August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    राजनीति

    राजनीति (1230)

    केन्द्रीय मंत्री गिरिराज को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री मोदी - मोहन मरकाम

    रायपुर / शौर्यपथ / केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को भारत का सपूत बताने को कांग्रेस शर्मनाक बताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि राष्ट्रपिता के हत्यारे को भारत का सपूत बोलना सिर्फ राष्ट्रपिता का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र का अपमान है। यह पहला मौका नहीं है, इससे पहले भी कई बार भाजपा नेता महात्मा गांधी का अपमान कर चुके हैं।
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि महात्मा गांधी के अपमान पर प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि सबसे शर्मनाक बात यह है कि जो प्रधानमंत्री देश और विदेश में गांधी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रवचन देते हैं, वो भाजपा नेताओं द्वारा किए जा रहे गांधी जी के अपमान पर खामोश रहते हैं। वह विदेशों में जाकर बापू की प्रतिमा पर फूल चढ़ाते हैं, लेकिन जब देश में उनके ही सांसद, पूर्व मंत्री और नेता गांधी जी का अपमान करते हैं तब वह चुप रहते हैं।
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि वर्ष 2019 में भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने भी त्रिवेंद्र सिंह रावत की तरह गोडसे को देशभक्त कहा था। जब प्रधानमंत्री से इस बाबत सवाल पूछा गया तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा था कि  मैं कभी दिल से उन्हें माफ नहीं करूंगा। मगर आज तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं भाजपा में नंबर दो का स्थान रखने वाले अमित शाह ने 2017 में एक जनसभा को संबोधित करते हुए गांधी जी को ’चतुर बनिया’ कहा था। सोचिए, राष्ट्रपिता गांधी जी ने आज़ादी की लड़ाई के दौरान सभी धर्मों और जातियों को एक करने का काम किया उसके लिए जातिसूचक शब्द के इस्तेमाल से बड़ा अपमान क्या हो सकता है।
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी हैं, मगर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक न्यूज़ चैनल के डिबेट में पीएम मोदी को “देश का बाप” बताया था। असम से भाजपा सांसद कामाख्या प्रसाद ने वर्ष 2017 में खुले मंच से गांधी जी की तुलना “कचरे” से की थी। उन्होंने कहा था कि दीन दयाल उपाध्याय की विचारधारा के बारे में जाने बिना लोगों के दिमाग में गांधी और नेहरू जैसा ’कचरा’ भर दिया गया है। इतना ही नहीं आज से क़रीब तीन साल पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े ने गांधी जी के नेतृत्व में चले स्वतंत्रता आंदोलन को ड्रामा बताया था। उनका यह बयान न सिर्फ गांधी जी का बल्कि पूरे स्वतंत्रता आंदोलन और सभी आंदोलनकारियों का अपमान है।
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि वह प्रधानमंत्री से मांग करते हैं यदि उनके दिल में गांधी जी के लिए सही मायने में कोई स्थान है तो इस बार निर्णायक फैसला लें। गिरिराज सिंह के मंत्री मंडल से बाहर करें और यदि ऐसा नहीं करते हैं तो गांधी जी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाना और उनको लेकर प्रवचन देना बंद करें। ये नाटक नहीं चलेगा कि आप वैश्विक मंचों पर अपनी छवि चमकाने के लिए गांधी जी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाएं और देश में अपने नेताओं से उन्हें गाली दिलवाएं।
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी कहते हैं कि देश में गांधी और गोडसे की सोच के बीच लड़ाई चल रही है। हमारा स्पष्ट तौर पर मानना है कि गांधी जी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का महिमामंडन हमेशा के लिए बंद होना चाहिए। नफरत की राजनीति बंद होनी चाहिए। इसलिए राहुल गांधी जी नफरत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान खोल रहे हैं। गोडसे के मार्ग पर चलने वालों द्वारा लगाए गए नफरत के बाजार में हिंसा है, बंटवारे की राजनीति है, अत्याचार है, शोषण है और दुराचारियों को संरक्षण है। गांधी के दिखाए राह पर चलते हुए लोगों द्वारा लगाए गए मोहब्बत की दुकान में सबकी इज्जत है, सबका सम्मान है, भाईचारा है, बराबरी है और सब की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी है।  आज जब गांधी के हत्यारे गोडसे को देशभक्त बताया जा रहा है तब उसके द्वारा खोले गए नफरत की दुकान को ठीक से समझने की ज़रूरत है। जो भी उसे देशभक्त बताते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की सामूहिक मांग उठनी चाहिए।

       दुर्ग । शौर्यपथ । मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धि एवं भूपेश सरकार की साढ़े चार वर्ष की नाकामियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रदेश नेतृत्व के निर्देश एवं मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया की अध्यक्षता में वैशाली नगर विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन दिनांक 10-6-2023 दिन शनिवार को दोपहर 1-00 बजे से स्थान.. मगध तैलिक समाज भवन गौरव पथ, शासकीय महाविद्यालय के पास वैशाली नगर में आहूत की गई है जिसमे मुख्यवक्ता के रूप में प्रदेश के वरिष्ठ नेता गण, विजय बघेल जी. सांसद दुर्ग लोकसभा, सरोज पाण्डेय जी. सांसद राज्यसभा, प्रेम प्रकाश पाण्डेय जी. पूर्व मंत्री एवम अभियान प्रभारी दुर्ग लोकसभा, जिला प्रभारी संदीप शर्मा जिला शाहपुरा भारी चमन देशमुख वैशाली नगर विधानसभा प्रभारी ओंकार बेस का मार्गदर्शन समस्त देवतुल्य कार्यकर्ताओ को प्राप्त होगा. उपयुक्त जानकारी विशेष जनसंपर्क अभियान वैशाली नगर प्रभारी प्रवीण पांडे द्वारा दी गई है।

    गिरिराज की चुनौती स्वीकार जिस मंच पर चाहे कर ले बहस

    रायपुर / शौर्यपथ /
       मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग में कांग्रेस के संभागीय सम्मलेन में शामिल होने आये थे यहाँ पत्रकारों के भाजपा नेता गिरिराज द्वारा फसल के समर्थन मूल्य पर केन्द्र सरकार की योजना के सवाल के जवाब में किये चुनौती को स्वीकार करते हुए कहा कि भाजपा नेता कि समर्थन मूल्य के विषय में चाहे जैसी बहस जिस मंच पर करना हो चुनौती स्वीकार है . सीएम बघेल ने कहा कि  वह बता दें कि यूपीए सरकार ने कितना समर्थन बढ़ा  और एनडीए सरकार में कितना समर्थन मूल्य की वृद्धि हुई व यूपीए ने 10 साल शासन किया वही एनडीए सरकार को भी 10 साल हो गए शासन करते हुए खुले मंच पर बहस करने के लिए तैयार हैं . गिरिराज यह भी बताये कि उस समय डीजल के भाव क्या थे और इस समय डीजल के भाव क्या है . बहस की बात है तो मैं ही नहीं हमारा कोई भी कार्यकर्ता इस मामले पर बहस कर सकता है एमएसपी कितनी बढऩी चाहिए पूछने के पर मुख्यमंत्री बघेल ने जवाब दिया कि स्वामीनाथन रिपोर्ट के आधार पर एमएसपी बढऩा स्वामीनाथन रिपोर्ट के हिसाब से थोड़ा बड़ा कर हम किसानों को दें रहे है . हमने तो छत्तीसगढ़ में राजीव गांधी किसान योजना लागू कर दी है जिसके आधार पर हम किसानों से किये चुनावी वादे को निभाते हुए 25 सौ रूपये में धन खरीदी कर रहे है . अब अगर केन्द्र ने समर्थन मूल्य बढाया तो हम भी किसानो को और बढ़ा कर देंगे जिसका फायदा छत्तीसगढ़ में किसानों को बड़े हुए धन का लाभ मिलेगा .
      छत्तीसगढ़ में रकबा बढऩे के सवाल के जवाब पर मुख्यमंत्री बघेल ने जवाब दिया कि पहले 12 लाख किसान धान बेचते थे इस साल 24 लाख किसान धान बेच रहे है जिसका सीधा मतलब किसानो की संख्या में दुगनी वृद्धि हुई .राजीव गांधी नया योजना का लाभ 26 लाख किसान उठा रहे हैं . छत्तीसगढ़ में कई फासले है जिनका उत्पादन किसान कर रहे है  एक तरफ जहां किसानों की संख्या दुगनी हुई वही रकबा पहले 22- 23 लाख हेक्टेयर था अब 32 लाख हे के करीब हो गया छत्तीसगढ़ी में रकबा भी बड़ा है और किसानों की संख्या में भी वृद्धि हुई है साथ ही उत्पादन में भी वृद्धि हुई है पहले किसानों द्वारा 57 58 लाख मीटिंग धन धान बिक्री होती थी अब वह 107 लाख मीट्रिक टन बिक्री हो रही है .
       छत्तीसगढ़ में किसानो आर्थिक स्थिति पिछले चार - पांच सालो में काफी मजबूत हुई है जो निरंतर जारी रहेगी . प्रदेश के किसानो को सरकार की योजनाओं पर अभिमान है रकबा और किसानो की संख्या में हुई वृद्धि इसका परिणाम है .
      गुरुवार को दुर्ग में हुए कांग्रेसी संभागीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्तमान कांग्रेसी विधायकों की टिकट काटने को लेकर कहा कि जीतने वाले कैंडिडेट का क्राइटेरिया होता है जो जीत सकता है उस को टिकट दिया जाएगा। कुछ लोग हो सकते हैं जो साथी किसी कारण से स्वास्थ्य कारणों से या अन्य किसी कारणों से किसी की नाराजगी होगी तो उसको तीन चार महीने का समय बाकी है जिससे उसकी स्थिति सुधरती है तो क्यों टिकट कटेगी .
      सीएम बघेल ने कहा कि प्रदेश में जिस जगह से भी धर्मांतरण की शिकायतें आ रही है उस पर कार्रवाई हो रही है कुछ फर्जी शिकायतें सामने आई है इसमें कुछ सही पाई गयी थी और उस पर कार्रवाई की गई जहां तक बात गिरीराज सिंह की है वह इससे पहले एक एकाध बार छत्तीसगढ़  आए होंगे और मगर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल के 15 वर्षों में जितने चर्च बने हैं उतने ना पहले बने थे और ना उसके बाद में ही बनेंगे . सीएम बघेल ने चुनौती देते हुए कहा कि बीजेपी उनके इस दावे का खंडन ना करें चर्च वाही बनेगा या पूजा स्थल तभी बनेगा जब वहां के मानने वाले होंगे .इसका मतलब यह है कि जितना  धर्मांतर 15 सालों में हुआ उससे पहले कभी नहीं हुआ और ना ही आगे होगा .
      संभागीय सम्मेलन के बारे में सीएम ने कहा कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा कि मंत्रियों के साथ मीटिंग हो गई है विधायकों के साथ मीटिंग हो रही है मुझसे भी कई बार कुमारी शैलजा की मीटिंग हुई है प्रभारी है उनका काम ही है सब के कार्यों की समीक्षा करते रहना समीक्षा नहीं करेंगे तो निर्णय कैसे लेंगे. इसलिए जरूरी भी है की सभी के कार्यों की समीक्षा करें थर्ड फंड की चुनौती को लेकर भूपेश बघेल ने कहा जब अजीत जोगी जी कांग्रेस के भीतर थे तब हम सत्ता के बाहर थे जैसे ही जोगीजी  कांग्रेस से बाहर हुए हम सत्ता में आ गए नतीजों में कांग्रेस को 68 सीट मिली जबकि भारतीय जनता पार्टी तीन बार शासन में रह चाउंर वाले बाबा कभी 60 का आंकड़ा छू नहीं पाए हम तो 68 सीटें जीते और जब उप चुनाव हुए तो उसमें 71 हो गए सभी किसानों आदिवासियों महिलाओं और युवाओं का समर्थन और आशीर्वाद हमको मिल रहा है किसान मजदुर का आशीर्वाद मिलेगा यह आंकड़ा 71 से और आगे बढ़ेगा .
     भारतीय जनता पार्टी की पुरखौती सम्मान यात्रा को लेकर कहा कि आप चुनाव है तब उनको याद आ रहे हैं उसके अलावा उनके पास और क्या है किसानों के सम्मान को लेकर जा नहीं जा सकते मजदूरों को कभी कुछ दिए नहीं लघु वनोपज किसानो को भी कभी कुछ नहीं मिला जूते चप्पल भले ही बांटे इनको तो पुरखौती सम्मान नहीं बल्कि रमन सिंह ने जो मोबाइल बांटे हैं अगर वह किसी के पास बचा हो उनका सम्मान यात्रा निकालना चाहिए.

    प्रदेश के 24 लाख से अधिक किसानों के खाते में किसान न्याय योजना की 1800 करोड़ की पहली किश्त जमा हुई

         रायपुर / शौर्यपथ / भाजपा के द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना की किस्त किसानों को नहीं मिलने के आरोप को खारिज करते हुये प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के किसान नेता राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किस्त खाता में प्राप्त करने के बाद न्याय योजना की पैसा नहीं मिलने की झूठा आरोप लगाकर ओछी राजनीति कर रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता को कबीरधाम के बारे में बयान देने के पहले अपने नेता पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से पूछ लेना चाहिये कि उनके खाते में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के पैसे आये है या नहीं। उन्हें हकीकत पता चल जायेगा। भाजपा के प्रदेश भर के सभी नेताओं के खाते में भूपेश सरकार की योजना का पैसा गया है। 21 मई को प्रदेश के 24 लाख से अधिक किसानों के खाता में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली 1800 करोड़ रुपए की अधिक राशि जमा करा दी गई है जो किसानों को प्राप्त हो गई है। और किसान न्याय योजना की किश्त मिलने के बाद किसान खेती किसानी में जुट गए हैं, खाद-बीज की खरीदी कर रहे हैं, खेतों की जुताई कर रहे हैं और कृषि कार्यों को संपन्न करने के लिए लगे हुए हैं। ऐसे में भाजपा जिसके पास मुद्दा नहीं है तो पैसा नहीं मिलने का झूठा आरोप लगाकर भाजपा राजनीति करना चाहती।
          प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कबीरधाम जिला के 1 लाख 11 हजार 373 किसानों के खाते में 79 करोड़ 65 लाख रु जमा करा दिया गया है जो किसानों को मिल गया है। न्याय योजना के सभी हितग्राही किसानों को पहली किस्त दे दी गई है, किसी भी किसानों के राशि में कटौती नहीं की गई है, ना ही उसे पहली किस्त से वंचित किया गया है।
        प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि इतना जरूर है कि मोदी सरकार के द्वारा जो किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है उसमें किसानों के साथ भेदभाव किया जाता है किसानों के साथ धोखा किया जाता है प्रदेश के शत प्रतिशत किसानों को किसान सम्मान निधि की राशि नहीं दी जा रही है। और लगभग 53000 से अधिक किसानों से किसान सम्मान निधि की राशि वापस मांगी जा रही है इसके लिये नोटिस भेजा है भाजपा का यह किसान विरोधी चरित्र है एक ओर जहां प्रदेश सरकार किसानों के खाते में बिना भेदभाव के किसान न्याय योजना की राशि डाल रही है जिसमें भाजपा के नेता भी शामिल हैं और वो पैसा लेकर पैसा नहीं मिलने का झूठा आरोप लगा रहे हैं।

    संभागीय सम्मेलन में शैलजा ने कहा:टिकट बंटवारा काफी सोच समझकर और सर्वे के आधार पर होगा
    संभागीय सम्मेलन में शामिल हुए कांग्रेस प्रभारी शैलजा,सीएम बघेल,गृहमंत्री साहू, सहित संभाग के सभी काग्रेसी विधायक और सातो जिले के अध्यक्ष ,अमित शाह सिर्फ जुमलेबाजी करने आ रहे
      

         दुर्ग / शौर्यपथ / आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस का बिलासुपर और बस्तर संभाग के बाद गुरूवार को दुर्ग संभाग में संभागीय  सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, प्रभारी मंत्री मो. अकबर, अमरजीत भगत सहित कई मंत्री एवं दुर्ग संभाग के सभी कांग्रेसी विधायक व संभाग के सभी सातों जिले के कांग्रेसायक्ष सहित बड़ी संख्या में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के व जिलों के पदाधिकारी व ब्लॉक अध्यक्ष एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता इस सम्मेलन में शामिल हुए।
      इस दौरान कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी शैलजा  ने कहा संबोधित करते हुए कहा कि पिछली बार की तरह इस बार भी कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। वहीं उन्होंने देश गृहमंत्री अमित शाह के बारे में कहा कि वे यहां सिर्फ जुमलेबाजी करने और केवल लोगों को बरगलाने आ रहे हैं। वो यहां जुमलेबाजी के अलावा कुछ नहीं करेंगे। नॉर्थ ईस्ट में जो आग लगी हुई है पहले उसको बुझा लें, पूरे देश को देखें। यहां हमने प्रदेश को अच्छे तरीके से संभाला हुआ है। नक्सलवाद की समस्या को काफी अच्छे तरीके से काबू पाया है। हमारी सरकार ने प्रदेश में विकास करके दिखाया है जिसके कारण आज बस्तर वो बस्तर नहीं रहा, यह छत्तीसगढ़ वो छत्तीसगढ़ नहीं रहा।
       वही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि रमन सिंह भाजपा के इतने सीनियर लीडर हैं। 15 सालों तक सरकार चलाई, लेकिन दुख होता है कि उन्हें उन्हीं की पार्टी ने दरकिनार कर दिया है।
       कुमारी सैलजा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि दुर्ग संभाग की 20 में 18 सीटें कांग्रेस के पास हैं। दो सीटें बीजेपी के पास हैं। वो भी इस बार कांग्रेस की हो जाएंगी।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इतना अच्छा काम किया। इतनी बेहतर योजनाएं चला रहे हैं कि इस बार भी फिर से जनता कांग्रेस के साथ है। कांग्रेस की योजनाओं से हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। यही कारण है कि दोबारा से हमारी सरकार यहां बनेगी।
     टिकट का बंटवारा काफी सोच समझकर और सर्वे के आधार पर होगा
        विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण के बारे में कुमारी सैलजा ने कहा कि ये कार्य काफी सोच समझ कर किया जाता है। पिछली बार हमारी रणनीति काफी अच्छी रही। यही कारण है कि हमें 68 सीटें मिली थीं। इस बार भी हम टिकट का बंटवारा काफी सोच समझकर करेंगे।
        इसके लिए सर्वे करके देखा जाएगा, एक एक विधायक का काम देखा जाएगा। उसके बाद काफी विचार विमर्श और जिस विधायक का कार्य बेहतर होगा, उसे ही टिकट दिया जाएगा। टिकट बंटवारे में उम्र की सीमा को लेकर पूछे गए सवाल में उन्होंने बाद में विचार करके बताने की बात कही।
    टीएस सिंहदेव पहले भी कांग्रेस के साथ थे और आज भी हैं
      सैलजा ने कहा कि टीएस सिंहदेव हमारे सीनियर नेता है। हमारे साथी हैं। पहले भी उनका योगदान रहा है। आने वाले समय में भी योगदान होगा। वो हमारा परिवार हैं। हमारे सभी नेता मिलजुलकर काम करते हैं और जो भी हम फैसले लेते हैं वो मिलकर लेते हैं।
    विजय बघेल को भाजपा ने चुनाव लडऩे लायक नहीं समझा था
       पाटन से मुख्यमंत्री को विधानसभा चुनाव में सांसद विजय बघेल के चुनौती देने के सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पिछले चुनाव में भाजपा ने उन्हें चुनाव लडऩे लायक नहीं समझा था। बाहर से पैराशूट प्रत्याशी लाकर खड़ा किया था। अब वो क्या मेरे सामने चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वैशाली नगर और राजनांदगांव की सीट को लेकर कांग्रेस इस बार विशेष रणनीति बनाएगी और ऐसा प्रत्याशी उतारेगी, जिससे ये सीट भी कांग्रेस के पास होंगी।
    संभागीय बैठक में ये कांग्रेसी नेता और मंत्री रहे मौजूद
       कांग्रेस की संभाग स्तरीय बैठक में दुर्ग संभाग के 7 जिलों के जिलाध्यक्ष, विधायक, बूथ कमेटी के अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष समेत सैकड़ों की तादाद में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके साथ ही संभीगय सम्मेलन की बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रभारी सचिव चंदन यादव, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीस चीफ मोहन मरकाम, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री मो. अकबर जैसे कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

    बिलासपुर / शौर्यपथ / प्रदेश में साल के आखिरी माह में विधानसभा चुनाव होने वाले है जिसकी तैयारिया शुरू हो चुकी है एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रिय नेताओं का छत्तीसगढ़ दौरा शुरू हो चुका है वही दूसरी तरफ सत्ताधारी कांग्रेस ने भी संभागीय बैठकों के साथ चुनावी समर में शुरुवात कर दी है . कांग्रेस ने भाजपा का मुकाबला करने के लिए है तैयार हम के साथ शंखनाद कर दिया . बिलासपुर के सम्भायीय सम्मलेन में  प्रदेश कांग्रेस प्रभारीकुमारी शैलजा की प्रमुख उपस्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिलासपुर में आयोजित संभागीय सम्मेलन में एक दूसरे के साथ संवाद किया। वही मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता अपनी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक लेकर जा रहे हैं, जनता का भरोसा लगातार हम पर बढ़ा है। हमने जो कहा वो भी करके दिखाया, जो नहीं कहा वो भी करके "वादे से ज़्यादा" किया।
      इस दौरान छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकम जी, छत्तीसगढ़ सह-प्रभारी डॉ चंदन यादव जी, विजय जांगिड़ जी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत जी, मंत्री मोहम्मद अकबर जी, मंत्री जय सिंह अग्रवाल जी, मंत्री गुरु रुद्र कुमार जी, मंत्री अमरजीत भगत जी, मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम जी, मंत्री उमेश पटेल जी, लोकसभा सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत जी, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और विधायक विकास उपाध्याय जी, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी जी, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव पारस चोपड़ा जी, विधायक मोहित राम जी, विधायक चक्रधर प्रसाद जी, विधायक डॉ रश्मि सिंह जी, विधायक उत्तरी जांगडे जी, विधायक शैलेश पांडे जी, विधायक पुरुषोत्तम कंवर जी, विधायक मोहित केरकेट्टा जी, विधायक प्रकाश नायक जी, विधायक डॉ के. के. ध्रुव जी, विधायक रामकुमार यादव जी समेत अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

    रायपुर / शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार जनगणना नहीं करवा कर देश के वंचित लोगो के साथ अन्याय कर रही है। जनगणना कार्यक्रम से सरकारी योजनाओं के जो वास्तविक हितग्राही हैं उनके आंकड़े सामने आएंगे और जो हितग्राही जनगणना नहीं होने के कारण योजना का लाभ लेने से वंचित थे उन्हें योजनाओं का  लाभ मिलेगा। मोदी सरकार अपनी नाकामी को छिपाने के लिए हर 10 साल में होने वाले जनगणना को रोके रखी हुई है जनगणना होने से मोदी सरकार की नाकामी सामने आएगी।
    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि देश में हर 10 वर्ष के अंतराल में आम जनगणना की व्यवस्था रही है, लेकिन मोदी सरकार देश की पहली और इकलौती सरकार है जो अपनी नाकामी पर पर्दा डालने इरादतन, षडयंत्र पूर्वक आंकड़े छुपाने का काम कर रही है और इसी के चलते राष्ट्रीय जनगणना की अपनी जिम्मेदारियों से केंद्र की मोदी सरकार भाग रही है। केवल जनगणना ही नहीं एनएसएसओ सहित तमाम केंद्रीय एजेंसियां विगत 9 वर्षों से मोदी सरकार के कुशासन पर पर्दा डालने, केंद्र सरकार के दबाव में गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी, असमानता, वर्तमान आर्थिक नीतियों की जमीनी हकीकत और वास्तविक स्थिति को लेकर तमाम आंकड़े जारी करना बंद कर दिया है।
    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि उज्जवला योजना और शौचालय भी केवल सरकारी आंकड़ों में दर्ज है। उज्ज्वला योजना के हितग्राहीयों में से 90 प्रतिशत रिफिल कराने में अक्षम हैं। पीएम आवास के मामले में भी भाजपा का दावा पूरी तरह से झूठा निकला। विधानसभा में दिए गए लिखित आंकड़ों में यह प्रमाणित हुआ है कि छत्तीसगढ के लिए अब तक स्वीकृत कुल 18 लाख़ आवास में से पूर्ववर्ती रमन सरकार ने केवल 237000 ( मात्र 19 हज़ार शहरी और 2 लाख़ 18 हज़ार ग्रामीण) आवास बनाए थे, वर्तमान भूपेश बघेल सरकार ने विगत 4 वर्षों में छत्तीसगढ़ में 13 लाख़ (10 लाख़ 53 हज़ार ग्रामीण और 2 लाख़ 47 हज़ार शहरी क्षेत्रों में) आवास बनाएं हैं। 2011 के बाद से मोदी सरकार के द्वारा जनगणना और सर्वेक्षण की प्रक्रिया दुर्भावना पूर्वक रोक दी गई है, जिससे पात्र हितग्राहियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि एक तरफ केंद्र की मोदी सरकार है जिसके अधीन केंद्र की सांख्यिकी विभाग और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय अपनी जिम्मेदारी और भूमिका भूल चुका है, वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार है जिन्होंने आर्थिक-सामाजिक न्याय के लिए तत्परता दिखाई जिसका लाभ आवास, रसोई गैस, शौचालय सहित सरकार के अन्य योजनाओं में भी अब पात्र हितग्राहियों को लाभ मिल सकेगा। ऐसे हितग्राही जो अब तक केवल सर्वे सूची में नाम दर्ज नहीं होने के कारण वंचित थे उन्हें पात्रतानुसार शासन की सभी जनकल्याणकारी का लाभ मिलेगा।

    दुर्ग / शौर्यपथ / जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा द्वारा भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक महेंद्र पंडित की सहमति से उक्त प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पद पर धर्मेन्द्र यादव की नियुक्ति की है साथ ही जिला भाजपा अध्यक्ष  जितेन्द्र वर्मा ने झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के निवर्तमान जिला संयोजक दिलीप साहू को भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है।

    नवनियुक्त झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक धर्मेंद्र यादव को एक सप्ताह में कार्यकारिणी का गठन कर झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यों को करने हेतु जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने निर्देशित किया है जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ महत्वपूर्ण प्रकोष्ठ है केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत मिशन योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री दुर्घटना बीमा योजना जैसी अनेकों योजनाएं झुग्गी झोपड़ी वासियों सहित समाज के अन्य तबकों के लिए चलाई जा रही है जिनका प्रचार प्रसार झुग्गी झोपड़ी वासियों के बीच करते हुए इन योजनाओं और नीतियों की जानकारी जन जन तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ की है। नवनियुक्त जिला संयोजक धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में यह कार्य पूरी गंभीरता से होगा इसकी उन्हें पूरी अपेक्षा है।

    झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के रूप में धर्मेंद्र यादव की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। 

    दुर्ग / शौर्यपथ / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान और प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 30 मई से 30 जून 2023 तक आयोजित विशेष जनसंपर्क अभियान में लोकसभा एवं विधानसभा स्तर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर विधानसभा स्तरीय समिति का गठन पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर के संयोजकत्व में किया गया है। विधानसभा स्तरीय आयोजन समिति की बैठक जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में बुधवार को संपन्न हुई, जिसमें प्रमुख रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं दुर्ग शहर विधानसभा विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम अभियान प्रभारी चंद्रिका चंद्राकर, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक,  विशेष जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम जिला प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता कांतिलाल बोथरा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
    बैठक में लाभार्थी सम्मेलन, कार्यकर्ता सम्मेलन एवं महा जनसंपर्क कार्यक्रमों की तिथि एवं स्थान तय किए गए।
        बैठक में दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में लाभार्थी सम्मेलन का उद्देश्य केंद्र की मोदी सरकार से लाभान्वित सभी लाभार्थियों को आमंत्रित करके मोदी सरकार द्वारा लागू योजनाओं के परिणाम स्वरूप उनके जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों का अनुभव कराना और गरीब कल्याण के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता को बताना है। कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित करके 2023 और 24 के चुनाव में भाजपा की जीत का संकल्प दिलाना है। तथा 10 दिनों तक डोर टू डोर चलने वाले महा जनसंपर्क अभियान के लिए छोटी-छोटी टोलियां तैयार करके बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान पूर्ण करना है। यह सभी कार्यक्रम पार्टी के जनाधार को बढ़ाने वाले सिद्ध होंगे।
       भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं दुर्ग शहर विधानसभा  अभियान संयोजक चंद्रिका चंद्राकर ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में इसे जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का विशेष महत्व है जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को पूरी गंभीरता के साथ जुटना होगा।
      दुर्ग जिला भाजपा उपाध्यक्ष और विशेष जनसंपर्क अभियान के जिला प्रभारी दिलीप साहू ने विधानसभा स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और कहा कि दुर्ग जिले के अंतर्गत आने वाले सभी विधानसभा लिए अभियान समिति एवं उसके नीचे कार्यक्रम समितियों की घोषणा हो चुकी है अब आगे के कार्यों को करने के लिए जमीन स्तर के कार्यकर्ताओं के बीच जल्द से जल्द जाकर अभियान के निष्पादन हेतु कार्य योजना तैयार करें।  

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision