August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    राजनीति

    राजनीति (1230)

       दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि दुर्ग नगर निगम प्रशासन वेंटिलेटर में है,पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है,नगर निगम में सिर्फ जेब भरने का खेल चल रहा है।दुर्ग को स्मार्ट सिटी बनाने का दम्भ भरने वाले विधायक और महापौर दुर्ग की जनता को पानी तक उपलब्ध कराने में सक्षम नहीं हैं।उनके खुद के क्षेत्र पद्मनाभपुर जहां विधायक और महापौर निवास करते हैं वहां के रहवासी तक तीन दिनों से बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं,लेकिन फोटोशूट में मस्त जनप्रतिनिधियों को जनता की तकलीफों से कोई सरोकार नहीं है।पद्मनाभपुर पोस्ट ऑफिस क्षेत्र के साथ ही कसारीडीह गली नम्बर 1 के रहवासी लगभग एक हफ्ते से पानी नहीं आने से परेशानियों से जूझ रहे हैं।बारिश के मौसम में भी पानी सप्लाई की व्यवस्था में सुधार नहीं कर पाना दुर्ग नगर निगम की चरमराई हुई व्यवस्था का सबूत है।लगातार शिकायत के बाद भी पेयजल आपूर्ति में सुधार के लिए निगम प्रशासन द्वारा कोई सार्थक पहल नहीं किया गया।दुर्ग नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर में पर्याप्त मात्रा में पेयजल आपूर्ति का सिर्फ दावा किया जाता है।लेकिन वर्तमान में स्थिति दावे के विपरीत नजर आ रही है।शहर में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था सामान्य बनी रहे इस दिशा में प्रयास करने की जगह दुर्ग नगर निगम सिर्फ भ्रष्टाचार में लिप्त है।

    दुर्ग / शौर्यपथ /बघेल आर्मी संगठन द्वारा आज राजेन्द्र पार्क दुर्ग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर बताया कि कि पिछले 4 माह से नॉर्थ ईस्ट का एक राज्य मणिपुर जल रहा है वहां आपस में दो समुदाय द्वारा हिंसा जारी है जिसमे एक दुसरे को मारा जा रहा,काटा जा रहा, घर दुकान जलाया जा रहा और महिलाओं पर दुष्कर्म अत्याचार किया जा रहा है।
    पिछले दो दिनों से सोशल मिडिया पे ऐसा वीडियो वायरल हुवा है जो देश को शर्मशार कर दिया है इस वीडियो में दो मणिपुरी महिलाओं को हजारों की संख्या की पुरुष भीड़ ने इन महिलाएं को निर्वस्त्र कर पैदल चलाया जा रहा उनके शरीर से छेड़ छाड़ किया जा रहा है और फिर किसी खेत में ले जाकर इनके साथ बलतकार किया गया है ये विडियो से पता लग रहा है हमारे देश के इस हिस्सा मणिपुर का हाल बता रहा है वहां क्या स्थिति है बताया जा रहा है यह विडियो 2 माह पुराना है और हिंसा पिछले 4 माह से हो रही है देश के लिये दुर्भाग्य जनक बात यह है इस बीच प्रधानमंत्री मोदी जी 4 विदेशी देशों का भ्रमण कर आये लेकिन अपने देश के इस महतपूर्ण हिस्से में जाना उचित समझे और आज तक मणिपुर भ्रमण पर गये है साथ ही विभिन्न बयानो और भाषणों में मणिपुर में शांति तक की अपील तक नही की है।
    पुतला दहन का समर्थन देते हुये अय्यूब खान (पूर्व अध्यक्ष युवा कांग्रेस दुर्ग लोकसभा)कहा की मोदी जी लोकसभा के मानसून सत्र शुरू होने के पूर्व अभिभाषण में मणिपुर महिलाओं पे अत्याचार का जिक्र तो किया पर साथ में राजनीतिक दुर्भावनाए से ग्रसित होकर छत्तीसगढ़ का नाम भी ले लिये है
    जिस्से देश भर में हमारे। शांति प्रिय प्रदेश छत्तीसगढ़ को बदनाम करने के कोशीश कि है देखा जा रहा छत्तीसगढ़ का नाम जितना ऊंचा प्रदेश के मुख्यमंत्री रात दिन काम कर देश भर ला रहे देश भर में विकास का मॉडल के रूप मे स्थापित किया है लेकिन राजनीतिक दुर्रभावनों से ग्रसित होकर प्रधानमंत्री द्वारा देश के ग्रहमंत्री अमित शाह और प्रदेश के भाजपा नेताओं द्वारा समय समय पर छत्तीसगढ़ प्रदेश को यहां आकर सभा लेकर बदनाम करते आ रहे है।
    पुतला दहन कार्यकर्म प्रमूख अय्यूब खान पूर्व अध्यक्ष लोकसभा युवा कांग्रेस दुर्ग भुपेश आर्मी प्रदेश अध्यक्ष अफसर कुरैशी,अमन सागर, मारूफ आलम, अभय दुबे,वसीम खान, गोल्डी परवाना,सैफ ईरानी,संजय नाग, इरफान राजा,राजवीर ओशन, सिमरनजीत सिंह,मनोज सागर, रोहित गायकवाड, सिद्धार्थ राजपूत,गौरव सिंह, सुशांत सिंग शाहरुख विशाल, दीपक साव सहित सैकड़ों युवा भुपेश बघेल आर्मी के कार्यकत्ता उपस्थित थे।

    कार्य योजना को मूर्त रूप देने का समय आ गया है - अजय जमवाल

        दुर्ग/ शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी दुर्ग शहर और दुर्ग ग्रामीण विधानसभा की महत्वपूर्ण बैठक क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल की उपस्थिति में संपन्न हुई। सर्वप्रथम दुर्ग शहर विधानसभा की बैठक हुई तत्पश्चात दुर्ग ग्रामीण विधानसभा की बैठक हुई। बैठकों में दुर्ग जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, बृजेश बिजपुरिया, दुर्ग शहर विधानसभा प्रभारी प्रीतम साहू, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा प्रभारी गौरीशंकर श्रीवास, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक मंचासीन रहे। बैठक में आगामी दिनों होने वाले कार्यक्रमों की तैयार कार्य योजना को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
    क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव में अब ज्यादा समय बाकी नहीं है, आगे बूथों की संरचना के सत्यापन के कार्य और बूथ की बैठक भी जल्द पूर्ण करना होगा। कोर कमेटी के सदस्य बूथों का विभाजन कर जल्द इस कार्य को पूर्ण करें और कोर कमेटी की प्रतिमाह बैठक करें।
    कोर कमेटी की बैठक के बाद क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने भाजपा के पूर्व पदाधिकारियों के साथ पृथक से चर्चा की तत्पश्चात प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया एवं आईटी सेल की जिला एवं विधानसभा स्तरीय टीम से भी बातचीत कर सोशल मीडिया संबंधी कार्यों की प्रगति के बारे में पूछताछ की।
    बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उषा टावरी, चंद्रिका चंद्राकर, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, जागेश्वर साहू, पूर्व विधायक सांवलाराम डहरे, कैलाश शर्मा, डोमनलाल कोर्सवाडा, जिला उपाध्यक्ष विनायक नातू, केएस चौहान, अलका बाघमार, अरविंदर खुराना, कांतिलाल जैन , रामकुमार राणा , मंत्री रोहित साहू आशीष निंमजे, दीपक चोपड़ा, मनोज मिश्रा, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, प्रवक्ता दिनेश देवांगन, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सह मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड, कांतिलाल बोथरा, शिव चंद्राकर, प्रीतपाल बेलचंदन, सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव, आईटी सेल संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, मंडल भाजपा अध्यक्ष मदन वढ़ाई, विजय ताम्रकार, सुनील अग्रवाल, डॉ सुनील साहू, गिरेश साहू फत्ते वर्मा शैलेंद्र शैंडे गजेंद्र यादव, नितेश साहू भाजयुमो जिलाध्यक्ष जीत हेमचंद यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष साजन जोसफ मोहन देवांगन उपस्थित रहे।

         रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस द्वारा आज राजधानी रायपुर के जय स्तंभ चौक पर प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मणिपुर वाले बयान में जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिया गया इसमें छत्तीसगढ़ और राजस्थान के महिलाओं के बारे में नरेंद्र मोदी ने जो बातें कहीं उसको लेकर आज जय स्तंभ चौक पर यूथ कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा नरेंद्र मोदी के और बीजेपी की केंद्र सरकार के खिलाफ नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद एवं नरेंद्र मोदी शर्म करो के नारे लगाए गए साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी दहन किया गया दरअसल आज मणिपुर पर बयान देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह कहा कि जिस प्रकार मणिपुर में महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ है वैसे ही देश के छत्तीसगढ़ और राजस्थान जैसे राज्यों में भी महिलाओं की ऐसी ही हालत है इसको लेकर आक्रोशित होकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।।

        प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मणिपुर पर बयान देते हुए हमारी छत्तीसगढ़ की महिलाओं व माताओं के बारे में टिप्पणी की उसको लेकर आज युवा कांग्रेस राजधानी रायपुर में जय स्तंभ चौक पर आंदोलन कर रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी दहन किया नरेंद्र मोदी को हम यह बताना चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं को माताओं के रूप में पूजा जाता है हम अपने प्रदेश को छत्तीसगढ़ महतारी के रूप में देखते हैं और प्रदेश में रह रही सभी महिलाओं को माताओं के रूप में पूजा जाता है इस प्रकार का बयान नरेंद्र मोदी द्वारा दिया गया है यह बयान छत्तीसगढ़ के हर एक महिलाओं के लिए शर्मिंदा करने वाला बयान है और नरेंद्र मोदी आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपनी राजनीतिक रोटियां सेकना चाहती है इसलिए उन्होंने इस प्रकार का बयान दिया है आने वाले समय में यदि नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ की महिलाओं से माफी नहीं मांगते या अपने बयान का स्पष्टीकरण नहीं देते युवा कांग्रेस लगातार ऐसे आंदोलन करता रहेगा और नरेंद्र मोदी का पुतला दहन करता रहेगा आज राजधानी रायपुर में पुतला दहन किया गया है आने वाले समय में कल प्रदेश के हर एक जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा और पुतला दहन किया जाएगा यह निर्णय युवा कांग्रेस द्वारा लिया गया है।।

       इस आंदोलन में मुख्य रूप से संगठन महामंत्री अनिमेष सिंह महासचिव आस मोहम्मद मीडिया संयोजक तुषार गुहा,आशीष द्विवेदी प्रदेश सचिव अभिषेक कसार, मनु वर्मा,फहीम शेख, रुचिर दुबे विधानसभा अध्यक्ष आजाद वर्मा तीरथ साहू पलाश मल्होत्रा आदि मौजूद थे।।

    20 क्विंटल प्रति एकड़ की खरीदी से राज्य की अर्थव्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन आयेगा-दीपक बैज
    रायपुर/ शौर्यपथ / प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी करने के मंत्री मंडलीय उपसमिति का निर्णय ऐतिहासिक है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि इस निर्णय से छत्तीसगढ़ का किसान देश का सबसे समृद्ध किसान होगा। इस वर्ष कांग्रेस की सरकार ने 135 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का ऐतिहासिक लक्ष्य रखा है। आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में किसान प्रति एकड़ लगभग 60,000 रू. का धान बेचेगा, इससे छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साबित कर दिया कि सही मायने में छत्तीसगढ़ सरकार किसान हितैषी सरकार है। एक तरफ देश भर में खेती किसानी घाटे का सौदा हो गयी है। छत्तीसगढ़ में खेती करके किसान समृद्ध और खुशहाल हो रहे है।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री किसानों की समस्या को गहराई से जानते और समझते हैं। इसलिए वे किसानों के भलाई के लिए अनेक कल्याणकारी योजना संचालित कर रहे है। भूपेश सरकार में 20 लाख किसानो की 11 हजार करोड़ का कृषि ऋण माफ हुआ है, 350 करोड़ का सिंचाई कर माफ हुआ है, 5 लाख से अधिक स्थाई पंप कनेक्शन दिए गए हैं और किसानों के बेहतरी के लिए राज्य की सरकार योजना बनाकर काम कर रही है। बीते 4 वर्ष में लगभग डेढ़ लाख करोड़ रुपए से अधिक किसानों के खाते में राज्य सरकार ने डाले है। साथ ही कोदो, कुटकी, रागी जैसे फसलों को भी समर्थन मूल्य पर खरीदी कर किसानों को और अधिक लाभ पहुँचा रहे है। 20 क्विन्टल प्रति एकड़ धान खरीदी होने से अब सभी किसानों को अधिक लाभ मिलेगा। राजीव गांधी किसान न्याय योजना में 9000 रू. प्रति एकड़ किसानों को मिल रहा है।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ किसान होते है। इस हेतु प्रदेश सरकार किसानों के हितों को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही है। जनहितकारी योजनाओं से  किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बना रही है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सीमा बढ़ाने से छोटे-बड़े सभी किसानों को लाभ होगा। किसानों के आय में वृद्धि होगी, उनका आर्थिक व सामाजिक विकास होगा।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की कथनी, करनी का अंतर हमेशा से अलग रही। छत्तीसगढ़ में सरकार में रहते भाजपा ने वायदा किया कि धान का 2100 रूपये समर्थन मूल्य देंगे, नहीं दिया। 5 साल तक 300 रूपये बोनस देंगे, 5 साल नही दिया। धान का एक-एक दाना खरीदेंगे, नहीं खरीदा। 10 क्विंटल खरीद रहे थे कांग्रेस के विरोध के बाद बढ़ाया। 2014 के चुनाव के पहले मोदी ने वायदा किया था स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों लागू करेंगे लागत मूल्य का डेढ़ गूना समर्थन मूल्य देंगे, नहीं दिया। 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करेंगे। 2022 बीत गया किसानों की आय बढ़ने के बजाये घट गयी, अब कांग्रेस की द्वारा की जा रही धान खरीदी पर भी भाजपाई श्रेय लेने की घटिया राजनीति पर उतर आये है।  

    दुर्ग / शौर्यपथ / रायपुर में हुए हैं एससी ,एसटी युवाओं के द्वारा नौकरी की मांग एवं धर्म परिवर्तन कर नौकरी करने वालों को बर्खास्त करने की मांग को लेकर किए गए निर्वस्त्र प्रदर्शन किए जाने पर उनकी मांग के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर दुर्ग जिला भाजयुमो द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन पटेल चौक दुर्ग में किया गया इस दौरान प्रमुख रुप से जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, उपाध्यक्ष दिलीप साहू ,अलका बाघमार, मंत्री आशीष निंमजे ,सह कोषाध्यक्ष निलेश अग्रवाल ,कार्यालय मंत्री मनोज सोनी ,मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, जिला भाजयुमो अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश मंडले, युवा मोर्चा जिला महामंत्री मनोज शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र सिंह चंदेल उपस्थित रहे प्रदर्शन के दौरान उपस्थित भाजपा भाजयुमो के कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस के साथ जोरदार झुम्मा झटकी हुई
    इस अवसर पर दुर्ग जिला भाजयुमो अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि लगातार हम सभी देख रहे हैं कि प्रदेश की अत्याचारी, धर्मांतरण ,समर्थक, युवाओं का हक मारने वाली यह प्रदेश सरकार लगातार की जा रही मांग की अनदेखी भूपेश बघेल सरकार की जा रही हैं इसके के विरोध में आज प्रदेश के एसटी, एससी समाज के युवाओं के द्वारा पूर्ण रूप से नग्न प्रदर्शन किया जिसका दुर्ग जिला और संपूर्ण प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इसका समर्थन करते और इस प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार जो उनकी मांगों को बिल्कुल अनसुना उन से मांग करते हैं कि उनकी मांग को पूर्ण करें साथ ही धर्मांतरण कर विभिन्न पद को प्राप्त करने वाले लोगों को पद मुक्त करने की मांग करते हैं अन्यथा आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी के समस्त मोर्चा के द्वारा किए जाने वाले आंदोलन को वृहद स्वरूप में किया जाएगा
    इस अवसर पर सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव , मंडल भाजपा अध्यक्ष मदन वढ़ाई, मंडल महामंत्री सैयद आसिफ अली, महिला मोर्चा जिला महामंत्री जय श्री राजपूत, गायत्री वर्मा, मुख्य रूप से उपस्थित उपाध्यक्ष तिजिल सिंह (राहुल), नवीन सिंह पवार केवल देवांगन, मुकेश बेलचंदन, जितेंद्र साहू, सानिध्य चंद्राकर, मंत्री रितेश शर्मा, नेकेश्वर चंदेल, गोपू पटेल, राजा बैरागी,हर्ष चंदेल, राहुल भट्ट, कोषाध्यक्ष नीतेश जैन, सह कोषाध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल,बालकृष्ण यादव, मीडिया प्रभारी गौतम वैद्य निरंकारी, , सोशल मीडिया प्रभारी रोहन मोटवानी सह सोशल मीडिया प्रभारी हर्षित अग्रवाल,ओंकार कौशिक प्रचार प्रसार मंत्री अनिकेत यादव, दीपक सिन्हा जिला कार्यकारिणी सदस्य, विशाल शर्मा, निरंजन दुबे, नरेंद्र हरिपाल, उमंग ताम्रकार गंजपारा सदर मंडल अध्यक्ष, बोरासी मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र गेंदरे, चंडी शीतला मंडल उपाध्यक्ष अर्चित कसेर,बिक्रम आदित्य,चमन यादव अंजोरा मंडल मीडिया प्रभारी, अरूण यादव, हीरालाल टांडी, चंडी शीतला मंडल युवा मोर्चा नवीन साहू, शुभम यादव, उपाध्यक्ष अतुल पहाड़े,सोमू सारथी,अर्चित कसेर, मंत्री संदीप चंद्राकर,राजेश्वर शर्मा,राज महोबिया,कुलेश्वर साहू,गौतम साहू,डोमेंद्र साहू,राहुल देवांगन, सहित बड़ी संख्या में भाजपा भाजयुमो के कार्यकर्ता उपस्थित रहे

    रायपुर / शौर्यपथ / प्रधानमंत्री मोदी को शेर कहने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री बघेल ने पूर्व सीएम पर तंज कसते हुए कहा कि " रमन सिंह को पता नहीं कि सबसे ज्यादा शिकार शेर का होता है और उसे संरक्षित रखा जाता है . सब इंसान है और राजनितिक दल से है . भारत में बहुत सारे प्रधानमंत्री बने और आगे भी बहुत से प्रधानमंत्री बनेंगे किन्तु इंसान को शेर नहीं कहना चाहिए क्योकि दुनिया में उनकी संख्या घटती जा रही है . बता दे पूर्व सीएम की बातो पर प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही कि प्रधानमंत्री जी को शेर कहना ठीक नहीं .
    केंद्र की भजपा की सरकार निरंकुश हो चुकी है . लोकतंत्र को दबाने का काम सरकारी संस्था को दबाने का काम पिछले 9 साल में हुआ वह देश के लिए प्रजातंत्र के लिए ठीक नहीं है .इस बात को सभी दलों ने महसूस किया और एक साथ बैठने का निर्णय लिया पहले पटना में हुआ और अब बेंगलुरु में हुआ जिससे भाजपा और सहयोगी दल के लोग घबराए हुए है और आनन फानन में बैठक आयोजित करना यह बताता है कि इससे भारतीय जनता पार्टी घबरा गयी है .
    बंगलुरु में हुई विपक्षी दलों की बैठक आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए और प्रजातंत्र के लिए काफी महत्तवपूर्ण है

    भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की सबसे बड़ी उपलब्धि झूठ बोलना- ब्रजेश बिचपुरिया

        भिलाई / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई अध्यक्ष के नेतृत्व 2 हजार कार्यकर्ताओ ने 15सूत्रीय मांगों को लेकर किया विधायक देवेंद्र यादव के निवास का घेराव किया गया। घेराव के कार्यक्रम में मुख्य रूप से भिलाई विधानसभा के प्रभारी अमित साहू, दुर्ग प्रभारी राजीव अग्रवाल, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, शिरीष अग्रवाल, बीरेंद्र साहू, जागेश्वर साहू,महामंत्री योगेन्द्र सिंह, प्रेमलाल साहू, शंकर लाल देवांगन, निर्मला यादव, संजय दानी, विजय तिवारी उपस्थित थे।
    घेराव के पूर्व बेरोजगार चौक में सभा का आयोजन किया गया था वहां से विधायक निवास रैली के रूप में पैदल गये। पुलिस ने बैरिकेड के माध्यम से भाजपा के कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े जोश के साथ दो बैरिकेड को तोड़ते हुए देवेंद्र यादव के निवास को घेरने आगे बढ़े। और वहां जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में 15 बिंदुओं की मांग को लेकर ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया।
    जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने कहा कि भिलाई विधायक सिर्फ झूठ बोलने का काम करने लगे हैं अपने चुनावी घोषणाओं को भूल चुके हैं जनता जनार्दन भी परिवर्तन के मूड में आ चुकी है बिचपुरिया ने यह भी कहा कि भिलाई भिलाई विधानसभा में व्यापक शराबखोरी, सुखा नशाखोरी, भ्रष्टाचार, महादेव ऐप, गुंडागर्दी, को विधायक के श्रेय में बढ़ावा दिया जा रहा है भिलाई कानून व्यवस्था में लचार हो गई है भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को कुंभकरण की नींद से जगाने हम अपने 2हजार कार्यकर्ताओ के साथ आए हैं।
    प्रदेश प्रवक्ता एवं भिलाई विधानसभा प्रभारी अमित साहू ने अपने वाक्यांश में कहा कि अविभाजित मध्यप्रदेश के समय एक मुख्यमंत्री हुआ करते थे कांग्रेश पार्टी से जो दुर्ग से आते थे। जिनके भाई ने जमीनों की लूट मचा रखी थी और यह दौर कांग्रेस ने फिर दोहराया आज भिलाई विधायक के भाई द्वारा जमीनों में कब्जा लूट और सरकारी जमीन को कम मूल्य में खरीदने का काम किया जा रहा है। नशे के सौदागरो के संरक्षक बने हुए हैं भिलाई विधायक। रामशिला साहू ने कहा प्रदेश में 15 साल भाजपा की सरकार रही पर कोई माफिया की हिम्मत नहीं हुआ करती थी कि कोई अवैध काम कर सके और जैसे कांग्रेस की सरकार बनी नए-नए माफिया पैदा हो गए जो छत्तीसगढ़ में लूट मचा रखे हैं।
    कार्यक्रम का संचालन महामंत्री प्रेम लाल साहू द्वारा किया गया विधायक निवास की राहों मे संदीप अग्रवाल, शिवसागर मिश्रा, मनीष अग्रवाल , महेश वर्मा, मिथिला खिचरिया, प्रमोद सिंह,जयप्रकाश यादव,विजेंद्र सिंह, उपासना साहू, कीर्ति नायक, विजय जेशवाल, संजय सिंह, स्वीटी कौशिक, अमित मिश्रा, विजय शुक्ला, राजेन्द्र सिंह, रमेश दादर, रणजीत सिंह, राजेश श्रीवास्तव, रूपराम साहू, पार्षद स्मिता दौड़के, विजय साहू, एस एन सिंह, तिलक रॉज, सुषमा जेठानी, राजू निषाद, रजनीकांत पांडे, ईश्वरी नेताम, विधि यादव, मनीष यादव, शारदा गुप्ता, सरला आचार्य, कंचन सिंह, विशाल दिप नायर, रितेश सिंह, प्रश्म दत्ता, विक्की सोनी, मनीष यादव, रोहन सिंह, मयंक गुप्ता, अंजत पांडे , विशाल शाही, शेखर साह, अरुण उपाध्याय, मनीष पिपरोल, विनोद देवांगन, अनिल सोनी,विनय सेन, द्वारिका प्रशाद चंद्रवंशी, उत्तम साहू, सुनील शर्म ऋतुराज शर्मा, मनोज मेश्राम,सौरभ जयसवाल,विशाल शाही,सौरभ चैटर्जी,हर्शल यादव,प.राज,रॉकी,आदित्य आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे .

    दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश भाजपा नेतृत्व के आव्हान पर प्रदेशव्यापी विधानसभा स्तरीय आंदोलन में रविवार को दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने आमजनों के साथ मिलकर क्षेत्रीय विधायक ताम्रध्वज साहू के खिलाफ आरोपों की बौछार करते हुए उनके क्रियाकलापों को कटघरे में खड़ा किया। मंचीय कार्यक्रम के बाद क्षेत्रीय विधायक का पुतला दहन किया गया, पुतला दहन में पुलिस द्वारा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ झूमा झटकी किए जाने से आक्रोशित भाजपा नेताओं ने लंबे समय तक चक्का जाम किया। उच्च प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद भाजपा के नेताओं ने चक्का जाम समाप्त किया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर लगे बैनर सबका ध्यानाकर्षण किया। मंच पर लगे बैनर में कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर एक तरफ अमिताभ बच्चन का कार्टून एवं दूसरी तरफ मंत्री ताम्रध्वज साहू का कार्टून बनाकर सवाल पूछते हुए दिखाया गया।
        दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के ग्राम अंडा में हुए इस आंदोलन में भाजपा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आम जनता शामिल हुई। आंदोलन के दौरान लगभग 2 घंटे तक लगातार अलग-अलग वक्ताओं ने कांग्रेस सरकार के मंत्री और स्थानीय विधायक ताम्रध्वज साहू की निष्क्रियता, भ्रष्टाचार और क्षेत्र की अनदेखी को लेकर हमला बोला। आंदोलन से पहले गठित विधानसभा स्तरीय आरोप पत्र समिति द्वारा स्थानीय कांग्रेस विधायक के खिलाफ तैयार आरोप पत्र को कार्यक्रम स्थल पर आम जनता के समक्ष रखा गया, आम जनता ने आरोपपत्र के बिंदुओं पर अपनी सहमति जताते हुए भाजपा के आरोपों का समर्थन किया। 
       बंसी कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल राज्यसभा सांसद डॉ. सरोज पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस सरकार भरोसे की बात करती है अगर भूपेश के भरोसे पर चलेंगे तो छत्तीसगढ़ बरसो पीछे चला जाएगा। भूपेश के भरोसे पर तो उनके दल के लोगों को ही विश्वास नहीं है। ढाई-ढाई साल का भरोसा देकर धोखा दिया। मंत्री टी एस सिंहदेव से पूछना चाहिए भरोसे का क्या हुआ? उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाना था तो 5 साल पहले ही बना देना था लेकिन भूपेश का भरोसा नहीं था इसीलिए जब चुनाव का समय नजदीक आया तो टीएस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाया। ढाई-ढाई साल का भरोसा देने वाले राहुल गांधी को भी भूपेश बघेल ने धता बता दिया। भूपेश बघेल मंत्रिमंडल के सबसे ताकतवर मंत्री ताम्रध्वज साहू है, उनके पास सबसे ज्यादा विभाग हैं लेकिन उनके खुद के विधानसभा की स्थिति दयनीय बनी हुई है। कांग्रेस पर जनता का भरोसा तो कभी था ही नहीं इसीलिए 2018 में हाथ में गंगाजल लेकर घोषणा पत्र जारी किया। भारत के इतिहास में पहली बार किसी राजनीतिक दल को अपना भरोसा जताने के लिए हाथ में गंगाजल लेना पड़ा। गंगाजल हाथ में लेकर कांग्रेस के नेताओं ने कहा हम शराबबंदी करेंगे और इसी शराबबंदी के वादे पर भरोसा करके छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति ने टूटकर कांग्रेस को वोट दिया लेकिन कांग्रेस ने बहनों के भरोसे को धोखा दिया। छत्तीसगढ़ में कुछ मिले या ना मिले शराब घर पहुंच कर मिल रही है। कोरोनाकाल में दवाई और खाने सरकारी मदद को लोग तरसते रहे लेकिन शराब की घर पहुंच सप्लाई जारी रही। ऐसे भूपेश के भरोसे पर छत्तीसगढ़ को नहीं छोड़ा जा सकता है। विकास के मुद्दे पर ताम्रध्वज साहू को घेरते हुए राज्यसभा सांसद डॉ सरोज पाण्डेय ने कहा कि ताम्रध्वज साहू के विधायक बनने के बाद क्षेत्र का विकास तो नहीं हुआ लेकिन उनके परिजनों, आसपास के लोगों और बिचौलियों का विकास जरूर हुआ है। सरोज पांडे ने खुलकर आरोप लगाते हुए कहा कि रेत माफिया और रेप का अवैध उत्खनन करने वाले लोग दुर्ग ग्रामीण विधायक से जुड़े हुए लोग हैं। महिलाओं के भरोसे को तोड़ते हुए रेडी टू ईट का ठेका शराब कंपनी चलाने वाले को दे दिया। स्व सहायता समूह चलाने वाली बहनों के कर्जा माफी पर भी धोखा दिया। भरोसे के नाम पर धोखा देने वाली ऐसी कांग्रेस सरकार को दुर्ग ग्रामीण की जनता आने वाले समय में सबक सिखाए।
       जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि ताम्रध्वज साहू केवल कहने भर के गृह मंत्री है वास्तव में छत्तीसगढ़ में कोई गृह मंत्री है ही नहीं। स्थानीय विधायक जब गृह मंत्री हो तो क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति चाक-चौबंद होनी चाहिए लेकिन ताम्रध्वज साहू की आंखों के सामने गांव गांव में बेतहाशा शराब बिक्री चल रही है, जिसके कारण परिवार टूट रहे हैं, माताएं बहने त्रस्त हैं। गांव गांव में अवैध शराब के अड्डे कांग्रेस सरकार ने बनाए हैं। जुआ सट्टा पर कोई नियंत्रण नहीं है असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं, गांव की शांति दिन प्रतिदिन खत्म होती जा रही है, आज ग्रामीण अंचलों में कानून व्यवस्था की स्थिति भयावह होती जा रही है।  गृहमंत्री का विधानसभा क्षेत्र होने के बावजूद लगातार बढ़ते अपराध यहां की जनता को आतंकित कर रहे हैं, असामाजिक एवं गुंडा तत्वों ने जनता का जीना दुश्वार कर दिया है। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में कानून व्यवस्था छिन्न भिन्न है, पुलिस कानून व्यवस्था संभालने के बजाय वीआईपी ड्यूटी में व्यस्त रहती है। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के उतई और अंजोरा क्षेत्र के सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि मालिकों और पट्टाधारकों को उचित मुआवजा नहीं दिया गया। मुआवजा देने में घालमेल किया जा रहा है। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के नगरीय निकाय क्षेत्रों में जल जीवन मिशन का कार्य कई स्थानों पर पूर्ण हो चुका है परंतु जानबूझकर उद्घाटन रोक दिया गया है जिससे नगरीय निकाय क्षेत्रों के लोगों में पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची है। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विधायक और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को निष्क्रियता, भ्रष्टाचार और क्षेत्र व जनता की अनदेखी आने वाले समय में बहुत भारी पड़ेगी, ऐसे जनप्रतिनिधि को दुर्ग ग्रामीण की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। 
      भिलाई जिला भाजपा सह प्रभारी चेमन देशमुख और पूर्वमंत्री रमशीला साहू ने आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक ताम्रध्वज साहू के संरक्षण में दुर्ग विधानसभा के सड़कों का हाल बेहाल है। पीडब्ल्यूडी द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है, जिसके कारण गुणवत्ताविहीन सड़कें और भवन बन रहे है, जनता की धनराशि में जमकर लूट मचाई जा रही है, कमीशनखोरी धड़ल्ले से जारी है।पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू, प्रीतपाल बेलचंदन ललित चंद्राकर ने कहा कि गरीबों को पट्टा देने का वादा किया गया था लेकिन पट्टा वितरण बंद है। मंत्री ताम्रध्वज साहू ताकतवर मंत्री होने के बावजूद क्षेत्र के विकास के लिए छलावा साबित हुए हैं।
     
    कार्यक्रम को भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया, माया बेलचंदन, गौरीशंकर श्रीवास ने भी संबोधित किया। मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू एवं आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू ने किया। मंचासीन अतिथियों में जिला भाजपा महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, योगेंद्र सिंह, प्रेमलाल साहू, जिला भाजपा उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन, केएस चौहान, जिला मंत्री रोहित साहू आशीष निमजे, दीपक चोपड़ा, मंडल अध्यक्ष फत्ते वर्मा, शैलेंद्र शेंडे, डॉ सुनील साहू नीलेश अग्रवाल मनोज सोनी, निरुपमा चंद्राकर वीरेंद्र साहू चंद्रप्रकाश मांडले महेश वर्मा, स्वीटी कौशिक मंडल महामंत्री मंडल महामंत्री पुरान देशमुख, शिव निषाद, सोनू राजपूत, पुकेश चंद्राकर, राजू जंघेल, दशरथ साहू, मुकेश बेलचंदन, लिकेश्वर बघेल, विधानसभा मीडिया प्रभारी प्रवीण यदु, सोशल मीडिया प्रभारी पूनमचंद सपहा, अजीत चंद्राकर, करण कनौजिया, सुरेश देशमुख, शोभना परहाड, संस्कृति वर्मा रुकमणी साहू, सविता धवस, धर्मेंद्र भगत, विधि यादव, माया यादव रहे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision