
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
रायपुर। शौर्यपथ।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप राज्य में पशुधन के संरक्षण और संवर्धन के लिए स्थापित गौठान तेजी से ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित होने लगे हैं। गौठानों में विविध आयमूलक गतिविधियों के संचालन के साथ-साथ नवाचार के रूप में गोबर से प्राकृतिक पेंट का उत्पादन तेजी से होने लगा है। वर्तमान में गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने के लिए 19 यूनिट शुरू हो चुकी है। क्रियाशील यूनिटों के माध्यम से अब तक 44,160 लीटर प्राकृतिक पेंट का उत्पादन किया गया है, जिसमें से 26,292 लीटर प्राकृतिक पेंट के विक्रय से 47 लाख 71 हजार रूपए की आय हासिल हुई है। राज्य में फिलहाल 45 यूनिट स्थापित किए जाने की मंजूरी दी गई है, जिसमें से अभी 26 गौठानों में गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने की यूनिट स्थापना की जा रही है।
गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने के लिए कुल 45 पेंट उत्पादन यूनिट की स्वीकृति दी गई है, जिसमें 19 की स्थापना पूरी कर वहां उत्पादन शुरू हो चुका है। रायपुर एवं दुर्ग जिले में 3-3, कोरबा जिले में 2 यूनिट स्थापित हुई है, जबकि कांकेर, बालोद, कोरिया, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा, बीजापुर, बेमेतरा, सूरजपुर, सरगुजा, नारायणपुर एवं बस्तर जिले में 1-1 यूनिट स्थापित एवं क्रियाशील हो चुकी हैं। रायपुर जिले की 3 यूनिटों में अब तक सर्वाधिक 20,841 लीटर, कांकेर में 7878 लीटर, दुर्ग में 2900, बालोद में 1300, कोरबा में 200, कोरिया में 800, कोण्डागांव में 3868, दंतेवाड़ा में 1343, बीजापुर में 1090, बेमेतरा में 500, सूरजपुर में 500, बस्तर में 1840 लीटर, सरगुजा में 400 एवं नारायणपुर में 700 लीटर प्राकृतिक पेंट का उत्पादन हुआ है। उत्पादित पेंट के विक्रय से अब तक 47.71 लाख रूपए की आय अर्जित हुई है।
रायपुर। शौर्यपथ। गोधन न्याय योजना के तहत गौठानों में गोबर खरीदी के साथ-साथ 4 रूपए लीटर की दर से गोमूत्र की खरीदी अनवरत रूप से जारी है। गौठानों में अब तक 5 लाख 98 हजार 724 रूपए का भुगतान कर एक लाख 49 हजार 681 लीटर गौमूत्र क्रय किया जा चुका है, जिससे महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा 56,281 लीटर जैविक कीटनाशक ब्रम्हास्त्र और 21,602 लीटर वृद्धिवर्धक जीवामृत का उत्पादन किया गया है। 50,622 लीटर ब्रम्हास्त्र तथा 19,299 लीटर वृद्धिवर्धक जीवामृत की बिक्री से 32 लाख 27 हजार 445 रूपए की आय अर्जित हुई है।
गौरतलब है कि राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए जैविक मिशन संचालित है। गोधन न्याय योजना के तहत गोबर की खरीदी और उससे जैविक खाद के उत्पादन से राज्य में जैविक खेती के लिए किसानों को सहजता से रियायती दर पर जैविक खाद की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है। गौमूत्र से जैविक कीटनाशक ब्रम्हास्त्र और वृद्धिवर्धक जीवामृत के उत्पादन से जैविक खेती को और बढ़ावा मिला है। किसान अब महंगे रासायनिक पेस्टीसाइड से छुटकारा मिला है। किसान अब रासायनिक कीटनाशक के स्थान पर जैविक कीटनाशक ब्रम्हास्त्र का उपयोग करने लगे है।
रायपुर। शौर्यपथ ।
गोधन न्याय योजना के तहत राज्य के गौठानों में 2 रूपए किलो में क्रय किए जा रहे गोबर से महिला समूहों द्वारा अब तक कुल 28 लाख 98 हजार 303 क्विंटल कम्पोस्ट खाद का उत्पादन किया गया है, जिसमें 23 लाख 24 हजार 864 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट, 5 लाख 54 हजार 515 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट एवं 18,924 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट प्लस खाद शामिल है, जिसे सोसायटियों के माध्यम से क्रमशः 10 रूपए, 6 रूपए तथा 6.50 रूपए प्रतिकिलो की दर पर विक्रय किया जा रहा है।
गौठानों में उत्पादित कम्पोस्ट में से 18.22 लाख क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट, 3.91 लाख क्विंटल सुपर कम्पोस्टर तथा 3192 क्विंटल सुपर प्लस कम्पोस्ट का विक्रय हो चुका है। जिसकी कीमत 206 करोड़ 57 लाख रूपए है। राज्य के 6158 गौठानों में फिलहाल 5.02 लाख वर्मी कम्पोस्ट तैयार है, जिसके विक्रय के लिए पैकेजिंग की जा रही है।
गौठानों में गोबर से जैविक खाद, जैविक कीटनाशक उत्पादन के अलावा महिला समूह गो-काष्ठ, दीया, अगरबत्ती, मूर्तियां एवं अन्य सामग्री का निर्माण एवं विक्रय कर लाभ अर्जित कर रही हैं। गौठानों में महिला समूहों द्वारा इसके अलावा सब्जी एवं मशरूम का उत्पादन, मुर्गी, बकरी, मछली पालन एवं पशुपालन के साथ-साथ अन्य आय मूलक विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है, जिससे महिला समूहों को अब तक 113 करोड़ 11 लाख रूपए की आय हो चुकी है। राज्य में गौठानों से 13,063 महिला स्व-सहायता समूह सीधे जुड़े हैं, जिनकी सदस्य संख्या 1,50,036 है। गौठानों में गोबर से विद्युत एवं प्राकृतिक पेंट सहित अन्य सामग्री का भी उत्पादन हो रहा है।
रायपुर। शौर्यपथ। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में विधायक श्री धनेन्द्र साहू के नेतृत्व में वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स होल्डर 9 वर्षीय मास्टर जसराज सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। मास्टर जसराज का नाम वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स एवं एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में डिवीजन एवं मल्टीप्लिकेशन के सवालों का सबसे तेज जवाब देने के लिए दर्ज हुआ है। मुख्यमंत्री ने मास्टर जसराज को उनकी इन उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मास्टर जसराज के पिता श्री तरसेम सिंह ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को बताया कि जसराज ने 2 मिनट में किसी भी 3 अंकों की संख्या को 1 से 9 तक के अंक से भाग देकर 100 से भी ज्यादा सवालों के उत्तर देकर देश के पहले सबसे कम उम्र के बच्चे के रूप में वर्ल्डवाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। इसी प्रकार एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में 1 मिनट 11 सेकंड में 50 सवालों का जवाब देकर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बताया कि जसराज को विभिन्न गतिविधियों में उनके टेलेंट के लिए 100 से भी ज्यादा प्रमाण पत्र मिले हैं। मास्टर जसराज जीडी गोयंका इंटरनेशनल स्कूल मैथ क्लास फोर्थ के स्टूडेंट है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मास्टर जसराज के आग्रह पर उन्हें ऑटोग्राफ भी दिया। इस अवसर पर मास्टर जसराज की माता श्रीमती जसप्रीत कौर, श्री सुखबीर सिंह और श्रीमती वंदना टांगसे भी उपस्थित थीं।
रायपुर। शौर्यपथ । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के नेतृत्व में सर्वाेदय महायज्ञ सेवा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को कबीरधाम जिले के ग्राम गण्डई खुर्द में आयोजित श्रीराम कथा में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए आयोजक मंडल को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सेवा समिति के श्री कृपाराम चन्द्रवंशी, श्री रवि कुमार चंद्रवंशी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।
रायपुर। शौर्यपथ। छत्तीसगढ़ शासन के जलसंसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा रायगढ़ जिले के केलो बांध के गेटों की पेंटिंग व रबर सील बदलने से संबंधित कार्य के लिए 1 करोड़ 79 लाख 39 हजार रूपए की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता मिनीमाता हसदेव बांगो परियोजना बिलासपुर को प्रदान की गई है।
रायपुर। शौर्यपथ। छत्तीसगढ़ शासन के जलसंसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा मुंगेली जिले के मनियारी जलाशय योजना के बी-3 शाखा नहर की रतियापारा माइनर नहर के सी.सी. लाईनिंग कार्य एवं तथा नवीन पक्के कार्यो के निर्माण के लिए 5 करोड़ 41 लाख 86 हजार रूपए की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव कछार बिलासपुर को प्रदान की गई है। रतियापारा माइनर नहर के कार्य को कराए जाने से इसकी सिंचाई क्षमता में 472 हेक्टेयर की कमी को पूरा करने के साथ ही कुल 991 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जलापूर्ति हो सकेगी।
रायपुर.। शौर्यपथ।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 15 मार्च को गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 7 करोड़ 4 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे, जिसमें 16 फरवरी से 28 फरवरी तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.13 लाख क्विंटल गोबर के एवज में 4 करोड़ 25 लाख रूपए, गौठान समितियों को 1.65 करोड़ रूपए और महिला समूहों को 1.14 करोड़ रूपए की लाभांश राशि शामिल हैं।
यहां यह उल्लेखनीय है कि गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी में स्वावलंबी गौठान न सिर्फ अपनी सहभागिता निभा रहे हैं बल्कि निरंतर बढ़त बनाए हुए हैं। बीते कई पखवाड़ों से गोबर खरीदी के एवज में भुगतान की जा रही राशि में स्वावलंबी गौठानों की हिस्सेदारी 60 से 70 प्रतिशत तक रहने लगी है। आज की स्थिति में 50 फीसद से अधिक गौठान स्वावलंबी हो चुके हैं, जो स्वयं की राशि से गोबर एवं गौमूत्र की खरीदी के साथ-साथ गौठान के अन्य गतिविधियों को स्वयं की राशि से पूरा कर रहे हैं। 16 फरवरी से 28 फरवरी तक गौठानों में कुल 2.13 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी हुई है, जिसके एवज में गोबर विक्रेताओं को अंतरित की जाने वाली 4.25 करोड़ रूपए की राशि में से 1.92 करोड़ की राशि कृषि विभाग द्वारा तथा 2.33 करोड़ रूपए का भुगतान स्वावलंबी गौठानों द्वारा किया जाएगा। स्वावलंबी गौठानों द्वारा गोबर खरीदी के एवज में अब तक 45.52 करोड़ रूपए का भुगतान स्वयं की राशि से किया गया है।
गौरतलब है कि गोधन न्याय योजना के तहत राज्य में हितग्राहियों को 412 करोड़ 21 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। 15 मार्च को 7.04 करोड़ के भुगतान के बाद यह आंकड़ा 419 करोड़ 25 लाख रूपए हो जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य में 20 जुलाई 2020 से गोधन न्याय योजना के तहत 2 रूपए किलो में गोबर की खरीदी की जा रही है। राज्य में 28 फरवरी 2023 तक गौठानों में 107.75 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है। गोबर विक्रेताओं से क्रय किए गए गोबर के एवज में 211 करोड़ 25 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। 15 मार्च को गोबर विक्रेताओं को 4.25 करोड़ रूपए के भुगतान के बाद यह आंकड़ा 215 करोड़ 50 लाख रूपए हो जाएगा। गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को अब तक 182 करोड़ 98 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। गौठान समितियों तथा स्व-सहायता समूह को 2.79 करोड़ रूपए के भुगतान के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 185.77 करोड़ रूपए हो जाएगा।
क्रमांक: 7365/नसीम
रायपुर। शौर्यपथ। छत्तीसगढ़ शासन के जलसंसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा गौरेला विकासखण्ड अंतर्गत झगराखांड जलाशय योजना के शीर्ष कार्य के सुदृढ़ीकरण एवं नहरों में सीमेन्ट, कांक्रीट लाईनिंग कार्य के लिए 3 करोड़ 42 लाख 76 हजार रूपए की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव कछार बिलासपुर को प्रदान की गई है। इस जलाशय के सुदृढ़ीकरण से इसकी सिचंाई क्षमता में 75 हेक्टेयर की कमी को पूरा करने के साथ ही कुल 207 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जलापूर्ति होगी।
नई दिल्ली। रायपुर । शौर्यपथ । आज भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी वी श्रीनिवास द्वारा राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की सूची जारी की गई जिसमे छग से *सुबोध हरीतवाल* को स्थान मिला और *वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता* के तौर पे जिम्मेदारी दी गई।जारी की गई सूची में सीनियर राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय प्रवक्ता और राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट शामिल किए गए है ।
नवंबर 2022 में युवा कांग्रेस की मीडिया विभाग की सूची को भंग किया गया था जिसके बाद उसका पुनर्गठन किया गया और नए सिरे से प्रवक्ताओं की नियुक्ति की गयी। छग से *सुबोध हरितवाल* को यथावत रखते हुए वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है।इस नियुक्ति पर सुबोध हरितवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्षा श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, श्री राहुल गांधी जी , युवा कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी वी श्रीनिवास जी, पीसीसी अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी,मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी और बड़े भाई राष्ट्रीय महासचिव पूर्णचंद कोको पाढ़ी जी का आभार व्यक्त किया है।
मुंगेली । शौर्यपथ । कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित करने श्रम विभाग द्वारा लगातार शिविर व अन्य माध्यमों से श्रमिकों का पंजीयन किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में विगत 06 महीने में 07 हजार 57 श्रमिकों का पंजीयन किया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत 01 हजार 959 श्रमिकों का पंजीयन व छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल अंतर्गत 05 हजार 98 श्रमिकों का पंजीयन शामिल है।
श्रम पदाधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा पंजीकृत श्रमिकों के कल्याण हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं तथा हितग्राहियों को पात्रतानुसार लाभांवित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत संचालित योजना के तहत जिले में 694 हितग्राहियों को लाभांवित किया जा चुका है। जिसमें नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत जिले के 276 हितग्राहियों, भगिनी प्रसूति सहायता योजना के अंतर्गत 139 हितग्राहियों, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यंाग सहायता योजना के अंतर्गत 05 हितग्राहियों, निर्माण श्रमिक ई-रिक्शा सहायता योजना के अंतर्गत 01 हितग्राही, मेधावी छात्र-छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन सहायता योजना के अंतर्गत 07 हितग्राहियों और मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के अंतर्गत 266 हितग्राहियों को लाभांवित किया गया है।
इसी तरह छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल के अंतर्गत जिले के 764 हितग्राहियों को लाभांवित किया जा चुका है। जिसमें असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के अंतर्गत 19 हितग्राहियों, असंगठित कर्मकार, ठेका श्रमिक घरेलू कामगार एवं हमाल श्रमिक प्रसूति सहायता योजना के अंतर्गत 653 हितग्राहियों तथा असंगठित कर्मकार, सफाई कर्मकार के बच्चे हेतु छात्रवृत्ति सहायता योजना के अंतर्गत 92 हितग्राहियों को लाभांवित किया गया है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत 10 से अधिक योजनाएं संचालित की जा रही है। इसी तरह छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल के अंतर्गत 20 से अधिक योजनाएं संचालित की जा रही है। जिले के अधिक से अधिक श्रमिकों को शासन की योजनाओं से लाभांवित करने कलेक्टर श्री राहुल देव के मागदर्शन में श्रमिक पंजीयन शिविर का भी लगातार आयोजन किया जा रहा है। योजना से संबंधित विस्तारपूर्वक जानकारी जिला कलेक्टोरेट स्थित कार्यालय श्रम पदाधिकारी एवं श्रमेव जयते मोबाईल एप्लीकेशन के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।
भिलाई। शौर्यपथ । गैस के बढ़ती दामों के विरोध में सोमवार को यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष उबारन टंडन के नेतत्व में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा आजाद मार्केट चौक रिसाली पुलिस बिटबॉक्स के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान
उबारन टंडन ने देश में बढ़ती गैस के दामों सहित बढ रही बेतहाशा महंगाई को कम करने के बजाय दिन प्रतिदिन मोदी सरकार और बढाते जा रही है। अब समय आ गया है कि इस वादा खिलाफी करने वाले और अडानी, अंबानी परस्त इस सरकार को उखाड़ फेंके।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से समीर मूर्ति,देवेंद्र खुटेल,ललित रामटेक ,थमेश साहू, सूरज साव, राहुल कामले,संदीप भारती, सम चंद्राकार,अल्ताफ गनी, फरदीन रजा,प्रवीण ठाकुर,विशाल यादव, लक्की,सॉपनील जैन,दयाशंकर ,सौदागर,राहुल,अमन सहित बड़ी संख्या में युकांई शामिल थे।
दुर्ग। शौर्यपथ । राज्य शासन द्वारा वर्ष 1994 से प्रदेश के सभी रेडियोग्राफर को मात्र 50 रूपये मासिक भत्ता देने का प्रावधान है। रेडिएशन क्षतिपूर्ति के रूप में 2012 से प्रति सिटी स्कैन रेडियोलाजिस्ट को 80 रूपये तथा रेडियोग्राफर को 40 रूपये देने का प्रस्ताव जीवनदीप समिति की कार्यकारिणी में निर्णय लिया गया था, जो े आज तक जारी है। इसे तत्कालीन कलेक्टर ब्रजेश मिश्रा एवं डॉ. अजय दानी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जीवनदीप समिति ने अनुमोदित किया था। इस आशय की जानकारी विस्तार से देेतेे हुए डॉ. ए के साहू रेडियोलॉजिस्ट एवं दिनेश्वर साहू रेडयोग्राफर ने बताया कि कि वर्तमान डॉ. जे.पी. मेश्राम पैथालॉजी विशेषज्ञ भी डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव जो वर्तमान में संयुक्त संचालक चिकित्सा सेवांए है, वे भी इसके गवाह है। वैसे भी एक्सरे किरण से ब्लड कैंसर, स्कीन केंसर तथा डीएनए में परिवर्तन की आम शिकायत रही है। इसी कारण न केवल राज्य सरकार बल्कि मध्यप्रदेश सहित केन्द्र सरकार भी अतिरिक्त क्षतिपूर्ति राशि भत्ते के रूप में प्रदान करती है।
उल्लेखनीय है कि रेडियोलॉजिस्ट डॉ. ए के साहू एवं रेडियोग्राफर (से.नि.) पर रेडिएशन क्षतिपूर्ति के नाम पर शासन से लाखों रूपये की उगाही का आरोप है जिसकी जांच वर्तमान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शर्मा कर रहे हैं। यदि वे अपने विभाग के रिकार्ड एवं जीवनदीप समिति की अनुशंसाओं की जांच करे तो स्पष्ट हो जायेगा कि आरोप पूरी तरह दुर्भावना प्रेरित है।
उल्लेखनीय है कि बीपीएल कार्डधारी का नि:शुल्क सिटी स्केन होता है तथा एपीएल या अन्य कोई भी मरीज उससे 50 रूपये रेडिएशन क्षतिपूर्ति के रूप में रेडियोलॉजिस्ट एवं रेडियोग्राफर को मिलता है जिस राशि पर शासन एवं जीवनदीप समिति के निर्णय के अनुरूप भत्ता लेने का अधिकार है। इस निर्णय को बदलने का अधिकार केवल जीवनदीप समिति के वर्तमान अध्यक्ष कलेक्टर प्रशांत मीणा एवं समिति के संयुक्त निर्णय से ही हो सकता है। इस स्थिति में राज्य शासन क्षतिपूर्ति जारी करने हेतु बाध्य होगा।