August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    राजनीति

    राजनीति (1230)

    प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव का दुर्ग लोकसभा स्तरीय भेंट मुलाकात कार्यक्रम संपन्न

    दुर्ग। शौर्यपथ । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में लोकसभा स्तरीय कार्यक्रम में लोकसभा सांसद विजय बघेल की विशेष रूप से उपस्थिति और जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा और बृजेश बिचपुरिया की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात की। 

        मंचासीन अतिथियों में पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय, विशेष जनसंपर्क अभियान के लोकसभा सहसंयोजक दयावंत बांधे, पूर्व मंत्री रमशिला साहू, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उषा टावरी, चंद्रिका चंद्राकर, रविशंकर सिंह, जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल, भिलाई जिला संगठन सह प्रभारी चेमन देशमुख, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, पूर्व विधायक सांवलाराम डाहरे, डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, बालमुकुंद देवांगन, कैलाश शर्मा, दयाराम साहू, ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक रहे। 

         भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति, सिद्धांतों और कार्यों से प्रभावित होकर भिलाई के नेता पप्पू चंद्राकर एवं पार्षद मनीष यादव के मार्गदर्शन में 2 दर्जन महिलाओं ने एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी के मार्गदर्शन में 15 महिलाओं को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने गमछा पहनाकर पार्टी में प्रवेश दिलाया, भिलाई जिले से 40 युवकों को प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के द्वारा भाजपा गमछा पहनाकर प्रवेश कराया गया। 

         कार्यक्रम के दौरान दुर्ग और भिलाई जिले के घर वापसी करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनका भव्य रूप से अभिनंदन किया। 

         कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बिलासपुर लोकसभा सांसद अरुण साव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी विचारधारा और देश हित में काम करने वाली पार्टी है जिससे प्रेरित होकर लगातार पार्टी के कार्यकर्ताओं की संख्या में इजाफा हो रहा है और पूरे प्रदेश में इसी तरह भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जनाधार बढ़ता चला जा रहा है। भूपेश बघेल सरकार ने ऐसा कोई वर्ग नहीं जिसे ठगा नहीं इसलिए कहा जाता है ऐसा कोई सगा नहीं जिसे भूपेश ने ठगा नहीं। आज पार्टी के कार्यकर्ता लगातार अपने परिश्रम से भाजपा के प्रति जनाधार बढ़ा रहे हैं। प्रदेश का हर वर्ग चाहे शासकीय कर्मचारी हो, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हो, पुलिस के जवान हो या पंचायत सचिव हो सभी ने किसी न किसी रूप से अपनी मांग को लेकर आंदोलन किया है पर अतताई भूपेश बघेल की सरकार चैन की नींद सो रही है। आज हम प्रदेश में आवास योजना, शराब घोटाला, गोठान घोटाला आने वाले समय में कई घोटाले सामने आएंगे। विधानसभा चुनाव के ठीक बाद में हुए लोकसभा चुनावों में दुर्ग के कार्यकर्ताओं ने भूपेश सरकार को पूरे 9 के 9 विधानसभा क्षेत्र में धूल चटाई है इसीलिए दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में भाजपा का जनाधार मजबूत है। मैं आप सभी से आह्वान करता हूं कि आने वाले चुनाव में अभी से इसी वक्त से कमर कस कर तैयार हो जाएं और 2023 और 2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाएं।

        सांसद विजय बघेल ने कहा कि लोकसभा के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव के समय हुई हार से उबारते हुए दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, कृषि मंत्री, सिंचाई मंत्री और वेयरहाउस कॉरपोरेशन के चेयरमैन जैसे बड़े पद में आसीन लोगों के क्षेत्र में पार्टी को पूरे छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक मतों से जीत दिलाई। मैं भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष को विश्वास दिलाता हूं कि आगामी विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में हम इतिहास को दोहराते हुए और बड़ी जीत के साथ सभी विधानसभा की सीटें और लोकसभा की सीट अवश्य जीतेंगे।

        दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने प्रस्ताविक भाषण में कहा कि आगामी दिनों होने वाले कार्यक्रमों को लेकर हम सभी को और अधिक गंभीरता के साथ जुटना होगा। उन्होंने सोशल मीडिया के महत्व को बताते हुए कहा कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म मे भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के द्वारा दिए गए कंटेंट को शेयर अवश्य करें ताकि आप सभी जन जन तक केंद्र की नरेंद्र मोदी जी की सरकार की योजनाओं और उनके कार्यों को पहुंचा सके और प्रदेश की भ्रष्ट और तानाशाह भूपेश बघेल की कारगुजारियों को जनता तक पहुंचा सके।

        बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक ने किया और आभार भाजपा जिला अध्यक्ष भिलाई बृजेश बिचपुरिया ने किया। कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा के दुर्ग, भिलाई, बेमेतरा के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे । 

    सांसद अपने क्षेत्र की जनता के सामने रखें रिपोर्ट कार्ड – केंद्र में सरकार होने के बावजूद छत्तीसगढ़ और अपने क्षेत्र के विकास के लिए क्या किया

       दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग के कांग्रेस नेता राजेंद्र साहू भाजपा कहर वार पर पलटवार करने पर माहिर है हर राजनितिक वार की प्रतिक्रिया दुर्ग से राजेंद्र साहू द्वारा लगातार दिया जाता रहा है .  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने प्रदेश के सभी भाजपा सांसदों से सवाल किया है कि उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र का कितना विकास किया है? भाजपा सांसदों ने केंद्र सरकार से अपने क्षेत्र के विकास के लिए कौन सी योजना लेकर आए हैं? भाजपा सांसदों को यह भी बताना चाहिए कि अपने क्षेत्र के कितने बेरोजगारों को रोजगार दिलाया है।
      राजेंद्र ने कहा कि केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार पिछले 9 साल से सत्तारूढ़ है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद अरुण साव, विजय बघेल, सरोज पांडेय सहित सभी भाजपा सांसदों को अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखना चाहिए। रिपोर्ट कार्ड में उनके द्वारा किये गए कार्यों का ब्यौरा होना चाहिए, ताकि जनता उनके संसदीय कार्यकाल की उपलब्धियों को जान सके।  
       राजेंद्र ने कहा कि देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों से त्रस्त हो चुकी है। सांसदों को बताना चाहिए कि उन्होंने अभी तक इन मुद्दों पर संसद में सरकार से सवाल क्यों नहीं किया ? आम जनता के लिए सबसे महत्वपूर्ण महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर भाजपा सांसद चुप क्यों हैं? सांसदों को बताना चाहिए कि अभी तक उन्होंने जनता को महंगाई से राहत दिलाने के लिए क्या किया है?  
      राजेंद्र ने कहा कि मोदी सरकार यात्री ट्रेनों का संचालन भी नहीं कर पा रही है। मोदी सरकार द्वारा आए दिन दर्जनों ट्रेनें रद्द करने का फैसला ले रही जिसके कारण लाखों रेल यात्री हलाकान हो रहे हैं। ट्रेनें सही समय पर चलाने में भी केंद्र सरकार विफल रही है। लगभग हर ट्रेन 6 से 12 घंटे तक देर से चल रही हैं जिससे लाखों यात्री परेशान हैं। छत्तीसगढ़ के सभी भाजपा सांसद  बताएं कि रेल यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए उन्होंने क्या किया ?   
      राजेंद्र ने कहा कि कोरोना काल में मोदी सरकार ने 20 लाख करोड़ का राहत पैकेज घोषित किया था। छत्तीसगढ़ को इस पैकेज से क्या मिला ? छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसद बताएं कि उनके संसदीय क्षेत्रों में राहत पैकेज से क्या किया गया। कितने लघु व्यवसाइयों को राहत दी गई? कितने किसानों और कारोबारियों को राहत मिली ? आखिर 20 लाख करोड़ का पैकेज गया कहां।

      दुर्ग / शौर्यपथ / गंजपारा सदर मंडल के महत्वपूर्ण  परिच्तामक बैठक दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ,  दुर्ग शहर विधानसभा प्रभारी प्रीतम साहू जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक की प्रमुख उपस्थिति में एवं नवनियुक्त मंडल भाजपा अध्यक्ष मदन वाडई की अध्यक्षता में संपन्न हुई आयोजित बैठक में कल दिनांक 28 मई को होने वाली मन की बात कार्यक्रम के विषय में आवश्यक तैयारी दिशा निर्देश जारी किया गया साथ ही मंडल के भाजपा के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के साथ आवश्यक परिचय लिया गया आयोजित बैठक में मंचासीन अतिथि मंडल की प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष अलका बाघमार,जिला मंत्री आशीष निंमजे, जिला कार्यालय मंत्री मनोज सोनी रहे
    आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि मंडल अध्यक्ष मदन वढ़ाई  की घोषणा के पश्चात में प्रथम मंडल की परिचात्मक  बैठक है और इस बैठक में उपस्थित सभी जेस्ट श्रेष्ठ भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता से मैं परिचित हूं अब हम सभी को नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में गंजपारा सदर मंडल को आगे बढ़ाना है और पार्टी के तमाम कार्यक्रम का संपादन निर्धारित समय अवधि पर करना है 28 मई को होने वाले मन की बात का कार्यक्रम आप सभी को प्रत्येक बूथों पर संपादित करना है इसी आशा के साथ आप सभी आज से अभी से अपने दायित्व के अनुरूप अपने कार्य में लग जाए
    मंडल के अध्यक्ष मदन वढ़ाई ने संबोधित करते हुए कहा कि जिस उम्मीद और आशा के अनुरूप मुझे जिला संगठन ने इस दायित्व के लिए नियुक्त किया है मैं उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा और पार्टी के तमाम कार्यक्रम संपादन साथ ही आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत गंजपारा सदर मंडल में सर्वाधिक मतों से हो उसके लिए आप सभी के सहयोग की अपेक्षा रहेगी मैं आशा करता हूं आप सभी आज से अभी से अपने कार्य में जुट जाएं
       आयोजित बैठक में गायत्री वर्मा महामंत्री महिला मोर्चा ऋषि यादव जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा  शारदा गुप्ता , देवनारायण तांडी , शिवेंद्र परिहार , श्याम शर्मा,महेश यादव, द्वारिका साहू,उमेश गिरी, पुरुषोत्तम मटियारा,महेश सार्वा, ईश्वर देवांगन,देव वर्मा, हिमांशु शुक्ला, महेंद्र लोढ़ा, डॉ संतोष साहू, दीपक सार्वा.. आदि उपस्थित रहे


       

    रायपुर / शौर्यपथ / जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर की मासिक बैठक आज जिला कांग्रेस मुख्यालय गांधी मैदान में हुआ ।आज की बैठक की अध्यक्षता उधोराम वर्मा अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ने की।  अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने भाजपा द्वारा किये ज़ा रहे गौठान विरोधी गतिविधियों का डट कर मुकाबला करने की बात कही।उन्होंने महिला स्व- सहायता समूह की बहनो ,गौठान अध्यक्षों,गोबर बेचने वाले किसान युवाओ को आगे आकर विरोध करने की बात करने के साथ -साथ गौठान से ग्रामीणों को मिलने वाले प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ से अवगत कराएं ।

                   आज की बैठक में गौठान में कार्य करने वाली स्व सहायता समूह की बहने ,गोबर बेचने वाले किसान ,रीपा में कार्य करने वाले युवा साथी सभी लोग आगे आकर भाजपा द्वारा  सरकार के सफल  गौठान योजना का विरोध करने के विरुद्ध आवाज बुलंद किये ।सभी ने बारी-बारी से विरोध किया ।इस दौरान गौठान से जुड़े लोगो ने गांधी के ग्राम स्वराज के संकल्प को साकार करने वाले सरकार के महत्त्वाकांक्षी गौठान योजना के कार्यों एवं गतिविधियों का विस्तार से जानकारी दिये।भाजपा के द्वारा किए जा रहे विभिन्न कुत्सित कार्यों पर घोर आपत्ति एवं नाराजगी जाहिर की।

                  बैठक के उपरान्त सभी लोग ,महिला स्व सहायताओ की बहनो ने रैली के रूप में गांधी मैदान कांग्रेस भवन से कोतवाली चौक ,छोटा पारा होते हुए राजीव गांधी चौक से वाइट हॉउस नगर निगम होते हुए कांग्रेस भवन में समापन हुआ।रैली के दौरान नारे लगाते लोग किसान विरोधी,पशुपालक विरोधी,महिला स्व- सहायता से जुड़े महिलाओं विरोधी भाजपा के विरुद्ध मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे।

                 बैठक में  प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू ने अपने शब्दों से भाजपा के कृत्य पर कठोर प्रहार किया एवं गौठान विरोध भाजपा को तथ्यात्मक बाते रखी।कार्यक्रम शकुन डहरिया प्रदेस कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी सदस्य ने महिलाओ को आगे आकर भाजपा का मुह तोड़ जवाब देने की बात कही ,प्रवीण साहू ने कांग्रेस की विचारधारा से आमलोगो को अवगत कराने की बात कही।

                   कार्यक्रम में आगामी दिनों में शासन की योजनाओ को जन - जन तक पहुचाने की बात कही।किसानों को खाद बीज एवं कृषि से सम्बन्धित सभी कार्यो में किसानों की मदद करने की बात कही गई।कार्यक्रम में नन्दलाल देवांगन बिरगांव महापौर,चंद्रशेखर शुक्ला, कृपा राम निषाद , मोहन लाल वर्मा ,घनश्याम वर्मा,धनराज मध्यानी ,उत्तरा कमल भारती,देवव्रत् नायक,सौरभ मिश्रा,सौरभ शर्मा,विद्याभूषण सोनवानी,कोमल साहू,दुर्गेश वर्मा,योगेंद्र सोलंकी अरुण शुक्ला,रामचंद्र साहू,सुनील सोनी,भगवती डहरिया,अश्वनी वर्मा,संतोष पाल,दीपा साहू,चुरामनी साहू,गंगाधर गिलहरे प्रकाश बांधे, बसंत साहू,केशरी मोहन साहू,दुर्गा यादव,राजकुमार साहू,जितेंद्र चंद्राकर,मंशा निर्मलकर,राजू शर्मा,राजू  यादव,देवेंद्र मिश्रा,प्रणव ठाकुर,रहमत खान,आशीष दुबे,अविनाश निहाल एवं  हजारों की संख्या में गोठान समूह की बहने, गौपालक किसान और अन्य ग्रामीणजन सम्मलित हुए ।

    भाजपा कांग्रेस पर आरोप लगाकर नये संसद भवन के उद्घाटन से राष्ट्रपति को दूर रखकर आदिवासियों के अपमान के महापाप से बच नहीं सकती

    रायपुर / शौर्यपथ /  पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा के भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में राज्यपाल महोदय भी आमंत्रित थे लेकिन वो निजी कारणों से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाये थे और उक्त कार्यक्रम में तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक भी मंच में विराजमान थे ऐसे में भाजपा के नेता संसद भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में राष्ट्रपति को नहीं बुलाए जाने और राष्ट्रपति के हाथों से उद्घाटन नहीं कराए जाने के बचाव में कांग्रेस पर आरोप लगाकर आदिवासी वर्ग के साथ हो रहे अन्याय एवं अपमान के महापाप से बच नहीं सकते।
    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदीभक्ति में लीन भाजपा नेताओं के आंखों में काली पट्टी बंधी वो सही और गलत का फैसला नहीं कर पा रहे हैं। भाजपा के नेता छपास रोग से ग्रसित है और छपने और दिखने के लिए वो किसी भी स्तर तक जा सकते हैं किसी का भी अपमान कर सकते हैं मर्यादाओं को तार-तार कर सकते हैं, झूठ बोल सकते हैं।
    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि देश के सर्वोच्च पद पर बैठी आदिवासी समाज की महिला का अपमान भाजपा की सरकार कर रही है। संसद भवन का लोकार्पण राष्ट्रपति महोदय जी के हाथों से ही होना चाहिए लेकिन मोदी सरकार ने संसद भवन के शिलान्यास कार्यक्रम से तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी को दूर रखा और लोकार्पण कार्यक्रम से राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू जी को दूर रखकर स्तरहीन राजनीति कर रहे हैं। देश की जनता भाजपा सरकार की तानाशाही रवैया को देख रही है, पूरे देश में भाजपा सरकार के इस कृत्य की निंदा हो रही है। भाजपा आदिवासियों के नाम सिर्फ राजनीति करती है। भाजपा संगठन में भी आदिवासियों का अपमान हो रहा है और भाजपा की सरकारें भी अपमान कर रही है।

    राष्ट्र प्रमुख आदिवासी महिला राष्ट्रपति की बजाय प्रधानमंत्री द्वारा संसद भवन का लोकार्पण अनुचित -: आर. एन. वर्मा

    दुर्ग । शौर्यपथ । राष्ट्र प्रमुख आदिवासी महिला राष्ट्रपति एवं राष्ट्र की प्रथम नागरिक द्रौपदी मुर्मू की बजाए संसद भवन का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कराया जा रहा है जो कि पूरी तरह अनुचित है, इससे भाजपा का आदिवासी व महिला विरोधी चेहरा अब बेनकाब हो चुका है उक्त बातें छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) आर. एन. वर्मा ने व्यक्त की है

    श्री वर्मा का कहना है कि जब नवीन संसद भवन का भूमि पूजन हुआ तब भी राष्ट्र प्रमुख एवं राष्ट्र का प्रथम नागरिक होने के नाते राष्ट्रपति से भूमि पूजन कराया जाना चाहिए था मगर तब भी इस देश के राष्ट्रपति अनुसूचित जाति समुदाय के श्री रामनाथ कोविंद थे जिन्हें नवीन संसद भवन के भूमि पूजन का हक ना देकर प्रधानमंत्री के द्वारा भूमि पूजन कराया गया तभी से भाजपा का अनुसूचित जाति विरोधी चेहरा सामने आ गया था और अब लोकार्पण कराया जाना है तब भी राष्ट्र प्रमुख राष्ट्रपति के हाथों इसका लोकार्पण नहीं कराया जा रहा है वर्तमान में भारत के राष्ट्रपति आदिवासी होने के साथ साथ महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हैं जिन्हें राष्ट्रपति बनाते समय भाजपा ने अनुसूचित जनजाति एवं महिला हितैषी होने की बात कह कर खूब अपनी पीठ थपथपाई थी मगर अब उन्हीं आदिवासी महिला राष्ट्रपति को राष्ट्र प्रमुख होने के नाते संसद भवन के लोकार्पण के हक से वंचित किया जा रहा है इससे पता चलता है सिर्फ वोट के लिए सहानुभूति बटोरने भाजपा ऐसा करती मगर उन्हें उनका वास्तविक हक देने की बात आती है तब वह पीछे हट जाती है इससे भाजपा का अनुसूचित जनजाति व महिला विरोधी वास्तविक चेहरा आज पूरे देश के सामने आ गया है जिसे पूरा देश देख रहा है श्री वर्मा का कहना है कि राष्ट्रपति का संवैधानिक दर्जा प्रधानमंत्री से ऊपर है तथा देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद भवन के उद्घाटन का मुख्य अतिथि बनाकर उनके हाथों लोकार्पण कराया जाना चाहिए था संसद भवन का लोकार्पण राष्ट्रपति की बजाय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कराया जा रहा है जो राष्ट्रपति का भी अपमान है दो ऐतिहासिक मौके ऐसे आए जिसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं महिला समुदाय को महत्व दिया जा सकता था, पहला संसद भवन निर्माण का भूमि पूजन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथो करा कर उन्हें महत्व दिया जा सकता था, दूसरा संसद भवन का उद्घाटन आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से करा कर उन्हें महत्व दिया जाना चाहिए था मगर संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने जा रहे है राष्ट्रपति का पद संवैधानिक दृष्टि से प्रधान मंत्री से बड़ा होता है इसलिए देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद भवन का लोकार्पण राष्ट्रपति के हाथों से ही होना चाहिए जो संवैधानिक दृष्टि से उचित होता।

    -कई प्रदेशों सहित दुनिया के कई देशों में गौठान और गोबर खरीदी योजना की तारीफ हो रही
    -भाजपा शासनकाल में गौशालाओं में चारा न मिलने सैकड़ों गायों की मौत को प्रदेश की जनता भूली नहीं है
      

          दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू ने भाजपा के गौठान चलो अभियान पर प्रहार किया है। राजेंद्र ने कहा कि भूपेश सरकार ने गौठान और गोधन योजना शुरू कर गौपालकों, किसानों का सम्मान किया है। प्रदेश के लाखों लोग गोबर विक्रय कर रहे हैं। उनके खाते में गोबर की कीमत सीधे उनके बैंक अकाउंट में जमा हो रही है। भाजपा नेता गोबर खरीदी में भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगाकर लाखों गौपालकों का अपमान कर रहे हैं।
       राजेंद्र ने कहा कि भूपेश सरकार की गौठान योजना और गोबर खरीदी योजना की तारीफ विश्व स्तर पर हो रही है। कई राज्यों में इसी तर्ज पर गोबर खरीदी की योजना शुरू हुई है। भाजपा नेता अभी तक गौठानों में भ्रष्टाचार का एक भी सबूत नहीं दे पाए हैं।  सच ये है कि भाजपा नेताओं को गौठान योजना की समझ ही नहीं है।     
       राजेंद्र ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 साल तक भाजपा शासनकाल में आदिवासियों को जर्सी गाय बांटने, किसानों को 3 सौ रुपए बोनस देने सहित तमाम वादे पूरे नहीं हुए। खाड़ी से नहीं बाड़ी से मिलेगा डीजल का दावा भी हवा-हवाई साबित हुआ। डेढ़ दशक में बॉयो डीजल का उत्पादन ही नहीं हुआ। तत्कालीन भाजपा सरकार ने इन योजनाओं पर अरबों रुपए खर्च किये। यह राशि कहां गई, इसका अता पता नहीं है।
      इसी तरह भाजपा शासनकाल में गौशालाएं खोलकर अपने चहेते गौशाला संचालकों को करोड़ों रुपए अनुदान दिया गया। गायों को चारा न मिलने से भूख के कारण सैकड़ों गायों की मौत हो गई। प्रदेश की जनता भाजपा शासनकाल में सैकड़ों गौमाताओं की मौत का वाकया अभी भूली नहीं है।
      राजेंद्र ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पिछले 9 साल से सत्ता में है। दो करोड़ लोगों को हर साल रोजगार, महंगाई कम करने और किसानों की आय दोगुनी करने जैसे दर्जनों वादे आज तक पूरे नहीं हुए। पीएम नरेंद्र मोदी का चेहरा सामने रखकर भाजपा ने हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक विधानसभा चुनाव हारने के बाद भाजपा के पास आम जनता को उपलब्धियां बताने के लिए कुछ नहीं है। इसीलिये भाजपा नेता अब झूठ और अफवाहों का सहारा लेकर राजनीति कर रहे है।
      राजेंद्र ने कहा कि गौठान में गोबर से वर्मी कम्पोस्ट, जैविक खाद, सुपर कम्पोस्ट, गोबर पेंट, गोबर से दीये, गमले बनाकर इनकी बिक्री की जा रही है। लाखों लोगों को रोजगार मिला है। उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है। किसानों की कर्जमाफी, 25 सौ रुपए की दर से धान खरीदी सहित रोजगार देने जैसी कई कल्याणकारी योजनाएं लागू कर भूपेश सरकार ने  आम जनता का भरोसा जीता है। इससे बौखलाकर भाजपा नेता अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। भाजपा की बौखलाहट को प्रदेश की जनता समझ चुकी है। यही वजह है कि गांवों में भाजपा को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

       रायपुर / शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उद्घाटन समारोह से दरकिनार करना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संसद के नए भवन का उद्घाटन करने का फैसला लोकतंत्र पर सीधा हमला है। जब नई संसद की नींव  रखी गयी तब भी राष्ट्रपति को दूर रखा गया और अब नए संसद भवन के उद्घाटन से भी राष्ट्रपति को दूर रखा जा रहा है, यह न्यायोचित नहीं है। अनुच्छेद 79 के मुताबिक संघ के लिये एक संसद होगी, जिसमें दो सदन और एक राष्ट्रपति होंगे, जिन्हें क्रमशः राज्यों की परिषद और लोगों की सभा के रूप में माना जाएगा। राष्ट्रपति न केवल भारत में देश का प्रमुख होता है बल्कि संसद का अभिन्न अंग भी होता है, फिर प्रधानमंत्री ने उनको संसद के उद्घाटन में नहीं बुलाया, यह अशोभनीय है और राष्ट्रपति के उच्च पद का अपमान है। एक व्यक्ति के अहंकार ने राष्ट्रपति को नए संसद भवन के उद्घाटन के अधिकार से वंचित किया है।

    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह दलीय प्रतिबद्धता और मोदी को खुश करने की नीयत से गलत बयानी कर छत्तीसगढ़ की विधानसभा के शिलान्यास और राज्यपाल से जोड़कर मोदी सरकार की गलती पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शिलान्यास में राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष दोनों ही आमंत्रित थे। राज्यपाल व्यस्तता के कारण नहीं आई थी, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक शामिल हुये थे। रमन सिंह मोदी सरकार के असंवैधानिक कृत्यों पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे।

      रायपुर / शौर्यपथ /  भाजपा विधायक रंजना साहू के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा विधायक रंजना साहू का बयान चोरी और सीनाजोरी वाली कहावत को चरितार्थ कर रहा है। रमन सरकार एवं भाजपा नेताओं के संरक्षण में प्रदेश में कुकुरमुत्ता की तरह खुले चिटफंड कंपनियों ने प्रदेश की जनता को लूटने काम किया और लूटपाट किया। रमन सरकार और भाजपा नेताओं के सहयोग से छत्तीसगढ़ से फरार हो गये।बालोद जिला में दिव्यानी प्रॉपर्टी लिमिटेड नामक चिटफंड कंपनी के शुभारंभकर्ता और सहयोगी भी रमन सरकार के मंत्री और भाजपा नेता ही थे। तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह उनकी धर्मपत्नी वीना सिंह तत्कालीन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल तत्कालीन विधायक श्री चंद सुंदरानी तत्कालीन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष नारायण चंदेल सहित भाजपा के नेतागण चिटफंड कंपनियों के प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होते थे चिटफंड कंपनियों के लिए प्रदेश भर में रोजगार मेला का आयोजन किया जाता था।
    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार चिटफंड कंपनियों पर कड़ी कार्यवाही कर रही है उनके डायरेक्टरों की गिरफ्तार कर रही है और उनके प्रॉपर्टी को नीलाम कर के चिटफंड कंपनी में निवेश किये छत्तीसगढ़ के भोले भाले जनता की पैसे को लौटा रही है। भूपेश बघेल की सरकार में दिव्यानी चिटफंड कंपनी के डायरेक्टरों की गिरफ्तारी हो रही है कम्पनी की प्रॉपर्टी को नीलाम कर के 9866 निवेशको के 4 करोड़ 14 लाख 928 हजार 500 रू. निवेशकों को लौटा चुकी है तो भाजपा के पेट में दर्द हो रहा है भाजपा डर रही है कि चिटफंड कंपनी अब भाजपा नेताओं को जो सहयोग की है उसका भी पर्दाफाश कर देगी तो  भाजपा के कई नेताओं की बेनामी सम्प्पति भी कुर्क हो जायेगी और उन्हें जेल की हवा खाने पड़ेगी। पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र अभिषेक सिंह और पूर्व सांसद मधुसूदन यादव के खिलाफ चिटफंड कंपनी के निवेशकों ने एफआईआर दर्ज करवाई है उस पर भी कार्रवाई हो रही है।
     

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision