August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    राजनीति

    राजनीति (1230)

    भिलाई / शौर्यपथ / अखिल भारतीय असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद डॉ. उदित राज, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के अनुमोदन के पश्चात असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडेय एवं जिला। भिलाई कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश चन्द्राकर के सहमति से बजरंगी लाल सिंह भिलाई जिला अध्यक्ष असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस की नवीन जिला ब्लॉक कार्यकारिणी घोषित किया गया है,जिला अध्यक्ष बजरंगी लाल सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो को शुभकामनाएं दी एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यों एवं विचारधारा को जन जन पहुँचा कर अपने दायित्वों का निर्वहन पूरे लगन एवं ईमानदारी से करते हुए अपने संगठन को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया नवीन कार्यकारणी में जिला *महासचिव एवं सोशल मीडिया प्रभारी*नंदकिशोर कौशिक। जिला महासचिव एवं प्रवक्ता सुधांशु शेखर, जिला महासचिव* देव कुमार शर्मा *जिला सचिव* अर्जुन यादव, मयंक सुमन , *ब्लॉक अध्यक्ष* रिसाली आरती जैन, *ब्लॉक अध्यक्ष सुपेला* संजू सेठिया , *ब्लॉक अध्यक्ष कैंप1* प्रवीण कुमार यादव, *ब्लॉक अध्यक्ष खुर्सीपार क्र.2* प्रदीप कौशल, *ब्लॉक
    अध्यक्ष. 3* राजीव मुद्दासनी ,*ब्लॉक अध्यक्ष 4* अनुराग तिवारी, *ब्लॉक अध्यक्ष 5* अकबर भाई।, को तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया जाता है।

    रायपुर / शौर्यपथ / पत्रकारों से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 15 सालों तक झूठ फरेब की सरकार चलाने वाले वायदा खिलाफी करने वाले डॉ. रमन सिंह एक बार फिर से झूठ बोल रहे कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र के वायदों को पूरा नहीं किया सिर्फ 19 वायदे पूरे किये है। जबकि कांग्रेस के जन घोषणा पत्र में कुल 36 वायदे किये थे जिसमें से हमने 34 वायदे पूरा कर दिया है।
    हम रमन सिंह को अपने घोषणा पत्र की प्रति जिसमें हमारे वायदों का पूरा हिसाब है और भाजपा के संकल्प पत्र जो उन्होंने 2003 और 2008 तथा 2013 में जनता से वायदा किया था दोनों को भेज रहे है जिसको वे पढ़ ले तो शायद उन्हें अपने आप को आईने में देखने में शर्म आयेगी जिस प्रदेश ने उनको 15 सालों तक सिर आंखों पर बैठाया उसके साथ उन्होंने धोखा किया था।
    हमने जनघोषणा पत्र के 34 वायदे पूरा किया। शराबबंदी, लोकपाल के दो वायदे अधूरे है जिसमें हमने शराब बंदी के लिये ठोस प्रयास शुरू किया है। 100 से अधिक दुकानों को बंद किय। आज हमारे प्रयासों से रमन सरकार के समय जो छत्तीसगढ़ शराब की खपत में प्रति व्यक्ति गोवा के बाद पहले नंबर पर था वह अब 18वें नंबर पर है। जनघोषणा पत्र के वायदों को पूरा करने का काम हमारी सरकार बनने के पहले घंटे से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुरू किया था, किसानों की कर्जा माफ करने से वह अनवरत पांच सालों तक चलते रहा, यही कारण है कि कांग्रेस की सरकार के प्रति जनता का भरोसा रोज बढ़ते जा रहा है, 5 उपचुनाव, नगरीय निकाय, पंचायत चुनाव सभी में जनता ने कांग्रेस पार्टी के प्रति भरपूर आर्शिवाद दिया है।
    वायदा खिलाफी का इतिहास रमन और भाजपा का है
    2003 में हर आदिवासी परिवार को जर्सी गाय देने का वायदा किया, 15 सालों तक नहीं दिया। 2003 में ही हर आदिवासी परिवार से एक को सरकारी नौकरी देने का वायदा किया, नौकरी देना दूर सरकारी नौकरी का सिस्टम बंद कर दिया, वायदा किया था हर बेरोजगार को 500 बेरोजगारी भत्ता देने का नहीं दिया। किसानों से चुनाव दर चुनाव धान पर बोनस देने का वायदा किया चुनाव के बाद कभी बोनस नहीं दिया। 2100 रू. के धान खरीदी करने का वायदा किया था नहीं दिया। वायदा किया था किसानों का दाना-दाना धान खरीदेंगे 10 क्विंटल की लिमिट लगा दिया था, कांग्रेस के आंदोलन के बाद 15 क्विंटल किया था, जिसे इस वर्ष से हमारी सरकार ने बढ़ा कर 20 क्विंटल कर दिया है।
    रमन सिंह अपने वायदा खिलाफी से हमारी तुलना करने की कोशिश कर रहे दोनों के घोषणा पत्रों को उनको पढ़ना चाहिये। हकीकत समझ आ जायेगी। कांग्रेस ने किसानों के कर्जमाफी का वायदा पूरा किया 2500 में धान खरीदी का वायदा पूरा किया। बेरोजगारी भत्ते का वायदा पूरा किया। कर्मचारियों से किया वायदा पूरा किया, 1 लाख भर्तियां करने का वायदा पूरा किया। आदिवासियों को जमीन वापस करने का वायदा पूरा किया। खाद्य सुरक्षा के वायदे के तहत 72 लाख राशन कार्ड बनाये। स्वास्थ्य के अधिकार के तहत 65 लाख परिवार खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना के दायरे से दाई दीदी क्लिनिक हाट बाजार क्लीनिक शुरू किया। शिक्षा के अधिकार में स्वामी आत्मानंद स्कूल खोले। आरटीई को मजबूती से लागू किया। ग्रामीण और शहरी आवास में 239730 शहरी और 11 लाख 76 हजार 150 ग्रामीण आवास बनाये शेष आवासों के लिये 3200 करोड़ का अतिरिक्त प्रावधान किया। वन अधिकार कानून के तहत 4 लाख 41 हजार व्यक्तिगत और 50 हजार वन अधिकार पट्टे दिया तथा पेसा कानून के नियम बनाये गये।
    शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता 42 प्रतिशत किया, शिक्षा विभाग के 25000 कर्मचारियों का संविलियन किया, 33 हजार अनियमित कर्मचारियों के वेतन में 27 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी, महिला स्व सहायता समूह का 19 करोड़ का कर्ज माफ किया, गोठानों के माध्यम से महिला समूह को समृद्ध बनाया जा रहा, हमने जो कहा था हमारी सरकार ने वह पूरा किया है।

    रायपुर/ शौर्यपथ / 2023 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस का संगठन बूथ स्तर मजबूत है। हम सांगठनिक रूप से भाजपा से मजबूत है। आने वाले एक महिने में हमारा 90 विधानसभा क्षेत्रों में बूथ कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण का संकल्प शिविर पूरा हो जायेगा। आने वाले चुनाव में कांग्रेस सरकार के काम और जनकल्याणकारी योजनायें कांग्रेस सरकार का ब्रह्मास्त्र होगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह, भाजपाईयों में निराशा का माहौल। भाजपा के पास कांग्रेस का मुकाबला करने के लिये कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा हवाहवाई और काल्पनिक मुद्दों पर प्रदेश में राजनीति करना चाह रही जिसके कारण वह जनता से और दूर होते जा रही है। 2018 के विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने के बाद कांग्रेस के प्रति जनता का भरोसा और बढ़ते गया, 5 उपचुनाव, नगरीय निकाय चुनाव, पंचायत चुनावों में जनता ने भाजपा को नकार दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं में हताशा है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस के पास बताने के लिये अपने सरकार के गौरवशाली जनहित के काम है। हमारी सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र के 95 प्रतिशत वायदों को पूरा किया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा मुद्दविहीन है। इसके विपरीत कांग्रेस के पास अपनी सरकार के साढ़े चार सालों के काम की लंबी फेहरिस्त है। 400 यूनिट तक बिजली बिल आधा किया। स्वामी आत्मानंद स्कूल, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, दाई दीदी क्लिनिक, हाट बाजार क्लिनिक, मुख्यमंत्री शहरी स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सुविधा योजनाओं से प्रदेश के आम आदमी का भरोसा कांग्रेस के प्रति बढ़ा है।
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जनता, कांग्रेस सरकार बनाम भाजपा के 15 साल की तुलना कर रही है। भाजपा ने 2003 में आदिवासियों को 10 लीटर दूध वाली गाय देने का वायदा किया था, हर आदिवासी परिवार से एक को सरकारी नौकरी का वायदा किया था, पूरा नहीं किया। कांग्रेस सरकार ने आदिवासियों से किये वादों को पूरा किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने चार साल में आदिवासी वर्ग के शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य के एवं कानूनी अधिकार के लिये अनेको कार्य किया। बस्तर क्षेत्र में आदिवासी के वर्ग शिक्षा के लिए 300 से अधिक बंद स्कूलों को खोला गया। नक्सलवाद को खत्म करने के लिए विश्वास, विकास और सुरक्षा के नीतियों के तहत काम किया गया। रमन सरकार के दौरान दस गांवों के 1707 आदिवासी परिवार से छीनी गई 4200 एकड़ जमीन को लौटाई गई, जेल में बंद निर्दोष आदिवासियों को जेल से मुक्त कराया गया।
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि तेंदूपत्ता का मानक दर 2500 रु से बढ़ाकर 4000 रु प्रति बोरा किया गया, 65 वनोपज की समर्थन मूल्य में खरीदी की गई, चरणपादुका खरीदने नगद राशि दी गई, बस्तर में मक्का प्रोसेसिंग प्लांट लगाया गया। 24827 व्यक्तिगत 20,000 से अधिक सामुदायिक व 2200 वन संसाधन पट्टे वितरित किए गए, 16 लाख से अधिक हेक्टर भूमि आदिवासी वर्ग को वितरित किया गया है। 4,38,000 से अधिक व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र वितरित किया गया। 44,300 से अधिक सामुदायिक वन अधिकार पत्र वितरित किया गया। 2175 से अधिक वन संसाधन अधिकार ग्राम सभा को प्रदान की गई। मिलेट मिशन शुरू किया गया और बस्तर के वनोपज को देश-विदेश तक पहुँचाया गया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से धान, गन्ना, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी, मक्का, दलहन-तिलहन, फलदार वृक्ष, सब्जी लगाने वाले आदिवासी किसानों को 10,000 रू. प्रति एकड़ इनपुट सब्सिडी दी जा रही है। 85 विकास खंडों में वनों उपज प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना के लिए आठ करोड 50 लाख रुपए प्राधिकरण मद से दिया गया। बिजली बिल हाफ की सुविधाएं। सिंचाई कर माफ किया गया।

    जब शाह आते है उसी समय ईडी आईटी की कार्यवाही क्यों होती है? - कांग्रेस

         रायपुर/ शौर्यपथ / जब-जब अमित शाह छत्तीसगढ़ आते है उसके ठीक पहले ईडी आईटी की छापे संयोग है या प्रयोग भाजपा को स्पष्ट करना चाहिये। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अमित शाह कोरबा आये थे, उसके पहले अमित शाह बस्तर आये, उसके पहले और जब रायपुर आये उसके पहले ईडी आईटी की कार्यवाही यह साबित करने के लिये पर्याप्त है कि यह सारी कार्यवाही भाजपा की राजनैतिक साजिश है अमित शाह इन छापों की क्रोनोलाजी प्रदेश की जनता को समझाये। छत्तीसगढ़ में राजनैतिक रूप से कांग्रेस का मुकाबला नहीं कर पा रही भाजपा ईडी और आईटी को आगे करती है। छत्तीसगढ़ की जनता जानना चाहती है यह रिश्ता क्या कहलाता है?
    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा ने अपने सत्ता बल का दुरुपयोग कर केंद्रीय जांच एजेंसियों को भाजपा का मोर्चा, संगठन, बना दिया है। इसीलिये भाजपा की प्रमुख अनुषांगिक संगठन ईडी मोर्चा, आईटी मोर्चा ने अपना चुनावी काम शुरू कर दिया है। कांग्रेस की राजनैतिक गतिविधियां रोकने भाजपा ईडी के साथ साजिश कर रही है। भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोकप्रियता का राजनैतिक रूप से मुकाबला नहीं कर पा रही है तो वह केंद्रीय जांच एजेंसियों को दुरूपयोग कर कांग्रेस सरकार की छवि खराब करने का षडय़ंत्र रच रही है।
    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि  भारतीय जनता पार्टी जहां पर राजनैतिक रूप से सीधा मुकाबला नहीं कर पाती, वहां पर वह केंद्रीय जांच एजेंसियों ईडी, सीबीआई, आईटी को आगे कर अपना राजनैतिक मंतव्य साधने का प्रयास करती है। छत्तीसगढ़ में भाजपा के पास जनसरोकारों का कोई मुद्दा नहीं बचा है। भाजपा लगातार राज्य में जनता का भरोसा खोते जा रही है उसके कार्यकर्ताओं में हताशा का माहौल है ऐसे में अपने राजनैतिक वजूद को बचाने भाजपा ईडी, सीबीआई, आईटी का दुरुपयोग कर राज्य सरकार की छवि खराब करने में लगी है। पिछले चार साल में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के ऊपर भाजपा 1 रू. का भी प्रमाणित भ्रष्टाचार का आरोप लगा नहीं पाई है तो अधिकारियों, व्यापारियों के यहां छापेमारी कर वातावरण बनाने की तैयारी की जा रही है।
    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री और इन्फोर्समेंट डायरेक्टर को पत्र लिखकर नान और चिटफंड घोटाले की जांच कराने का अनुरोध किया था। ईडी, आईटी नान घोटाले, चिटफंड घोटाले, पनामा पेपर के अभिषाक सिंह की जांच क्यों नहीं करती है? नान गरीबों के राशन में 36,000 करोड़ का डाका डाला गया है, जब इतनी बड़ी रकम का लेनदेन हुआ है, नान डायरी में सीएम सर, सीएम मैडम, ऐश्वर्या रेसीडेंसी वाली मैडम जैसे दर्जनों नामों का उल्लेख है जिनका मोटी-मोटी रकम देने का भी उल्लेख है। ऐसे में इस अवैध लेनदेन की जांच ईडी क्यों नहीं करती है?
    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन सिंह के शासनकाल के 15 साल में चिटफंड कंपनियों ने सरकार के संरक्षण में जनता को लूटने का बड़ा षडय़ंत्र बनाया था। फर्जी चिटफंड कंपनियों के कार्यालयों का उद्घाटन स्वयं रमन सिंह, उनकी पत्नी और सांसद पुत्र ने किया था। रमन मंत्रिमंडल के आधा दर्जन से अधिक मंत्रियों ने चिटफंड कंपनियों के दफ्तरों का उद्घाटन किया था। सरकारी रोजगार मेले में चिटफंड कंपनियों के स्टॉल लगे थे जिनके माध्यम से एजेंटों की भर्तियां हुई थी। इन चिटफंड कंपनियों ने राज्य की जनता से 6,000 करोड़ से अधिक रू. की उगाही किया था। राज्य की पुलिस चिटफंड कंपनियों के विरूद्ध जांच कर रही कुछ कंपनियों की संपत्तियां कुर्क कर लोगों के पैसे भी वापस करवाया जा रहा। यदि 6,000 करोड़ रू. का अवैध लेनदेन हजारों लोगों के साथ हुआ है तो इस मामले की ईडी से जांच क्यों नहीं हो रही है? केंद्र सरकार नान और चिटफंड घोटाला की जांच ईडी से करवाने का साहस क्यों नहीं दिखा रही? क्यों इस घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का नाम है इसलिये भाजपा नान और चिटफंड घोटाले की जांच में घबरा रही है। जब काल्पनिक और कूटरचित मुद्दों के आधार पर ईडी कार्यवाही कर सकती है तब ठोस साक्ष्यों के आधार पर ईडी की जांच क्यों रोका जा रहा है?

    रायपुर/शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा विधायक सौरभ सिंह के द्वारा गोबर खरीदी में लगाए गए आरोप झूठे बेबुनियाद है तर्कहीन है। सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर मुंह की खाने के बाद भाजपा झूठ की राजनीति कर रही है भाजपा हमेशा से गोधन न्याय योजना के खिलाफ षड्यंत्र कर रही है भाजपा विधायक सौरभ सिंह के द्वारा 229 करोड़ का गोबर में गड़बड़ी के आरोप बेबुनियाद हैं इससे 3 माह पहले भाजपा ने प्रेस वार्ता कर 600 करोड़ का गोबर खरीदी का आरोप लगाया था। उसके 15 दिन पहले बृजमोहन अग्रवाल ने 1500 करोड़ रुपए के गोबर खरीदी का आरोप लगाया था, भाजपा संगठित होकर गोबर खरीदी मामले में झूठ बोल रही है। प्रदेश में गोधन न्याय योजना के माध्यम से गोपालक एवं महिला स्व सहायता समूह की 2 लाख 9 हजार सदस्यों को योजना का लाभ मिल रहा है। 257 करोड़ रुपया गौठान समिति एवं महिला स्व सहायता समिति सदस्यों को भुगतान हुआ है। अक्टूबर 2022 से प्रदेश में 5959 गौठान स्वावलंबी है स्वालम्बी गोठनों ने 66 करोड़ 96 लाख रु की गोबर खरीदी की है।जिसमे राज्य सरकार का एक रुपया भी नही है।

    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा विधायक के द्वारा लगाए गए आरोप मनगढ़ंत और झूठा है। भाजपा गोधन न्याय योजना पर झूठे आरोप लगाकर रमन सरकार के दौरान हुए 1677 करोड़ रुपए के गौशाला घोटाला, 1 हजार एकड़ सरकारी जमीन घोटाला, एवं रमन सरकार में हुए हजारों गायों की निर्मम हत्या के महापाप से बच नहीं सकती है। पूरा प्रदेश ने देखा है कि भाजपा नेता गौशाला खोलकर अनुदान खाते थे और गौ माता की निर्मम हत्या करते थे उसके हाड़, मांस को बेचा करते थे।

    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भूपेश सरकार में चल रहे गोधन न्याय योजना की तारीफ नीति आयोग ने किया है। भाजपा शासित राज्यों ने इस योजना को अपने राज्य में लागू करने प्लान कर रही हैं। पूरे देश में गोधन न्याय योजना की तारीफ हो रही है तो भाजपा नेताओं के पेट में अपचक हो गया है। भाजपा जो गौ माता के नाम से वोट लेती है लेकिन गौ सेवा कभी नहीं की बल्कि गौमाता के अनुदान को खाने का काम 15 साल तक किया था आज उन्हें गोपालक, गोबर बीनने वाले और पशुधन के हित में किए गए काम से पीड़ा हो रही है।

    धमतरी / शौर्यपथ / भाजपा आदिवासी नेत्री एवं जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव बदलबो-बदलबो ऐ दारी कांग्रेस के सरकार ल बदलबो के बुलंद नारा के साथ वनांचल क्षेत्र का सघन दौरा कर केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को बता रही है। वहीं छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगा रही है। अनीता ध्रुव अपने सघन जनसम्पर्क महा-अभियान के दूसरे दिन सिहावा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कसपुर, मार्यभर्री, बरोली, बाहलुपारा, मैनपुर, लिखमा, कारीपानी, बनियाडीह, घुटकेल, बोराई, घठुला, पावद्वार, कदमपुर, पाईभाटा, सिहावा में जन सम्पर्क किया। इस दौरान अनीता ध्रुव केन्द्र के मोदी सरकार की उपलब्धियों को ग्रामवासियों को जानकारी दी। मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे ऐतिहासिक कार्य एवं केन्द्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर अनीता ध्रुव ने भूपेश सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने भूपेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। कहा कि भूपेश सरकार ने पिछले पौने 5 साल केवल घोटाले और प्रदेशवासियों का शोषण करने में बीता दिए और अब चुनाव पास देखकर भी अपने वादों को पूरा करने के बजाय जनता को झुनझुना पकड़ाने का प्रयास कर रहे हैं। 5 साल से 5 लाख कर्मचारी इंतज़ार कर रहे हैं, महंगाई भत्ता तो बढ़ा दिया पर उनके एरियर्स का भुगतान कब होगा? साथ ही उन्होंने नियमितीकरण के वादे पर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि पौने 5 साल बाद संविदा, अनियमित कर्मचारियों को सरकार नियमितिकरण कब करेगी?, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित करने की बात कही थी उसका क्या हुआ? अनिता ध्रुव ने कहा कि कांग्रेस ने वायदा किया था राज्य में पूर्ण शराबबंदी करेंगे, लेकिन आज गली गली में शराब बिक रही है। प्रदेश को शराब की सबसे अधिक बिक्री करने वाला राज्य बना दिया है। अनीता ध्रुव ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाएं सिर्फ कागजों पर है। नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी को सरकार अपनी महत्वाकांक्षी योजना बताती है, लेकिन, गांव के गौठानों को छोड़कर गाय सड़कों पर घूम रहे हैं। यही सरकार की योजनाओं की हकीकत है। सरकार का रोक छेका अभियान भी असफल साबित हुआ है।
    आदिवासियों के हितों के प्रति कांग्रेस का कोई दायित्व नहीं
    अनीता ध्रुव ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में लोक लुभावने वायदे कर आदिवासियों को केवल ठगा गया है। आदिवासियों के साथ तो प्रदेश सरकार ने हर कदम पर छलावा किया है। कांग्रेस आदिवासियों को लूटा है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों के हितों के प्रति कांग्रेस का कोई दायित्व नहीं है। आदिवासी समाज के विकास को लेकर भूपेश सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की आम जनता के साथ-साथ हर समाज के साथ सिर्फ छलावा किया है। अब समय आ गया है। जनता कांग्रेस को सबक सिखाने तैयार है।

    रायपुर/ / शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को अभी मणिपुर में ध्यान देना चाहिए। मणिपुर 80 दिनों से हिंसा की आग में सुलग रहा है मणिपुर की जनता अपनी जान माल की सुरक्षा को लेकर भयभीत हैं डबल इंजन की सरकार मणिपुर की जनता को सुरक्षा देने में नाकाम साबित हो गई है। मणिपुर में 80 दिनों के भीतर 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। 5000 घरों में आग लगा दिया गया है 50,000 से अधिक लोग विस्थापित हो गए हैं। जान-माल को भारी क्षति पहुंची है भाजपा सरकार के जिम्मेदार लोग मौन बैठे हैं। महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाया जा रहा है जघन्य हत्याकांड हो रही है बर्बरता दिख रहा है। मणिपुर की राज्यपाल अनसुईया उईके भी मणिपुर के हालात को लेकर व्यथित है। केन्द्र सरकार को मणिपुर की हालात से अवगत करा चुके है उसके बावजूद मोदी और शाह चुप हैं।
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा के चुनाव की तैयारी बूथ स्तर पर कर रही है और भाजपा दिल्ली में कर रही है। प्रदेश भाजपा के नेताओं के उपर उनके केंद्रीय नेतृत्व को भरोसा नहीं है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, अजय जमवाल, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की कोई सुन नहीं रहा है। भाजपा में गुटबाजी चरम सीमा पर है कई गुटों में भाजपा बटी हुई है। ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बार-बार छत्तीसगढ़ आकर मंडल स्तर की बैठकों को करना पड़ रहा है। भाजपा कुछ भी कर ले 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 75 से अधिक सीट जीतकर पुनः सरकार बनाएगी और 2024 में केंद्र से मोदी सरकार की विदाई है।

    आज भी कांग्रेस का नारा है “पहले लड़े थे गोरो से अब लड़ेगे चोरो से”: बैठक में बोले सीएम बघेल
    प्रदेश कांग्रेस की विस्तारित कार्यकारणी की बैठक संपन्न

       रायपुर/ शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस की विस्तारित कार्यकारणी की बैठक राजीव भवन में संपन्न हुआ। दीपक बैज के प्रदेश कांग्रेस कार्यभार संभालने के बाद यह विस्तारित कार्यकारणी की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व अध्यक्ष एवं मंत्री मोहन मरकाम, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी डॉ. चंदन यादव, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी सत्पगिरी शंकर उल्का, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव एवं सह-प्रभारी विजय जांगिड़ मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, मंत्री कवासी लखमा, सीएसआईडीसी के अध्यक्ष नंद कुमार साय, खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन उपस्थित थे।
    बैठक में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने रखा जिसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रभारी कुमारी सैलजा ने समर्थन दिया तथा उपस्थित पदाधिकारियों ने दोनों हाथ उठा कर निंदा प्रस्ताव का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया।

    निंदा प्रस्ताव
        देश का एक प्रमुख राज्य मणिपुर 80 दिनों से हिंसा की आग में झुलस रहा है। मणिपुर की जनता अपने जानमाल की सुरक्षा को लेकर भयभीत है। केंद्र की मोदी सरकार और मणिपुर की भाजपा सरकार मणिपुर की जनता को सुरक्षा देने वहां कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने में असफल साबित हो रही है। मणिपुर में 80 दिनों में 100 से अधिक लोगों की मौतें हो चुकी है। 500 से अधिक घरों में आग लगा दिया गया है। 50000 से अधिक लोग विस्थापित हो चुके है। महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाया जा रहा है। मणिपुर के हालात सुधारने वहां पर कानून का राज स्थापित करने में केंद्र की मोदी सरकार उदासीन बनी है। केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी मणिपुर में संवैधानिक प्रावधानों की बहाली के लिये कोई भी ठोस प्रायोजन करते नहीं दिख रहे है। प्रधानमंत्री मणिपुर के मामले में चुप्पी साधे हुये थे। उन्होंने जब मुंह भी खोला तो मणिपुर के प्रति संवेदना कम विपक्षी दलों के सरकारों के प्रति विद्वेष ज्यादा झलक रहा था। प्रधानमंत्री ने मणिपुर की पीड़ाजनक घटना से छत्तीसगढ़ की तुलना कर राज्य के लोगों की भावनाओं को आहत करने का काम किया। यह सदन मणिपुर मामले में केंद्र सरकार के रवैये और अक्षमता की कड़ी निंदा करता है तथा प्रधानमंत्री का मणिपुर को  लेकर व्यवहार भी अस्वीकार्य तथा निंदनीय है।
      बैठक को संबोधित करते हुये प्रभारी कुमारी सैलजा ने नये अध्यक्ष दीपक बैज को बधाई एवं शुभकामनायें दिया तथा निवर्तमान अध्यक्ष मोहन मरकाम के कार्यों की सराहना करते हुये उनकी पार्टी के प्रति की गयी सेवाओं के लिये धन्यवाद दिया। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि केन्द्र सरकार ने मणिपुर में शांति बहाल करने के लिये कुछ भी नही किया, हम प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की कड़ी निंदा करते है। 15 साल बाद छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आयी है। अब यहां शांति का माहौल है। आप सभी लोगों ने बहुत संघर्ष किया है और आपके मेहनत के कारण छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी। कांग्रेस सरकार ने 5 साल में बहुत काम किया है। मुझे गर्व होता है कि छत्तीसगढ़ में जमीनी स्तर पर कांग्रेस बहुत मजबूत है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने हर नागरिक तक विकास पहुंचाया है। आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। हमें लोगों के बीच जाकर अपने काम को बताना है। हमारे 90 सीटों पर प्रशिक्षण शिविर हो चुके है। बूथ का काम पूरा हो चुका है। हर कार्यकर्ता को अपना काम दिखाना है। छत्तीसगढ़ आकर मुझे बहुत खुशी होती है। यहां जमीनी स्तर से जुड़े हुये हमारे कार्यकर्ता है। महिलायें कार्यकर्ता भी अच्छा काम कर रही है। हम सब मिलकर काम करेंगे। हमें अपनी बात लोगों तक पहुंचानी है। कांग्रेस सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना है। विधानसभा चुनाव तैयारी हमें करना है। उसके बाद लोकसभा चुनाव की तैयारी करनी पड़ेगी। ये महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा है। महंगाई केन्द्र सरकार के कारण बढ़ी है। आने वाले समय में हमे अच्छा काम करके दिखाना है। हमने 5 साल में छत्तीसगढ़ की जो नींव रखी है। उसे हमें आगे बढ़ाना है। केन्द्र जो भेदभाव करती है, हम उससे डरने नही वाले। हमें आगे बढ़ना है। अगला चुनाव हम बहुमत से जीतेंगे।  
          मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संबोधित करते हुये कहा कि मणिपुर की घटना पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने जो निंदा प्रस्ताव लाया है उसका मैं समर्थन करता हूं। जब मणिपुर जल रहा था तब प्रधानमंत्री, गृहमंत्री कर्नाटका में बजरंग बली की जय का नारा लगाते घूम रहे थे। प्रधानमंत्री ने ढाई महिने बाद मणिपुर की घटना पर मीडिया के सामने आये उसमें राजनीति कर रहे थे। मणिपुर की घटना से छत्तीसगढ़ को जोड़ दिया। छत्तीसगढ़ में कुछ अनुसूचित जाति के नादान बच्चे फर्जी सर्टिफिकेट के मुद्दे को लेकर विधानसभा की सड़क पर नग्न दौड़ लगाया, भाजपा ने उसमें भी राजनीति किया जबकि छत्तीसगढ़ में 268 प्रकरण मात्र है इसमें भी 105 लोगों के प्रकरण हाईकोर्ट में लंबित। हमने कार्यवाही किया भाजपा के शासनकाल में फर्जी प्रमाण पत्र बने वही राजनीति कर रही है। हमारे शहीद नेताओं ने परिवर्तन का संकल्प ले कर परिवर्तन यात्रा निकाला था यह परिवर्तन केवल सत्ता में परिवर्तन नहीं व्यवस्था और हालात में परिवर्तन का था। हमारी सरकार बनने के बाद अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के स्थिति में परिवर्तन हुआ है, उनका जीवन स्तर ऊंचा उठा है। जो संकल्प हमारे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का था वो संकल्प हमें 2018 में मिला। कांग्रेस सरकार ने साढ़े चार साल में आदिवासी वर्ग के शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य के एवं कानूनी अधिकार के लिये अनेको कार्य किया। बस्तर क्षेत्र में आदिवासी के वर्ग शिक्षा के लिए 300 से अधिक बंद स्कूलों को खोला गया। नक्सलवाद को खत्म करने के लिए विश्वास, विकास और सुरक्षा के नीतियों के तहत काम किया गया। रमन सरकार के दौरान दस गांवों के 1707 आदिवासी परिवार से छीनी गई 4200 एकड़ जमीन को लौटाई गई, जेल में बंद निर्दोष आदिवासियों को जेल से मुक्त कराया गया। विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव में बस्तर के बारे में एक भी चर्चा नहीं हुई। आरोप लगाते 500 करोड़ का कोयला घोटाला हुआ। शराब में 2168 करोड़ का घोटाला हुआ। छत्तीसगढ़ में जितनी कोयला खदान है वहां केन्द्र सरकार के सारे अधिकारी बैठे हुये खदान में। शराब नीति रमन सिंह सरकार के समय शुरू हुआ। केन्द्र की भाजपा सरकार राजनीति के अलावा कुछ नहीं ईडी डराने एवं धमकाने का काम कर रही है। ईडी का प्रेसनोट बाद में जारी हुआ और रमन सिंह का प्रेसनोट पहले जारी हुआ। ईडी का काम है बदनाम करना और डराना है। देश में सबसे ज्यादा छापा पड़ा है तो छत्तीसगढ़ में ईडी और आईटी का पड़ा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार संसद में अडानी और मोदी के बारे में पुछ लिया तो उसका संसद सदस्यता समाप्त कर दिया और उनका बंगला खाली कर दिया गया। आज भी कांग्रेस का नारा है “पहले लड़े थे गोरो से अब लड़ेगे चोरो से”। विरोधी को हल्के में नहीं लेना है। जब से सैलजा जी प्रभारी बनी है संभागीय सम्मेलन और बूथ सेक्टर का प्रोगाम चल रहा है। प्रदेश कांग्रेस का जो निर्देश जारी होगा उसे एक साथ मिलकर करेंगे। प्रभारी कुमारी सैलजा से आग्रह करता हूं कि हमारे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बहुत जल्द छत्तीसगढ़ आने का कार्यक्रम बनवाये।

       अपने अध्यक्षीय उद्बोधन एवं स्वागत भाषण में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सबसे पहले हमारे हाईकमान को धन्यावाद दूंगा राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी, कांग्रेस के सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी को, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल को और साथ ही हम सबके बीच में बैठे हमारी प्रभारी कुमारी सेलजा को, तीनों प्रभारी सचिवो को, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को तमाम हमारे वरिष्ठ नेताओं के आर्शीवाद से महत्वपूर्ण और बड़ी जिम्मेदारी दी है।
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि नये जिम्मेदारी और बड़ी जिम्मेदारी है। इन जिम्मेदारी को ईमानदारीपूर्वक काम करने का हम सबका दायित्व है। आलाकमान ने भरोसा जताया है, छत्तीसगढ़ के नेताओं ने भरोसा जताया है। कम समय में दो महिने बाकी है हमे चुनाव में जाना है। नवंबर में चुनाव हम लड़ेंगे और चुनाव हम जीतेंगे। बस्तर क्षेत्र से हम को दो बार मौका मिला। मोहन मरकाम ने अध्यक्ष के रूप में 4 साल काम किये। बहुत बेहतर काम किया उसके लिये धन्यवाद। अब हमारी जवाबदारी है कि पार्टी को आगे बढ़ाना है। संगठन के क्षेत्र में छात्र दिनों से काम करने का अवसर मिला। युथ कांग्रेस में काम किये। 2005 से जिला पंचायत में काम करने का मौका मिला। ब्लाक अध्यक्ष के रूप में काम किया। 2008 से 2013 तक विधायक बनते तक, 2013 नवंबर में युथ कांग्रेस कोटे से हाईकमान ने टिकट दिया चुनाव लड़े और जीते। 2013 से 2018 तत्कालीन अध्यक्ष भूपेश बघेल के साथ काम किये। 2019 में बस्तर से लोकसभा, 23 साल से हम लोग वहां नहीं जीत पा रहे थे जिस समय प्रदेश में मोदी लहर चल रहा था उसके बावजूद भी बस्तर की क्षेत्र की मतदाताओं ने जिताया। जहां सांसद के रूप में अवसर दिया। बस्तर और छत्तीसगढ़ के मुद्दो को लगातार केंद्र सरकार के खिलाफ लड़े। हम सबको कम समय में ज्यादा काम करना है। हमारे पास मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व अध्यक्ष मोहन मरकाम का अनुभव है। हमारे पास हमारी प्रभारी कुमारी सैलजा, हमारे पास तीन प्रभारी सचिव का अनुभव है और तमाम वरिष्ठ नेताओं का अनुभव है और पूरी टीम के साथ मिलकर काम करेंगे। छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस का झंडा फहरायेंगे। हमको लड़ना है उस ताकत से छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर एक ऐसी ताकत जो दिल्ली से आकर छत्तीसगढ़ में माहौल खड़ा करने का काम कर रहे वो ऐसी ताकत जो देश में अराजकता फैलाने का काम कर रहे, वो ऐसी ताकत जो छत्तीसगढ़ आकर जहर घोलने का काम कर रहे उन ताकतो से लड़ने की आवश्यकता है।
    छत्तीसगढ़ सरकार ने साढ़े चार साल में बेहतर काम किया। हमारी सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में जो काम कर रहे है उन योजनाओं को लेकर जनता तक जायेंगे। सीना ठोक कर कह सकता हूं कि हमारे एक-एक कार्यकर्ता एक घर जायेगा। किसी भी कार्यकर्ता का सिर नीचे नहीं होगा। हमारा सरकार ने बेहतर काम किया है। कोरोना जैसे काल में जहां दो साल जनता घर से बाहर नहीं निकल पाया, हमारी सरकार ने जान जोखिम में डालकर छत्तीसगढ़ सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर काम किया। हमारी सरकार ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में जनता को सुरक्षा प्रदान करने का काम किया। छत्तीसगढ़ सरकार और मुख्यमंत्री की पूरी टीम जनता के बीच जाकर काम किया। हमारी चुनौती है 2023 का चुनाव हमारी सरकार मुख्यमंत्री जी बेहतर काम किये। हर योजनाओं की तुलना करें तो हमारा सरकार नंबर 1 में बहुत सारी योजनायें है।

    कार्यक्रम का संचालन प्रभारी महामंत्री रवि घोष एवं आभार संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने किया।

       बैठक में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्षगण गुरूमुख सिंह होरा, प्रतिमा चंद्राकर, वाणी राव, अंबिका मरकाम, चुन्नीलाल साहू, प्रेमचंद जायसी, बीरेश ठाकुर, जेपी श्रीवास्तव, महामंत्रीगण चंद्रशेखर शुक्ला, कन्हैया अग्रवाल, डॉ. थानेश्वर पाटिला, रंजीत कोसरिया, राजेन्द्र साहू, यशवर्धन राव, रूकमणी कर्मा, सुमित्रा धृतलहरे जितेन्द्र साहू, अरूण सिसोदिया, अमरजीत चावला, वासुदेव यादव, द्वितेन्द्र मिश्रा, सीमा वर्मा, रजनू नेताम, पियुस कोसरे, सदस्य कार्यसमितिगण लालजी चंद्रवशी, शकुन डहरिया, नीना रावतिया, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, जिला एवं शहर अध्यक्षगण , पदाधिकारी सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।

    भाजपा के विधानसभा विस्तारकों की संभागीय बैठक में पार्टी के अपेक्षित कार्यों की दी गई जानकारी

         दुर्ग / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों पर पूर्णकालिक के रूप में एक-एक युवा कार्यकर्ता को विस्तारक नियुक्ति किया है। पार्टी की विस्तारक योजना के प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी निभा रहे पूर्व प्रदेश महामंत्री (संगठन) एवं प्रदेश चुनाव समिति के सदस्य रामप्रताप सिंह दुर्ग संभाग की 20 विधानसभा सीटों के विस्तारकों की बैठक लेने दुर्ग पहुंचे, उनके साथ विस्तारक योजना के प्रदेश सह संयोजक रूपनारायण सिन्हा (पूर्व संभाग संगठन मंत्री भाजपा), अनुराग सिंहदेव (भाजपा प्रदेश प्रवक्ता) और नीलू शर्मा (भाजपा प्रदेश प्रवक्ता) ने भी विस्तारकों से चर्चा की। विधानसभाओं के विस्तारक अलग अलग जिले से है, जो कि अपने मूल निवास स्थान से दूर तय की गई विधानसभा में आगामी लोकसभा चुनाव तक निरंतर रहकर कामों में सहयोग प्रदान करेंगे।
    संभागीय विस्तारक बैठक में रामप्रताप सिंह ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा में विस्तारक को बूथ स्तर तक पार्टी की संरचना को व्यवस्थित करने और मंडल-शक्ति केंद्रों-बूथों में आपसी समन्वय स्थापित कर पार्टी के चुनाव प्रबंधन में विशेष भूमिका निभानी है। विस्तारकों को अपनी अपनी विधानसभा में निरंतर प्रवास करके कार्यकर्ता संपर्क और संवाद से पार्टी के काम को मजबूती प्रदान करना है। पार्टी के पूर्णकालिक कार्यकर्ता को प्रवास के दौरान मंच, माला, माइक और मीडिया से दूर रहकर ही संगठन की साधना करनी होती है, तभी विस्तारक के रूप में पूर्णकालिक कार्यकर्ता की भूमिका के साथ पूरा न्याय होगा। विस्तारक पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं के बीच एक प्रेरक उदाहरण बनें।
    पूर्व संभाग संगठन मंत्री रूपनारायण सिन्हा ने कहा कि अलग-अलग बिंदुओं और मुद्दों पर पार्टी की अनेकों प्रकार की रिपोर्ट तैयार की जानी है, जिसके लिए जमीनी स्तर जाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने की जिम्मेदारी स्थानीय नेताओं के साथ-साथ विस्तारकों की भी है, अपने विधानसभा में पार्टी का वोट बैंक बनाने और पार्टी के पक्ष में वातावरण बनाने के लिए निष्काम भावना से सभी विस्तारक कार्य करें।
    प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कहा कि विस्तारक को एकमात्र उद्देश्य अपनी विधानसभा में सिर्फ और सिर्फ संगठन को मजबूत बनाने का ही होना चाहिए।
    प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा ने कहा कि विस्तारकगण पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखने के साथ-साथ परस्पर तालमेल बढ़ाने पर ध्यान दें। विस्तारक केंद्र की योजनाओं को बूथ स्तर तक प्रसारित करने और राज्य शासन के भ्रष्टाचार नाकामियों और वादाखिलाफी को अपने-अपने विधानसभा में अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में पूरी उर्जा लगाएं।
    जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि भाजपा ने अपने कर्मठ युवा नेताओं को विस्तारक के रूप में अलग-अलग महान सभाओं में जिम्मेदारी निभाने के लिए भेजा है इस दौरान कोई आपकी पीठ थपथपाए, कोई शाबाशी दे या कोई उपेक्षा करे आपको न अत्यधिक प्रसन्न होना है और न ही विचलित होना है। आज आप विस्तारक हैं, कल आप प्रदेश के अध्यक्ष भी हो सकते हैं, यह सिर्फ भाजपा में संभव है। विस्तारक पार्टी के कार्यकर्ता हैं किसी व्यक्ति विशेष के नहीं। सब विस्तारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए लोक कल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के काम में गंभीरतापूर्वक योगदान करेंगे, ऐसी पूरी अपेक्षा है।
    बैठक में बेमेतरा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी, बालोद जिला महामंत्री देवेंद्र जायसवाल, समीर श्रीवास्तव एवं दुर्ग संभाग के अलग-अलग विधानसभाओं के लिए तय किए गए 14 विस्तारक मौजूद रहे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision