August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    राजनीति

    राजनीति (1230)

    जीरम की सच्चाई सामने लाने एनआईए जीरम की फाइल एसआईटी को सौंपे


        रायपुर / शौर्यपथ / जीरम शहादत की 10 वीं वर्षगांठ के समय भाजपा नेताओं द्वारा की गयी बयानबाजी बेहद ही स्तरहीन और आपत्तिजनक है। प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, भाजपा प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने जीरम मामले में बयानबाजी कर भाजपा बेशर्म चरित्र को प्रदर्शित किया है। झीरम घाटी हमला एक ऐसा हत्या कांड था जिसने कांग्रेस के नेतृत्व की एक पूरी पीढ़ी को ही समाप्त कर दिया था। स्वतंत्र भारत में हुई दुर्दान्त और हृदय विदारक घटना भारतीय जनता पार्टी के शासन काल में डॉ. रमन सिंह के राज में घटित हुई थी। इस क्रूर हत्याकांड के लिये भाजपा और उसकी राज्य सरकार जिम्मेदार है। इस मामले में खुलासे के लिये जरूरी है कि रमन सिंह सहित तत्कालीन गृह मंत्री, तत्कालीन जिम्मेदार पुलिस के अधिकारियों का नार्को टेस्ट कराया जाये।
      प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा जीरम की जांच नहीं होने देना चाहती है। जीरम न्यायिक आयोग की जांच पर रोक का पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक स्टे लेकर आये थे है। भाजपा डरती है जीरम का सच सामने आ जायेगा तो वह बेनकाब हो जायेगी। रमन सिंह से बड़ा क्रूर शासक आजाद भारत में आज तक नहीं हुआ। एक साथ विपक्ष के 31 नेताओं की हत्या हो गयी और तत्कालीन सरकार सच सामने आने देने से रोकने में पूरी ताकत लगा रखी थी। भाजपा के बड़े नेता जीरम की जांच को रोकने लगातार कोशिशें कर रहे उसमें साफ हो रहा जीरम के पीछे तत्कालीन भाजपा सरकार की भूमिका संदिग्ध है।

    कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा से जवाब मांगा-
     भाजपा बतायें कि कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा की सुरक्षा को घोर नक्सल इलाकों से क्यों हटा दिया गया था? यात्रा की सुरक्षा हटाने के आदेश किस अधिकारी ने दिया था? यात्रा की सुरक्षा हटाने के लिये किस नेता ने अधिकारी से कहा था?
     जीरम शहीदों के पीड़ित परिवार उस समय सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे विधानसभा में घोषणा के बाद भी रमन सरकार ने सीबीआई जांच की अनुशंसा क्यों नहीं किया था?
     जीरम के पीड़ित परिवारों को तत्कालीन गृहमंत्री राजनाथ सिंह मिलने के लिये क्यों रोक दिया गया था?
     रमन सरकार के समय न्यायिक जांच के लिये गठित न्यायिक आयोग के जांच के बिन्दु में राजनैतिक षड़यंत्र को क्यों नहीं जोड़ा गया था?
     एनआईए ने जीरम की जांच को बंद कर दिसंबर 2018 के पहले ही क्लोजर रिपोर्ट लगा दिया था जैसे ही कांग्रेस की सरकार जीरम की जांच के लिये एसआईटी का गठन किया, आनन-फानन में एनआईए ने जांच क्यों शुरू कर दिया? एनआईए जीरम की फाइल एसआईटी को क्यों नहीं दे रही है?
     कांग्रेस की सरकार ने जब जीरम न्यायिक आयोग का कार्यकाल बढ़ाया तो तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक हाई कोर्ट से स्टे क्यों लेकर आये थे? धरमलाल कौशिक क्यों जीरम की जांच रोकना चाहते है?
     एनआईए ने नक्सलवादी नेता गणपति और रमन्ना से पूछताछ क्यों नहीं किया?
     एनआईए ने रमन सिंह, तत्कालीन गृह मंत्री से पूछताछ क्यों नहीं किया?

    कांग्रेस की मांग
    1 एनआईए जीरम मामले की फाइल एसआईटी को सौंपे ताकि एसआईटी इसकी जांच कर सकें।
    2 परिवर्तन यात्रा की सुरक्षा क्यों हटाया इसको जानने के लिये जीरम हमले के समय मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एडीजी नक्सल मुकेश गुप्ता तत्कालीन पदस्थ उच्च अधिकारियों का नार्को टेस्ट होना चाहिये।
    3 जांच एजेंसी एनआईए रमन सिंह एवं अन्य का नार्को टेस्ट कराये या एनआईए राज्य सरकार द्वारा जीरम की जांच के लिये गठित फाइल वापस करें ताकि एसआईटी नार्को टेस्ट करवा सके।

    दुर्ग / शौर्यपथ / विगत कई दिनों से शहर में पानी की गंभीर संकट को लेकर आज भाजपा पार्षदों के नेतृत्व में शहर के विभिन्न वार्डो से पहुंची महिलाओ ने  निगम कार्यालय में महापौर कक्ष के सामने जोरदार हल्ला बोल प्रदर्शन करते हुए विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल को सिधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए जमकर नाराजगी प्रकट कर चूड़ी भेटकर विरोध दर्ज कराया वही भाजपा पार्षदों ने पानी की समस्या पर मटका फोड़कर विरोध प्रकट करते हुए जिला प्रशासन की ओर से पहुंचे एसडीएम मुकेश रावटे व निगम उपयुक्त मोनेंद्र साहू को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र ही पानी की किल्लत दूर नही होने पर फिर आंदोलन की चेतावनी दी ईस दौरान भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा महामंत्री ललित चंद्राकर पूर्व सभापति दिनेश देवांगन भाजपा पार्षद देवनारायण चंद्राकर गायत्री साहू चंद्रशेखर चंद्राकर कांशीराम कोसरे नरेंद्र बंजारे शिवेंद्र परिहार नरेश तेजवानी अजय वैद्य मनीष साहू ओमप्रकाश सेन चमेली साहू लीना दिनेश देवांगन कविता तांडी पुष्पा गुलाब वर्मा चमेली साहू कुमारी राकेश साहू शशि द्वारिका साहू हेमा जगदीश शर्मा जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक जिला भाजपा उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन मंत्री अमिता बंजारे प्रचार मंत्री राजा महोबिया युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष नितेश साहू डा.देवनारायण तांडी जितेंद्र राजपूत रजनीश श्रीवास्तव नारायण दत्त तिवारी मंडल भाजपा अध्यक्ष सुनील अग्रवाल महिला मोर्चा अध्यक्ष दिव्या कलिहारी युवा मोर्चा अध्यक्ष यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
            पानी की किल्लत को लेकर भाजपा पार्षदों ने विगत 5 दिन पहले आंदोलन की चेतावनी  दिया थी किंतु अब तक जल संकट दूर नही होने से आक्रोशित महिलाओ व नागरिकों ने बीजेपी पार्षदों के नेतृत्व में भीषण गर्मी में निगम के खिलाफ के हल्ला बोल दिया इससे पूर्व दोपहर 12बजे से विभिन्न वार्डो से आई महिलाएं हिंदी भवन के सामने लगे पंडाल में जुटने लगी थी जिसमे गया नगर,मठपारा, नया पारा राजीव नगर बघेरा गजानन नगर विजयनगर शक्तिनगर कचहरी वार्ड रायपुर नाका बोरसी वार्ड से महिलाएं भारी संख्या में पहुंची थी जहां जिला भाजपा नेताओं व पार्षदों ने संबोधित कर दुर्ग विधायक अरुण वोरा को पानी की संकट के लिए उनकी भ्रष्ट नीतियों व निकम्मेपन को जिम्मेदार बताते हुए कहा की इंजीनियरों की जानकारी बावजूद शिवनाथ नदी इंटकवेल का मोटर पंप समय पर नहीं बदला जाना व इसके टेंडर प्रक्रिया में लेट लतीफी उनके कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है क्योंकि पानी बिजली आपातकालीन सेवा अंतर्गत आता इसे नियम कानून की लंबी प्रक्रिया में नहीं उलझाया जा सकता लेकिन ऐसा लगता है की 1करोड़ 60लाख की राशि से लगने वाले मोटर पंप खरीदी में स्वयं के आर्थिक सेट नही होने के कारण ही इतना ज्यादा वक्त लग रहा और इतने लम्बे समय तक प्यासे तड़पती रहेगी ।
                  हल्ला बोल प्रदर्शन में आसिफ अली सय्यद बंटी चौहान मनमोहन शर्मा मुकेश सोनकर राहुल भट्ट दिलीप साहू यासीन दीवान जयश्री राजपूत तनुजा बघेल अंजू तिवारी सुरुचि उमरे उषा निर्मलकर सुधा सिंगर सरस्वती शर्मा दुर्गा ठाकुर गोधरा निर्मलकर ईश्वर सोनी कुंती साहू मंजूषा तिवारी कविता सोनी गायत्री देवांगन,सीमा सोनी मन्नू साहू हेमिन बाई यादव उत्तम साहू शुभम साहू कुंदन साहू यादव महेंद्र यादव देवेन टंडन अनिकेत यादव अभिषेक टंडन नवीन साहू चंद्रकांत साहू धन्नू साहू सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

          दुर्ग / शौर्यपथ / भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में लोकसभा स्तरीय कार्यक्रम में लोकसभा सांसद विजय बघेल की विशेष रूप से उपस्थिति और जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा और बृजेश बिचपुरिया की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात की।  मंचासीन अतिथियों में पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय, विशेष जनसंपर्क अभियान के लोकसभा सहसंयोजक दयावंत बांधे, पूर्व मंत्री रमशिला साहू, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उषा टावरी, चंद्रिका चंद्राकर, रविशंकर सिंह, जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल, भिलाई जिला संगठन सह प्रभारी चेमन देशमुख, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, पूर्व विधायक सांवलाराम डाहरे, डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, बालमुकुंद देवांगन, कैलाश शर्मा, दयाराम साहू, ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक रहे।
        भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति, सिद्धांतों और कार्यों से प्रभावित होकर भिलाई के नेता पप्पू चंद्राकर एवं पार्षद मनीष यादव के मार्गदर्शन में 2 दर्जन महिलाओं ने एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी के मार्गदर्शन में 15 महिलाओं को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने गमछा पहनाकर पार्टी में प्रवेश दिलाया, भिलाई जिले से 40 युवकों को प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के द्वारा भाजपा गमछा पहनाकर प्रवेश कराया गया। कार्यक्रम के दौरान दुर्ग और भिलाई जिले के घर वापसी करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनका भव्य रूप से अभिनंदन किया।
       कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बिलासपुर लोकसभा सांसद अरुण साव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी विचारधारा और देश हित में काम करने वाली पार्टी है जिससे  प्रेरित होकर लगातार पार्टी के कार्यकर्ताओं की संख्या में इजाफा हो रहा है और पूरे प्रदेश में इसी तरह भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जनाधार बढ़ता चला जा रहा है।  भूपेश बघेल सरकार ने ऐसा कोई वर्ग नहीं जिसे ठगा नहीं इसलिए कहा जाता है ऐसा कोई सगा नहीं जिसे भूपेश ने ठगा नहीं। आज पार्टी के कार्यकर्ता लगातार अपने परिश्रम से भाजपा के प्रति जनाधार बढ़ा रहे हैं। प्रदेश का हर वर्ग चाहे शासकीय कर्मचारी हो, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हो, पुलिस के जवान हो या पंचायत सचिव हो सभी ने किसी न किसी रूप से अपनी मांग को लेकर आंदोलन किया है पर अतताई भूपेश बघेल की सरकार चैन की नींद सो रही है। आज हम प्रदेश में आवास योजना, शराब घोटाला, गोठान घोटाला आने वाले समय में कई घोटाले सामने आएंगे। विधानसभा चुनाव के ठीक बाद में हुए लोकसभा चुनावों में दुर्ग के कार्यकर्ताओं ने भूपेश सरकार को पूरे 9 के 9 विधानसभा क्षेत्र में धूल चटाई है इसीलिए दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में भाजपा का जनाधार मजबूत है। मैं आप सभी से आह्वान करता हूं कि आने वाले चुनाव में अभी से इसी वक्त से कमर कस कर तैयार हो जाएं और 2023 और 2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाएं।
       सांसद विजय बघेल ने कहा कि लोकसभा के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव के समय हुई हार से उबारते हुए दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, कृषि मंत्री, सिंचाई मंत्री और वेयरहाउस कॉरपोरेशन के चेयरमैन जैसे बड़े पद में आसीन लोगों के क्षेत्र में पार्टी को पूरे छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक मतों से जीत दिलाई। मैं भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष को विश्वास दिलाता हूं कि आगामी विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में हम इतिहास को दोहराते हुए और बड़ी जीत के साथ सभी विधानसभा की सीटें और लोकसभा की सीट अवश्य जीतेंगे।
       दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने प्रस्ताविक भाषण में कहा कि आगामी दिनों होने वाले कार्यक्रमों को लेकर हम सभी को और अधिक गंभीरता के साथ जुटना होगा। उन्होंने सोशल मीडिया के महत्व को बताते हुए कहा कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म मे भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के द्वारा दिए गए कंटेंट को शेयर अवश्य करें ताकि आप सभी जन जन तक केंद्र की नरेंद्र मोदी जी की सरकार की योजनाओं और उनके कार्यों को पहुंचा सके और प्रदेश की भ्रष्ट और तानाशाह भूपेश बघेल की कारगुजारियों को जनता तक पहुंचा सके। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक ने किया और आभार भाजपा जिला अध्यक्ष भिलाई बृजेश बिचपुरिया ने किया। कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा के दुर्ग, भिलाई, बेमेतरा के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

      रायपुर / शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि संसद के नये भवन का लोकार्पण देश की महिला राष्ट्रपति जो आदिवासी समाज से आती है श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के हाथों करवाया जाना चाहिये। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू देश की आधी आबादी महिलाओं के साथ देश की आदिवासी समाज का प्रतिनिधित्व करती है। ऐसे में संसद भवन का लोकार्पण उनके हाथों से ही होना चाहिये। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी मांग किया है कि राष्ट्रपति भवन का लोकार्पण राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के हाथों होना चाहिये। राष्ट्रपति देश की संविधानिक प्रमुख है। उनके हाथों संसद भवन का लोकार्पण संसद की गरिमा के अनुरूप भी होगा।
       प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आदिवासी वर्ग से है उनका केवल पद पर बैठना ही पर्याप्त नहीं है। राष्ट्रपति पद की गरिमा के अनुरूप उनका महत्व और सम्मान भी होना चाहिये। प्रधानमंत्री आत्ममुग्धता से बाहर निकल कर खुद पहल करके संसद भवन का लोकार्पण राष्ट्रपति को आमंत्रित करें। यह देश का आदिवासी समाज तथा महिलाओं की भावनायें है कि राष्ट्रपति के हाथों ही संसद की नई इमारत लोकर्पित हो, प्रजातंत्र में जनभावनायें सर्वोपरि होती है अतः केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी को जनभावनाओं का सम्मान करना चाहिये।  

    रायपुर / शौर्यपथ / पूर्व रमन सरकार के दौरान हुये 4400 करोड़ का शराब घोटाला, 1677.67 करोड़ का गौशाला अनुदान घोटाला, सरकारी जमीन पर बंदरबाट करने वाले पर कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुये प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रवक्ता एवं विधायक अजय चंद्राकर बताये रमन सरकार के दौरान गौशाला के नाम से जो अरबो का घोटाला और हजारों एकड़ सरकारी जमीनो का बंदरबाट एवं हजारों गायों निमर्म हत्या हुई एवं 4400 करोड़ के शराब घोटाला के दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी तो भाजपा न्यायालय जाकर जांच तो नही रुकवायेंगे? क्योंकि इसके पहले 36 हजार करोड़ के नान घोटाला और झीरम घाटी नक्सली षड्यंत्र हत्याकांड के आरोपी को बचाने भाजपा नेता  धरमलाल कौशिक न्यायालय में जांच रुकवाने स्टे लाये जिसके कारण जांच बन्द हुई और आरोपियों को लाभ मिला।
        प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा की भाजपा नेता कुछ भी बयानबाजी कर ले लेकिन गौ हत्या के महापाप से मुक्त नहीं हो सकते। 15 साल के रमन भाजपा शासनकाल में प्रदेश में 17000 से अधिक गोवंशओं की निर्मम हत्या हुई है भूख से मौत हुई है दवा नही मिलने और सही समय पर उपचार नहीं होने से मौत हुई है और यह सब रमन सरकार के कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के कारण हुआ है। गौमाता भूख से मर रही थी और भाजपा के नेता अपने गौशाला में गौमाता के अनुदान को डकार रहे थे। गौ माता के नाम से अरबों रुपए का भ्रष्टाचार रमन सरकार में हुआ सरकारी जमीनों का बंदरबांट हुआ लेकिन गौमाता को उसका लाभ नहीं मिल पाया गौ माता के नाम से भाजपा और संघ के नेता ही फलते फूलते रहे हैं।
       प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि हमारे पुरखों ने गोवंश, पशुधन के लिये  चारा पानी के लिए सैकड़ों एकड़ जमीन चारागाह के लिए दान दी थी चारागाह के लिए जमीन छोड़ी थी। 15 साल के रमन सरकार के दौरान उन चारागाह के जमीनों पर भाजपा और संघ के नेता कब्जा करके बड़े-बड़े बिल्डिंग बना लिए निजी उपयोग कर रहे और रमन सरकार में मोटी रकम लेकर कुछ बड़े उद्योगपतियों को भी सरकारी चारागाह जमीन को दे दिया गया। जिसका दुष्परिणाम है कि गोधन और पशुधन को चारा पानी के संकट से जूझना पड़ रहा था।
    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने ग्रामीण व्यवस्थाओं के अनुरूप गौठान बनाया है इससे प्रदेश के हर गांव में जहां गौठान है वहां चारागाह की जमीन सुरक्षित हुई है प्रदेश में हजारों हेक्टयर जमीन पशुधन के चारागाह के लिये सुरक्षित हुआ है गौठान बनने से किसान भी अब पशुधन की देखभाल कर रहे हैं खरीफ फसल के दौरान पशुधन को खुला नहीं छोड़ा जाता है गोठनो में लाकर उन्हें बांधा जाता है गोठान बनने से पशु पालक और किसानों के बीच फसल चरने को लेकर होने वाला विवाद भी खत्म हुआ है। किसानों को खेतों की रखवाली के झंझट से मुक्ति मिली है पशुओं का इधर-उधर भटकना बंद हुआ है पशुओं के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में भी भारी कमी आई है यह सब गौठान योजना के कारण संभव हुआ है।

    भाजपा नेताओं ने तीन साल में एक दिन भी गोसेवा नहीं की : गौठान में मवेशियों का हाल देखने भी नहीं गए
     

         दुर्ग / शौर्यपथ / राज्य मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अलताफ अहमद ने भाजपा के चलबो गौठान अभियान को लेकर करारा हमला किया है। अलताफ ने कहा कि पिछले तीन साल से गौठानों का निर्माण हो रहा है। इस दरम्यान भाजपा नेताओं ने एक दिन भी गौठान जाकर गौसेवा नहीं की। चुनाव करीब देखकर भाजपा नेताओं को अचानक गौमाता व गौठान की फिक्र होने लगी है।
       अलताफ ने कहा कि भाजपाईयों ने 15 साल के शासनकाल में गो पालन करने की बजाय सिर्फ राजनीति की है। डेढ़ दशक के शासनकाल में भाजपा नेताओं ने गौशाला के नाम से मिलने वाला करोड़ों रुपए का अनुदान का अतापता नही है। और तो और गौशालाओं में सैकड़ो गायों के मरने के बावजूद रमन सरकार ने आंखे बंद रखी। रमन सरकार के कार्यकाल में चारा न मिलने के कारण सैकड़ों गायें मर गई थी।
       अलताफ ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार ने गौमाता के संरक्षण और संवर्धन के लिए पूरे प्रदेश में करीब 10 हजार से ज्यादा गौठानों का निर्माण कराया है। इन गौठानों में गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी सहित गौवंशीय पशुओं के लिए चारे और पानी की व्यवस्था की गई है। केंद्र की भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ की गौठान योजना की तारीफ की है। कई राज्यों की टीम यहां आकर गौठानों में हो रहे कार्यों का अध्ययन कर रही हैं और इस योजना की सराहना की है। कांग्रेस सरकार के गौसेवा मिशन से भाजपा को तकलीफ क्यों हो रही है।
       अलताफ ने कहा कि राज्य के गौठानों में न सिर्फ गोवंश संरक्षण का कार्य हो रहा है बल्कि यहां ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने साधन संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। गौठानों में गोबर से बन रहे दीये, गमले, गोबर पेंट, खाद सहित कई आईटम्स का निर्माण किया जा रहा है। महिला समूहों को इन गौठानों के माध्यम से रोजगार मिल रहा है। हजारों महिलाओं को इन गौठानों में रोजगार मिला है। गोबर खरीदी भी सुचारू रूप से चल रही है जिसके कारण गरीब किसान गोबर बेचकर आर्थिक समृद्धि हासिल कर रहे हैं। अलताफ ने कहा कि जब गरीब किसान, मजदूर वर्ग के लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर करने के भूपेश सरकार लगातार नवाचार कर रही है। इससे भाजपा को आपत्ति क्यों हो रही है।

    राहुल गांधी के बारे में कहीं यह बड़ी बात....

    नई दिल्ली। शौर्यपथ। 80 वर्षीय एनसीपी नेता शरद पवार ने कहा कि वाह अब लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी से मुकाबला करने के लिए एक मजबूत वैकल्पिक व्यवस्था समय की मांग हो गई है। इसलिए मैं जनता के सामने एक व्यवहारिक विकल्प तैयार करने के लिए सभी विपक्षी दलों को एक साथ लाने की कोशिश कर रहा हूं. राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि हाल ही में हुए कर्नाटक चुनाव के नतीजे से यह स्पष्ट पता चलता है कि भारत जोड़ो यात्रा का असर हुआ है. बता दें कि राहुल गांधी 2022 23 में कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल यात्रा कर आम जनता के रूबरू हुए हैं. लगभग 6 महीने उनकी यात्रा चली.

     केंद्रीय जांच एजेंसियों का किया जा रहा है इस्तेमाल....

     राज्य के एनसीपी प्रमुख जैन पाटिल के पूछताछ पर शरद पवार ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी का इस्तेमाल विपक्षी दलों को परेशान करने के लिए किया जा रहा है अभी वर्तमान में एनसीपी के 10 नेता प्रवर्तन निदेशालय व अन्य जाँच एजेंसियो के जाँच दायरे मे हैँ. पवार ने कहा, एनसीपी के 10 नेता वर्तमान में ईडी और अन्य एजेंसियों की कार्रवाई का सामना कर रहे हैं. दूसरी ओर, परम बीर सिंह (मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त) के खिलाफ बहुत सारी शिकायतें थीं.. उस पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए.

    एमवीए में सीटों के बंटवारे को लेकर  बोले पवार...

    कथित तौर पर महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के सहयोगियों - कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना (उद्धव गुट) को परेशान कर रहे सीट-बंटवारे के मुद्दों पर चर्चा करते हुए, पवार ने मीडिया की सभी अटकलों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि अब तक तीनों पक्षों द्वारा(सीट-बंटवारे के) मामले पर चर्चा नहीं की गई है. उन्होंने कहा, हम सभी एकजुट होकर काम कर रहे हैं. एमवीए सहयोगी जल्द ही एक साथ बैठेंगे और आगामी बीएमसी चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे पर चर्चा करेंगे.

     

     

    दुर्ग / शौर्यपथ / भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के मुख्य आतिथ्य एवं जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उषा टावरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अलका बाघमार, मंत्री अमिता बंजारे महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री माया बेलचंदन, महिला मोर्चा  प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आयुषी पांडेय, जिला महिला मोर्चा जिला प्रभारी स्वाति साहू की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुई |
      बैठक के दौरान एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने भाजपा के कार्यों और नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश किया जिन्हें महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत एवं उपस्थित वरिष्ठ नेताओं के द्वारा भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया गया।  
      बैठक में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि किसी भी सरकार के निर्वाचित होने में महिलाओं की अहम भूमिका होती है और महिलाएं जो ठान लेती है उसे पूरा करने के लिए जी जान लगा देती है। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार लाने के लिए संकल्प के साथ हमें अभी से कमर कस कर उतरना पड़ेगा। महिलाओं के विरुद्ध प्रदेश में घट रही घटनाएं यह दर्शाती है कि कि वर्तमान में भूपेश बघेल सरकार में महिलाएं  किसी भी रूप में सुरक्षित नहीं है, नशाखोरी चरम पर है। अपराधी अपराधिक गतिविधियों का अंजाम देने में किसी प्रकार से कमी नहीं कर रहे हैं, छोटी बच्चियों से लेकर बड़ी उम्र की महिलाओं तक के साथ अनाचार की घटनाएं सामने आ रही है । केंद्र सरकार महिलाओं को सशक्त करने के लिए लगातार कई योजनाओं के माध्यम से उन्हें आत्म निर्भर बना रही है लेकिन इसके विपरीत हमारे प्रदेश में महिला स्व सहायता समूह की बहनों से रेडी टू ईट के कार्य को छीन लिया गया। महिला मोर्चा की बहनों से आह्वान है कि प्रदेश की कांग्रेस-भूपेश बघेल सरकार को जड़ से उखाड़ने के लिए माताओं बहनों के पास जाकर इस सरकार की कारगुजारियों और नाकामियों को उजागर करना है और आगामी विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगना है।
      भाजपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली सरकार ने अपने घोषणापत्र मे महिलाओं सुरक्षार्थ शराबबंदी, स्व सहायता समूह की बहनों के लिए कर्जा माफी और विभिन्न प्रकार की घोषणाएं की थी, जिनमें से एक भी घोषणा पूर्ण नहीं हुई है। दुर्ग शहर में हुए भेंट मुलाकात कार्यक्रम में जब मुख्यमंत्री से एक महिला ने शराबबंदी की बात की तो उन्होंने बात को टालते हुए कहा कि जब तक आपके घर के लोग नहीं छोड़ेंगे तब तक शराबबंदी नहीं हो सकती लेकिन जब उन्होंने घोषणापत्र जारी करते हुए गंगाजल की कसम खाई थी तब तो उन्होंने ऐसी कुटिल बात नहीं कही थी। इस धोखेबाज सरकार को हमें जड़ से उखाड़ना होगा और सभी माताएं बहने इसके लिए मैदान पर उतरना होगा।
      पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार ने ना सिर्फ महिलाओं को ठगा बल्कि प्रदेश के हर वर्ग को भी ठगा है उन्होंने तो गंगाजल की कसम खाई और शराबबंदी की बात घोषणा पत्र में करके भूल गई आज प्रदेश की महिला स्व सहायता समूह की बहने भी अपने आप को ठगा सा महसूस करती हैं क्योंकि उन्होंने जिस विश्वास के साथ उन्हें वोट दिया उस वोट को उसे धोखा विश्वासघात के रूप में बदला।
      महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री माया बेलचंदन ने कहा कि कांग्रेस भूपेश सरकार की वादाखिलाफी से सबसे ज्यादा नुकसान महिलाओं का हुआ है महिला मोर्चा की प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर के आस-पास के 10 घरों में महिलाओं से संपर्क करके भाजपा के पक्ष में बात रखें।
      भाजपा महिला मोर्चा जिला प्रभारी स्वाति साहू ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि कमल सखी और कमल मित्र बनाने का काम समयावधि में पूरा करते हुए शराबबंदी को लेकर महिलाओं के छोटे-छोटे समूहों में परिचर्चा का आयोजन सभी मंडलों में कराएं। आगामी माह में महिला मोर्चा के राष्ट्रीय नेतृत्व के पदाधिकारियों का आगमन दुर्ग जिले में होगा, इस हेतु प्रदेश महिला मोर्चा संगठन के द्वारा जो कार्य प्रदान किए गए हैं उसे हमें जल्द से जल्द पूर्ण करना होगा।
      बैठक के अंत में महिला जनप्रतिनिधियों को शाल श्रीफल और पौधा प्रदान कर सम्मानित किया गया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री गायत्री वर्मा ने किया एवं आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री जय श्री राजपूत ने किया। आयोजित बैठक में मंचासीन अतिथि के रूप में  प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरिता मिश्रा, बानी सोनी, हिमा साहू, जिला महामंत्री महिला मोर्चा गायत्री वर्मा, जय श्री राजपूत, पदमा देवांगन उपस्थित रहे।

    दुर्ग । शौर्यपथ  ।

    पूर्व मेयर उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग राज्यमंत्री दर्जा आर. एन. वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में मुद्दा विहीन भाजपाइयों के पास कोई काम बाकी नहीं है इसलिए भाजपाई नेता गौठानो को लेकर अनर्गल एवं झूठा आरोप लगा रहे हैं। 15 साल की रमन सरकार में आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे भाजपाइयों पर पलटवार करते हुए आर. एन. वर्मा ने भाजपाइयों को नसीहत देते हुए कहा है कि 15 साल के कार्यकाल समाप्त होने के पहले चुनाव की तैयारी के लिए भाजपा की कार्यसमिति की बैठक में खुल्लम खुल्ला भाजपा नेता ने भाजपाइयों से कहा था कि चुनाव के 6 माह तक कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार बंद कर दे फिर 15 साल भाजपाई छत्तीसगढ़ में राज करेंगे। रमन सरकार के 15 साल में नान घोटाला, चिटफंड घोटाला, मोबाइल घोटाला तथा रायपुर का फ्लाईओवर घोटाला किसी से छुपा हुआ नहीं है और ऐसे भाजपाई कांग्रेस सरकार के कार्यों की भ्रष्टाचार गिनने निकल पड़े हैं। साथ ही भाजपाई रमन सरकार के आंख फोड़वा एवं गर्भाशयकांड को भी याद कर लेवे।

    चलबो गौठान खोलबो पोल पर पलटवार करते हुए आर. एन. वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में गोधन न्याय योजना के तहत स्थापित गौठान आज ना केवल आजीविका का केंद्र बना हुआ है बल्कि वहां कई प्रकार के उद्यम के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही है गौठानो में वरमी कम्पोस्ट बनाने के साथ ही साथ गोबर से पेंट एवं बिजली पैदा करने का काम भी प्रारंभ किया गया है।

    भाजपाइयों द्वारा डुंडेरा नेवई, कुरूद डी, पहांदा, सांकरा, कुबदा आदि गौठानो को लेकर भाजपाई नेताओं का ब्यान भ्रामक एवं तथ्यहिन है।

    आर. एन. वर्मा ने आगे कहा है कि भाजपाई शासनकाल में भाजपाइयों द्वारा कई जगहों पर गौशाला संचालित किया जा रहा था जहां गौवंशो के लिए सरकार से प्राप्त अंशदानों का उपयोग भाजपाई अपने स्वयं के लिए करते गए एवं गौवंशी प्राणी भूख प्यास एवं बीमारियों से मारा गया जिसे भाजपाई आज भूल गए हैं उन्हें अपने दुष्कर्मों को याद करने कि जरूरत है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision