Google Analytics —— Meta Pixel
March 12, 2026
Hindi Hindi
स्पोर्ट्स

स्पोर्ट्स (417)

            खेल / शौर्यपथ /इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 अपने आखिरी पड़ाव पर है। 15 अक्टूबर को चेन्नई सुपरकिंग्स या कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) में से कोई एक टीम चैंपियन बन जाएगी और इसके बाद सारा फोकस शिफ्ट हो जाएगा आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप पर। टी20 वर्ल्ड कप में हार्दिक पांड्या के सिलेक्शन को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। हार्दिक की 2019 में सर्जरी हुई थी, उसके बाद से वह लगातार गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं, हार्दिक पिछले कुछ समय से अच्छी बल्लेबाजी फॉर्म में भी नहीं हैं, ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप के लिए उनके रोल को लेकर लगातार बात हो रही है। हार्दिक तेज गेंदबाज ऑलराउंडर के तौर पर नहीं खेल पाएंगे और इसीलिए अक्षर पटेल की जगह 15 सदस्यीय टीम में शार्दुल ठाकुर को शामिल किया गया है और अक्षर रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
      हार्दिक पांड्या के रोल को लेकर एक सूत्र ने एएनआई को बताया, 'जहां तक गेंदबाजी की बात है वह 100 फीसदी फिट नहीं है, तो वर्ल्ड कप में उनका रोल एक फिनिशर का होगा। हम उनकी स्थिति पर नजर बनाए रखेंगे, लेकिन अभी जहां तक बात है वह धोनी की तरह टीम के लिए फिनिशर के रोल में खेलने उतरेंगे। हार्दिक जैसे खिलाड़ियों के बारे में आप जानते हैं कि वह 100 फीसदी समर्पण से खेलते हैं तो हम उनकी गेंदबाजी पर काम करते रहेंगे।'
       बुधवार को ऑल इंडिया सीनियर सिलेक्शन कमिटी ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में बदलाव करते हुए शार्दुल को इसमें शामिल किया और अक्षर पटेल को रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में डाल दिया। टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीमः विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, राहुल चाहर, आर अश्विन, शार्दुल ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी।
  रिजर्व खिलाड़ीः श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर, अक्षर पटेल।
    नेट गेंदबाजः आवेश खान, उमरान मलिक, हर्षल पटेल, लुकमान मेरीवाला, वेंकटेश अय्यर, कर्ण शर्मा, शाहबाज अहमद, के गौतम।

       खेल/ शौर्यपथ / इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) 2021 के बाद विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था। कोहली अपनी अगुवाई में आरसीबी को आईपीएस विजेता नहीं बना पाए। आईपीएल 14 के एलिमिनेटर में आरसीबी को कोलकाता नाइट राइ़डर्स ने मात दी। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को लगता है कि कोहली के बाद इंग्लैंड के उपकप्तान जोस बटलर को आरसीबी ने अपना अगला कप्तान बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें बटलर के अंदर धोनी की झलक नजर आती है। जोस बटलर ने आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स की टीम के सदस्य थे। हालांकि उन्होंने यूएई लेग में हिस्सा नहीं लिया।
        बटलर ने क्रिक बज से बातचीत में कहा,'मैं आप सबको एक नाम बताता हूं। यह नाम सबकी सोच से बाहर है। वो एक अलग फ्रेंचाइजी से हैं और हो सकता है उनकी पुरानी टीम उन्हें रिटेन कर ले लेकिन मैं जोस बटलर को कप्तान के तौर पर चुनूंगा। उनके अंदर कप्तान धोनी की तरह बड़ी क्षमता है। इसको लेकर मुझे कोई भी संदेह नहीं है।'  उन्होंने आगे कहा कि वो इयोन मोर्गन की नेत़त्व में इंग्लैंड की तरफ से खेल रहे हैं। वो टेक्टिकली बेहद चालक हैं। लेकिन मैं व्यक्तिगत तौर पर बटलर को आरसीबी के कैंप में चाहूंगा। उन्हें विकेटकीपर की भूमिका में रखूंगा और कप्तानी के बारे में पूछूंगा।
        गौरतलब है कि विराट कोहली ने आईपीएल 2021 के दूसरे चरण से पहले ऐलान कर दिया था कि कप्तान के तौर पर यह उनका आखिरी इंडियन प्रीमियर लीग सीजन होगा। लेकिन इसी के साथ उन्होंने साफ कर दिया था कि वो आईपीएल में जब तक खेलेंगे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए ही खेलेंगे। इससे पहले विराट कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया की टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था।

         खेल /शौर्यपथ /आईपीएल 2021 का सफर खत्म होने के बाद रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के अन्य खिलाड़ी मंगलवार को दुबई में भारतीय क्रिकेट टीम के होटल में एंट्री लेंगे। मुंबई में रोहित के अलावा हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, राहुल चाहर और जसप्रीत बुमराह भारत की टी-20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल हैं। माना जा रहा है कि यहां टीम मैनेजमेंट की नजरें हार्दिक पर होंगी, जो उनकी फिटनेस की प्रोग्रेस पर फोकस करेगी। अभी हार्दिक के पास टीम का अभियान शुरू होने से पहले पूरी तरह फिट होने के लिए दो सप्ताह का समय है। टीम को ओपनिंग मैच में ही चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से 24 अक्टूबर को भिड़ना है।
      'एएनआई' के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी 'Th8 पालम' होटल में रुकेंगे। बता दें कि इस होटल में ही इस समय महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स रुकी हुई है। टीम ने रविवार को पहले क्वालीफायर में दिल्ली कैपिटल्स को चार विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। टीम की फाइनल में भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच दूसरे क्वालीफायर की विजेता टीम से 15 अक्टूबर को होगी।
       यहां सूत्र से यह पूछा गया कि क्या हार्दिक वर्ल्ड कप में बतौर एक फिनिशर के रूप में उतरेंगे तो उन्होंने जवाब दिया, 'इस पर अभी टीम मैनेजमेंट की तरफ से फैसला लिया जाना बाकी है। वर्ल्ड कप में इस बार भारतीय टीम के साथ महेंद्र सिंह धोनी बतौर मेंटोर जुड़ रहे हैं तो निश्चित तौर पर अच्छा फैसला ही लिया जाएगा। हमें इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि हमारे मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों में इंडिया-पाकिस्तान जैसे बड़े मैचों का प्रैशर झेलने का कम अनुभव है।'
     बता दें कि अब तक आईसीसी टूर्नामेंट में हार्दिक का पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। हार्दिक ने 2017 चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में पड़ोसी देश के खिलाफ मात्र 43 गेंदों पर 76 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। हालांकि इस मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद इंग्लैंड में 2019 में हुए वर्ल्ड कप में हार्दिक ने पाकिस्तान के खिलाफ 16 गेंदों पर तेज 26 रन बनाने के साथ-साथ दो विकेट भी चटकाए थे।

खेल / शौर्यपथ /भारत के स्पिनर युजवेंद्र चहल को आगामी टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है। वो पिछले काफी लंबे समय से टीम इंडिया की तरफ से व्हाइट बॉल फॉर्मेट में खेल रहे हैं। उनके सिलेक्शन ना होने पर क्रिकेट से जुड़ी कई हस्तियों ने सवाल उठाया था। इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ने कहा कि वो नहीं चाहते कि युजवेंद्र चहल आगामी टी-20 वर्ल्ड कप में खेले। आईपीएल 2021 के यूएई लेग में उनके शानदार प्रदर्शन पर बात करते हुए स्वान ने ये कहा।
स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए स्वान ने कहा,' आरसीबी की तरफ से यूएई लेग में युजवेंद्र चहल ने बेहतरीन तरीके से गेंदबाजी की है। उन्होंने अपने प्रदर्शन में सुधार किया है। उन्होंने इस तथ्य से किनारा कर लिया है कि उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप की भारतीय टीम में नहीं चुना गया है ओर भगवान का धन्यवाद है कि क्योंकि मैं नहीं चाहता कि इंग्लैंड के खिलाफ खेलने वाली भारतीय टीम में वो शामिल हों।' चहल ने आईपीएल 2021 में अब तक 13 मैच खेले हैं और 15 विकेट लिए हैं।
उन्होंने 7.20 की इकोनॉमी से रन दिए हैं और उनका बेस्ट 11 रन देकर 3 विकेट हैं। आरसीबी आज लीग चरण में अपना अंतिम मुकाबला दिल्ली के साथ खेलेगी। बैंगलोर पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। उसे पिछले मैच में हैदराबाद के हाथों हार मिली थी। आरसीबी प्वॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर है। उसका टॉप 2 में पहुंचना मुश्किल लग रहा है। हालांकि अगर वो आज का मैच जीतकर नेट रनरेट में सीएसके को पछाड़ती है तो टॉप 2 में पहुंच सकती है।

खेल /शौर्यपथ /आईपीएल 2021 के बाद महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बने रहेंगे या नहीं। इसे लेकर चर्चा जोरों पर है। धोनी ने 2019 विश्व कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। लेकिन उसके बाद से वह आईपीएल में खेलते आ रहे हैं। मीडिया में जारी खबरों में कहा जा रहा है कि 40 साल के धोनी अगले साल से आईपीएल में भी नहीं खेलेंगे। हालांकि धोनी से जब आईपीएल 2021 में पंजाब​ किंग्स के खिलाफ टॉस के समय इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने भी अपने जवाब से फैन को कन्फ्यूज कर दिया। धोनी ने कन्फर्म किया कि वह आगे भी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बने रहेंगे। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि क्या वह एक खिलाड़ी के रूप में चेन्नई के लिए खेलना जारी रखेंगे। गौरतलब है कि टी20 विश्व कप के लिए धोनी को टीम इंडिया का मेंटॉर बनाया गया है। और हो सकता है कि वह​ आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटॉर की भूमिका में दिखे।
धोनी ने टॉस के दौरान कहा, ' आप मुझे आगे भी पीली जर्सी में ही देखेंगे, लेकिन क्या मैं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलूंगा, ये मुझे भी नहीं पता। बहुत सारी अनिश्चितताएं होंगी। हम इसके होने का इंतजार करेंगे क्योंकि इसमें दो नई टीमें जोड़ी जाएंगी। इसमें रोटेशन पॉलिसी भी होगी और आप इसे नहीं जानते। हम नहीं जानते कि हम कितने विदेशी, भारतीय खिलाड़ियों को रिटेन कर सकते हैं। इसलिए बहुत सारी अनिश्चितताएं हैं। जब तक नियम साफ नहीं होते, आप वास्तव में यह तय नहीं कर सकते। इसलिए हम इसके होने का इंतजार करेंगे और उम्मीद है कि यह सभी के लिए अच्छा होगा।'
धोनी ने हाल में आईपीएल से अपने रिटायरमेंट को को लेकर कहा था कि वह अपना आखिरी मैच चेन्नई में वहां के फैंस के सामने खेलना चाहेंगे, ऐसे में कयास लगाए जाने लगे थे कि धोनी अगले साल भी आईपीएल खेल सकते हैं। धोनी अपनी कप्तानी में चेन्नई को तीन बार आईपीएल खिताब जिता चुके हैं।

खेल / शौर्यपथ /इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के 42वें मैच में पंजाब किंग्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस की जीत में हार्दिक पांड्या ने अहम भूमिका निभाई और 30 गेंद पर 40 रनों की नॉटआउट पारी खेली। हार्दिक ने अपनी इस मैच विनिंग इनिंग का क्रेडिट काफी हद तक पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को दिया। हार्दिक ने बताया कि जब शमी की गेंद उनके हाथ पर लगी, इसके बाद उनका खेल पूरी तरह से बदल गया।
हार्दिक ने मैच के बाद कहा, 'सच कहूं तो मैं अपनी इस पारी का क्रेडिट मोहम्मद शमी को भी देना चाहूंगा क्योंकि जब उनकी गेंद आकर मुझे हिट की, तो मैंने पोलार्ड को भी जाकर कहा कि ऐसा लग रहा है कि इसने मेरी आंख खोल दी है। इससे पहले मेरे लिए खेलना मुश्किल हो रहा था। पिछले कुछ समय में मैंने यह सीखा है कि आपके लिए हर मैच, हर मौका एक नया मौका है।' हार्दिक ने कहा कि वह ये भूल जाते हैं कि पिछले मैच में या पिछली गेंद पर क्या हुआ और उनका पूरा फोकस वर्तमान में होता है।
हार्दिक पांड्या जब बल्लेबाजी करने आए थे, तब मुंबई इंडियंस की टीम काफी दबाव में थी। 136 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने 61 रनों तक तीन बड़े विकेट गंवा दिए थे। रोहित शर्मा (8), सूर्यकुमार यादव (0) और क्विंटन डिकॉक (27) पवेलियन लौट चुके थे। पांड्या ने पहले सौरभ तिवारी और फिर कीरोन पोलार्ड के साथ मिलकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया है और आईपीएल 2021 के दूसरे फेज में मुंबई इंडियंस को पहली जीत दिलाई।

खेल / शौर्यपथ /जैसे-जैसे आईपीएल 2021 का दूसरा फेज खत्म होने की कगार पर है, वैसे-वैसे टी-20 वर्ल्ड को लेकर फैन्स की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। आईपीएल 2021 का फाइनल होने के दो दिन बाद ही ओमान और यूएई में टी-20 वर्ल्ड की शुरुआत हो जाएगी। टी-20 वर्ल्ड के लिए टीम इंडिया के यूएई के Th8 Palm होटल में रुकने की उम्मीद है। इस होटल में इस समय आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ठहरी हुई है।
भारत को टी-20 वर्ल्ड कप के पहले ही मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ना है। भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी इस समय आईपीएल की खातिर यूएई में ही हैं, जबकि सपोर्ट स्टाफ 2 अक्टूबर को यूएई की जमीन पर कदम रखेगा। भारतीय टीम के Th8 Palm होटल में रुकने को लेकर हालांकि सीएसके या बीसीसीआई की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है।
न्यूज एजेंसी 'एएनआई' के मुताबिक, भारतीय टीम का सपोर्ट स्टाफ यहां पहुंचने के बाद छह दिन क्वारंटाइन पीरियड में रहेगा और इसके बाद ही टीम इंडिया के बायो-बबल में शामिल हो सकेगा। इस टूर्नामेंट की शुरुआत मेजबान ओमान और पापुआ न्यू गिनी के बीच 17 अक्टूबर से होनी है। पहले दिन इस मुकाबले के अलावा स्कॉटलैंड और बांग्लादेश भी आमने-सामने होंगे।

खेल /शौर्यपथ /भारतीय महिलाओं ने ऑस्ट्रेलिया टीम को वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में दो विकेट से हराते हुए सम्मान की लड़ाई जीत ली है। टीम इंडिया ने इस जीत के साथ ही कंगारू टीम के पिछले 26 वनडे मैचों से चले आ रहे जीत के सिलसिले को भी तोड़ दिया है। वनडे सीरीज पहले ही गंवा चुकी भारतीय टीम ने तीसरे वनडे में पहले गेंदबाजी करते हुए मेजबान टीम को निर्धारित ओवरों में 9 विकेट पर 264 रन बनाने दिए और फिर जरूरी रनों को 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
भारत की ओर से इस मैच में सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 59 रन जुटाए। मंधाना 22 रन बनाकर आउट हुईं। शेफाली के 56 रनों के अलावा यास्तिका ने 64, स्नेह राणा ने 30 और दीप्ति शर्मा ने 31 रनों की उपयोगी पारी खेली। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज का पहला मुकाबला 9, जबकि दूसरा मैच 5 विकेट से अपने नाम किया था। अब दोनों टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट और उसके बाद 3 टी-20 मुकाबलों की सीरीज क्वींसलैंड में खेली जानी है। टेस्ट 30 सितम्बर से शुरू होगा, जबकि टी-20 सीरीज की शुरुआत 7 अक्टूबर से होगी।
पिछले मैच की तरह यह मैच भी आखिरी ओवर तक चला, जहां भारत को जीत नसीब हुई। भारत को जीत के लिए आखिरी 4 गेंदों पर 3 रन चाहिए थे। यहां तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने शानदार चौका जड़कर टीम की जीत पर मुहर लगा दी। गोस्वामी ने इससे पहले गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके थे, जिसकी वजह से उन्हें इस मैच में 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। झूलन ने ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान अपने करियर में विकेटों की संख्या 600 के पार पहुंचा दी।

खेल / शौर्यपथ /सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने कोरोना की चपेट में आए तेज गेंदबाज टी नटराजन की शॉर्ट टर्म रिप्लेसमेंट के तौर पर उमरान मलिक को टीम में शामिल किया है। उमरान जम्मू कश्मीर की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और उन्होंने अबतक महज एक टी-20 मैच ही खेला है। नटराजन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच से पहले कोविड पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उनके साथ विजय शंकर समेत छह टीम मेंबर को क्वारंटाइन किया गया था।
टी नटराजन कोरोना से रिकवरी कर रहे हैं और वह फिट होकर दोबारा से टीम को जॉइन करेंगे। गुरुवार को जॉनी बेयरस्टो की जगह पर टीम में शामिल किए गए शेरफेन रदरफोर्ड पिता का निधन होने की वजह से हैदराबाद का बायो-बबल छोड़कर स्वदेश लौट गए थे। केन विलियमसन की कप्तानी में एसआरएच का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है और टीम अबतक खेले 8 मैचों में से सिर्फ एक में जीत हासिल कर सकी है, जबकि 7 मुकाबलों में टीम को हार झेलनी पड़ी है। दिल्ली कैपिटल्स के हाथों टीम को यूएई लेग के अपने पहले मैच में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
हैदराबाद की टीम इस समय प्वॉइंट टेबल में सबसे नीचे यानी आठवें नंबर पर काबिज है और दिल्ली के खिलाफ मिली हार के बाद टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें भी लगभग खत्म हो चुकी है। प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने के लिए हैदराबाद को बचे हुए सारे मैचों में जीत दर्ज करनी होगी और साथ ही यह उम्मीद करनी होगी कि बाकी टीमें भी खराब प्रदर्शन करें। आखिरी मैच में टीम का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया था और डेविड वॉर्नर, कप्तान विलियमसन और मनीष पांडे जैसे धाकड़ बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)