August 27, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    राजनीति

    राजनीति (1230)

    कांग्रेस मोदी सरकार की विफलता, वायदा खिलाफी को जनता तक ले जायेगी
    15 लाख न देना, 2 करोड़ रोजगार पर धोखा, बढ़ती महंगाई मोदी सरकार की विफलता के स्मारक है
       

          रायपुर / शौर्यपथ / मोदी सरकार के 9 साल जनता की बदहाली का रहा। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी राज में देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी से जितनी परेशान है उतना कभी नहीं रही। भाजपा सरकार मोदी सरकार की कौन सी उपलब्धि को जनता के बीच लेकर जाने की बात कर रही है। कांग्रेस मोदी सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचायेगी। जनता मोदी सरकार की विफलता को खुद भोग रही है। मोदी सरकार 9 साल स्वतंत्र भारत के काला अध्याय रहे है। इन आठ सालों में देश की प्रगति रूक गयी। देश की बेरोजगारी दर घट गयी, लोगों की नौकरियां चली गयी, 2.5 करोड़ लोगों के हाथों से कमाई के साधन छिन गये। 45 करोड़ लोगों की नौकरी और रोजगार पाने इच्छा समाप्त हो चुकी है। आजादी के बाद पहली बार देश की उत्पादकता इतने निचली स्तर पर है, बेरोजगारी दर आसमान छू रही है। महंगाई बेलगाम है। नोटबंदी, जीएसटी जैसे अदूरदर्शी निर्णयों ने देश के उद्योग धंधे अर्थ तंत्र की कमर को तोड़कर रख दिया है।
    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार के 9 साल भाजपा के झूठे वायदों और जनता को मुंह चिढ़ाने वाले साबित हुये। जनता से हर के खाते में 15 लाख देने के वायदों को जुमला बता दिया, हर साल 2 करोड़ युवाओं को नौकरी देने के वायदे पर मोदी सहित पूरी भाजपा की बोलती बंद है। अच्छे दिन लाने का वायदा जनता से किया था लेकिन अच्छे दिन आये देश के तीन नाम चीन उद्योपतियों के तीनों धन्ना सेठ हर दिन 1000 करोड़ कमाने लगे 35 रू. लीटर पेट्रोल देने का वायदा करने वाले मोदी पेट्रोल-डीजल पर 35 रू. एक्साईज वसूलने लगे थे। किसानों की आय 2022 तक दुगनी करने का वायदा करने वाले मोदी किसानों से खेती किसानी छीनने के लिये कानून बना दिये थे। देश में थोक महंगाई 30 सालों में सबसे ज्यादा 15.08 प्रतिशत हो गयी। खुदरा महंगाई मोदी के शासन काल में सबसे ज्यादा 7.8 प्रतिशत हो गयी। बेशर्म भाजपाई मोदी सरकार की इसी नाकामी को जनता को बतायेंगे।
    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 9 साल में मोदी सरकार ने एक भी सार्वजनिक उपक्रम नहीं लगाया। लोगों को रोजगार देने कोई व्यवस्था नहीं किया। देश में एक भी बड़ा सिंचाई का बांध, विद्युत संयंत्र नहीं बनाया गया। देश में पहले से चल रहे मुनाफा देने वाले देश की 22 सरकारी कंपनियों को मोदी सरकार ने बेच दिया। एलआईसी, एयर इंडिया का निजीकरण हो गया। रेलवे पर भी मोदी सरकार की बुरी निगाह है। ऐसी अकर्मण्य और नक्कारी सरकार की किन उपलब्धियों के प्रचार की बात भाजपाई जनता के बीच करेंगे।

       रायपुर / शौर्यपथ /

    छत्तीसगढ़ मॉडल की धमक हिमांचल के बाद कर्नाटक में भी दिखी ।कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का छत्तीसगढ़ माडल देश के सामने एक नजीर बन कर उभरा है ।कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की योजनाओं को  देश के विभिन्न राज्यो में होने वाले  चुनावों के घोषणा पत्र में शामिल करती है और उन योजनाओं का छत्तीसगढ़ के लोगो के जीवन स्तर में  पड़े प्रभाव को अपने चुनाव केम्पेन का हिस्सा भी बनाती है ।कांग्रेस को इस रणनीति का फायदा हिमांचल के साथ कर्नाटक में भी मिला ।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी सरकार की योजनाओं के बारे में कर्नाटक में प्रेस कांफ्रेंस ले कर वहाँ की जनता के सामने रखे थे।
     
        कांग्रेस संचार प्रमुख़ सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस ने  सरकार बनने पर  पांच गारन्टी लागू करने का वायदा किया था इनमे 200 यूनिट तक  बिजली मुफ्त ,छत्तीसगढ़ के 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना से प्रभावित थी इसी प्रकार कर्नाटक में छत्तीसगढ़ की बेरोजगारी भत्ता नीति तथा कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन योजना को भी प्रमुख वायदों में शामिल किया गया ।किसानों की कर्जमाफी ,न्यूनतम समर्थन मूल्य जैसी छत्तीसगढ़ की योजनाएं भी कांग्रेस के प्रचार का प्रमुख हिस्सा थी।इसके पहले हिमांचल के घोषणा पत्र में भी छत्तीसगढ़ की योजनाओं को  व्यापक स्थान दिया गया था जिसका पार्टी को फायदा मिला था।हिमांचल में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कांग्रेस की सुक्खू सरकार ने छत्तीसगढ़ पर आधारित योजनाओ को लागू भी किया है।
     
          कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस का छत्तीसगढ़ की योजनाओं का अपने चुनाव प्रचार का हिस्सा बनाना स्वाभाविक है  अब विपक्षी दलों की सरकारें भी इन योजनाओं की नकल करने से पीछे नही हट रही ।मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने छत्तीसगढ़ की गो धन न्याय योजना की तर्ज पर अपने यहां गोबर और गौ मूत्र खरीदना शुरू किया है ।गो धन न्याय योजना  गोठान योजना का अध्यन करने उसे अपने यहा लागू करने 8 राज्यों की सरकारें अपना प्रतिनिधि मंडल भेज चुकी है तथा उसे अपने यहां लागू करने की दिशा में प्रयास रत है ।मोदी सरकार के इस वर्ष के बजट में छग के गो धन न्याय योजना की तर्ज पर योजना के लिए वित्तीत प्रावधान किया गया है ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के चुनाव में छत्तीसगढ़ की गोठान योजना की तर्ज पर  राज्य में आवारा पशुओं के प्रबन्धन के लिए योजना बनाने का वायदा किया था। भूपेश बघेल का छत्तीसगढ़ मॉडल देश के सामने एक समर्थ और विश्वसनीय मॉडल के रूप में सामने आया है।

        दुर्ग / शौर्यपथ / कर्नाटका की जनता ने भाजपा के सांप्रदायिक एजेंडा को  को नकार दिया  लक्ष्मीनरसिम्हा जिला अध्यक्ष दुर्ग ग्रामीण सेवा दल ने कहा है कि केंद्र में कर्नाटक में दोनों जगह भाजपा की सरकार थी ,उसके बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित एक भी भाजपा नेता केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों के आधार पर जनता से वोट मांगने का साहस नहीं जुटा पाए ,प्रधानमंत्री अपने 9 साल की उपलब्धियों का जिक्र तक चुनाव में नहीं कर पाए प्रधानमंत्री जनता से बजरंग दल के नाम पर वोट मांग रहे थे ,जनता से भाजपा और प्रधानमंत्री के मुद्दे से भटकाने की राजनीति का विरोध किया और भाजपा के खिलाफ मतदान किया जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नरसिम्हा  ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत डबल इंजन का नारा लगाने वालों पर करारा चोट है l कर्नाटक की जनता वादा निभाने वाली और जनता की आवाज सुनने वाली सरकार चाहती है जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने जनता से किए 36 बिंदुओं में के वादे में से 90% वादा को पूरा किया है उनके अलावा अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं बनाकर प्रदेश की हर वर्ग के साथ न्याय किया है और एक विश्वास अर्जित की है कर्नाटक की जनता भी ऐसी सरकार कर्नाटका में चाहती थी इसलिए कांग्रेस को  चुनी है है जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नरसिम्हा ने कहा कि  कर्नाटका में अब कांग्रेस की पारदर्शी सरकार बन रही है जो किसान मजदूर, युवा ,माता ,बहना ,व्यापारियों की स्थानिक संस्कृति के लिए काम करती है सभी वर्गों को न्याय देती है

        रायपुर / शौर्यपथ / गोढ़ी गांव के गोठान जाकर भाजपा ने नया राजनैतिक नौटंकी करने की कोशिश किया। जिसका गोढ़ी की प्रबुद्ध जनता ने कड़ा विरोध किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि 15 सालों तक गोशाला के नाम पर अनुदान खाने वालों को गोठान बर्दाश्त नहीं हो रहा। भाजपा के दुष्प्रचार का विरोध करके जनता ने साबित कर दिया कि नकारात्मक राजनीति करने वालों को जनता का समर्थन कभी नहीं मिल सकता है। छत्तीसगढ़ में भाजपा मुद्दाविहीन हो चुकी है। उसके पास जनतिह के मामले उठाने को कुछ बचा नहीं है ऐसे में भाजपा के नेता मीडिया की सुर्खियां बटोरने के लिये काल्पनिक और झूठे आरोपों के आधार पर राजनीति करना चाहते है। जिसको जनता स्वीकार नहीं कर रही है।
        प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि गोठान समितियों में भ्रष्टाचार भाजपा का दिमाकी फितूर है। प्रदेश में 9790 गोठानों का निर्माण पूरा हो गया भाजपा को सभी गोठानों में जाकर अध्ययन करना चाहिये। सभी गोठानों में पानी शेड, चारे की व्यवस्था की गयी है, गोठानों में गांव के लोग ही पैरा दान करते है। प्रदेश भर के गोठानों में पानी की टंकी, शेड आदि पर हुये कुल अलग-अलग खर्चों की राशि को घोटाला बता कर भाजपाई सनसनी फैलाना चाहते थे लेकिन उनका झूठ बेनकाब हो गया। इन गोठानों का संचालन देखरेख गांव के ही लोग करते है, इसके निर्माण से लेकर रख रखाव में गोठान समितियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसमें भ्रष्टाचार के आरोप भाजपा नेताओं की गलत बयानी के अलावा कुछ नहीं है। 15 साल तक राज्य में गोशाला चलाकर गायों के नाम पर करोड़ों का घपला करने वाले भाजपाईयों को सपने में भी घोटाला ही नजर आता है। इसीलिये गोठानों में उनको गड़बड़ी नजर आ रही है। जनता भूली नहीं है कैसे भाजपा के नेता गोशाला चलाने के नाम पर गायों की चमड़े का व्यापार करते थे, गायों को भूखी मारते थे।
       प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि गोढ़ी में हुये जनविरोध के बाद भी यदि भाजपा के नेता झूठ और फरेब की राजनीति को बंद नहीं किये तो आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंचने देगी। गोठान जनता के लिये जनता का जनता के द्वारा चलायी जाने वाली योजना है। भाजपा ने इसमें घोटाले का झूठा आरोप लगाया इसलिये जनता के विरोध का सामना करना पड़ा। गोठान में राज्य सरकार अभिभावक की भूमिका में रहता है प्रारंभिक संरचना विकसित करने के बाद गोठानों का संचालन उसी गांव की गोठान समितियां जिसमें गांव के लोग ही शामिल रहते है, संचालित करते हैं, गांव के ही महिलाओं की स्व सहायता समूह की महिलायें गोठानों की अन्य उत्पादक गतिविधियां को संचालित करती है। भाजपा गोठान जैसी जनोन्मुखी योजना में भ्रष्टाचार के आरोप लगा कर भाजपा अपने मानसिक दिवालियेपन को प्रदर्शित कर रही है।

       रायपुर / शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सीजीपीएससी में चयनित बच्चों के चयन पर सवाल उठाकर भाजपा ने अपने गिरी हुई और घटिया सोच को प्रदर्शित किया है। सीजीपीएससी की परीक्षाएं पारदर्शी तरीके से होती है और उस में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपनी योग्यता क्षमता के आधार पर परीक्षा पास कर चयनित होते हैं। ऐसे में भाजपा के द्वारा उनके चयन पर सवाल उठाना चयनित बच्चों का अपमान है। भाजपा को अपने इस हरकत के लिए सीजीपीएससी में चयनित सभी बच्चों से माफी मांगना चाहिए।
       प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के छात्र-छात्रायें वह दिन को भूले नहीं है जब रमन सिंह मुख्यमंत्री थे उस दौरान शिक्षा मंत्री रहे केदार कश्यप की पत्नी के स्थान पर दूसरे युवती ने परीक्षा दी थी और उस नकल प्रकरण का भंडाफोड़ हुआ था। रमन सरकार के दौरान ही प्रतियोगी परीक्षा हो या अन्य प्रकार के परीक्षा हो भ्रष्टाचार और घाल मेल होता था।
      प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि अगर कोई छात्र होनहार है, योग्य है, विद्वान है और वह प्रतियोगिता परीक्षा में चयनित हो जाता है और उसके संबंध किसी राजनेता अधिकारी व्यापारी से है इसका मतलब यह नहीं है कि उसे उसके हक अधिकार से वंचित किया जाए या उसकी योग्यता पर प्रश्नचिन्ह लगाया जाए। भारतीय जनता पार्टी अपनी ओछी राजनीति के लिए पीएससी में चयनित बच्चों के योग्यता पर भी सवाल उठाने से पीछे नहीं हट रहे हैं, बड़ी घटिया और गिरी सोच भाजपा नेताओं की है।

    दुर्ग । शौर्यपथ । कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद छ:ग NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू के निर्देश पर आज दुर्ग एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष रवि अन्य कार्यकर्ता के सामूहिक नेतृत्व में दुर्ग पदाधिकारी द्वारा मालवी नगर चौक दुर्ग पर स्थित श्री हनुमान जी के मंदिर पहुंच पूजा अर्चना कर भगवान से आशीर्वाद लेकर अभिवाजित मध्यप्रदेश में दुर्ग जिला से कांग्रेस पार्टी के चाणक्य कहे जाने वाले कांग्रेस पार्टी के किसान छत्तीसगढ़िया नेता स्व. श्री दाऊ वासुदेव चंद्राकर जी के मूर्ति पर माला अर्पण कर उन्हें याद करते हुए कार्यकर्ता ने राहगीरों को मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया इस दौरान NSUI पदाधिकारीयों ने इस जीत को कर्नाटक की जनता, पार्टी के शीर्ष नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री मल्लिकार्जुन खडगे जी, कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री वरिष्ठ नेता आदरणीय सीतारामया जी, राज्य ईकाई के अध्यक्ष डीके शिवकुमार जी, प्रदेश प्रभारी सुरजेवाला जी देश में सबसे लोकप्रिय छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के छ:ग मॉडल के उदाहरण वाले तर्ज पर पांच गारंटी के तर्ज पर राज्य में पार्टी ने चुनाव लड़ा जिसे जनता ने स्वीकार कर राज्य के सभी सीनियर नेताओं और कांग्रेस पर भरोसा जताया राज्य ईकाई के सभी मोर्चा संगठनों के कार्यकर्ता के अथक परिश्रम और सभी वरिष्ठ नेताओ के सामूहिक प्रयास से 40% कमीशन डबल ईंजन वाली भारतीय जनता पार्टी के भ्रष्ट सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाकर पुनः कर्नाटक में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के साथ राज्य में सरकार बनाई यह जीत पार्टी के प्रति समर्पित रहकर मेहनत करने वाले बूथ व सेक्टर प्रभारी ब्लॉक वार्ड के हर एक जमीनी कार्यकर्ता कि जीत है इस जनादेश से केंद्र के तानाशाही सरकार के खिलाफ और माननीय श्री @RahulGandhi जी के नफरत पर मोहब्बत कि जीत बताया..।।

    सही मायने में 2024 की जो आहट थी उसका आगाज हो चुका है 2024 परिणाम 2023 में दिख गया है भारतीय जनता पार्टी पुरी तरह हताश व उदास है कांग्रेस परिवार में हर्ष व्याप्त सभी कार्यकर्ता 2023 और 24 के मिशन में जुट गये है।इस दौरान दुर्ग एनएसयूआई के हरीश देवांगन,अमन दुबे,राहुल यादव,देवेश सिंह राजपूत,राहुल सोनकर,महेश,अहमद,पुष्कर,प्रतीक, सैश,वास्तविक,आशीष लाकेश सिन्हा,विक्रम टंडन,साहित्य साहू,फर्दीन इकबाल,अहिवारा विधानसभा उपाध्यक्ष रमेश दास,कार्तिक, डोमन,विकाश साहू,मयंक,शुभम,प्रकाश सहित NSUI के बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित थे । 

    नवागढ़ / शौर्यपथ / कर्नाटक विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को जीत मिलने के साथ ही नवागढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संसदीय सचिव व नवागढ़ विधायक गुरूदयाल सिंह बंजारे के नेतृत्व में कर्नाटक की जीत का आतिशबाजी एवं मिठाई बाटकर जश्न मनाया।
       संसदीय सचिव बंजारे ने कहा कि भाजपा के नफरत के बाजार में राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान चल गई। कर्नाटक की जनता ने भाजपा की नफरत की राजनीति को सिरे से नकार दिया है। देश की जनता मोहब्बत चाहती है। आपस में भाईचारा चाहती है। भाजपा की नफरत की राजनीति ज्यादा दिनों तक चलने वाली नहीं है।
      इस अवसर पर सुरेंद्र तिवारी, तिलक घोष, आशाराम ध्रुव, नैना कुर्रे, हेमंत सोनकर, रतन दिवाकर, लक्ष्मण साहू, रूप प्रकाश यादव, वीरेंद्र जायसवाल, रामेश्वर साहू, बंटी गुंबर,अशोक साहू, मनीष साहू, द्वारिका साहू, संतोष बंजारे, भुवन साहू, उत्तर दास पाटले, गौकरण साहू, शंकर साहू, राकेश गाहिरे सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    नवागढ़ / शौर्यपथ / कर्नाटक में कांग्रेस के ऐतिहासिक जीत पर नवागढ़ विधानसभा मुख्यालय राजीव गांधी चौक पर विजय बघेल डायरेक्टर अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के नेतृत्व पर शीर्ष नेताओं एवं पार्टी के नारे लगाकर कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनने पर मिठाई खिलाकर आतिशबाजी कर बधाई दिया। कर्नाटक के प्रदेशवासियों के प्रति अपनी ओर से आभार व्यक्त किया।
       इस अवसर पर रामेश्वर साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवागढ़, प्रभारी महामंत्री खेमन टंडन,वरिष्ठ नेता धरमवीर खुराना,प्रवक्ता रितेश तिवारी, दिनेश तिवारी, मनोहर वैष्णव,रूपेंद्र साहू,गुरभेज सिंह गुंबर,रोशन दीवान,तुलसी साहू,विजय साहू,इस्माईल खान,लक्ष्मण साहू,बद्रीनारायण नवरंग,मदन पाल, हमेश्वर कुर्रे,उपस्थित रहे।

    कर्नाटक में नहीं चला भाजपाइयों का इमोशनल ड्रामा


       रायपुर/ शौर्यपथ / कर्नाटक में कांग्रेस को मिले पूर्ण जनादेश पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि  कर्नाटक चुनाव में प्रचार के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भारत को 2014 के पहले घुटने में चलने वाला देश बताकर मां भारती का और भारतवासियों का अपमान किया था कर्नाटक की जनता ने भारत को कमजोर और अपंग बताने की सोच रखने वाली भाजपा को हराकर बड़ा सबक सिखाई है कर्नाटक की जनता 40 प्रतिशत कमीशन लेने वाली भाजपा की सरकार से हताश और परेशान थी उससे मुक्ति चाहती थी आज दक्षिण भारत कर्नाटक हार के बाद भाजपा मुक्त हो गया है।
       प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान श्री नरेंद्र मोदी से लेकर भाजपा के जितने भी प्रचारक थे सभी ने इमोशनल ड्रामा प्रचार के दौरान किये। कांग्रेस पर अपमानित करने का झूठ और मनगढ़ंत आरोप लगाए केंद्रीय शक्तियों का दुरुपयोग कर कर्नाटक के चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किए लेकिन असफल रहे कर्नाटक की जनता ने भाजपा के इस नाटक नौटंकी से किनारा कर जनता के मूल मुद्दों और समस्याओं के लिए जिम्मेदार भाजपा को हराना तय किया था।परिणाम से स्पष्ट है कि भाजपा के खिलाफ वहां भारी आक्रोश था ।
      प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र पर कर्नाटक की जनता ने भरोसा किया और भाजपा के झूठ और जुमला से किनारा कर इमोशनल ड्रामा को नजरअंदाज किया। भाजपा के खिलाफ बढ़-चढ़कर मतदान किया। कांग्रेस के कई प्रत्याशी 50 हजार से एक लाख तक बढ़त बनाकर जीत दर्ज कराये हैं यह भाजपा के खिलाफ आक्रोश को प्रदर्शित करता है 2024 में अब केंद्र में भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है भाजपा कुछ भी कर ले केंद्र में बदलाव होगा देश की जनता बढ़ती बेरोजगारी महंगाई ,गिरती अर्थव्यवस्था लूटती बैंक और एलआईसी बिकती सरकारी कम्पनियों से हताश और परेशान है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision