August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    राजनीति

    राजनीति (1230)

    मोदी सरकार प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में 2011 के जनगणना को नहीं मान रही है.  

       रायपुर / शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार अटल सरकार के समय शुरू की गई प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना को लेकर गंभीर नहीं है ईमानदारी से उक्त योजना का क्रियान्वयन नहीं कर रही है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिकार से देश के कई गांवों को वंचित कर उस गांव के विकास को प्रभावित कर रही है शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार की बुनियादी सुविधाओं को पहुंचने से रोक रही है जब प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना शुरू की गई तब नियम बनाया गया था। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में पूरी राशि केंद्र सरकार देगी इसके लिए सामान्य गांव में 500 की आबादी, पिछड़े इलाकों के गांवों में 250 की आबादी और नक्सली क्षेत्र की गांव में 100 की आबादी होने पर वहां अनिवार्य किया गया था। 2001 के जनगणना में जिन गांवो की आबादी पांच सौ, ढाई सौ और सौ से कम थी उन गाँवो में योजना शुरू नही की गई थी उन्ही गांवो की आबादी 2011 के जनगणना में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अनुसार हो गई है फिर भी नरेंद्र मोदी की सरकार उन गांवों को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से दूर रखी हुई है और 2021 में यदि जनगणना हो जाता तब देश के और अनेक गांव प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के दायरे में आते लेकिन मोदी सरकार पूर्ववर्ती सरकार के दौरान शुरू की गई योजनाओं को लेकर ही ईमानदार नहीं है और उस योजना का पलीता लगा रही है।
    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार पहले से चल रही प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के नियम कायदे को पालन नहीं कर रही है और इस योजना में केंद्र की 100 प्रतिशत राशि को घटाकर केंद्र और राज्य के बीच में 60 और 40 पर्सेंट का अंशदान रख दिया है। प्रदेश के 1572 से अधिक सड़के प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत आ रही है जिसके लिए राज्य सरकार ने कई बार केंद्र सरकार को आवंटन के लिए पत्र लिखा है और योजना में लगने वाली अपने हिस्से की राशि देने की बात भी कही है लेकिन मोदी सरकार 1572 सड़कों को प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत नहीं ले रही है। भाजपा के 9 सांसद इस विषय में मौन है?

    पाटन विधानसभा में कांग्रेस अपनी हार के लिए तैयार रहें - जितेन्द्र वर्मा
     
    दुर्ग / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय चुनाव समिति के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ के घोषित 21 विधायक प्रत्याशियों में दुर्ग जिला संगठन के अंतर्गत आने वाले पाटन विधानसभा से सांसद विजय बघेल को प्रत्याशी घोषित किया गया, दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में जैसे ही यह खबर पहुंची दुर्ग जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और हर्ष का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई देकर केंद्रीय नेतृत्व द्वारा टिकट वितरण की सराहना की।
       दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों की थाप के बीच एक दूसरे का मुंह मीठा किया एवं आतिशबाजी कर विजय बघेल के जीतने और छत्तीसगढ़ में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की अग्रिम बधाइयां दी।
       इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्यों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं जिन्होंने प्रदेश के आतताई मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुक्ति के लिए प्रदेश में सर्वाधिक मतों से लोकसभा चुनाव जीतने वाले और पूर्व में भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पटकनी देने वाले सांसद विजय बघेल को पाटन विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तैयार रहें, उनकी और उनकी पार्टी की प्रदेश में और पाटन विधानसभा में हार सुनिश्चित है। मैं भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला के समस्त पदाधिकारी /कार्यकर्ताओं की ओर से सांसद विजय बघेल जी को जीत की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।
         जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेन्द्र कौशिक, दिलीप साहू, अलका बाघमार, मंत्री आशीष निमजे, जिला सह कोषाध्यक्ष निलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, सह मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड, सोशल मीडिया संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, वरिष्ठ भाजपा नेता कांतिलाल बोथरा, संतोष सोनी, मंडल भाजपा अध्यक्ष मदन वाढई, डॉ सुनील साहू, सुनील अग्रवाल, विजय ताम्रकार, मंडल महामंत्री नरेश शर्मा, आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक अनूप गटागट, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जिला संयोजिका बानी सोनी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री मनोज शर्मा, पार्षद शिवेंद्र परिहार, रितेश शर्मा, हिमांशु शुक्ला, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रोशनी साहू, उदय शंकर त्रिपाठी, विकास सेन, लकी दुबे, निशीकांत मिश्रा, टीकम साहू ,लक्ष्मी नाथ ठाकुर, पुष्कर साहू, शुभम सोनवानी, पंकज खारिया, रितेश जैन उपस्थित रहे।

    नरेंद्र मोदी को सिर्फ अड़ानी अंबानी परिवार की चिंता देश की करोड़ो परिवार से कोई सरोकार नही

         रायपुर/ शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचारियों के संरक्षक हैं सीएजी की रिपोर्ट मोदी सरकार की भ्रष्टाचार को उजागर कर दिया है आयुष्मान योजना में धांधली, भारतमाला परियोजना एवं द्वारका एक्सप्रेसवे में घोटाला, अयोध्या डेवलपमेंट प्रोजेक्ट में घोटाला गड़बड़ियां, ग्रामीण विकास मंत्रालय ने वृद्ध, विकलांग और विधवा पेंशन योजनाओं के पैसे को प्रचार-प्रसार में खर्च कर दिया। यह सारे घोटाले नरेंद्र मोदी के नाक के नीचे उनके संरक्षण में हो रहा है।
      प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों से देश के दो परिवार को लाभ हो रहा है दो परिवार की संपत्तिया दिन दुगनी रात चौगुनी बढ़ रही है एक अंबानी परिवार, दूसरा अदानी परिवार और मोदी सरकार के गलत नीतियों का प्रभाव देश के करोड़ों परिवारों के ऊपर पड़ रहा है, मोदी सरकार और भाजपा दो परिवार के प्रति समर्पित है दो परिवार के लिए नीतियां बनती है दो परिवार के लिए काम कर रही है।
      प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार का भ्रष्टाचार का घड़ा अब भर चुका है जनता के नजरों में मोदी सरकार की घोटाला गड़बड़ियां सामने आ चुकी है अब भाजपा के नेता उस भ्रष्टाचार के भरे हुए घड़े को कितना भी ढक ले पर्दा नहीं कर सकते हैं जो भाजपा 2014 में भ्रष्टाचार को खत्म करने का वादा कर सत्ता में आई थी वही मोदी सरकार इस देश को आर्थिक रूप से खोखला और कंगाल कर रही है सरकारी संपत्तियों को अपने मित्रों को सौंप रही है देश के ऊपर 9 साल में 158 लाख करोड़ रुपए का कर्ज चढ़ गया, आम जनता टैक्स के बोझ के तले दब गई महंगाई घरों पर आतंक मचा रही है रोजगार के गंभीर संकट है और नरेंद्र मोदी सिर्फ जुमला सुनकर कांग्रेस के पूर्व सरकारों को कोस कर अपनी नाकामी को पर्दा कर रहे हैं इसी को कहते हैं नाच ना आवे आंगन टेढ़ा जो मोदी सरकार के नीतियों में दिख रहा है।

    राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष को लिखें पत्र...
    मणिपुर सरकार को फौरन कराएं बर्खास्त ...

          दुर्ग / शौर्यपथ / संसद में फ्लाइंग किस का इशारा करने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को घेराबंदी के मामले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। राजेंद्र ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं को नग्न कर सड़कों पर घुमाकर बलात्कार किया गया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत अन्य भाजपा सांसदों ने इतने घृणित मामले में चुप्पी साध ली। संसद में भाजपा सांसदों की नफरत का जवाब राहुल गांधी ने स्नेह-भाव से देते हुए फ्लाइंग किस का इशारा किया। इस सामान्य घटना पर भाजपा सांसदों ने स्तरहीन राजनीति की है।
    राजेंद्र ने कहा कि संसद में राहुल गांधी ने मणिपुर की घटना को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर जिस आक्रामक तरीके से वक्तव्य दिया और मोदी सरकार की घेरेबंदी की, उससे भाजपा सांसद भौंचक्के हो गए। राहुल गांधी के आक्रामक तेवरों के आगे पस्त हो चुके भाजपा सांसदों ने उन्हें घेरने के लिए यह नया पैंतरा अपनाया है।
    राजेंद्र ने कहा कि मोदी सरनेम के मामले में भी राहुल गांधी को फंसाकर उनकी संसद सदस्यता समाप्त करने का षड्यंत्र रचा गया, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने भाजपा के मंसूबों पर पानी फेर दिया। अब दोबारा भाजपा सांसदों द्वारा स्तरहीन राजनीति की जा रही है।
    इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने मजदूरों, गरीबों, किसानों, टपरी चलाने वालों के साथ बुजुर्ग महिलाओं, युवतियों, छात्राओं और नन्हे बच्चों को आत्मीयता से गले लगाया। भाजपा सांसदों ने ओछी राजनीति का परिचय देते हुए महिलाओं से गले मिलने पर राहुल गांधी के खिलाफ स्तरहीन बयानबाजी की थी।
    राजेंद्र ने कहा कि राहुल गांधी पर बार-बार झूठे और अनर्गल आरोप लगाने की साजिश से साफ हो गया है कि भाजपा नेता राहुल गांधी से डरते हैं। राहुल गांधी आम जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को पूरी ताकत से उठाते हैं। भाजपा नेताओं के स्तरहीन आरोपों को पूरा देश देख रहा है।
    राजेंद्र ने कहा कि स्मृति ईरानी समेत सभी भाजपा सांसदों में साहस है तो मणिपुर में घटित हुए भयंकर घटनाक्रमों को लेकर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, राज्यसभा सभापति सहित अन्य प्रमुख पदों पर आसीन लोगों को पत्र लिखें और मणिपुर सरकार को तत्काल बर्खास्त कराएं। भाजपा सांसदों को मणिपुर समेत देश की बलात्कार और हिंसा से पीड़ित महिलाओं की चिंता क्यों नहीं है ?

    क्या प्रदेश की शांत धरा को अशांत करने का षड्यंत्र रचा जा रहा : ठाकुर

         रायपुर/ शौर्यपथ / भाजपा नेताओं के द्वारा पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों के साथ कि गई गुंडागर्दी अभद्रता की निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव से पूछा क्या अमित शाह के साथ रात में बैठक करके भाजपा ने प्रदेश के पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों के साथ गुंडागर्दी, अभद्रता, गाली-गलौज करने कि रणनीति बनाई है? प्रदेश की शांत धरा को अशांत करने का षड्यंत्र रचा है? आंदोलन की आड़ में जिस प्रकार से पूरे प्रदेश में भाजपा के बड़े से लेकर छोटे नेता गुंडागर्दी कर रहे हैं यह भाजपा के हताशा में होने का प्रमाण है । आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारी हार दिख रही है इसलिए भाजपा नेता तिलमला रहे हैं। भाजपा विधायक रंजना साहू महिला पुलिस अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार कर रही है अपशब्दों का प्रयोग कर रही है जो बेहद निंदनीय है जगदलपुर में केदार कश्यप ने सुरक्षा में लगे जवानों के साथ धक्का-मुक्की किया उनको धमकाया भिलाई में भाजपा के नेताओं ने सीएसपी के ऊपर हमला किया उनके अंगूठा तोड़ दिया।क्या भाजपा अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को इसी प्रकार से संस्कार देते हैं ट्रेनिंग देते हैं।

       प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि असल मायने में भाजपा को आंदोलन का मतलब ही नहीं मालूम आंदोलन की आड़ में बीजेपी दंगा फसाद करती है सरकारी संपत्तियों पर तोड़फोड़ करवाती है आम जनता को डराती और धमकाती है भाजपा के संस्कार में हिंसा प्रथम है भाजपा प्रदेश में हताशा के दौर से गुजर रही है भाजपा के द्वारा मनगढ़ंत और झूठे आरोप लगाकर जो आंदोलन किया जाता है उसे जनता का समर्थन नहीं मिलता है आंदोलन विफल हो जाने से बौखलाये भाजपा के नेता आंदोलन में सुरक्षा में लगे पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों के साथ गाली गलौज किया। यह पहला अवसर नहीं है इस आंदोलन के पहले भी भाजपा के नेताओं ने पुलिस वालों के साथ दुर्व्यवहार किया है भाजपा जब सत्ता में होती है तब आम जनता के ऊपर लाठी चलाती है वज्रपात करती है और जब विपक्ष में होती है तब हिंसा का रूख अख्तियार कर के अपने घिनौने मंसूबे को पूरा करना चाहती है।

    शैक्षणिक संस्थाओं में 58 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का मंत्रिमंडल का निर्णय स्वागतेष

    रायपुर/ शौर्यपथ / राज्य मंत्रिमंडल द्वारा सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के अनुसार शैक्षणिक संस्थाओं में 58 प्रतिशत आरक्षण लागू किये जाने के निर्णय का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने स्वागत करते हुये कहा कि कांग्रेस सरकार तो राज्य के आरक्षित वर्ग के लोगों को 76 प्रतिशत आरक्षण देना चाहती है इस हेतु भूपेश सरकार ने विधानसभा से आरक्षण संशोधन विधेयक पारित करवा कर राजभवन भेजा है। भारतीय जनता पार्टी के षड़यंत्रों के कारण आरक्षित वर्गो को अधिकार पिछले 8 माह से राजभवन में लंबित है। राजभवन से हस्ताक्षर नहीं होने के कारण प्रदेश में 76 प्रतिशत आरक्षण लागू नहीं हो पा रहा है।
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा और संघ के राष्ट्रीय नेता तथा राज्य के नेता एक राय होकर सर्व समाज के आरक्षण को राजभवन में रोकवा कर रखे हुये है। आरक्षण बढ़ाने संबंधी विधेयक जब कर्नाटक विधानसभा में पारित होता है तब वहां पर राज्यपाल हस्ताक्षर करते है जब वैसा ही आरक्षण विधेयक छत्तीसगढ़ विधानसभा और झारखंड विधानसभा में पारित किया जाता है तो राज्यपाल हस्ताक्षर नहीं करती है। कर्नाटक में भाजपा सरकार ने विधेयक बनाया श्रेय आपकी पार्टी (भाजपा) को मिलेगा तो वहां ठीक छत्तीसगढ़, झारखंड में कांग्रेस की सरकार है वहां विरोध कर रहे।
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि सरकार ने सभी संवैधानिक पहलुओं की पड़ताल करके उसका तथ्यात्मक निराकरण करके आरक्षण संशोधन विधेयक बनाया है। जिसे विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस पर राज्यपाल को अविलंब हस्ताक्षर करना चाहिये। अनावश्यक विलंब करने से हर वर्ग को नुकसान हो रहा सभी के हित में यह जरूरी है कि राजभवन विधेयक पर तत्काल निर्णय ले। कांग्रेस सरकार ने वर्तमान विधेयक को बनाने के ठोस आधारों का अध्ययन किया है। कांग्रेस ने सर्व समाज को आरक्षण देने अपना काम पूरी ईमानदारी से करके सभी वर्गो के लिये आरक्षण का प्रावधान किया है। अनुसूचित जन जाति, अनुसूचित जाति को उनकी जनगणना के आधार पर तथा पिछड़ा वर्ग को क्वांटी फायबल डाटा आयोग की रिपोर्ट के आधार पर आरक्षण का प्रावधान किया। इस विधेयक में अनुसूचित जनजाति के लिये 32 प्रतिशत, अनुसूचित जाति के लिये 13 प्रतिशत तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये 27 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लोगो को भी 4 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। 76 प्रतिशत का आरक्षण सभी वर्गो की आबादी के अनुसार निर्णय लिया है। यह विधेयक यदि कानून का रूप लेगा तो हर वर्ग के लोग संतुष्ट होंगे। सभी वंचित वर्ग के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने सामाजिक न्याय को लागू करने यह विधेयक बनाया गया है। इस विधेयक को विधानसभा ने सर्वसम्मति से पारित किया है इसको रोकना जनमत का अपमान है।

    धान और किसान भाजपा के लिए केवल चुनावी, मोदी सरकार ने न एमएसपी की गारंटी दी, न सी-2 फार्मूले पर 50 प्रतिशत लाभ, आय के बजाय लागत तीगुनी

    रायपुर/ शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भूपेश सरकार ने प्रमाणित किया है कि किसान पुत्र ही किसानों की समृद्धि के लिए आवश्यक नीतियों को व्यवस्थित तरीके से धरातल पर उतार कसता है। चाहे किसानों की कर्जमाफी की बात हो या वादे से अधिक धान की कीमत, भूपेश सरकार किसानों से किए अपने हरेक वादे पर खरी उतरी है। विगत साढ़े चार वर्षों में छत्तीसगढ़ में 3 लाख़ 37 हजार हेक्टेयर से अधिक सिंचाई का रकबा बढ़ा है। 6 लाख से अधिक कृषि पंपों को 10900 करोड़ की राहत, निः शुल्क और रियायती बिजली के तौर पर दी जा रही है। धान खरीदी के हर साल नए रिकॉर्ड बनाने के बाद अब प्रति एकड़ 20 क्विंटल खरीदी का ऐतिहासिक निर्णय छत्तीसगढ़ में किसानों की समृद्धि की दिशा में निर्णायक कदम है। विगत खरीफ सीजन में 1 लाख 7 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी के बाद आगामी खरीफ सीजन में 135 से 140 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य है। 15 साल रमन सिंह के कुसाशन में कभी बोनस, कभी रतन जोत, कभी औषधि खेती, कभी फसल बीमा, तो कभी मुफ्त बिजली कनेक्शन के नाम पर किसानों को ठगा गया। असलियत यही है कि भाजपा आदतन किसान विरोधी है। 15 साल के रमन राज में छत्तीसगढ़ का किसान लगातार बदहाल होता रहा। नकली बीज, नकली दवा, नकली खाद के अवैध कारोबारियों को भाजपाई संरक्षण प्राप्त था। कृषि उपकरणों पर दिए जाने वाले सब्सिडी के लिए काउंटर तय हुआ करते थे। भूपेश बघेल सरकार ने उस व्यवस्था को ख़त्म करके सब्सिडी हितग्राहियों के खातों में सीधे जमा कराने की व्यवस्था की।
    छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि 2014 में केंद्र की मोदी सरकार ने वादा किया था देश के किसानों से स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिश के अनुरूप सी 2 फार्मूले पर 50 प्रतिशत लाभ देते हुए एमएसपी देने का, क्या हुआ उस वादे का? तीन कृषि काले कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के समय प्रधानमंत्री ने देश के किसानों से वादा किया था एमएसपी की कानूनी गारंटी के लिए कमेटी बनाने का आख़रि क्या हुआ उस वादे का? डीजल पर सेंट्रल एक्साइज में 10 गुना वृद्धि। सत्ता पोषित संरक्षण और मुनाफाखोरी के चलते खाद, बीज, कीटनाशक में बेलगाम महंगाई की मार, पोटास की कीमत एक साल में 140 प्रतिशत वृद्धि लेकीन एमएसपी में वृद्धि मात्र 7 प्रतिशत? किसान विरोधी मोदी सरकार में खाद सब्सिडी में हर साल लगभग 25 प्रतिशत कटौती कर रही है। विगत बजट में खाद सब्सिडी के बीच 1 लाख 40 हजार करोड़ का प्रावधान था जिसे इस बजट में सीधे 35 हजार करोड़ घटाकर 1 लाख 5 हजार करोड़ कर दिया। छत्तीसगढ़ में तो भूपेश सरकार ने बिना भेदभाव के राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 9000 धान के किसानों और 10000 रुपए अन्य फ़सल लेने वाले किसानों को प्रति एकड़ छत्तीसगढ़ के सभी किसानों को दे रही है। छत्तीसगढ़ में मिलेट्स देश और दुनियां में सर्वाधिक कीमत पर किसानों से खरीदी की जा रही है। मिलेट्स के किसानों को कोदो 3000 रूपए प्रति क्विंटल, कुटकी 3100 रूपए और रागी 3578 रूपए प्रति क्विंटल केवल छत्तीसगढ़ में मिल रहा है। छत्तीसगढ़ का किसान भाजपा के किसी वादे पर भरोसा नहीं करेगा, भूपेश सरकार पर किसानों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है।

          रायपुर/ शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव आते ही भाजपा महिला मोर्चा की नौटंकी करने की शुरूआत हो गई है। 2019 में स्मृति ईरानी महंगाई को लेकर लकड़ी के चूल्हे में खाना बनाने की एक्टिंग बहुत की। सत्ता में आते ही बेलगाम महंगाई देखकर मौन हो गयी। वैसे ही छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा महिला मोर्चा महिलाओं को गुमराह करने की भसक प्रयास कर रही है। 15 साल के शासन में छत्तीसगढ़ के रीति, छत्तीसगढ़ रिवाज, छत्तीसगढ़ के परंपरा को अनदेखा किये थे, छत्तीसगढ़िया को हीनभावना से देखा जाता था, पिछले साढ़े चार साल से कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के संस्कृति, छत्तीसगढ़ के परंपरा, छत्तीसगढ़ के रीति-रिवाज, छत्तीसगढ़ के त्यौहार को मान और सम्मान के साथ आगे बढ़ाने का काम किया। आज गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है।
        प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा को मजबूरी में ही सही ये स्वीकार करना पड़ा कि छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया। यही कांग्रेस की जीत है। आज भाजपा छत्तीसगढ़िया वाद को अपना रहे है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हर वर्ग के हित को ध्यान में रखकर काम किये है।

    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भादो महीना आते ही महिलाएं बहुत उत्साहित रहती है कि अपने मायके मुख्यमंत्री निवास जाकर हम तीजा का त्यौहार मनायेंगे। मुख्यमंत्री निवास में मायका जैसे ही स्नेह मिलता है, मान-सम्मान मिलता है। जो पिछले पूर्ववर्ती रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल में कभी भी महिलाओं को सम्मान नहीं मिला था। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा कांग्रेस पार्टी की नकल रही है। भाजपा शासन की कुशासन को 15 साल प्रदेश की महिलाओं ने देखा है और बहुत अच्छे से समझती है कि भाजपा महिलाओं को वोट बैंक मानती है। सत्ता यदि मिल जाती है तो महिलाओं के ऊपर ही सबसे ज्यादा अत्याचार होता है। भाजपा महिला मोर्चा जितना भी प्रोपोगंडा कर लें जनता अब उनके झांसे में नहीं आने वाली है।

    रायपुर / शौर्यपथ / कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद में सदस्यता बहाली पर कांग्रेसजनों ने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटी। इस दौरान प्रदेश महामंत्री रवि घोष प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मलकीत सिंह गेंदू, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, विकास तिवारी, नितिन भंसाली सुरेंद्र वर्मा, अजय गंगवानी , मनी वैष्णव विकास बजाज ऋषभ चंद्राकर सीमा वर्मा, जे पी चंद्राकर, शीत श्रीवास, पूजा देवांगन, सुनिल कुकरेजा सहित कांग्रेसजन मौजूद थे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision