August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    राजनीति

    राजनीति (1230)

       दुर्ग । शौर्यपथ । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के दिशा-निर्देश अनुसार दुर्ग शहर विधानसभा स्तरीय कोर कमेटी की बैठक एवं दुर्ग जिला भाजपा संगठन के अंतर्गत आने वाले दुर्ग शहर विधानसभा के मंडलों की बैठक 4 जून एवं 5 जून 2023 को संपन्न होगी।

    उक्त बैठकों के संबंध में दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि दुर्ग विधानसभा स्तरीय कोर कमेटी की बैठको में प्रदेश भाजपा नेतृत्व द्वारा जारी अपेक्षित सूची अनुसार तय पदाधिकारी शामिल होंगे, जिसमें मार्गदर्शन हेतु विषय प्रवर्तक के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी एवं दुर्ग जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे साथ ही दुर्ग विधानसभा कोर कमेटी में विधानसभा प्रभारी प्रीतम साहू विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

    दुर्ग शहर विधानसभा स्तरीय कोर कमेटी की बैठक एवं दुर्ग शहर विधानसभा अंतर्गत आने वाले सभी चार मंडलों की कार्यसमिति की बैठक 4 एवं 5 जून को रखी गई है। इन सभी बैठकों में विषय प्रवर्तक के रूप में दुर्ग संभाग प्रभारी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी के साथ जिला भाजपा संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल , राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय, लोकसभा सांसद विजय बघेल, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा विधानसभा प्रभारी प्रीतम साहू विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे।  

    दुर्ग विधानसभा की बैठकों हेतु तय समय सारणी अनुसार 4 जून रविवार को दुर्ग शहर विधानसभा स्तरीय कोर समिति की बैठक प्रातः 11:00 बजे से जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में होगी, इसके बाद दोपहर 12:30 बजे से सिकोलाभाठा पटरीपार मंडल कार्यसमिति की बैठक मिलन पैलेस, बोगदा पुलिया के पास धमधा रोड दुर्ग में आहूत की गई है तत्पश्चात दोपहर 3:00 बजे से कसारीडीह बोरसी मंडल कार्यसमिति की बैठक बाफना मंगलम, पदनाभपुर दुर्ग में आयोजित है, तदुपरांत शाम 5:00 बजे से चंडी शीतला मंडल कार्यसमिति की बैठक स्थान ट्विंकल किड्स स्कूल आर्य नगर दुर्ग मैं रखी गई है। अगले दिन 5 जून सोमवार को प्रातः 11:00 बजे से गंजपारा सदर मंडल कार्यसमिति की बैठक जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में संपन्न होगी। 

    जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि विधानसभा स्तरीय कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश भाजपा नेतृत्व द्वारा सुनिश्चित की गई अपेक्षित श्रेणी की सूची के अनुसार तय पदाधिकारी सम्मिलित होंगे तथा मंडल कार्यसमिति की बैठक में मंडल में निवासरत जिला भाजपा पदाधिकारी, जिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य, मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, मंडल भाजपा पदाधिकारी से लेकर शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक सहसंयोजक, मोर्चा प्रकोष्ठ के मंडल पदाधिकारी, पार्षद, पूर्व पार्षद सहित समस्त वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे । 

    बस्तर संभाग स्तरीय सम्मेलन से कार्यकर्ताओं में भरा जोश
     बस्तर / शौर्यपथ /  कांग्रेस का संभागीय सम्मेलन बस्तर से शुरू हुआ। बस्तर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारियों ने आगामी चुनाव की रणनीति बनाया, फिर से बस्तर की 12 सीटें जीतने का लिया संकल्प। बस्तर संभाग स्तरीय सम्मेलन मे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा की कांग्रेस पार्टी बलिदानों की पार्टी है कई मौकों पर कांग्रेसियों ने बलिदान भी दिया है जिससे प्रेरणा लेकर कार्य करते आए हैं अब फिर संघर्ष का समय आ गया है। प्रभारी शैलजा ने पूर्व श्रीमती सोनिया गांधी के पार्टी के प्रति समर्पण, अध्यक्ष राहुल गांधी के संघर्ष वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे के अनुभव, प्रियंका गांधी के ऊर्जा के बदौलत जो पार्टी बुलंदी पर खड़ी है उस पार्टी को और आगे ले जाने के लिए कार्यकर्ताओं को अब संघर्ष करने की जरूरत है। इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तारीफ करते हुए कहा कि श्री बघेल ने काम की बदौलत इतिहास रच दिया है तो  वही नरेन्द्र मोदी नाम रखने में माहिर हैं। उदाहरण स्वरूप उज्जवला योजना का नाम लिया साथ ही कई नरेंद्र मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में भी बताया।

    कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कुमारी शैलजा ने कहा कि हमारी पार्टी में छोटे से छोटे कार्यकर्त्ता को भी सम्मान मिलता है। कार्यकर्त्ता ही पार्टी रूपी शरीर के लिए रीढ़ का काम करते हैं। पार्टी और कार्यकर्त्ता एक-दूसरे के पूरक हैं। आप कार्यकर्ताओं की जो पहचान अपने अपने क्षेत्र में बनी है, वह पार्टी की वजह से ही है। वहीं कार्यकर्ताओं से ही पार्टी का वजूद है। आप जितने जोश के साथ काम करेंगे, पार्टी उतनी ही ज्यादा मजबूत होगी। कुमारी शैलजा ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के कार्यों की खुलकर तारीफ की और कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सूबे की अवाम की भलाई के लिए बढ़िया काम कर रहे हैं। उनके द्वारा शुरू की गई कई योजनाएं दूसरे राज्यों के लिए भी नजीर बन गई हैं। श्री बघेल सबको साथ लेकर चल रहे हैं। पार्टी में कोई भेदभाव और मनमुटाव नहीं है। आप सभी भूपेश बघेल सरकार के अच्छे कामों को लेकर मतदाताओं के बीच अभी से जाना शुरू कर दें और आने वाले चुनावों के लिए उनसे आशीर्वाद मांगें।

    मुख्यमंत्री झीरम घटना से की शुरुआत हुए भावुक, नारे लगाकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा शासनकाल के दौरान 2013 में झीरम घटना का जिक्र करते हुए भावुक हो गए और उनकी आंखें छलक गई। कुछ देर के लिए उनका गला भी रूँध गया। मुख्यमंत्री बघेल अपने आप को संभालते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा और कहा कि 2013 में नक्सली खौफ का भय भी कार्यकर्ताओं को डिगा नहीं पाया, बस्तर की 12 में से 8 सीटों पर विजयश्री हासिल किया। 2018 के चुनाव में 11 विधानसभा सीटों पर विजय श्री हासिल हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जब लड़ेंगे जीतेंगे के जय घोष किए तो सम्मेलन में मौजूद पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं में गजब का जोश भर गया।  

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाने में जो भूमिका कांग्रेस ने निभाई थी, वही भूमिका छत्तीसगढ़ को भाजपा के पंद्रह वर्षों के कुशासन से मुक्ति दिलाने में यहां के कार्यकर्त्ताओं ने निभाई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कोई भी जंग अकेले राजा या सेनापति नहीं जीत सकते, जीत तो आप जैसे कांग्रेस के कर्मठ सिपाहियों के दम पर मिलती है। उन्होंने कहा कि बस्तर संभाग के कार्यकर्त्ता पार्टी हित में पूरे समर्पण भाव से काम करते आ रहे हैं। यही वजह है कि संभाग की सभी बारह विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को विजय मिल पाई है। भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी अभी से इस संकल्प के साथ अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों में डट जाएं कि हर हाल में सभी सीटों पर कांग्रेस को प्रचंड जीत दिलानी है।

    फिर से कांग्रेस की सरकार बनायेंगे -मोहन मरकाम

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी की संभाग स्तरीय सम्मेलन के संबंध मे रूपरेखा प्रस्तुत किया और कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए कमर कस कर तैयार रहने को कहा।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने हमारी सरकार के कार्य और जनकल्याणकारी कामों को लेकर हम जनता के बीच जायेंगे। हमने जन घोषणा पत्र में जो वायदा किया था हमारी सरकार ने उसे पूरा किया है। हम गर्व से जनता के बीच जायेंगे। समाज का कोई ऐसा वर्ग नहीं है जिसके लिये कांग्रेस की सरकार ने काम नहीं किया हो किसान, मजदूर, आदिवासी, अनुसूचित जाति, महिला सभी को केंद्रित कर सरकार ने योजना बना कर उसका प्रभावी क्रियान्वयन किया है। इसका फायदा आने वाले चुनाव में कांग्रेस को मिलेगा। हमारा कार्यकर्ता चुनाव में जाने को तैयार है। हम बूथ लेवल पर कमेटियां बना चुके है। उनका प्रशिक्षण भी शीघ्र पूरा होगा। हमारी सरकार फिर से बनेगी।

    इस दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिव  गण सप्तगिरि उल्का, विजय जांगिड़, मंत्री गण ताम्रध्वज साहू, शिव डहरिया, गुरु रूद्र कुमार, अनिला भेड़िया, बस्तर सांसद दीपक बैज, बस्तर संभाग के विधायक गण, मंडल के अध्यक्ष गण, नगरीय निकाय के निर्वाचित जनप्रतिनिधि गण, जिला जनपद के निर्वाचित जनप्रतिनिधि गण, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गण, ब्लॉक अध्यक्ष गण, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता गण उपस्थित थे। शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने मंच का संचालन किया और आभार प्रदर्शन बलराम मौर्य ने माना।

    दुर्ग / शौर्यपथ / 30 मई 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण करने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय संगठन के निर्देशानुसार 30 मई से 30 जून 2023 तक सभी लोकसभा, विधानसभा, जिला, मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर विशेष जनसंपर्क अभियान सहित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच जाकर भाजपा की उपलब्धियों और नीतियों को प्रस्तुत किया जाएगा।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार गरीबों, शोषितों एवं वंचितों के कल्याण हेतु अनेकों योजनाओं का संचालन कर देश का गौरव विश्व पटल पर स्थापित कर रही है, वहीं सांस्कृतिक विरासत को प्राथमिकता के आधार पर प्रतिस्थापित करने के साथ-साथ आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करते हुए नए भारत को आकार दे रही है। इस अभियान के अंतर्गत व्यापक जनसंपर्क, लाभार्थी संपर्क, व्यापारी सम्मेलन, प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन, जनसभा, समाज के विभिन्न वर्गों से संपर्क जैसे लोकसभा, विधानसभा एवं बूथ स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसके अंतर्गत दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों के लिए प्रदेश भाजपा नेतृत्व द्वारा लोकसभा संयोजक प्रेमप्रकाश पाण्डेय, सह संयोजक दयावंत बांधे को बनाया गया है। उक्त कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने लोकसभा संयोजक प्रेमप्रकाश पाण्डेय की सहमति से दुर्ग जिले के प्रत्येक विधानसभा में होने वाले पृथक पृथक कार्यक्रमों के लिए प्रभारी तय किए हैं, जो कि निम्नानुसार है :-
    1. वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा एवं भोजन के प्रभारी गण :- नटवर ताम्रकार, अरविंदर खुराना, केएस चौहान, रोहित साहू, चंद्रप्रकाश मांडले। 2. संयुक्त मोर्चा सम्मेलन के प्रभारीगण :- विनोद अरोरा, श्रीमती दिव्या कलिहारी, जीत यादव, अनूप गटागट। 3.  लाभार्थी सम्मेलन के प्रभारीगण :- कांतिलाल बोथरा, श्रीमती अमिता बंजारे, श्रीमती माया बेलचंदन, दिनेश देवांगन, साजन जोसेफ। 4. योग दिवस के प्रभारीगण :- शिव चंद्राकर, श्रीमती अल्का बाघमार, श्रीमती चंद्रकला मनहर, श्रीमती बानी सोनी। 5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग बूथ स्तरीय कार्यक्रम के प्रभारीगण :- संतोष सोनी, राजा महोबिया, रजनीश श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह राजपूत, रजा खोखर तथा 6. घर संपर्क अभियान बूथ स्तरीय कार्यक्रम के प्रभारीगण :- ललित चंद्राकर, कांतिलाल जैन, रूप सिंह सिन्हा, जितेंद्र साहू, अशोक बाफना बनाए गए हैं। उक्त जानकारी विशेष जनसंपर्क अभियान के जिला संयोजक दिलीप साहू ने दी है।

    -9 साल में कितने प्रतिशत गरीबों को बीपीएल की श्रेणी से ऊपर लाया गया ?  
    -कितने युवाओं को रोजगार दिया ?
    -महंगाई कितनी कम कर पाई मोदी सरकार ?
      दुर्ग / शौर्यपथ / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कि है। राजेंद्र ने कहा कि कांग्रेस पर 50 साल से गरीबों को भरमाने का आरोप लगाने वाले पीएम नरेंद्र मोदी खुद पिछले 9 साल से देश के हरेक वर्ग को भरमा रहे हैं। भाजपा सरकार द्वारा महंगाई बढ़ाने और रसोई गैस सहित अन्य वस्तुओं पर सब्सिडी खत्म करने जैसे कई फैसलों से आम आदमी का जीवन दूभर हो गया है। पीएम मोदी को गरीब हित की बातें करना शोभा नहीं देता।
    राजेंद्र ने सवाल करते हुए कहा कि 9 साल में मोदी सरकार के फैसलों से कितने प्रतिशत गरीब बीपीएल श्रेणी से ऊपर आ सके ? कितने प्रतिशत लोगों को रोजगार मिला ? महंगाई कितनी कम हुई ? कितने किसानों की आय दोगुनी हो पाई ? मोदी सरकार बताए कि चंद उद्योगपतियों को छोड़कर पिछले नौ साल में कितने लोगों का भला किया गया ?           
      राजेंद्र ने कहा कि 2014 में मोदी ने विदेशी बैंकों से काला धन लाने और हरेक भारतीय नागरिक के खाते में 15 लाख रुपए जमा करने का वादा कर भरमाने का काम किया। ये वादा आज तक पूरा नहीं हो पाया है। रसोई गैस सस्ती करने के नाम पर महिलाओं को भरमाया लेकिन आज हाल ये है कि मोदी राज में दिनोंदिन रसोई गैस महंगी हो रही है।
       राजेंद्र ने कहा कि कर्जमाफी और आय दोगुना करने का वादा कर किसानों को भरमाया गया। नौ साल में किसानों की आय दोगुना करने पीएम मोदी की सरकार ने कोई फैसला नहीं किया। उलटे तीन काले कृषि कानूनों से किसानों को तबाह करने और अडानी को ज्यादा से ज्यादा मालामाल करने का प्लान बनाया गया। किसानों की एकता से यह कानून मोदी सरकार को वापस लेना पड़ा।          
       राजेंद्र ने कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस पार्टी ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी सहित सभी वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए न सिर्फ योजनाएं बनाई, बल्कि इन योजनाओं को लागू भी किया। दूसरी ओर भाजपा धर्म और जातपांत के नाम पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है।मोदी सरकार के कार्यकाल में उद्योगपतियों का कल्याण हुआ। भाजपा सरकार ने गरीबों, किसानों और आम आदमी के हितों के लिए न योजनाएं बनाई, न उनके आर्थिक कल्याण की दिशा में कोई कदम उठाया। पीएम मोदी के बयान का सच आम जनता अच्छी तरह जानती है। समय आने पर भाजपा को इसका जवाब मिलेगा। 

    2 पद्मश्री,पूर्व आईएएस ,राज्य अलंकरण से पुरस्कृत छग के 13 कलाकार और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हस्तियों समेत सैकड़ों लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता


    रायपुर / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर गुरुवार को छत्तीसगढ़ की जानी-मानी हस्तियों ने सैकड़ों साथियों-प्रशंसकों के साथ भाजपा प्रवेश किया। भाजपा में प्रवेश करने वालों में पद्मश्री सम्मान प्राप्त हस्तियां, पूर्व आईएएस, समाज प्रमुख, जन प्रतिनिधि,  किसान, छात्र, अधिवक्ता, फिल्म प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, प्रोडक्शन मैनेजर,व्यापार जगत की  मशहूर हस्तियां,  राज्यअलंकरण पुरस्कार से पुरस्कृत और अंतरराष्ट्रीय ख्यति प्राप्त छत्तीसगढ़ी लोककला के अग्रणी कलाकार शामिल हैं।
      गुरुवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में हुए एक भव्य समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव,प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह,  प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ,प्रदेश महामंत्री द्वय केदार कश्यप व विजय शर्मा, सांसद सुनील सोनी, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत,प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, सहित वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे।
       भाजपा प्रवेश करने वालों में विभिन्न विधाओं के राज्य अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित हस्तियां, पद्मश्री राधेश्याम बारले के नेतृत्व में, दुर्ग संभाग के 169 कलाकारों के साथ ही रायपुर संभाग के लगभग 100 व बिलासपुर संभाग के 28 कलाकारों सहित 309 कलाकारों ने भाजपा प्रवेश किया। इसी तरह पद्मश्री अनुज शर्मा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्रीज के एक दर्जन कलाकारों और आधा दर्जन प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, प्रोड्क्शन मैनेजर , एक दर्जन कृषकों सहित 52 लोगों ने भाजपा प्रवेश किया जिनमें छात्र, व्यापारी और अधिवक्ता भी शामिल हैं।

    भाजपा शामिल होने वालों में अनेक जिलों के कलेक्टर रहे, पूर्व संयुक्त सचिव, एडमिनिस्ट्रेटिव रिफार्म्स कमीशन के पूर्व सेक्रेटरी राजपाल सिंह त्यागी भी शामिल हैं।
      अखिल भारतीय मरार, माली, कुशवाहा, मौर्य, सैनी महासभा छत्तीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र नायक पटेल के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग के रायपुर संभाग के 28 समाज प्रमुखों ने भाजपा में प्रवेश लिया। रायपुर संभाग के  गोंड आदिवासी समाज के प्रमुख युवा समाजसेवी विजय ध्रुव के नेतृत्व में धमतरी-सिहावा क्षेत्र के साहू समाज, निषाद समाज, सेन समाज, कुर्मी समाज और अनुसूचित जाति वर्ग के 35 युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ली।
      रायपुर नगर निगम के निर्दलीय पार्षद अमर बंसल के नेतृत्व में 28 समाजसेवियों ने भी भाजपा का दामन थामा। स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य, हाईकोर्ट एडवोकेट निशांत श्रीवास्तव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सेवानिवृत्त शासकीय सेवक अभनपुर क्षेत्र के ईश्वरलाल साहू, रायपुर के अधिवक्ता त्रय दीनबंधु गौर, प्रवीण पाल व रामकृष्ण ध्रुव ने भी भाजपा की सदस्यता ली।
      भाजपा प्रदेशाध्यक्ष साव ने इस अवसर पर भाजपा की सदस्यता लेने वाले सभी गणमान्य लोगों का अभिनंदन करते हुए कहा कि आज का यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ में भाजपा के लिए शुभ संकेतों का प्रारंभ है और इस बात पर मुहर भी है कि प्रदेश में कांग्रेस और उसकी सरकार की उल्टी  गिनती शुरू हो चुकी है। प्रदेश के लोग कांग्रेस के कुशासन से बेहद त्रस्त हो चले हैं और अब वे भारतीय जनता पार्टी की ओर विश्वास भरी नजरों से निहार रहे हैं।
         अध्यक्ष साव ने कहा कि प्रदेश का जनमानस भाजपा की रीति-नीति, कार्यक्रमों और विचारधारा से प्रभावित हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के 9 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों व सुशासन ने देशवासियों के भीतर विश्वास उत्पन्न किया है, जबकि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने वादाखिलाफी, घोटाले और भ्रष्टाचार करके छत्तीसगढ़ को कुशासन दिया है और प्रदेश में चहुं ओर असुरक्षा व अविश्वास का वातावरण निर्मित किया है। श्री साव ने कहा कि भाजपा के सुशासन से प्रभावित होकर कांग्रेस के कुशासन को उखाड़ फेंकने के लिए प्रदेश का मतदाता कृतसंकल्पित हो गया है।

    रायपुर / शौर्यपथ /  प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में बस्तर की जनता ने कांग्रेस को 11 विधानसभा सीटों में जीत दिलाकर सरकार बनाने की जिम्मेदारी दी थी और उसके बाद हुये दंतेवाड़ा के उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी को जीताकर बस्तर को भाजपा से मुक्त किया है। वर्तमान में बस्तर भाजपा मुक्त है और 2023 के आम चुनाव में भी बस्तर की जनता बस्तर को भाजपा से मुक्त रखेगी।
     प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि बस्तर की जनता ने 15 साल के रमन भाजपा सरकार के आततायी चरित्र को देखा और झेला है उस दौरान बस्तर की जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जैसे सुविधाओं के लिए तरसते रही है। बस्तर की जल, जंगल, जमीन पर कब्जा करने के लिए रमन सरकार ने कई काले षड़यंत्र किये। बस्तर लाल आतंक से जल रहा था, बस्तर के लोग बस्तर छोड़ने मजबूर थे। रमन सरकार के दौरान 700 से अधिक गांव के आदिवासी पलायन कर गए और उनके घरों को आग लगा दिया गया था, बस्तर उस 15 साल के डरावने दिनों को भूली नही है।
       प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने आदिवासियों के मान सम्मान को वापस दिला आया है, आदिवासियों को पेसा के नियम बनाकर उनके कानूनी अधिकार दी है, बस्तर के लोहंडीगुड़ा में 1700 आदिवासी परिवार के 4200 एकड़ जमीन को लौटाकर इतिहास रचा है। स्थानीय स्तर पर भर्ती, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, के लिए बेहतर काम किये हैं। आज देश के मानचित्र में बस्तर की पहचान विकसित क्षेत्रों की श्रेणी में है। बस्तर आज लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। बस्तर की मिलेट, बस्तर की संस्कृति, बस्तर की परंपरा आज विश्व में पहचान बना रही है।

    भिलाई / शौर्यपथ / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने अपने 9 साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर केंद्रीय भाजपा नेतृत्व के आवाह्न एवम प्रदेश भाजपा के निर्देश पर भिलाई जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के नेतृत्व पर बीजेपी जिला द्वारा अभियान चलाकर 9 सालों का लेखा-जोखा जनता के सामने रख रही है. इसी क्रम में जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र दामोदर मोदी केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी सहित समस्त मंत्रीय मंडल को भाजपा भिलाई जिला के समस्त कार्यकर्ताओ की ओर से शुभकामनाये प्रेषित किये एवम उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आगे ब्रजेश बिचपुरिया ने कार्यकर्ताओं को 9 सालों में मोदी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई ! भाजपा कार्यकर्ताओं से आग्रह किये की आप सभी अंतयोदय व्यक्ति तक मोदी सरकार के 9 साल को सुरक्षा और राष्ट्रीय गौरव के वर्ष बया करे। आज मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय सुरक्षा, आत्मनिर्भर, राष्ट्रीय गौरव, विकास व गरीब कल्याण के अभूतपूर्व संयोजन के 9 वर्ष पूर्ण हुवे हैं. हमारा देश विश्व में गौरव के नए आयाम बना रहा है, वहीं दूसरी ओर सरकार ने विकास व गरीब कल्याण के नए मापदंड स्थापित किए हैं।मोदी सरकार की योजनाओं से गरीब एवम सामान्य व्यक्त का जीवनस्तर बड़ी तेजी से ऊपर उठा है मोदी जी ने गरीब से गरीब व्यक्ति को घर, बिजली, गैस व स्वास्थ्य बीमा जैसी कई बुनियादी सुविधाएं देकर उनके जीवनस्तर को उठाया है! यह वर्ग पहली बार अपने आप को देश की विकास यात्रा से जुड़ा हुआ महसूस कर रहा है! देश ने पहली बार ग्रामीण व शहरी भारत का समानांतर विकास देखा है।
    अर्थव्यवस्था को बताया दुनिया के लिए आदर्श जहां कई विकसित देश अभी तक कोरोना महामारी के प्रभाव से नहीं उभर पाए, वहीं नरेन्द मोदी के नेतृत्व में तेजी से बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व के लिए आदर्श बनी है! आधुनिकता व सांस्कृतिक विरासत को साथ लेकर मोदी जी आत्मनिर्भर भारत की ओर संकल्पित भाव से कार्यरत हैं।

       रायपुर । शौर्यपथ । केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर प्रेस कांफ्रेंस करने आये थे लेकिन उनके पास भी मोदी की वायदा खिलाफी का कोई जवाब नहीं था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मुंडा वह नहीं बता पाये जो जनता जानना चाहती है जब भी मोदी के द्वारा जनता से 2014 में किये गये वायदों की बात होती है भाजपा नेता जुमलेबाजी करने लगते है। भाजपाई ऐसा भाषण देते है जैसे 2014 के पहले भारत था ही नहीं देश की सारी प्रगति मोदी के 9 साल में हुई जबकि हकीकत में मोदी सरकार के 9 साल में देश में एक भी सार्वजनिक उपक्रम नहीं लगा, अपितु 22 सार्वजनिक क्षेत्र की बड़ी कंपनियां मोदी सरकार ने बेच डाला। मोदी के शासन काल में देश की सिंचाई सुविधा बढ़ाने के लिये एक भी सिंचाई का बड़ा बांध नहीं बना। 400 से अधिक ट्रेने बंद कर दी गयी, यात्री सेवा के नाम पर महंगी वंदेभारत चलाया वह भी दम तोड़ रही। भारत की लाइफ लाइन मानी जाने वाली रेलवे लेटलतीफी और अचानक कैंसिल होने का पर्याय बन गयी है।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मोदी के हर साल 2 करोड़ रोजगार के वायदे पर मौन रहे। किसानों की आय दुगुनी करने पर कुछ नहीं बोल। बेतहाशा महंगाई के बारे में भाजपा के नेता चुप रहे। 100 दिन में महंगाई कम करने का वायदा करने वाली मोदी राज में महंगाई 170 प्रतिशत बढ़ गयी। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, राशन सामान आम आदमी की पहुंच से दूर हो गये। आटा, दूध, दही जैसे रोजमर्रा के उपयोगी सामानों पर मोदी सरकार टैक्स लेने लगी। अच्छे दिनों का वायदा करने वाले मोदी ने देश के मध्यम और गरीबों का जीना दूभर बना दिया।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस ने मोदी सरकार से 9 सालों के 9 सवाल और 91 वायदा खिलाफी गिनाया था लेकिन मोदी सरकार की उपलब्धियां बताने आये केंद्रीय मंत्री इन सवालों का जवाब देने का साहस नहीं जुटा पाये। मोदी के जैसे ही उनके मंत्री भी जनता के सवालों से भागते है दरअसल उनके पास बताने के लिये कुछ है नहीं। जनता से किये वायदों को पूरा नहीं किया तो झूठ और जुमलेबाजी परोस कर अपनी पीठ थपथपा रहे है।

      दुर्ग । शौर्यपथ । भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग के अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के अनुमोदन एवं जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल की सहमति से गंजपारा सदर मंडल अध्यक्ष मदन वाढ़ई ने अपनी कार्यकारिणी घोषित की। गंजपारा सदर मंडल में निवासरत समस्त मोर्चों के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी तथा प्रकोष्ठों के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला संयोजक सहसंयोजक विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में कार्यकारिणी में शामिल रहेंगे। गंजपारा सदर मंडल की नव घोषित कार्यकारिणी निम्नानुसार है :- 

    अध्यक्ष- मदन वाढ़ई, 

    उपाध्यक्ष- संदीप जैन, राहुल पंडित, गुलाब वर्मा, द्वारिका साहू, अनूप यादव, हिमांशु शुक्ला। 

    महामंत्री- श्याम शर्मा एवं कृष्णा निर्मलकर। 

    मंत्री- रीता देवी सिंह, हेमंत खत्री, छन्नू यादव, शिव नायक। 

    कोषाध्यक्ष- उमेश गिरी गोस्वामी। 

    कार्यालय मंत्री- टीकम साहू। 

    सह कार्यालय मंत्री- दिव्या रूसिया।

    मीडिया प्रभारी- देव वर्मा। 

    सोशल मीडिया प्रभारी- कुंदन साहू। 

    आईटी सेल प्रभारी - महेंद्र यादव। 

    कार्यकारिणी सदस्य :- प्रशांत जोशी, श्यामा साव, विनीत ताम्रकार, कमल तिवारी, श्रीमती गीता वर्मा, अमर भोई, विष्णु साहू, शिव ताम्रकार, संदीप देवांगन, महेश सार्वा, पुरुषोत्तम मटियारा, लक्ष्मीकांत दुबे, किशन भंडारी, विकास ताम्रकार, ओमप्रकाश देशमुख, कन्हैया साहू, राजाराम जलतारे, दशरथ निर्मलकर, डॉ. घनश्याम साहू, नरेंद्र गुप्ता, मोती साहू, राजेश रामटेके, प्रकाश टावरी, शिवेश शुक्ला, दिनेश वर्मा, कमल टावरी, संदीप निर्मलकर, संजय पुरोहित, फत्ते साहू, भुनेश्वरी साहू, भारती साहू, आशीष यादव, वेंकट सोनी, भागवत सोनी, द्वारिका यादव, अश्वनी चंदेल।

    स्थायी आमंत्रित सदस्य :- कांतिलाल बोथरा, चैनसुख भट्टड़, चतुर्भुज राठी, श्रीमती उषा टावरी, राजेंद्र कुमार, के एस चौहान, कांतिलाल जैन, आशीष निमजे, दीपक चोपड़ा, काशीनाथ शर्मा, मनोज सोनी, श्रीमती शारदा गुप्ता, सत्यनारायण शर्मा, रजा खोखर, मनोज अग्रवाल, पवन बड़जात्या, प्रहलाद रुंगटा, डॉ. शरद अग्रवाल, महेंद्र दिल्लीवार, रमाकांत द्विवेदी। 

    विशेष आमंत्रित सदस्य :- प्रवीर मोहन सिंह, ओमप्रकाश सेन, पुष्पा वर्मा, शशि साहू, धर्मेंद्र शाह, विजय बेगानी, महावीर छाजेड़, अशोक कंडरा, नितेश साहू, ऋषि यादव, ओमप्रकाश पाण्डेय, नरेंद्र चंदेल, अब्दुल वाहिद अंसारी, अजय चंद्राकर, संदीप भाटिया, कमल सोनी, धनंजय चौबे, आशीष बड़जात्या। 

    भाजयुमो जिलाध्यक्ष जीत हेमचंद यादव द्वारा दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के अनुमोदन एवं गंजपारा सदर भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन वाढई की अनुशंसा पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष दीपक सिन्हा को नियुक्त किया गया है। भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी द्वारा दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के अनुमोदन एवं गंजपारा सदर भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन वाढई की अनुशंसा पर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती रोशनी फत्ते साहू को बनाया गया है।  

    मंडल के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाओं के साथ जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने आव्हान किया कि पार्टी से ही कार्यकर्ता की पहचान बनती है, पार्टी ही कर्मठ कार्यकर्ता को नेता के रूप में स्थापित करती है। आगामी चुनौतियों का टीम भावना के साथ पूरी क्षमता से सामना करें और व्यक्तिवादी सोच से परे हटकर पार्टी तथा कमल निशान को ही सबकुछ मानते हुए मंडल में संगठन को मजबूत करने के लिए बेहतर समन्वय के साथ एकजुट होकर काम करें। आगे चलकर पार्टी भी सक्रिय पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के काम का मूल्यांकन करके उन्हें उचित स्थान प्रदान करेगी।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision