
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
शाह बताएं - मोदी सरकार ने 2014 में किये गए कितने चुनावी वादों को पूरा किया
महंगाई कम करने, हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार, किसानों की आय दोगुना करने की दिशा में मोदी सरकार ने क्या किया ?
दुर्ग । शौर्यपथ । गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू ने एक बार फिर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। राजेंद्र ने सवाल किया है कि गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ की जनता के लिए किन सौगातों का पिटारा लेकर आ रहे हैं ? शाह को अपने दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ की जनता को बताना चाहिए कि 2014 चुनाव के दौरान किये गए कितने वादों को मोदी सरकार ने पूरा किया।
राजेंद्र ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री को बताना चाहिए कि हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने के वादे का क्या हुआ ? कितने करोड़ लोगों को 9 साल में रोजगार मिला और केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ में कितने बेरोजगारों को नौकरी दी। सच ये है कि हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा पूरा करने में मोदी सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है।
राजेंद्र ने कहा कि अमित शाह को यह भी बताना चाहिए कि किसानों की आय दोगुना करने के लिए कौन से फैसले किये गए ? कीटनाशक दवाओं, कृषि उपकरणों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि करने का फैसला क्यों किया गया ? तीन काले कृषि कानून से किसानों को तंग करने वाली केंद्र सरकार अब विधानसभा चुनाव से पहले किसानों को क्या कोई राहत देगी ? या सिर्फ जुमलेबाजी होती रहेगी ?
राजेंद्र ने कहा कि भाजपा ने 9 साल पहले महंगाई कम करने का वादा किया था, जो आज तक पूरा नहीं हुआ। उलटे, मोदी सरकार ने कई गुना महंगाई बढ़ा दी। शाह को बताना चाहिए कि उनके छत्तीसगढ़ आगमन से महंगाई कितनी कम होगी ? पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और खाद्य सामग्री सहित हरेक वस्तुओं की कीमतें कितनी कम होगी ?
इसी तरह कोरोना संकटकाल में केंद्र सरकार ने 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा की थी। शाह को बताना चाहिए कि इस पैकेज से छत्तीसगढ़ की जनता को क्या मिला ? इतनी बड़ी रकम का पैकेज आखिर गया कहां ? राजेंद्र ने आगे कहा कि अमित शाह क्या छत्तीसगढ़ में बीएसपी, बालको, कोरबा पॉवर प्लांट जैसे किसी नए विशाल उद्योग की स्थापना की घोषणा करेंगे ?
राजेंद्र ने कहा कि शाह को छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान बताना चाहिए कि नोटबंदी से छत्तीसगढ़ की जनता को क्या फायदा हुआ ? दो हजार के नोट छापने का फैसला क्या सही था ? अगर फैसला सही था तो दो हजार के नोट क्यों बंद किये गए ? शाह यह भी बताएं कि छत्तीसगढ़ में रेल सुविधा क्यों कम की जा रही है ? ट्रेनें रद्द क्यों की जा रही है ? क्या उनके आगमन से ट्रेन सुविधाएं बढ़ेगी ?
राजेंद्र ने कहा कि सच ये है कि केंद्र की मोदी सरकार ने 9 साल के कार्यकाल में जुमलेबाजी के सिवा कोई काम नहीं किया। अगर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चुनाव सामने देख वोटों की राजनीति करने आ रहे हैं, तो उन्हें समझ लेना चाहिए कि छत्तीसगढ़ की जनता चुनावी हित साधने वालों की राजनीति को अच्छी तरह समझती भी है और ऐसे लोगों को करारा जवाब देना भी जानती है।
*धान समेत सभी अनाजों के समर्थन मूल्य में बढ़त पर प्रेस वार्ता में लोकसभा सांसद विजय बघेल ने जारी किए आंकड़े*
*भाजपा सरकार कर रही किसानों को 4 गुना भुगतान*
*कांग्रेस ने जितना एमएसपी बढ़ाया उतना ही खाद का मूल्य भी बढ़ाया किसानों को लाभ मिलने नही दिया*
*भाजपा सरकार में लाभ लेने वाले किसानों की संख्या दोगुनी हुई, लाभ लेने वाले किसानों की संख्या 70 लाख से हुई 1 करोड़ 32 लाख*
दुर्ग / शौर्यपथ / सांसद विजय बघेल ने कहा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने धान समेत सभी कृषि उपज के मूल्य में पर्याप्त वृद्धि कर अन्नदाताओं का सम्मान किया है। हम इस मूल्य वृद्धि के लिए प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का अभिनंदन करते हैं। धान के समर्थन मूल्य में 143 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि कर इसे अब 2.183 रुपया कर दिया गया है। मोदी जी की सरकार द्वारा की गयी यह वृद्धि मनमोहन सरकार के कार्यकाल के 1310 रुपए की तुलना में करीब 67 प्रतिशत अधिक है। यहीं मूंग दाल के समर्थन मूल्य में 803 रुपए, मूंगफली में 527 रुपए, मोटे अनाज ज्यार में 210, बाजरा में 150, रागी में 268 रुपए, मक्का में 128 रुपए, अरहर दाल में 400 रुपए, उड़द दाल में 350 रुपए, सोयाबीन में 300 रुपए की वृद्धि की गई है। छत्तीसगढ़ के किसानों को धान के बढ़े समर्थन मूल्य का लाभ तो मिलेगा ही, साथ ही मोटे अनाज की कीमतों में भारी वृद्धि कर भी प्रदेश के किसानों के हित में कल्याणकारी कदम उठाया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने हमेशा किसानों की वित्तीय स्थिति मं सुधार पर ध्यान केंद्रित किया है। मोदी जी की सरकार ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, राष्ट्रीय खाय सुरक्षा मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जैसी कई योजनाएं प्रारम्भ की जिससे किसानों को उनकी मेहनत और परिश्रम का उचित मूल्य प्राप्त हो और देश का किसान और सशक्त बने।
भाजपा सरकार ने न सिर्फ एम.एस.पी. बढ़ाई बल्कि जन धन खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के साथ यह भी सुनिश्चित किया की बढ़ी हुई एम.एस.पी का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचे मोदी जी ने यह सुनिश्चित किया है कि किसानों का एक-एक पैसा उन तक पहुंचे।
सांसद ने कहा एनडीए सरकार ने एम. एस. पी के अंतर्गत हमारे किसानों की धान उपज लागत पर मार्जिन डेढ़ गुना बढ़ा दिया है। मोदी सरकार ने पिछले 9 वर्षों में एम.एस.पी में 873 रुपये की वृद्धि की है। भाजपा सरकार द्वारा की गयी मौजूदा एम.एस.पी बढ़ोतरी ने भारतीय किसानों को सुरक्षा कवच प्रदान करते हुए उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार किया है।.
मोदी सरकार में देश का कृषि बजट 5 गुना बढ़ कर 1.25 लाख करोड़ हुआ। आज देश में रिकॉर्ड 320 मिलियन टन अनाज उत्पादन हो रहा है। समर्थन मूल्य पर कृषि उत्पाद खरीदी का भी रिकॉर्ड देश ने बनाया है। ध्यान देने की बात है कि छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार के झूठे दावों के उलट प्रदेश का दाना दाना धान मोदी जी की सरकार ही खरीद रही है. इस मद में पिछले चार वर्षों में 65 हजार करोड़ रुपए से अधिक केंद्र सरकार ने दिया है, वहीं कथित न्याय योजना के नाम पर अनेक फिरतो
में केवल 11-12 हजार करोड़ देकर ही भूपेश सरकार ऐसी डींगे हांक रही है, मानो उसी ने सारी खरीदी की है। यहां एक बात विशेष तौर पर स्मरण रखने की है कि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का जो ढांचा दिख रहा है. वह भाजपा सरकार का ही बड़ा किया है। देश भर में छत्तीसगढ़ की सरकार ऐसी पहली सरकार थी जिसने धान खरीदी को ऑनलाइन प्रणाली से जोड़ा और एक पारदर्शी व्यवस्था के तहत किसानों के खाते में सीधे धान का समर्थन मूल्य देते हुए, बिक्री योग्य दाना दाना धान खरीदने की व्यवस्था लागू की। इससे पहले कांग्रेस की सरकारों में धान बेचना वास्तव में एक दुरूह कार्य था.
श्री बघेल ने कहा आपको स्मरण होगा कि तब धान खरीदी भ्रष्टाचार का अड्डा हुआ करता था। कांग्रेस की सरकार पानी में भिगो डुबो कर धान को बर्बाद करती थी। ऐसा करने के बावजूद बमुश्किल 5-6 लाख मिट्रिक टन धान खरीद पाती थी तब की कांग्रेस सरकार, जबकि 2018 तक धान खरीदी बढ़ कर करीब 85 लाख मिट्रिक टन तक हो गया था। यह सारी व्यवस्था भाजपा सरकार की देन है। कांग्रेस भी भाजपा के किए कार्यों को ही अपना बता कर गाल बजा रही है। इस सत्र में भी मोदी जी की सरकार ने 61 लाख टन चावल केंद्रीय पूल में खरीदा है जिसमें 90 लाख मिट्रिक टन से भी अधिक धान का उपयोग हुआ है।
धान खरीदी के अलावा खाद पर भी मोदी जी की सरकार 1.08 करोड़ रुपए से अधिक की सब्सिडी दे रही है। रूस यूक्रेन युद्ध के कारण रासायनिक खाद की कीमत दो गुना से भी अधिक बढ़ गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दुगना से अधिक दाम हो जाने के बावजूद भी मोदी जी ने यह भार देश के किसानों पर पर नहीं पड़ने दिया। तब केवल डीएपी पर सब्सिडी 700 से बढ़ा कर मोदी जी ने 1200 सब्सिडी कर दिया था। सरकार यूरिया के लिए 70 हजार करोड़ तो अन्य उर्वरकों के लिए 38 हजार करोड़ रुपए की सब्सिडी दे रही है। फॉस्फेट और पोटाश उर्वरकों पर भी सब्सिडी दिए जाएंगे। नाइट्रोजन पर 76 रुपए प्रति किलोग्राम, सल्फर पर 2.8 रुपए प्रति किलोग्राम, फास्फोरस पर 41 रुपए प्रति किलोग्राम और पोटाश पर 15 रुपए प्रति किलोग्राम सब्सिडी दिया जा रहा है।
श्री बघेल ने कहा केवल छत्तीसगढ़ में 4 लाख मेट्रिक टन से अधिक यूरिया खाद की आपूर्ति केंद्र सरकर ने इस वर्ष किया है। जबकि भूपेश सरकार लगातार न केवल खाद की कालाबाजारी को बढ़ावा दे रही है बल्कि मिट्टी-गिट्टी को महंगी कीमत पर वर्मी कम्पोस्ट कह कर बेचने की धोखाधड़ी भी किसानों से कर रही है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के 40 लाख से अधिक किसानों के खाते में 1800 करोड़ से अधिक की राशि का भुगतान केंद्र सरकार ने किया है।
छत्तीसगढ़ की पूर्व भाजपा सरकार की उपलब्धियां
-समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था को ऑनलाइन प्रणाली से जोड़ा था। आईटी का उपयोग किया।
-धान खरीदी कांग्रेस की तबकी सरकार 5 लाख टन के मुकाबले 85 लाख मीट्रिक टन तक किया।
-मुफ्त कृषि ऋण 14 प्रतिशत से शून्य प्रतिशत किया। बिना ब्याज के कर्ज 4.5 लाख किसानों को दिया था बिजली कनेक्शन।
-कृषि लागत में कमी, प्रमुख फसल धन-धान्य से पूर्ण हुए थे अन्नदाता ।
-1 रूपए किलो में चावल पीडीएस की आदर्श व्यवस्था लागू किया।
-जनता को खाद्य एवं पोषण सुरक्षा का अधिकार देने वाला पहला राज्य ।
इसके उलट छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने
-किसानों के दो वर्ष के बकाये बोनस का भुगतान नहीं किया।
-प्रदेश पर 1.50 लाख करोड़ से अधिक का कर्ज लादा ।
-मंडी टैक्स हटाने का वादा था, जबकि टैक्स दोगुना बढ़ाया।
-1 हजार से अधिक किसानों द्वारा आत्महत्या । कुल 26 हजार से अधिक आत्महत्या 4 वर्ष
-रक़बा कटौती, धान खरीदी आदि में अनियमितता के कारण हुई किसानों की आत्महत्या |
-खाद की कालाबाज़ारी मिट्टी-गिट्टी को वर्मी कम्पोस्ट कह कर कांग्रेस ने बेचा।
कांग्रेस सरकार ने किसानों से खाद, बीज, बारदाना, रकबा छीना हम भूपेश सरकार से यह मांग करते हैं कि वह मोदी जी द्वारा बढ़ाए गए समर्थन मूल्य का पाई-पाई किसानों को दे, किसानों तक बढ़ी हुई कीमत पहुंचने दे।
श्री बघेल ने कई आंकड़े को विस्तार से प्रस्तुत किया और बताया कि कांग्रेस के नेतृत्व में चल रही सरकार में अपने कार्यकाल के अंतिम वर्ष 2013-14 में एमएसपी पर खरीदी कर किसानों को केवल 64 हजार करोड़ का भुगतान किया*। *जबकि भाजपा के नेतृत्व में चल रही सरकार ने वर्ष 2021-22 में एमएसपी पर खरीदी कर किसानों को लगभग 2लाख 38 हजार करोड़ का भुगतान किया*। *यानी मोदी सरकार किसानों को 4 गुना भुगतान कर रही है.
कांग्रेस के शासन काल में लाभार्थी किसान केवल 70 लाख थे। जबकि भाजपा के शासन में 1 करोड़ 32 लाख से ज्यादा है .कांग्रेस के शासन काल में 10 वर्षों में डीएपी 520 रूपए प्रति बोरी से 1300 रू. प्रतिबोरी तक बढ़ाई गई, जोकि 10 वर्षों में 145 प्रतिशत की वृद्धि थी .जबकि भाजपा के शासन काल में 9 वर्षों में केवल 50 रूपए की वृद्धि हुई जोकि न के बराबर है। कांग्रेस ने जितना समर्थन मूल्य बढ़ाया उतना ही खाद का मूल्य भी बढ़ाया। नींदा नाशक नोविनो गोल्ड प्रति लीटर वर्ष 2014 में 6800 रू था जबकि भाजपा के शासनकाल में वर्ष 2023 में 3200 रु. प्रति लीटर है .खाद सब्सिडी कांग्रेस कार्यकाल में 38 हजार करोड़ रूपया प्रतिवर्ष थी जबकि भाजपा के कार्यकाल में 1 लाख 8 हजार करोड़ रूपया प्रतिवर्ष है .2 लाख 60 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि किसान सम्मान निधि के रूप में डायरेक्ट किसानों के खाते में डाली गई है .सांसद विजय बघेल ने राज्य की कांग्रेस की सरकार से प्रश्न पूछा कि राष्ट्रीयकृत व निजी बैंकों से किसानों द्वारा लिए गए कर्ज को माफ न किए जाने पर कांग्रेस सरकार आज तक मौन क्यों है और यह कर्जा कब माफ होगा, साथ ही उन्होंने किसानों के लंबित पंप कनेक्शन के विषय पर अवगत कराते हुए कहा कि किसान पैसा भरने के बाद भी दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं यही कांग्रेस सरकार की किसानों के प्रति प्राथमिकता को बताने के लिए पर्याप्त है। प्रेस वार्ता में लोकसभा सांसद विजय बघेल, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जिला महामंत्री ललित चंद्राकर,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया मौजुद रहे।
लोकसेवा आयोग के चेयरमेन सोनवानी का हो नार्को टेस्ट व मामले की हो न्याययिक जांच-जयसवाल
भिलाई / शौर्यपथ / भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अंकित जयसवाल ने आयोजित पत्रवार्ता में कहा कि लोक सेवा आयोग में जो पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है जिसमें परीक्षा में शुरू में 20 से अधिक अफसरों और नेताओं के बच्चों के नाम मेरिट लिस्ट मे आये हैं जो पूरी तरह संदेह के दायरे में हैं। इस मामले में प्रदेश सरकार ने युवाओं के साथ छल करते हुए उन्हें ठगने का काम किया है। भाजयुमों छत्तीसगढ के युवाओं के साथ खड़ा है। जो परीक्षा हुआ है उसे निरस्त कर पुन: परीक्षा ली जाये। यदि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी तो भी हमारी मांग यही रहेगी। मेहनतकश और पढे लिखे युवाओं के साथ किसी प्रकार का खिलवाड भाजयुमों बर्दाश्त नही करेगा। चूंकि राज्य का युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पूरे मन, लगनऔर मेहनत से कर रहा है लेकिन जब मेरिट लिस्ट में नाम देखता है तो उसमें सिर्फ और सिर्फ 20 पहला नाम राज्य सरकार के नेताओं और नौकरशाहों के बच्चों के रहते हैँ। श्री जयसवाल ने आगे कहा कि हमारी मांग है कि लोक सेवा आयोग के चेयरमेन का नार्कों टेस्ट हो और इस मामले की राज्य सरकार न्यायायिक जांच कराये ताकि युवाओं को उनका सही हक और न्याय मिल सके। इसी कड़ी में छग के युपीएससी के परीक्षा परिणाम में हुई धांधली के मामले को लेकर भाजयुमों 25 हजार प्रदेश के युवाओं के साथ 19 जून को राजधानी स्थित मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने जा रही है। लगातार राज्य सरकार को पार्टी के दिशा निर्देशानुसार भाजयुमों कार्यकर्ता प्रदेश में चल रही साढे चार साल की भ्रष्ट सरकार को घेरने का कार्य कर रही है। उन्होंने दावा किया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड मतों से जितेगी और हम प्रदेश में अपनी पार्टी की सरकार बनायेंगे। भिलाई भाजयुमों अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा कि हजारों की संख्या में सीएम हाउस का घेराव करने युवा कार्यकर्ता एवं साथी 19 जून को इस कार्यक्रम में शामिल होंगे और युवाओं के साथ हुए छल का मुंहतोड़ जवाब देगी।
पत्रकारवार्ता में मोरध्वज साहू, नितेश मिश्रा, आकाश ठाकुर, सौरभ सिंह, विशालदीप नायर, रितेश सिंह ठाकुर, सौरभ जयसवाल, सौरभ चटर्जी, राम शर्मा, नीरज तिवारी, संस्कृति वर्मा, मोरध्वज वर्मा, मोहनीश काले, नवीन सिंह, मनीष पिपरोल, विनय सेन, रितुराज शर्मा, डिकेश पटेल, मनीश चौधरी, भूपेश द्विवेदी, सुभाष पंडित, पियुष अग्रिहोत्री, सत्यम यादव, शिव कुमार सहित कई भाजयमुों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रायपुर/ शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने धर्म परिवर्तन के नाम से ओछी राजनीति कर रहे भाजपा नेताओं को आईना दिखाया उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन के नाम से राजनीति करने वाले भाजपा नेताओं को भारत के रजिस्टार जनरल और जनगणना आयुक्त कार्यालय के डाटा का अवलोकन और आकलन करना चाहिए 2003 से 2011 के बीच में प्रदेश में धर्मांतरित लोगो की जनसंख्या में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है। लगभग 80 हजार परिवार ने धर्म परिवर्तन किया है। 2011 के बाद जनगणना नहीं होने के चलते रमन सरकार के दौरान और कितने परिवार ने धर्म परिवर्तन किया है उसके आंकड़े सामने नहीं आ पाए हैं। मोदी सरकार समय पर जनगणना कराती तो 2011 से लेकर 2018 तक प्रदेश में कितने लोगों ने धर्म परिवर्तन किया है यह स्पष्ट हो जायेगा।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि रमन भाजपा सरकार के संरक्षण में धर्म परिवर्तन कराने वाले सक्रिय थे। उस दौरान पांचवी अनुसूची क्षेत्रों में बहुतायात मात्रा में चर्च का निर्माण हुआ है और भाजपा के कद्दावर नेता स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव रमन सरकार के दौरान ही घर वापसी अभियान चलाते थे और धर्म परिवर्तन करने वालों को वापस मूल धर्म में लाते थे। आज भाजपा सत्ता में नहीं है तब वह धर्म परिवर्तन की आड़ में अपनी राजनीति कर रही हैं। प्रदेश में 2004 से 2011 तक 80 हजार परिवार ने धर्म परिवर्तन किए हैं वह भाजपा सरकार के संरक्षण में हुए हैं और 2011 के 18 तक के अनुमानित आंकड़े निकाले जाएं तो रमन सरकार के दौरान 15 साल में डेढ़ लाख से अधिक परिवार ने धर्म परिवर्तन किया था।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का मुद्दा विपक्ष में आने के बाद भाजपा और आरएसएस के द्वारा सुनियोजित षडयंत्र करके उठाया जा रहा है। आरएसएस ने क्रिसमस भोज का आयोजन किया था उसी दिन पटकथा लिखि गयी तथा आरएसएस के लोग फर्जी तरीके और गुपचुप धर्मांतरण कराते है तथा भाजपा के लोग बयानबाजी कर उसको दबा देते है ताकि माहौल बिगाड़ा जा सके और फर्जी धर्मांतरण का मुद्दा उठाकर राजनैतिक रोटी सेंका जा सका। भाजपा का कोई नेता धर्मांतरण के मामले को लेकर थाने नहीं जाता उसे डर रहता है कि पुलिस जांच से उनके फर्जीवाडे की पोल खुल जायेगी।
युद्धस्तर पर जुटकर अमित शाह की संभाग स्तरीय जनसभा को ऐतिहासिक बनाएं- भूपेंद्र सवन्नी
दुर्ग / शौर्यपथ / मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के विशेष जनसंपर्क अभियान को लेकर देशभर में 51 बड़ी रैलियां होनी है। इन जनसभाओं के लिए केंद्रीय नेतृत्व ने केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रियों को वक्ता के रूप में सुनिश्चित किया है। इसी कड़ी में देश के केंद्रीय गृहमंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का आगामी 22 जून को दुर्ग आकर बड़ी जन सभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा को लेकर शनिवार को दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में संभाग स्तरीय बैठक का आहूत की गई। ये बैठक भाजपा संभाग प्रभारी भुपेंद्र सवन्नी, राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय, लोकसभा सांसद विजय बघेल, भाजपा प्रदेश मंत्री अवधेश चंदेल, विशेष जनसंपर्क अभियान दुर्ग लोकसभा प्रभारी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय, भाजपा जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल, जिला भाजपा जितेंद्र वर्मा की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह की बैठक को सफल बनाने के लिए निर्धारित रूपरेखा के अनुरूप हम सभी को इसमें जुटना होगा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए कोई भी कार्य असंभव नहीं है। अमित शाह की संभाग स्तरीय जनसभा को ऐतिहासिक बनाने में सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता तन मन धन से युद्धस्तर पर जुटकर सहयोग करें।
राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय ने संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव अब ज्यादा दिन दूर नहीं है, विधानसभा लोकसभा के चुनाव चार महीने के अंतराल में होने है उस दृष्टिकोण से यह सभा बहुत महत्वपूर्ण है। इस सभा से दुर्ग संभाग में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का संचार होगा।
दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश में सर्वाधिक मतों से जीतने वाली सीट दुर्ग लोकसभा है और सौभाग्य का विषय है कि अमित शाह का आगमन हमारे दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में हो रहा है। ऐसे में सबसे बड़ा दायित्व हमारे दुर्ग लोकसभा के कार्यकर्ताओं का है कि अमित शाह जी के सभा को सफल बनाने में हम सभी जुटें। सांसद विजय बघेल ने उपस्थित संगठन के नेताओं को विश्वास दिलाया कि सबसे अधिक संख्या में दुर्ग लोकसभा के कार्यकर्ता और आमजन इस सभा में शामिल होंगे।
जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि अमित शाह की जनसभा के लिए छत्तीसगढ़ में केवल दुर्ग को चुना गया है, इस प्रकार दुर्ग जिले को इस सभा के आयोजन का अवसर प्राप्त हो रहा है। दुर्ग जिले के हर कार्यकर्ता का सपना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजनीति के चाणक्य अमित शाह का आगमन हमारे जिले में हो। दुर्ग जिले के कार्यकर्ताओं के लिए एक स्वर्णिम पल होगा जब भी प्रत्यक्ष रूप से अमित शाह को सुनेंगे। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने उपस्थित नेताओं को भरोसा दिलाया कि दुर्ग जिला भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जनसभा को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे।
बैठक में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं के द्वारा गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा को सफल बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए तथा संभाग प्रभारी एवं पदाधिकारियों द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मंचासीन अतिथियों में पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, दयाल दास बघेल, विशेष जनसंपर्क अभियान लोकसभा सह प्रभारी दयावंत बांधे, जागेश्वर साहू, बृजेश बिजपुरिया, कृष्णकांत पवार, संजीव शाह, रमेश पटेल, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, पाटन विधानसभा प्रभारी सच्चिदानंद उपासने शामिल रहे।
आयोजित बैठक में दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, कवर्धा, मानपुर- मोहला, खैरागढ़- छुईखदान- गंडई दुर्ग संभाग के अंतर्गत आने वाले थे भाजपा संगठनात्मक जिले के अंतर्गत आने वाले भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, जिला संगठन प्रभारी, विधानसभा प्रभारी, पूर्व मंडल आयोग, बोर्ड के अध्यक्ष उपस्थित रहे .
गिरिराज सिंह ने कका नहीं छत्तीसगढ़ का माखौल उड़ाया है-कांग्रेस
भाजपा लगातार छत्तीसगढ़ की संस्कृति का अपमान कर रही
रायपुर/ शौर्यपथ / केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के द्वारा कका को खा खा कहने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सम्मान से, प्यार से कका पुकारती है और छत्तीसगढ़ की संस्कृति में कका का जो रिश्ता होता है अटूट होता है प्यार, विश्वास, स्नेह, दोस्त और पालक का रिश्ता होता है। गिरिराज सिंह ने कका नहीं छत्तीसगढ़ का माखौल उड़ाया है। भाजपा लगातार छत्तीसगढ़ संस्कृति का अपमान कर रही। नितिन नवीन ने छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान किया था, गिरिराज ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति का। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को कका शब्द का मतलब नहीं मालूम है उन्होंने कका को खा खा कह कर छत्तीसगढ़ियो के द्वारा दी गई सम्मान का उपहास उड़ाया है। प्रदेश के 2 करोड़ 80 लाख जनता का अपमान किया है। भाजपा को गिरिराज सिंह के इस हरकत के लिए माफी मांगनी चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव से पूछा क्या भाजपा के केंद्रीय नेताओ को छत्तीसगढ़ियो का अपमान करने बुलाते है? आखिर भाजपा को छत्तीसगढ़ियो से इतनी नफरत क्यो है? जब भाजपा के केंद्रीय नेता छत्तीसगढ़ियो को अपमानित करते है तो अरुण साव को पीड़ा क्यों नही होती?
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि यह पहला अवसर नहीं है इसके पहले भी भाजपा के प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने छत्तीसगढ़ियो की चुनी सरकार को थूक कर बहा देने की बात कह कर छत्तीसगढ़ का अपमान की थी, नितिन नवीन ने छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति लगाने पर अपमानित जनक टिपण्णी किया था, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तुलना करने आवांछित टिप्पणी किया था और अब गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ अपमानित टिप्पणी करके छत्तीसगढ़ के मान सम्मान अभियान को चोट पहुंचाने का काम किया है। आखिर भाजपा के नेताओं को छत्तीसगढ़िया से इतनी घृणा और नफरत क्यों है? छत्तीसगढ़ियों को इतने तिरस्कार के भाव से क्यों देखते हैं? क्या छत्तीसगढ़ियो को अपने संस्कृति, कला, परंपरा, तीज त्योहार, खानपान, रहन-सहन के अनुसार रहने का अधिकार नहीं है जो भाजपा के केंद्र के बड़े नेता आते हैं छत्तीसगढ़ियों का अपमान करते हैं।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की जन कल्याणकारी कामों के आगे भाजपा के पास मुद्दा नहीं है। भाजपा जनाधार खो चुकी है इसलिए भाजपा के नेता छत्तीसगढ़ आकर छत्तीसगढ़िया को गाली देते हैं, अपमानित करते हैं।
रायपुर / शौर्यपथ / आसन्न विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुये छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सरगुजा संभाग का संभागीय सम्मेलन का आयोजन 13 जून 2023 को होटल ग्रैण्ड बसंत, खरसिया रोड, अंबिकापुर में सुबह 11 बजे किया गया है, जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश प्रभारीगण डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, संयुक्त सचिव विजय जांगिड़ एवं समस्त मंत्रीगण छत्तीसगढ़ शासन, समस्त सदस्यगण लोकसभा एवं राज्यसभा तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिवगण राजेश तिवारी, विकास उपाध्याय, पारस चोपड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
सम्मेलन में सरगुजा संभाग के समस्त विधायकगण, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, जिला प्रभारी पदाधिकारीगण, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारीगण, मोर्चा, संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्षगण, जिला कांग्रेस कमेटियो के कार्यकारिणी, समस्त ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगण, जिला एवं जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष एवं सभापति, नगर पालिका निगम के महापौर एवं सभापति एवं पार्षदगण, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षगण, निगम मंडल बोर्ड के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण कृषि उपज मंडी, सहकारी समितियों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति रहेंगे।
मोदी सरकार और पेट्रोलियम कंपनियां संगठित होकर पेट्रोल-डीजल में जनता को लूट रही है
महंगाई मोदी निर्मित आपदा देश का हर घर प्रभावित
कच्चे तेल का भाव 139 डॉलर से घटकर 76 डॉलर पर फिर क्यो नही हो रहा है देश में पेट्रोल डीजल के दाम कम
रायपुर / शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार और पेट्रोलियम कंपनियां संगठित होकर देश की गरीब जनता को पेट्रोल डीजल में लूट रही है देश में महंगाई मोदी निर्मित आपदा है जिससे हर वर्ग हर घर प्रभावित है। कच्चे तेल का भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में 139 डॉलर से घटकर 76 डॉलर में आ गया है इसके बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दामों में कोई कमी नही करना, मोदी सरकार की मुनाफाखोरी की नीत मूल कारण है। मोदी सरकार लूटो और लूटने दो की पॉलिसी पर काम कर रही है। मोदी सरकार जनता को राहत देने के बजाय पेट्रोल कंपनी को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। केन्द्र सरकार की नैतिकता बनती है जब क्रूड आयल के दाम अंतराष्ट्रीय बाजार में कम हुये है और ऐसे में पेट्रोलियम पदार्थो के दाम भी भारत में भी कम होने चाहिये। मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल के दाम में बेतहासा एक्साइज ड्यूटी की वसूली की जा रही है केन्द्र सरकार के द्वारा, मुनाफाखोरी की जा रही है जो रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी की गयी है उसे तत्काल वापस लेना चाहिये।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि यू.पी.ए के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के समय पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी रू. 9.48 तथा डीजल पर रू. 3.56 था जो मोदी राज में बढ़कर पेट्रोल एवं डीजल पर 33 रू. हो गयी है। 5 व 10 रू. की मामूली कटौती करने के बाद भी आज मोदी सरकार पेट्रोल पर 27.90 रू और डीजल पर 21.80 रू. एक्साइज वसूलती है। लेकिन केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी की बढ़ोत्तरी से ध्यान भटकाने के लिए हमेशा राज्यों को सलाह देती है कि वे वेट की दरों में कमी करके राहत पहुँचायें जबकि पिछले 15 सालों से वेट की दरें यथावत् हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में कमी लाने का एकमात्र हल एक्साइज ड्यूटी में कटौती करना ही है। एक्साइज ड्यूटी में कमी होने पर, वेट टैक्स उस अनुपात में स्वयमेव कम हो जाएगा और जनता को राहत मिलेगी। लेकिन केंद्र सरकार को आम आदमी के हितों से कोई सरोकार नहीं है। मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी के माध्यम से 23 लाख करोड़ रू. जनता से लूट लिए और कार्पोरेट घरानों के कंपनियों की कार्पोरेट टैक्स में 10 प्रतिशत कमी करके उन्हें 1,46,000 करोड़ रू. का टैक्स बेनीफिट दे दिया। मोदी सरकार की प्राथमिकता में बड़े उद्योग घराने हैं, आम जनता नहीं?
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मनमोहन सरकार के दौरान पेट्रोल डीजल के दाम में 25 पैसा की बढ़ोतरी होने पर भारतीय जनता पार्टी के नेता छाती पीटते थे सड़कों पर उतर कर हाय तौबा मचाते थे, आलू प्याज की माला पहनते थे, रसोई गैस का सिलेंडर लेकर धरना देते थे। आज देश की जनता जब महंगाई से त्रस्त है तो भाजपा के नेताओं के मुंह में फेवीकोल जम गया है जिनके हाथों में महंगाई कम करने की ताकत जनता ने दिया है वही लोग जनता के ऊपर टैक्स लगाकर महंगाई को बढ़ा रहे हैं मुनाफाखोरी को बढ़ा रहे हैं और पेट्रोलियम कंपनियों के साथ संगठित होकर लूटपाट कर रहे हैं।
15 साल तक आदिवासी नायकों की याद नहीं आई अब पुरखौती सम्मान की नौटंकी कर रहे
रायपुर /शौर्यपथ / भाजपा के पुरखौती सम्मान यात्रा पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि पुरखौती सम्मान यात्रा भाजपा की बेशर्म राजनैतिक नौटंकी है। छत्तीसगढ़ में मुद्दों की दिवालियेपन से जूझ रही भाजपा अपना अस्तित्व बचाने इस प्रकार की कवायद कर रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कौन से पुरखे के सम्मान की बात कर रहे है भाजपा के लोग? अपने खुद के पुरखे अटल बिहारी वाजपेयी जी की अस्थि कलश सामने रखकर रमन के मंत्री अट्टहास करते रहे। भाजपा के संस्थापक नेताओं में से एक आडवाणी को अपमानित करके तिरस्कृत कर दिया। वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी को जीते जी भुला दिया। छत्तीसगढ़ भाजपा के पितृ पुरूष माने जाने वाले स्व. लखीराम अग्रवाल की गाड़ियों में आग लगवा दिया था। स्व. दिलीप सिंह जुदेव को कितना अपमानित किया किसी से छुपा नहीं है। अपमान की पीड़ा नहीं सह पाने के कारण वरिष्ठ आदिवासी नेता नंद कुमार साय को भाजपा छोड़ना पड़ा। जो अपने खुद के बुजुर्गो का सम्मान नहीं कर पाये वे क्या खाक पुरखों का सम्मान करेंगे? भाजपा की इस बेशर्म नौटंकी को राज्य की जनता समझ रही है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि आखिर कौन से पुरखों के सम्मान की बाते कर रहे भाजपाई? 15 सालो तक आदिवासी और आदिवासी संस्कृति को दबाया गया। आदिवासियों को जेल की सलाखों के पीछे डालने वाले आज सत्ता हाथ से जाने के बाद आदिवासी पुरखों की याद करने की नौटंकी कर रहे। भाजपा बताये 15 साल कितने आदिवासी नायको के नाम योजना बनाया, सड़के बनाया, तब तो सारी योजना श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर किया, तब छत्तीसगढ़ के देश के एक भी आदिवासी नायक की याद नहीं आई आज जनता को ठगने पुरखौती सम्मान यात्रा निकाल रहे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
