
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
*भाजपा की दुर्ग संभाग एवं दुर्ग शहर विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न*
*भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत*
दुर्ग। शौर्यपथ । भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी कुशल संगठनकर्ता ओमप्रकाश माथुर के प्रथम दुर्ग प्रवास पर रायपुर से लेकर दुर्ग के बीच जिले के विधानसभा क्षेत्र पाटन, दुर्ग ग्रामीण और दुर्ग शहर के अंतर्गत आने वाले मंडलों के द्वारा विभिन्न चौक चौराहों पर भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया तत्पश्चात छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के द्वारा दुर्ग शिवनाथ नदी के किनारे स्थित पृथ्वी पैलेस में दुर्ग शहर विधानसभा के शक्ति केंद्र के प्रभारी संयोजक, सहसंयोजक एवं मंडल के पदाधिकारियों की बैठक ली गई। श्री माथुर ने भोजन अवकाश के पश्चात दुर्ग संभाग के प्रमुख भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक की शुरुआत में भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर के हाथों से केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों का सम्मान किया गया साथ ही भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा लगभग दो दर्जन से अधिक महिलाओं का भाजपा प्रवेश कराया गया इस दौरान भाजपा में नव प्रवेशित महिलाओं ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने का संकल्प लिया।
ओम माथुर ने कहा कि बड़ा पदाधिकारी या बड़ा नेता होने का घमंड नहीं करना क्योंकि राजनीति का ये अटल सत्य है कि हर बड़े नेता के पद के सामने पूर्व शब्द जुड़ना तय है और पूर्व हो जाने के बाद क्या स्थिति होती है वो सबको मालूम है। आज नहीं तो कल सबको पूर्व होना ही है तो अपने कार्यकर्ता के साथ हमेशा सहज और सरल व्यवहार करना चाहिए। पद का घमंड कार्यकर्ताओं को नहीं दिखाना चाहिए, क्योंकि कार्यकर्ता भाजपा की आत्मा है। उन्होंने आगे कहा कि अगर हम बूथ जीतते हैं तो हम चुनाव निश्चित तौर जीत जाएंगे उन्होंने कहा कि विधानसभा एवं लोकसभा के चुनाव में जब तक भाजपा की जीत न हो जाए तब तक चैन से नहीं बैठना है।
बैठकों में भाजपा प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर के द्वारा बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा शक्ति केंद्र स्तर के पदाधिकारियों से की तथा दुर्ग संभाग की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश का नेतृत्व विश्व के सर्वोच्च नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में है, जो राष्ट्रवादी नीति और भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए अपने दृढ़ जज्बे के साथ लगातार प्रयासरत हैं और इसमें हम सबको भी अपना योगदान देना है, इसके लिए हमें छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार वापस बनानी है। प्रदेश में जब से भूपेश बघेल की सरकार बैठी है तब से लगातार प्रदेश के हर वर्ग अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को सुशिक्षित, विकसित, समृद्ध राज्य बनाने का अटलजी का सपना पूर्ण करना है।
उनके मंचासीन अतिथि प्रमुख रूप से भाजपा संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुश्री सरोज पांडेय, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव, भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा, ओपी चौधरी, प्रदेश मंत्री अवधेश चंदेल लोकसभा सांसद विजय बघेल, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा उपस्थित रहे। प्रथम सत्र में प्रस्तावना भाषण एवं अंतिम सत्र में आभार प्रदर्शन जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने किया। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर और सुरेंद्र कौशिक ने किया। बैठक में दुर्ग संभाग के अंतर्गत आने वाले दुर्ग-भिलाई, राजनांदगांव, बेमेतरा, कवर्धा, बालोद, मानपुर- मोहला, खैरागढ़- छुई खदान- गंडई समस्त जिला अध्यक्ष महामंत्री एवं अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रायपुर । शौर्यपथ । भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के बस्तर दौरा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर को बस्तर दौरा करने से पहले भाजपा संगठन के भीतर जो आदिवासी नेताओं की उपेक्षा हो रही है उन्हें सम्मान दिलाने प्रयास करना चाहिये। वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय ननकीराम कंवर सहित कई आदिवासी नेताओ ने भाजपा संगठन के भीतर आदिवासियों की उपेक्षा होने का आरोप लगा चुके हैं। पूरा आदिवासी समाज ने देखा है किस प्रकार भाजपा ने विश्व आदिवासी दिवस के दिन ही आदिवासी वर्ग के नेता विष्णुदेव साय को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर आदिवासी समाज का अपमान किया था। क्या मुंह लेकर ओम माथुर बस्तर दौरा करने जा रहे है जब भाजपा के भीतर ही आदिवासियों का सम्मान नही हो रहा है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि रमन शासनकाल के दौरान आदिवासी वर्ग उपेक्षित रहा है इसीलिए बस्तर की जनता ने भाजपा पर भरोसा नहीं किया और हमेशा कांग्रेस के पक्ष में ही मतदान बस्तर की जनता ने किया है। भाजपा ने प्रत्येक आदिवासी परिवार को 10 लीटर दूध देने वाली जर्सी गाय और उनके परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का वादा किया था जिसे पूरा नहीं किया। आज चुनाव नजदीक आते हैं भाजपा नेताओं को आदिवासी वर्ग की चिंता हो रही है यह राजनीति चिंता है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि रमन शासनकाल के दौरान आदिवासी समाज के साथ हमेशा अन्याय हुआ है उनके जल, जंगल, जमीन पर कब्जा करने के लिए भाजपा की सरकार ने भू संशोधन विधेयक लाया था जिसका कांग्रेस ने विरोध किया था। रमन सरकार ने लोहंडीगुड़ा में 1700 आदिवासी किसानों की जमीन छीना था जिसे भूपेश सरकार लौटाया है। रमन सरकार 15 साल में पेसा के नियम नहीं बनाये, बस्तर विकास प्राधिकरण में आदिवासी वर्ग के जनप्रतिनिधियों को नेतृत्व का अधिकार नहीं दिये, आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार के लिए काम नहीं किया गया आदिवासी वर्ग को डराया गया धमकाया गया निर्दोष आदिवासियों को जेल में बंद किया गया ऐसे 900 से अधिक आदिवासियों को जेल से रिहा कराने का काम भूपेश की सरकार ने किया है भाजपा हमेशा से आरक्षित वर्ग विरोधी रही है। ओम माथुर पहले भाजपा के भीतर आदिवासियों की मान सम्मान बढ़ाएं उसके बाद बस्तर दौरा जाए आदिवासियों के साथ रमन सरकार के दौरान हुई अत्याचार अमानवीय पीड़ा धोखा के लिए माफी मांगे।
दुर्ग। शौर्यपथ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेता एवं छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर का आगामी 25 अप्रैल को दुर्ग प्रवास सुनिश्चित हुआ है। प्रवास के दौरान ओम माथुर दुर्ग शिवनाथ नदी के पास स्थित पृथ्वी पैलेस में संभागीय एवं दुर्ग शहर विधानसभा की बैठक क्रमवार लेंगे।
प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के प्रवास को लेकर दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में जिला भाजपा के पदाधिकारियों एवं दुर्ग शहर में निवासरत भाजपा के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर द्वारा ली जाने वाली बैठकों से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों के संबंध में कार्य विभाजन किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश जिला भाजपा प्रभारी राजीव अग्रवाल एवं अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा द्वारा दिए गए।
बैठक में जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय भाजपा नेता ओम प्रकाश माथुर जी का प्रथम बार दुर्ग आगमन हो रहा है, प्रदेश प्रभारी के भव्य स्वागत को लेकर सभी कार्यकर्ता सक्रिय हो जाएं। दुर्ग शहर विधानसभा के चारों मंडल अपनी-अपनी मंडल टोली के साथ दुर्ग शहर के चिन्हांकित स्थानों पर मोर्चा और प्रकोष्ठों के साथ मिलकर स्वागत करेंगे।
प्रदेश प्रभारी ओम माथुर द्वारा ली जाने वाली बैठक के बारे में जानकारी देते हुए राजीव अग्रवाल ने कहा कि प्रथम बैठक 11 बजे दुर्ग शहर विधानसभा की होगी जिसमें दुर्ग शहर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले चारों मंडल के शक्ति केंद्र के संयोजक-सहसंयोजक प्रभारी की उपस्थिति अनिवार्य है। दुर्ग विधानसभा के सभी कार्यकर्ता बहुत सशक्तिकरण अभियान की पूरी जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहे। इसके बाद दोपहर 2:00 बजे से संभाग स्तरीय बैठक प्रारंभ होगी जिसमें दुर्ग, राजनांदगांव, कवर्धा, भिलाई, बेमेतरा, बालोद, मानपुर मोहला और खैरागढ़ जिले के अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय नेता एवं छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर को लंबा राजनीतिक अनुभव है, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी संगठन में कार्य किया है, आगामी बैठक उनके अनुभव का लाभ और मार्गदर्शन हम सभी को प्राप्त होगा, वे शहर विधानसभा की बैठकों में बूथ सशक्तिकरण की समीक्षा करेंगे। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने उपस्थित पदाधिकारियों से आव्हान किया कि प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के अभूतपूर्व स्वागत के लिए वृहद तैयारियां करें।
तैयारी बैठक का संचालन जिला महामंत्री ललित चंद्राकर ने किया एवं आभार जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक ने किया। बैठक में उपाध्यक्ष दिलीप साहू, विनायक नातू, अल्का बाघमार, के एस चौहान, मंत्री रोहित साहू, पवन शर्मा ,आशीष निमजे, अमिता बंजारे, कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, प्रवक्ता दिनेश देवांगन, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सह मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड़, सोशल मीडिया संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, सह सोशल मीडिया संयोजक नारायण दत्त तिवारी, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष विजय ताम्रकार, सुनील अग्रवाल, डॉ सुनील साहू, फत्ते वर्मा, मंडल महामंत्री सोनू राजपूत, सैयद आसिफ अली, जगदीश शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष साजन जोसेफ, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश मांडले, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जिला संयोजिका बानी सोनी, बुनकर प्रकोष्ठ जिला संयोजक तारण देवांगन, भाजपा नेता संतोष सोनी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री गायत्री वर्मा, जयश्री राजपूत, किसान मोर्चा जिला महामंत्री अजीत चंद्राकर, दिलीप गुप्ता, एनजीओ प्रकोष्ठ,पोषण साहू, राकेश यादव, महेश जैन, नंदकुमार महिलांग, हिमेश लोधी, अभिषेक टंडन उपस्थित रहे।
रायपुर । शौर्यपथ । प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने देश में बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई पर चिंता व्यक्त करते हुये कहा कि महंगी गैस, महंगा तेल, थोक और खुदरा महंगाई आजादी के बाद सर्वोच्च शिखर पर है, सिर्फ सत्ता की भूख में मोदी सरकार आम जनता की कमर तोड़ रही है, फिर भी महंगाई से देशवासियों को लूटने का कोई भी अवसर नहीं छोड़ रही है। पेट्रोल-डीजल 100 के पार, रसोई गैस 1150, खाने का तेल 200 के पार। आम जनता बेबस और लाचार है पर मोदी सरकार केवल अपने चांद पूंजीपति मित्रों के मुनाफे की सोच रही है। मोदी सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी विगत 7 साल में 258 परसेंट बढ़ाया है और डीजल पर 820 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इन तमाम आंकड़ों के बावजूद मोदी सरकार द्वारा महंगाई को झूठलाया जाना यह प्रदर्शित करता है कि महंगाई को काबू करना मोदी सरकार के बस में नहीं है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा है कि एक वित्तीय वर्ष में चार बार रेपो रेट बढ़ाना यह प्रमाणित करता है कि मोदी सरकार महंगाई को नियंत्रित करने में पूरी तरह नाकाम रही है। 100 दिन में महंगाई कम करने का झांसा देकर केंद्र में बैठी मोदी सरकार ने अब जनता के प्रति जवाबदेही से मुंह मोड़ लिया है। भुखमरी इंडेक्स में भारत लगातार नीचे आ जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार देश के 45 करोड़ युवा गलत आर्थिक नीतियों से हताश होकर नौकरी की तलाश ही बंद कर चुका है। मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते देश की अर्थव्यवस्था तेजी से उल्टे पांव भाग रही है। जीडीपी लगातार लक्ष्य और अनुमान से कम हो रहा है। नई नौकरी तो दूर लोगों की लगी लगाई नौकरी छीनी जा रही है बेरोजगारी ऐतिहासिक रूप से शिखर पर है, लेकिन मोदी सरकार आत्ममुग्धता से बाहर ही नहीं आ पा रही है। अगर देश की सरकार ही जिम्मेदारी नहीं लेगी तो समस्या का समाधान कैसे होगा?
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा है कि मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था लगातार गर्त में जा रही है। देश की जीडीपी 8.2 से गिरकर 5.7 हो गयी है। विदेशी मुद्रा भंडार लगातार कम हो रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय व्यापार संतुलन बिगड़ने से आयात पर निर्भरता तेजी से बढ़ रही है। देश पर कुल कर्ज का भार 3 गुना बढ़ चुका है। विगत 12 महीनों में डॉलर के मुकाबले रुपए का मूल्य 12 प्रतिशतसे ज्यादा गिर चुका है। मोदी राज में विगत एक माह में ही विदेशी मुद्रा भंडार लगभग 26 बिलियन डालर कम हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 2014 की तुलना में 20 परसेंट कम होने के बावजूद डीजल और पेट्रोल 30 से 40 रूपए प्रति लीटर महंगे बेचे जा रहे हैं। थोक और खुदरा महंगाई दर आरबीआई द्वारा तय सीमा से लगातार ऊपर है लेकिन मोदी सरकार का फोकस केवल चंद पूंजीपतियों के मुनाफे पर केंद्रित है।
दया सिंह के नेतृत्व में पहुंचे पदाधिकारी
भिलाई। शौर्यपथ । भाजयुमो खुर्सीपार मंडल के पदाधिकारियों ने आज संगठन से जुड़े लोगों से भेंट मुलाकात की। जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया और मंडल अध्यक्ष एसएन सिंह से मुलाकात कर आशीर्वाद मांगा। आगे बेहतर काम के लिए दिशा- निर्देश मांगा। भाजपा पार्षद उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष सीएच प्रशांत अपनी टीम को लेकर मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष से आभार व्यक्त करने के लिए पहुंचे। आभार व्यक्त करने वाले यूवा मोर्चा मंडल महामंत्री विनय मानिक पूरी, उपाध्यक्ष कन्हैया लाल, मनीष पांडे, आदित्य नारायण सिंह, मंडल मंत्री सोनू शधारे, अर्जुन बाग, रमेश सिंह, विवेक कुमार अवस्थी , सुनील अग्रवाल,कोषाध्यक्ष जिसनू नायर सह कोषाध्यक्ष रत्नेश प्रसाद सोसल मीडिया प्रभारी सूजन बिंद चौधरी सह सोसल मीडिया प्रभारी निलेश राव, यशवंत यादव, के सिसिर, कार्यालय मंत्री हरीश कुमार सह कार्यालय मंत्री राहुल सिंग , नरेन्द्र कुमार साव,प्रमोद सिंह, राकेश प्रसाद, रंजीत सिंग ढीलन, ओ पी सिंह, पवन कुमार मिस्रा, राजकुमार, सीतल कुमार, शिव लाल शर्मा, भगवान दास राजेश प्रसाद संतोष चौहान, गौरव गोरघाटे, चंद्रशेखर पांडे, दिलावर यादव, कामदेव कर्माकर, आशीष थामस, अमित कुमार, आयुष वर्मा, जाहिद अंसारी, आदित्य सक्सेना, रवि सेन, टी अभिषेक राव, अभिषेक विश्वकर्मा सागर साहू, अंकित सोनी लखवीर सिंग अन्य कार्यकर्ता रहे l जय भाजपा, तय भाजपा l
रायपुर । शौर्यपथ । भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के केंद्र को लिखे पत्रों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि रमन सरकार अपनी गिरती राजनैतिक साख बचाने केंद्र को पत्र लिखने का नया ड्रामा शुरू किये है। प्रदेश में एक दर्जन से भी अधिक मौके आये जब रमन सिंह को केंद्र को पत्र लिखना था तब नहीं लिखे, अब पत्र लिखकर खानापूर्ति कर रहे है। जब रमन सिंह मुख्यमंत्री थे तब महार जाति की आरक्षण की चिंता करते तब महार समाज को 15 साल पहले आरक्षण का लाभ मिल जाता लेकिन उस दौरान रमन भाजपा की सरकार अनुसूचित जाति के आरक्षण में कटौती करने का महापाप किये। अनुसूचित जाति में महार समाज को शामिल कराने की चिंता नहीं की। अब सत्ता जाने के बाद चुनाव नजदीक आते ही महार जाति की चिंता रमन सिंह का राजनीतिक चिंता है। रमन सिंह को पहले महार समाज से माफी मांगना चाहिए। कांग्रेस महार समाज को उनका हक दिलाने के लिये प्रतिबद्ध है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि डॉ रमन सिंह को प्रदेश की जनता को बताना चाहिए कि उन्होंने केंद्र सरकार को दो पत्र लिखे है उस पत्र में आम जनता की मूल समस्याओं का उल्लेख क्यों नहीं किया है? महार जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने के साथ आरक्षण के लिए तय 50 प्रतिशत सीमा को हटाने की मांग क्यों नहीं किये? बीते कई महीनों से ट्रेन रद्द होने से पूरे प्रदेश की जनता हताश और परेशान हैं? राजभवन में अटके 76 प्रतिशत आरक्षण संशोधन विधेयक पर केंद्र से हस्तक्षेप की मांग क्यों नहीं किये? बस्तर के लिये हवाई जहाज की मांग करने वाले डॉ रमन सिंह को प्रदेश में रद्द हुये ट्रेन को सुचारू रूप से चलाने की भी मांग करनी थी। केंद्र के पास राज्य की रुकी बकाया राशि को देने की मांग क्यों नहीं की? यहाँ के उद्योग को कोयला आपूर्ति करने का जिक्र क्यों नहीं की?
रायपुर । शौर्यपथ । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर के सभी ब्लॉकों में मंडल कमेटी की बैठकों को अनिवार्य किया गया है यह बैठक माह की 7 तारीख को आयोजन होना है इसी आयोजन के तहत रायपुर जिला कांग्रेस कमेटी की सभी ब्लॉकों में जोन की बैठक जारी है धरसीवा विधानसभा के खरोरा ब्लॉक मे बैठक संपन्न हुआ माठ, कनकी, खरोरा ,खौना ,अभनपुर ब्लॉक के जोन खिलोरा, खोरपा, पिपरौद मैं बैठक संपन्न हुआ जिला कांग्रेस अध्यक्ष उधो वर्मा बैठकों में सम्मिलित हुआ बैठक में जोन के अध्यक्ष , सेक्टर प्रभारी बुथ प्रभारी गण अनिवार्य रूप से सम्मिलित होते हैं जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर द्वारा रायपुर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सभी ब्लॉक के हाट बाजार में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जा रहा है हाट बाजार में तिल्दा ब्लॉक आयोजन किया गया धरसीवा ब्लॉक में सिलयारी ,दोंदे खुर्द, मांढर एवं कचना में भी नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया अन्य ब्लाकों में भी सभी हाट बाजार में नुक्कड़ सभा का आयोजन जारी है नुक्कड़ सभा में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वर्मा राहुल गांधी के साथ केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा अलोकतांत्रिक ढंग से राहुल गांधी की सांसद सदस्यता समाप्त की गई और जिस तत्परता से राहुल गांधी की आवास को खाली कराने का निर्देश दिया गया इसका प्रमुख कारण राहुल गांधी द्वारा कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक मोदी और अडानी के संबंध पूछने पर विचलित होकर यह असंवैधानिक कार्रवाई की गई जिसको विस्तार से नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से बताया गया।
जोन की बैठकों में संगठन की मजबूती के लिए सेक्टर एवं बुथ की राय ली जा रही है साथ ही छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाया जा रहा है लोगों को योजनाओं के लाभ दिलाने के लिए जोन सेक्टर एवं बूथ के प्रभारियों को आह्वान किया गया ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके।
मंडल अध्यक्ष प्रशांत बोले-मिशन 2023 के लिए संकल्पित हैं युवा*
दुर्ग । शौर्यपथ । भारतीय जनता युवा मोर्चा खुर्सीपार मंडल की कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया गया है। मंडल अध्यक्ष सीएच प्रशांत ने अपनी कार्यकारिणी में मनीष चौधरी और विनय मानिकपुरी को महामंत्री बनाया है। वहीं वी. बैकुंठ, कन्हैयालाल, मनीष पांडेय, आदित्यनारायण सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सत्यप्रकाश गुप्ता, सोनू संघारे, रमेश सिंह, विवेक कुमार अवस्थी और अर्जुन बाग को मंत्री का जिम्मा दिया गया है। वहीं जिसनू नायर को कोषाध्यक्ष बनाया है। रत्नेश प्रसाद सह-कोषाध्यक्ष का जिम्मा संभालेंगे। आकाश विश्वकर्मा, प्रीतेश राव प्रचार प्रसार मंत्री बने ,सुजल बिंद चौधरी सोसल मीडिया प्रभारी, निलेश राव, यशवंत यादव, के सिरिश, रॉकी सिंग सह सोसल मीडिया प्रभारी बने, हरीश कुमार कार्यालय मंत्री एवम राहुल सिंग सह कार्यालय मंत्री बने l मधु कुमारी कन्या संजोगिका एवम नरेन्द्र कुमार साव खेल एवम कला प्रमुख बनाए गए l कार्यकारणी सदस्य = महेश यादव, हिमांशु सेंगर, अमन पांडे, अर्जुन यादव, चंदन बंदे, रवि सेन, रोहन साहू, आदित्य सक्सेना, टी अभिषेक राव, जी सीमाचल, अमन साहू, हेमंत साहू, अभिषेक विश्वकर्मा, सागर साहू, जाहिद अंसारी, अंकित सोनी, आदित्य कश्यप, विशाल भारती, हरिहरनाथ गुप्ता, बिजेंद्र मेहर, विजय पासवान, सचिन कुमार कौशिक, अशोक प्रसाद, अमित कुमार, राजेश साहु, वेदराम साहू, विष्णु कुमार, आशीष थामस, सुसांत राहुल, आयुष वर्मा l
विशेष आमंत्रित सदस्य= बिर्जेश बिचपुरिया, मनीष अग्रवाल, एस एन सिंह, सिरीश अग्रवाल, रामबृज वर्मा, राजू श्रीवास्तव, दया सिंह, करम भद्रवाज, राम शर्मा, संजीत यादव, भूषण अग्रवाल l
रायपुर । शौर्यपथ । वक्ता चयन कमेटी के सदस्यों की बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में संपन्न हुई। बैठक में निर्णय हुआ कि कमेटी के सदस्य अपने प्रभार जिलों में 22 अप्रैल से 30 अप्रैल तक किसी एक दिन तय करके जिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल एवं विभाग, प्रकोष्ठ तथा कांग्रेस विचारधारा से जुड़े लोगो को आमंत्रित कर उनसे साक्षात्कार कर हर जिले में न्यूनतम 10 वक्ता तथा अधिकतम की कोई सीमा नही की सूची प्रदेश मुख्यालय को सौपेंगे। वक्ता चयन में वक्ताओं से छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की योजना, मोदी सरकार की वायदा खिलाफी, छत्तीसगढ़ की बेरोजगारी दर बनाम केन्द्र की बेरोजगारी दर, मोदी सरकार के भ्रष्टाचार, केन्द्रीय एजेंसियो का दुरूपयोग, महंगाई, भारत के नवनिर्माण में कांग्रेस का योगदान, आजादी की लड़ाई में कांग्रेस का योगदान, मोदी राज में देश की संवैधानिक संस्थाओं को समाप्त करने की साजिश, देश में किसानों की स्थिति बनाम छत्तीसगढ़ में किसानों की स्थिति विषयों पर उनकी राय ली जायेगी।
बैठक में समन्वयक सुशील आनंद शुक्ला, सदस्यगण धनंजय सिंह ठाकुर, घनश्याम राजू तिवारी, विकास तिवारी, अभयनारायण राय, सुबोध हरितवाल, अजय साहू, संदीप साहू, सुरेन्द्र वर्मा, शारिक रईस खान, शशि भगत, विभोर सिंह, नितिन भंसाली, गीतेश गांधी, अमित श्रीवास्तव, प्रकाशमणी वैष्णव, सत्यप्रकाश सिंह, विजय बघेल, वंदना राजपूत, अजय गंगवानी, ऋषभ चंद्राकर, रवि ग्वालानी, अनिल चौहान, रूपेश दुबे, योगेश पाणीग्रही, संजय देवांगन उपस्थित थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
