
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
भाजपा आदिवासियों को बरगलाने के लिए उनके बच्चों की मौत की कामना कर रही
भूपेश सरकार में बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत हुई है
रायपुर/ शौर्यपथ / भाजपा के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पूर्व मंत्री केदार कश्यप बताएं आदिवासियों के 25000 बच्चो की मौत कहां पर हुई है? कब हुई हैं? किस जिला, ब्लाक, गांव में हुई? उनके पास क्या तथ्य है? सूची सार्वजनिक करें अन्यथा माफी मांगे। भाजपा आदिवासियों को बरगलाने के लिए उनके बच्चों की मौत की झूठी कहानी लिख रही है। आदिवासी बच्चों की मौत की कामना कर रही है। मनगढ़ंत आरोप लगा रही है। प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार बनने के बाद इस प्रकार की कहीं घटना नहीं हुई है। भाजपा राजनीतिक हताशा के दौर से गुजर रही है झूठी कहानी गढ़कर आधारहीन आरोप लगाकर रमन सरकार के दौरान आदिवासियों के ऊपर हुये अत्याचार, उनकी जमीनें छीनने की घटना, बेगुनाह आदिवासियों को जेल में बंद करने और उनके कानूनी अधिकार का हनन करने के पाप से बच नहीं सकते।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार में बस्तर में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत हुई है मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक से लगभग एक करोड़ लोगों को स्वास्थ्य की निशुल्क सेवाएं मिली है। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान से बस्तर की महिलाएं और बच्चे कुपोषण और एनीमिया से मुक्त हो रहे हैं मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान से बस्तर में मलेरिया जैसी बीमारियों से मुक्ति मिला है रमन सरकार के दौरान जहा पेचिश से मौतें होती थी आज उससे बस्तर मुक्त हुआ है।
प्रदेश कांग्रेश संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील शुक्ला ने कहा कि भाजपा के तमाम बड़े नेताओं को रमन सरकार के दौरान जो आदिवासियों पर अत्याचार हुए हैं जो आदिवासी बेटियों के साथ बलात्कार की घटनाएं हुई है 700 से अधिक गांव को जला दिया गया था। बस्तर के निवासी बस्तर छोड़ने को मजबूर हुए 35 हजार से अधिक आदिवासी बेटियां गायब हुई बस्तर के आदिवासियों को जो धोखा दिया गया जो 15 साल तक पेसा के नियम नहीं बनाये गये। रमन सरकार के दौरान जो दंतेवाड़ा में जमीन का घोटाला हुआ झलियामारी कांड, पेदगुल्लर कांड, सारखीगुला कांड, मीना खलको कांड के लिए माफी मांगनी चाहिए।
यूनिपोल घोटाले में रायपुर महापौर दें इस्तीफा,कार्यवाही न होने पर होगा जंगी प्रदर्शन -आम आदमी पार्टी
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी द्वारा नगर निगम रायपुर में 50 करोड़ के यूनीपोल घोटाले के लिए महापौर को दोषी मानते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रायपुर को प्रदर्शन कर मांग पत्र सोंपकर तत्काल महापौर द्वारा घोटाले की स्वीकृति करने के बाद छोटे अधिकारियों को दोषी मानकर केवल मुख्यालय से जोन में स्थानांतरित कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली है।
आम आदमी पार्टी के जिला सचिव विजय कुमार झा ने बताया है कि आम आदमी पार्टी ने महापौर के संरक्षण में यूनीपोल में 50 करोड़ घोटाला होने, अधिकारियों को स्थानांतरित करने एवं एम आई सी की बैठक न होने की बात कह कर टालमटोल करने का आरोप लगाया है। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ की जनता के करारोपण से प्राप्त 50 करोड़ के घोटाले के लिए महापौर से त्यागपत्र देने, दोषी अधिकारियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने तथा किसी अन्य उच्च अधिकारी से निष्पक्ष जांच कराने सहित चौक चौराहों में 5 करोड़ के फौव्वारा लगाने तथा अनेक चौक में फौव्वारा न लगने और जहां लगा है, वहां चालू न होने के आधार पर फौव्वारा घोटाला को भी चिन्हांकित किया है।
आज के प्रदर्शन का नेतृत्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल साहू, प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल, मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, संयुक्त सचिव मुन्ना बिसेन, युवा विंग प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर, लोकसभा अध्यक्ष विजय गुरबक्क्षानी, जिला अध्यक्ष नंदन कुमार सिंह, जिला सचिव विजय कुमार झा, कार्यक्रम प्रभारी गौरव सिंह, युवा विंग अध्यक्ष वीरेंद्र पवार, संजीव सिंह, के एस नायडू आर एस ठाकुर अधिवक्ता, अजीम खान, आदि के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपकर प्रतिनिधिमंडल ने तत्काल उचित कार्यवाही करने और कार्यवाही न होने की स्थिति में जंगी प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग जिले में दुर्ग नगर निगम अंतर्गत वार्ड क्रमांक 42 के पार्षद, अहिवारा नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद तथा जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 के सदस्य हेतु नगरीय निकाय एवं पंचायत उप चुनाव की प्रशासनिक प्रक्रिया प्रारंभ होने पर चुनाव प्रचार, प्रबंधन एवं संचालन व्यवस्थित रूप से किये जाने हेतु दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा द्वारा जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल की सहमति से चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया है।
नगर पालिक निगम दुर्ग अंतर्गत वार्ड क्रमांक 42 के पार्षद उपचुनाव हेतु गठित चुनाव संचालन समिति निम्नानुसार है :-
संयोजक - सुरेंद्र कौशिक,
पदेन सदस्य- डॉ. सुश्री सरोज पाण्डेय (सांसद राज्यसभा), विजय बघेल (सांसद लोकसभा), (जिला भाजपा अध्यक्ष), प्रीतम साहू (विधानसभा प्रभारी), केएस चौहान (मंडल प्रभारी), राजा महोबिया (मंडल सह प्रभारी)
सदस्य - श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर, श्रीमती उषा टावरी, डॉ. शिवकुमार तमेर, डॉ. सुनील साहू, विनायक नातू, अजय वर्मा, सतीश समर्थ, अजय तिवारी, देवेंद्र चंदेल, रोमनाथ साहू, अमजद अली, संतोष सोनी, गजेंद्र यादव, मनोज मिश्रा। बोरसी कसारीडीह मंडल में निवासरत मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री उक्त समिति में सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे।
नगर पालिका परिषद अहिवारा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद उपचुनाव हेतु गठित चुनाव संचालन समिति निम्नानुसार है :-
संयोजक - नटवर ताम्रकार
पदेन सदस्य- डॉ. सुश्री सरोज पाण्डेय (सांसद राज्यसभा), विजय बघेल (सांसद लोकसभा), जितेंद्र वर्मा (जिला भाजपा अध्यक्ष), डॉ. रामकुमार वर्मा (विधानसभा प्रभारी), सुरेंद्र कौशिक (मंडल प्रभारी), दीपक चोपड़ा (मंडल सह प्रभारी)
सदस्य - सांवलाराम डाहरे, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, लाभचंद बाफना, रविशंकर सिंह लीमन साहू, अशोक बाफना, नरेंद्र यादव, सतीश साहू, ईश्वर शर्मा। अहिवारा नगर में निवासरत मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री उक्त समिति में सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे।
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 के सदस्य उपचुनाव हेतु गठित चुनाव संचालन समिति निम्नानुसार है :-
संयोजक - ललित चंद्राकर
पदेन सदस्य- डॉ. सुश्री सरोज पाण्डेय (सांसद राज्यसभा), विजय बघेल (सांसद लोकसभा), जितेंद्र वर्मा (जिला भाजपा अध्यक्ष), गौरीशंकर श्रीवास (दुर्ग ग्रामीण विधानसभा प्रभारी), डॉ. रामकुमार साहू (अहिवारा विधानसभा प्रभारी), राजेन्द्र कुमार (अंजोरा मंडल प्रभारी), विनायक नातू (जेवरा मंडल प्रभारी), नीलेश अग्रवाल (अंजोरा मंडल सह प्रभारी), पवन शर्मा (जेवरा मंडल सह प्रभारी)।
सदस्य- श्रीमती रमशिला साहू, जागेश्वर साहू, सांवलाराम डाहरे, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, प्रीतपाल बेलचंदन, माया बेलचंदन, गिरेश साहू, जितेंद्र यादव, कृष्णा देशमुख, दिनेश देशमुख तीरथ यादव, शिव निषाद, पुराण देशमुख, भीषम मढ़रिया, मिथलेश कश्यप, सुकदेव देवांगन, ओंकार देवांगन, राजू यादव, भाना बाई ठाकुर, जगदेव साहू, त्रिलोक साहू, नारायण साहू, हरिनारायण यादव, डॉ झमनेश देशमुख, गोपी यादव, परसु साहू, नंदू निर्मलकर, दिव्या साहू, रेखा यादव, पुष्पा ठाकुर, छत्रपाल साहू, पवन महतेल । जिला पंचायत के उक्त निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत निवासरत भाजपा समर्थित सरपंच एवं पूर्व सरपंच तथा मोर्चों के जिला पदाधिकारी एवं मोर्चों के मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री पदेन सदस्य के रूप में संचालन समिति में शामिल रहेंगे।
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे ने दुर्ग जिले के सहकारी सोसाइटियों में खाद की किल्लत से किसानों को हो रही परेशानियों पर संज्ञान लेने की मांग कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा से किया है,पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे ने बताया कि किसान खेती के कामों में जुटे हुए है लेकिन किसानों को सोसायटी से खाद व अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है,सोसायटियों की ओर से खरीफ वर्ष के लिए किसानों को खाद और बीज न्यूनतम दाम पर उपलब्ध कराया जाता है।लेकिन दुर्ग की सोसाइटियों में अब तक डिमांड के अनुसार खाद नहीं पहुंची है,अभी पच्चीस फीसदी खाद का ही भंडारण किया गया है।जिसमें तेजी से उठाव होने के बाद खाद का टोटा बना हुआ है।जिस अनुपात में किसानों को खाद की जरूरत है उस अनुपात में उन्हें इसकी सप्लाई सोसाइटियों के माध्यम से नहीं मिल पा रही है।
दुर्ग / शौर्यपथ / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान अंतर्गत आगामी 22 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दुर्ग प्रवास सुनिश्चित हुआ है, जिसकी तैयारियों को लेकर दुर्ग और भिलाई जिला भाजपा संगठन पूरी गंभीरता के साथ सक्रिय हो गया है।
सोमवार को दुर्ग और भिलाई संगठन जिला के दिग्गज नेताओं ने अमित शाह के आगमन को लेकर प्रबंधन और तैयारियों के संबंध में दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में आपसी विचार विमर्श किया। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष और दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी , विशेष जनसंपर्क अभियान के दुर्ग लोकसभा प्रभारी प्रेम प्रकाश पाण्डेय, राज्यसभा सांसद डॉ. सरोज पाण्डेय, लोकसभा सांसद विजय बघेल, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया, दुर्ग जिला भाजपा महामंत्रीद्वय ललित चंद्राकर एवं सुरेंद्र कौशिक भिलाई जिला भाजपा महामंत्रीद्वय योगेंद्र सिंह एवं प्रेम लाल साहू ने अमित शाह के प्रवास एवं कार्यक्रमों संबंधी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दुर्ग आगमन पर विशाल जनसभा का आयोजन करने का निर्णय भारतीय जनता पार्टी द्वारा लिया गया है, इस जनसभा में को ऐतिहासिक बनाने हेतु उपस्थित नेताओं ने अपने अपने सुझाव दिए।
संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन पर होने वाली विशाल जनसभा की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए संभाग स्तरीय बैठक आगामी 10 जून को प्रातः 11 बजे दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में आहूत की गई है, जिसमें सांसद, विधायक एवं पूर्व सांसद /विधायक, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी जिला भाजपा प्रभारी - सह प्रभारी, जिला भाजपा अध्यक्ष एवं महामंत्री, विधानसभाओं के प्रभारी, ज़िला समन्वय सीमिति के सदस्य, पूर्व महापौर, वर्तमान एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, संभाग में निवासरत निगम / मण्डल /आयोग के पूर्व अध्यक्ष-पूर्व उपाध्यक्ष को आमंत्रित किया गया है।
कांग्रेस की नाकामियों और वादाखिलाफी का विरोध आक्रामकता से करेंगे - सरोज पाण्डेय
बूथ स्तर के कार्यकर्ता की सक्रियता से जीतेंगे चुनाव - राजीव अग्रवाल
चरैवेति चरैवेति के मूल मंत्र को आत्मसात करे -- जितेंद्र वर्मा
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग शहर विधानसभा कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक जिला भाजपा कार्यालय में दुर्ग संभाग प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय, दुर्ग जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल, दुर्ग जिला भाजपा तक जितेंद्र वर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उषा टावरी, चंद्रिका चंद्राकर, भाजपा जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। आयोजित बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई साथ ही साथ आगामी दिनों में दुर्ग विधानसभा में होने वाले कार्यक्रमों की आवश्यक तैयारी हेतु कार्ययोजना पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सतत कार्य करने वाली पार्टी है। आगामी दिनों कई वरिष्ठ नेताओं का दुर्ग जिले में प्रवास होगा, जिसमें एक बड़ी आमसभा भी होनी है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आगमन होगा और लोकसभा स्तरीय व्यापारी सम्मेलन को लेकर हमें वृहद स्तर पर तैयारियां करनी होगी साथ ही शक्ति केंद्र स्तर से लेकर बूथ स्तर तक बैठकों का आयोजन करना होगा ताकि हमारी बूथ संरचना का भी सत्यापन हो सके। शक्ति केंद्र में प्रवास करना सभी कार्यकर्ताओं के लिये आवश्यक है।
राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय ने कहा कि कहीं ना कहीं संगठनात्मक रूप से पार्टी बेहद मजबूत है। हमें प्रदेश कांग्रेस सरकार और दुर्ग शहर विधायक के खिलाफ आक्रामक होना होगा। नगर निगम में भ्रष्टाचार, वादा खिलाफी कई ऐसे मुद्दे हैं जिन्हें लेकर अब हमें सोशल मीडिया और मीडिया में पूरी ताकत से उतरना होगा। जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रहार प्रहर तेज करना होगा। दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा भाजपा सरकार के पुराने कामों पर भी अपना लेबल लगाकर खुलेआम झूठी वाहवाही लेते हैं इसका पर्दाफाश करना है। दुर्ग जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के समस्त कार्यक्रम सफलता के साथ संपादित हो रहे हैं निश्चित तौर जिला संगठन उत्कृष्ट काम कर रहा है लेकिन अब हमें जमीनी स्तर पर बनी समितियां चाहे वह मंडल की हो, शक्ति केंद्र की हो या बूथ स्तर की हो, सबका सत्यापन करना होगा।
जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि इस बैठक में दुर्ग विधानसभा के सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित है, यही कोर कमेटी पार्टी की जीत के लिए चुनावी प्रबंधन देखते हुए चुनौती को अवसर में बदलने की दिशा तय करेगी, इस कोर कमेटी के सभी सदस्यों को जमीनी स्तर पर होने वाले सभी कार्यक्रमों अभियानों के लिए तत्पर होकर काम करना होगा आगामी लोकसभा स्तरीय व्यापारी सम्मेलन के लिए गांव गांव से छोटे-बड़े व्यापारियों को आमंत्रित कर 14 जून को पृथ्वी पैलेस में आमंत्रित करना है। समाज के युवा, किसान, महिला, मजदूर, पूर्व सैनिक, व्यापारी सभी वर्ग को पार्टी के आगामी कार्यक्रमों से जोड़ने की मुहिम चलाएं।
विशेष जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम हेतु दुर्ग शहर विधानसभा प्रभारी चंद्रिका चंद्राकर ने विधानसभा स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी एवं उसके संपादन हेतु दायित्व निर्धारण की घोषणा की।
आयोजित बैठक में जिला उपाध्यक्ष विनायक नातू, के एस चौहान, अलका बाघमार, अरविंदर खुराना, कांतिलाल जैन, मंत्री आशीष निंमजे, दीपक चोपडा, मनोज मिश्रा, कोषाध्यक्ष विनोद अरोरा, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, प्रवक्ता दिनेश देवांगन, जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सह मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड, सोशल मीडिया संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, सहसंयोजक नारायण दत्त तिवारी, आईटी जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र यादव, एनजीओ प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक सुरेंद्र पाटनी, मंडल अध्यक्ष मदन वाढई, विजय ताम्रकार, सुनील अग्रवाल, डॉ सुनील साहू, भाजयुमो जिला अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विनायक ताम्रकार, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष साजन जोसफ, नितेश साहू उपस्थित रहे।
दुर्ग / शौर्यपथ / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार 30 मई से 30 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान देशभर में चलाया जाना है, इसी अभियान के अंतर्गत प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन भी किया जाना है। विशेष जनसंपर्क अभियान के दुर्ग लोकसभा संयोजक प्रेमप्रकाश पाण्डेय और सह संयोजक दयावंत बांधे के मार्गदर्शन में लोकसभा स्तरीय व्यापारी सम्मेलन दिनाँक 14 जून 2023, बुधवार को दोपहर 02:00 बजे पृथ्वी पैलेस, पुलगांव, दुर्ग में आयोजित किया जाएगा, जिसके कार्यक्रम संयोजक की जिम्मेदारी दुर्ग जिला व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सजल जैन को दी गई है। इस लोकसभा स्तरीय व्यापारी सम्मेलन के लिए आयोजन समिति का गठन भी लोकसभा संयोजक प्रेम प्रकाश पाण्डेय द्वारा किया गया है जिसमें कार्यक्रम संयोजक सजल जैन, सदस्य श्रीमती रमशिला साहू, लाभचंद बाफना, सांवलाराम डाहरे, श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर, श्रीमती उषा टावरी, चतुर्भुज राठी, कांतिलाल बोथरा, शिव चंद्राकर, चैनसुख भट्टड़, विनायक नातू, अरविंदर सिंह खुराना, ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, नीलेश अग्रवाल, देवेंद्र चंदेल, नरेश तेजवानी, अनूप गटागट, प्रणय माहेश्वरी, जवाहर जैन, रूपेश कृष्णानी, धर्मेंद्र यादव, मिलाप जैन, अरुण सिंह है।
शनिवार शाम को बैठक लेकर लोकसभा संयोजक प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने व्यापारी सम्मेलन की आयोजन समिति के सदस्यों को आयोजन की तैयारियां सुनिश्चित करने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया।
प्रधानमंत्री मोदी ईडी पर लगे आरोपों का सार्वजनिक जवाब दें
मुख्यमंत्री और सरकार की छवि खराब करने ईडी कर रही षडयंत्र
भाजपा ईडी के माध्यम से विरोधियों के दमन का षड़यंत्र कर रही-कांग्रेस
रायपुर/ शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि ईडी द्वारा गिरफ्तार व्यवसायी अनवर ढेबर के बाद ईडी द्वारा गिरफ्तार किये गये अधिकारी एपी त्रिपाठी ने भी अदालत से कहा कि ईडी छत्तीसगढ़ और झारखंड के मुख्यमंत्री तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के बेटे का नाम का नाम लेने के लिये दबाव बना रही है। एक अन्य आरोपी पप्पू ढिल्लन ने भी अदालत में आवेदन देकर इसी प्रकार की बात कही है कि ईडी मुझ पर मुख्यमंत्री के बेटे का नाम लेने दबाव बना रही है। ईडी पर लगे यह आरोप बेहद ही गंभीर है।
इन आरोपियों के द्वारा अदालत में किया गया खुलासा इस बात का प्रणाम है कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार को बदनाम करने परेशान करने की नीयत से ईडी को भेजकर गलत छापेमारी की कार्यवाही करवाई गयी है। छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्यवाही शुरू से संदिग्ध रही है पहले भी अनेक व्यपारियों, अधिकारियों ने ईडी पर प्रताड़ना और जबरिया हस्ताक्षर का आरोप लगाया है तथा ईडी की कार्यप्रणाली से यह आरोप लगते रहा है कि ईडी भाजपा के राजनैतिक उद्देश्यो को पूरा करने के लिये ईडी का दुरूपयोग कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों के खुलासे प्रजातंत्र के लिये घातक है। सुप्रीम कोर्ट को इस पर संज्ञान लेना चाहिये। प्रधानमंत्री मोदी ईडी पर लगे आरोपों का सार्वजनिक जवाब दें।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्य में इडी के छापे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बढ़ रही लोकप्रियता और देशव्यापी स्वीकार्यता के कारण भाजपा के अंदर समाए हुए डर के कारण भी हैं। चार साल में कांग्रेस सरकार के ऊपर 4 रु. का भी प्रमाणिक भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा पाने वाली भाजपा राज्य सरकार की छवि खराब करने कांग्रेस पदाधिकारियों, अधिकारियों, व्यापारियों को टारगेट कर रही है। ईडी की सारी कार्यवाही कांग्रेस शासित राज्य में ही क्या, भाजपा शासित राज्यों में ईडी, आईटी पंगु क्यों हो जाते हैं?
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा राज्य में कांग्रेस सरकार का राजनैतिक रूप से मुकाबला नही कर पा रही है तो वह केंद्रीय जांच एजेंसियों के माध्यम से राज्य की राजनीति, औद्योगिक और व्यापारिक माहौल को खराब करने का षड्यंत्र कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रति एकड़ धान खरीदी की सीमा 20 क्विंटल किये जाने और युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिए जाने के निर्णय से भाजपा बौखला गयी है। कांग्रेस सरकार के चार साल के जनकल्याणकारी कामों का मुकाबला करने के लिए भी भाजपा के पास कुछ नही है। छत्तीसगढ़ में राजनैतिक रूप से रसातल में पहुंच चुकी, भाजपा सोच रही है कि वह जांच एजेंसियों के बल पर राज्य में अपने वजूद को बचा लेगी।
रायपुर / शौर्यपथ / भाजपा के पुरखौती सम्मान यात्रा और जनसंपर्क अभियान को चुनावी अभियान बताते हुये प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की आदिवासी पुरखौती सम्मान यात्रा और जनसंपर्क अभियान चुनावी अभियान है ये कभी भी छत्तीसगढ़ के पुरखो का सम्मान नही कर सकते। 15 साल के रमन सरकार के दौरान भाजपा को बस दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी याद आते थे। उनके नाम से योजनाएं बनती थी, बिल्डिंग सड़के बनती थी लेकिन छत्तीसगढ़ के पुरखों की याद इनको नही आती थी। आज भाजपा को जब पता चला की प्रदेश का बहुसंख्यक आदिवासी वर्ग भाजपा से बेहद खफा और आक्रोशित है तब विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में आदिवासियों की नाराजगी से होने वाली नुकसान को देखते हुये भाजपा को छत्तीसगढ़ के पुरखों की सम्मान की याद आई है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा को प्रदेश के आदिवासी समाज को बताना चाहिए कि उन्होंने 15 साल में छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र आदिवासी रत्न छत्तीसगढ़ के गौरव भगवान बिरसा मुंडा, शहीद वीर नारायण सिंह, शहीद गुंडाधुर, शहीद गेंद सिंह सहित अनेक महान बलिदानियों को सम्मान क्यों नहीं दिया? उनके लिए 15 साल में क्या किया?
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा को छत्तीसगढ़ के पुरखों की चिंता होती तो रमन सरकार में छत्तीसगढ़ के पुरखों के बताए मार्ग पर चलती उनके सपनों को पूरा करती और उस दौरान किसानों के ऊपर अत्याचार नहीं होते। बस्तर के 700 गांव के आदिवासी अपने घर को छोड़ने मजबूर नहीं होते। सैकड़ों आदिवासियों को जेल में बंद नहीं किया जाता। उनके जमीन नहीं छीनी जाती। 35 हजार से अधिक आदिवासी बेटियां गायब नहीं हुई होती। रमन सरकार आदिवासियों के जमीन पर कब्जा करने के लिए भू संशोधन विधेयक नहीं लाते। आदिवासियों को उनका कानूनी अधिकार देते।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार में आदिवासियों का मान सम्मान बढ़ा है, कानूनी अधिकार मिला है। विश्वआदिवासी दिवस के दिन आदिवासी महोत्सव का आयोजन हो रहा है। आदिवासियों के आस्था स्थल देवगुड़ी एवं युवा सांस्कृतिक केंद्र घोटुल का विकास हो रहा है। आदिवास परब सम्मान निधि दिया जा रहा है। आदिवासियों की संस्कृति, कला परंपरा तीज त्यौहार को विश्व में अलग पहचान मिला। पेसा के नियम बनाकर आदिवासी वर्ग को उनका कानूनी अधिकार दी गई है उनके शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के लिए बेहतर काम हो रहे है। तेंदूपत्ता का मानक दर 2500 रु से बढ़ाकर 4000 रु प्रति मानक बोरा दे रही है। 65 वनोपज के समर्थन मूल्य में खरीदी कर रही है। स्थानीय स्तर पर भर्ती कर रही है। जेल में बंद आदिवासियों की रिहाई हुई। रमन सरकार के दौरान आदिवासियों से छीनी गई जमीन लौटाई है तब भाजपा को छत्तीसगढ़ के पुरखों की याद आई है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
