रस्त हो गईं. हमले के बाद बंगाल के शीर्ष प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को तलब किया गया था.
भिलाई / शौर्यपथ / पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर श्रीराम जन्मोत्सव समिति भिलाई द्वारा रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 5 अगस्त को आयोजित की गई थी, जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए अय़ोध्या में भूमिपूजन किया गया था। इस दौरान समिति द्वारा भिलाई विधानसभा क्षेत्र में वृहद रूप से रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। आज समिति की बैठक में इस आयोजन को लेकर चर्चा हुई।
समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 दिसंबर को समिति द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर 10, गणेश पूजा मंच में किया जाएगा, जहां पूर्व विस अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में 5 अगस्त को श्रीराम मंदिर निर्माण के दौरान आयोजित रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं समेत लगभग 35 प्रतिभागियों का सम्मान किया जाएगा। श्री पाण्डेय ने बताया कि आज बैठक में कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा कर रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में मुख्य रूप से रमेश माने, बुद्धन सिंह ठाकुर, प्रवीण पाण्डेय, श्रीमती मंजू दुबे, विनोद सिंह, नितेश सिंह, शिवप्रकाश शिबू, पियूष मिश्रा, मनीष अग्रवाल, गार्गी शंकर मिश्रा, सुरेखा खटी, सुमन कन्नौजिया, मोहित अग्रवाल, रामकुमार गुप्ता, राजू श्रीवास्तव, दिलीप केशरवानी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
भिलाई / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार के सफलतम दो वर्षों का कार्यकाल व जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू की सक्रियता से प्रभावित होकर जनता कांग्रेस जे वैशाली नगर विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने पार्टी का साथ छोड़ते हुए कांग्रेस प्रवेश कर लिया।
जनता कांग्रेस जे के पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू से मिलकर आवेदन कर कांग्रेस प्रवेश की इच्छा जाहिर की इनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए। तुलसी साहू ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम से इनके प्रवेश की सहमति लेकर सबको कांग्रेस पार्टी का गमछा पहनाकर विधिवत रूप से कांग्रेस प्रवेश कराया। कांग्रेस प्रवेश करने वालो में धर्मेंद्र वैष्णव, अजय राजपूत, मनोज पाल, संजय चंदेल, वीरेंद्र बंजारे, अंजोरी मधुकर, वीरेंद्र मानिकपुरी, नुमेन्द्र दिवाकर, विनोद नवरंगे, विनोद मोहले, मनीष जांगड़े, मनोज पाल, भारत सेन, लिटेश कुमार, लखन कुमार, नागेश्वर प्रसाद साहू, गोपाल ठाकुर, चंद्रमणी साहू शामिल थे।
कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के पश्चात धर्मेंद्र वैष्णव ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार के कुशलतापूर्वक दो वर्षों का कार्यकाल से प्रभावित हुए हैं। दो वर्षों के कार्यकाल में दुर्ग जिला सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी क्षेत्रों में विकास के अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। इसे देखते हुए हम लोग कांग्रेस पार्टी का हिस्सा बनना चाहते थे, अब कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में गौरव महसूस कर रहे हैं।
रायपुर / शौर्यपथ / कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विकास सचिव विकास तिवारी ने भाजपा के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान भाजपा प्रवक्ता अजय चंद्राकर के बयान पर हमलावर होते हुए कहा कि भाजपा के कमीशनखोर नेता गण मर्यादा पुरषोत्तम भगवान राम की माँ देवी कौशल्या के जन्म स्थली पर विवादित बयान देकर सनातन धर्म और राम भक्तों का घोर अपमान कर रही ह।ै भगवान राम के नाम से चंदा सकेलने वाले भाजपा नेता हिंदू धर्म और सनातन धर्म को अपनी जागीरदारी समझने लगे हैं और अहंकार में उलजुलूल बयान बाजी कर हिंदू धर्म का खुला अपमान कर रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि इतिहासकारों के अनुसार सागर विश्वविद्यालय के प्रो. केडी वाजपेयी ने बिलासपुर के पास कोसला में सिक्के मिलने पर उसे कोसल की राजधानी बताया है। साथ ही वर्ष 1975 में प्रो. रमेन्द्र नाथ मिश्र ने चंद्रखुरी में कौशल्या मंदिर की खोज की। उसके बाद कथाओं और किवदंतियों के आधार पर चंद्रखुरी को माता कौशल्या की जन्मस्थली माना जाने लगा है। इसके बावजूद भी भाजपा के द्वारा पूर्व मंत्री द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की माता देवी कौशल्या के बन रहे भव्य मंदिर और जन्म स्थल को विवादित करने का काम किया जा रहा है जिससे स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता पंद्रह सालों की सत्ता जाने के बाद दिमागी दिवालियापन के शिकार हो चुके हैं एवं कमीशनखोरी बंद होने के कारण उनकी स्थिति विक्षिप्त जैसी हो चुकी है जिसके कारण वह सनातन धर्म और हिंदू धर्म विरोधी बयान बाजी कर रहे हैं कांग्रेस पार्टी यह मांग करती है कि पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रवक्ता अजय चंद्राकर को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के बयान से सहमत हैं और क्या यह माना जाए कि कौशल्या माता की जन्म स्थली को विवादित करने वाला बयान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा सहमति के बाद दिया गया है।
रायपुर / शौर्यपथ / कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जो लोग कल तक राम के नाम पर चंदे और वोटों के धंधे का कारोबार करते थे आज माता कौशल्या के जन्म स्थान पर प्रश्न खड़ा करके उनके अस्तित्व को ही नकार रहे हैं।
आज एक समाचार चैनल में पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने यह बयान दिया है कि माता कौशल्या का जन्म चंदखुरी में नहीं हुआ था, बहुत संभव है कल को अजय चंद्राकर यह भी दावा कर दें कि प्रभु राम का जन्म अयोध्या में नहीं हुआ था। कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, विष्णु देव साय से यह पूछा है क्या अजय चंद्राकर के उक्त बयान में इन तीनों की सहमति भी शामिल है? माता कौशल्या के जन्म स्थान पर सवाल खड़ा करके भारतीय जनता पार्टी ने दरअसल छत्तीसगढ़ के विद्वान इतिहासकारों की विद्वता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। साथ ही साथ उन्होंने यह भी जाहिर कर दिया है कि माता कौशल्या के प्रति उनके मन में कितनी आस्था है। डॉ रमन सिंह को प्रदेश की जनता को यह जवाब देना चाहिए कि क्या माता कौशल्या के प्रति भाजपा के मन में आस्था नहीं रहने के कारण ही अपने 15 वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने चंदखुरी स्थित मंदिर का जीर्णोद्धार नहीं किया? सत्ता जाने के बाद से 15 वर्षों तक कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार में लिप्त रही भारतीय जनता पार्टी के लोग अब मानसिक रूप से विक्षिप्त हो चुके हैं और उनका हिन्दू धर्म विरोधी चेहरा भी सामने आने लगा है। राज्य की भूपेश बघेल सरकार जिस तरीके से छत्तीसगढ़ी संस्कृति परंपरा को स्थापित करने का प्रयास कर रही है और माता कौशल्या के वैभव को पुनर्स्थापित कर उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास कर रही है। इसको देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के छाती पर सांप लोट रहा है। अपने आपको हिंदू धर्म का ठेकेदार बताने वाली पार्टी के नेता अब इस बात से विचलित हैं की माता कौशल्या का वैभव अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भूपेश बघेल सरकार स्थापित कर देती है तो फिर छत्तीसगढ़ में भाजपा का धर्म का धंधा और चंदे की दुकान दोनों बंद हो जाएगी। अन्यथा क्या वजह है कि अजय चंद्राकर का यह दिव्यज्ञान पिछले 15 वर्षों में सत्ता के रहते हुए कभी नहीं आया। भूपेश बघेल की सरकार बनने के 2 वर्षों में भी कभी नहीं आया। आज जब राम वन गमन पथ पर 2 ऐतिहासिक रथ यात्रा निकली और प्रदेश की जनता अपने भांजे प्रभु राम की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लेने के लिए सड़कों पर उमड़ पड़ी तब भारतीय जनता पार्टी की बौखलाहट साफ सामने आ गई और अजय चंद्राकर जैसे वरिष्ठ नेता अब माता कौशल्या की जन्म स्थली पर सवाल उठाकर संभवत उनके अस्तित्व को ही नकार रहे हैं। सवाल तो यह भी उठता है कि अगर माता कौशल्या के अस्तित्व पर भाजपा सवाल उठा रही है तो फिर प्रभु राम के अस्तित्व पर सवाल अपने आप खड़े हो जाते हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से यह मांग की है कि माता कौशल्या और प्रभु राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले भाजपा नेता के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई करें। भारतीय जनता पार्टी के सभी नेताओं को प्रदेश की जनता से इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
