August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    राजनीति

    राजनीति (1230)

    दुर्ग / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा आगामी चुनाव के परिप्रेक्ष्य में प्रत्याशी चयन पर विधानसभाओं के प्रमुख पदाधिकारियों से विचार विमर्श कर उपयुक्त प्रत्याशी का नाम जानने की प्रक्रिया में प्रदेश की ऐसी सभी विधानसभा में पर्यवेक्षक भेजे गए जहां प्रत्याशी चयन नहीं हुआ है। इसी कड़ी में दुर्ग जिले में दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण और अहिवारा विधानसभा के लिए शनिवार को पर्यवेक्षक भेजे गए।
    दोपहर 12:00 बजे दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में सर्वप्रथम दुर्ग शहर विधानसभा के पर्यवेक्षक 20 सूत्रीय क्रियान्वयन समिति के पूर्व अध्यक्ष खूबचंद पारख अपने दुर्ग विधानसभा के प्रमुख पदाधिकारियों से सामूहिक चर्चा की और उसके बाद वन टू वन चर्चा की। सामूहिक चर्चा के दौरान खूबचंद पारख ने पदाधिकारियों से कहा पार्टी ने 21 प्रत्याशियों का पहले ही चयन कर लिया है और शेष विधानसभा सीटों के लिए पार्टी पदाधिकारियों के मन की बात जानने के लिए वह आए हैं। पार्टी में काम करने वाले सभी पदाधिकारी को टिकट मांगने का पूरा अधिकार है लेकिन अंतिम निर्णय पार्टी करती है और पार्टी के निर्णय को शिरोधार्य करना संस्कारित और अनुशासित कार्यकर्ता की पहचान है।
    दोपहर 2:00 बजे दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के पर्यवेक्षक पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के पदाधिकारी से सामूहिक एवं वन टू वन चर्चा की। सामूहिक चर्चा के दौरान चंदूलाल साहू ने कहा कि प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया में पर्यवेक्षक के रूप में वे सभी कार्यकर्ताओं से खुलकर बात करेंगे। प्रत्याशी बनने की चाहत सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को होती है परंतु पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी कोई एक कार्यकर्ता ही बन सकता है, जिस कार्यकर्ता के नाम पर पार्टी मुहर लगाएगी, उस कार्यकर्ता को संगठन के बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर के नेता को स्वीकार करना होता है, यही पार्टी का सिद्धांत है।
    शाम 4:00 बजे अहिवारा विधानसभा के पर्यवेक्षक पूर्व सांसद पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे उन्होंने अहिवारा विधानसभा के कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी को कार्यकर्ताओं ने अपने खून पसीने से सींचा है, पार्टी की नजर में हर कार्यकर्ता उत्कृष्ट है। हर कर्मठ कार्यकर्ता के मन में राजनीति में आगे बढ़ाने की आकांक्षा रहती है, जो स्वाभाविक है, पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं से अवगत होना चाहती है और इसीलिए पार्टी ने अपने प्रतिनिधि के रूप में पर्यवेक्षक बनाकर उन्हें भेजा है। पार्टी का चयन हमेशा सर्वश्रेष्ठ चयन होता है जिसे मानना प्रत्येक ईमानदार और समर्पित कार्यकर्ता का धर्म है। आगामी चुनाव में एकजुट होकर भ्रष्ट घोटालेबाज और तानाशाह कांग्रेस को सत्ता से बाहर करना है, जिसके लिए सभी कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और समर्पण की आवश्यकता है, पार्टी जिसे भी प्रत्याशी के रूप में अवसर दे, उसको जिताने का हम सबका उत्तरदायित्व है।
    मंचीय कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि ईमानदार कार्यकर्ता हमेशा पार्टी की जीत चाहता है, ईमानदार कार्यकर्ता के लिए विचारधारा और पार्टी के सिद्धांत महत्व रखते हैं। प्रत्याशी चयन के बाद उसका विरोध करना अथवा घोषित प्रत्याशी को लेकर नकारात्मक टीका टिप्पणी करना पार्टी को धोखा देने के समान है। वर्तमान कांग्रेस सरकार की कारगुजारियों से पूरा प्रदेश त्रस्त है, इस सरकार से मुक्ति दिलाने का काम भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं के कंधों पर हैं, हमारा प्रत्याशी कमल निशान है जिसको जीतना कर्तव्य है।
    प्रत्याशी चयन हेतु पर्यवेक्षक के रूप में नेताओं से विचार विमर्श हेतु पार्टी की ओर से तय पदाधिकारियों में भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला भाजपा पदाधिकारी, मंडल भाजपा अध्यक्ष, मोर्चा के जिला अध्यक्ष, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक एवं सहसंयोजक, सांसद एवं पूर्व सांसद, विधायक एवं पूर्व महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष, विधानसभा संयोजक एवं सहसंयोजक, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष, विधानसभा विस्तारक, संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, विधानसभा प्रभारी, पूर्व मंडल भाजपा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सुनिश्चित किया गया था।
    इस दौरान विधानसभा दुर्ग संयोजक कांतिलाल बोथरा, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा संयोजक जागेश्वर साहू अहिवारा विधानसभा संयोजक रविशंकर सिंह, जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, ललित चंद्राकर सहित सभी जिला पदाधिकारी व्यवस्था संचालन में सक्रिय रहे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग के रोमन पार्क में कल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा आयोजित विधानसभा स्तरीय संकल्प सिविल में शामिल होने पहुंचे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का प्रथम दुर्ग आगमन पर छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू के नेतृत्व में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या बल के साथ आयोजन स्थल से पहले अध्यक्ष का जोरदार स्वागत कर संकल्प शिविर कार्यक्रम में करीब 300 से अधिक संख्या में दुर्ग NSUI के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होकर आगामी विधानसभा चुनाव हेतु प्रशिक्षण देने पहुंचे सभी वक्ताओं से बूथ मैनेजमेंट और भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं की जानकारी संबंधित जानकारी प्राप्त किए .
    सोनू साहू ने बताया कि दीपक बैज जो को खुद एनएसयूआई के छात्र राजनीति से अपनी राजनीति की शुरुआत कर आज वे विधायक सांसद से लेकर छःग प्रदेश कांग्रेस के कमेटी के नेतृत्व कर रहे हैं निश्चित ही माननीय अध्यक्ष जी से मिलकर उनकी बातों सुनकर युवा साथियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला भविष्य में पार्टी जो भी जिम्मेदारी साथियों देगी उसे पूरा ईमानदारी के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में हर एक एनएसयूआई के कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा से अब की 75 पार सीट जीतने के लिए पूरी मजबूती के साथ बूथ ब्लॉक सेक्टर में जाकर कार्य करेगी और पुनः छःग में कांग्रेस की सरकार बनाने में अपना योगदान देगी वही मुख्यमंत्री जी के सलाहकार विनोद वर्मा एवं राजेश तिवारी ने संकल्प शिविर में आए हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूरी जोश ऊर्जा के साथ संकल्प शिविर में कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

    दुर्ग / शौर्यपथ / युवा कांग्रेस के धर्मेश देशमुख ने आज राजीव भवन दुर्ग में सैकड़ो साथियों के साथ पहुंचकर दुर्ग ग्रामीण विधानसभा से अपनी दावेदारी पेश की है। भूपेश सरकार के जानकल्याणकारी योजनाओं के चलते छत्तीशगढ़ में कांग्रेस की सरकार मज़बूत स्थिति में दिख रही इसका परिणाम ये है की दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विधायक के दावेदार के रूप में क्या आम कार्यकर्ता क्या ख़ास कार्यकर्ता साथ ही ज़िला स्तर के नेता सभी ने अपनी अपनी दावेदारी ठोकी है अब देखना ये लाज़मी होगा कि इन लोगो का जनाधार इतना मज़बूत है? की भूपेश सरकार के योजनाओ के दम में ही इन लोगो ने जीत के आस में अपनी दावेदारों पेश की है बहरहाल जातीगात समीकरण,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कांग्रेस का घोषणापत्र जीत का दारोंमदार तय करेगा.

    भूपेश सरकार में 40 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर हुये
    रमन सरकार में प्रदेश के 40 प्रतिशत से अधिक आबादी गरीबी रेखा के नीचे थी

        रायपुर/ शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं व्यक्ति विकास की दिशा में किये गये नीतिगत ठोस उपायों के बदौलत प्रदेश के 40 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर आये है। रमन सरकार के दौरान 40 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करते थे। भूपेश सरकार बनने के बाद कृषि क्षेत्र लाभकारी हुआ है।
       प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 74 लाख राशन कार्ड बना है। 44 लाख परिवार बिजली बिल हाफ योजना का लाभ उठा रहे हैं। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना अंतर्गत 377 इंग्लिश मीडियम के तथा 349 हिंदी मीडियम के स्कूल आरंभ किये गये हैं। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक समृद्धि को सहेजने का भी बड़ा काम हुआ है। भांचा राम से जुड़े वन गमन स्थलों को परिपथ के रूप में विकास किया गया है। कौशल्या माता के मंदिर की चर्चा देश दुनिया में है। आदिवासी महोत्सव के माध्यम से अपनी विरासत को सहेजने संवारने का बड़ा काम किया है।
       प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश के 80 प्रतिशत आबादी कृषि कार्यों से जुड़ी हुई है और सरकार ने किसानों के साथ भूमिहीनों को भी आर्थिक मदद की है। भूपेश सरकार की किसानों की कर्जमाफी, बिजली बिल हाफ योजना, किसानों को 5 लाख से अधिक स्थाई पंप कनेक्शन, 65 वनोपज की समर्थन मूल्य में खरीदी, तेंदूपत्ता का मानक दर 4000 रु. प्रति बोरा, राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत धान उत्पादक किसानों को 9 हजार रु. एवं कोदो, कुटकी, रागी, गन्ना, दलहन, तिलहन, फलदार वृक्ष लगाने वाले किसानों को 10 हजार रु. प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि देने, 72 लाख परिवार को राशन कार्ड के माध्यम से चावल देना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक, मुख्यमंत्री शहरी स्लम योजना, दाई दीदी क्लिनिक, मजबूत चिकित्सा व्यवस्था, 727 से अधिक स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, सरकारी पदों पर भर्ती, चार लाख से अधिक वन अधिकार कानून के अंतर्गत पट्टा, वृद्धा पेंशन निराश्रित और विधवा पेंशन में वृद्धि, महिला स्व सहायता समूह की कर्ज माफी, मनरेगा के अंतर्गत 17 करोड़ से अधिक मानव दिवस में रोजगार देना, नरूवा गरुवा घुरुवा बारी योजना, मिलेट मिशन, गोधन न्याय योजना, दो रु. किलो में गोबर खरीदी, 4 रु. लीटर में गौ मूत्र, 10 हजार से अधिक गोठनों का निर्माण, मछली पालन, कुक्कुट पालन को कृषि का दर्जा देने हर क्षेत्र में ध्यान देना हर वर्ग को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने किये गए कार्यो के कारण ही छत्तीसगढ़ में 40 लाख लोग गरीबी रेखा से ऊपर आये है।
       प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पूर्व रमन सरकार के दौरान प्रदेश के लगभग 40 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने मजबूर थी उस दौरान किसानों की आत्महत्या की घटनाएं होती थी, युवा रोजगार के लिए तरसते थे, महिलाओं के हाथ में काम नहीं था, हर विभाग में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर थी, 20 लाख फर्जी राशन कार्ड बनाकर 36000 करोड रुपए का नान घोटाला किया गया था, युवाओं के रोजगार को आउटसोर्सिंग के माध्यम से बेचा गया था, 3000 से अधिक स्कूलों को बंद कर दिया गया था, 14 जिले नक्सल प्रभावित थे। आदिवासियों से 90 हजार एकड़ जमीन छीन ली गई थी। रमन सरकार में 41 हजार करोड़ का कर्जा चढ़ गया था।

    दुर्ग / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी प्रदेश चुनाव घोषणा पत्र समिति के सह संयोजक व अमर अग्रवाल ने कहा है कि प्रदेशभर में घोषणा पत्र के लिए सुझाव संग्रह करने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है और अब तक लगभग 50 हजार सुझाव पार्टी को प्राप्त हुए हैं। दुर्ग संभाग के लिए सुझाव संकलन के लिए अभियान की शुरुआत करने दुर्ग पहुँचे श्री शिवरतन शर्मा ने कहा कि घोषणा पत्र सुझाव संग्रह अभियान को प्रदेश के मतदाता भाइयों-बहनों ने प्रदेशभर में आशातीत सहयोग प्रदान कर छत्तीसगढ़ को समृद्ध और विकसित प्रदेश के रूप में गढ़ने का विजन प्रस्तुत किया है।
    भाजपा घोषणा पत्र समिति के प्रदेश सह संयोजक, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक शिवरतन शर्मा ने शुक्रवार को को जिला दुर्ग भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि घोषणा पत्र के लिए सुझाव संग्रह करने का यह अभियान 3 अगस्त से शुरू हुआ है। श्री शिवरतन शर्मा ने कहा कि पार्टी के बस्तर से लेकर सरगुजा तक सभी 35 जिला संगठन इकाइयों के पदाधिकारियों को सुझाव पेटिकाएँ सौंपी गई हैं। इन सुझाव पेटिकाओं के साथ कार्यकर्ता विधानसभा स्तर तक गाँव-गाँव, घर-घर जाकर सुझाव एकत्रित कर रहे हैं। व्यक्तिगत भेंट कर सुझाव लेने के अलावा पार्टी मोबाइल नंबर 9584656500 पर व्हाट्सएप पर और ई-मेल आईडी This email address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it. से भी सुझाव प्राप्त किए जा रहे हैं। श्री शिवरतन शर्मा ने कहा कि सभी माध्यमों से मात्र 15 दिनों में अब तक लगभग 50 हजार के आसपास सुझाव प्राप्त हुए हैं। मात्र 15 दिनों में 50 हजार के लगभग सुझाव मिलना बताता है कि आज जनता भाजपा से बड़ी उम्मीद लगा रखी है।
    आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, मधुसूदन यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं घोषणा पत्र समिति जिला संयोजिका रमशिला साहू, दयालदास बंजारे, भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा महामंत्री ललित चंद्राकर सुरेंद्र कौशिक घोषणा पत्र समिति जिला सदस्य पूर्व विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा, डाॅ राहुल गुलाटी, जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सह मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड उपस्थित रहे|

    2023 में प्रचंड बहुमत से फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी
    आनन-फानन में प्रत्याशी घोषित करने से भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित

        रायपुर/ शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। भरोसे का सम्मेलन और संभागीय सम्मेलनों के बाद विधानसभा स्तर पर होने वाले सम्मेलनों को पूरा करने के बाद पार्टी अब अपने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन संकल्प शिविर कर रही है। रायपुर, बस्तर संभागों में संकल्प शिविर कार्यक्रम प्रगति पर है। संकल्प शिविरों में कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं को अपनी नीतियों और योजनाओं का प्रशिक्षण देकर जनता के बीच भेजेगी। हमारी तैयारी बूथों तक पूरी हो चुकी है। हमारे संगठन की मजबूती और सरकार के जनकल्याण कार्यों का मुकाबला करने में विपक्ष पूरी तरह नाकामयाब है। आने वाले चुनाव में कांग्रेस सरकार के काम और जनकल्याणकारी योजनाएं कांग्रेस सरकार का ब्रह्मास्त्र होगी। भाजपा के पास कांग्रेस का मुकाबला करने के लिये कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा हवाहवाई और काल्पनिक मुद्दों पर प्रदेश में राजनीति करना चाह रही जिसके कारण वह जनता से और दूर होते जा रही है। 2018 के विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने के बाद कांग्रेस के प्रति जनता का भरोसा और बढ़ते गया, 5 उपचुनाव, नगरीय निकाय चुनाव, पंचायत चुनावों में जनता ने भाजपा को नकार दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं में हताशा है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा ने 21 उम्मीदवारों की आनन-फानन में सूची जारी करके यह बता दिया कि उसके पास योग्य उम्मीदवारों का अकाल है तथा वह मुद्दों के दिवालियेपन के साथ योग्य उम्मीदवारों का भी अभाव है। कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकर्ताओं से पूछ कर उनकी राय लेकर प्रत्याशी चयन करने की प्रक्रिया अपना रही है। ब्लॉको में आवेदन मंगवा रही है भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को इस योग्य भी नहीं समझ रही कि उनसे प्रत्याशी चयन के संबंध में राय ले। भाजपा के कार्यकर्ताओं में भी घोषित प्रत्याशियों को लेकर आक्रोश दिखने लगा है। भाजपा के जमीन स्तर के कार्यकर्ता निराश और हताश है।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस के पास बताने के लिये अपने सरकार के गौरवशाली जनहित के काम है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी कृषि मजदूर न्याय योजना छत्तीसगढ़ की तस्वीर को बदला है। हमारी सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र के 36 में से 34 वायदों को पूरा किया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा मुद्दविहीन है। इसके विपरीत कांग्रेस के पास अपनी सरकार के 4 सालों के काम की लंबी फेहरिस्त है। जनता, कांग्रेस सरकार बनाम भाजपा के 15 साल की तुलना कर रही है। भाजपा ने 2003 में आदिवासियों को 10 लीटर दूध वाली गाय देने का वायदा किया था, हर आदिवासी परिवार से एक को सरकारी नौकरी का वायदा किया था, पूरा नहीं किया। कांग्रेस सरकार ने आदिवासियों से किये वादों को पूरा किया। कांग्रेस के राज में युवा, महिला, अनुसूचित जाति, हर वर्ग के लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने का काम हुआ है। 400 यूनिट तक बिजली बिल आधा किया। स्वामी आत्मानंद स्कूल, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना, दाई दीदी क्लिनिक, हाट बाजार क्लिनिक, मुख्यमंत्री शहरी स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सुविधा योजनाओं से प्रदेश के आम आदमी का भरोसा कांग्रेस के प्रति बढ़ा है।

    *भाजपा को घोषित 21 सीटों पर दूसरा दावेदार नहीं मिल रहा था इज्जत बचाने सूची जारी किया*

    *विजय बघेल पाटन से बलि का बकरा बनाये गये*

    *इंदिरा बैंक घोटाले के घूस के आरोपी रामविचार नेताम को भी प्रत्याशी बनाया*

    *रमन सिंह के भांजे को प्रत्याशी बनाते समय मोदी का परिवारवाद पर बोलती बंद हो गयी*

          रायपुर । शौर्यपथ । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिये 21 उम्मीदवारों की सूची जारी करके भाजपा ने मान लिया है कि इन 21 सीटों पर उसकी जमानत नहीं बचने वाली है वहां पर कोई दूसरा दावेदार नहीं है इसलिये इन सीटों पर उम्मीदवार घोषित करके भाजपा चुनाव लड़ने की औपचारिकता निभा रही है। भाजपा ने 21 सीटों पर उम्मीदवार नहीं बलि का बकरा खोजा है। सारा प्रदेश जानता है कि पाटन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोकप्रियता उनके द्वारा किये गये विकास कार्यों के सामने भाजपा के उम्मीदवार की दुर्गति होना तय है तो वहां पर विजय बघेल को बलि का बकरा बनाया गया है। भाजपा ने गरीबों के पैसा गबन कर इंदिरा बैंक के घोटाले में घूस के आरोपी रामविचार नेताम को भी प्रत्याशी बनाया है। इंदिरा बैंक के मुख्य अभियुक्त उमेश सिन्हा अपने नार्को टेस्ट में तत्कालीन मंत्री रामविचार नेताम को 1 करोड़ रू. घूस देना स्वीकार किया है।

        प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की 21 उम्मीदवारों की सूची से मोदी के तथाकथित भाई, भतीजावाद, परिवारवाद के संबंध में की जा रही दंभोक्ति की भी पोल खुल गयी। भाजपा ने खैरागढ़ से रमन सिंह के भांजे को टिकिट दिया है। मोदी और भाजपा को यहां परिवारवाद नहीं दिख रहा। रमन का बेटा सांसद बनेगा, भांजा विधायक चुनाव लड़ेगा। जब उपचुनाव लड़ने की बारी आती है तो लोधी समाज के कोमल जंघेल को प्रत्याशी बनाया जाता है। आम चुनाव में अपने भांजे को उपकृत करते है। भाजपा का खैरागढ़ में महल के खिलाफ हल का नारा भी खोखला साबित हो गया।

        प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा दावा करती है कि उसने नये चेहरों को मौका दिया है लेकिन उसके अधिकांश घोषित प्रत्याशी 2018 के पहले की भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार, कुशासन, कमीशनखोरी के भागीदार रहे है। 15 साल तक विभिन्न पदों पर रहकर रमन राज के भ्रष्टाचार में संलिप्त रहे है इनको नया प्रत्याशी बताकर भाजपा अपने 15 साल के भ्रष्टाचार पर पर्दा नहीं डाल पायेगी। जनता भाजपा के 15 सालों के कुशासन, वायदाखिलाफी को भूली नहीं है।

          प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने भाजपा की पहली प्रत्याशी की सूची पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने बिना दूल्हा के बारातियों की सूची जारी कर दी। चुनाव आदर्श आचार संहिता लगते तक भाजपा की सूची में कई बार संशोधन होगा, कई लोगों के नाम काटे जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं के आगे भाजपा को कुछ सूझ नहीं रहा है भाजपा की विधानसभा चुनाव में करारी हार अभी से नरेंद्र मोदी ने भाप लिया है इसीलिए रायगढ़ की सभा में आने से इंकार कर दिया ताकि इज्जत बची रहे।

    मोदी सरकार प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में 2011 के जनगणना को नहीं मान रही है

    रायपुर। शौर्यपथ । प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार अटल सरकार के समय शुरू की गई प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना को लेकर गंभीर नहीं है ईमानदारी से उक्त योजना का क्रियान्वयन नहीं कर रही है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिकार से देश के कई गांवों को वंचित कर उस गांव के विकास को प्रभावित कर रही है शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार की बुनियादी सुविधाओं को पहुंचने से रोक रही है जब प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना शुरू की गई तब नियम बनाया गया था। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में पूरी राशि केंद्र सरकार देगी इसके लिए सामान्य गांव में 500 की आबादी, पिछड़े इलाकों के गांवों में 250 की आबादी और नक्सली क्षेत्र की गांव में 100 की आबादी होने पर वहां अनिवार्य किया गया था। 2001 के जनगणना में जिन गांवो की आबादी पांच सौ, ढाई सौ और सौ से कम थी उन गाँवो में योजना शुरू नही की गई थी उन्ही गांवो की आबादी 2011 के जनगणना में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अनुसार हो गई है फिर भी नरेंद्र मोदी की सरकार उन गांवों को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से दूर रखी हुई है और 2021 में यदि जनगणना हो जाता तब देश के और अनेक गांव प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के दायरे में आते लेकिन मोदी सरकार पूर्ववर्ती सरकार के दौरान शुरू की गई योजनाओं को लेकर ही ईमानदार नहीं है और उस योजना का पलीता लगा रही है।

    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार पहले से चल रही प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के नियम कायदे को पालन नहीं कर रही है और इस योजना में केंद्र की 100 प्रतिशत राशि को घटाकर केंद्र और राज्य के बीच में 60 और 40 पर्सेंट का अंशदान रख दिया है। प्रदेश के 1572 से अधिक सड़के प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत आ रही है जिसके लिए राज्य सरकार ने कई बार केंद्र सरकार को आवंटन के लिए पत्र लिखा है और योजना में लगने वाली अपने हिस्से की राशि देने की बात भी कही है लेकिन मोदी सरकार 1572 सड़कों को प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत नहीं ले रही है। भाजपा के 9 सांसद इस विषय में मौन है?

    विजय बघेल पाटन से बलि का बकरा बनाये गये
    इंदिरा बैंक घोटाले के घूस के आरोपी रामविचार नेताम को भी प्रत्याशी बनाया
    रमन सिंह के भांजे को प्रत्याशी बनाते समय मोदी का परिवारवाद पर बोलती बंद हो गयी
    भाजपा के 21 चेहरे बता रहे हैं कि भाजपा में उम्मीदवारों का अकाल है- कांग्रेस

         रायपुर/ शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिये 21 उम्मीदवारों की सूची जारी करके भाजपा ने मान लिया है कि इन 21 सीटों पर उसकी जमानत नहीं बचने वाली है वहां पर कोई दूसरा दावेदार नहीं है इसलिये इन सीटों पर उम्मीदवार घोषित करके भाजपा चुनाव लड़ने की औपचारिकता निभा रही है। भाजपा ने 21 सीटों पर उम्मीदवार नहीं बलि का बकरा खोजा है। सारा प्रदेश जानता है कि पाटन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोकप्रियता उनके द्वारा किये गये विकास कार्यों के सामने भाजपा के उम्मीदवार की दुर्गति होना तय है तो वहां पर विजय बघेल को बलि का बकरा बनाया गया है। भाजपा ने गरीबों के पैसा गबन कर इंदिरा बैंक के घोटाले में घूस के आरोपी रामविचार नेताम को भी प्रत्याशी बनाया है। इंदिरा बैंक के मुख्य अभियुक्त उमेश सिन्हा अपने नार्को टेस्ट में तत्कालीन मंत्री रामविचार नेताम को 1 करोड़ रू. घूस देना स्वीकार किया है।
      प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की 21 उम्मीदवारों की सूची से मोदी के तथाकथित भाई, भतीजावाद, परिवारवाद के संबंध में की जा रही दंभोक्ति की भी पोल खुल गयी। भाजपा ने खैरागढ़ से रमन सिंह के भांजे को टिकिट दिया है। मोदी और भाजपा को यहां परिवारवाद नहीं दिख रहा। रमन का बेटा सांसद बनेगा, भांजा विधायक चुनाव लड़ेगा। जब उपचुनाव लड़ने की बारी आती है तो लोधी समाज के कोमल जंघेल को प्रत्याशी बनाया जाता है। आम चुनाव में अपने भांजे को उपकृत करते है। भाजपा का खैरागढ़ में महल के खिलाफ हल का नारा भी खोखला साबित हो गया।
      प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा दावा करती है कि उसने नये चेहरों को मौका दिया है लेकिन उसके अधिकांश घोषित प्रत्याशी 2018 के पहले की भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार, कुशासन, कमीशनखोरी के भागीदार रहे है। 15 साल तक विभिन्न पदों पर रहकर रमन राज के भ्रष्टाचार में संलिप्त रहे है इनको नया प्रत्याशी बताकर भाजपा अपने 15 साल के भ्रष्टाचार पर पर्दा नहीं डाल पायेगी। जनता भाजपा के 15 सालों के कुशासन, वायदाखिलाफी को भूली नहीं है।
      प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने भाजपा की पहली प्रत्याशी की सूची पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने बिना दूल्हा के बारातियों की सूची जारी कर दी। चुनाव आदर्श आचार संहिता लगते तक भाजपा की सूची में कई बार संशोधन होगा, कई लोगों के नाम काटे जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं के आगे भाजपा को कुछ सूझ नहीं रहा है भाजपा की विधानसभा चुनाव में करारी हार अभी से नरेंद्र मोदी ने भाप लिया है इसीलिए रायगढ़ की सभा में आने से इंकार कर दिया ताकि इज्जत बची रहे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision