Google Analytics —— Meta Pixel
March 12, 2026
Hindi Hindi
स्पोर्ट्स

स्पोर्ट्स (417)

खेल / शौर्यपथ / इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के पहले फेज में श्रेयस अय्यर नहीं खेल पाए थे। कंधे की सर्जरी के चलते अय्यर को काफी समय क्रिकेट के मैदान से दूर रहना पड़ा, लेकिन दूसरे फेज में उनकी टीम में वापसी हुई और उन्होंने अपने कमबैक मैच में नॉटआउट 47 रनों की पारी खेली। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की और अय्यर ने इसमें अहम भूमिका निभाई। मैच के बाद अय्यर ने कहा कि वह अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं है, क्योंकि उनकी भूख और बढ़ चुकी है। सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स के आगे जीत के लिए 135 रनों का लक्ष्य रखा था। दिल्ली कैपिटल्स ने 17.5 ओवर में दो विकेट गंवाकर 139 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।
मैच के बाद अय्यर ने कहा, 'मैदान पर वापसी करना बहुत अच्छा अहसास है। मैं यह नहीं कहूंगा कि मैं अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हूं क्योंकि अब मेरी भूख बढ़ गई है और यह भूख हर मैच के साथ बढ़ती जाती है। जब मैं चोटिल हुआ था, तो वह समय मेरे लिए मुश्किल था, लेकिन परिवार और दोस्तों ने मेरा पूरा साथ दिया। जब रिहैब शुरू हुआ, तो मेरे अंदर ताकत वापस आने लगी, यह काफी अच्छा अहसास होता है और आप इससे काफी अच्छे फ्रेम ऑफ माइंड में आ जाते हैं। जब मुझे दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी मिली थी, इससे मेरा टेम्परामेंट काफी बेहतर हुआ था, लेकिन यह टीम मैनेजमेंट के फैसले के बारे में है और फ्रेंचाइजी के इस फैसले का मैं सम्मान करता हूं।'
अय्यर की कप्तानी में आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम उप-विजेता रही थी। आईपीएल 2020 यूएई में ही खेला गया था। आईपीएल 2021 का पहला फेज भारत में खेला गया था और अय्यर की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत को टीम की कमान सौंपी गई थी। फ्रेंचाइजी टीम ने दूसरे फेज के आगाज से पहले घोषणा कर दी थी कि ऋषभ पंत ही 2021 आईपीएल के बाकी बचे मैचों में टीम की कप्तानी करेंगे।

कबीरधाम । शौर्य पथ । 

कवर्धा के छीरपानी कॉलोनी मैदान में दिनांक 18 सितम्बर से 23 सितम्बर तक छत्तीसगढ़ प्रदेश सॉफ्टबॉल स्पोर्ट्स एसोशिएशन एवं प्रयास स्पोर्ट्स अकेडमी कवर्धा के तत्वावधान में चल रहे राष्ट्रीय जूनियर सॉफ्टबॉल बालिका वर्ग का प्रशिक्षण शिविर कैम्प जो दिनांक 18 सितम्बर से 23 सितम्बर तक आयोजित हुआ है जिसमे जिला पंचायत सीईओ विजयदायराम के.,पुलिस अधीक्षक मोहत गर्ग,श्रीमती सृष्टि गर्ग जी, अमन सिंह ठाकुर का आगमन हुआ जिन्होंने कैम्प में आये छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिले के खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त किये साथ मे सभी खिलाड़ियों का प्रशिक्षण की जानकारी लिए और सभी का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपने अच्छे प्रदर्शन से पदक लगाने के लिए कहे इसके साथ ही कैम्प में आये प्रशिक्षक सुनील राज अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दुर्ग एवं बीरू बाघ नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट रायपुर से भी परिचय लिए और कैम्प की जानकारी लिए. इस कैम्प के पश्चात 24 सितम्बर को रायपुर के रेल्वे स्टेशन से छत्तीसगढ़ की टीम पंजाब के लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा के लिए रवाना होगी,इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने सभी को खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी...

खेल / शौर्यपथ / भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर को अगर संजू सैमसन को अपना करियर लंबा खीचना है तो उन्हें लगातार प्रदर्शन करना होगा और अपने शॉट सिलेक्शन पर भी ध्यान होगा। सैमसन ने भारत की तरफ से साल 2015 में डेब्यू किया था। लेकिन वो आज तक एक वनडे और 10 टी-20 इंटरनेशनल मैच ही खेल सके। आईपीएल में संजू सैमसन ने कई शानदार पारियां खेली हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें शुरुआत से ही अटैक करने की अपनी शैली पर अंकुश लगाना होगा।
गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर चर्चा में कहा,' जिस चीज ने उसे नीचे गिराया है वो उनका शॉट सिलेक्शन है। इंटरनेशनल लेवल पर तो वो ओपनिंग भी नहीं करता है। वो दूसरे या तीसरे नंबर पर खेला। वो पहली गेंद को ही ग्राउंड से बाहर मारना चाहता है। ये असंभव है, भले ही आप शानदार फॉर्म में हो। आपको पहले दो या तीन रनों के लिए खेलना होगा और पैरो को मूव करना होगा और तब खेलना होगा।' सैमसन आईपीएल 2021 के पहले चरण में ही शतक लगा चुके हैं, जब ये भारत में खेला गया था।
सैमसन मंगलवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 रन बनाकर आउट हुए। गावस्कर का मानना है कि सैमसन को खुद को और समय देने की जरूरत है और केवल अपने शॉट्स के सिवेक्शल पर काम करके ही वह अपने स्वभाव में सुधार कर सकते हैं। उनका कहना है कि ऐसा करके वो अलग क्लास के बल्लेबाज बन सकते हैं। अगर वो ऐसा नहीं करेंगे तो ये भगवान के दिए टैलेंट की बर्बादी होगी। इसलिए उन्हें आगे बढ़ने और भारत की तरफ से रेगुलर प्लेयर बनने के लिए उन्हें अपने शॉट सिलेक्शन को बेहतर करना होगा।

खेल / शौर्यपथ /भारतीय महिला क्रिकेट टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। भारत के इस दौरे की शुरुआत कुछ अच्छी नहीं रही, तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच मैके के हैर्रप पार्क में खेला गया, जिसमें भारत को नौ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता कप्तान मेग लैनिंग ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने मिलकर भारत को तेज शुरुआत दी, लेकिन दोनों के आउट होने के बाद रनों की रफ्तार पर अंकुश लग गया। भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 225 रन बनाए, जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 41 ओवर में ही एक विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया और इस तरह से भारत को नौ विकेट से मैच गंवाना पड़ा।
भारत की ओर से कप्तान मिताली राज ने 63 रनों की पारी खेली, उनके अलावा यस्तिका भाटिया ने 35 और ऋचा घोष ने 32 रनों की पारी खेली। ऋचा ने 29 गेंद पर नॉटआउट 32 रन बनाए। झूलन गोस्वामी ने 20 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से डार्सी ब्राउन ने चार विकेट लिए। इसके अलावा मोलीन्यूक्स और डार्लिंगटन ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की ओर से रेचेल हायन्स और एलिसा हीली ने जबर्दस्त बल्लेबाजी की। दोनों ने पहले विकेट के लिए तेजी से 126 रन जोड़े। हीली 77 रन बनाकर आउट हुईं।
भारत की ओर से इकलौता विकेट पूनम यादव ने लिया। हायन्स 93 और लैनिंग 53 रन बनाकर नॉटआउट लौटीं। झूलन गोस्वामी ने अपने 10 ओवर में 38 रन खर्चे। भारतीय गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया की बैटर्स पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से नाकाम रहीं।

खेल / शौर्यपथ / इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के दूसरे फेज के पहले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 20 रनों से जीत तो दर्ज की, लेकिन दो खिलाड़ियों की फिटनेस ने फैन्स के मन में थोड़ी चिंता बढ़ा दी है। मैच के दौरान टॉप ऑर्डर बल्लेबाज अंबाती रायुडू कोहनी की चोट के चलते रिटायर्ड हर्ट हो गए थे, जबकि गेंदबाजी के दौरान दीपक चाहर मांसपेशियों में खिंचाव से जूझते नजर आए थे। मैच के बाद हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने दोनों खिलाड़ियों की चोट पर अपडेट दिया है। फ्लेमिंग ने कहा कि रायुडू को लेकर अच्छी खबर यह है कि उनकी कोहनी में फ्रैक्चर नहीं है। सीएसके को अपना अगला मैच 24 सितंबर को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ खेलना है। फ्लेमिंग द्वारा दिए गए अपडेट से ऐसा माना जा सकता है कि दोनों अगले मैच में खेलने के लिए फिट होंगे।
रायुडू मैच में चोट लगने के बाद ड्रेसिंग रूम लौट गए थे। उनकी फिटनेस के बारे में फ्लेमिंग ने कहा, 'रायुडू का एक्स रे ठीक आया है। मामूली खरोंच थी। हमें डर था कि कहीं हड्डी तो नहीं टूटी लेकिन ऐसा नहीं है। दीपक का आकलन सोमवार को किया जाएगा। उम्मीद है कि दोनों फिट होंगे।' फ्लेमिंग ने युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ की तारीफ करते हुए कहा कि उसने दबाव का बखूबी सामना करके शानदार पारी खेली। गायकवाड़ के नॉटआउट 88 रन की मदद से सीएसके ने छह विकेट पर 156 रन बनाए। एक समय पर उसका स्कोर चार विकेट पर 24 रन था लेकिन गायकवाड़ ने पारी को संभाला।
फ्लेमिंग ने मैच के बाद कहा, 'यह पारी खास थी। बड़े स्कोर वाले मैच में बड़ी पारी खेलना अच्छा होता है, लेकिन इस तरह के मैच में ऐसी पारी खेलकर टीम को मैच में बने रहने का मौका देना और भी खास है।' उन्होंने कहा, 'उसने दबाव का बखूबी सामना किया और रनरेट को बढ़ाया। उसकी पारी की बदौलत ही हम दबाव बनाने में कामयाब रहे। उसकी पारी यादगार थी।' कोच ने कहा, 'हमने उस पर हमेशा भरोसा किया है। पिछली बार भी कोरोना से उबरने के तुरंत बाद वह टीम में था। शायद जल्दबाजी थी लेकिन यह बताता है कि टीम को उसकी क्षमता पर कितना भरोसा है।'

खेल / शौर्यपथ /इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के दूसरे फेज की शुरुआत 19 सितंबर से होने जा रही है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में डिफेंडिग चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होना है। इस सीजन जब पहली दफा यह दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरी थीं, तो रोमांचक मुकाबले में बाजी रोहित शर्मा की पलटन ने मारी थी। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी के शेर भारत में मिली हार का हिसाब यूएई में जरूर चुकता करना चाहेंगे। मुंबई की टीम हमेशा की तरह एकबार फिर कागज पर काफी मजबूत नजर आ रही है। मुंबई के लिए अच्छी खबर यह है कि टीम के सभी खिलाड़ी पहले मैच के लिए उपलब्ध होने वाले हैं और रोहित वैसे ही आमतौर पर प्लेइंग इलेवन से ज्यादा छेड़छाड़ करने में विश्वास नहीं रखते हैं।
आईपीएल 2021 के पहले लेग में टीम की तरफ से सबसे अधिक रन बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा क्विंटन डिकॉक के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। रोहित इंग्लैंड में जमकर रन बरसा कर लौटे हैं तो वहीं, डिकॉक का प्रदर्शन हाल में खेली गई बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में लाजवाब रहा था। दोनों ही सलामी बल्लेबाज फॉर्म में हैं और सीएसके की गेंदबाजों की लंका लगाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। मिडिल ऑर्डर में टी-20 विश्व कप में अपनी जगह पक्की करने वाले सूर्याकुमार यादव नंबर तीन पर अब और अधिक आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। वहीं, नंबर चार पर ईशान किशन अपने काम को बखूबी अंजाम देना काफी अच्छे से जानते हैं। ऑलराउडर्स में हार्दिक और क्रुणाल पांड्या की जोड़ी हमेशा से ही मुंबई के लिए हिट रही है और कीरोन पोलार्ड की चेन्नई के खिलाफ वो तूफानी पारी शायद ही कोई भूला होगा।

खेल / शौर्यपथ / टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टी-20 कप्तानी से हटने का फैसला किया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। टी-20 वर्ल्ड कप के बाद विराट भारतीय टीम की टी-20 कप्तानी छोड़ देंगे और उनकी जगह पर रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपी जा सकती है। इस बात को लेकर हाल ही में काफी चर्चा हुई थी, लेकिन बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इस तरह की बातों को बकवास करार देते हुए कहा था कि विराट ही टीम इंडिया का आगे भी नेतृत्व करेंगे। हालांकि, विराट कोहली वनडे में भारतीय टीम की अगुवाई करते रहेंगे।
विराट का ट्विटर पर मैसेज
विराट ने अपने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'मैं काफी भाग्यशाली रहा कि मुझे ना सिर्फ इंडिया, बल्कि इंडियन क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करना का मौका मिला। मैं उन सभी को धन्यवाद कहना चाहता हूं जिन्होंने भारतीय कप्तान के तौर पर यात्रा में मेरा सपोर्ट किया। मैं यह उनके बिना नहीं कर सकता था- मेरे साथी खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ, सिलेक्शन कमिटी, मेरे कोच और हर वह भारतीय जिसने हमको जीत दिलाने के लिए प्रार्थना की। यह समझते हुए कि वर्कलोड एक महत्वपूर्ण चीज है और मेरे पिछले 8 से 9 साल से तीन फॉर्मेट खेलने और साथ में 5-6 साल से कप्तानी करने के वर्कलोड को देखते हुए, मुझे लगता है कि मेरे को खुद को स्पेस देना चाहिए ताकि मैं इंडियन क्रिकेट टीम की वनडे और टेस्ट में कप्तानी करने के लिए पूरी तरह से तैयार रह सकूं। मैंने टी-20 कप्तान रहते हुए टीम को अपना सबकुछ दिया है और मैं आगै भी एक टी-20 बल्लेबाज के तौर पर ऐसा करता रहूंगा। जाहिर तौर पर इस फैसला पर आने में मुझे काफी समय लगा। अपने करीबी लोगों, रवि भाई और रोहित जो कि मेरी लीडरशिप ग्रुप के अहम हिस्सा हैं इन सबसे बातचीत करने के बाद मैंने फैसला किया है कि अक्टूबर में दुबई में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के बाद मैं टी-20 कप्तानी छोड़ दूंगा। मैंने बीसीसीआई प्रेसिडेंट सौरव गांगुली,सेक्रेटरी जय शाह और सभी सिलेक्टर्स से इसको लेकर बात कर ली है। मैं आगे भी अपनी पूरी काबिलियत से इंडियन क्रिकेट और इंडियन टीम के लिए खेलना जारी रखूंगा।'
टी-20 इंटरनेशनल में कप्तान विराट का रिकॉर्ड
टी-20 इंटरनेशनल में विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने अबतक 45 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 29 में जीत हासिल हुई है, जबकि 14 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। दो मैचों का नतीजा नहीं आया है। टी20 इंटरनेशनल में पहली बार विराट की कप्तानी में टीम इंडिया कोई आईसीसी इवेंट्स खेलने उतरेगी। यानी कुल मिलाकर टी-20 में विराट का कप्तानी रिकॉर्ड शानदार ही रहा है। ऐसे में भारतीय कप्तान का इस फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का फैसला किसी के गले नहीं उतर रहा है।
रोहित को सौंपी जा सकती है कमान
विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित शर्मा को टीम इंडिया को टीम इंडिया का टी-20 कप्तान बनाया जा सकता है। रोहित की अगुवाई में भारत ने 19 मैचों में से 14 जीते हैं जबकि चार में हार का सामना करना पड़ा है। रोहित की कप्तानी में भारत ने 2018 निदाहास ट्रॉफी जीती थी, जो श्रीलंका में खेली गई थी और उसमें बांग्लादेश ने भी हिस्सा लिया था। वहीं 2018 में यूएई में हुए एशिया कप में भी टीम इंडिया ने खिताबी जीत रोहित की कप्तानी में दर्ज की थी। रोहित आईपीएल में मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में पांच बार चैंपियन बना चुके हैं और उनके पास कप्तानी का खासा अनुभव मौजूद है।

खेल / शौर्यपथ /इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के दूसरे फेज से पहले महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स की टेंशन बढ़ गई है। आईपीएल 2021 के पहले फेज में शानदार प्रदर्शन करने वाले सलामी बल्लेबाज फैफ डु प्लेसी पहले कुछ मैचों से बाहर हो सकते हैं। फैफ इस समय कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में हिस्सा ले रहे हैं और इस दौरान चोटिल भी हो गए। सेंट लूसिया किंग्स की ओर से वह सीपीएल का पहला सेमीफाइनल मैच नहीं खेल पाए। अच्छी फॉर्म में चल रहे फैफ अगर पारी का आगाज नहीं कर पाते हैं सीएसके के लिए, तो तीन ऐसे नाम हैं, जिन्हें पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी मिल सकती है।
अंबाती रायुडू
आईपीएल 2021 के दूसरे फेज में अंबाती रायुडू सीएसके के लिए पारी का आगाज कर सकते हैं। रायुडू पहले भी सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा चुके हैं, ऐसे में बैटिंग ऑर्डर में उनको प्रमोट करके सलामी बल्लेबाज की जिम्मेदारी दी जा सकती है। सलामी बल्लेबाजी करते हुए रायुडू एक शतक भी लगा चुके हैं और इसके अलावा उन्हें विरोधी गेंदबाजों पर हावी होकर खेलने की आदत है, इससे सीएसके को वह अच्छी शुरुआत दे सकते हैं।
रॉबिन उथप्पा
आईपीएल 2021 के लिए रॉबिन उथप्पा सीएसके टीम का हिस्सा तो हैं, लेकिन पहले फेज में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल पाया था। फैफ डु प्लेसी की गैरमौजूदगी में उनको ऋतुराज गायकवाड़ के साथ पारी का आगाज करने के लिए भेजा जा सकता है। आईपीएल में अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए उथप्पा यह जिम्मेदारी उठा चुके हैं। आईपीएल 2014 में उथप्पा ऑरेंज कैप पर भी कब्जा जमा चुके हैं।

 

खेल / शौर्यपथ / इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के दूसरे फेज के लिए बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) पहुंच चुके हैं। शाकिब ने स्पोर्ट्सकीड़ा से बातचीत के दौरान ऑल-टाइम आईपीएल XI चुना। इस लिस्ट में शाकिब ने क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गजों को शामिल नहीं किया। शाकिब ने रोहित शर्मा, विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी तीनों को इस XI में रखा है, चलिए एक नजर डालते हैं कि कौन-कौन से खिलाड़ी इस लिस्ट में शामिल हैं और साथ ही कप्तानी के लिए शाकिब ने इन तीन दिग्गजों में से किसे चुना।
आईपीएल के सबसे सफल कप्तान भले ही रोहित शर्मा हों, जिनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच खिताब जीते हैं, लेकिन शाकिब ने अपने ऑल-टाइम आईपीएल XI की कप्तानी धोनी को सौंपी है। शाकिब ने पारी के आगाज का जिम्मा रोहित और ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान रह चुके डेविड वॉर्नर को दी। मिडिल ऑर्डर के लिए शाकिब ने विराट, सुरेश रैना, धोनी और केएल राहुल को चुना है। शाकिब की टीम में दो ऑल-राउंडर्स के तौर पर बेन स्टोक्स और रविंद्र जडेजा हैं।
शाकिब ने किसी स्पेशलिस्ट स्पिनर को टीम में नहीं चुना है, जबकि तेज गेंदबाज के तौर पर लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार उनके इस खास XI में शामिल हैं। मलिंगा, स्टोक्स, वॉर्नर के तौर पर शाकिब ने इन 11 खिलाड़ियों की लिस्ट में महज तीन विदेशी क्रिकेटरों को शामिल किया है। जबकि आईपीएल के दौरान कोई भी टीम अपने प्लेइंग XI में चार विदेशी क्रिकेटरों को शामिल कर सकती है।
शाकिब अल हसन का ऑल-टाइम आईपीएल XI
रोहित शर्मा (मौजूदा टीम मुंबई इंडियंस), डेविड वॉर्नर (मौजूदा टीम सनराइजर्स हैदराबाद), विराट कोहली (मौजूदा टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर), सुरेश रैना (मौजूदा टीम चेन्नई सुपरकिंग्स), महेंद्र सिंह धोनी (मौजूदा टीम चेन्नई सुपरकिंग्स, कप्तान), केएल राहुल (मौजूदा टीम पंजाब किंग्स), बेन स्टोक्स (मौजूदा टीम राजस्थान रॉयल्स), रविंद्र जडेजा (मौजूदा टीम चेन्नई सुपरकिंग्स), लसिथ मलिंगा (मुंबई इंडियंस), जसप्रीत बुमराह (मौजूदा टीम मुंबई इंडियंस), भुवनेश्वर कुमार (मौजूदा टीम सनराइजर्स हैदराबाद)

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)