
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
ब्लैक कैप्स से T20 वर्ल्ड इतिहास में मिली लगातार तीसरी हार से भारतीय क्रिकेट प्रेमी काफी नाराज हैं और उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं, जो इस प्रकार है-
स्पोर्ट्स / शौर्यपथ/
: भारतीय टीम के लिए आईसीसी पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2021 की राह अब काफी कठिन हो गई है. दरअसल टीम को जारी टूर्नामेंट के अपने दूसरे मुकाबले में भी विपक्षी टीम के खिलाफ बुरी तरह से शिकस्त झेलनी पड़ी है. बीते रविवार को भारतीय टीम दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ दो-दो हाथ करने के लिए तैयार थी. देश के क्रिकेटप्रेमियों को आशा थी कि विराट सेना पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार को भुलाकर इस मुकाबले में जबरदस्त प्रदर्शन करेगी, लेकिन ऐसा न हो सका. भारतीय बल्लेबाजी क्रम कीवी गेंदबाजों के सामने औंधे मुंह गिरी, और विपक्षी टीम को निर्धारित ओवरों में महज 111 रन का लक्ष्य देने में ही कामयाब हो पाई. गेंदबाजों के पास छोटे लक्ष्य की वजह से कुछ खास करिश्मा कर दिखाने का प्रयाप्त मौका नहीं था. नतीजा ये रहा कि कीवी टीम ने इस मुकाबले में भारतीय टीम को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी. ब्लैक कैप्स से T20 वर्ल्ड इतिहास में मिली लगातार तीसरी हार से भारतीय क्रिकेट प्रेमी काफी नाराज हैं और उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं, जो इस प्रकार है- न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली बड़ी हार के बाद एक क्रिकेट फैंस ने कैप्टन कोहली को अपना जबरदस्त तरीके से निशाना बनाया है. क्रिकेट फैंस ने कू पर पोस्ट करते हुए लिखा है, 'विराट कोहली पनौती है एक बार फिर साबित हो गया. ये जब तक कप्तानी नही छोड़ेंगे तबतक भारत एक भी आईसीसी की बड़ी ट्रॉफी जैसे वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी आदि नही जीत पाएगा. #विराट_कोहली_कप्तानी_छोड़ो.'
एक और क्रिकेटप्रेमी ने विराट कोहली को अपना निशाना बनाया है. उसने कू पर पोस्ट करते हुए लिखा है, 'विराट कोहली जैसे लोगों को भारत देश से न जोड़ें, क्योंकि इनकी तैयारियां IPL 2022 के लिए शुरू हो गईं हैं. यह लोग देश के लिए नहीं खेल रहे हैं.'
बता दें भारतीय का T20 वर्ल्ड कप 2021 में अगला मुकाबला आगामी तीन नवंबर को अफगानिस्तान के साथ है. इस मुकाबले में भारतीय टीम को हर हाल में ही जीत हासिल करनी होगी, साथ ही साथ रन औसत भी सही करने की जरूरत होगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से अबुधाबी स्थित शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा.
खेल /शौर्यपथ /वर्ल्ड कप के किसी भी फॉर्मेट में भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ अबतक लगभग वैसा ही रिकॉर्ड रहा है, जैसा कि पाकिस्तान का भारत के खिलाफ रहा है। वर्ल्ड कप के किसी भी फॉर्मेट में भारत ने न्यूजीलैंड को पिछली बार उस समय हराया था, जब अटल बिहारी वाजपेयी भारत के प्रधानमंत्री थे और देश में पेट्रोल की कीमत 32 रुपये प्रति लीटर थी। मौजूदा कप्तान विराट कोहली उस समय काफी युवा थे और भारत अपना पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने से दो साल दूर था। वह साल 2003 का था, जब सौरव गांगुली की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने स्टीफन फ्लेमिंग की कप्तानी न्यूजीलैंड की टीम को सेंचुरियन में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप के मैच में सात विकेट से मात दी थी। वर्ल्ड कप में भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ वह आखिरी जीत थी और भारत ने उसके बाद से अबतक वर्ल्ड कप के किसी भी फॉर्मेट में न्यूजीलैंड को नहीं हराया है।
भारतीय क्रिकेट टीम यूएई में जारी आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के अपने दूसरे मुकाबले में एक बार फिर से न्यूजीलैंड से भिड़ने के लिए तैयार है और टीम इंडिया के वर्ल्ड कप के किसी भी फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 साल के सूखे को खत्म करने की चुनौती है। दोनों टीमें दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में टूर्नामेंट का अपना दूसरा मुकाबला खेलेगी। पहले मुकाबले में दोनों टीमों को पाकिस्तान ने पराजित किया था। 2003 के वर्ल्ड कप से पहले भारत ने 1987 विश्व कप में न्यूजीलैंड को दो बार घर में हराया था। इसके बाद 1992 विश्व कप में उसे दो बार और 1999 में एक बार हार का सामना करना पड़ा था।
हालांकि 2003 के बाद से विश्व कप में न्यूजीलैंड का भारत ने ज्यादा सामना नहीं किया है। उसके बाद से तीन बार भारत विश्व कप के फॉर्मेट में न्यूजीलैंड से भिड़ा है और तीनों बार उसे हार मिली है। इनमें इंग्लैंड में 2019 वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में मिली हार सबसे ज्यादा दुखदाई है। टी-20 विश्व कप में भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड सही नहीं रहा है। भारत टी-20 विश्व कप में अबतक एक बार भी न्यूजीलैंड को नहीं हरा पाया है। 2007 में भारत को न्यीलैंड से जोहान्सबर्ग में 10 रन से हार का सामना करना पड़ा था जबकि 2016 टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड ने भारत को 47 रन से हराया था। कुल मिलाकर, भारत ने वर्ल्ड कप के सभी फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ अबतक 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से उसे केवल तीन में ही जीत मिली है जबकि सात मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
टी-20 इंटरनेशनल में भारत बनाम न्यूजीलैंड हेड टू हेड:
हालांकि विश्व कप से हटकर बात करें तो भारत का टी-20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हेड टू हेड अच्छा रिकॉर्ड रहा है। दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ अबतक कुल 16 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 8-8 जीत हासिल की हैं।
/शौर्यपथ/ : टी20 वर्ल्ड कप 2021 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा. इस महामुकाबले पर सारी दुनिया की नजर होगी. यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दिग्गज सितारों से सजी भारतीय टीम अनजान चेहरों वाली पाकिस्तानी टीम को फिर से चारों खाने चित करने के लिए तैयार है. भारत पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में कभी भी नहीं हारा है.
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में एक बात अक्सर सुनने को मिलती है. वो ये कि ये मुकाबला आम मुकाबलों की तरह ही है. विराट कोहली ने भी अपनी प्रेस कांफ्रेंस में ये बात दोहराई, लेकिन विराट खुद भी ये बात जानते होंगे कि ये मैच आम मैच नहीं है. बेशक टीम इंडिया के पास ICC वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ जीत का 100 प्रतिशत रिकॉर्ड है, लेकिन जब आप हकीकत की जमीन पर उतरते हैं तो आसमानी आंकड़ों का कोई वजूद नहीं होता.
यही वजह है कि विराट कोहली कितना ही कहें, लेकिन जब पूरी दुनिया की निगाहें एक मैच पर टिकी हों, लोग अपने दिन के कामकाज मैच के समय के हिसाब से तय करें, गली, नुक्कड़ों और चौराहों पर एक मुकाबले की बात हो रही हो, तो फिर वो कोई आम मैच नहीं होता. दो पलड़ों पर भारत और पाकिस्तान की टीमों को तौलें तो यकीनन कांटा टीम इंडिया की ओर झुकेगा, लेकिन टी20 वो फॉर्मेट है जहां राजा को गुलाम और कारिंदे को किंग बनने में देर नहीं लगती. सिर्फ 40 ओवरों की बात है, कोई भी टीम दबदबा बना ले गई तो नतीजे हैरान कर सकते हैं.
इस बार टीम इंडिया के तरकश में केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या जैसे तीर हैं, तो पाकिस्तान के पास इमाद वसीम, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, शादाब खान और हसन अली जैसे हमलावर. भारत के पास जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती और रवींद्र जडेजा जैसे नगीने हैं, तो पाकिस्तान के पास बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, फखर जमां, शोएब मलिक और मोहम्मद हफीज जैसे सितारे. अब देखने वाली बात ये होगी कि बाजी हिंदुस्तान के धुरंधरों के नाम होगी या फिर पाकिस्तान का पराक्रम देखने को मिलेगा.
भारतीय टीम साल 2007 टी20 वर्ल्ड कप एडिशन में चैंपियन बन चुकी है. भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को 5 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी. टीम इंडिया ने कुल 33 में से अपने नाम 21 मैच किए हैं. साल 2016 में टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी, लेकिन फिर उसे वेस्टइंडीज के हाथों हार का सामना करना पड़ा.
पाकिस्तान साल 2009 में टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम कर चुका है. टीम ने 8 विकेट से श्रीलंका पर जीत हासिल की थी. पाकिस्तान अब तक 34 टी-20 मैच खेल चुका है, जहां उसे 19 मैचों में जीत और 15 में हार का सामना करना पड़ा है. पाकिस्तान साल 2016 में सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाया था.
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 5 बार टक्कर हुई है. पांचों मैचों में भारत को जीत मिली. दोनों टीमें सबसे पहले साल 2007 टी20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने हुईं. इसका नतीजा बॉल आउट से हुआ था, जिसमें भारत को जीत मिली थी. फिर जोहानिसबर्ग में फाइनल में पाकिस्तान को पांच रन से हराया. भारत ने साल 2012 में पाकिस्तान पर एकतरफा जीत हासिल की थी जो 8 विकेट से मिली थी. वहीं, साल 2014 में और 2016 में भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट और 6 विकेट से हराया था.
विराट कोहली टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. अपने पूरे करियर में अब तक उन्होंने 89 मैच खेले हैं, जहां उनके नाम 139.04 के स्ट्राइक रेट से 3159 रन हैं. वहीं, बाबर आजम हर फॉर्मेट में दमदार प्रदर्शन करने के लिए जाने जाते हैं. टी20 में उन्होंने अब तक 61 मैचों में कुल 2204 रन बनाए हैं, जहां उनका एवरेज 46.89 का रहा है. उनके नाम कुल 20 अर्धशतक हैं और एक टी20 इंटरनेशनल शतक भी. इस फॉर्मेट में वो उन तीन पाकिस्तान बल्लेबाजों की सूची में शामिल हैं, जिन्होंने 2000 से ज्यादा रन बनाए हैं. इसमें मोहम्मद हफीज (2429) और शोएब मलिक (2335) शामिल हैं.
कोहली अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए 45 टी20 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं. भारत ने 29 मैच जीते हैं और 14 हारे हैं. वहीं, बाबर ने पाकिस्तान के लिए 28 मैचों में कप्तानी की है, जहां उन्हें 15 में जीत और और 8 में हार मिली है.
विराट एक बार फिर ये कोशिश करेंगे कि पाकिस्तान के गेंदबाज उन्हें आउट नहीं कर पाए, क्योंकि रिकॉर्ड तो यही कहते हैं. विराट ने अब तक पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में 3 पारियां खेली हैं, इसमें वो तीनों बार नॉटआउट रहे हैं. इन तीनों मैचों में उन्होंने 78, 36 और 55 रन बनाए हैं.
खेल / शौर्यपथ /पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने शनिवार को कहा कि उनकी टीम विश्व कप में भारत के खिलाफ खराब रिकार्ड के बारे में सोचकर चिंतित नहीं है बल्कि वर्तमान में शांत चित्त रहने की कोशिश कर रही है। भारत और पाकिस्तान के बीच प्रतिद्वंद्विता जग जाहिर है। लेकिन पाकिस्तान की टीम कभी भी बड़े मंच पर भारत के खिलाफ जीत दर्ज नहीं कर पाई है। उसने टी-20 और 50 ओवर के विश्व कप में भारत के खिलाफ अपने सभी 12 मुकाबले गंवाए हैं। आईसीसी टी-20 विश्व कप में रविवार को दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।
बाबर ने मैच पूर्वसंध्या पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो हम पिछले मैचों पर ध्यान नहीं देना चाहते। हम इस विश्व कप के बारे में सोच रहे हैं। हम अपनी मजबूती और काबिलियत पर ध्यान देना चाहेंगे और इसका इस्तेमाल मैच के दौरान करेंगे।' इस साल टी-20 में दो शतक लगा चुके दाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा, 'चीजों को सरल रखना और 'बेसिक्स' पर डटे रहना महत्वपूर्ण है। हम अच्छी क्रिकेट खेलने की कोशिश करेंगे और बेहतर नतीजा हासिल करना चाहेंगे।'
दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव के कारण दोनों टीमों एक दूसरे से बाइलेटरल सीरीज नहीं खेलती। दोनों टीमों के बीच पिछली भिड़ंत इंग्लैंड में 2019 वनडे विश्व कप मैच के दौरान हुई थी। यह पूछने पर कि इस बड़े मैच से पहले उनकी नींद गायब हुई तो बाबर ने कहा, 'हम काफी टूर्नामेंट खेल चुके हैं, हमने चैम्पियंस ट्राफी में भी अच्छा किया था। हम इसे जितना सरल रखेंगे, उतना ही बेहतर होगा। इसमें सिर्फ बेसिक्स पर अडिग रहना होगा और साथ ही शांत चित्त बने रहना होगा। हमारी तैयारी हमारे हाथों में हैं और हमने अपना शत प्रतिशत दिया है। हमें मैच के दिन अच्छी क्रिकेट खेलने की उम्मीद है।'
पाकिस्तान कप्तान ने पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को छोड़कर अनुभवी शोएब मलिक को तरजीह देने का बड़ा फैसला किया। उन्होंने कहा, ' सरफराज स्पिन का अच्छा खिलाड़ी है और उसमें भारत के खिलाफ खेलने के लिए अच्छा आत्मविश्वास भी है। लेकिन हमें लगता है कि इस मैच के लिए ये हमारे बेस्ट 11 खिलाड़ी होंगे। शोएब मलिक फ्रंट फुट पर काफी अच्छा खेलते हैं और स्पिन का बखूबी सामना करते हैं। इसलिए हमने उन्हें चुना है। निश्चित रूप से सरफराज को आगे आने वाले मैचों में मौका मिलेगा। टूर्नामेंट में पहला मैच हमेशा अहम होता है और हम अच्छी शुरुआत की उम्मीद करेंगे और इस लय को आगे बढ़ाएंगे। मुझे अपनी टीम के संयोजन पर पूरा भरोसा है। हम एक बार में एक ही मैच पर ध्यान लगाएंगे।'
खेल / शौर्यपथ /पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर और डेक्कन ग्लेडिएटर्स के मौजूदा हेड कोच मुश्ताक अहमद यूएई और ओमान में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 24 अक्टूबर की शाम को होने वाले इस मैच को लेकर दिग्गज स्पिनर ने कहा है कि ऐसे हाई प्रोफाइल मैच में टैम्परामेंट की सबसे ज्यादा अहमियत होती है। मुश्ताक 1992 और 1996 के वर्ल्ड कप मैचों में भारत के खिलाफ खेल चुके हैं, इसलिए उन्हें अच्छे से पता है कि क्यों इन मैचों में टैम्परामेंट पर जोर ज्यादा देना चाहिए। यहां बात करते हुए उन्होंने भारत के प्रमुख दो बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा को जल्द आउट करने का तरीका बताया है।
उन्होंने कहा, 'भारत के दो बेस्ट बल्लेबाजों रोहित शर्मा और विराट कोहली के खिलाफ रणनीति बनाना जरूरी होगा।' रोहित के लिए बात करते हुए पूर्व पाक स्पिनर ने कहा, 'रोहित स्मार्ट हैं और शुरुआत में समय लेते हैं, ऐसे में मेरा मानना है कि उनके खिलाफ पारी की शुरुआत में इनस्विंग गेंदबाजी ज्यादा असरदार रहेगी। इनस्विंग बॉलिंग उन्हें जरूर दिक्कत देगी।' कोहली को लेकर उन्होंने कहा, 'कोहली को आउट करने के लिए आपको फील्ड सैटिंग पर ध्यान देना होगा। व्हाइट बॉल क्रिकेट में आपके पास ज्यादा स्विंग नहीं होती, ऐसे में आपको शुरुआत में उन्हें सिंगल देने से रोकना होगा, जिससे उन पर दवाब बनेगा, जिससे गलती की गुंजाइश बढ़ेगी'
भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप मैचों में पांच विकेट अपने नाम कर चुके मुश्ताक ने 'एएनआई' से बात करते हुए पूर्व स्पिनर ने कहा, 'दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस बड़े मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के टैम्परामेंट का टेस्ट होगा। जिस टीम को अपनी खिलाड़ियों पर ज्यादा भरोसा होगा, निश्चित तौर पर जीत उसकी होगी। आंकड़े बेशक भारत के पक्ष में नजर आ रहे हों, लेकिन अगर पाक खिलाड़ी इन आंकड़ों की बात अपने मन में रखेंगे तो वे इस मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। शोएब मलिक और मोहम्मद हफीज के टीम में आने से टीम का आत्मविश्वास जरूर बढ़ेगा और यूएई की पिचों पर इन जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की ज्यादा जरूरत पड़ेगी।'
खेल / शौर्यपथ /टी-20 विश्व कप 2021 के वॉर्मअप मैचों में टीम इंडिया का प्रदर्शन जोरदार रहा है। इंग्लैंड को एकतरफा अंदाज में पटखनी देने के बाद टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को भी खेल के तीनों ही विभाग में चारों खाने चित किया। विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम ने दिखा दिया है कि वह इस टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से तैयार है। भारत वर्ल्ड कप में अपने अभियान का आगाज चिर प्रतिद्धंद्धी पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्टूबर को करेगा। इस महामुकाबले पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई हैं। इस बीच, भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले हाई-वोल्टेज मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन चुनी है।
इरफान ने अपने प्लेइंग इलेवन में बतौर सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और रोहित शर्मा को चुना है, जबकि इनफॉर्म बल्लेबाज इशान किशन को टीम में शामिल नहीं किया है। तीसरे नंबर पर पूर्व तेज गेंदबाज ने कप्तान विराट कोहली को रखा है। मिडिल ऑर्डर में पठान ने अपनी टीम में सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत को रखा है। वहीं, ऑलराउंडर के तौर पर इरफान ने खराब फॉर्म से जूझ रहे हार्दिक पांड्या के साथ रविंद्र जडेजा को भी टीम में शामिल किया है। फास्ट बॉलर्स में इरफान ने जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार के अनुभव को पसंद किया है। वहीं स्पिन विभाग में पठान ने राहुल चाहर के ऊपर वरुण चक्रवर्ती को तरजीह देते हुए अपने प्लेइंग इलेवन में रखा है। इरफान ने वॉर्मअप मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले अश्विन को अपनी टीम में जगह नहीं दी है।
भारत और पाकिस्तान की टीम टी-20 वर्ल्ड कप में अबतक 5 बार एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतर चुकी हैं और पांचों बार टीम इंडिया ने पड़ोसी मुल्क को हार का स्वाद चखाया है। सिर्फ यही नहीं, 50 ओवर के विश्व कप में भी भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 7 बार पटखनी दी है। विश्व कप में पाकिस्तान की टीम आजतक भारत से जीत नहीं सकी है और विराट इस रिकॉर्ड को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भी बरकरार जरूर रखना चाहेंगे।
इरफान पठान प्लेइंग XI: केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती।
खेल / शौर्यपथ /टी-20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज को तगड़ा झटका लगा है। वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर फैबियन एलेन एड़ी में चोट के कारण इस बड़े टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वेस्टइंडीज ने उनकी जगह अकील हौसेन को मौका दिया है। होसैन पहले वेस्टइंडीज की टी-20 वर्ल्ड कप टीम के रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल थे। आईसीसी टी-20 रैकिंग में फैबियन एलेन 16 वें स्थान पर हैं। वहीं ऑलराउंडरों की लिस्ट में वो 17वें नंबर पर हैं।
वेस्टइंडीज टी-20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत 23 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से करेगी। वेस्टइंडीज को टूर्नामेंट में इस ऑलराउंडर की कमी काफी खलेगी। टी-20 में गेंदबाजी में उनका इकॉनमी 7.21 है। वहीं बल्लेबाजी की बात करें तो उनका स्ट्राइक रेट 138.88 का है। फैबियन एलेन की गिनती दुनिया के शानदार फील्डरों में होती है।
फैबियन एलेन की जगह टीम में शामिल किए गए अकील हौसेन ने वेस्टइंडीज की तरफ से 6 टी-20 इंटरनेशनल और 9 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं। बुधवार को वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के बीच प्रैक्टिस मैच खेला जाएगा। उन्हें इस मैच में खिलाया जा सकता है।
खेल / शौर्यपथ /पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रविवार से शुरू हुए टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के मेंटॉर की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। टी20 वर्ल्ड कप में भारत को अपना पहला मुकाबला 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। उससे पहले टीम इंडिया को दो वार्म-अप मैच भी खेलने हैं। भारतीय टीम को अपना पहला अभ्यास मैच आज इंग्लैंड से और दूसरा बुधवार को ऑस्ट्रेलिया से खेलना है। धोनी को टीम इंडिया का मेंटॉर बनाए जाने को लेकर अब सरहद पार से बड़ा बयान आया है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सलमान बट्ट ने कहा है कि धोनी का प्रमुख काम टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को दबाव से बाहर निकालने में मदद करना होगा।
सलमान बट्ट ने अपने यू-ट्यूूब चैनल पर बातचीत करते हुए कहा, 'एमएस धोनी काफी सफल कप्तान और खिलाड़ी रहे हैं। भारतीय टीम के लिए में अपना वह अपना ज्यादा योगदान दे सकते हैं क्योंकि उनके पास काफी अनुभव है। उनके संन्यास लेने के बाद से भारत ने काफी अच्छी क्रिकेट जरूर खेली है लेकिन फाइनल में अपने प्लान को सही तरह से एग्जीक्यूट नहीं कर पाए हैं। वे विनिंग नोट पर फिनिश नहीं कर पाए हैं। धोनी के पास फाइनल मैच जीतने का काफी अनुभव है। भारत यही उम्मीद कर रहा होगा कि धोनी वो अंतर पैदा करें ताकि टीम फाइनल मुकाबला भी जीत सके। इसी वजह से धोनी को टीम का मेंटॉर बनाया गया है।'
धोनी आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बनाने के बाद टीम इंडिया के साथ जुड़ गए हैं। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर धोनी के भारतीय टीम से जुड़ने की जानकारी दी है। पूर्व पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज ने कहा, 'उन्होंने हाल में आईपीएल खिताब भी जीता है। सभी ने कहा कि सीएसके एक पुरानी टीम है, खिलाड़ियों को युवा होने की जरूरत है वगैरह। लेकिन धोनी ने फिर भी टीम को चैंपियन बनाया। धोनी हमेशा एक कदम आगे रहते हैं।'
खेल / शौर्यपथ /चेन्नई सुपर किंग्स ने शुक्रवार को केकेआर को हराकर चौथी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। मैच के बाद जब मशहूर कमेंटेटेर हर्षा भोगले ने सीएसके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से कहा कि आप अपने पीछे एक विरासत छोड़कर जा रहे हैं तो धोनी ने इसके रिप्लाई में कहा कि लेकिन मैंने अभी तक छोड़ा नहीं है। धोनी के इस बयान के बाद इस बात की उम्मीद की जाने लगी थी कि वे चेन्नई की तरफ से एक सीजन में और खेलते नजर आ सकते हैं। लेकिन अब सीएसके के अधिकारियों ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि अगले सीजन में भी धोनी ही सीएसके की तरफ से खेलते नजर आएंगे क्योंकि टीम उन्हें मेगा आईपीएल ऑक्शन में रिटेन करेगी।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक सीएसके मैनजमेंट ने धोनी को रिटेन करने की पुष्टि कर दी है। एएनआई से बात करते हुए सीएसके के एक अधिकारी ने कहा कि पहले रिटेंशन कार्ड का इस्तेमाल कप्तान को रिटेन करने के लिए किया जाएगा। ये एक फैक्ट है। रिटेन कोई ऐसी चीज नहीं है जिसके बारे में हम नहीं जानते हैं। धोनी के मामले में ये कोई महत्व नहीं रखता है। उनके केस में वो सेकेंडरी चीज होगी। क्योंकि उनके लिए पहला रिटेंशन कार्ड इस्तेमाल किया जाएगा। टीम को धोनी की जरूरत है और निश्चिंत रहें कि वह अगले साल वापस आएंगे।
सीएसके को चौथी बार खिताब दिलाने के बाद धोनी ने आगे की योजना पर कहा कि मैं पहले भी कह चुका हूं, यह बीसीसीआई पर निर्भर करता है कि मैं कितने दिनों तक खेलूंगा। दो नई टीमों के आने के साथ हमें तय करना है कि सीएसके के लिए क्या अच्छा है। यह मेरे टॉप तीन या चार में होने के बारे में नहीं है। यह सुनिश्चित करने के लिए एक मजबूत कोर टीम बनाने के बारे में है कि फ्रैंचाइजी को नुकसान न हो। हमें यह देखना होगा कि अगले 10 वर्षों में कौन योगदान दे सकता है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
