
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने लिया कांग्रेस संचार विभाग की बैठक
रायपुर/ शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग की बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन के कंट्रोल रूम में लिया। करीब दो घंटे बैठक चली। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मीडिया विभाग संगठन का आंख कान और मुंह है और हमे तेजी और मजबूती के साथ भाजपा के झूठ को इसी तरह पोल खोलना है और भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। इसका सशक्त माध्यम मीडिया है। मीडिया विभाग के प्रवक्ताओं से सुझाव मांगे एवं प्रवक्ताओं को महत्वपूर्ण टिप्स दिये। प्रवक्ताओं को आक्रमक शैली में भाजपा पर प्रहार करना है। 2023 में सरकार बनाने में संचार विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहाकार विनोद वर्मा ने भी प्रवक्ताओं को सरकार की योजनायें भाजपा का झूठ और मीडिया की उपयोगिता पर महत्वपूर्ण बाते कही। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रवक्ताओं से मिली सुझावे पर समाधान जल्द करने का भरोसा दिया।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के गतिविधियों से अवगत कराया। प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता, संभागीय प्रवक्ता, ब्लाक प्रवक्ता के बारे में बताये एवं सोशल मीडिया के बारे में जानकारी दी। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के द्वारा जो आक्रमक रूप से भाजपा के झूठ परंपच का मुह तोड़ जवाब दिया जा रहा है उसकी तारिफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने की।
बैठक में प्रदेश महामंत्री रवि घोष, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आर.पी. सिंह, धनंजय सिंह ठाकुर, घनश्याम राजू तिवारी, सुरेन्द्र वर्मा, वंदना राजपूत, विकास तिवारी, नितिन भंसाली, प्रदेश कांग्रेस सचिव अजय साहू, शिव सिंह ठाकुर, श्री कुमार मेमन, अमित श्रीवास्तव, अजय गंगवानी, रूपेश दुबे, विकास बजाज, मणी वैष्णव, शारिक रईस खान, सत्यप्रकाश सिंह, सौरभ साहू, रिषभ चंद्राकर, अंशुल मिश्रा, रवि ग्वालानी उपस्थित थे।
दूसरी बैठक मोर्चा, संगठन, विभागों की
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने दूसरी बैठक मोर्चा, संगठन, प्रकोष्ठों और विभाग के प्रदेश अध्यक्षों की लिया। इस बैठक में सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ विभाग के अध्यक्षो को निर्देश दिया कि सभी अगामी चुनाव को देखते हुये अपने कार्यकारणी के निचले पायदान के पदाधिकारियों को भी लक्ष्य देवे सभी को सरकार की योजनाओं को मजबूती जनता के बीच ले जाना है। सरकार के द्वारा किये गये जनकल्याणकारी कार्य 2023 में हमारी विजय का आधार बनेगा।
भ्रष्टाचार भाजपा के खून में रमन सरकार के 1 लाख करोड़ के घोटाले पर भाजपा क्यों मौन है?
रायपुर/ शौर्यपथ / पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की पत्रकार वार्ता का जवाब देते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के खून में भ्रष्टाचार है। 15 सालों तक प्रदेश को लूटने वाले भाजपाईयों को सोते जागते भ्रष्टाचार ही दिखता है। बड़ा हास्यास्पद लगता है कि मंत्री रहते हुये डॉलर में घूस लेने वाले तथा जलकी में किसानों और सरकारी जमीन कब्जा कर फार्म हाउस बनाने वाले बृजमोहन अग्रवाल भ्रष्टाचार पर प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस पर तथ्यहीन आरोप लगा रहे है। रमन सरकार के 1 लाख करोड़ के भ्रष्टाचार पर बृजमोहन की बोलती क्यों बंद है? 36000 करोड़ का नान घोटाला, 4400 करोड़ के शराब घोटाला, 6000 करोड़ के चिटफंड घोटाले पनामा पेपर वाले अभिषेक सिंह, 1677 करोड़ का गौशाला घोटाले पर, इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंक घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित बृजमोहन अग्रवाल को भी घूस देने की स्वीकारोक्ति प्रमुख आरोपी ने अपने नार्को टेस्ट में किया है। भाजपा के 15 सालों में 34 घोटाले हुये थे जो प्रदेश की जनता के जुबान पर है इनकी जांच कराने की बात आती है तो भाजपाईयों की बोलती बंद हो जाती है। 36000 करोड़ का नान घोटाले की जांच में तो भाजपा नेता कोर्ट से स्टे लेकर आये है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 1.76 करोड़ के कोयला घोटाले पर भाजपा का झूठ बेनकाब हो चुका है। जिन कोल ब्लाकों पर भाजपा ने सवाल खड़ा किया था मोदी शासन काल में उन्हीं कोल ब्लाकों की नीलामी में मनमोहन सरकार की अपेक्षा 25000 करोड़ का नुकसान हुआ था। भाजपा के कूटरचित प्रोपोगंडा 2जी, 3जी घोटाले को अदालत में काल्पनिक बता चुकी है। रमन राज में हुये भटगांव एक्सटेंशन घोटाला, नवभारत कोल घोटाला प्रदेश की जनता भूली नहीं है। भाजपा ने मनमोहन सिंह के समय जिस कोल नीति पर सवाल खड़ा किया था मोदी सरकार ने उसी कोयला नीति को लागू किया है। देशभर की अधिकांश कोयला खदाने अप्रत्यक्ष तौर पर मोदी सरकार ने अडानी समूह को सौंप दिया है।
जंगी प्रदर्शन में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला दहन एवं दुर्ग ग्रामीण विधानसभा की जनहित मुद्दों को लेकर आम जनमानस के साथ भाजपा कार्यकर्ता मुखर रहेंगे --- जितेंद्र वर्मा
दुर्ग / शौर्यपथ / आगामी 16 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी दुर्ग ग्रामीण विधानसभा स्तरीय वृहद जंगी प्रदर्शन का कार्यक्रम ग्रामीण विधानसभा के ग्राम अंडा में दोपहर 12:00 बजे से आयोजित की गई है जिसे लेकर तैयारी बैठक दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, पूर्व विधायक एवं मंत्री जागेश्वर साहू, जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी दिलीप साहू , जिला मंत्री आशीष निंमजे, सह कोषाध्यक्ष एवं मंडल सह प्रभारी निलेश अग्रवाल मंडल भाजपा अध्यक्ष गिरेश साहू, फते लाल वर्मा, शैली शिंदे रहे | आयोजित होने वृहद जंगी प्रदर्शन वरिष्ठ नेताओं के द्वारा विभिन्न दायित्व का निर्धारण किया गया प्रदर्शन व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया
आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए दुर्ग जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रदर्शन का उद्देश्य दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विभिन्न जनहितकारी मुद्दे जिसमें स्थानीय विधायक एवं प्रदेश सरकार के दिग्गज मंत्री ताम्रध्वज साहू के निष्क्रियता के परिणाम स्वरूप दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के आम जनमानस अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रही है इतने बड़े मंत्री होने के बावजूद इस विधानसभा क्षेत्र में समुचित विकास कार्य का भाव और विभिन्न जनहित कार्य जो कि अब तक इस विधानसभा को प्राप्त हो जाने से प्राप्त नहीं हो सके इन सभी मुद्दों को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बृहद जंगी प्रदर्शन किया जाएगा मैं दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के समस्त आम जनमानस और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से आह्वान करता हूं इस आताताई सरकार उखाड़ फेंकने का समय आ चुका है आप सभी बृहद जंगी प्रदर्शन में सम्मिलित हो
जिला महामंत्री ललित चंद्राकर ने इस अवसर पर कहा कि हम सभी ने देखा है कि दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र जब से प्रदेश में भूपेश बघेल की सरकार आई है अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रही है इसका परिणाम यह है कि विधानसभा क्षेत्र में लूटपाट हत्या दुष्कर्म की घटना में तेजी से वृद्धि हुई है जबकि इस विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू स्थानीय विधायक है उसके बावजूद किसी भी प्रकार का लगाम असामाजिक तत्वों के ऊपर नहीं है विकास कार्य की बात करें तो सिर्फ और सिर्फ हवा हवाई है
पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश नेतृत्व के द्वारा तय किया गया कार्यक्रम जिसमें स्थानीय कांग्रेसी विधायकों का विरोध किया जाना है और इस कार्यक्रम को लेकर यह कार्यक्रम ग्रामीण विधानसभा में 16 जुलाई को होगा मैं सभी ग्रामीण विधानसभा के कार्यकर्ताओं से अनुरोध करता हूं कि इस कार्यक्रम में आप सभी अवश्य रूप से सम्मिलित हो
दुर्ग / शौर्यपथ / आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवम पूर्व पार्षद संजय सिंह और मोदी आर्मी तथा भाजयुमो के नेता रहे वरुण जोशी ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली,इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी जी ने दोनों ही नेताओं को पार्टी की टोपी और गमछा पहना कर ससम्मान स्वागत किया,इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ अग्रवाल जी,मेहरबान सिंह जी,संजीत विश्वकर्मा जी सहित कई अन्य पार्टी नेता भी मौजूद थे,ज्ञात हो की हाल ही में संजय सिंह जी ने कांग्रेस पार्टी की प्रथिमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था और तब से अटकलें तेज हो गई थी की इतने वरिष्ठ नेता घर नहीं बैठने वाले और हुआ भी वही आज उन्होंने आम आदमी पार्टी से नाता जोड़ लिया,इस दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए संजय सिंह जी ने कहा कांग्रेस में वरिष्ठों को घर बैठाने की कवायद चल रही है एक तरफ राहुल गांधी जी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं दूसरी ओर उन्हीं के स्थानीय दुर्ग विधायक कांग्रेस के लोगों से ही दूरी बना रहे हैं जो की दुर्भाग्य है,मैंने 35 वर्षों से पार्टी की सेवा की किंतु कुछ वर्षों से अवहेलना ही हो रही है जिससे मैं आहत था,दूसरी ओर भाजयुमो और मोदी आर्मी के नेता वरुण जोशी ने कहा अब स्थानीय स्तर पर भाजपा का अर्थ बंगले से जुड़कर पैरों में रहे पार्टी बन के रह गई है,कार्यकर्ता यदि किसी बंगले से जुड़े रहेगा तो ही सम्मान मिलेगा चाहे वो संगठन की बागडोर सरोज पांडेय संभाल रही हों या विजय बघेल,जमीनी स्तर के कार्यकर्ता सिर्फ हासिये पर ही हैं,और जिस तरह से हमनें मोदी जी को भ्रष्टाचार का विरोधी माना उलट वे स्वयं विपक्षी दलों के सारे भ्रष्टाचारियों को भाजपा में लाने में कोई कोताही नहीं बरत रहे हैं,देश के प्रधानमंत्री के लिए मणिपुर हिंसा से अधिक महत्व चुनावी राज्यों में नज़र आ रहा है,यही कारण रहा है की हमारा मोह भाजपा से भंग हो गया,प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी जी ने कहा बहुत सारे भाजपा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी चुनाव से पूर्व ही आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने वाले हैं!
रायपुर । शौर्यपथ । कांग्रेस संगठन और मंत्री मंडल में एन चुनाव के पहले हुए फेरबदल पर विपक्षी पार्टी भाजपा आक्रामक रुख अपनाये हुए है कोई इसे मरकाम*बघेल जंग का नाम दे रहा तो कोई चुनावी रणनीति के तहत किए फैसले बता रहा इसी बीच भाजपा मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने इसे भ्रष्टाचार की जंग में अध्यक्ष की छुट्टी की बात करते हुए कहा कि अक्सर यही देखा जाता है अच्छा करने का इनाम मिलता है मोहन मरकाम कांग्रेस के वह प्रदेश अध्यक्ष हैं जिनके नेतृत्व में कांग्रेस ने सारे उप चुनाव जीते, नगर निगम में भी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन आज उनकी पार्टी ने दिल्ली से आदेश निकाल कर उन्हें टाटा बाय बाय कर दिया, वह दिन भी कोई नहीं भूला जब वह राष्ट्रीय अधिवेशन में छत्तीसगढ़ आई सोनिया गांधी को प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते सभी कार्यकर्ताओं की तरफ से वह स्वागत करना चाहते थे लेकिन सोनिया गांधी के गार्ड ने उन्हें धक्का दे दिया था ?शहर के महापौर ने उनका फोटो पोस्टर से गायब कर दिया था? उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपनी ही सरकार पर डीएमएफ घोटाले में 7 करोड़ की भ्रष्टाचार की जांच विधानसभा की समिति से करने की मांग की थी ऐसे में यही स्पष्ट होता है कांग्रेस में जो भ्रष्टाचार में साथ देगा, सहयोग करेगा ,सहभागी बनेगा, उसे पुरस्कार मिलेगा और जो भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाएगा उसे टाटा बाय बाय कर दिया जाएगा बहरहाल मोहन मरकाम जी के साथ जो हुआ उसने कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई और भयंकर गुटबाजी की पोल खोल दी है?
रायपुर/ शौर्यपथ / भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा शराबबंदी को लेकर किये जा रहे आंदोलन को नौटंकी मात्र है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने भाजपा महिला मोर्चा आंदोलन पर कटाक्ष करते हुये कहा कि भाजपा नेत्रियां गिरगिट की तरह रंग बदलती है। 15 साल भाजपा के शासन में रमन सिंह सारे नियम को ताक में रखकर आबकारी नीति को परिवर्तित कर दिया जाता है। युवाओं के हाथ में पुस्तक के बदले शराब का बोतल पकड़ा दिया है। तब भाजपा नेत्रियों की मुंह में दही जम गया था। भाजपा नेत्री 15 साल तक मूकदर्शक बनी मलाई खाते है। जब सत्ता हाथ से फिसल जाती है तब भाजपा नेत्रियों को अहसास होता है कि शराबबंदी होना चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा नेत्रियों को शराब को लेकर नौटंकी करने की जरूरत नहीं है उनकी वास्तविक चेहरा उजागर हो गई है। जनता के सामने में रमन सिंह सरकार में रहते शराब का सरकारीकरण करने के बजाय शराबबंदी क्यों नहीं किये? रमन सिंह ने सार्वजनिक घोषणा किया था चुनाव हार जाऊं तो कोई बात नहीं शराबबंदी लागू करूंगा। फिर शराब का सरकारीकरण क्यों किया? 4400 करोड़ का शराब घोटाला होता है। भाजपा सत्ता में काबिज होने के लिए जनता को गुमराह करती है चाहे मोदी जी की 2014 की वादे की बात करें या डॉ. रमन सिंह की 15 साल की कार्यकाल की बारे में।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि कांग्रेस सरकार शराबबंदी को लेकर प्रतिबद्ध है और कांग्रेस सरकार जनहित के फैसले लेने में तनिक भी देर नहीं करती है। कांग्रेस सरकार के साढ़े 4 साल के कार्यकाल देखें तो भाजपा नेताओं के पसीने छुट जाते है। शराबबंदी को लेकर सरकार जनजागरण अभियान लगातार चला रही है। शराब सामाजिक बुराई है इसलिये विद्यालयों, स्कूलों में सेमीनार के माध्यम से, गांव-गांव में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से, सामाजिक संस्था, एनजीओ, महिला समूहों, सखी विभिन्न माध्यम से जनगणना अभियान चला रहे है। कांग्रेस सरकार की अच्छा सोच का प्रतीक है और बहुत अच्छा पहल है कि शराबबंदी को लेकर मन में विचार आया और शराबबंदी पर लगातार कमेटी भी अपना काम कर रही है।
15 साल छत्तीसगढ़ के भोली-भाली जनता को नशे के गर्त में धकेलने का काम भाजपा के शासन में हुआ है। खाई इतना गहरा कर दिये है कि पाटने में थोड़ा समय लगेगा लेकिन कामयाब होंगे, कहा जाता है कोशिश करने वालों की हार नहीं होती। कांग्रेस सरकार भरसक प्रयास कर रही है।
14 को वैशाली नगर विधानसभा में बिजली आफिस एवं 17 को भिलाई विधायक निवास में होगा भाजपा का बड़ा आंदोलन
भिलाई / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के नेतृत्व में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष-महामंत्री, मोर्चा -प्रकोष्ठ- प्रकल्प के अध्यक्ष महामंत्री,संयोजक-सहसंयोजक की महत्वपूर्ण बैठक भिलाई जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला के महामंत्री प्रेम लाल साहू द्वारा किया गया। बैठक में प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जनसमस्याओं, अनिमिक्ताओ, को ले कर बड़े स्तर पर कांग्रेस विधायक निवास का घेराव की तैयारी को लेकर चर्चा एवम जिम्मेदारी दी गई। जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने इस आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा कि यह आंदोलन के अंतर्गत वैशाली नगर विधानसभा में बिजली ऑफिस का घेराव किया जाएगा। यह आंदोलन 14जुलाई को किया जाएगा। भूपेश सरकार एवं बिजली विभाग द्वारा लगातार मनमाना बिजली का बिल, बिजली की कटौती से जन-जन परेशान हैं सरकार द्वारा बिजली बिल हाफ के झूठे वादे किया गया। अब जनता को अलग-अलग प्रकार का कर लगाकर बिजली बिल दुगना देना पड़ रहा है। इस मनमानी को लेकर जनहित पर आंदोलन किया जाएगा।
वही दूसरा घेराव 17 तारीख को भिलाई विधानसभा में लगातार राज्य सरकार की विफलता, लूट, डकैती, नशाखोरी, जुआ, सट्टा एवम अवैध काम को लेकर भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का घर का घेराव आक्रोश रैली निकल कर किया जाएगा। और इसकी तैयारी के लिए मंडल स्तर पर बैठक भी प्रारंभ हो गई है यह रैली भी व्यापक रहेगा।इस बैठक का आभार महेश वर्मा द्वारा किया गया इस बैठक में मुख्य रूप से योगेंद्र सिंह, शिवसागर मिश्रा, अमर सोनकर, प्रमोद सिंह, जयप्रकाश यादव, विजेंद्र सिंह, विजय जयसवाल, संजय सिंह, रणजीत सिंह, मनोज तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, रूप राम साहू, विजय शुक्ला, गजानंद बंछोर, तिलक राज,शैलेंद्र शेंडे, सुषमा जेठानी, स्वीटी कौशिक, अमित मिश्रा, द्वारिका चंद्रवंशी, आदि उपस्थित थे।
उपयुक्त जानकारी जिला मीडिया सहप्रभारी रणजीत सिंह ठाकुर द्वारा दी गई।
दुर्ग / शौर्यपथ /आज नई दिल्ली पहुँच छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी व राजस्थान राज्य से राज्य सभा के सांसद ओमप्रकाश माथुर से सौजन्य मुलाक़ात की आशीर्वाद लिया, साथ ही प्रदेश के आगामी विधानसभा के लिए चुनाव प्रभारी बनाये जाने पर उन्हें नये दायित्व की प्राप्ति पर बधाई शुभकामनाएँ दीं। ओमप्रकाश माथुर आपके मार्गदर्शन में हम भाजपा की विकासनीति को जन-जन तक पहुँचाने में अवश्य सफल होंगे। एक बार पुनः आपका धन्यवाद जो मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को आपने समय दिया ।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
