
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
खेल /शौर्यपथ / भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज के बचे हुए दो टी20 इंटरनेशनल मैचों पर संकट के बादल मंडराने लगे थे, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इन दोनों मैचों का आयोजन अब लगभग तय हो गया है। सीरीज का दूसरा टी20 मैच 27 जुलाई को खेला जाना था, लेकिन क्रुणाल पांड्या की कोविड-19 टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इसको एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। क्रुणाल के क्लोज कॉन्टैक्ट में आए आठ अन्य खिलाड़ियों को भी आइसोलेट कर दिया गया था, लेकिन इन आठों की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। क्रिकबज की खबर के मुताबिक क्रुणाल पांड्या को दूसरे होटल में शिफ्ट कर दिया गया है और दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच के आयोजन को भी ग्रीन सिग्नल मिल गया है।
श्रीलंका क्रिकेट के एक अधिकारी ने क्रिकबज से कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि आज और कल का मैच खेला जा सकेगा। इसके अलावा इस अधिकारी ने इस बात की भी पुष्टि की कि क्रुणाल को दूसरे होटल में शिफ्ट कर दिया गया है। जबकि टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ी कोलंबो के ताज समुद्र होटल में ही रुके हुए हैं। क्रुणाल पांड्या के क्लोज कॉन्टैक्ट में आए बाकी आठ खिलाड़ी बचे हुए दो टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेंगे या नहीं, इसको लेकर फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है।
खेल /शौर्यपथ / भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। भारत की तरफ से इस मैच में पांच खिलाड़ी डेब्यू कर रहे हैं। संजू सैमसन, नितीश राणा, चेतन सकारिया, के गौतम, राहुल चाहर टीम इंडिया के लिए वनडे इंटरनेशनल में डेब्यू कर रहे हैं।
टॉस के दौरान शिखर धवन का बिंदास अंदाज देखने को मिला। तीन वनडे मैचों की सीरीज में शुक्रवार को धवन ने पहली बार टॉस जीता। टॉस जीतने के साथ ही शिखर धवन ने 'कबड्डी स्टाइल' में जश्न मनाया। सोशल मीडिया में धवन का जश्न मनाने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। धवन के जश्न मनाने के इस अंदाज को देखकर मैच मैच रेफरी और श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका भी हंसने लगे। भारत ने सीरीज पर पहले ही 2-0 से कब्जा कर लिय है। धवन की कोशिश होगी कि श्रीलंका के खिलाफ उनकी कप्तानी में टीम इंडिया क्लीन स्वीप करे।
इस मैच की बात करें तो भारत ने ईशान किशन, क्रुणाल पंड्या, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव को आराम दिया गया है। टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 6 बदलाव किए हैं। इस मैच में टीम इंडिया ने नवनीत सैनी को भी मौका दिया है। श्रीलंका की टीम में अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं।
भारत का प्लेइंग XI: शिखर धवन (कप्तान) पृथ्वी शॉ, संजू सैमसन, मनीष पांडे, सूर्याकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, नीतीश राणा, कृष्णप्पा गौतम, राहुल चाहर, नवदीप सैनी, चेतन सकारिया।
खेल / शौर्यपथ /द हंड्रेड टूर्नामेंट की शुरुआत के साथ ही एक नए विवाद ने जन्म ले लिया है। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए पिछले 8 दिनों से क्वारंटाइन पीरियड पूरा कर रहे नेपाल के स्पिन गेंदबाज संदीप लामिछाने के वीजा को ईसीबी ने अवैध करार देते हुए उनको जल्द से जल्द स्वदेश लौटने को कह दिया है। इस पूरी घटना पर संदीप ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। संदीप ने कहा कि इस मुद्दे पर उनको ईसीबी की तरफ से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल सका है। संदीप को द हंड्रेड में ओवल इन्विन्सिबल्स की तरफ से खेलना था।
अपने फेसबुक पेज पर संदीप ने नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, 'द हंड्रेड को मिस करने पर बहुत निराश हूं। मैं अपनी ओवल इन्विन्सिबल्स की तरफ से खेलने के लिए देख रहा था और ईसीबी द्वारा बताए गए सभी दिशा-निर्देशों को फॉलो भी किया। जब मैंने टायर 5 वीजा के लिए अप्लाई किया था तब मुझे बताया गया था कि एक स्पॉन्सरशिप का सर्टिफिकेट काफी होगा टी-20 ब्लास्ट और द हंड्रेड में हिस्सा लेने के लिए। कोरोना की वजह से देरी होने के चलते वोस्टरशायर ने पुल आउट कर लिया, लेकिन इसके बाद आधिकारियों द्वारा मुझे फिर से जानकारी दी गई कि अगर मैं 10 जुलाई से पहले यूके आता हूं तो मेरा सीओएस एक्टिव रहेगा। मैं 9 जुलाई को यूके आया और उसके बाद कोई इशू नहीं था और मैं सरकार द्वारा मैनेज किए जाने वाली क्वारंटाइन सुविधाओं में खुद को क्वारंटाइन किया। 18 जुलाई को मेरे 10 दिन के क्वारंटाइन पीरियड पूरा होने से ठीक दो दिन पहले मुझे ईसीबी द्वारा जानकारी दी जाती है कि मेरा वीजा वैध नहीं है और मुझे जल्द से जल्द देश छोड़कर जाना होगा।'
नेपाल के गेंदबाज ने आगे कहा, 'मैं यह पूछ रहा हूं कि क्या गलत हो गया, लेकिन ईसीबी में किसी के पास भी सही जवाब मौजूद नहीं है। मैं यह समझता हूं कि चीजें एकदम से बदल जाती हैं। हालांकि कम से कम मैं एक क्लियर जवाब पाने का हकदार तो हूं ही कि क्यों मेरा वैध वीजा अब अवैध हो गया है।' संदीप ने अपनी टीम को टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं भी दी और ईसीबी से गुजारिश करते हुए कहा कि वह इस मैटर पर गौर करें।
खेल /शौर्यपथ / भारत ने मंगलवार को दूसरे वनडे में श्रीलंका को हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। भारत ने रोमांचक मुकाबले में मेजबान टीम को तीन विकेट से हरा दिया। भारत की जीत के हीरो दीपक चाहर रहे। चाहर ने नाबाद 69 रन बनाए। श्रीलंका दौरे में भारतीय टीम के उपकप्तान भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि दीपक चाहर को बल्लेबाजी में प्रमोट करना टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ का मास्टर स्ट्रोक था।
चाहर को भुवनेश्वर से ऊपर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा गया।
276 रनों के लक्ष्य की पीछा करते समय भारत ने 193 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे। टीम को जीत के लिए 84 रनों की जरूरत थी और क्रुणाल पांड्या का विकेट भी टीम इंडिया ने गंवा दिया था। लेकिन दीपक चाहर ने आखिरी ओवरों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को श्रीलंका के खिलाफ नौंवी ओडीआई सीरीज जिताई। दीपक चाहर ने घरेलू मैचों में फिफ्टी जड़ी है। भुवनेश्वर कुमार ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राहुल द्रविड़ की कोचिंग में दीपक चाहर भारत ए की तरफ से खेले हैं। इसलिए उन्हें पता था दीपक बल्ललेबाजी कर सकते हैं और कुछ गेंदों को अच्छे से हिट कर सकते हैं।'
उन्होंने आगे कहा कि दीपक चाहर को आगे भेजना राहुल द्रविड़ की कॉल थी और जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की, उन्होंने उनकी कॉल को सही साबित कर दिया। चाहर ने कई बार रणजी ट्रॉफी में अच्छी बल्लेबाजी की है, इसलिए यह कठिन कॉल नहीं थी। लेकिन जिस तरह से उन्होंने रन बनाए, उसे देखकर अच्छा लगा। भुवनेश्वर कुमार ने दूसरे छोर से दीपक चाहर का पूरी तरह साथ निभाया।
भुवनेश्वर कुमार ने आगे कहा कि हमने ज्यादा प्लॉनिंग नहीं की। हमारा आइडिया आखिर ओवर तक खेलने का था और लक्ष्य के नजदीक पहुंचने का था। लेकिन हमने कभी मैच जीतने के बारे में नहीं सोचा। हमने केवल जितना हो सके गहरी बल्लेबाजी करने के बारे में सोचा। दीपक ने जिस तरह से बल्लेबाजी की वह अद्भुत था।
खेल /शौर्यपथ / तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 7 विकेट से हराया। टीम की ओर से कप्तान शिखर धवन ने 86 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि ईशान किशन (59) और पृथ्वी शॉ (43) ने तेज तर्रार पारी खेली। बतौर कैप्टन मिली पहली जीत के बाद धवन टीम के खेल से गदगद नजर आए और उन्होंने पृथ्वी शॉ और ईशान किशन की जमकर तारीफ की। गब्बर ने कहा कि इन दोनों बल्लेबाजों ने शुरुआत 15 ओवर में ही मैच को खत्म कर दिया। धवन ने क्रुणाल पांड्या, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की स्पिन तिकड़ी की भी प्रशंसा की।
धवन ने मैच के बाद कहा, 'बिलकुल, सभी हमारे खिलाड़ी पहले खेल चुके हैं और वह मैच्चोर और आक्रामक भी हैं। जिस तरह से उन्होंने आज प्रदर्शन किया वह लाजवाब था। मैं उनके एफर्ट से काफी खुश हूं। हम जानते थे कि विकेट में थोड़ा टर्न है, लेकिन जिस तरह से हमारे स्पिनर्स ने 10वें ओवर से ही गेंदबाजी की, उन्होंने आते के साथ ही हमारी मैच में वापसी करवाई और विकेट चटकाए। तीनों ही स्पिन गेंदबाजों ने लाजवाब गेंदबाजी की और आखिर में हमारे तेज गेंदबाज ने भी अच्छा काम किया।' कुलदीप, क्रुणाल और चहल ने मिलकर पांच विकेट निकाले और तीनों ही काफी किफायती साबित हुए।
धवन ने ईशान और शॉ की बैटिंग की तारीफ करते हुए कहा, 'जब हम बैटिंग कर रहे थे तो दूसरे छोर पर खड़े होकर पृथ्वी शॉ को पहले सात ओवर बल्लेबाजी करते देखना शानदार रहा और उसके बाद ईशान क्रीज पर आए और अपनी वनडे करियर की पहली बॉल खेली, मैं उनको कह रहा था कि आराम से खेलो। जिस तरह से पृथ्वी और ईशान ने आज बैटिंग की वह लाजवाब थी और उन्होंने मैच को पहले 15 ओवर में ही फिनिश कर दिया। 'ईशान भारत की तरफ से वनडे डेब्यू में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने, उन्होंने 42 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली। शॉ ने महज 24 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 43 रन कूटे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में मरम्मत एवं साफ-सफाई के कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा किया एस्ट्रो टर्फ की सफाई नियमित रूप से कराते रहें और स्टेडियम के मेन्टनेंस पर ध्यान दें। कलेक्टर ने कहा कि जिले में हॉकी के लिए मूलभूत सुविधाएं काफी अच्छी है। उन्होंने स्टेडियम में विद्युत, पेयजल एवं अन्य व्यवस्था की जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर के निर्देश के बाद अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में साफ-सफाई का कार्य तेजी से जारी है और शीघ्र ही यह कार्य पूरा हो जाएगा। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त आशुतोष चुतुर्वेदी, संयुक्त कलेक्टर वीरेन्द्र सिंह, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग डीके नेताम, जिला खेल अधिकारी एक्का, साई के के राजेश्वर राव, इंजीनियर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
छत्तीसगढ प्रदेश के युवा तीरंदाज ,एक के बाद एक कीर्तिमान रच रहे , दीक्षा के चयन पर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष कैलाश मुरारका ने दी बधाई
रायपुर/ शौर्यपथ / रायपुर जिले के मांढ़र में स्थित ज्ञानदीप विद्या मंदिर ग्रामीण क्षेत्र का एक ऐसा स्कूल है जहाँ पढ़ाई के साथ साथ खेल के क्षेत्र में भी बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। उसी का परिणाम है कि पूर्व में नर्सरी कक्षा से लेकर बारहवी कक्षा तक विद्या अध्यन करने वाली दीक्षा नायक को वर्ल्ड कप में तीरंदाजी दिखाने का अवसर मिला है।
ज्ञानदीप विद्या मंदिर के संचालक बी टी कुमार ने बताया कि दीक्षा नायक कक्षा नर्सरी से ही ज्ञानदीप विद्या मंदिर मांढ़र में शिक्षा प्राप्त करते हुए इंटरस्कूल, इंटर डिस्ट्रिक्ट, इंटर डिवीजन और इस तरह इंटर स्टेट में बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए ही भारतीय खेल प्राधिकरण (Sports Authority of India) ने इसका चयन किया।
बी टी कुमार ने आगे बताया कि विगत दिनों से सोनीपत में चल रहे तीरंदाजी ट्रायल में टॉप 6 तीरंदाजों का चयन हुआ है जिसमें से एक दीक्षा नायक भी है। चयनित टॉप 6 तीरंदाजों में से तीन तीरंदाज कोरिया जायेंगे और तीन चाइना। अभी सभी 6 तीरंदाज सोनीपत कैंप में कोचिंग ले रहे थे। दीक्षा के चयन पर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष कैलाश मुरारका ने बधाई दी है।
उल्लेखनीय है की जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता जो देहरादून में आयोजित थी। उसमें दीक्षा नायक ने डबल 70 मीटर में छटवां स्थान प्राप्त किया था। दीक्षा अंतराष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रही थी। उनका लक्ष्य ओलंपिक जाकर बेहतर प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करना है। खेलो इंडिया में शानदार प्रदर्शन के बाद खेलो इंडिया द्वारा संचालित कैंप में दीक्षा का चयन किया गया। दीक्षा लगातार वही ट्रेनिंग ले रही हैं।
आपको बता दे, कि दीक्षा नायक गिरोध निवासी निक्को जायसवाल में कार्यरत पंकज नायक व लक्ष्मी नायक (गृहणी) की पुत्री है।
खेल /शौर्यपथ /ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ग्रैग चैपल ने भारतीय क्रिकेट टीम के कोच के तौर पर साल 2005 से 2007 तक काम किया। उनका कार्यकाल काफी विवादों से रहा। चैपल के कोच रहते सौरव गांगुली को पहले कप्तानी गंवानी पड़ी थी और उसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया। भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना का चैपल के प्रति नजरिया बिल्कुल अलग है। सुरेश रैना ने चैपल की तारीफ करते हुए कहा कि वो भाग्यशाली थे कि उन्हें उनकी कोचिंग में खेलने का मौका मिला।
गौरव कपूर के साथ द 22 यार्न्स पोडकास्ट में बातचीत करते हुए सुरेश रैना ने कहा, 'मुझे लगता है कि ग्रेग चैपल और राहुल द्रविड़ बहुत अनुशासित थे। मैंने और टीम में आए कई अन्य युवाओं ने वास्तव में कड़ी मेहनत की। वे चाहते थे कि टीम में ढेर सारे युवा खिलाड़ी हों। हम भाग्यशाली थे कि हमें उनके जैसा कोच मिला जहां उन्होंने जूनियर खिलाड़ियों का समर्थन किया। वह भारत को नंबर वन फील्डिंग साइड बनाना चाहते थे।'
गौरतलब है कि चैपल के कोच रहते सुरेश रैना की भारतीय टीम में एंट्री हुई थी और वो एमएस धोनी की अगुवाई में 2011 का वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। रैना ने पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया। लेकिन वो आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेल रहे हैं। रैना ने उत्तर प्रदेश के पूर्व कप्तान और पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ की भी तारीफ की।
उन्होंने कहा कि कैफ ने उन्हें बेहतर कप्तान बनने में मदद की। रैना ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि एमएस धोनी ने सिखाया कि एक लीडर के तौर पर खिलाड़ियों का कैसे सपोर्ट किया जाता है। उन्होंने कहा, ' मैंने कप्तानी के बारे में रणजी ट्रॉफी के दौरान अपने उत्तर प्रदेश के कप्तान कैफ भाई से भी बहुत कुछ सीखा। मेरे पास गुजरात लायंस में ड्वेन स्मिथ, ब्रेंडन मैकुलम आदि जैसे कई अनुभवी खिलाड़ी थे, इसलिए मैंने उनसे भी सीखा। मैंने एमएस धोनी से भी बहुत कुछ सीखा और सीएसके के लिए कुछ मैचों में कप्तानी भी की। उन्होंने मुझे सिखाया कि एक कप्तान के रूप में खिलाड़ियों का सपोर्ट कैसे किया जाता है।'
खेल / शौर्यपथ / खिलाफ 4 अगस्त से शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच में हिस्सा लेगी। भारतीय टीम काउंटी चैंपियनशिप इलेवन के खिलाफ यह मुकाबला डरहम में खेलेगी। बीसीसीआई द्वारा मिले 20 दिन के बायो-बबल ब्रेक के बाद भारतीय टीम गुरुवार को फिर से एकजुट होगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था और उसके बाद से सभी खिलाड़ी क्रिकेट मैदान से दूर ही रहे हैं।
बीसीसीआई ने डब्ल्यूटीसी फाइनल के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों को बायो-बबल से 20 दिन का ब्रेक दिया था, जिसके बाद सभी खिलाड़ी अपनी फैमिली के साथ इंग्लैंड में एन्जॉय करते हुए दिखाई दिए थे। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत फुटबॉल मैच का आनंद लेने पहुंचे थे तो हेड कोच रवि शास्त्री ने भी विंबलडन मैचों का लुत्फ उठाया था। काउंटी चैंपियनशिप इलेवन टीम के खिलाफ तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच की शुरुआत 20 जुलाई से होगी और यह 22 जुलाई तक चलेगा। इस प्रैक्टिस मैच के जरिए भारतीय खिलाड़ी अपनी लय वापिस पाने की कोशिश करेंगे।
भारतीय टीम का टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड में रिकॉर्ड काफी निराशाजनक रहा है। टीम को साल 2018 के दौरे पर टेस्ट सीरीज में 4-1 से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, 2014 में भी सीरीज का नतीजा कुछ ऐसा ही रहा था और इंग्लिश टीम ने भारत को 3-1 से शिकस्त दी थी। ऐसे में विराट कोहली की अगुवाई में इस दफा टीम इंडिया इंग्लैंड को उसकी सरजमीं पर पटखनी जरूर देना चाहेगी। हाल ही में भारतीय टीम ने घरेलू टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को हराया था।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
